Sunday, 13 Sep 2026 | 01:31 PM

Trending :

अमेरिकी AI स्कूलों के लर्निंग मॉडल की हो रही आलोचना:स्कूल बने टॉर्चर चैम्बर, पेरेंट्स के कड़वे बोल तय कर रहे भविष्य सलमान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर करेंगे बॉलीवुड डेब्यू!:फिल्म ‘टार्जन’ में आएंगे नजर, सूरज पंचोली भी होंगे मूवी का हिस्सा India AI Kid Raul John Aju हनुमान अंश ने 37वें दिन कमाए 18.50 करोड़:इसके आगे हैवान को फ्लॉप का खतरा, दूसरे दिन महज 2.50 करोड़ कमाए, जानिए कैसा है कलेक्शन पंजाबी सिंगर के घर ताबड़तोड़ फायरिंग:7-8 राउंड फायर किए, गेट पर लगीं गोलियां; सिद्धू को जान से मारने की मिली थी धमकी आतंकी लादेन की हिट लिस्ट में भारत भी था:CIA के खुफिया दस्तावेज में खुलासा; 9/11 से पहले कई देशों पर हमले की तैयारी थी
EXCLUSIVE

Bengaluru Art of Living, Telangana PM Mitra Park Inauguration

  • Hindi News
  • National
  • PM Modi 3 State Tour: Bengaluru Art Of Living, Telangana PM Mitra Park Inauguration

बेंगलुरु/हैदराबाद14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी रविवार को बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग के प्रोग्राम में शामिल हुए थे।

बेंगलुरु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- कांग्रेस और DMK के बीच पिछले 25-30 साल से करीबी संबंध रहे हैं। DMK ने कई बार कांग्रेस को संकट से बाहर निकाला। 2014 से पहले केंद्र में 10 साल तक चली कांग्रेस सरकार भी DMK के समर्थन की वजह से ही टिकी रही।

DMK ने हर समय कांग्रेस के हित में काम किया, लेकिन जैसे ही सत्ता का समीकरण बदला, कांग्रेस ने पहले ही मौके पर DMK की पीठ में छुरा घोंप दिया। उन्होंने यह बात ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के 45वें स्थापना दिवस समारोह में कही। पीएम रविवार से तीन राज्यों के दौरे पर हैं।

तेलंगाना में ₹9,400 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास किया

पीएम नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

बेंगलुरु से पीएम तेलंगाना पहुंचे। यहां हैदराबाद में उन्होंने 9,400 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

इसके बाद शाम को पीएम गुजरात जाएंगे, रविवार रात को जामनगर में रुकेंगे। 11 मई को पीएम सुबह करीब 10.15 बजे सोमनाथ मंदिर में ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में शामिल होंगे। बाद में वे वडोदरा जाएंगे, जहां ‘सरदारधाम हॉस्टल’ का उद्घाटन करेंगे। यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

पीएम ने बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में नव-निर्मित मंदिर में पूजा की।

पीएम मोदी के दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

PM मोदी बोले- गुजरात जितना फंड दूंगा तो तेलंगाना का हिस्सा आधा हो जाएगा

हैदराबाद में नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे रेवंत जी ने कहा था कि आप राजनीतिक बात नहीं करेंगे, इसलिए मैं भी राजनीतिक बात नहीं करूंगा।

मैं रेवंता जी से कहना चाहता हूं कि पिछले 10 साल में केंद्र सरकार ने गुजरात को जितना दिया, उतना ही मैं तेलंगाना को देने के लिए तैयार हूं। लेकिन ऐसा करते ही आपको जो मिल रहा है, वह आधा हो जाएगा और आप जहां पहुंचना चाहते हैं, वहां नहीं पहुंच पाएंगे। इसलिए अच्छा है कि आप मेरे से ही जोड़ो।

20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नरेंद्र मोदी बोले- तेलंगाना के विकास के लिए तेज गति से काम करेगी केंद्र सरकार

नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं तेलंगाना के हर परिवार को भरोसा दिलाता हूं कि केंद्र सरकार उनके सपनों को पूरा करने के लिए और तेज गति से काम करती रहेगी।

उन्होंने कहा कि ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार बड़े पैमाने पर निवेश कर रही है। मलकापुर में नए इंडियन ऑयल टर्मिनल का उद्घाटन इसी दिशा में अहम कदम है, जो तेलंगाना की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा।

पिछले 12 साल में आधुनिक कनेक्टिविटी केंद्र सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में रही है। सड़क, रेल और एयरपोर्ट समेत संपर्क के हर माध्यम में बड़े स्तर पर निवेश किया जा रहा है। इसके लिए करीब ₹1.75 लाख करोड़ का निवेश किया गया है।

35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

PM मोदी ने कहा- तेलंगाना में ₹50 हजार करोड़ की रेलवे परियोजनाओं पर काम चल रहा

नरेंद्र मोदी ने कहा कि संयुक्त आंध्र के समय रेलवे का बजट ₹1000 करोड़ से भी कम था। आज सिर्फ तेलंगाना का रेलवे बजट ही करीब ₹5,500 करोड़ का है। राज्य में इस समय लगभग ₹50 हजार करोड़ की रेलवे परियोजनाओं पर काम चल रहा है।

38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

PM मोदी बोले- साइबराबाद देश के तेज विकास का बड़ा केंद्र

हैदराबाद में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि साइबराबाद का सामर्थ राष्ट्रीय भी है और ग्लोबल भी है। यह तेलंगाना और देश के तेज विकास का बड़ा केंद्र है। इसलिए यहां तेलंगाना को बड़ा मैन्युफैक्चरिंग पावरहाउस बनाने के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट शुरू किए जा रहे हैं। आज जिन परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है, उनसे हजारों नए रोजगार बनेंगे और तेलंगाना की कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।

45 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

PM मोदी ने हैदराबाद में ₹9,400 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया

PM नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में ₹9,400 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

09:45 AM10 मई 2026

  • कॉपी लिंक

बेंगलुरु में PM के कार्यक्रम स्थल से 3 किमी दूर मिलीं जिलेटिन छड़ें

कर्नाटक के बेंगलुरु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले सुरक्षा जांच के दौरान दो जिलेटिन छड़ें बरामद हुई हैं। अधिकारियों के मुताबिक, ये मुख्य कार्यक्रम स्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर फुटपाथ के किनारे मिलीं।

DIG सेंट्रल रेंज बेंगलुरु ने बताया कि शुक्रवार सुबह PM मोदी के पहुंचने से पहले इलाके में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान दो जिलेटिन छड़ें बरामद की गईं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि छड़ें वहां कैसे पहुंचीं।

अब तक किसी संदिग्ध की गिरफ्तारी या किसी साजिश की पुष्टि नहीं हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेंगलुरु में ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के 45वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए थे।

06:05 AM10 मई 2026

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस पार्टी सिर्फ धोखा देना जानती है: पीएम

पीएम ने कहा- कांग्रेस पार्टी सिर्फ धोखा देना जानती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस खुद झूठ बोलती है और उसकी गारंटियां भी झूठी होती हैं। कर्नाटक में पिछले तीन साल से यही स्थिति देखने को मिल रही है।

राज्य सरकार जनता की समस्याएं हल करने के बजाय अपना ज्यादातर समय अंदरूनी झगड़े सुलझाने में बिता रही है। उन्होंने आगे कहा कि यह तक तय नहीं हो पा रहा कि मौजूदा मुख्यमंत्री कितने दिन तक पद पर रहेंगे और दूसरे नेता को मौका मिलेगा या नहीं।

06:05 AM10 मई 2026

  • कॉपी लिंक

400 से ज्यादा सीटें जीतने वाली पार्टी 100 सीटें भी नहीं जीत पा रही: पीएम

पीएम ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि 40 साल पहले 400 से ज्यादा सीटें जीतने वाली पार्टी पिछले तीन चुनावों में मिलकर भी 100 सीटों का आंकड़ा पार नहीं कर पाई। इसके बावजूद कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों का अहंकार इतना ज्यादा है कि वे अपनी हार के लिए पूरी दुनिया को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

06:05 AM10 मई 2026

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल में भी BJP को पहली बार इतना बड़ा जनादेश मिला : पीएम

पीएम ने BJP और NDA की जीत का जिक्र करते हुए कहा कि देशभर में पार्टी को बड़ा समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि पुडुचेरी में लगातार दूसरी बार और असम में लगातार तीसरी बार NDA सरकार बनी है।

पश्चिम बंगाल में भी BJP को पहली बार इतना बड़ा जनादेश मिला है। उन्होंने इसे पार्टी के लिए अहम राजनीतिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा यह भी कहा कि दो हफ्ते पहले गुजरात में हुए पंचायत और स्थानीय निकाय चुनावों में BJP ने रिकॉर्ड जीत हासिल की। उनके मुताबिक, गुजरात BJP ने अपने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए।

05:26 AM10 मई 2026

  • कॉपी लिंक

कर्नाटक में भाजपा पहले स्थान पर है: पीएम

पीएम ने कहा- आपको याद होगा कि महज 10 साल पहले बंगाल में हमारे पास सिर्फ 3 विधायक थे। लेकिन आज वहां भाजपा की सरकार है और 200 से अधिक विधायक हैं। केरल में भी अब हमारे पास 1 से बढ़कर 3 विधायक हो गए हैं। अब वह दिन दूर नहीं जब केरल में भाजपा-एनडीए के विधायकों की संख्या 3 से बढ़कर 3 से अधिक हो जाएगी।

पीएम ने कहा- आज आंध्र प्रदेश में एनडीए सरकार सत्ता में है। लोकसभा सीटों की संख्या के हिसाब से देखें तो कर्नाटक में भाजपा पहले स्थान पर है। तेलंगाना में भाजपा दूसरे स्थान पर है। पुडुचेरी में भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए लगातार दूसरी बार सरकार बना रहा है।

05:23 AM10 मई 2026

  • कॉपी लिंक

कर्नाटक हमेशा से भाजपा की ऊर्जा का केंद्र रहा है: पीएम

आज पूरा देश भाजपा के राष्ट्रवाद के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। कर्नाटक हमेशा से भाजपा की ऊर्जा का केंद्र रहा है। जब भाजपा एक बड़ी पार्टी नहीं थी, तब भी कर्नाटक ने भाजपा को एक प्रमुख शक्ति बनाया था।

ये चुनाव परिणाम भारत की राजनीतिक स्थिति और दिशा के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। ये भारत के युवाओं, महिलाओं, किसानों, गरीबों और मध्यम वर्ग—समाज के हर वर्ग—के मूड को दर्शाते हैं। इन परिणामों से मिलने वाला एक बहुत ही महत्वपूर्ण संदेश यह है कि, इस दुनिया में जो संघर्षों से ग्रस्त है।

05:11 AM10 मई 2026

  • कॉपी लिंक

साहस और शक्ति की विरासत ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है : पीएम

साहस और शक्ति की विरासत ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। इसी भावना से प्रेरित होकर हमने तीन दिन पहले ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ मनाई। कल सुबह, 11 तारीख को, मैं गुजरात के सोमनाथ में रहूंगा, जहां मंदिर के पुनर्निर्माण का उत्सव मनाया जाएगा।

आज बेंगलुरु की धरती से भगवा सूरज निकला है। भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते, मैं समझता हूँ कि हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं का इतनी सुबह एकजुट होना कितना मायने रखता है। आप सभी का धन्यवाद। बंगाल की जीत आपकी भी जीत है।

05:09 AM10 मई 2026

  • कॉपी लिंक

गुजरात: पीएम गुजरात के जामनगर पहुंचेंगे, रात में यहीं रुकेंगे

रविवार रात पीएम गुजरात जाएंगे। रात में जामगर में रुकेंगे। अगले दिन 11 मई को पीएम सुबह लगभग 10.15 बजे सोमनाथ मंदिर में ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में शामिल होंगे। बाद में वे वडोदरा जाएंगे, जहां लगभग 6 बजे ‘सरदारधाम हॉस्टल’ का इनॉगरेशन करेंगे और दोनों ही मौकों पर जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे।

05:08 AM10 मई 2026

  • कॉपी लिंक

देश में 7 जगह पीएम मित्र पार्क

पीएम मोदी तेलंगाना के वारंगल में PM MITRA पार्क का भी इनॉगरेशन करेंगे। इसे काकतिया मेगा टेक्सटाइल पार्क के नाम से भी जाना जाता है। लगभग 1,700 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से विकसित यह भारत का पहला पूरी तरह से काम करने वाला PM MITRA पार्क है। यह भारत सरकार के ‘5F’ विजन को साकार करता है – Farm to Fibre to Factory to Fashion to Foreign (खेत से फाइबर तक, फैक्ट्री से फैशन तक, और फैशन से विदेश तक)।

05:07 AM10 मई 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम बेंगलुरु के बाद हैदराबाद जाएंगे

यहां लगभग 9,400 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन और शिलान्यास करेंगे। पीएम हैदराबाद में ‘सिंधु अस्पताल’ को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह एक अत्याधुनिक, कैंसर-स्पेशिलिटी, मल्टी-सुपर स्पेशलिटी से लैस है।

इसके बाद पीएम ‘हैदराबाद-पणजी इकोनॉमिक कॉरिडोर’ पर स्थित नेशनल हाईवे-167 (NH-167) के ‘गुडेबेलूर से महबूबनगर’ तक के हिस्से को फोर-लेन बनाने वाले प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखेंगे। इस प्रोजेक्ट्स की कुल लागत 3,175 करोड़ रुपये से अधिक है। इससे यात्रा का समय लगभग 1 घंटा 30 मिनट कम हो जाएगा।

मोदी संगारेड्डी जिले में जहीराबाद इंडस्ट्रियल एरिया की आधारशिला भी रखेंगे। इसे नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत हैदराबाद-नागपुर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (HNIC) के हिस्से के तौर पर विकसित किया जा रहा है।

पीएम मोदी वारंगल में PM MITRA पार्क का भी इनॉगरेशन करेंगे। इसे काकतिया मेगा टेक्सटाइल पार्क के नाम से भी जाना जाता है। लगभग 1,700 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से विकसित यह भारत का पहला पूरी तरह से काम करने वाला PM MITRA पार्क है। यह भारत सरकार के ‘5F’ विजन को साकार करता है – Farm to Fibre to Factory to Fashion to Foreign (खेत से फाइबर तक, फैक्ट्री से फैशन तक, और फैशन से विदेश तक)।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
दावा- कनाडा में सिखों ने ₹25 करोड़ में गुरुद्वारा बेचा:खरीदने वाले भी सिख; पाठी बोला- यहां बिजनेस होगा, संगत की आस्था से खिलवाड़

March 14, 2026/
5:00 am

कनाडा में सिखों ने एक गुरुद्वारा बेच दिया। इसे बनाने, खरीदने और बेचने वाली तीनों पार्टियां सिख हैं। गुरुद्वारा बेचने...

अक्षय कुमार बोले- हिट-फ्लॉप बाद की बात:ढाई साल साथ काम कर बना खास रिश्ता; सुनील शेट्टी बोले- ऐसी स्टारकास्ट फिर शायद न मिले

June 24, 2026/
5:30 am

फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ सिर्फ मल्टीस्टारर फिल्म नहीं, बल्कि कलाकारों के लिए यादों और रिश्तों का सफर भी रही।...

दिल्ली हाईकोर्ट ने पेटीएम-पेमेंट्स-बैंक को बंद करने का आदेश दिया:RBI ने जानकारी दी, नियमों के उल्लंघन पर बैंकिंग लाइसेंस रद्द हुआ था

July 28, 2026/
4:49 pm

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के लाइसेंस रद्द किए जाने के कुछ महीनों बाद अब दिल्ली हाईकोर्ट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक...

KKRs Aakash Deep Out of IPL 2026 Due to Injury

March 21, 2026/
3:19 pm

स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले कॉपी लिंक आकाश दीप ने अपना (IPL) डेब्यू 2022 में किया था। उस सीजन में वे...

ग्वालियर में पति ने पत्नी में मारे चाकू:नशे की हालत में घर पहुंचा और करने लगा विवाद, बच्चियों ने शोर मचाकर मां को बचाया

April 4, 2026/
12:07 am

ग्वालियर के उपनगर मुरार में मामूली कहासुनी के बाद एक सनकी पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला...

नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा:विजय चौधरी लेकर विधान परिषद पहुंचे; नितिन नवीन ने प्रदेश अध्यक्ष के जरिए भेजवाया इस्तीफा

March 30, 2026/
5:14 am

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा लेकर विजय...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Bengaluru Art of Living, Telangana PM Mitra Park Inauguration

Bengaluru Art of Living, Telangana PM Mitra Park Inauguration
  • Hindi News
  • National
  • PM Modi 3 State Tour: Bengaluru Art Of Living, Telangana PM Mitra Park Inauguration

बेंगलुरु/हैदराबाद14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी रविवार को बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग के प्रोग्राम में शामिल हुए थे।

बेंगलुरु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- कांग्रेस और DMK के बीच पिछले 25-30 साल से करीबी संबंध रहे हैं। DMK ने कई बार कांग्रेस को संकट से बाहर निकाला। 2014 से पहले केंद्र में 10 साल तक चली कांग्रेस सरकार भी DMK के समर्थन की वजह से ही टिकी रही।

DMK ने हर समय कांग्रेस के हित में काम किया, लेकिन जैसे ही सत्ता का समीकरण बदला, कांग्रेस ने पहले ही मौके पर DMK की पीठ में छुरा घोंप दिया। उन्होंने यह बात ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के 45वें स्थापना दिवस समारोह में कही। पीएम रविवार से तीन राज्यों के दौरे पर हैं।

तेलंगाना में ₹9,400 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास किया

पीएम नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

पीएम नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

बेंगलुरु से पीएम तेलंगाना पहुंचे। यहां हैदराबाद में उन्होंने 9,400 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

इसके बाद शाम को पीएम गुजरात जाएंगे, रविवार रात को जामनगर में रुकेंगे। 11 मई को पीएम सुबह करीब 10.15 बजे सोमनाथ मंदिर में ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में शामिल होंगे। बाद में वे वडोदरा जाएंगे, जहां ‘सरदारधाम हॉस्टल’ का उद्घाटन करेंगे। यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

पीएम ने बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में नव-निर्मित मंदिर में पूजा की।

पीएम ने बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में नव-निर्मित मंदिर में पूजा की।

पीएम मोदी के दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

PM मोदी बोले- गुजरात जितना फंड दूंगा तो तेलंगाना का हिस्सा आधा हो जाएगा

हैदराबाद में नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे रेवंत जी ने कहा था कि आप राजनीतिक बात नहीं करेंगे, इसलिए मैं भी राजनीतिक बात नहीं करूंगा।

मैं रेवंता जी से कहना चाहता हूं कि पिछले 10 साल में केंद्र सरकार ने गुजरात को जितना दिया, उतना ही मैं तेलंगाना को देने के लिए तैयार हूं। लेकिन ऐसा करते ही आपको जो मिल रहा है, वह आधा हो जाएगा और आप जहां पहुंचना चाहते हैं, वहां नहीं पहुंच पाएंगे। इसलिए अच्छा है कि आप मेरे से ही जोड़ो।

20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नरेंद्र मोदी बोले- तेलंगाना के विकास के लिए तेज गति से काम करेगी केंद्र सरकार

नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं तेलंगाना के हर परिवार को भरोसा दिलाता हूं कि केंद्र सरकार उनके सपनों को पूरा करने के लिए और तेज गति से काम करती रहेगी।

उन्होंने कहा कि ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार बड़े पैमाने पर निवेश कर रही है। मलकापुर में नए इंडियन ऑयल टर्मिनल का उद्घाटन इसी दिशा में अहम कदम है, जो तेलंगाना की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा।

पिछले 12 साल में आधुनिक कनेक्टिविटी केंद्र सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में रही है। सड़क, रेल और एयरपोर्ट समेत संपर्क के हर माध्यम में बड़े स्तर पर निवेश किया जा रहा है। इसके लिए करीब ₹1.75 लाख करोड़ का निवेश किया गया है।

35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

PM मोदी ने कहा- तेलंगाना में ₹50 हजार करोड़ की रेलवे परियोजनाओं पर काम चल रहा

नरेंद्र मोदी ने कहा कि संयुक्त आंध्र के समय रेलवे का बजट ₹1000 करोड़ से भी कम था। आज सिर्फ तेलंगाना का रेलवे बजट ही करीब ₹5,500 करोड़ का है। राज्य में इस समय लगभग ₹50 हजार करोड़ की रेलवे परियोजनाओं पर काम चल रहा है।

38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

PM मोदी बोले- साइबराबाद देश के तेज विकास का बड़ा केंद्र

हैदराबाद में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि साइबराबाद का सामर्थ राष्ट्रीय भी है और ग्लोबल भी है। यह तेलंगाना और देश के तेज विकास का बड़ा केंद्र है। इसलिए यहां तेलंगाना को बड़ा मैन्युफैक्चरिंग पावरहाउस बनाने के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट शुरू किए जा रहे हैं। आज जिन परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है, उनसे हजारों नए रोजगार बनेंगे और तेलंगाना की कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।

45 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

PM मोदी ने हैदराबाद में ₹9,400 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया

PM नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में ₹9,400 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

09:45 AM10 मई 2026

  • कॉपी लिंक

बेंगलुरु में PM के कार्यक्रम स्थल से 3 किमी दूर मिलीं जिलेटिन छड़ें

कर्नाटक के बेंगलुरु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले सुरक्षा जांच के दौरान दो जिलेटिन छड़ें बरामद हुई हैं। अधिकारियों के मुताबिक, ये मुख्य कार्यक्रम स्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर फुटपाथ के किनारे मिलीं।

DIG सेंट्रल रेंज बेंगलुरु ने बताया कि शुक्रवार सुबह PM मोदी के पहुंचने से पहले इलाके में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान दो जिलेटिन छड़ें बरामद की गईं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि छड़ें वहां कैसे पहुंचीं।

अब तक किसी संदिग्ध की गिरफ्तारी या किसी साजिश की पुष्टि नहीं हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेंगलुरु में ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के 45वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए थे।

06:05 AM10 मई 2026

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस पार्टी सिर्फ धोखा देना जानती है: पीएम

पीएम ने कहा- कांग्रेस पार्टी सिर्फ धोखा देना जानती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस खुद झूठ बोलती है और उसकी गारंटियां भी झूठी होती हैं। कर्नाटक में पिछले तीन साल से यही स्थिति देखने को मिल रही है।

राज्य सरकार जनता की समस्याएं हल करने के बजाय अपना ज्यादातर समय अंदरूनी झगड़े सुलझाने में बिता रही है। उन्होंने आगे कहा कि यह तक तय नहीं हो पा रहा कि मौजूदा मुख्यमंत्री कितने दिन तक पद पर रहेंगे और दूसरे नेता को मौका मिलेगा या नहीं।

06:05 AM10 मई 2026

  • कॉपी लिंक

400 से ज्यादा सीटें जीतने वाली पार्टी 100 सीटें भी नहीं जीत पा रही: पीएम

पीएम ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि 40 साल पहले 400 से ज्यादा सीटें जीतने वाली पार्टी पिछले तीन चुनावों में मिलकर भी 100 सीटों का आंकड़ा पार नहीं कर पाई। इसके बावजूद कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों का अहंकार इतना ज्यादा है कि वे अपनी हार के लिए पूरी दुनिया को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

06:05 AM10 मई 2026

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल में भी BJP को पहली बार इतना बड़ा जनादेश मिला : पीएम

पीएम ने BJP और NDA की जीत का जिक्र करते हुए कहा कि देशभर में पार्टी को बड़ा समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि पुडुचेरी में लगातार दूसरी बार और असम में लगातार तीसरी बार NDA सरकार बनी है।

पश्चिम बंगाल में भी BJP को पहली बार इतना बड़ा जनादेश मिला है। उन्होंने इसे पार्टी के लिए अहम राजनीतिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा यह भी कहा कि दो हफ्ते पहले गुजरात में हुए पंचायत और स्थानीय निकाय चुनावों में BJP ने रिकॉर्ड जीत हासिल की। उनके मुताबिक, गुजरात BJP ने अपने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए।

05:26 AM10 मई 2026

  • कॉपी लिंक

कर्नाटक में भाजपा पहले स्थान पर है: पीएम

पीएम ने कहा- आपको याद होगा कि महज 10 साल पहले बंगाल में हमारे पास सिर्फ 3 विधायक थे। लेकिन आज वहां भाजपा की सरकार है और 200 से अधिक विधायक हैं। केरल में भी अब हमारे पास 1 से बढ़कर 3 विधायक हो गए हैं। अब वह दिन दूर नहीं जब केरल में भाजपा-एनडीए के विधायकों की संख्या 3 से बढ़कर 3 से अधिक हो जाएगी।

पीएम ने कहा- आज आंध्र प्रदेश में एनडीए सरकार सत्ता में है। लोकसभा सीटों की संख्या के हिसाब से देखें तो कर्नाटक में भाजपा पहले स्थान पर है। तेलंगाना में भाजपा दूसरे स्थान पर है। पुडुचेरी में भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए लगातार दूसरी बार सरकार बना रहा है।

05:23 AM10 मई 2026

  • कॉपी लिंक

कर्नाटक हमेशा से भाजपा की ऊर्जा का केंद्र रहा है: पीएम

आज पूरा देश भाजपा के राष्ट्रवाद के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। कर्नाटक हमेशा से भाजपा की ऊर्जा का केंद्र रहा है। जब भाजपा एक बड़ी पार्टी नहीं थी, तब भी कर्नाटक ने भाजपा को एक प्रमुख शक्ति बनाया था।

ये चुनाव परिणाम भारत की राजनीतिक स्थिति और दिशा के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। ये भारत के युवाओं, महिलाओं, किसानों, गरीबों और मध्यम वर्ग—समाज के हर वर्ग—के मूड को दर्शाते हैं। इन परिणामों से मिलने वाला एक बहुत ही महत्वपूर्ण संदेश यह है कि, इस दुनिया में जो संघर्षों से ग्रस्त है।

05:11 AM10 मई 2026

  • कॉपी लिंक

साहस और शक्ति की विरासत ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है : पीएम

साहस और शक्ति की विरासत ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। इसी भावना से प्रेरित होकर हमने तीन दिन पहले ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ मनाई। कल सुबह, 11 तारीख को, मैं गुजरात के सोमनाथ में रहूंगा, जहां मंदिर के पुनर्निर्माण का उत्सव मनाया जाएगा।

आज बेंगलुरु की धरती से भगवा सूरज निकला है। भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते, मैं समझता हूँ कि हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं का इतनी सुबह एकजुट होना कितना मायने रखता है। आप सभी का धन्यवाद। बंगाल की जीत आपकी भी जीत है।

05:09 AM10 मई 2026

  • कॉपी लिंक

गुजरात: पीएम गुजरात के जामनगर पहुंचेंगे, रात में यहीं रुकेंगे

रविवार रात पीएम गुजरात जाएंगे। रात में जामगर में रुकेंगे। अगले दिन 11 मई को पीएम सुबह लगभग 10.15 बजे सोमनाथ मंदिर में ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में शामिल होंगे। बाद में वे वडोदरा जाएंगे, जहां लगभग 6 बजे ‘सरदारधाम हॉस्टल’ का इनॉगरेशन करेंगे और दोनों ही मौकों पर जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे।

05:08 AM10 मई 2026

  • कॉपी लिंक

देश में 7 जगह पीएम मित्र पार्क

पीएम मोदी तेलंगाना के वारंगल में PM MITRA पार्क का भी इनॉगरेशन करेंगे। इसे काकतिया मेगा टेक्सटाइल पार्क के नाम से भी जाना जाता है। लगभग 1,700 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से विकसित यह भारत का पहला पूरी तरह से काम करने वाला PM MITRA पार्क है। यह भारत सरकार के ‘5F’ विजन को साकार करता है – Farm to Fibre to Factory to Fashion to Foreign (खेत से फाइबर तक, फैक्ट्री से फैशन तक, और फैशन से विदेश तक)।

05:07 AM10 मई 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम बेंगलुरु के बाद हैदराबाद जाएंगे

यहां लगभग 9,400 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन और शिलान्यास करेंगे। पीएम हैदराबाद में ‘सिंधु अस्पताल’ को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह एक अत्याधुनिक, कैंसर-स्पेशिलिटी, मल्टी-सुपर स्पेशलिटी से लैस है।

इसके बाद पीएम ‘हैदराबाद-पणजी इकोनॉमिक कॉरिडोर’ पर स्थित नेशनल हाईवे-167 (NH-167) के ‘गुडेबेलूर से महबूबनगर’ तक के हिस्से को फोर-लेन बनाने वाले प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखेंगे। इस प्रोजेक्ट्स की कुल लागत 3,175 करोड़ रुपये से अधिक है। इससे यात्रा का समय लगभग 1 घंटा 30 मिनट कम हो जाएगा।

मोदी संगारेड्डी जिले में जहीराबाद इंडस्ट्रियल एरिया की आधारशिला भी रखेंगे। इसे नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत हैदराबाद-नागपुर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (HNIC) के हिस्से के तौर पर विकसित किया जा रहा है।

पीएम मोदी वारंगल में PM MITRA पार्क का भी इनॉगरेशन करेंगे। इसे काकतिया मेगा टेक्सटाइल पार्क के नाम से भी जाना जाता है। लगभग 1,700 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से विकसित यह भारत का पहला पूरी तरह से काम करने वाला PM MITRA पार्क है। यह भारत सरकार के ‘5F’ विजन को साकार करता है – Farm to Fibre to Factory to Fashion to Foreign (खेत से फाइबर तक, फैक्ट्री से फैशन तक, और फैशन से विदेश तक)।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket