Sunday, 06 Sep 2026 | 10:03 PM

Trending :

आज का एक्सप्लेनर:ट्रम्प के दामाद, दोस्त से लेकर CIA डायरेक्टर तक, मॉस्को क्यों जा रहे; क्या रूस-यूक्रेन जंग खत्म होने वाली है 8 मुस्लिम देशों ने इजराइली मंत्रियों की निंदा की:गाजा खाली कराने को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया, कहा- इससे शांति को खतरा 8 मुस्लिम देशों ने इजराइली मंत्रियों की निंदा की:गाजा को खाली कराने की योजना पर बोले- यह अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन, शांति प्रयासों को खतरा अमेरिकी मंत्री ने कनाडा को 'छोटा भौंकने वाला कुत्ता' बताया:बोले- पीएम कार्नी ने बेहतरीन ट्रेड डील ठुकराई; अगस्त में हुई बातचीत नाकाम रही थी अमेरिकी मंत्री ने कनाडा को 'छोटा भौंकने वाला कुत्ता' कहा:बोले- पीएम कार्नी ने बेहतरीन ट्रेड डील ठुकराई; अगस्त में हुई बातचीत नाकाम रही थी Kangana Ranaut Manali Janmashtami Bhog Controversy
EXCLUSIVE

munawwar farooqui lashed out at people trolling youtube anurag dobhal, after he tried to commin suicie in live streaming

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पॉपुलर यूट्यूबर और बिग बॉस के कंटेस्टेंट रह चुके राइडर अनुराग डोभाल ने शनिवार रात इंस्टाग्राम पर लाइव आकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उन्होंने लाइव में तेज रफ्तार में कार चलाते हुए डिवाइडर पर चला दी, जिसके बाद से ही उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद अब मुनव्वर फारूकी ने उनकी सलामती की दुआ की है। वहीं एक्टर अली गोनी ने अनुराग की आलोचना करने और उन्हें ट्रोल करने वालों को फटकार लगाई है।

मुनव्वर फारूकी ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि हम मेंटल की बात करते हैं। हम अक्सर कहते हैं कि किसी को कोई दिक्कत है, तो खुलकर बात करे, लेकिन जब वही शख्स बात करना चाहता है तो हम उसका मजाक उड़ाते हैं।

आगे एक्टर ने कहा, ‘इंटरनेट को क्या बना दिया गया है। कोई शेयर करे तो कहते हैं व्यूज के लिए कर रहा है। वो व्यूज के लिए कर रहा है तो भी उसकी बात तो सुनो। लेकिन अगर वो व्यूज के लिए न कर रहा हो तो आप जिम्मेदार हो। किसी भी मर्द के लिए फैमिली प्रॉब्लम से बड़ा कुछ नहीं। वो दुनिया से लड़ लेगा, अगर घर में दिक्कत है तो वो परेशान ही रहेगा।’

आखिर में मुनव्वर ने कहा, ‘किसी का मजाक उड़ाने के लिए हजार चीजें मिल जाएंगी, लेकिन कभी ऐसी चीजों पर बात सुना करो। इंटरनेट को ऐसा मत बनाओ कि आपको पसंद न आए कि कोई अपनी बात कर रहा है। रही बात अनुराग की, तो पहली बार जब मैंने उसका वीडियो देखा, तो उससे संपर्क करने की कोशिश की। मैंने उसके सबसे करीबी से बात की, मुझे कई बातें पता चलीं। मैंने उससे कहा कि ध्यान रखो। फैमिली प्रॉब्लम कोई सॉल्व नहीं कर सकता। मैं उम्मीद करता हूं कि वो हमेशा ठीक रहे।’

मुनव्वर के अलावा एक्टर अली गोनी ने भी अनुराग डोभाल की लगातार हो रही ट्रोलिंग पर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था, ‘उसका मजाक उड़ाने वालों को शर्म आनी चाहिए। हर किसी को ऊपरवाला देख रहा है।’ साथ ही अली गोनी ने उनकी सलामती की भी दुआ की।

यूट्यूबर और इंटरनेट पर्सनालिटी एलविश यादव ने भी अनुराग के सपोर्ट में एक वीडियो पोस्ट की थी। इसके अलावा भी कई सेलेब्स उनके सपोर्ट में आए हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

क्या है पूरा विवाद?

हाल ही में अनुराग डोभाल (UK07) ने यूट्यूबर पर दो घंटे का एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने बताया कि इंटरकास्ट मैरिज के चलते उनके परिवार वाले उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। उनकी पत्नी भी छोड़कर चली गई है। रोते हुए वो बार-बार आत्महत्या की बातें कर रहे थे।

वीडियो वायरल होने के बाद से ही अनुराग को जमकर ट्रोल किया जा रहा था। इसके बाद शनिवार को अनुराग इंस्टाग्राम पर लाइव आए, उन्होंने कार ड्राइव करते हुए लाइव स्ट्रीमिंग में कहा- “मम्मी अगले जन्म आऊं तो प्यार दे देना बस… बहुत जरूरत थी प्यार की। लोग ही नहीं बचे, किसको फोन करूं।” इसके बाद उन्होंने कहा, “लेट्स गो फॉर द फाइनल ड्राइव।”

लाइव में दिखाई देता है कि अनुराग कार में एक अंग्रेजी गाना लगाते हैं और तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने लगते हैं। कुछ ही देर में स्पीड करीब 144 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच जाती है। इसी दौरान वह अचानक स्टीयरिंग घुमाते नजर आते हैं, जैसे गाड़ी को डिवाइडर से टकराने की कोशिश की हो। हालांकि उसी समय इंस्टाग्राम लाइव अचानक बंद हो जाता है।

देहरादून के फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने शनिवार रात इंस्टाग्राम पर लाइव आकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था, जिसके बाद से उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उनके गर्दन और पीछे के हिस्से में गहरी चोटें आई हैं। घटना के बाद उन्हें मेरठ के शुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
डोनाल्ड ट्रंप को कमल हासन की नसीहत:कहा- अपने काम से काम रखो, हम दूसरे देश के ऑर्डर नहीं लेते; जमकर हो रही है ट्रोलिंग

March 8, 2026/
10:50 am

कमल हासन ने हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए एक ओपन लेटर लिखकर, उन्हें अपने देश पर...

10 दिन में तीन बार ऑपरेशन, महिला की मौत:छतरपुर के अस्पताल में महिलाओं का हंगामा; अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप

April 5, 2026/
8:22 am

छतरपुर शहर के सागर रोड स्थित हॉस्पिटल में एक महिला की इलाज के दौरान मौत के बाद हंगामा हो गया।...

गांजा तस्करी का अंतरराज्यीय नेटवर्क उजागर, 6 आरोपी गिरफ्तार:बालाघाट, ओडिशा, उदयपुर से पकड़े गए, मास्टरमाइंड फरार

April 20, 2026/
6:01 pm

बालाघाट पुलिस ने सोमवार को गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए 6 और आरोपियों को गिरफ्तार...

टीवी एक्टर विपुल रॉय के घर हुई लाखों की चोरी:आरोप- नौकरानी ने चुराई फॉरेन करंसी, सोने-चांदी के गहने और नकद; जांच शुरू

April 22, 2026/
11:20 am

टीवी के पॉपुलर शो एफआईआर में नजर आ चुक एक्टर विपुल रॉय के घर चोरी की घटना सामने आई है।...

हुमायूं कबीर का बड़ा ऐलान, दो जगह से लड़ेंगे चुनाव, सीएम ममता बनर्जी के लिए भी बन सकती हैं चुनौती

March 18, 2026/
7:08 pm

डेमोक्रेटिक कांग्रेस (टीएमसी) से पार्टी और जनता पार्टी (जेयूपी) के प्रमुख हुमायूं कबीर ने बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 15...

धुरंधर एक्टर रणवीर को विक्की कौशल ने किया रिप्लेस:साउथ सुपरस्टार धनुष के ड्रीम प्रोजेक्ट में नई एंट्री, एस शंकर करेंगे फिल्म का निर्देशन

March 14, 2026/
4:35 pm

साउथ सिनेमा के दिग्गज निर्देशक एस. शंकर के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘वेलपरी’ को लेकर नया अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के...

राजनीति

munawwar farooqui lashed out at people trolling youtube anurag dobhal, after he tried to commin suicie in live streaming

munawwar farooqui lashed out at people trolling youtube anurag dobhal, after he tried to commin suicie in live streaming

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पॉपुलर यूट्यूबर और बिग बॉस के कंटेस्टेंट रह चुके राइडर अनुराग डोभाल ने शनिवार रात इंस्टाग्राम पर लाइव आकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उन्होंने लाइव में तेज रफ्तार में कार चलाते हुए डिवाइडर पर चला दी, जिसके बाद से ही उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद अब मुनव्वर फारूकी ने उनकी सलामती की दुआ की है। वहीं एक्टर अली गोनी ने अनुराग की आलोचना करने और उन्हें ट्रोल करने वालों को फटकार लगाई है।

मुनव्वर फारूकी ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि हम मेंटल की बात करते हैं। हम अक्सर कहते हैं कि किसी को कोई दिक्कत है, तो खुलकर बात करे, लेकिन जब वही शख्स बात करना चाहता है तो हम उसका मजाक उड़ाते हैं।

आगे एक्टर ने कहा, ‘इंटरनेट को क्या बना दिया गया है। कोई शेयर करे तो कहते हैं व्यूज के लिए कर रहा है। वो व्यूज के लिए कर रहा है तो भी उसकी बात तो सुनो। लेकिन अगर वो व्यूज के लिए न कर रहा हो तो आप जिम्मेदार हो। किसी भी मर्द के लिए फैमिली प्रॉब्लम से बड़ा कुछ नहीं। वो दुनिया से लड़ लेगा, अगर घर में दिक्कत है तो वो परेशान ही रहेगा।’

आखिर में मुनव्वर ने कहा, ‘किसी का मजाक उड़ाने के लिए हजार चीजें मिल जाएंगी, लेकिन कभी ऐसी चीजों पर बात सुना करो। इंटरनेट को ऐसा मत बनाओ कि आपको पसंद न आए कि कोई अपनी बात कर रहा है। रही बात अनुराग की, तो पहली बार जब मैंने उसका वीडियो देखा, तो उससे संपर्क करने की कोशिश की। मैंने उसके सबसे करीबी से बात की, मुझे कई बातें पता चलीं। मैंने उससे कहा कि ध्यान रखो। फैमिली प्रॉब्लम कोई सॉल्व नहीं कर सकता। मैं उम्मीद करता हूं कि वो हमेशा ठीक रहे।’

मुनव्वर के अलावा एक्टर अली गोनी ने भी अनुराग डोभाल की लगातार हो रही ट्रोलिंग पर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था, ‘उसका मजाक उड़ाने वालों को शर्म आनी चाहिए। हर किसी को ऊपरवाला देख रहा है।’ साथ ही अली गोनी ने उनकी सलामती की भी दुआ की।

यूट्यूबर और इंटरनेट पर्सनालिटी एलविश यादव ने भी अनुराग के सपोर्ट में एक वीडियो पोस्ट की थी। इसके अलावा भी कई सेलेब्स उनके सपोर्ट में आए हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

क्या है पूरा विवाद?

हाल ही में अनुराग डोभाल (UK07) ने यूट्यूबर पर दो घंटे का एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने बताया कि इंटरकास्ट मैरिज के चलते उनके परिवार वाले उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। उनकी पत्नी भी छोड़कर चली गई है। रोते हुए वो बार-बार आत्महत्या की बातें कर रहे थे।

वीडियो वायरल होने के बाद से ही अनुराग को जमकर ट्रोल किया जा रहा था। इसके बाद शनिवार को अनुराग इंस्टाग्राम पर लाइव आए, उन्होंने कार ड्राइव करते हुए लाइव स्ट्रीमिंग में कहा- “मम्मी अगले जन्म आऊं तो प्यार दे देना बस… बहुत जरूरत थी प्यार की। लोग ही नहीं बचे, किसको फोन करूं।” इसके बाद उन्होंने कहा, “लेट्स गो फॉर द फाइनल ड्राइव।”

लाइव में दिखाई देता है कि अनुराग कार में एक अंग्रेजी गाना लगाते हैं और तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने लगते हैं। कुछ ही देर में स्पीड करीब 144 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच जाती है। इसी दौरान वह अचानक स्टीयरिंग घुमाते नजर आते हैं, जैसे गाड़ी को डिवाइडर से टकराने की कोशिश की हो। हालांकि उसी समय इंस्टाग्राम लाइव अचानक बंद हो जाता है।

देहरादून के फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने शनिवार रात इंस्टाग्राम पर लाइव आकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था, जिसके बाद से उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उनके गर्दन और पीछे के हिस्से में गहरी चोटें आई हैं। घटना के बाद उन्हें मेरठ के शुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket