Tuesday, 20 Oct 2026 | 04:46 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Amitabh Bachchan: Alone Fight & Inner Strength

47 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने अपने ताजा ब्लॉग में अकेलेपन और खुद की शक्ति को पहचानने पर गहरी बात साझा की है। उन्होंने बताया कि मुश्किल वक्त में इंसान को खुद ही डटकर खड़े होना पड़ता है और उसकी आंतरिक शक्ति ही उसका सबसे बड़ा हथियार होती है।

अमिताभ बच्चन लिखा कि जीवन में परिस्थितियां कैसी भी हों, उनसे लड़ने के लिए इंसान अंत में अकेला ही होता है। बिग बी के मुताबिक, बुद्धिमान लोगों की सलाह और सुझाव काम आ सकते हैं, लेकिन उस पर अमल करने की जिम्मेदारी सिर्फ आपकी होती है। उन्होंने लिखा, आप जो महसूस करते हैं, सोचते हैं या हासिल करते हैं, वह सब आप ही हैं। आप ही सर्वोपरि हैं और केवल आप ही मायने रखते हैं।

एलन वॉट्स के कोट का जिक्र अपने विचारों को गहराई देने के लिए अमिताभ ने मशहूर ब्रिटिश-अमेरिकी लेखक एलन वॉट्स के कोट का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि हर इंसान विचारों, यादों और संभावनाओं का एक पूरा ब्रह्मांड है। हमारे भीतर एक ऐसी अनदेखी शक्ति और सहनशीलता होती है जो हमें चुनौतियों से पार दिलाती है।

यह जिज्ञासा ही इंसान को उन चीजों से परे जाकर खोज करने के लिए प्रेरित करती है, जिन्हें वह पहले से जानता है। अमिताभ के अनुसार, हम अपने शब्दों और कार्यों से अपनी दुनिया को खुद आकार देते हैं।

निजी ताकत को हथियार बनाएं ब्लॉग के अंत में बिग बी ने अपने प्रशंसकों को एक महत्वपूर्ण सलाह दी। उन्होंने कहा कि हर किसी के पास एक निजी ताकत होती है जिसे न तो कभी पूरी तरह समझा जा सकता है और न ही रेखांकित किया जा सकता है। यही ताकत इंसान का ‘अटूट हथियार’ है।

उन्होंने पाठकों से कहा कि इसे अपने भीतर संजोकर रखें और जब सबसे ज्यादा जरूरत हो, तब इसे बाहर निकालें। यही शक्ति आपकी सबसे अच्छी रक्षक साबित होगी।

कल्कि के सीक्वल और ‘रामायण’ की चर्चा अमिताभ बच्चन के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो वे साल 2024 में फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ में नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) का सीजन भी खत्म किया है। फिलहाल वे ‘कल्कि’ के सीक्वल के प्रोजेक्ट में बिजी हैं।

चर्चा यह भी है कि वे नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में एक अहम किरदार निभा सकते हैं, जिसका बजट करीब 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। हालांकि, अभी इस फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Hospital Costs Out-of-Pocket | Health Insurance India 2026

April 22, 2026/
2:43 am

नई दिल्ली36 मिनट पहले कॉपी लिंक प्रतीकात्मक फोटो। देश में हाल के वर्षों में हेल्थ इंश्योरेंस कवरेज तेजी से बढ़ा...

'स्पाइडरमैन' फेम टॉम हॉलैंड ने पी कटिंग चाय:'द ओडिसी' के भारत में प्रीमियर से पहले क्रिस्टोफर नोलन के साथ पहुंचे कैफे

July 12, 2026/
9:35 am

मुंबई में शनिवार को क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ का भारतीय प्रीमियर हुआ। स्पेशल स्क्रीनिंग में नोलन के साथ...

अंशुला कपूर की हुई रोहन ठक्कर से शादी:सौतेली बहनों जान्हवी-खुशी ने निभाईं रस्में, मंडप के पास रखी दिवंगत मां की तस्वीर, अर्जुन कपूर हुए भावुक

July 7, 2026/
9:16 am

बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने 6 जुलाई को रोहन ठक्कर से शादी कर...

विमेंस टी20WC- चंडीगढ़ की नंदनी का टीम इंडिया में सिलेक्शन:WPL में विकेटों की हैट्रिक लगा चुकीं; बोलीं- बुमराह मेरे रोल मॉडल, कप लेकर आना है

May 4, 2026/
5:20 am

12 जून से शुरू होने वाले विमेंस टी-20 वर्ल्डकप के लिए चुनी गई टीम इंडिया में चंडीगढ़ की नंदनी शर्मा...

यौन अपराधी एपस्टीन की करोड़ों की संपत्ति किसे मिलेगी:बेलारूस की डेंटिस्ट सबसे बड़ी दावेदार, एपस्टीन ने मरने से पहले आखिरी कॉल उन्हें किया था

July 28, 2026/
7:55 am

दुनिया के सबसे चर्चित यौन अपराधियों में शामिल जेफ्री एपस्टीन की मौत को सात साल हो चुके हैं, लेकिन उसकी...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Amitabh Bachchan: Alone Fight & Inner Strength

Amitabh Bachchan: Alone Fight & Inner Strength

47 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने अपने ताजा ब्लॉग में अकेलेपन और खुद की शक्ति को पहचानने पर गहरी बात साझा की है। उन्होंने बताया कि मुश्किल वक्त में इंसान को खुद ही डटकर खड़े होना पड़ता है और उसकी आंतरिक शक्ति ही उसका सबसे बड़ा हथियार होती है।

अमिताभ बच्चन लिखा कि जीवन में परिस्थितियां कैसी भी हों, उनसे लड़ने के लिए इंसान अंत में अकेला ही होता है। बिग बी के मुताबिक, बुद्धिमान लोगों की सलाह और सुझाव काम आ सकते हैं, लेकिन उस पर अमल करने की जिम्मेदारी सिर्फ आपकी होती है। उन्होंने लिखा, आप जो महसूस करते हैं, सोचते हैं या हासिल करते हैं, वह सब आप ही हैं। आप ही सर्वोपरि हैं और केवल आप ही मायने रखते हैं।

एलन वॉट्स के कोट का जिक्र अपने विचारों को गहराई देने के लिए अमिताभ ने मशहूर ब्रिटिश-अमेरिकी लेखक एलन वॉट्स के कोट का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि हर इंसान विचारों, यादों और संभावनाओं का एक पूरा ब्रह्मांड है। हमारे भीतर एक ऐसी अनदेखी शक्ति और सहनशीलता होती है जो हमें चुनौतियों से पार दिलाती है।

यह जिज्ञासा ही इंसान को उन चीजों से परे जाकर खोज करने के लिए प्रेरित करती है, जिन्हें वह पहले से जानता है। अमिताभ के अनुसार, हम अपने शब्दों और कार्यों से अपनी दुनिया को खुद आकार देते हैं।

निजी ताकत को हथियार बनाएं ब्लॉग के अंत में बिग बी ने अपने प्रशंसकों को एक महत्वपूर्ण सलाह दी। उन्होंने कहा कि हर किसी के पास एक निजी ताकत होती है जिसे न तो कभी पूरी तरह समझा जा सकता है और न ही रेखांकित किया जा सकता है। यही ताकत इंसान का ‘अटूट हथियार’ है।

उन्होंने पाठकों से कहा कि इसे अपने भीतर संजोकर रखें और जब सबसे ज्यादा जरूरत हो, तब इसे बाहर निकालें। यही शक्ति आपकी सबसे अच्छी रक्षक साबित होगी।

कल्कि के सीक्वल और ‘रामायण’ की चर्चा अमिताभ बच्चन के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो वे साल 2024 में फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ में नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) का सीजन भी खत्म किया है। फिलहाल वे ‘कल्कि’ के सीक्वल के प्रोजेक्ट में बिजी हैं।

चर्चा यह भी है कि वे नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में एक अहम किरदार निभा सकते हैं, जिसका बजट करीब 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। हालांकि, अभी इस फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket