Monday, 15 Jun 2026 | 08:09 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Maharashtra fake baba Ashok Kharat ED Raid

  • Hindi News
  • National
  • Maharashtra Fake Baba Ashok Kharat ED Raid | Properties & Religious Items

नासिक5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को महाराष्ट्र के चर्चित रेप के आरोपी ढोंगी बाबा अशोक खरात के नासिक, पुणे और शिर्डी समेत 11 ठिकानों पर छापेमारी की। उसके यहां से जमीन, मंदिर, फार्महाउस और फर्जी बैंक खातों से बना सैकड़ों करोड़ का साम्राज्य सामने आया है।

ED के मुताबिक, खरात ने तीसरे पक्ष के नाम पर 132 बैंक खाते खोले, जिनमें खुद को नॉमिनी बनाकर अपना मोबाइल नंबर लिंक किया और पूरे नेटवर्क को नियंत्रित किया। इन खातों के जरिए कम से कम 62.74 करोड़ के लेनदेन का पता चला है। 52 संपत्तियां जांच के दायरे में हैं।

ED ने यह केस नासिक पुलिस की एफआईआर के आधार पर दर्ज किया, जिसमें खरात पर उगाही, धार्मिक धोखाधड़ी और महिलाओं के शोषण जैसे आरोप हैं। खरात को एक महिला से 3 साल तक दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

अशोक खरात को नासिक पुलिस ने यौन शोषण और ठगी के आरोपों में गिरफ्तार किया है।

खरात मिलने के लिए 1 लाख तक लेता था

ED के मुताबिक खरात ने मिरगांव में जमीन खरीदकर ईशान्येश्वर महादेव मंदिर बनवाया और धार्मिक आयोजनों से बड़ी भीड़ और चढ़ावे को फंडिंग का सोर्स बनाया। उससे मिलने के लिए 10 हजार से 1 लाख रुपए तक फीस वसूली जाती थी और महीनों इंतजार कराया जाता था।

खरात साधारण वस्तुओं को ‘दैवीय शक्ति’ वाला बताकर महंगे दामों पर बेचता था। आगे इसी कमाई का निवेश जमीन में करता था। साथ ही मंदिर परिसर में नकली सांप-बाघ रखकर डर और चमत्कार का माहौल बनाया जाता था, जिससे श्रद्धालु प्रभावित हों।

अश्लील वीडियो क्लिप्स से भी ऑनलाइन कमाई

जांच एजेंसियों को खरात की 50 से ज्यादा अश्लील वीडियो क्लिप्स भी मिली हैं, जिन्हें सैकड़ों वेबसाइट्स पर अपलोड कर ऑनलाइन कमाई की जा रही थी।

आरोप है कि खरात ‘शुद्धिकरण’ और तांत्रिक उपायों के नाम पर महिलाओं को फंसाता था। वह बीमारी, पारिवारिक विवाद या संतान की चाह रखने वालों को निशाना बनाता था। स्पाय कैम से वीडियो बनाकर बाद में ब्लैकमेल करता था।

SIT ने उसके पूर्व ऑफिस सहायक नीरज जाधव को हिरासत में लिया है। आरोप है कि वह लैपटॉप से CCTV फुटेज एक्सेस कर अश्लील क्लिप बनाता था। पुलिस ने दो लैपटॉप और 50 से ज्यादा प्रॉपर्टी दस्तावेज जब्त किए हैं। वीडियो की फॉरेंसिक जांच से पीड़ितों और नेटवर्क की पहचान की जा रही है।

154 देशों की यात्रा का दावा, 15 बार तुर्किए गया

खरात खुद को ऑस्ट्रेलियाई मर्चेंट नेवी का कैप्टन और कॉस्मोलॉजी एक्सपर्ट बताता था। वह दावा करता था कि 154 देशों की यात्रा कर चुका है और 12 विदेशी भाषाएं जानता है। पिछले 5 साल में वह 15 बार तुर्किए गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपनी पहचान एक सिद्ध ज्योतिषी के रूप में बना ली थी।

1500 करोड़ का साम्राज्य, ₹9 लाख किलो का ‘चमत्कारी शहद’

खरात ने 10-12 साल में करीब 1500 करोड़ रुपए का बेनामी साम्राज्य खड़ा किया। वह ‘एल्विश हनी’ नाम से शहद बेचता था, जिसे तुर्किए की समुद्री गुफाओं से लाया गया बताता था। दावा करता था कि इससे यौन शक्ति बढ़ती है। इसकी कीमत 9 लाख रुपए प्रति किलो तक रखी जाती थी। जांच एजेंसियों को शक है कि इससे काला धन सफेद किया गया।

पांच शहरों में फैला नेटवर्क, 3.5 एकड़ में कंट्रोल रुम

  • सिन्नर (नासिक): 3.5 एकड़ में ‘श्री शिवनिका संस्थान’, जहां तांत्रिक अनुष्ठान के लिए गुप्त कमरे
  • अहिल्यानगर: फार्महाउस में अघोरी विधि के सबूत, यहीं नरबलि की आशंका
  • पुणे: बेनामी फ्लैट्स, रसूखदार क्लाइंट्स से मुलाकात
  • शिर्डी: युवती का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल का केस
  • मुंबई: पांच सितारा होटलों में स्थायी सुइट, जहां डील और मुलाकातें होती थीं।
कैप्टन बाबा उर्फ अशोक खरात की ये पुरानी फोटोज उसके फॉरेन ट्रिप्स की हैं।

मंत्री पर ‘अघोरी पूजा’ कराने का आरोप

उसके भक्तों में अफसर, नेता, उद्योगपति और डॉक्टर जैसे हाई-प्रोफाइल लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार ने जांच के लिए एसआईटी गठित की है। इस केस में कई प्रभावशाली लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जबकि कुछ आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। खरात की कई नेताओं और प्रभावशाली लोगों के साथ तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए हैं।

खरात के नेताओं और अफसरों से संबंध सामने आने के बाद मामला राजनीतिक हो गया है। प्रशासन ने डिप्टी कलेक्टर अभिजीत भांडे पाटिल का तबादला कर दिया। उनकी पत्नी और खरात परिवार के बीच जमीन साझेदारी सामने आई। रियल एस्टेट और बिजनेस कनेक्शन की जांच हो रही है वहीं, कांग्रेस नेता हर्षवर्धन सपकाल ने आरोप लगाया कि एक मंत्री ने सीएम बनने के लिए ‘अघोरी पूजा’ करवाई थी।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर को इस्तीफा देना पड़ा। एक फोटो में वे कथित रूप से खरात की ‘पादुका पूजन’ करते दिखी थीं। इधर मंगलवार को नासिक कोर्ट में खरात की पेशी के दौरान भीड़ ने पुलिस वैन पर पथराव किया। कोर्ट ने खरात की पुलिस कस्टडी 29 मार्च तक बढ़ा दी है।

——————————–

ये खबर भी पढ़ें…

महाराष्ट्र ज्योतिषी रेप केस में महिला आयोग अध्यक्ष का इस्तीफा

महाराष्ट्र में रेप के आरोपी ज्योतिषी अशोक खरात मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने इस्तीफा दे दिया। दरअसल, शिवसेना (UBT) की प्रवक्ता सुषमा अंधारे ने मीडिया को एक तस्वीर दिखाई। दावा किया कि महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने तांत्रिक अनुष्ठान के लिए तीसरी उंगली काट ली थी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ग्वालियर में दैनिक भास्कर प्रीमियम लाइफस्टाइल एग्जीबिशन का आगाज:देशभर के फैशन हाउस और डिजाइनर्स ने लगाए स्टॉल; पहले ही दिन उमड़ी भीड़

April 25, 2026/
12:05 am

ग्वालियरवासियों को फैशन और बेहतर लाइफस्टाइल से अपडेट करने के लिए दैनिक भास्कर की ओर से तीन दिवसीय प्रीमियम लाइफस्टाइल...

उत्तराखंड की बेटी ने जापान में जीता ब्रॉन्ज मेडल:फटे जूतों की कहानी सुन क्रिकेटर स्नेह राणा ने दिए नए स्पाइक्स, बोलीं- हमेशा साथ निभाऊंगी

April 3, 2026/
5:30 am

रुड़की के एक छोटे से गांव की रहने वाली एथलीट सोनिया ने जापान के फुकुओका में हुई 18वीं एशियन क्रॉस...

रुपया डॉलर के मुकाबले 81 पैसे मजबूत हुआ:RBI पॉलिसी के बाद ₹94.93 पर हुआ बंद; रेपो रेट 5.25% पर बरकरार

June 5, 2026/
11:33 pm

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक के नतीजों के बाद शुक्रवार को भारतीय करेंसी में...

ask search icon

April 13, 2026/
4:01 pm

  Natural Liver Detox Tips: लिवर हमारे शरीर का एक बेहद महत्वपूर्ण अंग है, जो शरीर से टॉक्सिक एलीमेंट्स को...

CEO को 'जिंदा गाड़ने' की धमकी...मंत्री के भाई को बेल:गैर-जमानती धाराओं पर FIR; चौहान पर मर्डर-किडनैपिंग और डकैती जैसे 25 केस दर्ज हो चुके

April 26, 2026/
12:55 am

मोहन सरकार में कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान के भाई इंदर सिंह चौहान को गैर-जमानती धाराओं में केस दर्ज होने...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Maharashtra fake baba Ashok Kharat ED Raid

Maharashtra fake baba Ashok Kharat ED Raid
  • Hindi News
  • National
  • Maharashtra Fake Baba Ashok Kharat ED Raid | Properties & Religious Items

नासिक5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को महाराष्ट्र के चर्चित रेप के आरोपी ढोंगी बाबा अशोक खरात के नासिक, पुणे और शिर्डी समेत 11 ठिकानों पर छापेमारी की। उसके यहां से जमीन, मंदिर, फार्महाउस और फर्जी बैंक खातों से बना सैकड़ों करोड़ का साम्राज्य सामने आया है।

ED के मुताबिक, खरात ने तीसरे पक्ष के नाम पर 132 बैंक खाते खोले, जिनमें खुद को नॉमिनी बनाकर अपना मोबाइल नंबर लिंक किया और पूरे नेटवर्क को नियंत्रित किया। इन खातों के जरिए कम से कम 62.74 करोड़ के लेनदेन का पता चला है। 52 संपत्तियां जांच के दायरे में हैं।

ED ने यह केस नासिक पुलिस की एफआईआर के आधार पर दर्ज किया, जिसमें खरात पर उगाही, धार्मिक धोखाधड़ी और महिलाओं के शोषण जैसे आरोप हैं। खरात को एक महिला से 3 साल तक दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

अशोक खरात को नासिक पुलिस ने यौन शोषण और ठगी के आरोपों में गिरफ्तार किया है।

अशोक खरात को नासिक पुलिस ने यौन शोषण और ठगी के आरोपों में गिरफ्तार किया है।

खरात मिलने के लिए 1 लाख तक लेता था

ED के मुताबिक खरात ने मिरगांव में जमीन खरीदकर ईशान्येश्वर महादेव मंदिर बनवाया और धार्मिक आयोजनों से बड़ी भीड़ और चढ़ावे को फंडिंग का सोर्स बनाया। उससे मिलने के लिए 10 हजार से 1 लाख रुपए तक फीस वसूली जाती थी और महीनों इंतजार कराया जाता था।

खरात साधारण वस्तुओं को ‘दैवीय शक्ति’ वाला बताकर महंगे दामों पर बेचता था। आगे इसी कमाई का निवेश जमीन में करता था। साथ ही मंदिर परिसर में नकली सांप-बाघ रखकर डर और चमत्कार का माहौल बनाया जाता था, जिससे श्रद्धालु प्रभावित हों।

अश्लील वीडियो क्लिप्स से भी ऑनलाइन कमाई

जांच एजेंसियों को खरात की 50 से ज्यादा अश्लील वीडियो क्लिप्स भी मिली हैं, जिन्हें सैकड़ों वेबसाइट्स पर अपलोड कर ऑनलाइन कमाई की जा रही थी।

आरोप है कि खरात ‘शुद्धिकरण’ और तांत्रिक उपायों के नाम पर महिलाओं को फंसाता था। वह बीमारी, पारिवारिक विवाद या संतान की चाह रखने वालों को निशाना बनाता था। स्पाय कैम से वीडियो बनाकर बाद में ब्लैकमेल करता था।

SIT ने उसके पूर्व ऑफिस सहायक नीरज जाधव को हिरासत में लिया है। आरोप है कि वह लैपटॉप से CCTV फुटेज एक्सेस कर अश्लील क्लिप बनाता था। पुलिस ने दो लैपटॉप और 50 से ज्यादा प्रॉपर्टी दस्तावेज जब्त किए हैं। वीडियो की फॉरेंसिक जांच से पीड़ितों और नेटवर्क की पहचान की जा रही है।

154 देशों की यात्रा का दावा, 15 बार तुर्किए गया

खरात खुद को ऑस्ट्रेलियाई मर्चेंट नेवी का कैप्टन और कॉस्मोलॉजी एक्सपर्ट बताता था। वह दावा करता था कि 154 देशों की यात्रा कर चुका है और 12 विदेशी भाषाएं जानता है। पिछले 5 साल में वह 15 बार तुर्किए गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपनी पहचान एक सिद्ध ज्योतिषी के रूप में बना ली थी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपनी पहचान एक सिद्ध ज्योतिषी के रूप में बना ली थी।

1500 करोड़ का साम्राज्य, ₹9 लाख किलो का ‘चमत्कारी शहद’

खरात ने 10-12 साल में करीब 1500 करोड़ रुपए का बेनामी साम्राज्य खड़ा किया। वह ‘एल्विश हनी’ नाम से शहद बेचता था, जिसे तुर्किए की समुद्री गुफाओं से लाया गया बताता था। दावा करता था कि इससे यौन शक्ति बढ़ती है। इसकी कीमत 9 लाख रुपए प्रति किलो तक रखी जाती थी। जांच एजेंसियों को शक है कि इससे काला धन सफेद किया गया।

पांच शहरों में फैला नेटवर्क, 3.5 एकड़ में कंट्रोल रुम

  • सिन्नर (नासिक): 3.5 एकड़ में ‘श्री शिवनिका संस्थान’, जहां तांत्रिक अनुष्ठान के लिए गुप्त कमरे
  • अहिल्यानगर: फार्महाउस में अघोरी विधि के सबूत, यहीं नरबलि की आशंका
  • पुणे: बेनामी फ्लैट्स, रसूखदार क्लाइंट्स से मुलाकात
  • शिर्डी: युवती का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल का केस
  • मुंबई: पांच सितारा होटलों में स्थायी सुइट, जहां डील और मुलाकातें होती थीं।
कैप्टन बाबा उर्फ अशोक खरात की ये पुरानी फोटोज उसके फॉरेन ट्रिप्स की हैं।

कैप्टन बाबा उर्फ अशोक खरात की ये पुरानी फोटोज उसके फॉरेन ट्रिप्स की हैं।

मंत्री पर ‘अघोरी पूजा’ कराने का आरोप

उसके भक्तों में अफसर, नेता, उद्योगपति और डॉक्टर जैसे हाई-प्रोफाइल लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार ने जांच के लिए एसआईटी गठित की है। इस केस में कई प्रभावशाली लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जबकि कुछ आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। खरात की कई नेताओं और प्रभावशाली लोगों के साथ तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए हैं।

खरात के नेताओं और अफसरों से संबंध सामने आने के बाद मामला राजनीतिक हो गया है। प्रशासन ने डिप्टी कलेक्टर अभिजीत भांडे पाटिल का तबादला कर दिया। उनकी पत्नी और खरात परिवार के बीच जमीन साझेदारी सामने आई। रियल एस्टेट और बिजनेस कनेक्शन की जांच हो रही है वहीं, कांग्रेस नेता हर्षवर्धन सपकाल ने आरोप लगाया कि एक मंत्री ने सीएम बनने के लिए ‘अघोरी पूजा’ करवाई थी।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर को इस्तीफा देना पड़ा। एक फोटो में वे कथित रूप से खरात की ‘पादुका पूजन’ करते दिखी थीं। इधर मंगलवार को नासिक कोर्ट में खरात की पेशी के दौरान भीड़ ने पुलिस वैन पर पथराव किया। कोर्ट ने खरात की पुलिस कस्टडी 29 मार्च तक बढ़ा दी है।

——————————–

ये खबर भी पढ़ें…

महाराष्ट्र ज्योतिषी रेप केस में महिला आयोग अध्यक्ष का इस्तीफा

महाराष्ट्र में रेप के आरोपी ज्योतिषी अशोक खरात मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने इस्तीफा दे दिया। दरअसल, शिवसेना (UBT) की प्रवक्ता सुषमा अंधारे ने मीडिया को एक तस्वीर दिखाई। दावा किया कि महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने तांत्रिक अनुष्ठान के लिए तीसरी उंगली काट ली थी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket