Saturday, 05 Sep 2026 | 06:21 AM

Trending :

Actor Piyush Mishra Injured | Suffers Hand Fracture After Bathroom Fall

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिग्गज एक्टर पीयूष मिश्रा हादसे में चोटिल हो गए हैं। अपनी नई फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ के प्रमोशन और इंटरव्यूज के लिए तय कार्यक्रम में पीयूष मिश्रा जब नहीं पहुंचे, तो उनकी अनुपस्थिति को लेकर सवाल उठे।

इसके बाद फिल्म के डायरेक्टर आकाशादित्य लामा ने मीडिया के सामने आकर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि पीयूष मिश्रा अपने घर के बाथरूम में फिसलकर गिर गए हैं, जिससे उनके हाथ में फ्रैक्चर आ गया है।

डॉक्टरों की सलाह पर वे फिलहाल पूरी तरह बेड रेस्ट पर हैं और फिल्म के सभी प्रमोशन और इवेंट्स से दूर रहेंगे।

मैनेजर ने फोन कर दी हादसे की जानकारी फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ के प्रमोशन इवेंट के दौरान डायरेक्टर आकाशादित्य लामा ने पूरा वाकया साझा किया। लामा ने बताया कि कल रात को ही पीयूष मिश्रा के मैनेजर का फोन आया था। मैनेजर ने जानकारी दी कि पीयूष जी बाथरूम में गिर गए हैं, जिससे उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। इस वजह से वे अब फिल्म के प्रमोशन और इंटरव्यू का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

लंबे समय से अस्वस्थ थे, फिर भी काम कर रहे थे डायरेक्टर आकाशादित्य लामा ने बताया कि पीयूष मिश्रा पिछले कुछ समय से लगातार अस्वस्थ चल रहे थे। इसके बावजूद एक समर्पित कलाकार की तरह वे पूरे साहस और धैर्य के साथ इवेंट्स और प्रमोशन में शामिल होने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि इस हादसे के बाद उनकी स्थिति ऐसी हो गई है कि वे इस समय बिस्तर से उठ भी नहीं पा रहे हैं।

'दुल्हनिया ले आएगी' के डायरेक्टर आकाशादित्य लामा।

‘दुल्हनिया ले आएगी’ के डायरेक्टर आकाशादित्य लामा।

‘दुल्हनिया ले आएगी’ का ट्रेलर रिलीज

आकाशादित्य लामा की फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया। कॉमेडी, रोमांस, पारिवारिक रिश्तों और शादी की अफरा-तफरी से भरपूर यह ट्रेलर एक ऐसी फैमिली एंटरटेनर की झलक दिखाता है, जिसमें हंसी के साथ-साथ इमोशंस और कई मजेदार ट्विस्ट भी देखने को मिलेंगे। फिल्म में खुशाली कुमार, महेश मांजरेकर और पीयूष मिश्रा दिखाई देंगे।

फिल्म की कहानी एक ऐसी दुल्हन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके सामने समय की बड़ी चुनौती है। इसी डेडलाइन के बीच उसकी जिंदगी में कई संभावित दूल्हों की एंट्री होती है और शुरू हो जाता है दूल्हों की तलाश का ऐसा मजेदार सिलसिला, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखने का वादा करता है। शादी के रंगों और उत्सव से सजा इसका माहौल फिल्म को और भी आकर्षक बनाता है।

फिल्म के ट्रेलर को लेकर डायरेक्टर आकाशादित्य लामा ने कहा, “हर शादी में ड्रामा होता है, लेकिन ‘दुल्हनिया ले आएगी’ में यह ड्रामा फेरों से पहले ही शुरू हो जाता है। हमारी कोशिश थी कि ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान हो और साथ ही उनके मन में यह जानने की उत्सुकता भी बनी रहे कि आगे क्या होने वाला है। यह तेज रफ्तार, मजेदार, इमोशनल और ऐसे किरदारों से भरी फिल्म है, जिनसे दर्शक आसानी से जुड़ जाएंगे। यह पूरी तरह से एक फैमिली एंटरटेनर है और मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसे देखकर उतना ही आनंद लेंगे, जितना हमें इसे बनाने में आया।”

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
authorimg

May 9, 2026/
12:53 pm

पटना: गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए ज्यादा पानी पीने की सलाह आम बात है, लेकिन हर समय...

विजय-रश्मिका की संगीत नाइट की तस्वीरें सामने आईं:शादी के 5 दिन बाद कपल ने किया पोस्ट; सेरेमनी में किया रोमांटिक डांस

March 3, 2026/
11:03 am

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के पांच दिन बाद मंगलवार को अपने संगीत समारोह की कई तस्वीरें और...

अफगानिस्तान पर फॉलोऑन का खतरा:भारत ने 113 रन पर 5 विकेट लिए, अफगानिस्तान 451 रन पीछे; सुथार को 3 विकेट

June 8, 2026/
4:30 am

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे इकलौते टेस्ट का दूसरा दिन भारत के नाम रहा। न्यू चंडीगढ़ में...

सत्तू पिज़्ज़ा रेसिपी

May 26, 2026/
12:06 pm

26 मई 2026 को 12:06 IST पर अद्यतन किया गया सत्तू पिज्ज़ा रेसिपी: अगर आप पिज्जा के शौकीन हैं लेकिन...

NHAI की कंस्ट्रक्शन कंपनी में महिला मजदूर से रेप:खंडवा में पीड़िता बोली- नहाते वक्त बाथरूम में घुसा आरोपी; सीधी जिले की रहने वाली है

March 10, 2026/
7:02 pm

खंडवा जिले के मांधाता (ओंकारेश्वर) थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे का निर्माण कर रही एक कंपनी के कैंप में महिला...

स्पीड-ब्रेकर पर कार स्लो, पीछे से आ रहा टेंपो टकराया:नीमच शहर में दो युवक घायल, दोनों मनासा के रहने वाले

April 21, 2026/
10:21 pm

नीमच सिटी थाना इलाके के जवासा चौराहे पर मंगलवार देर शाम चौराहे पर बने स्पीड ब्रेकर पर जैसे ही एक...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Actor Piyush Mishra Injured | Suffers Hand Fracture After Bathroom Fall

Actor Piyush Mishra Injured | Suffers Hand Fracture After Bathroom Fall

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिग्गज एक्टर पीयूष मिश्रा हादसे में चोटिल हो गए हैं। अपनी नई फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ के प्रमोशन और इंटरव्यूज के लिए तय कार्यक्रम में पीयूष मिश्रा जब नहीं पहुंचे, तो उनकी अनुपस्थिति को लेकर सवाल उठे।

इसके बाद फिल्म के डायरेक्टर आकाशादित्य लामा ने मीडिया के सामने आकर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि पीयूष मिश्रा अपने घर के बाथरूम में फिसलकर गिर गए हैं, जिससे उनके हाथ में फ्रैक्चर आ गया है।

डॉक्टरों की सलाह पर वे फिलहाल पूरी तरह बेड रेस्ट पर हैं और फिल्म के सभी प्रमोशन और इवेंट्स से दूर रहेंगे।

मैनेजर ने फोन कर दी हादसे की जानकारी फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ के प्रमोशन इवेंट के दौरान डायरेक्टर आकाशादित्य लामा ने पूरा वाकया साझा किया। लामा ने बताया कि कल रात को ही पीयूष मिश्रा के मैनेजर का फोन आया था। मैनेजर ने जानकारी दी कि पीयूष जी बाथरूम में गिर गए हैं, जिससे उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। इस वजह से वे अब फिल्म के प्रमोशन और इंटरव्यू का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

लंबे समय से अस्वस्थ थे, फिर भी काम कर रहे थे डायरेक्टर आकाशादित्य लामा ने बताया कि पीयूष मिश्रा पिछले कुछ समय से लगातार अस्वस्थ चल रहे थे। इसके बावजूद एक समर्पित कलाकार की तरह वे पूरे साहस और धैर्य के साथ इवेंट्स और प्रमोशन में शामिल होने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि इस हादसे के बाद उनकी स्थिति ऐसी हो गई है कि वे इस समय बिस्तर से उठ भी नहीं पा रहे हैं।

'दुल्हनिया ले आएगी' के डायरेक्टर आकाशादित्य लामा।

‘दुल्हनिया ले आएगी’ के डायरेक्टर आकाशादित्य लामा।

‘दुल्हनिया ले आएगी’ का ट्रेलर रिलीज

आकाशादित्य लामा की फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया। कॉमेडी, रोमांस, पारिवारिक रिश्तों और शादी की अफरा-तफरी से भरपूर यह ट्रेलर एक ऐसी फैमिली एंटरटेनर की झलक दिखाता है, जिसमें हंसी के साथ-साथ इमोशंस और कई मजेदार ट्विस्ट भी देखने को मिलेंगे। फिल्म में खुशाली कुमार, महेश मांजरेकर और पीयूष मिश्रा दिखाई देंगे।

फिल्म की कहानी एक ऐसी दुल्हन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके सामने समय की बड़ी चुनौती है। इसी डेडलाइन के बीच उसकी जिंदगी में कई संभावित दूल्हों की एंट्री होती है और शुरू हो जाता है दूल्हों की तलाश का ऐसा मजेदार सिलसिला, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखने का वादा करता है। शादी के रंगों और उत्सव से सजा इसका माहौल फिल्म को और भी आकर्षक बनाता है।

फिल्म के ट्रेलर को लेकर डायरेक्टर आकाशादित्य लामा ने कहा, “हर शादी में ड्रामा होता है, लेकिन ‘दुल्हनिया ले आएगी’ में यह ड्रामा फेरों से पहले ही शुरू हो जाता है। हमारी कोशिश थी कि ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान हो और साथ ही उनके मन में यह जानने की उत्सुकता भी बनी रहे कि आगे क्या होने वाला है। यह तेज रफ्तार, मजेदार, इमोशनल और ऐसे किरदारों से भरी फिल्म है, जिनसे दर्शक आसानी से जुड़ जाएंगे। यह पूरी तरह से एक फैमिली एंटरटेनर है और मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसे देखकर उतना ही आनंद लेंगे, जितना हमें इसे बनाने में आया।”

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket