Sunday, 13 Sep 2026 | 01:39 PM

Trending :

अमेरिकी AI स्कूलों के लर्निंग मॉडल की हो रही आलोचना:स्कूल बने टॉर्चर चैम्बर, पेरेंट्स के कड़वे बोल तय कर रहे भविष्य सलमान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर करेंगे बॉलीवुड डेब्यू!:फिल्म ‘टार्जन’ में आएंगे नजर, सूरज पंचोली भी होंगे मूवी का हिस्सा India AI Kid Raul John Aju हनुमान अंश ने 37वें दिन कमाए 18.50 करोड़:इसके आगे हैवान को फ्लॉप का खतरा, दूसरे दिन महज 2.50 करोड़ कमाए, जानिए कैसा है कलेक्शन पंजाबी सिंगर के घर ताबड़तोड़ फायरिंग:7-8 राउंड फायर किए, गेट पर लगीं गोलियां; सिद्धू को जान से मारने की मिली थी धमकी आतंकी लादेन की हिट लिस्ट में भारत भी था:CIA के खुफिया दस्तावेज में खुलासा; 9/11 से पहले कई देशों पर हमले की तैयारी थी
EXCLUSIVE

फिल्म इंडस्ट्री को लेकर तनुश्री दत्ता का गंभीर दावा:कहा-शोबिज में कई कलाकारों का इस्तेमाल हो जाता है; कुछ तो प्रॉस्टिट्यूशन में चले जाते हैं

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री (शोबिज) में नए कलाकारों के शोषण को लेकर गंभीर दावे किए हैं। उन्होंने कहा कि मनोरंजन जगत में कई नए लोगों के साथ शोषण होता है और कुछ को तो देह व्यापार तक धकेल दिया जाता है। यूट्यूब चैनल मेरी सहेली के साथ बातचीत में तनुश्री ने कहा कि इंडस्ट्री में आने वाले कई नए लोगों को पहले तारीफों और बड़े वादों से आकर्षित किया जाता है। उन्होंने कहा, “किसी को कहा जाता है कि आप हीरोइन बनेंगे या बड़े स्टार बनेंगे, लेकिन कई बार यही बातें आगे चलकर एक जाल की शुरुआत बन जाती हैं।” तनुश्री के अनुसार, कई लोग पहले नए कलाकारों की तारीफ करते हैं और फिर उन्हें अलग-अलग लोगों से मिलने के लिए कहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे माहौल में कलाकारों को बहुत संयम और सावधानी के साथ आगे बढ़ना पड़ता है। ‘यहां लालच का तरीका अलग होता है’- तनुश्री तनुश्री ने कहा कि बचपन में माता-पिता जो सावधान रहने की सीख देते हैं, वह बड़े होने के बाद भी लागू होती है। उन्होंने कहा कि जैसे बच्चों को अनजान लोगों के साथ न जाने की सलाह दी जाती है, वैसे ही इंडस्ट्री में भी सतर्क रहना जरूरी है। उन्होंने बताया कि यहां लालच अलग तरीके से दिया जाता है। उनके मुताबिक कई लोग कलाकारों की महत्वाकांक्षा, उम्मीदों और सपनों का इस्तेमाल करते हैं। तनुश्री ने कहा कि वह इन मुद्दों पर इसलिए बोलती हैं ताकि इंडस्ट्री में आने वाले नए लोगों को चेतावनी मिल सके। एक्ट्रेस ने यह भी कहा, “बहुत सारे लड़के-लड़कियां यहां आते हैं। उनका इस्तेमाल किया जाता है और उनका शोषण होता है, फिर उन्हें छोड़ दिया जाता है। कुछ लोग बाद में प्रॉस्टिट्यूशन में चले जाते हैं, क्योंकि उनके साथ इतना ज्यादा शोषण हो चुका होता है कि लोग उन्हें उस धंधे में धकेल देते हैं।” उन्होंने आगे कहा, “कुछ लोग इतने ज्यादा मानसिक रूप से टूट जाते हैं कि अपने शहर वापस चले जाते हैं। और ये कहानियां कभी बाहर नहीं आतीं। बाहर सिर्फ सक्सेस की स्टोरीज ही दिखाई जाती हैं।” तनुश्री ने यह भी बताया कि उन्होंने एक एक्ट्रेस से दोस्ती खत्म कर दी थी, क्योंकि उस बातचीत में इंडस्ट्री में समझौते को सही ठहराने जैसी बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि अगर किसी से निजी रिश्ते में रहना उनकी इच्छा है तो वह अलग बात है, लेकिन वह अपनी जिंदगी का सौदा नहीं करेंगी। उन्होंने कहा, “मैं उस धंधे में नहीं हूं। मैं एक कलाकार हूं।”

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
कुल्लू में गाड़ी पर गिरीं बड़ी-बड़ी चट्टानें:ड्राइवर ने भागकर बचाई जान, बारिश से लैंडस्लाइड, आज-कल 5 जिलों में तूफान का येलो अलर्ट

April 18, 2026/
5:15 am

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के मणिकर्ण में आज सुबह लैंडस्लाइड हो गया। इसका मलबा और चट्टानें सड़क से गुजर...

authorimg

May 14, 2026/
3:55 pm

Last Updated:May 14, 2026, 15:55 IST अगर थोड़ी सी सावधानी और सही दिनचर्या अपनाई जाए, तो इस भीषण गर्मी में...

फोरलेन पर महिला की हत्या मामले में आरोपी को उम्रकैद:रतलाम में रेप के बाद हत्या कर शव फेंक दिया था; 5 साल बाद कोर्ट का फैसला

April 20, 2026/
9:51 pm

5 साल पहले महिला की हत्या कर शव को बिलपांक के पास फोरलेन के नीचे फेंकने के मामले में कोर्ट...

Gujarat Titans vs Rajasthan Royals Live Score: IPL 2026 Match Today Updates From Narendra Modi Stadium Ahmedabad. (Picture Credit: AP)

April 4, 2026/
7:08 pm

आखरी अपडेट:04 अप्रैल, 2026, 19:08 IST 2026 के चुनावों से पहले टीएमसी और बीजेपी के व्यापार आरोपों के कारण पश्चिम...

Pakistan vs Australia 1st ODI Live Score: Follow scorecard and live updates from Rawalpindi. (Picture Credit: cricket.com.au)

May 30, 2026/
5:53 pm

आखरी अपडेट:30 मई, 2026, 17:53 IST स्पष्ट रूप से उद्दंड अभिषेक बनर्जी ने भाजपा की आलोचना करते हुए व्यवधान को...

वर्ल्ड अपडेट्स:पाकिस्तान में 5.4 तीव्रता का भूकंप, गहराई 35 किलोमीटर; कोई नुकसान नहीं

June 27, 2026/
9:53 am

पाकिस्तान में शनिवार को 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। यूरो-मेडिटेरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के मुताबिक, भूकंप की गहराई करीब 35...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

फिल्म इंडस्ट्री को लेकर तनुश्री दत्ता का गंभीर दावा:कहा-शोबिज में कई कलाकारों का इस्तेमाल हो जाता है; कुछ तो प्रॉस्टिट्यूशन में चले जाते हैं

फिल्म इंडस्ट्री को लेकर तनुश्री दत्ता का गंभीर दावा:कहा-शोबिज में कई कलाकारों का इस्तेमाल हो जाता है; कुछ तो प्रॉस्टिट्यूशन में चले जाते हैं

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री (शोबिज) में नए कलाकारों के शोषण को लेकर गंभीर दावे किए हैं। उन्होंने कहा कि मनोरंजन जगत में कई नए लोगों के साथ शोषण होता है और कुछ को तो देह व्यापार तक धकेल दिया जाता है। यूट्यूब चैनल मेरी सहेली के साथ बातचीत में तनुश्री ने कहा कि इंडस्ट्री में आने वाले कई नए लोगों को पहले तारीफों और बड़े वादों से आकर्षित किया जाता है। उन्होंने कहा, “किसी को कहा जाता है कि आप हीरोइन बनेंगे या बड़े स्टार बनेंगे, लेकिन कई बार यही बातें आगे चलकर एक जाल की शुरुआत बन जाती हैं।” तनुश्री के अनुसार, कई लोग पहले नए कलाकारों की तारीफ करते हैं और फिर उन्हें अलग-अलग लोगों से मिलने के लिए कहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे माहौल में कलाकारों को बहुत संयम और सावधानी के साथ आगे बढ़ना पड़ता है। ‘यहां लालच का तरीका अलग होता है’- तनुश्री तनुश्री ने कहा कि बचपन में माता-पिता जो सावधान रहने की सीख देते हैं, वह बड़े होने के बाद भी लागू होती है। उन्होंने कहा कि जैसे बच्चों को अनजान लोगों के साथ न जाने की सलाह दी जाती है, वैसे ही इंडस्ट्री में भी सतर्क रहना जरूरी है। उन्होंने बताया कि यहां लालच अलग तरीके से दिया जाता है। उनके मुताबिक कई लोग कलाकारों की महत्वाकांक्षा, उम्मीदों और सपनों का इस्तेमाल करते हैं। तनुश्री ने कहा कि वह इन मुद्दों पर इसलिए बोलती हैं ताकि इंडस्ट्री में आने वाले नए लोगों को चेतावनी मिल सके। एक्ट्रेस ने यह भी कहा, “बहुत सारे लड़के-लड़कियां यहां आते हैं। उनका इस्तेमाल किया जाता है और उनका शोषण होता है, फिर उन्हें छोड़ दिया जाता है। कुछ लोग बाद में प्रॉस्टिट्यूशन में चले जाते हैं, क्योंकि उनके साथ इतना ज्यादा शोषण हो चुका होता है कि लोग उन्हें उस धंधे में धकेल देते हैं।” उन्होंने आगे कहा, “कुछ लोग इतने ज्यादा मानसिक रूप से टूट जाते हैं कि अपने शहर वापस चले जाते हैं। और ये कहानियां कभी बाहर नहीं आतीं। बाहर सिर्फ सक्सेस की स्टोरीज ही दिखाई जाती हैं।” तनुश्री ने यह भी बताया कि उन्होंने एक एक्ट्रेस से दोस्ती खत्म कर दी थी, क्योंकि उस बातचीत में इंडस्ट्री में समझौते को सही ठहराने जैसी बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि अगर किसी से निजी रिश्ते में रहना उनकी इच्छा है तो वह अलग बात है, लेकिन वह अपनी जिंदगी का सौदा नहीं करेंगी। उन्होंने कहा, “मैं उस धंधे में नहीं हूं। मैं एक कलाकार हूं।”

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket