Friday, 24 Jul 2026 | 08:05 AM

Trending :

ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका:ट्रम्प बोले- फैसला लेना बाकी; ईरान ने कहा- इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी मूवी रिव्यू: दुल्हनिया ले आएगी:रिश्तों पर नहीं, समाज की सोच पर निशाना साधती है खुशाली कुमार की फिल्म मूवी रिव्यू: दुल्हनिया ले आएगी:रिश्तों पर नहीं, समाज की सोच पर निशाना साधती है खुशाली कुमार की फिल्म 'टी-सीरीज का राइवल हूं', फिर भी खुशहाली को किया कास्ट:डायरेक्टर आकाशादित्य लामा बोले- मैंने सिर्फ टैलेंटेड एक्ट्रेस देखा बंटवारे में मां की चीखें सुनीं, भाई को मरते देखा:नकल उतारने पर शाहरुख पर केस किया, सरकार ने बैन कीं मनोज कुमार की फिल्में 'टी-सीरीज का राइवल हूं', फिर भी खुशहाली को किया कास्ट:डायरेक्टर आकाशादित्य लामा बोले- मैंने सिर्फ टैलेंटेड एक्ट्रेस देखा
EXCLUSIVE

Adani Green Energy Profit Jumps 34% FY26

नई दिल्ली7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अडाणी ग्रीन एनर्जी का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 34% बढ़कर 514 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल इसी तिमाही में यह 383 करोड़ रुपए था। वहीं तिमाही आधार पर मुनाफा 100 गुना से ज्यादा बढ़ा है। दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का मुनाफा ₹5 करोड़ रुपए था। कंपनी ने 24 अप्रैल को नतीजें जारी किए हैं।

वहीं सालाना आधार पर (YoY) कंपनी का रेवेन्यू 16% बढ़ा है। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹2,666 करोड़ था, जो अब बढ़कर ₹3,094 करोड़ हो गया है। तिमाही आधार पर रेवेन्यू 25% से ज्यादा बढ़ा है। दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 2420 करोड़ रुपए रहा था।

बेहतर प्रदर्शन के 3 बड़े कारण

कंपनी ने अपनी अर्निंग ग्रोथ के लिए मुख्य रूप से तीन वजहें बताई हैं:

  • वित्त वर्ष 2026 में 5.1 GW की रिकॉर्ड ग्रीनफील्ड क्षमता जोड़ना।
  • एडवांस रिन्यूएबल एनर्जी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल और प्लांट का मजबूत प्रदर्शन।
  • गुजरात के खावड़ा और राजस्थान जैसे इलाकों में नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत।

EBITDA भी 19.98% बढ़कर ₹2,882 करोड़ पहुंचा

कंपनी का कामकाजी मुनाफा यानी EBITDA (ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और एमोर्टाइजेशन से पहले की कमाई) 19.98% बढ़कर ₹2,882 करोड़ हो गया है। पिछले साल यह ₹2,402 करोड़ था। इसके साथ ही कंपनी के मार्जिन में भी 78.2% से बढ़कर 82.3% पर पहुंच गए हैं ।

पूरे साल का प्रदर्शन: ₹1,987 करोड़ मुनाफा

अगर पूरे वित्त वर्ष (FY26) की बात करें, तो कंपनी का नेट प्रॉफिट 1% से भी कम मामूली गिरावट के साथ 1,987 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल 2,001 करोड़ रुपए था। हालांकि, सालाना रेवेन्यू में 22% की अच्छी बढ़त दिखी और यह 11,602 करोड़ रुपए तक पहुंच गया।

खावड़ा में बैटरी स्टोरेज क्षमता 1,376 MWh तक पहुंची

अडाणी ग्रीन ने बताया कि गुजरात के खावड़ा में उसकी बैटरी स्टोरेज क्षमता 1,376 MWh तक पहुंच गई है। यह दुनिया के किसी भी एक लोकेशन पर सबसे बड़े ऑपरेशन्स में से एक है। कंपनी का लक्ष्य 2027 तक इस क्षमता को बढ़ाकर 10,000 MWh करने का है।

सागर अडाणी बोले- यह एक ऐतिहासिक साल रहा

अडाणी ग्रीन एनर्जी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सागर अडाणी ने कहा, “वित्त वर्ष 2026 कंपनी के इतिहास में एक मील का पत्थर रहा है। हमने एक साल में 5.1 GW की ग्रीनफील्ड क्षमता जोड़ी है, जिससे हमारी कुल ऑपरेशनल क्षमता 19.3 GW हो गई है। चीन के बाहर किसी भी कंपनी द्वारा एक साल में किया गया यह दुनिया का सबसे बड़ा विस्तार है।”

नतीजों के बाद शेयर में तेजी

नतीजों की घोषणा के बाद अडाणी ग्रीन एनर्जी के का शेयर 1.02% की बढ़त के साथ 1,227 रुपए पर बंद हुआ। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 21% की तेजी आई है।

नॉलेज पार्ट: क्या होता है EBITDA और ग्रीनफील्ड क्षमता?

EBITDA: इसका मतलब है ‘Earnings Before Interest, Taxes, Depreciation, and Amortization’। यह कंपनी की ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस को समझने का एक तरीका है, जिसमें टैक्स और कर्ज के ब्याज को घटाने से पहले की कमाई देखी जाती है।

ग्रीनफील्ड क्षमता: जब कोई कंपनी बिल्कुल नए सिरे से खाली जमीन पर प्रोजेक्ट शुरू करती है, तो उसे ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट कहा जाता है। इसमें किसी पुराने प्लांट का विस्तार नहीं होता।

कंसोलिडेटेड मुनाफा मतलब पूरे ग्रुप का प्रदर्शन

कंपनियों के रिजल्ट दो भागों में आते हैं- स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड। स्टैंडअलोन में केवल एक यूनिट का वित्तीय प्रदर्शन दिखाया जाता है। जबकि कंसोलिडेटेड या समेकित फाइनेंशियल रिपोर्ट में पूरी कंपनी की रिपोर्ट दी जाती है।

जनवरी 2015 में बनी थी अडाणी ग्रीन एनर्जी

अडाणी ग्रीन एनर्जी को 23 जनवरी 2015 को अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) की सहायक कंपनी के रूप में बनाया गया था। अडाणी ग्रीन भारत की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में से एक है। अडाणी ग्रीन की मौजूदगी 12 राज्यों में है।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
'निराधार और मनगढ़ंत': मायावती ने यूपी गठबंधन की चर्चा को खारिज किया, कहा कि 2027 के चुनावों में बसपा अकेले दम पर उतरेगी | राजनीति समाचार

February 18, 2026/
9:53 pm

आखरी अपडेट:18 फरवरी, 2026, 21:53 IST मायावती का यह बयान बसपा और असदुद्दीन औवेसी के नेतृत्व वाली एआईएमआईएम के बीच...

'बीजेपी में अब कोई एंट्री नहीं': इस बार दलबदलुओं के लिए डोर बंदा, बंगाल की भविष्यवाणी में नया सस्पेंस

March 19, 2026/
12:46 pm

पश्चिम बंगाल की राजनीति 2026 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा उद्देश्य सामने आया है। पार्टी कांग्रेस (टीएमसी) ने अपनी उम्मीदवार...

जरूरत की खबर- रिंगवार्म क्या है:क्या यह संक्रामक हो सकता है, डॉक्टर से जानें फैलने का कारण, लक्षण और इलाज, न करें ये 9 गलतियां

March 11, 2026/
4:30 am

आमतौर पर स्किन पर कहीं हल्की खुजली को लोग सामान्य एलर्जी मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह रिंगवार्म भी...

वर्ल्ड अपडेट्स:ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के सिख पर नस्लीय हमला, कहा- इंडियन डॉग वापस जाओ

February 18, 2026/
3:13 am

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय के खिलाफ हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में मेलबर्न के जिलोन्ग...

केरल चुनाव में एसडीपीआई का समर्थन सपोर्टबॉट: वोट लेने से मना नहीं किया जा सकता-बाएं

March 31, 2026/
12:12 pm

केरल चुनाव 2026: केरल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एक नए विवाद का तापमान बढ़ रहा है। एसडीपीआई के समर्थन...

CBSE 10वीं परीक्षा में उत्तराखंड की बेटी ने लहराया परचम:500 में से 500 अंक किए हासिल, माता-पिता और शिक्षकों को दिया सफलता का श्रेय

April 15, 2026/
10:28 pm

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में उत्तराखंड के रुद्रपुर की बेटी ने परचम लहराया है।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Adani Green Energy Profit Jumps 34% FY26

Adani Green Energy Profit Jumps 34% FY26

नई दिल्ली7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अडाणी ग्रीन एनर्जी का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 34% बढ़कर 514 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल इसी तिमाही में यह 383 करोड़ रुपए था। वहीं तिमाही आधार पर मुनाफा 100 गुना से ज्यादा बढ़ा है। दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का मुनाफा ₹5 करोड़ रुपए था। कंपनी ने 24 अप्रैल को नतीजें जारी किए हैं।

वहीं सालाना आधार पर (YoY) कंपनी का रेवेन्यू 16% बढ़ा है। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹2,666 करोड़ था, जो अब बढ़कर ₹3,094 करोड़ हो गया है। तिमाही आधार पर रेवेन्यू 25% से ज्यादा बढ़ा है। दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 2420 करोड़ रुपए रहा था।

बेहतर प्रदर्शन के 3 बड़े कारण

कंपनी ने अपनी अर्निंग ग्रोथ के लिए मुख्य रूप से तीन वजहें बताई हैं:

  • वित्त वर्ष 2026 में 5.1 GW की रिकॉर्ड ग्रीनफील्ड क्षमता जोड़ना।
  • एडवांस रिन्यूएबल एनर्जी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल और प्लांट का मजबूत प्रदर्शन।
  • गुजरात के खावड़ा और राजस्थान जैसे इलाकों में नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत।

EBITDA भी 19.98% बढ़कर ₹2,882 करोड़ पहुंचा

कंपनी का कामकाजी मुनाफा यानी EBITDA (ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और एमोर्टाइजेशन से पहले की कमाई) 19.98% बढ़कर ₹2,882 करोड़ हो गया है। पिछले साल यह ₹2,402 करोड़ था। इसके साथ ही कंपनी के मार्जिन में भी 78.2% से बढ़कर 82.3% पर पहुंच गए हैं ।

पूरे साल का प्रदर्शन: ₹1,987 करोड़ मुनाफा

अगर पूरे वित्त वर्ष (FY26) की बात करें, तो कंपनी का नेट प्रॉफिट 1% से भी कम मामूली गिरावट के साथ 1,987 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल 2,001 करोड़ रुपए था। हालांकि, सालाना रेवेन्यू में 22% की अच्छी बढ़त दिखी और यह 11,602 करोड़ रुपए तक पहुंच गया।

खावड़ा में बैटरी स्टोरेज क्षमता 1,376 MWh तक पहुंची

अडाणी ग्रीन ने बताया कि गुजरात के खावड़ा में उसकी बैटरी स्टोरेज क्षमता 1,376 MWh तक पहुंच गई है। यह दुनिया के किसी भी एक लोकेशन पर सबसे बड़े ऑपरेशन्स में से एक है। कंपनी का लक्ष्य 2027 तक इस क्षमता को बढ़ाकर 10,000 MWh करने का है।

सागर अडाणी बोले- यह एक ऐतिहासिक साल रहा

अडाणी ग्रीन एनर्जी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सागर अडाणी ने कहा, “वित्त वर्ष 2026 कंपनी के इतिहास में एक मील का पत्थर रहा है। हमने एक साल में 5.1 GW की ग्रीनफील्ड क्षमता जोड़ी है, जिससे हमारी कुल ऑपरेशनल क्षमता 19.3 GW हो गई है। चीन के बाहर किसी भी कंपनी द्वारा एक साल में किया गया यह दुनिया का सबसे बड़ा विस्तार है।”

नतीजों के बाद शेयर में तेजी

नतीजों की घोषणा के बाद अडाणी ग्रीन एनर्जी के का शेयर 1.02% की बढ़त के साथ 1,227 रुपए पर बंद हुआ। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 21% की तेजी आई है।

नॉलेज पार्ट: क्या होता है EBITDA और ग्रीनफील्ड क्षमता?

EBITDA: इसका मतलब है ‘Earnings Before Interest, Taxes, Depreciation, and Amortization’। यह कंपनी की ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस को समझने का एक तरीका है, जिसमें टैक्स और कर्ज के ब्याज को घटाने से पहले की कमाई देखी जाती है।

ग्रीनफील्ड क्षमता: जब कोई कंपनी बिल्कुल नए सिरे से खाली जमीन पर प्रोजेक्ट शुरू करती है, तो उसे ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट कहा जाता है। इसमें किसी पुराने प्लांट का विस्तार नहीं होता।

कंसोलिडेटेड मुनाफा मतलब पूरे ग्रुप का प्रदर्शन

कंपनियों के रिजल्ट दो भागों में आते हैं- स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड। स्टैंडअलोन में केवल एक यूनिट का वित्तीय प्रदर्शन दिखाया जाता है। जबकि कंसोलिडेटेड या समेकित फाइनेंशियल रिपोर्ट में पूरी कंपनी की रिपोर्ट दी जाती है।

जनवरी 2015 में बनी थी अडाणी ग्रीन एनर्जी

अडाणी ग्रीन एनर्जी को 23 जनवरी 2015 को अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) की सहायक कंपनी के रूप में बनाया गया था। अडाणी ग्रीन भारत की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में से एक है। अडाणी ग्रीन की मौजूदगी 12 राज्यों में है।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket