Thursday, 22 Oct 2026 | 03:14 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Bigg Boss 20 Contestants List

Bigg Boss 20 Contestants List

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिग बॉस 20, 6 सितंबर से शुरू हो गया है। हर साल की तरह इस बार भी शो में कई ऐसे कंटेस्टेंट्स आए हैं, जिसकी जिंदगी किसी न किसी तरह विवादों में रही है। सवाल फिर उठता है कि बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स चुने जाते हैं या विवाद? पिछले कई सीजन्स को देखें तो एक पैटर्न साफ नजर आता है। मेकर्स ऐसे चेहरों का लाते हैं, जिनमें कुछ बेहद लोकप्रिय हों, कुछ सोशल मीडिया पर पहले से चर्चा में हों और कुछ ऐसे हों जिनकी पर्सनैलिटी, रिश्ते या पुराना विवाद घर के अंदर टकराव की जमीन तैयार कर सके। या कुछ ऐसे जिन्हें करियर रिवाइव करने या पहचान बनाने की जरुरत हो।

बिग बॉस 20 में भी यही फॉर्मूला दिखाई दे रहा है। 15 कंटेस्टेंट्स ने घर में एंट्री ली, जिनमें माही विज, ईशा रिखी, आम्रपाली दुबे, मैरी कॉम, कनिका मान, गुल्लू, स्काउट, अर्शिफा खान और मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी जैसे नाम शामिल हैं।

बिग बॉस 20 की शुरुआत के साथ जानिए क्या है विवादित कंटेस्टेंट्स चुनने पर मेकर्स की स्ट्रेटेजी-

बिग बॉस 20 के सबसे विवादित कंटेस्टेंट्स

ईशा रिखी- बादशाह से अलगाव ईशा रिखी ने फरवरी में सिंगर और रैपर बादशाह से सीक्रेट शादी की थी। कुछ हफ्तों बाद ईशा और उनके परिवार ने शादी की तस्वीरें पोस्ट कर शादी की कन्फर्मेशन दी, जबकि बादशाह ने इसका कन्फर्मेशन नहीं किया था। जल्द ही ईशा क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर करने लगीं, जिससे अनबन की खबरें रहीं। विवादों के चलते इसी हफ्ते बादशाह ने ईशा रिखी से तलाक की अनाउंसमेंट की है। उनका कहना है कि तलाक आपसी सहमति से हुआ है। तलाक अनाउंस करने के महज चंद दिनों बाद ही ईशा शो में पहुंच गई हैं।

माही विज- जय भानुशाली से अलगाव माही और जय भानुशाली टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल थे, हालांकि 2026 में दोनों ने तलाक ले लिया है। माही कई बार व्लॉग के जरिए शादी और पर्सनल विवाद पर सफाई दे चुकी हैं। दोनों इस साल काफी चर्चा और विवादों में रहे हैं।

आम्रपाली- निरहुआ से रिश्ते की अफवाह

आम्रपाली का नाम लंबे समय से निरहुआ (दिनेश लाल यादव) के साथ रिश्ते की अफवाहों से जोड़ा जाता रहा है। इसके अलावा उनके हिजाब वाले वीडियो को लेकर उनके धर्म परिवर्तन की अफवाह भी चली थी, जिसे फिल्म से जुड़ा बताया गया।

मैरी कॉम- निजी जिंदगी का विवाद

ओलंपिक मेडलिस्ट और छह बार की वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम की निजी जिंदगी पिछले कुछ समय से सुर्खियों में है। मैरी कॉम और उनके पति करुंग ओनलर कोम ने दिसंबर 2023 में आपसी सहमति से तलाक लिया था। शुरुआत में दोनों ने तलाक की वजह नहीं बताई, हालांकि जनवरी 2026 में PTI को दिए इंटरव्यू में दावा किया कि उन्हें अपने पति की तरफ से आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि ओनलर ने उनके नाम पर लोन लिए, उनकी संपत्तियों को अपने नाम ट्रांसफर किया और उनकी कमाई से जुड़े पैसों का गलत इस्तेमाल किया।

अर्शिफा खान- दानिश जेहन डेथ पर विवाद

दिसंबर 2018 में 21 वर्षीय दानिश जेहन की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वह MTV ऐस ऑफ स्पेस का हिस्सा थे। उनकी मौत के बाद अर्शिफा ने सोशल मीडिया पर बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया और खुद को उनका करीबी दोस्त बताया। सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि वह उनकी गर्लफ्रेंड थीं। हालांकि अर्शिफा की मां ने इस दावे को खारिज कर दिया। विवाद तब और बढ़ गया, जब दानिश के भाई गुफरान ने अर्शिफा पर उनके भाई की मौत को लेकर पब्लिसिटी हासिल करने का आरोप लगाया।

अर्शिफा ने इन आरोपों को गंभीरता से लेते हुए गुफरान पर उन्हें और उनके परिवार को परेशान करने और उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया। अर्शिफा विवादित और बोल्ड बयानों से भी चर्चा में रहती हैं, जिससे बिग बॉस 20 को भी फायदा मिल सकता है।

गुल्लू- स्प्लिट्सविला विवाद रोडीज डबल क्रॉस और स्प्लिट्सविला 16 जीतने के बाद गुल्लू पहले से जाना-पहचाना चेहरा हैं। स्प्लिट्सविला में प्रीत सिंह के साथ उनके पुराने लगाव ने काफी चर्चा बटोरी थी। वह इन शोज में झगड़ों से भी सुर्खियों में रहे हैं।

बिग बॉस 20 की टीआरपी के लिए बड़ा बदलाव

पिछले सभी सीजन में देखा गया है कि शो में वोट आउट होने के डर से कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे की गुड बुक्स में रहते हैं और झगड़े मोल नहीं लेते। लेकिन इस साल इस रीत को बदलने के लिए फॉर्मेट में बड़ा बदलाव किया गया है। इस साल शो की थीम तथास्तु रखी गई है, यानी हर कंटेस्टेंट को 2 लाइफ मिलेंगी। शो के प्रीमियर के साथ ही सभी कंटेस्टेंट्स से कहा गया है कि अगर एलिमिनेट होने का खतरा कम है, तो वो फ्रंट फुट पर खेलें यानी जमकर पर्सनैलिटी दिखाएं और झगड़े करें।

रिया अहीर को शो से जोड़ना पब्लिसिटी स्टंट

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में वैन रोककर चर्चा में आईं रिया अहीर को भी शो में लाने की खबरें थीं। इससे शो के प्रमोशन में फायदा मिला। रिया को शो से जोड़ने के लिए वोटिंग भी करवाई गई। प्रीमियर में रिया मंच तक तो पहुंचीं, लेकिन जनता का फैसला सुनाते हुए कहा कि कम वोट्स के चलते वो शो में नहीं जाएंगी।

पिछले सीजन यानी बिग बॉस 19 में क्या हुआ था?

बिग बॉस 19 में भी विवाद शो की सबसे बड़ी USP में से एक रहे। मेकर्स ने अलग-अलग तरह की पर्सनैलिटी को एक साथ रखा और देखते ही देखते घर में रिश्ते, झगड़े, आरोप और सोशल मीडिया बहसें शुरू हो गईं।

तान्या मित्तल इसका सबसे बड़ा उदाहरण रहीं। शो में वह खुद को ‘Ma’am’ या ‘बॉस’ कहकर बुलाने की बात करती थीं और अपनी लाइफस्टाइल व कथित 150 बॉडीगार्ड्स को लेकर किए गए दावों की वजह से लगातार चर्चा में रहीं। मीडिया ने उन्हें सीजन के सबसे ज्यादा बात किए जाने वाले चेहरों में गिना।

दूसरी तरफ फरहाना भट्ट अपनी बेबाक और कई बार तीखी टिप्पणियों के कारण चर्चा में रहीं। टीवी के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना के साथ उनके टकराव ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं।

बिग बॉस 18 में भी यही फॉर्मूला चला

बिग बॉस 18 में रजत दलाल सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले चेहरों में रहे। उनकी सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग बड़ी थी। घर के अंदर उनका अग्रेसिव व्यवहार भी लगातार चर्चा का विषय बना।

करणवीर मेहरा का गेम इससे बिल्कुल अलग था। वह सीधे तौर पर सबसे विवादित कंटेस्टेंट नहीं थे, लेकिन उनकी बहस, झगड़े, रिश्ते और कई मुद्दों पर स्टैंड लेने की वजह से वह लगातार स्क्रीन पर बने रहे।

यानी मेकर्स को हमेशा सिर्फ ‘गाली-गलौज करने वाला’ कंटेस्टेंट नहीं चाहिए। उन्हें ऐसे चेहरे चाहिए जो किसी न किसी वजह से कहानी पैदा करें और अग्रेसिव कंटेस्टेंट से भिड़ जाएं।

आखिर मेकर्स विवादित कंटेस्टेंट्स क्यों चुनते हैं?

1. विवाद, चर्चा, फ्री पब्लिसिटी

बिग बॉस के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज सिर्फ TRP नहीं, बल्कि चर्चा में बना रहना है।

कंटेस्टेंट के किसी बयान पर सोशल मीडिया पर बहस होती है, तो शो के क्लिप वायरल होते हैं। मीडिया उस पर खबर बनाता है।यूट्यूब पर वीडियो बनते हैं। X और इंस्टाग्राम पर रिएक्शन आने लगते हैं। यानी एक कंटेस्टेंट का झगड़ा कई प्लेटफॉर्म पर शो की मुफ्त पब्लिसिटी बन जाता है।

2. हर सीजन को ‘विलेन’ चाहिए

रियलिटी शो की कहानी में अक्सर एक ऐसा किरदार जरूरी होता है जिससे दर्शक नाराज हों। बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट जैसे चेहरों ने यह भूमिका निभाई। उनके व्यवहार से दर्शक सहमत हों या नहीं, लेकिन वे चर्चा का विषय जरूर बनीं।

दर्शक जिस कंटेस्टेंट से सबसे ज्यादा नाराज होता है, कई बार वही कंटेस्टेंट सबसे ज्यादा स्क्रीन टाइम हासिल कर लेता है।

3. ‘गुड वर्सेस बेड’ की कहानी बनाना

मेकर्स को सिर्फ अच्छे लोगों का समूह नहीं चाहिए। उन्हें पर्सनालिसिटी क्लैश चाहिए। शो में अक्सर शांत लोगों और अग्रेसिव लोगों के बीच क्लैश देखने मिलता है। जैसे हिना खान वर्सेस शिल्पा शिंदे, गौहर खान वर्सेस तनिषा मुखर्जी, करिश्मा तन्ना वर्सेस गौतम गुलाटी, मुनव्वर फारूकी वर्सेस अभिषेक। हैरानी की बात ये है कि ऐसी जोड़ियां अक्सर टॉप-2 तक जगह भी बनाती हैं।

4. सोशल मीडिया फैन बेस भी अब बड़ी ताकत

आज बिग बॉस सिर्फ टीवी ऑडियंस का शो नहीं है। इंस्टाग्राम, यूट्यूब और दूसरे सोशल प्लेटफॉर्म पर कंटेस्टेंट की फैन फॉलोविंग भी महत्वपूर्ण हो गई है। जैसे, एल्विश यादव, जो भले ही वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट रहे, लेकिन फैन फॉलोविंग का फायदा उठाते हुए, उन्होंने ट्रॉफी हासिल की। मुनव्वर फारूकी, अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान, अंकिता लोखंडे, आएशा खान, विवियन डिसेना, ईशा मालवीय जैसे कंटेस्टेंट्स भी अपने फैंस को शो से जोड़ने में सफल रहे।

इसका फायदा यह है कि कंटेस्टेंट घर में कुछ करता है तो उसके समर्थक और विरोधी दोनों सोशल मीडिया पर सक्रिय हो जाते हैं।

असल में मेकर्स ‘विवादित’ नहीं, ‘कंटेंट देने वाले’ लोग चुनते हैं

यह अंतर समझना जरूरी है। हर विवादित इंसान अच्छा बिग बॉस कंटेस्टेंट नहीं होता और हर शांत इंसान खराब कंटेस्टेंट नहीं होता। मेकर्स को असल में चाहिए होती है, स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी, कॉन्फ्लिक्ट, फैन बेस, इमोशनल लगाव और एक इंस्पायरिंग कहानी।

इसीलिए बिग बॉस में एक तरफ स्वामी ओम जैसे बेहद कंट्रोवर्शियल चेहरे आए, तो दूसरी तरफ सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज, मुनव्वर फारुकी, करणवीर मेहरा जैसे अलग-अलग लोग भी लोकप्रिय हुए।

बिग बॉस के इतिहास के सबसे विवादित कंटेस्टेंट

अगर पूरे बिग बॉस इतिहास की बात करें तो कुछ नाम ऐसे हैं, जिन्होंने विवाद को शो की पहचान का हिस्सा बना दिया।

राखी सावंत- विवाद को एंटरटेनमेंट में बदलने वाली कंटेस्टेंट

राखी सावंत बिग बॉस के पहले सीजन में ही यह दिखा चुकी थीं कि छोटी-सी बात भी कैसे बड़े टीवी मोमेंट में बदली जा सकती है। कॉफी मग से शुरू हुआ विवाद हो या कश्मीरा शाह के साथ टकराव, राखी ने कैमरे के सामने अपनी मौजूदगी लगातार महसूस कराई। बाद के सीजन्स में भी वह बिग बॉस की सबसे चर्चित और बार-बार लौटने वाली पर्सनैलिटी बनीं।

स्वामी ओम- जब विवाद कंट्रोल से बाहर हो गया

बिग बॉस 10 के स्वामी ओम को शो के इतिहास के सबसे विवादित कंटेस्टेंट्स में गिना जाता है। उनके बयानों और व्यवहार ने कई बार घर का माहौल बिगाड़ा। शो में उन्होंने एक टास्क के बीच बानी जे पर यूरीन फेंका। उनका विवाद इतना बढ़ा कि शो से बाहर निकलने के बाद भी वह लगातार बिग बॉस और सलमान खान को लेकर बयान देते रहे।

जुबैर खान- सलमान खान से टकराव

बिग बॉस 11 में जुबैर खान का सफर बेहद विवादित रहा। उनकी भाषा और घर में व्यवहार को लेकर सलमान खान ने उन्हें फटकार लगाई। इसके बाद जुबैर और सलमान के बीच भी विवाद बढ़ गया और शो से बाहर आने के बाद उन्होंने सलमान के खिलाफ शिकायत तक की।

अरमान कोहली- आक्रामकता का चेहरा

अरमान कोहली का नाम बिग बॉस के पुराने विवादित चेहरों में लिया जाता है। उनके सीजन में गुस्सा, झगड़े और आक्रामक व्यवहार लगातार चर्चा का हिस्सा रहे। उनके और सोफिया हयात के बीच विवाद ने भी शो के बाहर काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

प्रियंका जग्गा- वीकेंड का वार का बड़ा विवाद

बिग बॉस 10 की प्रियंका जग्गा भी अपनी बेबाक और कई बार बेहद विवादित टिप्पणियों के लिए जानी गईं। सलमान खान के साथ उनका टकराव इतना बढ़ गया कि उन्होंने उन्हें शो से बाहर जाने के बाद दोबारा काम न देने तक की बात कह दी थी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
सिंगरौली के गनियारी पीजी कॉलेज की भूमि से हटा अतिक्रमण:15 मकानों को बुलडोजर चलाकर किया जमींदोज; कलेक्टर-कमिश्नर के निर्देश पर कार्रवाई

March 17, 2026/
4:19 pm

सिंगरौली जिला मुख्यालय के पास गनियारी में पीजी कॉलेज के लिए आरक्षित शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए...

अमेरिका में हरियाणा के गैंगस्टर की हत्या का दावा:लॉरेंस गैंग ने लिखा- धरती में दफनाया; पंजाब में ग्रेनेड सप्लाई में नाम आ चुका

April 7, 2026/
1:48 pm

हरियाणा में करनाल के रहने वाले कुख्यात गैंगस्टर भानु राणा की अमेरिका के कैलिफोर्निया में हत्या का दावा किया गया...

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: 'कभी पैर टूटते हैं, कभी पट्टी बांधते हैं', बंगाल में अमित शाह ने ममता बनर्जी पर कसा तंज

March 28, 2026/
4:02 pm

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले राज्य...

जबलपुर स्वास्थ्य विभाग में करोड़ों की गड़बड़ी का आरोप:सपा ने कहा- नियमों को दरकिनार कर हुआ भुगतान; FIR दर्ज करने की मांग

April 13, 2026/
9:40 pm

जबलपुर के स्वास्थ्य विभाग में 1.75 करोड़ रुपए के कथित घोटाले का मामला सामने आया है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश...

Salman Khans New Look for Eid 2027 Film

May 9, 2026/
4:32 pm

48 मिनट पहले कॉपी लिंक सलमान खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर दमदार वापसी की तैयारी में हैं। इस...

नाना पाटेकर को पीएम मोदी की श्रद्धांजलि:बोले- तिरंगे की आन, बान और शान के लिए समर्पित रहा जीवन, फिल्मों से व्यवस्था पर किया प्रहार

October 8, 2026/
11:24 am

नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। गोवा में कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्हें अस्पताल ले...

राजनीति

Bigg Boss 20 Contestants List

Bigg Boss 20 Contestants List

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिग बॉस 20, 6 सितंबर से शुरू हो गया है। हर साल की तरह इस बार भी शो में कई ऐसे कंटेस्टेंट्स आए हैं, जिसकी जिंदगी किसी न किसी तरह विवादों में रही है। सवाल फिर उठता है कि बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स चुने जाते हैं या विवाद? पिछले कई सीजन्स को देखें तो एक पैटर्न साफ नजर आता है। मेकर्स ऐसे चेहरों का लाते हैं, जिनमें कुछ बेहद लोकप्रिय हों, कुछ सोशल मीडिया पर पहले से चर्चा में हों और कुछ ऐसे हों जिनकी पर्सनैलिटी, रिश्ते या पुराना विवाद घर के अंदर टकराव की जमीन तैयार कर सके। या कुछ ऐसे जिन्हें करियर रिवाइव करने या पहचान बनाने की जरुरत हो।

बिग बॉस 20 में भी यही फॉर्मूला दिखाई दे रहा है। 15 कंटेस्टेंट्स ने घर में एंट्री ली, जिनमें माही विज, ईशा रिखी, आम्रपाली दुबे, मैरी कॉम, कनिका मान, गुल्लू, स्काउट, अर्शिफा खान और मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी जैसे नाम शामिल हैं।

बिग बॉस 20 की शुरुआत के साथ जानिए क्या है विवादित कंटेस्टेंट्स चुनने पर मेकर्स की स्ट्रेटेजी-

बिग बॉस 20 के सबसे विवादित कंटेस्टेंट्स

ईशा रिखी- बादशाह से अलगाव ईशा रिखी ने फरवरी में सिंगर और रैपर बादशाह से सीक्रेट शादी की थी। कुछ हफ्तों बाद ईशा और उनके परिवार ने शादी की तस्वीरें पोस्ट कर शादी की कन्फर्मेशन दी, जबकि बादशाह ने इसका कन्फर्मेशन नहीं किया था। जल्द ही ईशा क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर करने लगीं, जिससे अनबन की खबरें रहीं। विवादों के चलते इसी हफ्ते बादशाह ने ईशा रिखी से तलाक की अनाउंसमेंट की है। उनका कहना है कि तलाक आपसी सहमति से हुआ है। तलाक अनाउंस करने के महज चंद दिनों बाद ही ईशा शो में पहुंच गई हैं।

माही विज- जय भानुशाली से अलगाव माही और जय भानुशाली टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल थे, हालांकि 2026 में दोनों ने तलाक ले लिया है। माही कई बार व्लॉग के जरिए शादी और पर्सनल विवाद पर सफाई दे चुकी हैं। दोनों इस साल काफी चर्चा और विवादों में रहे हैं।

आम्रपाली- निरहुआ से रिश्ते की अफवाह

आम्रपाली का नाम लंबे समय से निरहुआ (दिनेश लाल यादव) के साथ रिश्ते की अफवाहों से जोड़ा जाता रहा है। इसके अलावा उनके हिजाब वाले वीडियो को लेकर उनके धर्म परिवर्तन की अफवाह भी चली थी, जिसे फिल्म से जुड़ा बताया गया।

मैरी कॉम- निजी जिंदगी का विवाद

ओलंपिक मेडलिस्ट और छह बार की वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम की निजी जिंदगी पिछले कुछ समय से सुर्खियों में है। मैरी कॉम और उनके पति करुंग ओनलर कोम ने दिसंबर 2023 में आपसी सहमति से तलाक लिया था। शुरुआत में दोनों ने तलाक की वजह नहीं बताई, हालांकि जनवरी 2026 में PTI को दिए इंटरव्यू में दावा किया कि उन्हें अपने पति की तरफ से आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि ओनलर ने उनके नाम पर लोन लिए, उनकी संपत्तियों को अपने नाम ट्रांसफर किया और उनकी कमाई से जुड़े पैसों का गलत इस्तेमाल किया।

अर्शिफा खान- दानिश जेहन डेथ पर विवाद

दिसंबर 2018 में 21 वर्षीय दानिश जेहन की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वह MTV ऐस ऑफ स्पेस का हिस्सा थे। उनकी मौत के बाद अर्शिफा ने सोशल मीडिया पर बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया और खुद को उनका करीबी दोस्त बताया। सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि वह उनकी गर्लफ्रेंड थीं। हालांकि अर्शिफा की मां ने इस दावे को खारिज कर दिया। विवाद तब और बढ़ गया, जब दानिश के भाई गुफरान ने अर्शिफा पर उनके भाई की मौत को लेकर पब्लिसिटी हासिल करने का आरोप लगाया।

अर्शिफा ने इन आरोपों को गंभीरता से लेते हुए गुफरान पर उन्हें और उनके परिवार को परेशान करने और उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया। अर्शिफा विवादित और बोल्ड बयानों से भी चर्चा में रहती हैं, जिससे बिग बॉस 20 को भी फायदा मिल सकता है।

गुल्लू- स्प्लिट्सविला विवाद रोडीज डबल क्रॉस और स्प्लिट्सविला 16 जीतने के बाद गुल्लू पहले से जाना-पहचाना चेहरा हैं। स्प्लिट्सविला में प्रीत सिंह के साथ उनके पुराने लगाव ने काफी चर्चा बटोरी थी। वह इन शोज में झगड़ों से भी सुर्खियों में रहे हैं।

बिग बॉस 20 की टीआरपी के लिए बड़ा बदलाव

पिछले सभी सीजन में देखा गया है कि शो में वोट आउट होने के डर से कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे की गुड बुक्स में रहते हैं और झगड़े मोल नहीं लेते। लेकिन इस साल इस रीत को बदलने के लिए फॉर्मेट में बड़ा बदलाव किया गया है। इस साल शो की थीम तथास्तु रखी गई है, यानी हर कंटेस्टेंट को 2 लाइफ मिलेंगी। शो के प्रीमियर के साथ ही सभी कंटेस्टेंट्स से कहा गया है कि अगर एलिमिनेट होने का खतरा कम है, तो वो फ्रंट फुट पर खेलें यानी जमकर पर्सनैलिटी दिखाएं और झगड़े करें।

रिया अहीर को शो से जोड़ना पब्लिसिटी स्टंट

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में वैन रोककर चर्चा में आईं रिया अहीर को भी शो में लाने की खबरें थीं। इससे शो के प्रमोशन में फायदा मिला। रिया को शो से जोड़ने के लिए वोटिंग भी करवाई गई। प्रीमियर में रिया मंच तक तो पहुंचीं, लेकिन जनता का फैसला सुनाते हुए कहा कि कम वोट्स के चलते वो शो में नहीं जाएंगी।

पिछले सीजन यानी बिग बॉस 19 में क्या हुआ था?

बिग बॉस 19 में भी विवाद शो की सबसे बड़ी USP में से एक रहे। मेकर्स ने अलग-अलग तरह की पर्सनैलिटी को एक साथ रखा और देखते ही देखते घर में रिश्ते, झगड़े, आरोप और सोशल मीडिया बहसें शुरू हो गईं।

तान्या मित्तल इसका सबसे बड़ा उदाहरण रहीं। शो में वह खुद को ‘Ma’am’ या ‘बॉस’ कहकर बुलाने की बात करती थीं और अपनी लाइफस्टाइल व कथित 150 बॉडीगार्ड्स को लेकर किए गए दावों की वजह से लगातार चर्चा में रहीं। मीडिया ने उन्हें सीजन के सबसे ज्यादा बात किए जाने वाले चेहरों में गिना।

दूसरी तरफ फरहाना भट्ट अपनी बेबाक और कई बार तीखी टिप्पणियों के कारण चर्चा में रहीं। टीवी के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना के साथ उनके टकराव ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं।

बिग बॉस 18 में भी यही फॉर्मूला चला

बिग बॉस 18 में रजत दलाल सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले चेहरों में रहे। उनकी सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग बड़ी थी। घर के अंदर उनका अग्रेसिव व्यवहार भी लगातार चर्चा का विषय बना।

करणवीर मेहरा का गेम इससे बिल्कुल अलग था। वह सीधे तौर पर सबसे विवादित कंटेस्टेंट नहीं थे, लेकिन उनकी बहस, झगड़े, रिश्ते और कई मुद्दों पर स्टैंड लेने की वजह से वह लगातार स्क्रीन पर बने रहे।

यानी मेकर्स को हमेशा सिर्फ ‘गाली-गलौज करने वाला’ कंटेस्टेंट नहीं चाहिए। उन्हें ऐसे चेहरे चाहिए जो किसी न किसी वजह से कहानी पैदा करें और अग्रेसिव कंटेस्टेंट से भिड़ जाएं।

आखिर मेकर्स विवादित कंटेस्टेंट्स क्यों चुनते हैं?

1. विवाद, चर्चा, फ्री पब्लिसिटी

बिग बॉस के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज सिर्फ TRP नहीं, बल्कि चर्चा में बना रहना है।

कंटेस्टेंट के किसी बयान पर सोशल मीडिया पर बहस होती है, तो शो के क्लिप वायरल होते हैं। मीडिया उस पर खबर बनाता है।यूट्यूब पर वीडियो बनते हैं। X और इंस्टाग्राम पर रिएक्शन आने लगते हैं। यानी एक कंटेस्टेंट का झगड़ा कई प्लेटफॉर्म पर शो की मुफ्त पब्लिसिटी बन जाता है।

2. हर सीजन को ‘विलेन’ चाहिए

रियलिटी शो की कहानी में अक्सर एक ऐसा किरदार जरूरी होता है जिससे दर्शक नाराज हों। बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट जैसे चेहरों ने यह भूमिका निभाई। उनके व्यवहार से दर्शक सहमत हों या नहीं, लेकिन वे चर्चा का विषय जरूर बनीं।

दर्शक जिस कंटेस्टेंट से सबसे ज्यादा नाराज होता है, कई बार वही कंटेस्टेंट सबसे ज्यादा स्क्रीन टाइम हासिल कर लेता है।

3. ‘गुड वर्सेस बेड’ की कहानी बनाना

मेकर्स को सिर्फ अच्छे लोगों का समूह नहीं चाहिए। उन्हें पर्सनालिसिटी क्लैश चाहिए। शो में अक्सर शांत लोगों और अग्रेसिव लोगों के बीच क्लैश देखने मिलता है। जैसे हिना खान वर्सेस शिल्पा शिंदे, गौहर खान वर्सेस तनिषा मुखर्जी, करिश्मा तन्ना वर्सेस गौतम गुलाटी, मुनव्वर फारूकी वर्सेस अभिषेक। हैरानी की बात ये है कि ऐसी जोड़ियां अक्सर टॉप-2 तक जगह भी बनाती हैं।

4. सोशल मीडिया फैन बेस भी अब बड़ी ताकत

आज बिग बॉस सिर्फ टीवी ऑडियंस का शो नहीं है। इंस्टाग्राम, यूट्यूब और दूसरे सोशल प्लेटफॉर्म पर कंटेस्टेंट की फैन फॉलोविंग भी महत्वपूर्ण हो गई है। जैसे, एल्विश यादव, जो भले ही वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट रहे, लेकिन फैन फॉलोविंग का फायदा उठाते हुए, उन्होंने ट्रॉफी हासिल की। मुनव्वर फारूकी, अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान, अंकिता लोखंडे, आएशा खान, विवियन डिसेना, ईशा मालवीय जैसे कंटेस्टेंट्स भी अपने फैंस को शो से जोड़ने में सफल रहे।

इसका फायदा यह है कि कंटेस्टेंट घर में कुछ करता है तो उसके समर्थक और विरोधी दोनों सोशल मीडिया पर सक्रिय हो जाते हैं।

असल में मेकर्स ‘विवादित’ नहीं, ‘कंटेंट देने वाले’ लोग चुनते हैं

यह अंतर समझना जरूरी है। हर विवादित इंसान अच्छा बिग बॉस कंटेस्टेंट नहीं होता और हर शांत इंसान खराब कंटेस्टेंट नहीं होता। मेकर्स को असल में चाहिए होती है, स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी, कॉन्फ्लिक्ट, फैन बेस, इमोशनल लगाव और एक इंस्पायरिंग कहानी।

इसीलिए बिग बॉस में एक तरफ स्वामी ओम जैसे बेहद कंट्रोवर्शियल चेहरे आए, तो दूसरी तरफ सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज, मुनव्वर फारुकी, करणवीर मेहरा जैसे अलग-अलग लोग भी लोकप्रिय हुए।

बिग बॉस के इतिहास के सबसे विवादित कंटेस्टेंट

अगर पूरे बिग बॉस इतिहास की बात करें तो कुछ नाम ऐसे हैं, जिन्होंने विवाद को शो की पहचान का हिस्सा बना दिया।

राखी सावंत- विवाद को एंटरटेनमेंट में बदलने वाली कंटेस्टेंट

राखी सावंत बिग बॉस के पहले सीजन में ही यह दिखा चुकी थीं कि छोटी-सी बात भी कैसे बड़े टीवी मोमेंट में बदली जा सकती है। कॉफी मग से शुरू हुआ विवाद हो या कश्मीरा शाह के साथ टकराव, राखी ने कैमरे के सामने अपनी मौजूदगी लगातार महसूस कराई। बाद के सीजन्स में भी वह बिग बॉस की सबसे चर्चित और बार-बार लौटने वाली पर्सनैलिटी बनीं।

स्वामी ओम- जब विवाद कंट्रोल से बाहर हो गया

बिग बॉस 10 के स्वामी ओम को शो के इतिहास के सबसे विवादित कंटेस्टेंट्स में गिना जाता है। उनके बयानों और व्यवहार ने कई बार घर का माहौल बिगाड़ा। शो में उन्होंने एक टास्क के बीच बानी जे पर यूरीन फेंका। उनका विवाद इतना बढ़ा कि शो से बाहर निकलने के बाद भी वह लगातार बिग बॉस और सलमान खान को लेकर बयान देते रहे।

जुबैर खान- सलमान खान से टकराव

बिग बॉस 11 में जुबैर खान का सफर बेहद विवादित रहा। उनकी भाषा और घर में व्यवहार को लेकर सलमान खान ने उन्हें फटकार लगाई। इसके बाद जुबैर और सलमान के बीच भी विवाद बढ़ गया और शो से बाहर आने के बाद उन्होंने सलमान के खिलाफ शिकायत तक की।

अरमान कोहली- आक्रामकता का चेहरा

अरमान कोहली का नाम बिग बॉस के पुराने विवादित चेहरों में लिया जाता है। उनके सीजन में गुस्सा, झगड़े और आक्रामक व्यवहार लगातार चर्चा का हिस्सा रहे। उनके और सोफिया हयात के बीच विवाद ने भी शो के बाहर काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

प्रियंका जग्गा- वीकेंड का वार का बड़ा विवाद

बिग बॉस 10 की प्रियंका जग्गा भी अपनी बेबाक और कई बार बेहद विवादित टिप्पणियों के लिए जानी गईं। सलमान खान के साथ उनका टकराव इतना बढ़ गया कि उन्होंने उन्हें शो से बाहर जाने के बाद दोबारा काम न देने तक की बात कह दी थी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket