Saturday, 17 Oct 2026 | 10:06 AM

Trending :

भिंड में सालों से अलग रह रहे पति-पत्नी हुए एक:लोक अदालत में समझौते के बाद पहनाई माला, जज पौधा देकर बोले- रिश्ते भी ऐसे ही सींचना

भिंड के कुटुंब न्यायालय में शनिवार को आयोजित लोक अदालत में वर्षों से अलग रह रहे कई पति-पत्नी आपसी समझौते के बाद फिर से एक हो गए हैं। न्यायालय की पहल और काउंसलिंग के बाद विवाद सुलझने पर दंपतियों ने एक-दूसरे को माला पहनाकर साथ जीवन बिताने का संकल्प लिया है। समझौते के बाद न्यायालय परिसर में कई दंपतियों की आंखों में खुशी के आंसू दिखाई दिए। कुछ दंपतियों ने खुले तौर पर अपनी भावनाएं भी जाहिर कीं। एक पत्नी ने कहा, “अगर अब ठीक से व्यवहार करेंगे तो हम साथ रहने को तैयार हैं।” वहीं पति ने भी अपनी गलतियों को सुधारने और परिवार को फिर से जोड़ने का भरोसा दिलाया। दोनों ने पुराने विवादों को पीछे छोड़ने का संकल्प लिया। जज ने पौधा भेंट कर दी रिश्ते निभाने की सीख समझौते के बाद प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय भिंड दिलीप गुप्ता ने दंपतियों को एक-एक पौधा भेंट किया। उन्होंने कहा कि यह पौधा उनके नए जीवन की शुरुआत का प्रतीक है। न्यायाधीश ने समझाइश देते हुए कहा कि जैसे पौधे को नियमित पानी और देखभाल की जरूरत होती है, वैसे ही दांपत्य जीवन को भी प्यार, धैर्य और समझ की जरूरत होती है। आपसी बातचीत से विवाद सुलझाने की दी सलाह न्यायाधीश दिलीप गुप्ता ने कहा कि यदि किसी बात पर मतभेद हो तो उसे अदालत तक लाने के बजाय आपस में बैठकर सुलझाने का प्रयास करना चाहिए। लोक अदालत में ऐसे कई मामले आए जो लंबे समय से न्यायालय में लंबित थे। इन मामलों के कारण दोनों पक्ष मानसिक तनाव और आर्थिक परेशानी झेल रहे थे। बिना हार-जीत के आपसी सहमति से सुलझे मामले लोक अदालत के माध्यम से बिना किसी हार-जीत के आपसी सहमति से विवादों का समाधान कराया गया। कार्यवाही पूरी होने के बाद दंपति मुस्कुराते हुए घर के लिए रवाना हुए। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी उनके साथ मौजूद थे। इस आयोजन में न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और पैरालीगल वॉलंटियर्स ने काउंसलिंग कर समझौते की राह तैयार की।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
क्विक कॉमर्स का बदलता ट्रेंड:दूध-सब्जी छोड़ अब फैशन-ब्यूटी पर बड़ा दांव; हाई-मार्जिन लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स का नया ठिकाना बने क्विक डिलीवरी ऐप्स

June 23, 2026/
5:11 pm

देश में ऑनलाइन शॉपिंग का एक नया चैनल ‘रैपिड कॉमर्स’ तेजी से अपनी जगह बना रहा है। यह मॉडल क्विक...

रेडियो इंडस्ट्री की सरकार से 5 प्रमुख अपेक्षाएं:FM इंडस्ट्री पर बढ़ता संकट, राहत नहीं मिली तो थम जाएगी रफ्तार

May 21, 2026/
6:33 pm

देश का प्राइवेट FM रेडियो सेक्टर इस समय कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। विज्ञापन घट रहे हैं, खर्च...

डायरेक्टर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन:हार्ट अटैक आया था, फिल्म फूल और कांटे से अजय देवगन को लॉन्च किया था

August 25, 2026/
9:21 pm

वेटरन फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल...

arw img

May 3, 2026/
4:19 pm

X गर्मियों में बड़े करामाती होते हैं ये हर्बल पौधे, लू और धूप का सबसे कारगर उपाय   गर्मी में...

People show their identity cards as they wait in a queue at a polling station to cast their votes during the Municipal Corporation elections, in Amritsar. (Source: PTI)

May 29, 2026/
11:32 am

आखरी अपडेट:29 मई, 2026, 11:32 IST जैसे ही डीके शिवकुमार कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में सिद्धारमैया की जगह लेने...

Black Buck Producer Shreds Salman Khans Legal Notice

June 4, 2026/
6:10 pm

2 मिनट पहले कॉपी लिंक फिल्म ‘काला हिरण’ को लेकर जारी विवाद के बीच फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

भिंड में सालों से अलग रह रहे पति-पत्नी हुए एक:लोक अदालत में समझौते के बाद पहनाई माला, जज पौधा देकर बोले- रिश्ते भी ऐसे ही सींचना

भिंड में सालों से अलग रह रहे पति-पत्नी हुए एक:लोक अदालत में समझौते के बाद पहनाई माला, जज पौधा देकर बोले- रिश्ते भी ऐसे ही सींचना

भिंड के कुटुंब न्यायालय में शनिवार को आयोजित लोक अदालत में वर्षों से अलग रह रहे कई पति-पत्नी आपसी समझौते के बाद फिर से एक हो गए हैं। न्यायालय की पहल और काउंसलिंग के बाद विवाद सुलझने पर दंपतियों ने एक-दूसरे को माला पहनाकर साथ जीवन बिताने का संकल्प लिया है। समझौते के बाद न्यायालय परिसर में कई दंपतियों की आंखों में खुशी के आंसू दिखाई दिए। कुछ दंपतियों ने खुले तौर पर अपनी भावनाएं भी जाहिर कीं। एक पत्नी ने कहा, “अगर अब ठीक से व्यवहार करेंगे तो हम साथ रहने को तैयार हैं।” वहीं पति ने भी अपनी गलतियों को सुधारने और परिवार को फिर से जोड़ने का भरोसा दिलाया। दोनों ने पुराने विवादों को पीछे छोड़ने का संकल्प लिया। जज ने पौधा भेंट कर दी रिश्ते निभाने की सीख समझौते के बाद प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय भिंड दिलीप गुप्ता ने दंपतियों को एक-एक पौधा भेंट किया। उन्होंने कहा कि यह पौधा उनके नए जीवन की शुरुआत का प्रतीक है। न्यायाधीश ने समझाइश देते हुए कहा कि जैसे पौधे को नियमित पानी और देखभाल की जरूरत होती है, वैसे ही दांपत्य जीवन को भी प्यार, धैर्य और समझ की जरूरत होती है। आपसी बातचीत से विवाद सुलझाने की दी सलाह न्यायाधीश दिलीप गुप्ता ने कहा कि यदि किसी बात पर मतभेद हो तो उसे अदालत तक लाने के बजाय आपस में बैठकर सुलझाने का प्रयास करना चाहिए। लोक अदालत में ऐसे कई मामले आए जो लंबे समय से न्यायालय में लंबित थे। इन मामलों के कारण दोनों पक्ष मानसिक तनाव और आर्थिक परेशानी झेल रहे थे। बिना हार-जीत के आपसी सहमति से सुलझे मामले लोक अदालत के माध्यम से बिना किसी हार-जीत के आपसी सहमति से विवादों का समाधान कराया गया। कार्यवाही पूरी होने के बाद दंपति मुस्कुराते हुए घर के लिए रवाना हुए। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी उनके साथ मौजूद थे। इस आयोजन में न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और पैरालीगल वॉलंटियर्स ने काउंसलिंग कर समझौते की राह तैयार की।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket