Thursday, 30 Jul 2026 | 10:49 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Companies Increase Rates By Up To 15% Due To Raw Material Costs

  • Hindi News
  • Business
  • AC Price Hike: Companies Increase Rates By Up To 15% Due To Raw Material Costs

नई दिल्ली7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गर्मी से पहले AC खरीदना महंगा हो गया है। AC डाइकिन, वोल्टास और ब्लू स्टार जैसी बड़ी कंपनियों ने कीमतें 15% तक बढ़ा दी है। कंपनियों का कहना है कि कच्चे माल जैसे कॉपर, एल्युमीनियम की बढ़ती कीमतों और माल ढुलाई के खर्च में इजाफे की वजह से दाम बढ़ाए हैं।

8 सवाल-जवाब में पूरा मामला समझें…

सवाल 1: एसी की कीमतों में कितनी बढ़ोतरी हुई है और कौन सी कंपनियां दाम बढ़ा रही हैं?

जवाब: प्रमुख एसी मैन्युफैक्चर्स ने कीमतों में 5% से 15% तक का इजाफा किया है। इसमें टाटा ग्रुप की कंपनी वोल्टास, डाइकिन, ब्लू स्टार, LG, हायर और मित्सुबिशी जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

सवाल 2: एसी के दाम अचानक क्यों बढ़ रहे हैं?

जवाब: इसके पीछे 4 मुख्य कारण हैं:

  • कॉपर और एल्युमीनियम जैसे कच्चे माल के दाम काफी बढ़ गए हैं।
  • भारतीय रुपया कमजोर हुआ है, जिससे पुर्जों का आयात महंगा हो गया है।
  • बीते कुछ दिनों में माल ढुलाई का खर्च बढ़ गया है।
  • 1 जनवरी 2026 से लागू हुए BEE के नए एनर्जी-एफिशिएंसी नियम।
1 जनवरी से ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) के नए स्टार रेटिंग नियम लागू किया था।

सवाल 3: क्या नए एनर्जी नियमों से ग्राहकों को कोई फायदा भी होगा?

जवाब: हां, बिल्कुल। एलजी इंडिया के डायरेक्टर संजय चितकरा के अनुसार, नए नियमों के तहत आने वाले एसी पहले के मुकाबले करीब 11% ज्यादा बिजली बचाएंगे। यानी, भले ही खरीदने के समय ज्यादा पैसे देने पड़ें, लेकिन लंबे समय में बिजली बचेगी।

सवाल 4: डाइकिन इंडिया के प्रमुख का इस बढ़ोतरी पर क्या कहना है?

जवाब: डाइकिन इंडिया के चेयरमैन कंवलजीत जावा ने कहा कि नए एनर्जी नियमों ने प्रोडक्ट्स को पहले से बेहतर बनाया है, लेकिन ये महंगा हो गया है। कॉपर के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। डॉलर की वजह से लागत बहुत बढ़ गई है। वैश्विक स्तर पर जारी उथल-पुथल से इंपोर्ट महंगा हुआ है, इसलिए कीमतें बढ़ाने के अलावा कोई और रास्ता नहीं था।

सवाल 5: क्या बढ़ी हुई कीमतें बाजार में तुरंत दिखने लगेंगी?

जवाब: ब्लू स्टार के एमडी बी. त्यागराजन ने बताया कि उन्होंने फरवरी के मध्य में ही 8-10% की बढ़ोतरी कर दी थी। हालांकि, इसका असर बाजार में दिखने में थोड़ा समय लगेगा। डीलर्स ने पुराने रेट पर काफी स्टॉक उठा लिया था। जब तक ये पुराना स्टॉक खत्म नहीं हो जाता तब तक ग्राहकों को कुछ राहत मिल सकती है।

सवाल 6: क्या लोग महंगा एसी खरीदेंगे, कंपनियों को क्या उम्मीद है?

जवाब: दाम बढ़ने के बावजूद कंपनियों को उम्मीद है कि 2026 में रिकॉर्ड बिक्री होगी। मौसम विभाग के गर्मी के पूर्वानुमान को देखते हुए डाइकिन को उम्मीद है कि इस साल एसी इंडस्ट्री 15% की ग्रोथ दर्ज करेगी। कंपनियों को लगता है कि यह साल 2024 के रिकॉर्ड स्तर को भी छू सकता है।

सवाल 7: भारतीय एसी मार्केट का साइज कितना है और मुख्य कॉम्पिटिशन किसके बीच है?

जवाब: भारत में रूम एयर-कंडीशनर का बाजार सालाना लगभग 1.35 करोड़ यूनिट्स का है। बाजार में अपनी वोल्टास, एलजी, डाइकिन, ब्लू स्टार, हिताची, पैनासोनिक और लॉयड जैसी कंपनियों के बीच कड़ी टक्कर रहती है। साल 2025 एसी कंपनियों के लिए काफी सुस्त रहा था।

सवाल 8: क्या GST में कटौती से ग्राहकों को कोई राहत मिली है?

जवाब: एलजी के अधिकारियों का कहना है कि जीएसटी को 28% से घटाकर 18% किए जाने से बढ़ी हुई लागत का असर काफी हद तक कम हुआ है। इससे कंपनियों के लिए बिजली बचाने वाले एसी ग्राहकों तक पहुंचाना थोड़ा आसान हुआ है।

नॉलेज पार्ट: क्या हैं नए BEE स्टार रेटिंग नियम?

1 जनवरी 2026 से ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) ने AC के लिए नए मानक लागू किए हैं। इसके तहत अब 5-स्टार एसी पुराने 5-स्टार एसी की तुलना में 10% से 11% अधिक एनर्जी एफिशिएंट हैं। आसान शब्दों में कहें तो नया एसी कम बिजली में ज्यादा कूलिंग देगा।

AC के लिए स्मार्ट बाइंग टिप्स

  • पुराना स्टॉक चेक करें: मार्च के अंत तक कई डीलर्स के पास पुराना स्टॉक बचा हो सकता है, जो पुराने रेट पर मिल जाएगा।
  • ऑफ-सीजन डिस्काउंट: मार्च खत्म होने से पहले खरीदारी करना अप्रैल की पीक गर्मी से सस्ता पड़ सकता है।
  • 5-स्टार ही चुनें: अगर आपका एसी रोजाना 6-8 घंटे चलता है, तो 5-स्टार एसी लेना ही समझदारी है, क्योंकि बिजली बिल में हुई बचत 1-2 साल में एसी की बढ़ी हुई कीमत को वसूल कर देगी।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
authorimg

April 9, 2026/
10:55 am

Samay Raina Anxiety Attack: इंडियाज गॉट लेटेंट कंट्रोवर्सी में फंसे मशहूर यूट्यूबर और कॉमेडियन समय रैना ने हाल ही में...

Pakistan Resumes Alcohol Exports After 50 Years

May 5, 2026/
5:21 pm

इस्लामाबाद22 मिनट पहले कॉपी लिंक कर्ज से जूझ रहे पाकिस्तान ने करीब 50 साल बाद फिर से शराब का एक्सपोर्ट...

Book Review; Bhawna: Jeevan Ka GPS

April 16, 2026/
4:30 am

5 मिनट पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल कॉपी लिंक बुक का नाम: ‘भावना: जीवन का GPS’ (भावना योग के साथ अपनी राह...

डीपसीक के सीईओ बने सबसे अमीर एआई स्टार्टअप फाउंडर:8वीं में कॉलेज मैथ्स सुलझाने वाले लियांग अब 3.47 लाख करोड़ के मालिक हैं

July 17, 2026/
1:33 pm

चीन की एआई कंपनी डीपसीक के संस्थापक और सीईओ लियांग वेनफेंग (41) दुनिया के सबसे अमीर एआई स्टार्टअप फाउंडर बन...

Kerala Lottery Result Today: The first prize winner of Sthree Sakthi SS-510 will take home Rs 1 crore. (Image: Shutterstock)

March 4, 2026/
10:24 am

आखरी अपडेट:मार्च 04, 2026, 10:24 IST माना जाता है कि पार्टी के खिलाफ लगभग 15 वर्षों की सत्ता-विरोधी लहर के...

लैब में आर्टिफिशियल स्किन और कॉर्निया होंगी तैयार:एम्स भोपाल में एआई और इंटीग्रेटिव मेडिसिन पर फोकस

March 27, 2026/
12:05 am

गंभीर बीमारियों के इलाज में अब बड़ा बदलाव आने के संकेत मिल रहे हैं। एक ओर डीआरडीओ की लैब में...

'ये प्यार इस बात की घोषणा...', असम के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

April 1, 2026/
12:04 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम चुनाव की घोषणा के बाद कहा कि गोगामुख में अपनी पहली पत्नी को सजा देते...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Companies Increase Rates By Up To 15% Due To Raw Material Costs

Companies Increase Rates By Up To 15% Due To Raw Material Costs
  • Hindi News
  • Business
  • AC Price Hike: Companies Increase Rates By Up To 15% Due To Raw Material Costs

नई दिल्ली7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गर्मी से पहले AC खरीदना महंगा हो गया है। AC डाइकिन, वोल्टास और ब्लू स्टार जैसी बड़ी कंपनियों ने कीमतें 15% तक बढ़ा दी है। कंपनियों का कहना है कि कच्चे माल जैसे कॉपर, एल्युमीनियम की बढ़ती कीमतों और माल ढुलाई के खर्च में इजाफे की वजह से दाम बढ़ाए हैं।

8 सवाल-जवाब में पूरा मामला समझें…

सवाल 1: एसी की कीमतों में कितनी बढ़ोतरी हुई है और कौन सी कंपनियां दाम बढ़ा रही हैं?

जवाब: प्रमुख एसी मैन्युफैक्चर्स ने कीमतों में 5% से 15% तक का इजाफा किया है। इसमें टाटा ग्रुप की कंपनी वोल्टास, डाइकिन, ब्लू स्टार, LG, हायर और मित्सुबिशी जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

सवाल 2: एसी के दाम अचानक क्यों बढ़ रहे हैं?

जवाब: इसके पीछे 4 मुख्य कारण हैं:

  • कॉपर और एल्युमीनियम जैसे कच्चे माल के दाम काफी बढ़ गए हैं।
  • भारतीय रुपया कमजोर हुआ है, जिससे पुर्जों का आयात महंगा हो गया है।
  • बीते कुछ दिनों में माल ढुलाई का खर्च बढ़ गया है।
  • 1 जनवरी 2026 से लागू हुए BEE के नए एनर्जी-एफिशिएंसी नियम।
1 जनवरी से ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) के नए स्टार रेटिंग नियम लागू किया था।

1 जनवरी से ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) के नए स्टार रेटिंग नियम लागू किया था।

सवाल 3: क्या नए एनर्जी नियमों से ग्राहकों को कोई फायदा भी होगा?

जवाब: हां, बिल्कुल। एलजी इंडिया के डायरेक्टर संजय चितकरा के अनुसार, नए नियमों के तहत आने वाले एसी पहले के मुकाबले करीब 11% ज्यादा बिजली बचाएंगे। यानी, भले ही खरीदने के समय ज्यादा पैसे देने पड़ें, लेकिन लंबे समय में बिजली बचेगी।

सवाल 4: डाइकिन इंडिया के प्रमुख का इस बढ़ोतरी पर क्या कहना है?

जवाब: डाइकिन इंडिया के चेयरमैन कंवलजीत जावा ने कहा कि नए एनर्जी नियमों ने प्रोडक्ट्स को पहले से बेहतर बनाया है, लेकिन ये महंगा हो गया है। कॉपर के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। डॉलर की वजह से लागत बहुत बढ़ गई है। वैश्विक स्तर पर जारी उथल-पुथल से इंपोर्ट महंगा हुआ है, इसलिए कीमतें बढ़ाने के अलावा कोई और रास्ता नहीं था।

सवाल 5: क्या बढ़ी हुई कीमतें बाजार में तुरंत दिखने लगेंगी?

जवाब: ब्लू स्टार के एमडी बी. त्यागराजन ने बताया कि उन्होंने फरवरी के मध्य में ही 8-10% की बढ़ोतरी कर दी थी। हालांकि, इसका असर बाजार में दिखने में थोड़ा समय लगेगा। डीलर्स ने पुराने रेट पर काफी स्टॉक उठा लिया था। जब तक ये पुराना स्टॉक खत्म नहीं हो जाता तब तक ग्राहकों को कुछ राहत मिल सकती है।

सवाल 6: क्या लोग महंगा एसी खरीदेंगे, कंपनियों को क्या उम्मीद है?

जवाब: दाम बढ़ने के बावजूद कंपनियों को उम्मीद है कि 2026 में रिकॉर्ड बिक्री होगी। मौसम विभाग के गर्मी के पूर्वानुमान को देखते हुए डाइकिन को उम्मीद है कि इस साल एसी इंडस्ट्री 15% की ग्रोथ दर्ज करेगी। कंपनियों को लगता है कि यह साल 2024 के रिकॉर्ड स्तर को भी छू सकता है।

सवाल 7: भारतीय एसी मार्केट का साइज कितना है और मुख्य कॉम्पिटिशन किसके बीच है?

जवाब: भारत में रूम एयर-कंडीशनर का बाजार सालाना लगभग 1.35 करोड़ यूनिट्स का है। बाजार में अपनी वोल्टास, एलजी, डाइकिन, ब्लू स्टार, हिताची, पैनासोनिक और लॉयड जैसी कंपनियों के बीच कड़ी टक्कर रहती है। साल 2025 एसी कंपनियों के लिए काफी सुस्त रहा था।

सवाल 8: क्या GST में कटौती से ग्राहकों को कोई राहत मिली है?

जवाब: एलजी के अधिकारियों का कहना है कि जीएसटी को 28% से घटाकर 18% किए जाने से बढ़ी हुई लागत का असर काफी हद तक कम हुआ है। इससे कंपनियों के लिए बिजली बचाने वाले एसी ग्राहकों तक पहुंचाना थोड़ा आसान हुआ है।

नॉलेज पार्ट: क्या हैं नए BEE स्टार रेटिंग नियम?

1 जनवरी 2026 से ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) ने AC के लिए नए मानक लागू किए हैं। इसके तहत अब 5-स्टार एसी पुराने 5-स्टार एसी की तुलना में 10% से 11% अधिक एनर्जी एफिशिएंट हैं। आसान शब्दों में कहें तो नया एसी कम बिजली में ज्यादा कूलिंग देगा।

AC के लिए स्मार्ट बाइंग टिप्स

  • पुराना स्टॉक चेक करें: मार्च के अंत तक कई डीलर्स के पास पुराना स्टॉक बचा हो सकता है, जो पुराने रेट पर मिल जाएगा।
  • ऑफ-सीजन डिस्काउंट: मार्च खत्म होने से पहले खरीदारी करना अप्रैल की पीक गर्मी से सस्ता पड़ सकता है।
  • 5-स्टार ही चुनें: अगर आपका एसी रोजाना 6-8 घंटे चलता है, तो 5-स्टार एसी लेना ही समझदारी है, क्योंकि बिजली बिल में हुई बचत 1-2 साल में एसी की बढ़ी हुई कीमत को वसूल कर देगी।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket