Monday, 06 Apr 2026 | 09:46 PM

Trending :

14 साल की किशोरी का शव फंदे पर लटका मिला:छतरपुर में साड़ी से बनाया फंदा, पिता बाड़े में कर रहे थे काम, घर पर अकेली थी ज्यादा चीनी नहीं, ट्रंकल ओबेसिटी है डायबिटीज की सबसे बड़ी वजह, ये होती क्या है जानिए रोटी और चावल का आदर्श सेवन: एक दिन में कितनी रोटी और चावल खाना स्वास्थ्यवर्धक है? ज्यादातर खाने से क्या होता है नुकसान मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का प्रस्ताव खारिज:लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष लेकर आया था महाभियोग प्रस्ताव, 193 सांसदों ने साइन किए थे इंदौर में फायर सेफ्टी में कमी पर इमारतें होंगी सील:लापरवाही पर अधिकारियों पर जुर्माना, नोटिस जारी; कलेक्टर की समीक्षा बैठक में एक्शन मंदसौर पुलिस ने गुजरात से पकड़ा ड्रग तस्कर:डेढ़ किलो एमडी की तस्करी के मामले में था फरार, एसपी ने बनाई थी टीम
EXCLUSIVE

Sanju Samson; T20 World Cup Final LIVE Score

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Sanju Samson; T20 World Cup Final LIVE Score | India Vs New Zealand; Hardik Pandya Jasprit Bumrah

स्पोर्ट्स डेस्क2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप जीत लिया है। टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया। भारत ने रविवार को अहमदाबाद में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 255 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ऑलआउट हो गई।

भारत की जीत के साथ तीन बड़े रिकॉर्ड्स बने हैं। यह पहला मौका है जब मेजबान टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप जीता है। यह भी पहली बार है कि किसी टीम ने खिताब बचाया है। यह भारत का तीसरा टी20 खिताब (2007, 2024, 2026) भी है।

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल में हाईएस्ट स्कोर का रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। मैच का स्कोरबोर्ड

टीम इंडिया के सेलिब्रेशन की 5 तस्वीरें

तिलक वर्मा ने जैकब डफी का कैच पकड़ा। इसी के साथ भारत टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बन गया।

जीत सेलिब्रेट करते भारतीय टीम के खिलाड़ी।

सूर्या ने जीत के बाद मैदान की मिट्टी चेहरे पर लगाई।

भारत की जीत के साथ बच्चे तिरंगे के साथ मैदान पर दौड़े पड़े।

वर्ल्ड कप जीतने के बाद हार्दिक पंड्या की गर्लफ्रेंड महिका शर्मा ने उन्हें मैदान पर किस किया।

बेस्ट प्लेयर्स

बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच, सैमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट फाइनल मुकाबले में 15 रन देकर 4 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच रहे। वहीं, 5 मैच में 3 फिफ्टी के सहारे 321 रन बनाने वाले संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट चुना गया।

भारत की जीत भास्कर कार्टूनिस्ट की नजर से

कप्तानों की बात

सूर्यकुमार बोले- अहमदाबाद में ट्रॉफी जीतना खास अहसास भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा- ‘यह पल समझने में थोड़ा समय लगेगा। बहुत खुशी हो रही है, क्योंकि यह लंबा सफर रहा है। 2024 के बाद BCCI और उस समय के सचिव जय शाह ने मुझ पर भरोसा जताया था। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ट्रॉफी जीतना खास एहसास है।’

मिचेल सैंटनर बोले- भारत ने घर में बेहतर खेला न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा– ‘हमें अपने खिलाड़ियों पर गर्व है कि टीम यहां तक पहुंची। पूरे टूर्नामेंट में कई चुनौतियां आईं, लेकिन खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। सुपर-8 और सेमीफाइनल में हमने अच्छा खेल दिखाया, मगर फाइनल में भारत ने बेहतर खेला। घरेलू मैदान पर खिताब जीतने का दबाव होता है, इसलिए भारत और सूर्यकुमार यादव की टीम को इसका श्रेय जाता है।’

टूर्नामेंट डीटेल

मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का ब्रीफ डिस्क्रिप्शन टी-20 वर्ल्ड कप आयोजन भारत के 6 और श्रीलंका के 2 शहरों में खेला गया। इस टूर्नामेंट की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रुप से की है। टूर्नामेंट का आयोजन 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच आयोजित किया गया।

वर्ल्ड कप से जुड़ी 2 कंट्रोवर्सी

1. बांग्लादेश का भारत में खेलने से इंकार, बाहर हुआ तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर करने के विरोध में बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर भारत में खेलने से इंकार कर दिया। इसके बाद ICC ने बांग्लादेशी टीम को वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया। उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया।

2. पाकिस्तान ने भारत से मैच का बॉयकाट, फिर माना बांग्लादेश को टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर करने के विरोध ने पाकिस्तानी सरकार ने भारत से मैच का बॉयकाट करने का ऐलान कर दिया था। उसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड श्रीलंका की सरकार के हस्ताक्षेप के बाद मैच खेलने के लिए राजी हुआ।

भारत-पाकिस्तान मुकाबले को 16.3 करोड़ व्यूज मिले भारत-पाकिस्तान के हाई-वोल्टेज मुकाबले को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 16.3 करोड़ यूजर्स ने देखा। यह मैच 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच को 20 बिलियन मिनट देखा गया है। इसने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 2024 T20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच को भी पीछे छोड़ दिया है। यह फाइनल मैच भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया था।

भारत ने पाकिस्तान को कोलंबों में खेले गए लीग मैच में 61 रनों से हराया था।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जैकब डफी, मैट हेनरी, जिमी नीशम और लॉकी फर्ग्यूसन।

क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज

क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

अपडेट्स

08:32 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कप्तान सूर्या जीत के बाद हनुमान मंदिर पहुंचे

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीत के बाद अहमदाबाद के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।

06:17 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

06:03 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच

05:38 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

भारत की जीत पर तेंदुलकर की X पोस्ट

05:35 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

मुंबई में फैंस का सेलिब्रेशन देखिए

05:34 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

विराट कोहली ने जीत पर बधाई दी

05:27 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

भारत की जीत पर कानपुर में जश्न

05:23 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

भारत की जीत के बाद आतिशबाजी देखिए

05:21 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

PM मोदी ने भारत की जीत पर बधाई दी

05:20 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

भारत की जीत पर फैंस का सेलिब्रेशन देखिन

05:19 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इंडिया 3 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश

05:18 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अभिषेक को विकेट, भारत टी-20 का वर्ल्ड चैंपियन

19वें ओवर की आखिरी बॉल पर अभिषेक शर्मा ने जैकब डफी को लॉन्ग ऑन में तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। इसी के साथ न्यूजीलैंड 159 रन पर ऑलआउट हो गई और भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप जीत लिया।

05:12 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

बुमराह को चौथा विकेट, सैंटनर को बोल्ड किया

18वें ओवर की तीसरी बॉल पर न्यूजीलैंड ने 9वां विकेट गंवाया। यहां पर कप्तान मिचेल सैंटनर 43 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड किया। बुमराह को चौथा विकेट मिला है।

05:03 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

बुमराह को लगातार 2 बॉल पर विकेट, हैट्रिक चूके

16वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने मैट हेनरी (जीरो) और जिमी नीशम (8 रन) को लगातार 2 बॉल पर आउट किया। हालांकि, हैट्रिक पूरी नहीं कर सके।

04:42 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

डेरिल मिचेल 17 रन बनाकर आउट, अक्षर को तीसरा विकेट

13वें ओवर की 5वीं बॉल पर न्यूजीलैंड ने छठा विकेट गंवाया। यहां डेरिल मिचेल 17 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अक्षर पटेल ने ईशान किशन के हाथों कैच कराया। अक्षर को तीसरा विकेट मिला है।

04:39 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

हार्दिक ने सैंटनर का कैच छोड़ा

13वें ओवर में हार्दिक पंड्या ने बेहद खराब फील्डिंग दिखाई। ओवर की पहली गेंद अक्षर पटेल ने ऑफ स्टंप के बाहर फेंकी। सैंटनर ने शॉट खेला, लेकिन गेंद बैकवर्ड पॉइंट की ओर हवा में चली गई। हार्दिक आसान कैच नहीं पकड़ सके। अगली गेंद फिर हार्दिक के पास ही ग्राउंडेड आई, इस बार वे फील्डिंग भी अच्छी नहीं कर सके और गेंद बाउंड्री के बाहर चली गई।

04:36 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

सैंटनर ने चक्रवर्ती के ओवर में लगातार दो छक्के मारे

12वें ओवर में मिचेल सैंटनर ने वरुण चक्रवर्ती की बॉल पर लगातार दो छक्के मारे। दोनों की सिक्स लॉन्ग ऑन बाउंड्री के ऊपर गए। वरुण के इस ओवर से 16 रन आए।

04:30 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

न्यूजीलैंड का स्कोर 100 पार

11वें ओवर में न्यूजीलैंड ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। डेरिल मिचेल ने अर्शदीप सिंह की दूसरी और तीसरी बॉल पर सिक्स लगाए। इन दो सिक्स के सहारे टीम का स्कोर ट्रिपल डिजिट में पहुंच गया। इस ओवर से 15 रन आए।

04:18 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

पंड्या ने चापमन को बोल्ड किया

चापमैन का विकेट सेलिब्रेट करते हार्दिक पंड्या।

8वें ओवर में न्यूजीलैंड ने चौथा विकेट भी गंवा दिया। ओवर की चौथी बॉल हार्दिक पंड्या ने ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ पर स्लोअर फेंकी। मार्क चापमन बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन बॉल उनके बैट से लगकर स्टंप्स से टकरा गई। वे 8 गेंद पर 3 रन ही बना सके।

04:08 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

पावरप्ले में न्यूजीलैंड की फिफ्टी पूरी

न्यूजीलैंड ने पावरप्ले में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली, लेकिन टीम ने 3 विकेट भी गंवा दिए। 6 ओवर के बाद स्कोर 52 रन रहा। फिन एलन, रचिन रवींद्र और ग्लेन फिलिप्स आउट हुए। अक्षर पटेल को 2 और जसप्रीत बुमराह को 1 विकेट मिला।

04:02 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

न्यूजीलैंड ने 50 के अंदर 3 विकेट गंवाए

पांचवें ओवर में न्यूजीलैंड ने तीसरा विकेट भी गंवा दिया। ओवर की पांचवीं बॉल अक्षर पटेल ने फुलर लेंथ फ्लिपर फेंकी। ग्लेन फिलिप्स बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद उन्हें छोड़ते हुए स्टंप्स से टकरा गई। फिलिप्स 5 गेंद पर 5 रन ही बना सके। फिन एलन 9 और रचिन रवींद्र 1 रन बनाकर आउट हुए। टीम ने 47 रन पर 3 विकेट गंवाए।

03:55 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

बुमराह को पहली गेंद पर विकेट

चौथा ओवर जसप्रीत बुमराह फेंकने आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर रचिन रवींद्र को पवेलियन भेज दिया। बुमराह ने गुड लेंथ पर ऑफ कटर फेंकी। रचिन ने शॉट खेला, लेकिन गेंद फाइन लेग की ओर हवा में खड़ी हो गई।

ईशान किशन तेजी से बॉल के नीचे आए और बेहतरीन डाइविंग कैच पकड़ लिया। रचिन 2 गेंद पर 1 रन ही बना सके। इससे पहले तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर अक्षर पटेल ने फिन एलन को कैच कराया था।

ईशान किशन ने रचिन का कैच पकड़ा।

ईशान किशन ने रचिन का कैच पकड़ा।

03:54 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अक्षर ने भारत को पहला विकेट दिलाया, एलन आउट

फिन एलन का विकेट सेलिब्रेट करते अक्षर पटेल।

तीसरे ओवर की चौथी बॉल पर अक्षर पटेल ने फिन एलन को तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया।

03:46 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

दूसरे ओवर में पंड्या ने 21 रन दिए

न्यूजीलैंड के पारी का दूसरे ओवर भारत के लिए हार्दिक पंड्या ने फेंका। इस ओवर में 21 रन बने। इसमें 2 छक्के और 2 चौके लगे।

03:42 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

शिवम दुबे ने फिन एलन का कैच छोड़ा

256 रन चेज कर रही न्यूजीलैंड के ओपनर फिन एलन को पहले ओवर में जीवनदान मिला। शिवम दुबे ने अर्शदीप सिंह की 5वीं बॉल पर फिन एलन का हाई कैच छोड़ दिया।

03:28 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

तेंदुलकर ने शिवम दुबे की तारीफ की

03:20 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इनिंग ब्रेक : न्यूजीलैंड को 256 रन का टारगेट

03:19 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

आखिरी ओवर में 24 रन बने, दो छक्के, 3 चौके

भारतीय पारी के आखिरी ओवर में 24 रन बने। इनमें दो छक्के और 3 चौके शामिल रहे।

03:08 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

हार्दिक 18 रन बनाकर आउट

19वें ओवर की दूसरी बॉल पर भारत को पांचवां झटका लगा। हार्दिक पंड्या 13 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हो गए।

मैट हेनरी ने धीमी ऑफ-कटर शॉर्ट गेंद डाली जिस पर हार्दिक ने शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद ऊंची उठ गई। फिर कवर पर खड़े मिचेल सैंटनर ने आसान कैच पकड़ लिया। हार्दिक ने अपनी पारी में 1 चौका और 1 छक्का लगाया।

02:54 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

नीशम ने ओवर में 3 विकेट झटके

16वें ओवर में जिमी नीशम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए एक ही ओवर में तीन विकेट झटक लिए। इस ओवर में कुल तीन विकेट और सिर्फ 1 रन आया, जिससे 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट पर 204 रन हो गया।

  • ओवर की पहली ही गेंद पर संजू सैमसन 46 गेंदों में 89 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने फुल-टॉस गेंद को लॉन्ग-ऑन के ऊपर खेलने की कोशिश की लेकिन सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी कोल मैकॉन्ची ने बेहतरीन रनिंग कैच पकड़ लिया।
  • इसके बाद 5वीं बॉल पर ईशान किशन 25 गेंदों में 54 रन बनाकर आउट हुए, उनका कैच मार्क चापमैन ने लॉन्ग-ऑन पर लिया।
  • ओवर की आखिरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव गोल्डन डक पर पवेलियन लौट गए। उनका डीप बैकवर्ड स्क्वायर-लेग पर रचिन रवींद्र ने शानदार कैच पकड़ लिया।

02:50 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

संजू सैमसन 46 बॉल पर 89 रन बनाकर आउट

16वें ओवर की पहली बॉल पर भारत ने दूसरा विकेट गंवाया। यहां पर संजू सैमसन 46 बॉल पर 89 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जैमी नीशाम ने कोल मैकॉन्ची के हाथों कैच कराय।

सैमसन टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बन गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के मार्लोन सैमुअल के 85 रन का रिकॉर्ड तोड़ा।

02:49 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईशान के चौके से भारत का स्कोर 200 पार

15वें ओवर में भारतीय टीम ने 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। ईशान किशन ने मिचेल सैंटलर की आखिरी बॉल पर चौका लगाया। इसी चौके से टीम 200 रन का आंकड़ा पार कर गई।

02:38 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

सैमसन ने रचिन रवींद्र के ओवर में लगातार 3 छक्के मारे

14वें ओवर में संजू सैमसन ने रचिन रवींद्र की बॉल पर लगातार 3 छक्के लगाए। उन्होंने चौथी, 5वीं और छठी बॉल पर सिक्स लगाया। इस ओवर से 20 रन आए।

02:34 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

सैमसन और ईशान में फिफ्टी पार्टनरशिप

12वें ओवर की पहली बॉल पर भारत ने 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया। सैमसन ने फर्ग्यूसन की शुरुआती दो बॉल पर लगातार दो छक्के लगाकर साझेदारी को 50 पार पहुंचाया।

उसके बाद चौकी बॉल पर ईशान किशन ने छक्का लगाकर टीम का स्कोर 150 पार पहुंचा दिया।

02:29 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

सैमसन की लगातार तीसरी फिफ्टी

भारत ने 11 ओवर में 1 विकेट पर 137 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो उनकी लगातार तीसरी फिफ्टी है।

02:29 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

भारत ने नॉकआउट मुकाबलों में सबसे तेज 100 रन बनाए

मेंस टी-20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबलों में सबसे तेज टीम के 100 रन का रिकॉर्ड भारतीय टीम के नाम दर्ज हो गया है। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 7.2 ओवर में 100 रन पूरे कर लिए। इससे पहले इसी टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 7.5 ओवर में 100 रन बनाए थे।

02:20 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अभिषेक-सैमसन में रिकॉर्ड पार्टनरशिप

यह मेंस टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास में पहली बार है जब ओपनिंग जोड़ी ने 50 से ज्यादा रन की साझेदारी की है। इससे पहले सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप 48 रन की थी, जो पाकिस्तान के कामरान अकमल और शाहजैब हसन ने 2009 के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ की थी।

02:18 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

भारत का पहला विकेट गिरा, अभिषेक आउट

भारत को 8वें ओवर की पहली बॉल पर पहला झटका लगा। अभिषेक शर्मा 21 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हो गए।

रचिन रवींद्र की बाहर जाती गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में उनका हल्का किनारा लगा, जिसे विकेटकीपर टिम साइफर्ट ने आसानी से कैच कर लिया।

अभिषेक ने अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के लगाए और आउट होने के बाद उन्हें स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने शानदार तालियों के साथ विदाई दी। उनके और संजू के बीच पहले विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी हुई।

02:15 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

भारतीय ओपनर्स ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई

अहमदाबाद में भारतीय ओपनरों ने पावरप्ले में तूफानी बल्लेबाजी की। शुरुआत के दो ओवर थोड़े शांत रहे और टीम का स्कोर 12/0 था, लेकिन इसके बाद बल्लेबाजों ने आक्रामक रुख अपनाया।

अभिषेक ने सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। पहले दो ओवर में 12 रन बने, जबकि अगले चार ओवरों में भारत ने 80 रन ठोक दिए। पावरप्ले में भारत ने बिना किसी नुकसान के 92 रन बनाए। यह टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर भी है।

02:09 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अभिषेक की 18 बॉल पर फिफ्टी

अभिषेक शर्मा ने टी-20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट में सबसे तेज फिफ्टी लगाई।

अभिषेक शर्मा ने टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने जैकब डफी की गेंद पर चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल की।

यह टी-20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबलों में सबसे तेज फिफ्टी है। इससे पहले न्यूजीलैंड के फिन एलन (साउथ अफ्रीका के खिलाफ) और जैकब बेथेल (भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में) ने 19-19 गेंदों में अर्धशतक लगाए थे।

02:00 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

मैट हेनरी के ओवर से 21 रन आए

भारत ने 5 ओवर में बिना नुकसान के 72 रन बना लिए। सैमसन और अभिषेक ने मैट हेनरी के ओवर में भी जमकर रन बटोरे।

इस ओवर में 4 वाइड और दो छक्कों समेत कुल 21 रन आए। सैमसन 17 गेंदों में 33 और अभिषेक 13 गेंदों में 31 रन बनाकर तेजी से रन बना रहे हैं।

01:58 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

लॉकी फर्ग्यूसन के ओवर से 24 रन आए

भारत ने तेज शुरुआत करते हुए 4 ओवर में बिना विकेट खोए 51 रन बना लिए। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने लॉकी के एक ओवर में जमकर रन बटोरे।

इस ओवर में 4, 6 और कई वाइड सहित कुल 24 रन आए। सैमसन 14 गेंदों में 24 और अभिषेक 10 गेंदों में 23 रन बनाकर क्रीज पर हैं, जिससे भारत ने सिर्फ 24 गेंदों में ही 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया।

01:53 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

4 ओवर में भारत का स्कोर 50 पार, सैमसन-अभिषेक में फिफ्टी पार्टनरशिप

चौथे ओवर में भारतीय टीम ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। सैमसन ने चौथे ओवर में लॉकी फर्ग्यूसन की आखिरी बॉल पर चौका लगाकर टीम को 50 पार पहुंचाया।

01:46 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

डफी के ओवर में 15 रन बने

तीसरे ओवर में टीम इंडिया ने स्कोरिंग रेट बढ़ाया। जैकब डफी के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने लगातार 2 चौके लगाए, वहीं संजू सैमसन ने आखिरी बॉल पर बाउंड्री लगाकर ओवर से 15 रन बटोर लिए।

01:38 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

सैमसन ने छक्के से टीम इंडिया का खाता खोला

पहले ओवर में सैमसन के खिलाफ अपील करते मैट हेनरी।

मैट हेनरी ने मैच का पहला ओवर डाला। संजू सैमसन ने उनकी 5वीं बॉल पर छक्का लगाकर टीम इंडिया का खाता खोला। हेनरी के इस ओवर से महज 7 रन आए।

01:24 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

आकाश अंबानी फाइनल मैच देखने पहुंचे

01:14 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

भारत की प्लेइंग-11 देखिए

01:13 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

सूर्यकुमार यादव ने कहा- बैटिंग ही चाहते थे

पहले बल्लेबाजी करके खुशी हो रही है, क्योंकि हाल में हमने ऐसा करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया है। सेमीफाइनल या फाइनल जैसे बड़े मैचों में बोर्ड पर रन होना हमेशा अच्छा रहता है।

पिछला रिकॉर्ड अब इतिहास है, यह नया वर्ल्ड कप है और हम इसे लेकर उत्साहित हैं। स्टेडियम टॉस के समय से ही लगभग भर चुका है और उम्मीद है कि हम दर्शकों को शानदार मैच दिखाएंगे। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है।

01:12 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

सैंटनर बोले- सेमीफाइनल जीतकर कॉन्फिडेंस मिला

हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिच काफी अच्छी लग रही है। देखेंगे कि इसमें गेंदबाजों के लिए कुछ मदद है या नहीं और भारत को ऐसे स्कोर पर रोकने की कोशिश करेंगे, जिसे आसानी से चेज किया जा सके।

खिलाड़ी अच्छा महसूस कर रहे हैं, इसी मौके के लिए हम खेलते हैं। सेमीफाइनल जीत से टीम को काफी आत्मविश्वास मिला है। यह सबसे बड़ा मंच है और सभी खिलाड़ी इसके लिए तैयार हैं। टीम में मैककॉन्ची नहीं हैं, उनकी जगह डफी खेल रहे हैं।

01:11 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

टॉस का सिक्का उछालते भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव। (फोटो- BCCI)

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। कप्तान मिचेल सैंटनर ने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। कोल मैकॉन्ची की जगह जैकब डफी को मौका दिया है। वहीं भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

01:01 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

भारत के पास 3 बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका

  1. तीसरा खिताब- भारत 3 बार ट्रॉफी जीतने वाला पहला देश बन सकता है।
  2. टाइटल डिफेंड- भारत लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतने वाला पहला देश बन सकता है।
  3. होस्ट कंट्री- भारत होमग्राउंड पर टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश भी बन सकता है।

12:52 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

स्टेडियम के बाहर फैंस का उत्साह देखिए

12:44 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 53% मुकाबले जीते

टी-20 इंटरनेशनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 30 मुकाबले खेले गए। इनमें से 18 भारत ने जीते हैं, जबकि 11 में न्यूजीलैंड को जीत मिली है। वहीं, 1 मैच टाई रहा।

भारत ने 2 मुकाबले सुपर ओवर में अपने नाम किए, जबकि एक मैच का बारिश के कारण टाई रहा। घरेलू मैदान पर भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 16 में से 11 मुकाबले जीते हैं।

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले जनवरी में न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर आई थी, जहां दोनों टीमों के बीच 5 टी-20 की सीरीज खेली गई।

इस सीरीज में भारत ने 4-1 से जीत दर्ज की थी। पांच मैचों की इस सीरीज में 6 बार 200 से ज्यादा का स्कोर बना था। वहीं, आखिरी मुकाबले में भारत ने 271 रन बना दिए थे।

12:40 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

टीम इंडिया के बेस्ट परफॉर्मर्स

12:40 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत का पलड़ा भारी

टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत का पलड़ा न्यूजीलैंड पर भारी रहा है, लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप में तस्वीर बिल्कुल अलग है।

टूर्नामेंट के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक तीन मुकाबले हुए और तीनों में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की। ये मैच 2007, 2016 और 2021 में खेले गए थे। 2016 में तो न्यूजीलैंड ने भारत में ही टीम इंडिया को हरा दिया था।

12:39 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

भारत-न्यूजीलैंड पहली बार वर्ल्ड कप का फाइनल खेल रहे

भारत-न्यूजीलैंड पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेल रही हैं। 2 बार की चैंपियन टीम इंडिया चौथी बार फाइनल में है। दूसरी ओर न्यूजीलैंड का दूसरा फाइनल होगा, टीम को अपनी पहली ट्रॉफी का इंतजार है। 2021 में उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिताबी मुकाबले में हार मिली थी।

12:37 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

न्यूजीलैंड के टॉप परफॉर्मर्स

12:34 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

फाइनल से पहले फैंस की फोटो देखिए

12:33 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

पिच रिपोर्ट बैटिंग फ्रेंडली पिच पर होगा फाइनल

  • फाइनल मैच बैटिंग फ्रेंडली पिच पर होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फ्रेश पिच का ही इस्तेमाल होगा।
  • यहां टूर्नामेंट के शुरुआत में एक मैच खेला गया था। काली और लाल मिट्टी को मिक्स कर पिच बनाई गई। यहां गेंद बहुत कम स्पिन होगी, लेकिन पेस और बाउंस जरूर मिलेगा। हालांकि, इससे बैटर्स को ही फायदा होना है।
  • यहां 14 टी-20 इंटरनेशनल मैच में 8 बार पहले बैटिंग करने वाली टीमों और 5 बार चेज करने वाली टीमों को जीत मिली। जबकि 1 मैच टाई रहा।
  • 234 रन इस मैदान का सबसे बड़ा स्कोर है, जो भारत ने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही बनाया था। तब शुभमन गिल ने शतक लगाया था और न्यूजीलैंड 66 रन पर सिमट गया था।
  • मौजूदा वर्ल्ड कप में यहां 6 मैच खेले गए। 3 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने और 2 मैच चेज करने वाली टीमों ने जीते।
  • साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया एक मैच टाई रहा। इस मुकाबले को साउथ अफ्रीका ने डबल सुपर ओवर में जीता।
  • इस वर्ल्ड कप में अहमदाबाद के मैदान पर भारत ने 2 मैच खेले हैं। ग्रुप स्टेज में नीदरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज की, जबकि सुपर-8 स्टेज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार मिली। दूसरी ओर न्यूजीलैंड यहां दूसरा मैच ही खेलेगा, इन्हें भी साउथ अफ्रीका से ही हार मिली।
  • भारत ने अहमदाबाद में 10 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिनमें 7 जीते और 3 गंवाए। वहीं, न्यूजीलैंड ने यहां 2 टी-20 खेले और दोनों ही गंवाए। भारत और न्यूजीलैंड इस मैदान पर एक बार 2023 में भिड़ चुके हैं और इसमें भारत को 168 रन से जीत मिली थी।

12:22 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान अहमदाबाद पहुंची

12:20 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अहमदाबाद में बारिश की संभावना नहीं

रविवार को अहमदाबाद में काफी गर्मी रहेगी। बारिश की संभावना नहीं है। दिन का अधिकतम तापमान करीब 41 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि रात में तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

फाइनल वाले दिन अहमदाबाद में बारिश की कोई संभावना नहीं है, फिर भी ICC ने एक रिजर्व डे रखा है।

अगर किसी कारण 8 मार्च को मैच पूरा नहीं हो पाता है, तो 9 मार्च (सोमवार) को रिजर्व डे पर मुकाबला खेला जाएगा। अगर फाइनल रिजर्व डे पर भी नहीं हो सका, तो नियमों के मुताबिक दोनों टीमों में ट्रॉफी शेयर होगी।

12:19 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

रिचर्ड इलिंगवर्थ अंपायरिंग करेंगे

  • ICC ने फाइनल मुकाबले के लिए ऑफिशियल्स बता दिए हैं। इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ ऑन फील्ड अंपायर होंगे। दोनों पहले सेमीफाइनल में भी अंपायर थे।
  • इलिंगवर्थ 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भी क्रिस गैफनी के साथ अंपायरिंग कर रहे थे। वे पिछले वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भी अंपायर थे।
  • साउथ अफ्रीका के अल्लाहुद्दीन पालेकर थर्ड अंपायर रहेंगे। वहीं एड्रियन होलस्टोक चौथे अंपायर की भूमिका निभाएंगे। ऑस्ट्रेलिया के एंडी पाइक्रॉफ्ट मैच रेफरी रहेंगे। वे एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान भी रेफरी थे।

12:18 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कहां देख सकते हैं मैच?

इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार ऐप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का लाइव कवरेज भी फॉलो कर सकते हैं।

12:14 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ICC चेयरमैन जय शाह स्टेडियम पहुंचे

12:11 PM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

स्टेडियम के बाहर फैंस का उत्साह देखिए

11:56 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

न्यूजीलैंड की टीम स्टेडियम पहुंची

11:53 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

रोहित शर्मा मैच देखने अहमदाबाद पहुंचे

11:50 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाहर फैंस की भीड़

11:48 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

प्लेइंग-11 पर मोहम्मद कैफ की पोस्ट देखिए

11:37 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

टीम इंडिया होटल से रवाना हुई

11:33 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

टीम इंडिया के सुपर फैन

11:29 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

नरेंद्र मोदी के लुक में फैन पहुंचा

11:28 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

स्टेडियम की नजर उतरती फैन

11:28 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

नींबू-मिर्ची लेकर पहुंचा फैन

11:22 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

मैच देखने पहुंचा टीम इंडिया का सुपर फैन

11:12 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

भारतीय फैंस का उत्साह देखिए

11:11 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान राशिद लतीफ बोले- इंडिया में फायर पावर कम

11:07 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

IND-NZ मैच पर इरफान पठान की बात

11:02 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा मैच देखने अहमदाबाद पहुंचीं

10:55 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

हरभजन बोले- चैंपियंस की तरह खेलना है

10:46 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

टी-20 वर्ल्डकप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए

पॉप स्टार रिकी मार्टिन क्लोजिंग सेरेमनी में परफॅार्म करेंगे

इंटरनेशनल पॉप सुपरस्टार रिकी मार्टिन, पंजाबी पॉप सिंगर सुखवीर और फाल्गुनी पाठक टी-20 वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगे। लाइव परफॉर्मेंस शाम 5:30 बजे से शुरू होगी। पढ़ें पूरी खबर

10:42 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

सुरक्षा में 4500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

10:37 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईशान किशन के कोच बोले- टीम इंडिया को 200% देना होगा

10:25 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

न्यूजीलैंड के फैन की बात सुनिए

10:24 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

शमी के कोच बोले- अच्छा मैच होगा, दोनों टीमें अच्छी

10:21 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात

10:17 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाहर का माहौल देखिए

10:15 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इंडिया को सपोर्ट करने जर्मनी से आया फैन

10:03 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

50 लाख आबादी वाला न्यूजीलैंड क्रिकेट में इतना बेहतर कैसे

021 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन…2024 में इंडिया को पहली बार उसी के घर में क्लीन स्वीप किया। फिर विमेंस टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप भी जीत लिया।

ये न्यूजीलैंड के हालिया अचीवमेंट्स हैं। 50 लाख की आबादी वाला यह छोटा-सा देश क्रिकेट में इतना बेहतर कैसे बन गया? इस स्टोरी में हम इसी सवाल का जवाब देंगे। पढ़ें पूरी खबर

09:51 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ICC दोनों कप्तानों के वीडियो शेयर किया

09:35 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाहर सुरक्षा

09:28 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

उज्जैन के महाकाल मंदिर में भारत की जीत के लिए प्रार्थना हुई

09:23 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

भारतीय कोच गौतम गंभीर की पत्नी और बेटी मैच देखने पहुंचीं

09:15 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी मैच देखने अहमदाबाद पहुंचे

09:12 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फैंस पहुंचना शुरू हो गए

09:11 AM8 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

VIDEO में भारत-न्यूजीलैंड फाइनल का प्रीव्यू देखिए

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
NZ Vs SL T20 World Cup LIVE Score Update; Dasun Shanaka

February 25, 2026/
4:36 am

स्पोर्ट्स डेस्क35 मिनट पहले कॉपी लिंक टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज का छठा मैच आज श्रीलंका और न्यूजीलैंड के...

सेलिना जेटली बोलीं- महीनों से बेटों की आवाज नहीं सुनी:बच्चों के 14वें बर्थडे पर इमोशनल पोस्ट की; पति पर लगा चुकीं टॉर्चर के गंभीर आरोप

March 25, 2026/
2:13 pm

बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली इस वक्त अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर से गुजर रही हैं। एक तरफ जहां वे...

हिमाचल में चिट्टा तस्करों के पंचायत चुनाव लड़ने पर रोक:प्रधान की जाएगी कुर्सी, सरकार ने कानून बदला; डिफाल्टर-ऑडिट रिकवरी वाले भी अयोग्य

April 2, 2026/
9:02 am

हिमाचल प्रदेश में चिट्टा तस्करी में शामिल लोग पंचायत चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। विधानसभा में आज (गुरुवार को) हिमाचल प्रदेश...

दमोह में 14 साल का बच्चा गड्ढे में डूबा, मौत:महुआ बिनने के लिए घर से निकला था, पिता ने खोजबीन के बाद निकाला शव

April 1, 2026/
6:24 pm

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के सैलवाड़ा गांव में एक 14 साल के बच्चे की कुएं में डूबने से...

बीमार महिला से धोखे से 12 विश्वा जमीन की रजिस्ट्री:ढाई विश्वा बेचने का सौदा था, अशिक्षित होने का फायदा उठाया, 50 हजार देकर जमीन हड़पी

March 16, 2026/
4:44 pm

शिवपुरी जिले में एक बीमार और अशिक्षित महिला से जमीन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि ढाई...

भोजशाला देखने जाएंगे हाईकोर्ट जज, 2 को सुनवाई:याचिकाकर्ताओं की सुनवाई से पहले निरीक्षण करेंगे जस्टिस; सर्वे रिपोर्ट पर मुस्लिम पक्ष की आपत्ति

March 16, 2026/
9:29 am

मध्य प्रदेश की धार जिले में स्थित भोजशाला मामले में हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में सोमवार को सुनवाई हुई। इस...

हेल्थ & फिटनेस

राजनीति

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket