Tuesday, 15 Sep 2026 | 03:37 PM

Trending :

EXCLUSIVE

मुक्केबाजी के लिए उत्तराखंड के 6 खिलाड़ी ताशकंद रवाना:अंतरराष्ट्रीय सब-जूनियर प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग; 2 खिलाड़ी और 4 ऑफिशियल शामिल

उज्बेकिस्तान के ताशकंद में 1 से 16 मई तक होने वाली अंडर-15 अंतरराष्ट्रीय सब-जूनियर बालक एवं बालिका मुक्केबाजी चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा देखने को मिलेगा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में उत्तराखंड के 6 सदस्यों को शामिल किया गया है। राज्य के मुक्केबाजी इतिहास में यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में दल के सदस्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उत्तराखंड बॉक्सिंग संघ के मानद महासचिव ने बताया कि इस चैंपियनशिप में राज्य के दो मुक्केबाज रिंग में उतरेंगे, जबकि चार अन्य सदस्य कोच और रेफरी के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। रिंग में उतरेंगे समीर और हर्षवर्धन प्रतियोगिता में 43 किलो भार वर्ग में समीर बोरा और 55 किलो भार वर्ग में हर्षवर्धन जीना भारत की ओर से अपने मुक्कों का दम दिखाएंगे। जबकि पूजा यादव को बालिका टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। वहीं, नितिन देऊपा बालक टीम के कोच की भूमिका निभाएंगे। संजीव पौरी बने रेफरी और जज खेल विभाग के सहायक निदेशक संजीव पौरी इस प्रतियोगिता में भारत की ओर से रेफरी और जज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालेंगे। इन सभी के अलावा, यूथ टीम के साथ कोच के रूप में दुर्योधन सिंह भी ताशकंद में मौजूद रहेंगे। सीएम और खेल मंत्री ने दी शुभकामनाएं एक साथ 6 सदस्यों के चयन से उत्तराखंड बॉक्सिंग परिवार में खुशी की लहर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, खेल मंत्री रेखा आर्या, विशेष प्रमुख सचिव (खेल) अमित सिन्हा, खेल निदेशक डॉ. आशीष चौहान, भारतीय मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष अजय सिंह और पूर्व ओलिंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता ने सभी चयनित सदस्यों को बधाई दी है।इसके साथ ही, उत्तराखंड ओलिंपिक संघ के महासचिव डॉ. डीके सिंह, उत्तराखंड बॉक्सिंग संघ के आजीवन अध्यक्ष मुकर्जी निर्वाण, महासचिव गोपाल खोलिया सहित नवीन टम्टा, भगवत रावत, संजय अधिकारी, ललित कुँवर और विनोद तिवारी ने भी टीम का मनोबल बढ़ाते हुए उनके शानदार प्रदर्शन की कामना की है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
होममेड फुट क्रीम: गर्मियों में फटी एड़ियों का रामबाण इलाज, ये घरेलू आसान नुस्खे चुकियों में राहत

April 5, 2026/
12:41 pm

घर पर बनी फुट क्रीम: गर्मी का मौसम शुरू ही हो गया है, शरीर से जुड़ी कई तस्वीरें सामने आ...

Nawazuddin Siddiqui Visits Ancestral Village Buledhana, Buys Land

March 13, 2026/
8:23 am

मुजफ्फरनगर15 घंटे पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मुजफ्फरनगर के तहसील ऑफिस पहुंचकर रजिस्ट्री कराई। बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन...

Donald Trump Presidency Plan Video; White House Speech

May 5, 2026/
2:23 pm

वॉशिंगटन डीसी1 घंटे पहले कॉपी लिंक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर से राष्ट्रपति बनने की इच्छा जताई...

नंगे पैर तिरुमला मंदिर पहुंचीं जाह्नवी कपूर:3550 सीढ़ियां चढ़कर मनाया जन्मदिन, भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए

March 6, 2026/
8:08 pm

बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री जान्हवी कपूर का हर साल की तरह इस बार का जन्मदिन भी बेहद खास और आध्यात्मिक...

Gurugram Manesar IMT Protest violence

April 14, 2026/
5:00 am

मैसेज 1- ‘मैनेजर रामबीर को मारना है।’ . मैसेज 2- ‘आगे पुलिस वाले हैं, पीछे से आओ और आग लगा...

सुखेंदु शेखर रॉय के इस्तीफे से टीएमसी में उथल-पुथल गहरा गई, 20 सांसदों ने कथित तौर पर एनडीए से आगे बढ़ने की मांग की | पश्चिम बंगाल

June 8, 2026/
9:43 pm

पूर्व टीएमसी दिग्गज सुखेंदु शेखर रॉय के इस्तीफा देने के बाद तृणमूल कांग्रेस के भीतर राजनीतिक उथल-पुथल तेज हो गई...

चांदी ₹3,863 चढ़कर ₹2.25 लाख किलो हुई:सोना ₹1,748 बढ़कर ₹1.43 लाख का 10 ग्राम हुआ, इस साल ₹10 हजार महंगा हो चुका

July 2, 2026/
12:22 pm

सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 2 जुलाई को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

मुक्केबाजी के लिए उत्तराखंड के 6 खिलाड़ी ताशकंद रवाना:अंतरराष्ट्रीय सब-जूनियर प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग; 2 खिलाड़ी और 4 ऑफिशियल शामिल

मुक्केबाजी के लिए उत्तराखंड के 6 खिलाड़ी ताशकंद रवाना:अंतरराष्ट्रीय सब-जूनियर प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग; 2 खिलाड़ी और 4 ऑफिशियल शामिल

उज्बेकिस्तान के ताशकंद में 1 से 16 मई तक होने वाली अंडर-15 अंतरराष्ट्रीय सब-जूनियर बालक एवं बालिका मुक्केबाजी चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा देखने को मिलेगा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में उत्तराखंड के 6 सदस्यों को शामिल किया गया है। राज्य के मुक्केबाजी इतिहास में यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में दल के सदस्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उत्तराखंड बॉक्सिंग संघ के मानद महासचिव ने बताया कि इस चैंपियनशिप में राज्य के दो मुक्केबाज रिंग में उतरेंगे, जबकि चार अन्य सदस्य कोच और रेफरी के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। रिंग में उतरेंगे समीर और हर्षवर्धन प्रतियोगिता में 43 किलो भार वर्ग में समीर बोरा और 55 किलो भार वर्ग में हर्षवर्धन जीना भारत की ओर से अपने मुक्कों का दम दिखाएंगे। जबकि पूजा यादव को बालिका टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। वहीं, नितिन देऊपा बालक टीम के कोच की भूमिका निभाएंगे। संजीव पौरी बने रेफरी और जज खेल विभाग के सहायक निदेशक संजीव पौरी इस प्रतियोगिता में भारत की ओर से रेफरी और जज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालेंगे। इन सभी के अलावा, यूथ टीम के साथ कोच के रूप में दुर्योधन सिंह भी ताशकंद में मौजूद रहेंगे। सीएम और खेल मंत्री ने दी शुभकामनाएं एक साथ 6 सदस्यों के चयन से उत्तराखंड बॉक्सिंग परिवार में खुशी की लहर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, खेल मंत्री रेखा आर्या, विशेष प्रमुख सचिव (खेल) अमित सिन्हा, खेल निदेशक डॉ. आशीष चौहान, भारतीय मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष अजय सिंह और पूर्व ओलिंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता ने सभी चयनित सदस्यों को बधाई दी है।इसके साथ ही, उत्तराखंड ओलिंपिक संघ के महासचिव डॉ. डीके सिंह, उत्तराखंड बॉक्सिंग संघ के आजीवन अध्यक्ष मुकर्जी निर्वाण, महासचिव गोपाल खोलिया सहित नवीन टम्टा, भगवत रावत, संजय अधिकारी, ललित कुँवर और विनोद तिवारी ने भी टीम का मनोबल बढ़ाते हुए उनके शानदार प्रदर्शन की कामना की है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket