Tuesday, 06 Oct 2026 | 10:22 PM

Trending :

EXCLUSIVE

शाम के वक्त ज्यादा कॉफी पीना नुकसानदायक? हेल्थ एक्सपर्ट्स क्यों करते हैं मना, असली वजह जान लीजिए

authorimg

Last Updated:

Evening Coffee Side Effects: कॉफी पीना सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं है, लेकिन शाम के वक्त इसे अवॉइड करना चाहिए. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो कॉफी में कैफीन होता है, जो देर रात तक खून में एक्टिव रहकर नींद को बिगाड़ सकता है. ऐसे में अगर आप अच्छी नींद लेना चाहते हैं, तो शाम के वक्त कैफीन का सेवन न करें.

Zoom

शाम को कॉफी पीने से रात की नींद खराब हो सकती है.

Reasons to Skip Evening Coffee: शाम के वक्त अक्सर लोगों को थकान महसूस होती है और सोने का मन करता है. ऐसे में कई लोग गर्मागर्म कॉफी पीना पसंद करते हैं. कॉफी में मौजूद कैफीन इंस्टेंट एनर्जी देने और दिमाग को सतर्क करने का काम करता है. अक्सर लोग सुबह से लेकर शाम तक कॉफी पीते रहते हैं. क्या आपने कभी सोचा है कि शाम के वक्त पी गई वह एक कप कॉफी आपकी रातों की नींद और अगले दिन के कामकाज को कितनी बुरी तरह प्रभावित कर सकती है? जी हां, हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर सलाह देते हैं कि दोपहर के बाद कॉफी का सेवन सीमित कर देना चाहिए. चलिए डॉक्टर से जानेंगे कि आखिर शाम के वक्त कॉफी पीना सेहत के लिए नुकसानदायक क्यों है और इसके पीछे की असली वैज्ञानिक वजह क्या है.

नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के प्रिवेंटिव हेल्थ एंड वेलनेस डिपार्टमेंट की डायरेक्टर डॉ. सोनिया रावत ने News18 को बताया कि कॉफी का मुख्य तत्व कैफीन एक स्टिमुलेंट है, जो हमारे सेंट्रल नर्वस सिस्टम को उत्तेजित करता है. हमारे शरीर में एडेनोसाइन नामक एक केमिकल बनता है, जो हमें थकान का अनुभव कराता है और नींद के लिए प्रेरित करता है. कैफीन दिमाग में जाकर एडेनोसाइन के रिसेप्टर्स को ब्लॉक कर देता है, जिससे हमें नींद नहीं आती. शाम को कॉफी पीने से शरीर की सर्केडियन रिदम बिगड़ जाती है, जिसकी वजह से अनिद्रा यानी नींद न आने की समस्या हो सकती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

एक्सपर्ट ने बताया कि कैफीन की हाफ-लाइफ लगभग 5 से 6 घंटे की होती है. इसका मतलब है कि अगर आपने शाम 6 बजे कॉफी पी है, तो रात के 12 बजे तक उस कैफीन की आधी मात्रा आपके खून में एक्टिव रहेगी. ऐसे में भले ही आपको नींद आ जाए, लेकिन आपके दिमाग को वह गहरी और आरामदायक नींद नहीं मिल पाती, जिसकी शरीर को मरम्मत के लिए जरूरत होती है. सुबह उठने पर आप खुद को तरोताजा महसूस करने के बजाय थका हुआ पाते हैं. शाम के समय हमारा शरीर प्राकृतिक रूप से रिलैक्स होने की प्रक्रिया शुरू करता है और तनाव हार्मोन कोर्टिसोल का स्तर गिरने लगता है. हालांकि शाम को कॉफी पीने से कोर्टिसोल का स्तर अचानक बढ़ जाता है. यह शरीर को फाइट या फ्लाइट मोड में डाल देता है, जिससे अनावश्यक बेचैनी, घबराहट और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है. लंबे समय तक ऐसा करने से एंजायटी की समस्या भी पैदा हो सकती है.

डॉक्टर की मानें तो खाली पेट या शाम के वक्त कॉफी पीना आपके पेट के स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदायक है. कॉफी प्रकृति में अम्लीय होती है और यह पेट में गैस्ट्रिन हार्मोन के स्राव को उत्तेजित करती है. शाम को कॉफी पीने से रात के समय एसिड रिफ्लक्स या हार्टबर्न की संभावना बढ़ जाती है. रात में मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, इसलिए कॉफी में मौजूद कैफीन और एसिड पाचन क्रिया में बाधा डालते हैं, जिससे पेट फूलने और अपच की शिकायत हो सकती है. इसके अलावा कॉफी पीने के तुरंत बाद हमारी हार्ट बीट और बीपी में अस्थायी रूप से वृद्धि होती है. दिन के समय शरीर इसे झेल लेता है, लेकिन शाम को जब शरीर को विश्राम की आवश्यकता होती है, तो हार्ट रेट का बढ़ना दिल पर अतिरिक्त दबाव डालता है.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
मोदी-राहुल की बातचीत का VIDEO वायरल:संसद परिसर में दोनों ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया, बातचीत भी हुई

April 11, 2026/
7:15 pm

PM नरेंद्र मोदी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बीच बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

विधानसभा चुनाव 2026 लाइव: केरल में स्टंट से पहले ही सीएम पद को लेकर कांग्रेस में बड़ी गुटबाजी! सरकार बनीं तो कौन होगा मुख्यमंत्री

April 17, 2026/
6:39 am

23 और 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान होगा जबकि 23 अप्रैल को सभी विधानसभा सीटों...

पार्किंग विवाद पर मन्नारा की सफाई:गलत पार्किंग कर एटीट्यूड में निकलने पर शख्स ने चिल्लाकर कहा- ओ मैडम, गाड़ी हटाओ वर्ना पंचर कर दूंगा

September 10, 2026/
5:16 pm

एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स एक्ट्रेस पर जमकर चिल्लाता नजर...

authorimg

February 13, 2026/
11:26 am

होमताजा खबरक्राइम प्यार, धोखा और खून! महिला ने बॉयफ्रेंड की गर्लफ्रेंड को बीच सड़क पर मारी गोली Last Updated:February 13,...

बालाघाट में मिला छत्तीसगढ़ के युवक का शव:पांढरीपाठ मंदिर में काम करता था; शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान

March 16, 2026/
9:51 pm

बालाघाट जिले के लांजी क्षेत्र के प्रसिद्ध पांढरीपाठ मंदिर के पीछे जंगल में सोमवार को एक युवक का शव मिला।...

द ओडिसी’ का ट्रेलर जारी:ट्रोजन युद्ध के बाद ओडीसियस की घर लौटने की जर्नी पर है कहानी

May 6, 2026/
3:31 pm

हॉलीवुड के मशहूर निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ का नया ट्रेलर जारी कर दिया गया है। मेकर्स ने...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

शाम के वक्त ज्यादा कॉफी पीना नुकसानदायक? हेल्थ एक्सपर्ट्स क्यों करते हैं मना, असली वजह जान लीजिए

authorimg

Last Updated:

Evening Coffee Side Effects: कॉफी पीना सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं है, लेकिन शाम के वक्त इसे अवॉइड करना चाहिए. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो कॉफी में कैफीन होता है, जो देर रात तक खून में एक्टिव रहकर नींद को बिगाड़ सकता है. ऐसे में अगर आप अच्छी नींद लेना चाहते हैं, तो शाम के वक्त कैफीन का सेवन न करें.

Zoom

शाम को कॉफी पीने से रात की नींद खराब हो सकती है.

Reasons to Skip Evening Coffee: शाम के वक्त अक्सर लोगों को थकान महसूस होती है और सोने का मन करता है. ऐसे में कई लोग गर्मागर्म कॉफी पीना पसंद करते हैं. कॉफी में मौजूद कैफीन इंस्टेंट एनर्जी देने और दिमाग को सतर्क करने का काम करता है. अक्सर लोग सुबह से लेकर शाम तक कॉफी पीते रहते हैं. क्या आपने कभी सोचा है कि शाम के वक्त पी गई वह एक कप कॉफी आपकी रातों की नींद और अगले दिन के कामकाज को कितनी बुरी तरह प्रभावित कर सकती है? जी हां, हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर सलाह देते हैं कि दोपहर के बाद कॉफी का सेवन सीमित कर देना चाहिए. चलिए डॉक्टर से जानेंगे कि आखिर शाम के वक्त कॉफी पीना सेहत के लिए नुकसानदायक क्यों है और इसके पीछे की असली वैज्ञानिक वजह क्या है.

नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के प्रिवेंटिव हेल्थ एंड वेलनेस डिपार्टमेंट की डायरेक्टर डॉ. सोनिया रावत ने News18 को बताया कि कॉफी का मुख्य तत्व कैफीन एक स्टिमुलेंट है, जो हमारे सेंट्रल नर्वस सिस्टम को उत्तेजित करता है. हमारे शरीर में एडेनोसाइन नामक एक केमिकल बनता है, जो हमें थकान का अनुभव कराता है और नींद के लिए प्रेरित करता है. कैफीन दिमाग में जाकर एडेनोसाइन के रिसेप्टर्स को ब्लॉक कर देता है, जिससे हमें नींद नहीं आती. शाम को कॉफी पीने से शरीर की सर्केडियन रिदम बिगड़ जाती है, जिसकी वजह से अनिद्रा यानी नींद न आने की समस्या हो सकती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

एक्सपर्ट ने बताया कि कैफीन की हाफ-लाइफ लगभग 5 से 6 घंटे की होती है. इसका मतलब है कि अगर आपने शाम 6 बजे कॉफी पी है, तो रात के 12 बजे तक उस कैफीन की आधी मात्रा आपके खून में एक्टिव रहेगी. ऐसे में भले ही आपको नींद आ जाए, लेकिन आपके दिमाग को वह गहरी और आरामदायक नींद नहीं मिल पाती, जिसकी शरीर को मरम्मत के लिए जरूरत होती है. सुबह उठने पर आप खुद को तरोताजा महसूस करने के बजाय थका हुआ पाते हैं. शाम के समय हमारा शरीर प्राकृतिक रूप से रिलैक्स होने की प्रक्रिया शुरू करता है और तनाव हार्मोन कोर्टिसोल का स्तर गिरने लगता है. हालांकि शाम को कॉफी पीने से कोर्टिसोल का स्तर अचानक बढ़ जाता है. यह शरीर को फाइट या फ्लाइट मोड में डाल देता है, जिससे अनावश्यक बेचैनी, घबराहट और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है. लंबे समय तक ऐसा करने से एंजायटी की समस्या भी पैदा हो सकती है.

डॉक्टर की मानें तो खाली पेट या शाम के वक्त कॉफी पीना आपके पेट के स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदायक है. कॉफी प्रकृति में अम्लीय होती है और यह पेट में गैस्ट्रिन हार्मोन के स्राव को उत्तेजित करती है. शाम को कॉफी पीने से रात के समय एसिड रिफ्लक्स या हार्टबर्न की संभावना बढ़ जाती है. रात में मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, इसलिए कॉफी में मौजूद कैफीन और एसिड पाचन क्रिया में बाधा डालते हैं, जिससे पेट फूलने और अपच की शिकायत हो सकती है. इसके अलावा कॉफी पीने के तुरंत बाद हमारी हार्ट बीट और बीपी में अस्थायी रूप से वृद्धि होती है. दिन के समय शरीर इसे झेल लेता है, लेकिन शाम को जब शरीर को विश्राम की आवश्यकता होती है, तो हार्ट रेट का बढ़ना दिल पर अतिरिक्त दबाव डालता है.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket