Monday, 09 Nov 2026 | 03:07 PM

Trending :

Air India Basic Fare & Silver Prices Drop

नई दिल्ली15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर एअर इंडिया से जुड़ी रही। एअर इंडिया ने चुनिंदा घरेलू रूट्स पर एक नई ‘बेसिक’ किराया कैटेगरी की शुरुआत की है। जिसके तहत यात्रियों को कम कीमत में सफर करने का ऑप्शन मिलेगा। इकोनॉमी क्लास टिकट में मुफ्त भोजन शामिल नहीं होगा, हालांकि यात्रियों को मुफ्त चाय या कॉफी दी जाएगी।

वहीं, चांदी के दाम में 16 जून को गिरावट रही। एक किलो चांदी 2309 रुपए गिरकर 2.49 लाख रुपए पर आ गई। इससे पहले इसकी कीमत 2.51 लाख रुपए प्रति किलो थी।

कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…

  • शेयर बाजार आज तेजी देखने को मिल सकती है।
  • पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. एअर इंडिया ने शुरू की ‘बेसिक’ किराया कैटेगरी: मुफ्त खाना नहीं मिलेगा, चाय-कॉफी कॉम्प्लीमेंट्री रहेगी; चुनिंदा घरेलू रूट्स पर ट्रायल शुरू

एअर इंडिया ने चुनिंदा घरेलू रूट्स पर एक नई ‘बेसिक’ किराया कैटेगरी की शुरुआत की है। जिसके तहत यात्रियों को कम कीमत में सफर करने का ऑप्शन मिलेगा। इकोनॉमी क्लास टिकट में मुफ्त भोजन शामिल नहीं होगा, हालांकि यात्रियों को मुफ्त चाय या कॉफी दी जाएगी।

एयरलाइन ने एक बयान में बताया कि इस किराए को अभी ट्रायल बेसिस पर शुरू किया गया है, जो उन यात्रियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो कम खर्च में यात्रा करना चाहते हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. चांदी ₹2309 गिरकर ₹2.49 लाख पर आई: 10 ग्राम सोना ₹17 बढ़कर ₹1.50 लाख का हुआ, कैरेट के हिसाब से देखें कीमत

चांदी के दाम में 16 जून को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी 2309 रुपए गिरकर 2.49 लाख रुपए पर आ गई। इससे पहले इसकी कीमत 2.51 लाख रुपए प्रति किलो थी। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 17 रुपए बढ़कर 1.50 लाख रुपए पर पहुंच गया है।

हालांकि इस साल सोने-चांदी की कीमत बढ़ी है। सोना-चांदी 2026 में अब तक 19 हजार रुपए तक महंगे हो चुके हैं। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.50 लाख रुपए पर है। वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.49 लाख रुपए पर है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. NSE ने 11 नए सेक्टोरल इंडेक्स लॉन्च किए: निफ्टी पावर, रिटेल और हॉस्पिटल्स भी शामिल; अब कुल 34 इंडेक्स से इकोनॉमी ट्रैक करना होगा आसान

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की इंडेक्स सर्विसेज कंपनी NSE इंडाइसेज लिमिटेड ने बाजार में 11 नए सेक्टोरल इंडेक्स लॉन्च किए हैं। इस कदम से अब निफ्टी के तहत कुल सेक्टोरल इंडेक्स की संख्या बढ़कर 34 हो गई है, जिससे भारत की इकोनॉमी के अलग-अलग सेक्टर्स को ज्यादा सटीकता से ट्रैक किया जा सकेगा।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. मस्क बोले- सरकारी मदद से नहीं मिली सफलता: स्पेसएक्स-टेस्ला की कुल वैल्यू में इंसेंटिव्स सिर्फ 2%; हाल ही में दुनिया के पहले ट्रिलिनियर बने

टेस्ला और स्पेसएक्स के CEO इलॉन मस्क ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि उनकी सफलता सरकारी मदद की वजह से है। मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अमेरिकी सीनेटर्स के बीच चल रही बहस में दखल देते हुए एक हालिया आर्टिकल को पूरी तरह झूठा करार दिया।

मस्क का कहना है कि कंपनियों को मिली सरकारी मदद यानी छूट स्पेसएक्स और टेस्ला की कुल वैल्यू का 2% भी नहीं है। उन्होंने दावा किया कि जब डोनाल्ड ट्रम्प ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) पर मिलने वाली सब्सिडी रोकी थी, तब टेस्ला की बिक्री घटने के बजाय और बढ़ गई थी। हाल ही में मस्क दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बने हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. बिगबास्केट के CEO हरि मेनन ने इस्तीफा दिया: अमेजन के अमित नंदा उनकी जगह लेंगे, टाटा ग्रुप की कंपनी में बड़ा फेरबदल

टाटा के ओनरशिप वाले ऑनलाइन ग्रॉसरी प्लेटफॉर्म बिगबास्केट के को-फाउंडर हरि मेनन ने चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने 16 जून को इसकी आधिकारिक घोषणा की।

ई-कॉमर्स सेक्टर की दिग्गज कंपनी अमेजन में 11 साल से ज्यादा समय बिता चुके अमित नंदा अब बिगबास्केट के नए CEO के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

6. रेडमी का सबसे पावरफुल गेमिंग स्मार्टफोन टर्बो 5 लॉन्च: मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा प्रोसेसर और 50MP कैमरा; शुरुआती कीमत ₹35,999

टेक कंपनी शाओमी की सब-ब्रांड रेडमी ने आज भारत में अब तक अपना सबसे पावरफुल गेमिंग स्मार्टफोन रेडमी टर्बो 5 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे अब तक का सबसे फास्ट और पावरफुल मिड-रेंज रेडमी फोन बताया है। फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500-अल्ट्रा चिपसेट के साथ आया है।

इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी 7540mAh की बड़ी बैटरी है, जो कंपनी के दावे के मुताबिक, सिंगल चार्ज पर 2 दिन से ज्यादा का बैकअप दे सकती है। फोन हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए हाई-परफॉर्मेंस डिवाइस तलाश करने वाले यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
चांदी आज ₹1,780 सस्ती हुई, इस महीने ₹3,416 गिरी:सोना सिर्फ ₹159 चढ़ा, जुलाई में ₹2,183 महंगा हुआ; जानें अपने शहर के दाम

July 10, 2026/
3:36 pm

चांदी की कीमतों में आज 10 जुलाई को मामूली गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक...

सैयार स्टार अनीत पड्डा की सीरीज हुंकार का ट्रेलर रिलीज:लॉन्च इवेंट में एक्ट्रेस की इंटेंस स्पीच ने सन्नाटा बिखेरा, फातिमा सना भी पहुंचीं

September 10, 2026/
4:16 pm

साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म सैयारा से स्टार बनीं अनीत पड्डा अब सीरीज हुंकार में नजर आने वाली हैं।...

India-A vs Afghanistan-A Cricket Match

June 11, 2026/
4:30 am

श्रीलंका4 मिनट पहले कॉपी लिंक श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई नेशन वनडे सीरीज में इंडिया-A आज अफगानिस्तान-A के खिलाफ...

authorimg

April 12, 2026/
9:12 am

Who Should Avoid Jackfruit: कटहल का स्वाद अनोखा होता है और इस वजह से अधिकतर लोग इसे खाना पसंद करते...

न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हराया:5 टी-20 की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई, टॉम लैथम ने फिफ्टी लगाई

March 20, 2026/
3:38 pm

न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के तीसरे मैच को 8 विकेट से जीत लिया है। इसी के...

RCB कोच एंडी फ्लावर पर मैच फीस का 15% जुर्माना:अंपायर से बहस और गलत शब्दों का इस्तेमाल किया, मुंबई के खिलाफ मैच की घटना

May 11, 2026/
10:43 am

IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के हेड कोच एंडी फ्लावर पर BCCI ने सख्त कार्रवाई की है। मैच...

यूरोपीय देश साइप्रस के पास फेरी पलटी:270 से ज्यादा लोग सवार थे; रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ

August 30, 2026/
5:17 pm

उत्तरी साइप्रस के तट के पास रविवार को 270 से ज्यादा यात्रियों को ले जा रही फेरी पलट गई। तुर्किये...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Air India Basic Fare & Silver Prices Drop

Air India Basic Fare & Silver Prices Drop

नई दिल्ली15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर एअर इंडिया से जुड़ी रही। एअर इंडिया ने चुनिंदा घरेलू रूट्स पर एक नई ‘बेसिक’ किराया कैटेगरी की शुरुआत की है। जिसके तहत यात्रियों को कम कीमत में सफर करने का ऑप्शन मिलेगा। इकोनॉमी क्लास टिकट में मुफ्त भोजन शामिल नहीं होगा, हालांकि यात्रियों को मुफ्त चाय या कॉफी दी जाएगी।

वहीं, चांदी के दाम में 16 जून को गिरावट रही। एक किलो चांदी 2309 रुपए गिरकर 2.49 लाख रुपए पर आ गई। इससे पहले इसकी कीमत 2.51 लाख रुपए प्रति किलो थी।

कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…

  • शेयर बाजार आज तेजी देखने को मिल सकती है।
  • पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. एअर इंडिया ने शुरू की ‘बेसिक’ किराया कैटेगरी: मुफ्त खाना नहीं मिलेगा, चाय-कॉफी कॉम्प्लीमेंट्री रहेगी; चुनिंदा घरेलू रूट्स पर ट्रायल शुरू

एअर इंडिया ने चुनिंदा घरेलू रूट्स पर एक नई ‘बेसिक’ किराया कैटेगरी की शुरुआत की है। जिसके तहत यात्रियों को कम कीमत में सफर करने का ऑप्शन मिलेगा। इकोनॉमी क्लास टिकट में मुफ्त भोजन शामिल नहीं होगा, हालांकि यात्रियों को मुफ्त चाय या कॉफी दी जाएगी।

एयरलाइन ने एक बयान में बताया कि इस किराए को अभी ट्रायल बेसिस पर शुरू किया गया है, जो उन यात्रियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो कम खर्च में यात्रा करना चाहते हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. चांदी ₹2309 गिरकर ₹2.49 लाख पर आई: 10 ग्राम सोना ₹17 बढ़कर ₹1.50 लाख का हुआ, कैरेट के हिसाब से देखें कीमत

चांदी के दाम में 16 जून को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी 2309 रुपए गिरकर 2.49 लाख रुपए पर आ गई। इससे पहले इसकी कीमत 2.51 लाख रुपए प्रति किलो थी। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 17 रुपए बढ़कर 1.50 लाख रुपए पर पहुंच गया है।

हालांकि इस साल सोने-चांदी की कीमत बढ़ी है। सोना-चांदी 2026 में अब तक 19 हजार रुपए तक महंगे हो चुके हैं। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.50 लाख रुपए पर है। वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.49 लाख रुपए पर है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. NSE ने 11 नए सेक्टोरल इंडेक्स लॉन्च किए: निफ्टी पावर, रिटेल और हॉस्पिटल्स भी शामिल; अब कुल 34 इंडेक्स से इकोनॉमी ट्रैक करना होगा आसान

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की इंडेक्स सर्विसेज कंपनी NSE इंडाइसेज लिमिटेड ने बाजार में 11 नए सेक्टोरल इंडेक्स लॉन्च किए हैं। इस कदम से अब निफ्टी के तहत कुल सेक्टोरल इंडेक्स की संख्या बढ़कर 34 हो गई है, जिससे भारत की इकोनॉमी के अलग-अलग सेक्टर्स को ज्यादा सटीकता से ट्रैक किया जा सकेगा।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. मस्क बोले- सरकारी मदद से नहीं मिली सफलता: स्पेसएक्स-टेस्ला की कुल वैल्यू में इंसेंटिव्स सिर्फ 2%; हाल ही में दुनिया के पहले ट्रिलिनियर बने

टेस्ला और स्पेसएक्स के CEO इलॉन मस्क ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि उनकी सफलता सरकारी मदद की वजह से है। मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अमेरिकी सीनेटर्स के बीच चल रही बहस में दखल देते हुए एक हालिया आर्टिकल को पूरी तरह झूठा करार दिया।

मस्क का कहना है कि कंपनियों को मिली सरकारी मदद यानी छूट स्पेसएक्स और टेस्ला की कुल वैल्यू का 2% भी नहीं है। उन्होंने दावा किया कि जब डोनाल्ड ट्रम्प ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) पर मिलने वाली सब्सिडी रोकी थी, तब टेस्ला की बिक्री घटने के बजाय और बढ़ गई थी। हाल ही में मस्क दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बने हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. बिगबास्केट के CEO हरि मेनन ने इस्तीफा दिया: अमेजन के अमित नंदा उनकी जगह लेंगे, टाटा ग्रुप की कंपनी में बड़ा फेरबदल

टाटा के ओनरशिप वाले ऑनलाइन ग्रॉसरी प्लेटफॉर्म बिगबास्केट के को-फाउंडर हरि मेनन ने चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने 16 जून को इसकी आधिकारिक घोषणा की।

ई-कॉमर्स सेक्टर की दिग्गज कंपनी अमेजन में 11 साल से ज्यादा समय बिता चुके अमित नंदा अब बिगबास्केट के नए CEO के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

6. रेडमी का सबसे पावरफुल गेमिंग स्मार्टफोन टर्बो 5 लॉन्च: मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा प्रोसेसर और 50MP कैमरा; शुरुआती कीमत ₹35,999

टेक कंपनी शाओमी की सब-ब्रांड रेडमी ने आज भारत में अब तक अपना सबसे पावरफुल गेमिंग स्मार्टफोन रेडमी टर्बो 5 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे अब तक का सबसे फास्ट और पावरफुल मिड-रेंज रेडमी फोन बताया है। फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500-अल्ट्रा चिपसेट के साथ आया है।

इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी 7540mAh की बड़ी बैटरी है, जो कंपनी के दावे के मुताबिक, सिंगल चार्ज पर 2 दिन से ज्यादा का बैकअप दे सकती है। फोन हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए हाई-परफॉर्मेंस डिवाइस तलाश करने वाले यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket