Tuesday, 08 Sep 2026 | 07:37 AM

Trending :

फोरलेन पर महिला की हत्या मामले में आरोपी को उम्रकैद:रतलाम में रेप के बाद हत्या कर शव फेंक दिया था; 5 साल बाद कोर्ट का फैसला

5 साल पहले महिला की हत्या कर शव को बिलपांक के पास फोरलेन के नीचे फेंकने के मामले में कोर्ट ने सोमवार को फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आरोपी को आजीवन कारावास एवं 6 हजार रुपए के अर्थ दंड से दंडित किया l कोर्ट में अभियोजन ने 20 गवाहों के बयान एवं 77 दस्तावेज पेश किए गए थे। फैसला तृतीय सत्र न्यायाधीश बरखा दिनकर की कोर्ट ने सुनाया। अपर लोक अभियोजक एवं शासकीय अधिवक्ता सतीश त्रिपाठी ने बताया कि घटना 18 जून 2021 की रात्रि की है। आरोपी सुरेश (47) पिता बंसीलाल जाटव निवासी बड़ी मोहल्ला राव इंदौर अपने वाहन आयशर ट्रक से सामान लेकर इंदौर से रतलाम के लिए निकला था। आरोपी ने अपने साथ श्रमिक कॉलोनी शमशान घाट के पास राऊ निवासी पीड़िता को भी ट्रक में बैठाया। रास्ते में आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद उसकी हत्या कर दी थी। रास्ते में फेंका शव
आरोपी इंदौर से रतलाम के बिलपांक टोल नाके को पार किया। वापस इंदौर की तरफ जाकर प्रकाश नगर पुलिया के नीचे अंधेरे में महिला के शव को फेंक दिया था l सुबह शव दिखने पर गांव के लोगों ने बिलपांक पुलिस थाने पर सूचना दी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की। टोल नाके के सीसीटीवी फुटेज निकाले। जिसमें आरोपी एवं महिला दिखाई दिए थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार न्यायालय में अभियोग पत्र धारा 201, 302, 376 भारतीय दंड संहिता का प्रस्तुत किया था। सीडीआर एवं सीसीटीवी फुटेज बने आधार
महिला के अज्ञात होने के कारण पुलिस ने आसपास के थाना क्षेत्र को सूचना दी थी। चोकला एवं चिकलिया टोल नाके के फुटेज भी प्राप्त किए। आरोपी के मोबाइल की सीडीआर से महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले। अज्ञात महिला के मिलने का स्थान, आरोपी की गाड़ी खराब होने के स्थान की सीसीडीआर लोकेशन से महिला का आरोपी के साथ होना पाया गया। मृतका के शव मिलने के स्थान पर आरोपी की उपस्थिति होना प्रमाणित माना गया। हत्या कर दूसरे दिन सामान देने गया
आरोपी सुरेश महिला की हत्या कर शव फेंकने के दूसरे दिन रतलाम में सामान देने आया था। पूरी सुनवाई के बाद तृतीय सत्र न्यायाधीश ने आरोपी को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। शासन की ओर से पैरवी अपर लोक अभियोजक एवं शासकीय अधिवक्ता सतीश त्रिपाठी ने की।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
सुप्रीम कोर्ट बोला- UCC लागू करने का समय आ गया:संसद फैसला करे, शरियत कानून की धाराएं रद्द करने से कानूनी खालीपन पैदा हो सकता है

March 10, 2026/
2:01 pm

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि देश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने का समय आ गया है।...

दृश्यम 3 की रिलीज टली:2 अप्रैल की जगह अब 21 मई को आएगी मूवी, इसी दिन एक्टर मोहनलाल का बर्थडे

March 24, 2026/
4:50 pm

मलयालम एक्टर मोहनलाल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ की रिलीज डेट बदल गई है। जीतू जोसेफ के निर्देशन में...

अमेरिका होर्मुज में फंसे जहाजों को सुरक्षित निकालेगा:आज से प्रोजेक्ट फ्रीडम शुरू, ट्रम्प की चेतावनी- ईरान ने दखल दिया अंजाम बुरा होगा

May 4, 2026/
6:44 am

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने होर्मुज से जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए एक समुद्री अभियान शुरू करने का ऐलान...

ध्रुव राठी बोले- मोदी जहां भी जाएं, उन्हें शर्मिंदा करें:भड़कीं एक्ट्रेस गुल पनाग; बोलीं- विदेशी धरती पर प्रधानमंत्री पद का मजाक उड़ाना गलत

May 22, 2026/
5:30 pm

बॉलीवुड एक्ट्रेस गुल पनाग ने सोशल मीडिया पर यूट्यूबर ध्रुव राठी के एक पोस्ट की आलोचना की है। ध्रुव राठी...

Starting from 2026, CBSE has introduced a two-exam system for Class 10 students.(Representative/File Photo)

June 16, 2026/
10:54 am

आखरी अपडेट:16 जून, 2026, 10:54 IST वरिष्ठ विद्रोही नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि गुट खुद को “असली” टीएमसी के...

Samay Raina Supreme Court Relief

August 14, 2026/
2:55 pm

4 मिनट पहले कॉपी लिंक इंजियाज गॉट लेटेंट विवाद में यूट्यूबर और कॉमेडियन समय रैना समेत पांच कॉमेडियन के खिलाफ...

सीधी में बाइक डिवाइडर से टकराई, तीन युवक गंभीर:परिजनों ने अस्पताल में डॉक्टर न मिलने पर किया हंगामा, सिविल सर्जन ने आरोपों को नकारा

March 4, 2026/
10:37 pm

सीधी जिले के अकऊरी ग्राम में बुधवार रात करीब 8 बजे एक तेज रफ्तार बाइक होकर डिवाइडर से टकरा गई।...

राजनीति

फोरलेन पर महिला की हत्या मामले में आरोपी को उम्रकैद:रतलाम में रेप के बाद हत्या कर शव फेंक दिया था; 5 साल बाद कोर्ट का फैसला

फोरलेन पर महिला की हत्या मामले में आरोपी को उम्रकैद:रतलाम में रेप के बाद हत्या कर शव फेंक दिया था; 5 साल बाद कोर्ट का फैसला

5 साल पहले महिला की हत्या कर शव को बिलपांक के पास फोरलेन के नीचे फेंकने के मामले में कोर्ट ने सोमवार को फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आरोपी को आजीवन कारावास एवं 6 हजार रुपए के अर्थ दंड से दंडित किया l कोर्ट में अभियोजन ने 20 गवाहों के बयान एवं 77 दस्तावेज पेश किए गए थे। फैसला तृतीय सत्र न्यायाधीश बरखा दिनकर की कोर्ट ने सुनाया। अपर लोक अभियोजक एवं शासकीय अधिवक्ता सतीश त्रिपाठी ने बताया कि घटना 18 जून 2021 की रात्रि की है। आरोपी सुरेश (47) पिता बंसीलाल जाटव निवासी बड़ी मोहल्ला राव इंदौर अपने वाहन आयशर ट्रक से सामान लेकर इंदौर से रतलाम के लिए निकला था। आरोपी ने अपने साथ श्रमिक कॉलोनी शमशान घाट के पास राऊ निवासी पीड़िता को भी ट्रक में बैठाया। रास्ते में आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद उसकी हत्या कर दी थी। रास्ते में फेंका शव
आरोपी इंदौर से रतलाम के बिलपांक टोल नाके को पार किया। वापस इंदौर की तरफ जाकर प्रकाश नगर पुलिया के नीचे अंधेरे में महिला के शव को फेंक दिया था l सुबह शव दिखने पर गांव के लोगों ने बिलपांक पुलिस थाने पर सूचना दी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की। टोल नाके के सीसीटीवी फुटेज निकाले। जिसमें आरोपी एवं महिला दिखाई दिए थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार न्यायालय में अभियोग पत्र धारा 201, 302, 376 भारतीय दंड संहिता का प्रस्तुत किया था। सीडीआर एवं सीसीटीवी फुटेज बने आधार
महिला के अज्ञात होने के कारण पुलिस ने आसपास के थाना क्षेत्र को सूचना दी थी। चोकला एवं चिकलिया टोल नाके के फुटेज भी प्राप्त किए। आरोपी के मोबाइल की सीडीआर से महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले। अज्ञात महिला के मिलने का स्थान, आरोपी की गाड़ी खराब होने के स्थान की सीसीडीआर लोकेशन से महिला का आरोपी के साथ होना पाया गया। मृतका के शव मिलने के स्थान पर आरोपी की उपस्थिति होना प्रमाणित माना गया। हत्या कर दूसरे दिन सामान देने गया
आरोपी सुरेश महिला की हत्या कर शव फेंकने के दूसरे दिन रतलाम में सामान देने आया था। पूरी सुनवाई के बाद तृतीय सत्र न्यायाधीश ने आरोपी को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। शासन की ओर से पैरवी अपर लोक अभियोजक एवं शासकीय अधिवक्ता सतीश त्रिपाठी ने की।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket