Wednesday, 23 Sep 2026 | 01:06 AM

Trending :

चाय का नया हेल्दी अंदाज! बुंदेली हर्बल टी से पाएं तुरंत ताजगी और दिनभर की थकान गायब

authorimg

Last Updated:

Sidhi News: शहर के वन उत्पादन केंद्र में मिलने वाली बुंदेली हर्बल चाय गर्मियों में लोगों को ठंडक और ताजगी दे रही है. प्राकृतिक जड़ी-बूटियों से तैयार यह चाय स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी मानी जा रही है. गर्मी से बचाव में मदद मिलती है और इसलिए लोग इसे अपने रूटीन में शामिल कर रहे हैं.

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में इन दिनों वन उत्पादन केंद्र की बुंदेली हर्बल चाय लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है. गर्मी के मौसम में लोग अब पारंपरिक चाय और ठंडे पेय पदार्थों की जगह प्राकृतिक और स्वास्थ्यवर्धक विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं. ऐसे में तुलसी, अदरक, दालचीनी, लौंग, काली मिर्च, अर्जुन छाल और सौंफ जैसी औषधीय जड़ी-बूटियों से तैयार यह हर्बल चाय लोगों को स्वाद के साथ सेहत का लाभ भी दे रही है. वन उत्पादन केंद्र में तैयार की जा रही इस चाय में पेपरमिंट, कैमोमाइल और लेमनग्रास जैसी जड़ी-बूटियों का भी उपयोग किया जा रहा है. इन प्राकृतिक तत्वों की वजह से यह चाय शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ पेट संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में भी सहायक मानी जा रही है. गर्मी के मौसम में यह चाय ताजगी देने के साथ शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करती है.

हर्बल कैफे कैसे बनती है?
हर्बल कैफे की कर्मचारी अनुप्रिया कुशवाहा ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि बुंदेली हर्बल चाय बघेलखंड क्षेत्र की पारंपरिक औषधीय जड़ी-बूटियों से बनाई जाती है. इसमें अर्जुन छाल, तुलसी, दालचीनी और सौंफ जैसे तत्व शामिल होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं. यह चाय पाचन तंत्र को मजबूत करने, हृदय स्वास्थ्य बेहतर बनाने और वजन नियंत्रित रखने में भी सहायक मानी जाती है.

इस हर्बल चाय का निर्माण ग्राम तिलवानी की राज लक्ष्मी बंधन स्व-सहायता समूह की महिलाएं कर रही हैं. इस पहल से गांव की महिलाओं को रोजगार मिलने के साथ आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी मिल रहा है. महिलाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध जड़ी-बूटियों को एकत्र कर पारंपरिक विधि से चाय तैयार कर रही हैं. इससे स्थानीय उत्पादों को पहचान मिलने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है.

आयुर्वेदिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. आरपी परौहा के अनुसार हर्बल चाय शरीर में बढ़े कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने, एसिडिटी कम करने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती है. विशेष रूप से अर्जुन छाल से बनी चाय हृदय को मजबूत करने के लिए उपयोगी मानी जाती है. उन्होंने बताया कि इसे बनाने के लिए एक कप पानी में लगभग एक ग्राम हर्बल मिश्रण डालकर उबालना चाहिए. इसके बाद छानकर इसमें गुड़ या देसी खांड मिलाकर सेवन किया जा सकता है. प्राकृतिक स्वाद और सुगंध से भरपूर यह चाय गर्मियों में लोगों को ताजगी और स्वास्थ्य दोनों प्रदान कर रही है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Beyond national leadership, the summit will host foreign delegates, diplomats, policy experts, and industry leaders, reinforcing its standing as a forum where domestic priorities align with global realities. (Image/News18)

February 28, 2026/
9:39 am

आखरी अपडेट:28 फरवरी, 2026, 09:39 IST यदि एक न्यायाधीश बेंच से राजनीतिक युद्ध के मैदान में जा सकता है, तो...

फिजिकल हेल्थ- हेल्थ के लिए क्रिटिकल बायोटिन:शरीर में करता ये 10 जरूरी काम, डेफिशिएंसी के 11 संकेत, पूर्ति के लिए खाएं ये चीजें

March 3, 2026/
4:30 am

हेयरफॉल, स्किन पर रैशेज और थकान को अक्सर लोग कॉमन समस्या मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन ये लक्षण कुछ...

धोनी IPL के बीच NSG हब पहुंचे, सबमशीन गन चलाई:पिस्टल से निशाना भी लगाया, कमांडोज से पूछा- फिट लग रहा हूं न

May 18, 2026/
10:18 am

चेन्नई6 मिनट पहले कॉपी लिंक पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी IPL के बीच रविवार को चेन्नई में नेशनल सिक्योरिटी...

आइसक्रीम से वैश्विक कंपनियों का मोहभंग:नेस्ले ने भी समेटा कारोबार, शुरू किया ऑपरेशन क्लीनअप; फोकस- मुनाफे वाले मुख्य सेगमेंट पर

February 24, 2026/
3:31 pm

दुनिया की सबसे बड़ी खाद्य और पेय कंपनी नेस्ले आइसक्रीम के कारोबार को ‘ठंडे बस्ते’ में डालने जा रही है।...

वर्ल्ड अपडेट्स:अफगानिस्तान का दावा- पाकिस्तान में ISIS के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की

July 1, 2026/
9:13 am

अफगानिस्तान ने दावा किया है कि उसकी वायुसेना ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में ISIS के ठिकानों पर...

क्लासन ने बदली बैटिंग अप्रोच:बोले- अब परिस्थितियों के हिसाब से खेल रहा हूं, IPL में पहली बार 50+ का एवरेज

May 7, 2026/
6:48 pm

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासन IPL 2026 में नए अप्रोच के साथ बैटिंग कर रहे हैं। पिछले...

Rhea Chakraborty Birthday Interesting Facts; Sushant Rajput

July 1, 2026/
4:30 am

5 मिनट पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र कॉपी लिंक रिया चक्रवर्ती आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। यह जन्मदिन इसलिए खास...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

चाय का नया हेल्दी अंदाज! बुंदेली हर्बल टी से पाएं तुरंत ताजगी और दिनभर की थकान गायब

authorimg

Last Updated:

Sidhi News: शहर के वन उत्पादन केंद्र में मिलने वाली बुंदेली हर्बल चाय गर्मियों में लोगों को ठंडक और ताजगी दे रही है. प्राकृतिक जड़ी-बूटियों से तैयार यह चाय स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी मानी जा रही है. गर्मी से बचाव में मदद मिलती है और इसलिए लोग इसे अपने रूटीन में शामिल कर रहे हैं.

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में इन दिनों वन उत्पादन केंद्र की बुंदेली हर्बल चाय लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है. गर्मी के मौसम में लोग अब पारंपरिक चाय और ठंडे पेय पदार्थों की जगह प्राकृतिक और स्वास्थ्यवर्धक विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं. ऐसे में तुलसी, अदरक, दालचीनी, लौंग, काली मिर्च, अर्जुन छाल और सौंफ जैसी औषधीय जड़ी-बूटियों से तैयार यह हर्बल चाय लोगों को स्वाद के साथ सेहत का लाभ भी दे रही है. वन उत्पादन केंद्र में तैयार की जा रही इस चाय में पेपरमिंट, कैमोमाइल और लेमनग्रास जैसी जड़ी-बूटियों का भी उपयोग किया जा रहा है. इन प्राकृतिक तत्वों की वजह से यह चाय शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ पेट संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में भी सहायक मानी जा रही है. गर्मी के मौसम में यह चाय ताजगी देने के साथ शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करती है.

हर्बल कैफे कैसे बनती है?
हर्बल कैफे की कर्मचारी अनुप्रिया कुशवाहा ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि बुंदेली हर्बल चाय बघेलखंड क्षेत्र की पारंपरिक औषधीय जड़ी-बूटियों से बनाई जाती है. इसमें अर्जुन छाल, तुलसी, दालचीनी और सौंफ जैसे तत्व शामिल होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं. यह चाय पाचन तंत्र को मजबूत करने, हृदय स्वास्थ्य बेहतर बनाने और वजन नियंत्रित रखने में भी सहायक मानी जाती है.

इस हर्बल चाय का निर्माण ग्राम तिलवानी की राज लक्ष्मी बंधन स्व-सहायता समूह की महिलाएं कर रही हैं. इस पहल से गांव की महिलाओं को रोजगार मिलने के साथ आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी मिल रहा है. महिलाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध जड़ी-बूटियों को एकत्र कर पारंपरिक विधि से चाय तैयार कर रही हैं. इससे स्थानीय उत्पादों को पहचान मिलने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है.

आयुर्वेदिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. आरपी परौहा के अनुसार हर्बल चाय शरीर में बढ़े कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने, एसिडिटी कम करने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती है. विशेष रूप से अर्जुन छाल से बनी चाय हृदय को मजबूत करने के लिए उपयोगी मानी जाती है. उन्होंने बताया कि इसे बनाने के लिए एक कप पानी में लगभग एक ग्राम हर्बल मिश्रण डालकर उबालना चाहिए. इसके बाद छानकर इसमें गुड़ या देसी खांड मिलाकर सेवन किया जा सकता है. प्राकृतिक स्वाद और सुगंध से भरपूर यह चाय गर्मियों में लोगों को ताजगी और स्वास्थ्य दोनों प्रदान कर रही है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket