Monday, 31 Aug 2026 | 12:55 AM

Trending :

NEET PG 2026 Exam Cancelled at Jaipur Center आसिम रियाज ने भव्या सिंह को भेजा लीगल नोटिस:भव्या ने कहा था- वो पागल इंसान, मारपीट करता है; धर्म परिवर्तन के आरोप लग चुके आसिम रियाज ने भव्या सिंह को भेजा लीगल नोटिस:भव्या ने कहा था- वो पागल इंसान, मारपीट करता है; धर्म परिवर्तन के आरोप लग चुके सामंथा प्रभु ने शेयर की बेबी बंप की तस्वीरें:प्रेग्नेंसी ग्लो में सेल्फी भी पोस्ट की; फैंस ने सुझाया बेबी नेम, एक्ट्रेस ने दिया रिएक्शन सामंथा प्रभु ने शेयर की बेबी बंप की तस्वीरें:प्रेग्नेंसी ग्लो में सेल्फी भी पोस्ट की; फैंस ने सुझाया बेबी नेम, एक्ट्रेस ने दिया रिएक्शन साइप्रस के पास फेरी बोट पलटी, 270+ यात्री सवार थे:रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ; लोग बोट के ऊपर चढ़कर जान बचा रहे
EXCLUSIVE

Atletico Madrid Reaches Champions League Semis; Barcelona Knocked Out

  • Hindi News
  • Sports
  • Atletico Madrid Reaches Champions League Semis; Barcelona Knocked Out

21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एटलेटिको ने अब तक बार्सिलोना के खिलाफ खेले गए तीनों नॉकआउट मुकाबले जीते हैं।

चैंपियंस लीग क्वार्टर फाइनल के दूसरे लेग में बार्सिलोना ने एटलेटिको मैड्रिड को 2-1 से हराया, लेकिन कुल स्कोर 3-2 रहने से टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। पहले लेग में एटलेटिको ने 2-0 की जीत हासिल की थी, जो आखिर में निर्णायक साबित हुई। इस जीत की बदौलत वह एग्रीगेट स्कोर पर 3-2 से आगे रही।

एटलेटिको मैड्रिड 2017 के बाद पहली बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची है। अब अगले दौर में उनका मुकाबला आर्सेनल या स्पोर्टिंग लिस्बन में से किसी एक से होगा।

शुरुआती 24 मिनट में बार्सिलोना ने बनाए दो गोल

मैच के शुरुआती 24 मिनटों में ही बार्सिलोना ने दो गोल कर बढ़त बना ली थी। चौथे मिनट में ही युवा खिलाड़ी लेमिन यमल ने गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। उन्होंने एटलेटिको के डिफेंडर क्लेमेंट लेंगलेट की गलती का फायदा उठाया। इसके बाद 24वें मिनट में फेरान टॉरेस ने दानी ओल्मो के पास पर गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। एक समय ऐसा लग रहा था कि बार्सिलोना आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, लेकिन एटलेटिको मैड्रिड ने हार नहीं मानी और मैच में वापसी की।

एडमोला लुकमैन का गोल टर्निंग पॉइंट बना

मैच का सबसे अहम मोड़ 31वें मिनट में आया। मार्कोस लोरेंटे के पास पर एडमोला लुकमैन ने एटलेटिको के लिए गोल किया। यह गोल एग्रीगेट स्कोर के लिहाज से निर्णायक साबित हुआ।

मैड्रिड में बार्सिलोना के खिलाफ चैंपियंस लीग क्वार्टरफाइनल के दूसरे चरण के अंत में एटलेटिको मैड्रिड के खिलाड़ी जश्न मनाते हुए नजर आए।

दूसरे हाफ में मौके, लेकिन किस्मत नहीं

दूसरे हाफ में बार्सिलोना ने एक और गोल किया, लेकिन फेरान टोरेस का यह गोल ऑफसाइड करार दे दिया गया। गोलकीपर जोन गार्सिया ने भी एक अहम बचाव किया। मैच के दौरान गावी और माटेओ रुगिएरी के बीच टक्कर में रुगिएरी को चोट लगी और खेल कुछ देर रुका।

रेड कार्ड और सब्स्टिट्यूशन पर बहस

बार्सिलोना के कोच हंसी फ्लिक के फैसलों पर भी सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने अनुभवी रॉबर्ट लेवांडोव्स्की और मार्कस रैशफोर्ड को बेंच पर बिठाकर फेरान टॉरेस और गावी के साथ शुरुआत की।मैच के आखिरी पलों में डिफेंडर एरिक गार्सिया को रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर भेज दिया गया। उन्होंने गोल की तरफ बढ़ रहे अलेक्जेंडर सोरलॉथ को गलत तरीके से गिराया था। 10 खिलाड़ियों के साथ रह गई बार्सिलोना अंत तक तीसरा गोल नहीं कर सकी।

11 साल से ट्रॉफी का इंतजार, मिडफील्डर बोले-किस्मत खराब थी

बार्सिलोना ने आखिरी बार 2015 में चैंपियंस लीग जीती थी। हार के बाद मिडफील्डर फ्रेंकी डी जोंग ने कहा,’हमने अपनी जान लगा दी थी, लेकिन किस्मत हमारे साथ नहीं थी। हम सही रास्ते पर हैं और हर साल सुधार कर रहे हैं।’

वहीं, एटलेटिको के मिडफील्डर कोके ने खुशी जताते हुए कहा कि बार्सिलोना जैसी बड़ी टीम को हराना हमारे लिए गर्व की बात है।

—————————————————

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

सैमसन का बैट छूटा, त्यागी की बॉल पर बोल्ड हुए: रघुवंशी-रहाणे के कैच ड्रॉप, नूर के 3 विकेट से पलटा मैच; मोमेंट्स

चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2026 के 22वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रन से हरा दिया। चेपॉक स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में कई अहम मोमेंट्स रहे। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
England vs New Zealand Live Score: Follow latest updates from Day 1 of the 3rd Test. (AP Photo)

June 25, 2026/
3:49 pm

आखरी अपडेट:25 जून, 2026, 15:49 IST केंद्रपाड़ा जिले की मूल निवासी सुजाता ने कहा कि वह राज्य के लोगों के...

अमृतसर में गोल्डन टेंपल पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्टी:परिवार संग टेका माथा, बोले- यहां आकर मिलती है अलग ऊर्जा और मन को सुकून

August 19, 2026/
7:45 pm

अमृतसर में बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी आज अपने परिवार के साथ गोल्डन टेंपल पहुंचे। उन्होंने गुरु घर में माथा टेका...

चंद्रमा का चक्कर लगाकर लौट रहे 4 अंतरिक्ष यात्री:सुबह 5:37 बजे लैंडिंग होगी; 3000 डिग्री फारेनहाइट पहुंचेगा तापमान, 6 मिनट का ब्लैकआउट रहेगा

April 11, 2026/
2:03 am

नासा के आर्टेमिस II मिशन के चार अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा की दहलीज को छूकर धरती पर वापस लौट रहे हैैं।...

वर्ल्ड अपडेट्स:5 साल बाद पहली बार दिखीं म्यांमार की पूर्व नेता आंग सान सू ची; रेड क्रॉस प्रतिनिधि से मुलाकात की

August 3, 2026/
11:11 am

म्यांमार की पूर्व नेता और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता आंग सान सू ची करीब पांच साल बाद पहली बार नजर...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Atletico Madrid Reaches Champions League Semis; Barcelona Knocked Out

Atletico Madrid Reaches Champions League Semis; Barcelona Knocked Out
  • Hindi News
  • Sports
  • Atletico Madrid Reaches Champions League Semis; Barcelona Knocked Out

21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एटलेटिको ने अब तक बार्सिलोना के खिलाफ खेले गए तीनों नॉकआउट मुकाबले जीते हैं।

चैंपियंस लीग क्वार्टर फाइनल के दूसरे लेग में बार्सिलोना ने एटलेटिको मैड्रिड को 2-1 से हराया, लेकिन कुल स्कोर 3-2 रहने से टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। पहले लेग में एटलेटिको ने 2-0 की जीत हासिल की थी, जो आखिर में निर्णायक साबित हुई। इस जीत की बदौलत वह एग्रीगेट स्कोर पर 3-2 से आगे रही।

एटलेटिको मैड्रिड 2017 के बाद पहली बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची है। अब अगले दौर में उनका मुकाबला आर्सेनल या स्पोर्टिंग लिस्बन में से किसी एक से होगा।

शुरुआती 24 मिनट में बार्सिलोना ने बनाए दो गोल

मैच के शुरुआती 24 मिनटों में ही बार्सिलोना ने दो गोल कर बढ़त बना ली थी। चौथे मिनट में ही युवा खिलाड़ी लेमिन यमल ने गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। उन्होंने एटलेटिको के डिफेंडर क्लेमेंट लेंगलेट की गलती का फायदा उठाया। इसके बाद 24वें मिनट में फेरान टॉरेस ने दानी ओल्मो के पास पर गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। एक समय ऐसा लग रहा था कि बार्सिलोना आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, लेकिन एटलेटिको मैड्रिड ने हार नहीं मानी और मैच में वापसी की।

एडमोला लुकमैन का गोल टर्निंग पॉइंट बना

मैच का सबसे अहम मोड़ 31वें मिनट में आया। मार्कोस लोरेंटे के पास पर एडमोला लुकमैन ने एटलेटिको के लिए गोल किया। यह गोल एग्रीगेट स्कोर के लिहाज से निर्णायक साबित हुआ।

मैड्रिड में बार्सिलोना के खिलाफ चैंपियंस लीग क्वार्टरफाइनल के दूसरे चरण के अंत में एटलेटिको मैड्रिड के खिलाड़ी जश्न मनाते हुए नजर आए।

मैड्रिड में बार्सिलोना के खिलाफ चैंपियंस लीग क्वार्टरफाइनल के दूसरे चरण के अंत में एटलेटिको मैड्रिड के खिलाड़ी जश्न मनाते हुए नजर आए।

दूसरे हाफ में मौके, लेकिन किस्मत नहीं

दूसरे हाफ में बार्सिलोना ने एक और गोल किया, लेकिन फेरान टोरेस का यह गोल ऑफसाइड करार दे दिया गया। गोलकीपर जोन गार्सिया ने भी एक अहम बचाव किया। मैच के दौरान गावी और माटेओ रुगिएरी के बीच टक्कर में रुगिएरी को चोट लगी और खेल कुछ देर रुका।

रेड कार्ड और सब्स्टिट्यूशन पर बहस

बार्सिलोना के कोच हंसी फ्लिक के फैसलों पर भी सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने अनुभवी रॉबर्ट लेवांडोव्स्की और मार्कस रैशफोर्ड को बेंच पर बिठाकर फेरान टॉरेस और गावी के साथ शुरुआत की।मैच के आखिरी पलों में डिफेंडर एरिक गार्सिया को रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर भेज दिया गया। उन्होंने गोल की तरफ बढ़ रहे अलेक्जेंडर सोरलॉथ को गलत तरीके से गिराया था। 10 खिलाड़ियों के साथ रह गई बार्सिलोना अंत तक तीसरा गोल नहीं कर सकी।

11 साल से ट्रॉफी का इंतजार, मिडफील्डर बोले-किस्मत खराब थी

बार्सिलोना ने आखिरी बार 2015 में चैंपियंस लीग जीती थी। हार के बाद मिडफील्डर फ्रेंकी डी जोंग ने कहा,’हमने अपनी जान लगा दी थी, लेकिन किस्मत हमारे साथ नहीं थी। हम सही रास्ते पर हैं और हर साल सुधार कर रहे हैं।’

वहीं, एटलेटिको के मिडफील्डर कोके ने खुशी जताते हुए कहा कि बार्सिलोना जैसी बड़ी टीम को हराना हमारे लिए गर्व की बात है।

—————————————————

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

सैमसन का बैट छूटा, त्यागी की बॉल पर बोल्ड हुए: रघुवंशी-रहाणे के कैच ड्रॉप, नूर के 3 विकेट से पलटा मैच; मोमेंट्स

चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2026 के 22वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रन से हरा दिया। चेपॉक स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में कई अहम मोमेंट्स रहे। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket