Monday, 06 Apr 2026 | 02:58 PM

Trending :

बुरहानपुर में भाजपा कार्यालय का भूमिपूजन:एक साल में होगा तैयार; स्थापना दिवस पर वरिष्ठ नेताओं का सम्मान धुरंधर देखकर परेश रावल बोले- काश मैं इसमें होता:यह सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि गाथा है; आदित्य धर की ‘उरी’ में कर चुके हैं काम क्या कोई ऐसी दवा है, जिसे खाने के बाद तुरंत स्ट्रेस कम हो जाए? साइकेट्रिस्ट डॉक्टर प्रेरणा कुकरेती से समझिए महाकुंभ वाले IITian बाबा ने शादी की:इंजीनियर पत्नी कर्नाटक की, दोनों हिमाचल में रह रहे; झज्जर में परिवार से मिलने पहुंचे छिंदवाड़ा में मर्सी हॉस्पिटल में लगा ताला:मरीज शिफ्ट, सुधार के बाद ही खुलेगा अस्पताल, CMHO ने जारी किया है पत्र किचन में रखी इस दाल में छुपा है हेल्थ सीक्रेट! दिल से पाचन तक करेगी कमाल, ऐसे करें इस्तेमाल
EXCLUSIVE

breaking news; national News Updates

breaking news; national News Updates

1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय सेना की वाइट नाइट कॉर्प्स ने X पर जानकारी दी कि सुंदरबनी के सामान्य क्षेत्र में आयोजित रिवर क्रॉसिंग अभ्यास के दौरान, सिपाही अक्षित शर्मा आज दोपहर लगभग 12 बजे लापता होने की सूचना मिली थी।

सेना ने बताया कि भारतीय सेना और नागरिक एजेंसियों के सभी उपलब्ध संसाधनों के साथ सैनिक का पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन चल रहे हैं।

आज की बाकी बड़ी खबरें…

इतिहासकार के. एन. पणिक्कर का 90 साल की उम्र में निधन हुआ

जाने माने इतिहासकार और शिक्षक के.एन. पणिक्कर का सोमवार को 90 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। वह जेएनयू में इतिहास विभाग के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रह चुके थे। साथ ही केरल के कलाडी स्थित श्री शंकराचार्य संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति भी रहे। उन्होंने औपनिवेशिकता और आधुनिकता पर कई महत्वपूर्ण किताबें लिखीं।

BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए तीन राज्यों में 4 ऑब्जर्वर नियुक्त किए

भाजपा ने बिहार, हरियाणा और ओडिशा में होने वाले राज्यसभा चुनावों के लिए सेंट्रल ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं। बिहार के लिए छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को जिम्मेदारी दी गई है। हरियाणा में गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी और ओडिशा में महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को ऑब्जर्वर बनाया गया है।

राज्यसभा की 37 सीटों के लिए 10 राज्यों में 16 मार्च को मतदान होगा और उसी दिन शाम 5 बजे मतगणना की जाएगी। बिहार में 5, ओडिशा में 4 और हरियाणा में 2 सीटों पर चुनाव होना है।

दिल्ली दंगा केस के आरोपी शरजील इमाम को भाई की शादी के लिए 10 दिनों की जमानत मिली

दिल्ली दंगों के आरोपी शरजील इमाम को सोमवार को भाई की शादी के लिए 10 दिन की जमानत मिली। कोर्ट ने यह जमानत 20 मार्च से 30 मार्च तक के लिए मंजूर की। इमाम ने पहले छह हफ्ते की राहत मांगी थी।

फरवरी 2020 की उत्तर-पूर्वी दिल्ली हिंसा में 53 लोगों की मौत हुई थी और 700 से अधिक लोग घायल हुए थे। इससे पहले जनवरी 2026 में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया था।

दिल्ली में तेज रफ्तार DTC बस ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी, 2 लोगों की मौत

दिल्ली के निहाल विहार इलाके में सोमवार सुबह 9.45 बजे एक तेज रफ्तार DTC बस ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने बस में तोड़फोड़ की और एक दूसरी DTC बस में आग लगा दी। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। घायल महिला को इलाज के लिए मनसा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्तार अब्बास नकवी ने ईरानी एंबेसी पहुंचकर खामेनेई की मौत पर दुख जताया

भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता मुख्तार अब्बास नकवी ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर दुख जताने के लिए नई दिल्ली में ईरानी एम्बेसी पहुंचे।

अपने दौरे के दौरान नकवी ने ईरानी एम्बेसडर से मुलाकात की और दिवंगत ईरानी नेता को श्रद्धांजलि दी, और ईरान के लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं जताईं।

मीटिंग के बाद रिपोर्टर्स से बात करते हुए, नकवी ने कहा हम यहां ईरान के सुप्रीम लीडर को श्रद्धांजलि देने आए थे। हम ईरानी एंबेसडर से भी मिले। मैंने दिल से श्रद्धांजलि और संवेदनाएं दी हैं।

मैनचेस्टर जा रही इंडिगो की फ्लाइट का यू टर्न, इथियोपिया की बॉर्डर से दिल्ली लौटी

नॉर्स से ऑपरेट की जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E33 ने इथियोपिया और इरिट्रिया के बीच बॉर्डर पर यू-टर्न लिया। यह दिल्ली लौट रही है। एयरलाइन ने अचानक यूटर्न लेने का कारण नहीं बताया है। 26 फरवरी के बाद यह इंडिगो की दिल्ली-मैनचेस्टर की पहली फ्लाइट थी।

फ्लाइट राडार के मुताबिक प्लेन ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी। यह यूनाइटेड किंगडम (यूके) के मैनचेस्टर जा रही थी। विमान इथियोपिया बॉर्डर के पास एयरस्पेस में पहुंचा लेकिन यू-टर्न ले लिया।

फ्लाइटराडार 24 की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली-मैनचेस्टर रूट दूरी 6,829 किमी है। एवरेज फ्लाइंग टाइम लगभग 11 घंटे है। विमान ने अदन की खाड़ी और अफ्रीका होते हुए सदर्न रूट अपनाया।

करूर भगदड़ मामले में 10 मार्च को CBI ने विजय को फिर पूछताछ के लिए बुलाया

CBI ने करूर भगदड़ मामले में एक्टर और TVK चीफ विजय को आगे की पूछताछ के लिए मार्च मंगलवार को बुलाया है। एजेंसी ने उन्हें नया नोटिस जारी किया है।

इससे पहले उनसे 12 और 19 जनवरी को भी पूछताछ की जा चुकी है। मामला करूर में 27 सितंबर 2025 को हुई भगदड़ से जुड़ा है, जिसमें 41 लोगों की मौत और 60 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

शराब नीति केस: दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को नोटिस जारी किया, 16 मार्च को सुनवाई

दिल्ली शराब नीति मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने CBI की अपील पर पूर्व CM अरविंद केजरीवाल, पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया और 21 अन्य को नोटिस जारी किया है। CBI ने ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है जिसमें सभी 23 आरोपियों को बरी कर दिया गया था। अगली सुनवाई 16 मार्च को होगी। पूरी खबर पढ़ें…

ईरान-इजराइल जंग का असर, पुणे के गैस श्मशान घाट बंद, इलेक्ट्रिक क्रीमेटोरियम में जारी रहेगा शवों का अंतिम संस्कार

पुणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने वेस्ट एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच प्रोपेन और ब्यूटेन जैसे लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) के हिस्सों के इस्तेमाल पर रोक के बाद शहर के गैस श्मशान घाटों को कुछ समय के लिए बंद कर दिया है।

पुणे सिविक बॉडी के मुताबिक, पेट्रोलियम और नैचुरल गैस मंत्रालय ने 5 मार्च को एक ऑर्डर जारी किया था जिसमें कहा गया था कि देश भर में घरेलू LPG सप्लाई के लिए प्रोपेन और ब्यूटेन को प्राथमिकता दी जाए।

हालांकि लोगों को परेशानी से बचाने के लिए, एयर पॉल्यूशन कंट्रोल सिस्टम वाले इलेक्ट्रिक श्मशान घाट और लकड़ी से चलने वाले श्मशान घाट चलते रहेंगे।

उमरा करने गए नागपुर के एक डॉक्टर और कारोबारी को सऊदी अरब के मक्का में हिरासत में लिया गया

उमरा करने गए नागपुर के एक डॉक्टर और कारोबारी को सऊदी अरब के मक्का में हिरासत में लिया गया है। राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने सऊदी स्थित भारतीय दूतावास को पत्र लिखकर सहायता देने की मांग की है।

नागपुर के अब्दुल आसिम खान और डॉ. याह्या हुनानी को मस्जिद अल हरम में नमाज के दौरान हिरासत में लिया गया। परिवार के अनुसार अरबी भाषा न समझ पाने से गलतफहमी हुई।

दोनों पर बिना कंपनी लाइसेंस के ब्रोकरेज गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है और उन्हें अल शुमैसी डिटेंशन सेंटर में रखा गया है।

नचम्मई न्यूक्लियर पावर प्लांट संभालने वाली पहली महिला

आरएम नचम्मई देश के एक फंक्शनल न्यूक्लियर पावर प्लांट की कमान संभालने पहली महिला बन गई हैं। नचम्मई 15 मार्च से कर्नाटक के कैगा जनरेटिंग स्टेशन की यूनिट 3 और 4 को बतौर चीफ सुपरिंटेंडेंट संभालेंगी। परमाणु ऊर्जा प्रणाली में यह पद तकनीकी रूप से सबसे गहन और जिम्मेदारी वाला माना जाता है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
कनाडा में मर्डर के 21 दिन बाद उज्जैन पहुंचेगा शव:2 अप्रैल को अहमदाबाद के रास्ते आएगा, 3 को देवास रोड से चक्रतीर्थ तक निकलेगी अंतिम यात्रा

April 1, 2026/
1:54 pm

उज्जैन निवासी सिख युवक गुरकीरत सिंह मनोचा का पार्थिव शरीर 21 दिन बाद भारत लाया जा रहा है। 14 मार्च...

वायरल ऑडियो क्लिप पर रश्मिका मंदाना ने तोड़ी चुप्पी:8 साल पुरानी प्राइवेट बातचीत लीक होने पर भड़कीं, कंटेंट हटाने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया

March 12, 2026/
5:51 pm

रश्मिका मंदाना का एक पुराना ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब एक्ट्रेस ने इस पूरे मामले...

टैगोर पार्क में कंटूर खोदकर मंत्री-अफसरों ने श्रमदान किया:खंडवा में मंत्री विजय शाह ने ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का शुभारंभ किया

March 19, 2026/
4:53 pm

खंडवा जिले में गुरुवार को तीसरे ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। जिला स्तरीय कार्यक्रम शहर के टैगोर...

बैतूल में नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म:10 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने घटना वाले दिन ही कर लिया था पीड़िता का रेस्क्यू

March 11, 2026/
4:26 pm

बैतूल बाजार पुलिस ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया...

इंदौर में कलेक्टोरेट पर किसानों का कल जमावड़ा:भूमि अधिग्रहण में बाजार मूल्य का चार गुना मुआवजा देने की मांग, 4 मांगों को लेकर प्रदर्शन

April 5, 2026/
2:25 pm

इंदौर में 6 अप्रैल को किसान अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर शक्ति प्रदर्शन करेंगे। किसान संगठनों...

गावस्कर बोले- पाकिस्तानी खिलाड़ी खरीदना भारतीयों की जान से खिलवाड़:भारतीय मालिकों को इससे बचना चाहिए, द हंड्रेड में सनराइजर्स ने अबरार को खरीदा था

March 16, 2026/
4:46 pm

इंग्लैंड की टी-20 लीग द हंड्रेड में सनराइजर्स लीड्स द्वारा पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को खरीदने पर विवाद खड़ा...

राजनीति

breaking news; national News Updates

breaking news; national News Updates

1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय सेना की वाइट नाइट कॉर्प्स ने X पर जानकारी दी कि सुंदरबनी के सामान्य क्षेत्र में आयोजित रिवर क्रॉसिंग अभ्यास के दौरान, सिपाही अक्षित शर्मा आज दोपहर लगभग 12 बजे लापता होने की सूचना मिली थी।

सेना ने बताया कि भारतीय सेना और नागरिक एजेंसियों के सभी उपलब्ध संसाधनों के साथ सैनिक का पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन चल रहे हैं।

आज की बाकी बड़ी खबरें…

इतिहासकार के. एन. पणिक्कर का 90 साल की उम्र में निधन हुआ

जाने माने इतिहासकार और शिक्षक के.एन. पणिक्कर का सोमवार को 90 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। वह जेएनयू में इतिहास विभाग के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रह चुके थे। साथ ही केरल के कलाडी स्थित श्री शंकराचार्य संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति भी रहे। उन्होंने औपनिवेशिकता और आधुनिकता पर कई महत्वपूर्ण किताबें लिखीं।

BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए तीन राज्यों में 4 ऑब्जर्वर नियुक्त किए

भाजपा ने बिहार, हरियाणा और ओडिशा में होने वाले राज्यसभा चुनावों के लिए सेंट्रल ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं। बिहार के लिए छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को जिम्मेदारी दी गई है। हरियाणा में गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी और ओडिशा में महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को ऑब्जर्वर बनाया गया है।

राज्यसभा की 37 सीटों के लिए 10 राज्यों में 16 मार्च को मतदान होगा और उसी दिन शाम 5 बजे मतगणना की जाएगी। बिहार में 5, ओडिशा में 4 और हरियाणा में 2 सीटों पर चुनाव होना है।

दिल्ली दंगा केस के आरोपी शरजील इमाम को भाई की शादी के लिए 10 दिनों की जमानत मिली

दिल्ली दंगों के आरोपी शरजील इमाम को सोमवार को भाई की शादी के लिए 10 दिन की जमानत मिली। कोर्ट ने यह जमानत 20 मार्च से 30 मार्च तक के लिए मंजूर की। इमाम ने पहले छह हफ्ते की राहत मांगी थी।

फरवरी 2020 की उत्तर-पूर्वी दिल्ली हिंसा में 53 लोगों की मौत हुई थी और 700 से अधिक लोग घायल हुए थे। इससे पहले जनवरी 2026 में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया था।

दिल्ली में तेज रफ्तार DTC बस ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी, 2 लोगों की मौत

दिल्ली के निहाल विहार इलाके में सोमवार सुबह 9.45 बजे एक तेज रफ्तार DTC बस ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने बस में तोड़फोड़ की और एक दूसरी DTC बस में आग लगा दी। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। घायल महिला को इलाज के लिए मनसा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्तार अब्बास नकवी ने ईरानी एंबेसी पहुंचकर खामेनेई की मौत पर दुख जताया

भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता मुख्तार अब्बास नकवी ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर दुख जताने के लिए नई दिल्ली में ईरानी एम्बेसी पहुंचे।

अपने दौरे के दौरान नकवी ने ईरानी एम्बेसडर से मुलाकात की और दिवंगत ईरानी नेता को श्रद्धांजलि दी, और ईरान के लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं जताईं।

मीटिंग के बाद रिपोर्टर्स से बात करते हुए, नकवी ने कहा हम यहां ईरान के सुप्रीम लीडर को श्रद्धांजलि देने आए थे। हम ईरानी एंबेसडर से भी मिले। मैंने दिल से श्रद्धांजलि और संवेदनाएं दी हैं।

मैनचेस्टर जा रही इंडिगो की फ्लाइट का यू टर्न, इथियोपिया की बॉर्डर से दिल्ली लौटी

नॉर्स से ऑपरेट की जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E33 ने इथियोपिया और इरिट्रिया के बीच बॉर्डर पर यू-टर्न लिया। यह दिल्ली लौट रही है। एयरलाइन ने अचानक यूटर्न लेने का कारण नहीं बताया है। 26 फरवरी के बाद यह इंडिगो की दिल्ली-मैनचेस्टर की पहली फ्लाइट थी।

फ्लाइट राडार के मुताबिक प्लेन ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी। यह यूनाइटेड किंगडम (यूके) के मैनचेस्टर जा रही थी। विमान इथियोपिया बॉर्डर के पास एयरस्पेस में पहुंचा लेकिन यू-टर्न ले लिया।

फ्लाइटराडार 24 की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली-मैनचेस्टर रूट दूरी 6,829 किमी है। एवरेज फ्लाइंग टाइम लगभग 11 घंटे है। विमान ने अदन की खाड़ी और अफ्रीका होते हुए सदर्न रूट अपनाया।

करूर भगदड़ मामले में 10 मार्च को CBI ने विजय को फिर पूछताछ के लिए बुलाया

CBI ने करूर भगदड़ मामले में एक्टर और TVK चीफ विजय को आगे की पूछताछ के लिए मार्च मंगलवार को बुलाया है। एजेंसी ने उन्हें नया नोटिस जारी किया है।

इससे पहले उनसे 12 और 19 जनवरी को भी पूछताछ की जा चुकी है। मामला करूर में 27 सितंबर 2025 को हुई भगदड़ से जुड़ा है, जिसमें 41 लोगों की मौत और 60 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

शराब नीति केस: दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को नोटिस जारी किया, 16 मार्च को सुनवाई

दिल्ली शराब नीति मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने CBI की अपील पर पूर्व CM अरविंद केजरीवाल, पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया और 21 अन्य को नोटिस जारी किया है। CBI ने ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है जिसमें सभी 23 आरोपियों को बरी कर दिया गया था। अगली सुनवाई 16 मार्च को होगी। पूरी खबर पढ़ें…

ईरान-इजराइल जंग का असर, पुणे के गैस श्मशान घाट बंद, इलेक्ट्रिक क्रीमेटोरियम में जारी रहेगा शवों का अंतिम संस्कार

पुणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने वेस्ट एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच प्रोपेन और ब्यूटेन जैसे लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) के हिस्सों के इस्तेमाल पर रोक के बाद शहर के गैस श्मशान घाटों को कुछ समय के लिए बंद कर दिया है।

पुणे सिविक बॉडी के मुताबिक, पेट्रोलियम और नैचुरल गैस मंत्रालय ने 5 मार्च को एक ऑर्डर जारी किया था जिसमें कहा गया था कि देश भर में घरेलू LPG सप्लाई के लिए प्रोपेन और ब्यूटेन को प्राथमिकता दी जाए।

हालांकि लोगों को परेशानी से बचाने के लिए, एयर पॉल्यूशन कंट्रोल सिस्टम वाले इलेक्ट्रिक श्मशान घाट और लकड़ी से चलने वाले श्मशान घाट चलते रहेंगे।

उमरा करने गए नागपुर के एक डॉक्टर और कारोबारी को सऊदी अरब के मक्का में हिरासत में लिया गया

उमरा करने गए नागपुर के एक डॉक्टर और कारोबारी को सऊदी अरब के मक्का में हिरासत में लिया गया है। राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने सऊदी स्थित भारतीय दूतावास को पत्र लिखकर सहायता देने की मांग की है।

नागपुर के अब्दुल आसिम खान और डॉ. याह्या हुनानी को मस्जिद अल हरम में नमाज के दौरान हिरासत में लिया गया। परिवार के अनुसार अरबी भाषा न समझ पाने से गलतफहमी हुई।

दोनों पर बिना कंपनी लाइसेंस के ब्रोकरेज गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है और उन्हें अल शुमैसी डिटेंशन सेंटर में रखा गया है।

नचम्मई न्यूक्लियर पावर प्लांट संभालने वाली पहली महिला

आरएम नचम्मई देश के एक फंक्शनल न्यूक्लियर पावर प्लांट की कमान संभालने पहली महिला बन गई हैं। नचम्मई 15 मार्च से कर्नाटक के कैगा जनरेटिंग स्टेशन की यूनिट 3 और 4 को बतौर चीफ सुपरिंटेंडेंट संभालेंगी। परमाणु ऊर्जा प्रणाली में यह पद तकनीकी रूप से सबसे गहन और जिम्मेदारी वाला माना जाता है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket