Wednesday, 07 Oct 2026 | 05:42 PM

Trending :

Salman Khan Dubai Perfume Launch Event फिल्म 'रामायण' से जारी हुआ अरुण गोविल का पोस्टर:'राजा दशरथ' के किरदार में दिखे; रामानंद सागर की 'रामायण' में राम बने थे फिल्म 'रामायण' से जारी हुआ अरुण गोविल का पोस्टर:'राजा दशरथ' के किरदार में दिखे; रामानंद सागर की 'रामायण' में राम बने थे अमिताभ बच्चन बोले- हमसे बड़ी गुस्ताखी हो गई थी:माधुरी दीक्षित ने KBC में चलवा दी डांस की पुरानी क्लिप; देख शरमा गए बिग बी अमिताभ बच्चन बोले- हमसे बड़ी गुस्ताखी हो गई थी:माधुरी दीक्षित ने KBC में चलवा दी डांस की पुरानी क्लिप; देख शरमा गए बिग बी राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार:तत्काल 1.15 करोड़ का ड्राफ्ट जमा कराया, 7 चेक बाउंस मामलों में पेश हुए एक्टर
EXCLUSIVE

मूड को बनाना है बेहतर, रोज सुबह उठकर करें यह काम, गर्मी के मौसम में भी रहेंगे कूल-कूल !

authorimg

The Science of Happy Mood: गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है और अब धूप में ज्यादा देर रुकना मुश्किल हो गया है. अक्सर लोग गर्मियों की शुरुआत होते ही धूप से पूरी तरह दूरी बना लेते हैं, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि सूरज की रोशनी शरीर के लिए उतनी ही जरूरी है जितनी कि हवा और पानी. सूरज की किरणें न केवल हमें गर्माहट देती हैं, बल्कि यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने का सबसे आसान जरिया हैं. नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार धूप का सही तालमेल हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाने से लेकर हड्डियों को मजबूत रखने तक में अहम भूमिका निभाता है. हालांकि गर्मियों में धूप लेने का तरीका सर्दियों से बिल्कुल अलग होना चाहिए, ताकि हम इसके फायदों का आनंद ले सकें और नुकसान से बच सकें.

सूरज की रोशनी शरीर में विटामिन डी D उत्पादन को सक्रिय करने का एकमात्र प्राकृतिक स्रोत है. जब सुबह की हल्की किरणें हमारी त्वचा पर पड़ती हैं, तो शरीर में मेटाबॉलिक फंक्शन बेहतर होते हैं, जिससे न केवल हड्डियां मजबूत होती हैं, बल्कि जोड़ों के दर्द में भी राहत मिलती है. विटामिन डी कैल्शियम के अवशोषण के लिए जरूरी है, जिसके बिना शरीर की संरचना कमजोर हो सकती है. इसके अलावा नियमित रूप से सही समय पर धूप लेने से दिल की सेहत में सुधार होता है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है. यह वजन प्रबंधन और शरीर की आंतरिक हीलिंग प्रक्रिया को भी तेज करता है, जो बिना किसी दवा के शरीर को भीतर से मजबूत बनाता है.

धूप का असर सिर्फ शरीर पर ही नहीं, बल्कि हमारे ब्रेन पर भी गहरा पड़ता है. सुबह की सुनहरी धूप में समय बिताने से शरीर में सेरोटोनिन नामक हार्मोन का स्तर बढ़ता है, जिसे फील-गुड हार्मोन भी कहा जाता है. यह हार्मोन सीधे तौर पर हमारे मूड को बेहतर बनाने, डिप्रेशन के लक्षणों को कम करने और एंजायटी से राहत दिलाने में सहायक होता है. जो लोग सुबह की धूप का आनंद लेते हैं, उनमें एनर्जी लेवल दिन भर बना रहता है और उनकी एकाग्रता की क्षमता भी बढ़ती है. मानसिक शांति और खुशहाली के लिए सूरज की रोशनी एक प्राकृतिक एंटी-डिप्रेसेंट की तरह काम करती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

गर्मियों में धूप के फायदे उठाने के लिए सही समय जरूरी है. विशेषज्ञों के अनुसार सूर्योदय के बाद से लेकर सुबह 9 बजे तक की धूप विटामिन डी के लिए सबसे प्रभावी और सुरक्षित मानी जाती है. इस दौरान अल्ट्रावॉयलेट बी किरणें कम हानिकारक होती हैं. गर्मियों में केवल 10 से 20 मिनट की धूप ही पर्याप्त होती है, इससे अधिक समय तक धूप में रहने से सनबर्न, त्वचा में जलन या एलर्जी का खतरा बढ़ सकता है. धूप लेते समय अपने हाथ, पैर और चेहरे को खुला रखें, ताकि त्वचा किरणों को अवशोषित कर सके, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि ओवर एक्सपोजर से बचने के लिए कम समय ही काफी है.

गर्मियों की दोपहर यानी 12 बजे से शाम 4 बजे तक की तेज धूप से बचना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि इस समय किरणें सबसे ज्यादा हानिकारक होती हैं. धूप का लाभ लेने के लिए सुबह की सैर करें या बालकनी में बैठें. बाहर निकलते समय हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें, चेहरे पर सनस्क्रीन लगाएं और आंखों की सुरक्षा के लिए चश्मा या टोपी का इस्तेमाल करें. चूंकि धूप शरीर में गर्मी बढ़ाती है, इसलिए भरपूर मात्रा में पानी पीते रहें ताकि डिहाइड्रेशन न हो. इन छोटी-छोटी सावधानियों को अपनाकर आप गर्मियों में भी सूरज की रोशनी का वरदान पा सकते हैं और अपनी सेहत व मूड दोनों को शानदार बना सकते हैं.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
RPSC SI Recruitment Exam Starts April 5

April 4, 2026/
7:42 am

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से एसआई भर्ती परीक्षा-2025 कल से शुरू होगी। दो पारियों में दो दिन...

मस्क पर डॉक्यूमेंट्री, पूर्व पत्नी-करीबियों के आरोप:सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं; महिलाओं को बच्चे पैदा करने की मशीन मानते हैं

September 10, 2026/
10:40 am

वेनिस फिल्म फेस्टिवल में ऑस्कर विजेता निर्देशक एलेक्स गिब्नी की करीब चार घंटे लंबी डॉक्यूमेंट्री ने इलॉन मस्क की कहानी...

authorimg

April 10, 2026/
2:33 pm

Last Updated:April 10, 2026, 14:33 IST Social media addiction and brain health : शोधकर्ताओं ने पाया कि स्मार्टफोन से दूरी...

Riya Ahir Bigg Boss Controversy

September 8, 2026/
4:30 am

14 मिनट पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र कॉपी लिंक NEET स्टूडेंट्स के प्रदर्शन के दौरान पुलिस वैन के सामने खड़े होकर वायरल...

वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने फिर तूफानी पारी खेली:119 गेंद पर 168 रन बनाए, इसमें 19 चौके और 6 छक्के शामिल

June 24, 2026/
1:51 pm

15 साल के वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने फिर तूफानी पारी खेली। उन्होंने एक लोकल टूर्नामेंट में...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

मूड को बनाना है बेहतर, रोज सुबह उठकर करें यह काम, गर्मी के मौसम में भी रहेंगे कूल-कूल !

authorimg

The Science of Happy Mood: गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है और अब धूप में ज्यादा देर रुकना मुश्किल हो गया है. अक्सर लोग गर्मियों की शुरुआत होते ही धूप से पूरी तरह दूरी बना लेते हैं, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि सूरज की रोशनी शरीर के लिए उतनी ही जरूरी है जितनी कि हवा और पानी. सूरज की किरणें न केवल हमें गर्माहट देती हैं, बल्कि यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने का सबसे आसान जरिया हैं. नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार धूप का सही तालमेल हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाने से लेकर हड्डियों को मजबूत रखने तक में अहम भूमिका निभाता है. हालांकि गर्मियों में धूप लेने का तरीका सर्दियों से बिल्कुल अलग होना चाहिए, ताकि हम इसके फायदों का आनंद ले सकें और नुकसान से बच सकें.

सूरज की रोशनी शरीर में विटामिन डी D उत्पादन को सक्रिय करने का एकमात्र प्राकृतिक स्रोत है. जब सुबह की हल्की किरणें हमारी त्वचा पर पड़ती हैं, तो शरीर में मेटाबॉलिक फंक्शन बेहतर होते हैं, जिससे न केवल हड्डियां मजबूत होती हैं, बल्कि जोड़ों के दर्द में भी राहत मिलती है. विटामिन डी कैल्शियम के अवशोषण के लिए जरूरी है, जिसके बिना शरीर की संरचना कमजोर हो सकती है. इसके अलावा नियमित रूप से सही समय पर धूप लेने से दिल की सेहत में सुधार होता है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है. यह वजन प्रबंधन और शरीर की आंतरिक हीलिंग प्रक्रिया को भी तेज करता है, जो बिना किसी दवा के शरीर को भीतर से मजबूत बनाता है.

धूप का असर सिर्फ शरीर पर ही नहीं, बल्कि हमारे ब्रेन पर भी गहरा पड़ता है. सुबह की सुनहरी धूप में समय बिताने से शरीर में सेरोटोनिन नामक हार्मोन का स्तर बढ़ता है, जिसे फील-गुड हार्मोन भी कहा जाता है. यह हार्मोन सीधे तौर पर हमारे मूड को बेहतर बनाने, डिप्रेशन के लक्षणों को कम करने और एंजायटी से राहत दिलाने में सहायक होता है. जो लोग सुबह की धूप का आनंद लेते हैं, उनमें एनर्जी लेवल दिन भर बना रहता है और उनकी एकाग्रता की क्षमता भी बढ़ती है. मानसिक शांति और खुशहाली के लिए सूरज की रोशनी एक प्राकृतिक एंटी-डिप्रेसेंट की तरह काम करती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

गर्मियों में धूप के फायदे उठाने के लिए सही समय जरूरी है. विशेषज्ञों के अनुसार सूर्योदय के बाद से लेकर सुबह 9 बजे तक की धूप विटामिन डी के लिए सबसे प्रभावी और सुरक्षित मानी जाती है. इस दौरान अल्ट्रावॉयलेट बी किरणें कम हानिकारक होती हैं. गर्मियों में केवल 10 से 20 मिनट की धूप ही पर्याप्त होती है, इससे अधिक समय तक धूप में रहने से सनबर्न, त्वचा में जलन या एलर्जी का खतरा बढ़ सकता है. धूप लेते समय अपने हाथ, पैर और चेहरे को खुला रखें, ताकि त्वचा किरणों को अवशोषित कर सके, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि ओवर एक्सपोजर से बचने के लिए कम समय ही काफी है.

गर्मियों की दोपहर यानी 12 बजे से शाम 4 बजे तक की तेज धूप से बचना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि इस समय किरणें सबसे ज्यादा हानिकारक होती हैं. धूप का लाभ लेने के लिए सुबह की सैर करें या बालकनी में बैठें. बाहर निकलते समय हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें, चेहरे पर सनस्क्रीन लगाएं और आंखों की सुरक्षा के लिए चश्मा या टोपी का इस्तेमाल करें. चूंकि धूप शरीर में गर्मी बढ़ाती है, इसलिए भरपूर मात्रा में पानी पीते रहें ताकि डिहाइड्रेशन न हो. इन छोटी-छोटी सावधानियों को अपनाकर आप गर्मियों में भी सूरज की रोशनी का वरदान पा सकते हैं और अपनी सेहत व मूड दोनों को शानदार बना सकते हैं.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket