Friday, 09 Oct 2026 | 01:34 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Railway Ticket Refund Scam; Google-Pay Customer Care Representative

  • Hindi News
  • Lifestyle
  • Railway Ticket Refund Scam; Google Pay Customer Care Representative | Screen Sharing App Fraud

1 घंटे पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल

  • कॉपी लिंक

हाल ही में प्रयागराज से टिकट रिफंड के नाम पर साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। यहां साइबर क्रिमिनल ने खुद को गूगल-पे कस्टमर केयर प्रतिनिधि बताकर यूजर से करीब दो लाख रुपए ठग लिए।

दरअसल, पीड़ित ने कुछ दिन पहले दिल्ली से प्रयागराज की ट्रेन टिकट बुक की थी, जिसे बाद में कैंसिल कर दिया। रिफंड न मिलने पर उसने इंटरनेट पर कस्टमर केयर नंबर खोजा और उससे संपर्क किया।

कुछ ही देर बाद एक अनजान नंबर से उसके वॉट्सएप पर कॉल आया। कॉलर ने खुद को गूगल-पे कस्टमर केयर प्रतिनिधि बताया और एक APK फाइल डाउनलोड करने को कहा। फाइल डाउनलोड करते ही ठग ने मोबाइल का एक्सेस हासिल कर लिया। इसके बाद पीड़ित के मोबाइल नंबर से जुड़े परिवार के पांच अलग-अलग खातों से कुल 1.93 लाख रुपए निकाल लिए।

टिकट रिफंड लेते समय जरा-सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। इसलिए टिकट रिफंड का सही तरीका समझना बेहद जरूरी है।

आज साइबर लिटरेसी कॉलम में ‘टिकट रिफंड स्कैम’ की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि-

  • टिकट रिफंड के नाम पर ठग स्कैम को कैसे अंजाम देते हैं?
  • इस स्कैम से बचने के लिए क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?

एक्सपर्ट: राहुल मिश्रा, साइबर सिक्योरिटी एडवाइजर, उत्तर प्रदेश पुलिस

सवाल- टिकट रिफंड स्कैम क्या है?

जवाब- यह एक ऑनलाइन फ्रॉड है, जिसमें जालसाज उन यात्रियों को शिकार बनाते हैं, जो अपनी फ्लाइट, ट्रेन या बस की टिकट कैंसिल कर पैसे वापस पाने की कोशिश कर रहे होते हैं। इस स्कैम में साइबर क्रिमिनल्स गूगल पर SEO के जरिए फर्जी कस्टमर केयर नंबर डाल देते हैं।

कस्टमर केयर का नंबर गूगल करने पर यही नंबर सबसे ऊपर आते हैं। जब कोई यात्री रिफंड की मदद के लिए इन नंबर्स पर कॉल करता है, तो स्कैमर उनसे रिफंड के नाम पर ‘स्क्रीन शेयरिंग एप’ डाउनलोड करवाते हैं। कुछ मामलों में फर्जी लिंक भेजकर उनके बैंक डिटेल (जैसे OTP या पिन) चुरा लेते हैं। इसके बाद पूरा खाता खाली कर देते हैं।

सवाल- टिकट रिफंड के नाम पर ठग स्कैम को कैसे अंजाम देते हैं?

जवाब- साइबर ठग रिफंड में देरी या तकनीकी समस्या का फायदा उठाते हैं। वे फर्जी कस्टमर केयर नंबर के जरिए संपर्क कर यूजर का भरोसा जीतते हैं। साथ ही तकनीकी मदद के नाम पर मोबाइल का एक्सेस लेकर बैंक खातों से पैसे निकाल लेते हैं। इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए-

सवाल- प्रयागराज में युवक ने क्या गलती की, जिस वजह से उसके 2 लाख रुपए ठगों ने उड़ा लिए?

जवाब- युवक ने गूगल पर मिले फर्जी कस्टमर केयर नंबर पर भरोसा किया और बिना वेरिफाई किए ठग की बातें मान ली। सबसे बड़ी गलती यह रही कि उसने अनजान APK फाइल डाउनलोड कर ठग को मोबाइल का रिमोट एक्सेस दे दिया। नीचे दिए ग्राफिक से युवक की 6 गलतियां देखिए-

सवाल- लोग टिकट रिफंड स्कैम के झांसे में क्यों आ जाते हैं?

जवाब- रिफंड में देरी होने पर लोग पहले से ही परेशान होते हैं। ऐसे में जब कोई खुद को कस्टमर केयर प्रतिनिधि बताकर तुरंत समाधान का भरोसा देता है, तो लोग बिना जांच-पड़ताल किए उस पर भरोसा कर लेते हैं। इसके अलावा कई और भी कारण हैं-

  • तकनीकी जानकारी की कमी
  • गूगल पर फर्जी नंबर दिखना
  • साइबर ठग की भरोसे भरी बातचीत
  • जल्द पैसा वापस मिलने का आश्वासन

सवाल- इंटरनेट पर मिले कस्टमर केयर नंबर पर भरोसा क्यों नहीं करना चाहिए?

जवाब- इंटरनेट पर कई बार फर्जी कस्टमर केयर नंबर विज्ञापन या हेरफेर के जरिए ऊपर दिखा दिए जाते हैं। ये नंबर रियल नहीं, बल्कि साइबर ठगों के हो सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट या एप से वेरिफाई किए बिना ऐसे नंबरों पर भरोसा करना रिस्की हो सकता है।

सवाल- APK फाइल क्या है और इसे डाउनलोड करना क्यों खतरनाक हो सकता है?

जवाब- ये एंड्रॉइड डिवाइस के लिए एक फाइल फॉर्मेट है, जिसका यूज एप्स इंस्टॉल करने के लिए किया जाता है। इसे डाउनलोड करना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि इसमें वायरस या मालवेयर हो सकते हैं, जो यूजर की निजी जानकारी, बैंक डेटा चोरी कर सकते हैं और फोन का कंट्राेल ले सकते हैं।

सवाल- क्या गूगल-पे कभी वॉट्सएप कॉल करके एप डाउनलोड करने को कहता है?

जवाब- नहीं, गूगल-पे या कोई भी आधिकारिक पेमेंट एप वॉट्सएप कॉल करके APK फाइल या एप डाउनलोड के लिए नहीं कहता है। ऐसी कॉल साइबर ठग ही करते हैं। किसी भी एप को केवल आधिकारिक प्ले स्टोर या कंपनी की वेबसाइट से ही डाउनलोड करना चाहिए।

सवाल- अगर गलती से APK फाइल डाउनलोड हो जाए तो तुरंत क्या करें?

जवाब- अगर गलती से कोई संदिग्ध APK फाइल डाउनलोड कर ली है तो घबराएं नहीं। ग्राफिक में दिए कुछ जरूरी एक्शन लें।

सवाल- टिकट रिफंड स्कैम से बचने के लिए क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?

जवाब- टिकट रिफंड के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट या एप का ही इस्तेमाल करें। किसी भी अनजान कॉल, लिंक या फाइल पर भरोसा न करें। सतर्कता और सही जानकारी ही स्कैम से बचने का सबसे बड़ा उपाय है। इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए-

सवाल- टिकट रिफंड लेने का सही तरीका क्या है?

जवाब- इसका सही तरीका यही है कि जिस प्लेटफॉर्म से टिकट बुक किया है, उसी से टिकट कैंसिल करें। आधिकारिक वेबसाइट या एप में ‘टिकट कैंसिलेशन’ का ऑप्शन होता है। टिकट कैंसिल करने के बाद रिफंड स्टेटस चेक करें। रिफंड कुछ घंटों के भीतर उसी अकाउंट में वापस आता है, जिससे भुगतान किया गया था। नीचे दिए ग्राफिक से इसका सही तरीका समझिए-

सवाल- अगर टिकट रिफंड स्कैम का शिकार हो जाएं तो तुरंत क्या करें?

जवाब- तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराएं। बैंक/पेमेंट एप के ट्रांजैक्शन ब्लॉक करवाएं। नजदीकी थाने में लिखित शिकायत दें, ताकि समय रहते रकम वापस मिल सके।

सवाल- टिकट रिफंड स्कैम की शिकायत कहां कर सकते हैं?

जवाब- साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके इसकी शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं। साथ ही नजदीकी थाने या साइबर सेल में लिखित सूचना देकर भी मामला दर्ज कराया जा सकता है।

………………….

साइबर लिटरेसी से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए

साइबर लिटरेसी- रिफंड के नाम पर 80,000 का चूना: जानें क्या है ये स्कैम, लोग क्यों होते शिकार, कैसे बचें, फर्जी नंबर कैसे पहचानें

आजकल रिफंड के नाम पर स्कैम की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। इसी खतरे को देखते हुए इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने एक अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
कमीशन के लिए निवेश प्रोडक्ट प्रमोट करते हैं इन्फ्लुएंसर्स:आपकी कमाई बढ़े या न बढ़े; ये 5 आदतें बचत जरूर बढ़ा सकती हैं

July 20, 2026/
4:47 pm

पैसा बचाने और खर्च करने को लेकर सही आदतें आखिर कैसी होनी चाहिए? यूके यानी ब्रिटेन के सबसे बड़े बैंक...

डॉ.अंबेडकर का स्टेटस लगाने पर पत्नी को घर से निकाला:डेढ़ माह के बच्चे के साथ थाने पहुंची महिला; पति ने तलाक देने की धमकी दी

April 16, 2026/
8:31 pm

इंदौर के भोलनाथ कॉलोनी में रहने वाली एक पीड़िता गुरुवार को एरोड्रम थाने पहुंची। उसके परिवार के लोगों ने बताया...

'पाकिस्तान में घिर गए थे शायर निदा फाजली':कहा गया- बच्चे को अल्लाह से बड़ा बता रहे हो? अतुल गंगवार ने बताया क्या था जवाब

July 20, 2026/
1:30 pm

दिवंगत शायर निदा फाजली के जीवन पर बनी डॉक्यूमेंट्री ‘मैं निदा’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘बेस्ट आर्ट्स एंड...

People show their identity cards as they wait in a queue at a polling station to cast their votes during the Municipal Corporation elections, in Amritsar. (Source: PTI)

May 29, 2026/
12:49 pm

आखरी अपडेट:29 मई, 2026, 12:49 IST यह घटनाक्रम तमिलनाडु में जारी राजनीतिक मंथन के बीच आया है, जहां टीवीके अपने...

Indian captain Harmanpreet Kaur. (Picture Credit: PTI)

June 8, 2026/
5:18 pm

आखरी अपडेट:08 जून, 2026, 17:18 IST टीएमसी को सबसे बड़ा राजनीतिक झटका तब लगा जब पार्टी के 20 असंतुष्ट सांसदों...

आफताब बोले- शूटिंग से ज्यादा खाने का इंतजार रहता था:डायरेक्टर ने कहा- ऐसा लग रहा था जैसे हम फिल्म नहीं, यादें बना रहे हों

June 26, 2026/
5:30 am

‘वेलकम टू द जंगल’ की चर्चा अब तक इसकी बड़ी स्टारकास्ट और स्केल को लेकर होती रही है, लेकिन फिल्म...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Railway Ticket Refund Scam; Google-Pay Customer Care Representative

Railway Ticket Refund Scam; Google-Pay Customer Care Representative
  • Hindi News
  • Lifestyle
  • Railway Ticket Refund Scam; Google Pay Customer Care Representative | Screen Sharing App Fraud

1 घंटे पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल

  • कॉपी लिंक

हाल ही में प्रयागराज से टिकट रिफंड के नाम पर साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। यहां साइबर क्रिमिनल ने खुद को गूगल-पे कस्टमर केयर प्रतिनिधि बताकर यूजर से करीब दो लाख रुपए ठग लिए।

दरअसल, पीड़ित ने कुछ दिन पहले दिल्ली से प्रयागराज की ट्रेन टिकट बुक की थी, जिसे बाद में कैंसिल कर दिया। रिफंड न मिलने पर उसने इंटरनेट पर कस्टमर केयर नंबर खोजा और उससे संपर्क किया।

कुछ ही देर बाद एक अनजान नंबर से उसके वॉट्सएप पर कॉल आया। कॉलर ने खुद को गूगल-पे कस्टमर केयर प्रतिनिधि बताया और एक APK फाइल डाउनलोड करने को कहा। फाइल डाउनलोड करते ही ठग ने मोबाइल का एक्सेस हासिल कर लिया। इसके बाद पीड़ित के मोबाइल नंबर से जुड़े परिवार के पांच अलग-अलग खातों से कुल 1.93 लाख रुपए निकाल लिए।

टिकट रिफंड लेते समय जरा-सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। इसलिए टिकट रिफंड का सही तरीका समझना बेहद जरूरी है।

आज साइबर लिटरेसी कॉलम में ‘टिकट रिफंड स्कैम’ की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि-

  • टिकट रिफंड के नाम पर ठग स्कैम को कैसे अंजाम देते हैं?
  • इस स्कैम से बचने के लिए क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?

एक्सपर्ट: राहुल मिश्रा, साइबर सिक्योरिटी एडवाइजर, उत्तर प्रदेश पुलिस

सवाल- टिकट रिफंड स्कैम क्या है?

जवाब- यह एक ऑनलाइन फ्रॉड है, जिसमें जालसाज उन यात्रियों को शिकार बनाते हैं, जो अपनी फ्लाइट, ट्रेन या बस की टिकट कैंसिल कर पैसे वापस पाने की कोशिश कर रहे होते हैं। इस स्कैम में साइबर क्रिमिनल्स गूगल पर SEO के जरिए फर्जी कस्टमर केयर नंबर डाल देते हैं।

कस्टमर केयर का नंबर गूगल करने पर यही नंबर सबसे ऊपर आते हैं। जब कोई यात्री रिफंड की मदद के लिए इन नंबर्स पर कॉल करता है, तो स्कैमर उनसे रिफंड के नाम पर ‘स्क्रीन शेयरिंग एप’ डाउनलोड करवाते हैं। कुछ मामलों में फर्जी लिंक भेजकर उनके बैंक डिटेल (जैसे OTP या पिन) चुरा लेते हैं। इसके बाद पूरा खाता खाली कर देते हैं।

सवाल- टिकट रिफंड के नाम पर ठग स्कैम को कैसे अंजाम देते हैं?

जवाब- साइबर ठग रिफंड में देरी या तकनीकी समस्या का फायदा उठाते हैं। वे फर्जी कस्टमर केयर नंबर के जरिए संपर्क कर यूजर का भरोसा जीतते हैं। साथ ही तकनीकी मदद के नाम पर मोबाइल का एक्सेस लेकर बैंक खातों से पैसे निकाल लेते हैं। इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए-

सवाल- प्रयागराज में युवक ने क्या गलती की, जिस वजह से उसके 2 लाख रुपए ठगों ने उड़ा लिए?

जवाब- युवक ने गूगल पर मिले फर्जी कस्टमर केयर नंबर पर भरोसा किया और बिना वेरिफाई किए ठग की बातें मान ली। सबसे बड़ी गलती यह रही कि उसने अनजान APK फाइल डाउनलोड कर ठग को मोबाइल का रिमोट एक्सेस दे दिया। नीचे दिए ग्राफिक से युवक की 6 गलतियां देखिए-

सवाल- लोग टिकट रिफंड स्कैम के झांसे में क्यों आ जाते हैं?

जवाब- रिफंड में देरी होने पर लोग पहले से ही परेशान होते हैं। ऐसे में जब कोई खुद को कस्टमर केयर प्रतिनिधि बताकर तुरंत समाधान का भरोसा देता है, तो लोग बिना जांच-पड़ताल किए उस पर भरोसा कर लेते हैं। इसके अलावा कई और भी कारण हैं-

  • तकनीकी जानकारी की कमी
  • गूगल पर फर्जी नंबर दिखना
  • साइबर ठग की भरोसे भरी बातचीत
  • जल्द पैसा वापस मिलने का आश्वासन

सवाल- इंटरनेट पर मिले कस्टमर केयर नंबर पर भरोसा क्यों नहीं करना चाहिए?

जवाब- इंटरनेट पर कई बार फर्जी कस्टमर केयर नंबर विज्ञापन या हेरफेर के जरिए ऊपर दिखा दिए जाते हैं। ये नंबर रियल नहीं, बल्कि साइबर ठगों के हो सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट या एप से वेरिफाई किए बिना ऐसे नंबरों पर भरोसा करना रिस्की हो सकता है।

सवाल- APK फाइल क्या है और इसे डाउनलोड करना क्यों खतरनाक हो सकता है?

जवाब- ये एंड्रॉइड डिवाइस के लिए एक फाइल फॉर्मेट है, जिसका यूज एप्स इंस्टॉल करने के लिए किया जाता है। इसे डाउनलोड करना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि इसमें वायरस या मालवेयर हो सकते हैं, जो यूजर की निजी जानकारी, बैंक डेटा चोरी कर सकते हैं और फोन का कंट्राेल ले सकते हैं।

सवाल- क्या गूगल-पे कभी वॉट्सएप कॉल करके एप डाउनलोड करने को कहता है?

जवाब- नहीं, गूगल-पे या कोई भी आधिकारिक पेमेंट एप वॉट्सएप कॉल करके APK फाइल या एप डाउनलोड के लिए नहीं कहता है। ऐसी कॉल साइबर ठग ही करते हैं। किसी भी एप को केवल आधिकारिक प्ले स्टोर या कंपनी की वेबसाइट से ही डाउनलोड करना चाहिए।

सवाल- अगर गलती से APK फाइल डाउनलोड हो जाए तो तुरंत क्या करें?

जवाब- अगर गलती से कोई संदिग्ध APK फाइल डाउनलोड कर ली है तो घबराएं नहीं। ग्राफिक में दिए कुछ जरूरी एक्शन लें।

सवाल- टिकट रिफंड स्कैम से बचने के लिए क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?

जवाब- टिकट रिफंड के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट या एप का ही इस्तेमाल करें। किसी भी अनजान कॉल, लिंक या फाइल पर भरोसा न करें। सतर्कता और सही जानकारी ही स्कैम से बचने का सबसे बड़ा उपाय है। इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए-

सवाल- टिकट रिफंड लेने का सही तरीका क्या है?

जवाब- इसका सही तरीका यही है कि जिस प्लेटफॉर्म से टिकट बुक किया है, उसी से टिकट कैंसिल करें। आधिकारिक वेबसाइट या एप में ‘टिकट कैंसिलेशन’ का ऑप्शन होता है। टिकट कैंसिल करने के बाद रिफंड स्टेटस चेक करें। रिफंड कुछ घंटों के भीतर उसी अकाउंट में वापस आता है, जिससे भुगतान किया गया था। नीचे दिए ग्राफिक से इसका सही तरीका समझिए-

सवाल- अगर टिकट रिफंड स्कैम का शिकार हो जाएं तो तुरंत क्या करें?

जवाब- तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराएं। बैंक/पेमेंट एप के ट्रांजैक्शन ब्लॉक करवाएं। नजदीकी थाने में लिखित शिकायत दें, ताकि समय रहते रकम वापस मिल सके।

सवाल- टिकट रिफंड स्कैम की शिकायत कहां कर सकते हैं?

जवाब- साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके इसकी शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं। साथ ही नजदीकी थाने या साइबर सेल में लिखित सूचना देकर भी मामला दर्ज कराया जा सकता है।

………………….

साइबर लिटरेसी से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए

साइबर लिटरेसी- रिफंड के नाम पर 80,000 का चूना: जानें क्या है ये स्कैम, लोग क्यों होते शिकार, कैसे बचें, फर्जी नंबर कैसे पहचानें

आजकल रिफंड के नाम पर स्कैम की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। इसी खतरे को देखते हुए इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने एक अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket