Monday, 14 Sep 2026 | 12:30 AM

Trending :

EXCLUSIVE

भारत बना टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन…MP में जश्न:भोपाल में आतिशबाजी, राजवाड़ा में थिरके विजयवर्गीय; धीरेंद्र शास्त्री बोले-जुनून के आगे ‘पनौती’ कुछ भी नहीं

भारत बना टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन...MP में जश्न:भोपाल में आतिशबाजी, राजवाड़ा में थिरके विजयवर्गीय; धीरेंद्र शास्त्री बोले-जुनून के आगे ‘पनौती’ कुछ भी नहीं

भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 255 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत लगातार दो बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम बन गई और पहली बार किसी मेजबान टीम ने यह खिताब जीता। अलग-अलग शहरों में डीजे की धुन पर डांस मध्य प्रदेश के कई शहरों में जीत का माहौल होली और दीपावली के संगम जैसा था। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रतलाम, बड़वानी, देवास और टीकमगढ़ समेत कई शहरों में भारत की जीत पर लोग सड़कों पर उतर आए। तिरंगा झंडा लहराकर ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर जमकर डांस किया। मंत्री और विधायक भी जश्न में शामिल मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी जश्न मनाया। इंदौर के राजवाड़ा पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कार की छत पर बैठकर तिरंगा लहराते और थिरकते दिखे। बड़वानी में विधायक राजन मंडलोई ने आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। मंत्री विश्वास सारंग ने भी ढोल-नगाड़ों के बीच तिरंगा लहराकर जीत की खुशियां मनाई। भोपाल समेत अन्य शहरों में भी जमकर आतिशबाजी भोपाल में न्यू मार्केट के रोशनपुरा चौराहे पर लोग ढोलक की धुन पर नाचते दिखे। पीर गेट, लिंक रोड और अन्य जगहों पर लोग जश्न मनाते दिखे। उज्जैन के टॉवर चौक,भंवरकुआ और अन्य स्थानों पर जमकर आतिशबाजी हुई। युवाओं ने रंग, गुलाल और आतिशबाजी के साथ टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया। रतलाम में पुलिस ने खदेड़ा इटारसी के जयस्तंभ चौक, धार जिले के बाग और शुजालपुर में सड़कों पर तिरंगा झंडा लहराते हुए लोग जीत मनाते दिखे। टीकमगढ़ में तिरंगा बाइक रैली और डीजे के साथ जश्न देखा गया। रतलाम में जश्न मनाने वाले युवाओं को पुलिस ने सख्ती से हटाया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री बोले-रणनीति के आगे पनौती कुछ भी नहीं टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जुनून और रणनीति के आगे पनौती कुछ भी नहीं। सही रणनीति, अटूट जोश और भगवान की कृपा से हर बाधा पार की जा सकती है। यह जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। जश्न से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए… यह खबर भी पढ़ें… भारत तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड चैंपियन भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी–20 वर्ल्डकप जीत लिया है। इंडिया लगातार दो बार टी–20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम बनी। पहली बार किसी मेजबान टीम ने टी–20 वर्ल्डकप जीता है। पढ़ें पूरी खबर… खबर के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
केंद्र ने कॉमर्शियल LPG कोटा 70% से बढ़ाकर 100% किया:इंडस्ट्रीज को भी पहले की खपत का 50% मिलेगा, LPG सप्लाई में सुधार के बाद फैसला

June 25, 2026/
8:36 pm

केंद्र सरकार ने राज्यों को एक बार फिर LPG सप्लाई बढ़ाने का निर्देश दिया है। सरकार ने आज यानी 25...

वर्ल्ड अपडेट्स:रूस की राजधानी मास्को के रेस्टोरेंट में धमाका, 3 की मौत, 15 घायल; एंटी टेरेरिस्ट कमेटी का दावा- यह बम ब्लास्ट था

August 2, 2026/
2:44 am

मास्को के एक रेस्टोरेंट में हुए धमाके में कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना...

तस्वीर का विवरण

April 30, 2026/
4:13 pm

अब इस पेस्ट को एक बड़े स्थान पर रखा गया है। इसके अलावा इसमें जीरा, काला नमक, सामान्य नमक और...

एफ-1 टीम मर्सिडीज के बॉस का फलसफा:प्यार करने के लिए कोई अपना हो, कोई सार्थक काम हो और पूरा करने के लिए सपना हो

April 12, 2026/
12:36 pm

फॉर्मूला-1 की दुनिया में मर्सिडीज टीम के बॉस और सीईओ टोटो वोल्फ की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं...

CBSE Class 12th Result 2026 Release Date, Time Live Updates: Scorecards soon a cbseresults.nic.in.

May 6, 2026/
1:30 pm

आखरी अपडेट:06 मई, 2026, 13:30 IST घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें व्लादिमीर लेनिन...

Ramayana teaser features Ranbir Kapoor, Sai Pallavi, Yash and others.

April 2, 2026/
2:43 pm

आखरी अपडेट:02 अप्रैल, 2026, 14:43 IST आप ने राज्यसभा सचिवालय को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर अनुरोध किया है कि राघव...

अवैध हथियार समेत चार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े:कार में बैठे थे कट्टा कारतूस बरामद, अरोपियों में दो बाल अपाचारी

April 17, 2026/
9:04 am

मुरैना में नगरा पुलिस ने एक कार से चार युवकों को गिरफ्तार किया है कार की तलाशी लेने पर उसमें...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

भारत बना टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन…MP में जश्न:भोपाल में आतिशबाजी, राजवाड़ा में थिरके विजयवर्गीय; धीरेंद्र शास्त्री बोले-जुनून के आगे ‘पनौती’ कुछ भी नहीं

भारत बना टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन...MP में जश्न:भोपाल में आतिशबाजी, राजवाड़ा में थिरके विजयवर्गीय; धीरेंद्र शास्त्री बोले-जुनून के आगे ‘पनौती’ कुछ भी नहीं

भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 255 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत लगातार दो बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम बन गई और पहली बार किसी मेजबान टीम ने यह खिताब जीता। अलग-अलग शहरों में डीजे की धुन पर डांस मध्य प्रदेश के कई शहरों में जीत का माहौल होली और दीपावली के संगम जैसा था। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रतलाम, बड़वानी, देवास और टीकमगढ़ समेत कई शहरों में भारत की जीत पर लोग सड़कों पर उतर आए। तिरंगा झंडा लहराकर ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर जमकर डांस किया। मंत्री और विधायक भी जश्न में शामिल मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी जश्न मनाया। इंदौर के राजवाड़ा पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कार की छत पर बैठकर तिरंगा लहराते और थिरकते दिखे। बड़वानी में विधायक राजन मंडलोई ने आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। मंत्री विश्वास सारंग ने भी ढोल-नगाड़ों के बीच तिरंगा लहराकर जीत की खुशियां मनाई। भोपाल समेत अन्य शहरों में भी जमकर आतिशबाजी भोपाल में न्यू मार्केट के रोशनपुरा चौराहे पर लोग ढोलक की धुन पर नाचते दिखे। पीर गेट, लिंक रोड और अन्य जगहों पर लोग जश्न मनाते दिखे। उज्जैन के टॉवर चौक,भंवरकुआ और अन्य स्थानों पर जमकर आतिशबाजी हुई। युवाओं ने रंग, गुलाल और आतिशबाजी के साथ टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया। रतलाम में पुलिस ने खदेड़ा इटारसी के जयस्तंभ चौक, धार जिले के बाग और शुजालपुर में सड़कों पर तिरंगा झंडा लहराते हुए लोग जीत मनाते दिखे। टीकमगढ़ में तिरंगा बाइक रैली और डीजे के साथ जश्न देखा गया। रतलाम में जश्न मनाने वाले युवाओं को पुलिस ने सख्ती से हटाया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री बोले-रणनीति के आगे पनौती कुछ भी नहीं टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जुनून और रणनीति के आगे पनौती कुछ भी नहीं। सही रणनीति, अटूट जोश और भगवान की कृपा से हर बाधा पार की जा सकती है। यह जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। जश्न से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए… यह खबर भी पढ़ें… भारत तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड चैंपियन भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी–20 वर्ल्डकप जीत लिया है। इंडिया लगातार दो बार टी–20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम बनी। पहली बार किसी मेजबान टीम ने टी–20 वर्ल्डकप जीता है। पढ़ें पूरी खबर… खबर के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket