Saturday, 11 Apr 2026 | 03:07 PM

Trending :

EXCLUSIVE
साकिब सलीम बोले- रिजेक्शन एक्टर के डीएनए में है:डेब्यू फिल्म के लिए 7-8 महीने ऑडिशन दिए, पहला एड नहीं मिलता तो फैमिली बिजनेस संभालता

साकिब सलीम बोले- रिजेक्शन एक्टर के डीएनए में है:डेब्यू फिल्म के लिए 7-8 महीने ऑडिशन दिए, पहला एड नहीं मिलता तो फैमिली बिजनेस संभालता

वेब सीरीज ‘कप्तान’ को लेकर साकिब सलीम चर्चा में हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने किरदार, तैयारी और एक्टिंग प्रोसेस साझा किया। वे प्रोजेक्ट चुनने से पहले स्क्रिप्ट और डायरेक्टर का विजन समझते हैं। ‘कप्तान’ में किरदार को रियल बनाने के लिए फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन के साथ ह्यूमर और इंसानी कमजोरियां जोड़ीं। उन्होंने फिल्म 83 के 6 महीने के क्रिकेट ट्रेनिंग एक्सपीरियंस को करियर का खास फेज बताया। साथ ही शुरुआती दिनों, यश राज फिल्म्स के साथ डेब्यू और ऑडिशन स्ट्रगल पर बात की। उन्होंने कहा कि आज भी वे सीखने और खुद को बेहतर बनाने में विश्वास रखते हैं। पेश हैं साकिब सलीम से बातचीत के प्रमुख अंश: सवाल: ‘कप्तान’ को लेकर रोल चुनने का प्रोसेस क्या है? जवाब: मैं पहले स्क्रिप्ट पढ़ता हूं। कहानी समझ आए और मज़ा आए, तभी करता हूं। फिर डायरेक्टर के विज़न के अनुसार खुद को ढालता हूं। मेरा मानना है कि हर फिल्म और शो का प्रोसेस अलग होता है, क्योंकि हर डायरेक्टर की सोच अलग होती है। सवाल: ‘कप्तान’ में आपके किरदार ‘समर’ को लेकर आपने क्या इनपुट दिए? जवाब: मेरा एक ही फीडबैक था कि किरदार सिर्फ सीरियस या हीरोइक ना लगे। उसमें ह्यूमर और इंसानी कमजोरियां भी होनी चाहिए। हमने कोशिश की कि वह एक रियल इंसान लगे, जो गलतियां भी करता है और उनसे सीखता भी है। सवाल: इस रोल के लिए कितनी तैयारी की? जवाब: काफी मेहनत की। करीब 7-8 किलो वजन कम किया। किरदार एनकाउंटर स्पेशलिस्ट का है, जो हमेशा फील्ड पर रहता है, इसलिए फिटनेस और एजिलिटी जरूरी थी। सवाल: आपने कहा कि हर प्रोजेक्ट का प्रोसेस अलग होता है, क्या आप कोई उदाहरण देना चाहेंगे? जवाब: कबीर खान की फिल्म ‘83’ का प्रोसेस अलग था। उन्होंने 6 महीने तक सिर्फ क्रिकेट खेलने को कहा। एक्टिंग बाद में, पहले टीम बनानी थी। यह मेरे करियर का यूनिक अनुभव था। सवाल: ‘83’ में क्या चुनौती रही? जवाब: सबसे बड़ी चुनौती थी कि पुरानी स्टाइल भूलनी पड़ी। मोहिंदर अमरनाथ की तरह खेलना, उनका चलना और बैटिंग स्टाइल सीखना था। जो चीज पहले से आती है, उसे भूलकर नई चीज सीखना मुश्किल होता है। सवाल: आपका एक्टिंग करियर कैसे शुरू हुआ? जवाब: मेरी शुरुआत दिलचस्प रही। मैं एक दोस्त के साथ ऑडिशन देने गया था, उसका नहीं हुआ और मेरा हो गया। पहला काम एक ऐड में मिला, जिसके लिए 25 हजार रुपए मिले। मैं टाइमपास के लिए गया था। शाम को फोन आया कि आप सिलेक्ट हो गए हैं, 25 हजार का बजट है। मैं घबरा गया और बोला कि मेरे पास 25 हजार नहीं हैं देने के लिए, लगा मुझे पैसे देने पड़ेंगे। फिर उन्होंने हंसकर कहा कि आपको पैसे मिलेंगे। अगर पहला ऐड नहीं मिलता, तो मैं दिल्ली जाकर फैमिली बिजनेस संभालता। मैं पापा से कहकर आया था कि एक साल खुद को एक्सप्लोर करना चाहता हूं। थोड़ा झूठ बोला, क्योंकि सीधे बोलता तो शायद मानते नहीं। उसी साल फिल्म मिल गई, फिर उन्हें मनाने की जरूरत नहीं पड़ी। सवाल: डेब्यू फिल्म कैसे मिली? जवाब: लंबा ऑडिशन प्रोसेस चला। यश राज फिल्म्स की कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा ने 7-8 महीने तक अलग-अलग सीन करवाए। कभी गाना, कभी एक्टिंग। ऐसा लगा जैसे वर्कशॉप चल रही हो। फिर यश राज फिल्म्स की ‘मुझसे फ्रेंडशिप करोगे’ मिली। मैं खुद को लकी मानता हूं कि शुरुआत इतनी बड़ी कंपनी के साथ हुई। सवाल: करियर का सबसे बड़ा चैलेंज क्या रहा? जवाब: मैं हंसते-बोलते रहता हूं, इसलिए कई बार लोग सीरियसली नहीं लेते। उन्हें मेरी मेहनत नहीं दिखती। अब सीख लिया है कि लोगों का परसेप्शन बदलने की कोशिश नहीं करनी, बस काम ईमानदारी से करना है। सवाल: इतने सालों के करियर में इंस्पिरेशन कहां से मिलती है? जवाब: मैं हर किसी से सीखता हूं। मैंने सलमान खान, रणवीर सिंह, वरुण धवन, तापसी पन्नू और रानी मुखर्जी जैसे कलाकारों के साथ काम किया है। सभी से कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। सवाल: क्या अब भी आप ऑडिशन देने के लिए तैयार रहते हैं? जवाब: बिल्कुल। अगर मुझे किसी फिल्ममेकर के साथ काम करना है, तो मैं खुद जाकर ऑडिशन देने को तैयार हूं। रिजेक्शन से डरना नहीं चाहिए, यह एक्टर के काम का हिस्सा है। सवाल: लेकिन कई एक्टर्स रिजेक्शन से डरते हैं, आप इसे कैसे देखते हैं? जवाब: देखिए, रिजेक्शन एक्टर के डीएनए में होता है। हमें इसे पर्सनली नहीं लेना चाहिए। कई बार रोल आपके लिए नहीं होता, इसका मतलब ये नहीं कि आप अच्छे एक्टर नहीं हैं। मैं तो आज भी ऑडिशन देने में शर्माता नहीं हूं, क्योंकि यही हमारे काम का हिस्सा है। सवाल: बढ़ती एक्सपेक्टेशंस और प्रेशर को कैसे हैंडल करते हैं? जवाब: मैं अपना बेस्ट देने पर ध्यान देता हूं। लोगों की सोच कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन अपनी मेहनत और ईमानदारी को कंट्रोल कर सकता हूं। आजकल कई बार गलत जानकारी भी फैलती है, इसलिए उससे बचना जरूरी है। सवाल: आज के समय में सोशल मीडिया और इंफॉर्मेशन ओवरलोड को कैसे देखते हैं? जवाब: आज बहुत ज्यादा इंफॉर्मेशन है, लेकिन सही से ज्यादा गलत फैल रही है। सबको सबसे पहले खबर देनी है, इसलिए कई बार सही जानकारी नहीं आती। मैं कोशिश करता हूं कि इस शोर से थोड़ा दूर रहूं। सवाल: अगर मौका मिले तो किसकी बायोपिक करना चाहेंगे? जवाब: मैं विराट कोहली की बायोपिक करना चाहूंगा। मुझे क्रिकेट बहुत पसंद है और लोग भी कहते हैं कि मैं यह रोल कर सकता हूं। सवाल: आपको किस तरह की किताबें पढ़ना पसंद है? जवाब: मुझे स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी की किताबें पढ़ना पसंद है। जैसे युवराज सिंह, शेन वॉर्न, क्रिस गेल और आंद्रे अगासी की किताबें पढ़ी हैं। मुझे लोगों के अनुभव जानना अच्छा लगता है। सवाल: आपके लिए सबसे बड़ी सफलता क्या है? जवाब: मेरे लिए सबसे बड़ी सफलता है कि मैं 15 साल से इंडस्ट्री में हूं। मेरे माता-पिता और बहन मेरे साथ हैं, यही सबसे बड़ी बात है। बाकी जो मिल रहा है, वह बोनस है।

Read More »
साकिब सलीम बोले- रिजेक्शन एक्टर के डीएनए में है:डेब्यू फिल्म के लिए 7-8 महीने ऑडिशन दिए, पहला एड नहीं मिलता तो फैमिली बिजनेस संभालता

साकिब सलीम बोले- रिजेक्शन एक्टर के डीएनए में है:डेब्यू फिल्म के लिए 7-8 महीने ऑडिशन दिए, पहला एड नहीं मिलता तो फैमिली बिजनेस संभालता

वेब सीरीज ‘कप्तान’ को लेकर साकिब सलीम चर्चा में हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने किरदार, तैयारी और एक्टिंग प्रोसेस साझा किया। वे प्रोजेक्ट चुनने से पहले स्क्रिप्ट और डायरेक्टर का विजन समझते हैं। ‘कप्तान’ में किरदार को रियल बनाने के लिए फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन के साथ ह्यूमर और इंसानी कमजोरियां जोड़ीं। उन्होंने फिल्म ‘83’ के 6 महीने के क्रिकेट ट्रेनिंग एक्सपीरियंस को करियर का खास फेज बताया। साथ ही शुरुआती दिनों, यश राज फिल्म्स के साथ डेब्यू और ऑडिशन स्ट्रगल पर बात की। उन्होंने कहा कि आज भी वे सीखने और खुद को बेहतर बनाने में विश्वास रखते हैं। पेश हैं साकिब सलीम से बातचीत के प्रमुख अंश: सवाल: ‘कप्तान’ को लेकर रोल चुनने का प्रोसेस क्या है? जवाब: मैं पहले स्क्रिप्ट पढ़ता हूं। कहानी समझ आए और मजा आए, तभी करता हूं। फिर डायरेक्टर के विजन के अनुसार खुद को ढालता हूं। मेरा मानना है कि हर फिल्म और शो का प्रोसेस अलग होता है, क्योंकि हर डायरेक्टर की सोच अलग होती है। सवाल: ‘कप्तान’ में आपके किरदार ‘समर’ को लेकर आपने क्या इनपुट दिए? जवाब: मेरा एक ही फीडबैक था कि किरदार सिर्फ सीरियस या हीरोइक ना लगे। उसमें ह्यूमर और इंसानी कमजोरियां भी होनी चाहिए। हमने कोशिश की कि वह एक रियल इंसान लगे, जो गलतियां भी करता है और उनसे सीखता भी है। सवाल: इस रोल के लिए कितनी तैयारी की? जवाब: काफी मेहनत की। करीब 7-8 किलो वजन कम किया। किरदार एनकाउंटर स्पेशलिस्ट का है, जो हमेशा फील्ड पर रहता है, इसलिए फिटनेस और एजिलिटी जरूरी थी। सवाल: आपने कहा कि हर प्रोजेक्ट का प्रोसेस अलग होता है, क्या आप कोई उदाहरण देना चाहेंगे? जवाब: कबीर खान की फिल्म ‘83’ का प्रोसेस अलग था। उन्होंने 6 महीने तक सिर्फ क्रिकेट खेलने को कहा। एक्टिंग बाद में, पहले टीम बनानी थी। यह मेरे करियर का यूनिक अनुभव था। सवाल: ‘83’ में क्या चुनौती रही? जवाब: सबसे बड़ी चुनौती थी कि पुरानी स्टाइल भूलनी पड़ी। मोहिंदर अमरनाथ की तरह खेलना, उनका चलना और बैटिंग स्टाइल सीखना था। जो चीज पहले से आती है, उसे भूलकर नई चीज सीखना मुश्किल होता है। सवाल: आपका एक्टिंग करियर कैसे शुरू हुआ? जवाब: मेरी शुरुआत दिलचस्प रही। मैं एक दोस्त के साथ ऑडिशन देने गया था, उसका नहीं हुआ और मेरा हो गया। पहला काम एक ऐड में मिला, जिसके लिए 25 हजार रुपए मिले। मैं टाइमपास के लिए गया था। शाम को फोन आया कि आप सिलेक्ट हो गए हैं, 25 हजार का बजट है। मैं घबरा गया और बोला कि मेरे पास 25 हजार नहीं हैं देने के लिए, लगा मुझे पैसे देने पड़ेंगे। फिर उन्होंने हंसकर कहा कि आपको पैसे मिलेंगे। अगर पहला ऐड नहीं मिलता, तो मैं दिल्ली जाकर फैमिली बिजनेस संभालता। मैं पापा से कहकर आया था कि एक साल खुद को एक्सप्लोर करना चाहता हूं। थोड़ा झूठ बोला, क्योंकि सीधे बोलता तो शायद मानते नहीं। उसी साल फिल्म मिल गई, फिर उन्हें मनाने की जरूरत नहीं पड़ी। सवाल: डेब्यू फिल्म कैसे मिली? जवाब: लंबा ऑडिशन प्रोसेस चला। यश राज फिल्म्स की कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा ने 7-8 महीने तक अलग-अलग सीन करवाए। कभी गाना, कभी एक्टिंग। ऐसा लगा जैसे वर्कशॉप चल रही हो। फिर यश राज फिल्म्स की ‘मुझसे फ्रेंडशिप करोगे’ मिली। मैं खुद को लकी मानता हूं कि शुरुआत इतनी बड़ी कंपनी के साथ हुई। सवाल: करियर का सबसे बड़ा चैलेंज क्या रहा? जवाब: मैं हंसते-बोलते रहता हूं, इसलिए कई बार लोग सीरियसली नहीं लेते। उन्हें मेरी मेहनत नहीं दिखती। अब सीख लिया है कि लोगों का परसेप्शन बदलने की कोशिश नहीं करनी, बस काम ईमानदारी से करना है। सवाल: इतने सालों के करियर में इंस्पिरेशन कहां से मिलती है? जवाब: मैं हर किसी से सीखता हूं। मैंने सलमान खान, रणवीर सिंह, वरुण धवन, तापसी पन्नू और रानी मुखर्जी जैसे कलाकारों के साथ काम किया है। सभी से कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। सवाल: क्या अब भी आप ऑडिशन देने के लिए तैयार रहते हैं? जवाब: बिल्कुल। अगर मुझे किसी फिल्ममेकर के साथ काम करना है, तो मैं खुद जाकर ऑडिशन देने को तैयार हूं। रिजेक्शन से डरना नहीं चाहिए, यह एक्टर के काम का हिस्सा है। सवाल: लेकिन कई एक्टर्स रिजेक्शन से डरते हैं, आप इसे कैसे देखते हैं? जवाब: देखिए, रिजेक्शन एक्टर के डीएनए में होता है। हमें इसे पर्सनली नहीं लेना चाहिए। कई बार रोल आपके लिए नहीं होता, इसका मतलब ये नहीं कि आप अच्छे एक्टर नहीं हैं। मैं तो आज भी ऑडिशन देने में शर्माता नहीं हूं, क्योंकि यही हमारे काम का हिस्सा है। सवाल: बढ़ती एक्सपेक्टेशंस और प्रेशर को कैसे हैंडल करते हैं? जवाब: मैं अपना बेस्ट देने पर ध्यान देता हूं। लोगों की सोच कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन अपनी मेहनत और ईमानदारी को कंट्रोल कर सकता हूं। आजकल कई बार गलत जानकारी भी फैलती है, इसलिए उससे बचना जरूरी है। सवाल: आज के समय में सोशल मीडिया और इंफॉर्मेशन ओवरलोड को कैसे देखते हैं? जवाब: आज बहुत ज्यादा इंफॉर्मेशन है, लेकिन सही से ज्यादा गलत फैल रही है। सबको सबसे पहले खबर देनी है, इसलिए कई बार सही जानकारी नहीं आती। मैं कोशिश करता हूं कि इस शोर से थोड़ा दूर रहूं। सवाल: अगर मौका मिले तो किसकी बायोपिक करना चाहेंगे? जवाब: मैं विराट कोहली की बायोपिक करना चाहूंगा। मुझे क्रिकेट बहुत पसंद है और लोग भी कहते हैं कि मैं यह रोल कर सकता हूं। सवाल: आपको किस तरह की किताबें पढ़ना पसंद है? जवाब: मुझे स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी की किताबें पढ़ना पसंद है। जैसे युवराज सिंह, शेन वॉर्न, क्रिस गेल और आंद्रे अगासी की किताबें पढ़ी हैं। मुझे लोगों के अनुभव जानना अच्छा लगता है। सवाल: आपके लिए सबसे बड़ी सफलता क्या है? जवाब: मेरे लिए सबसे बड़ी सफलता है कि मैं 15 साल से इंडस्ट्री में हूं। मेरे माता-पिता और बहन मेरे साथ हैं, यही सबसे बड़ी बात है। बाकी जो मिल रहा है, वह बोनस है।

Read More »
Anant Ambani birthday celebration in jamnagar

Anant Ambani birthday celebration in jamnagar

जामनगर9 मिनट पहले कॉपी लिंक जामनगर में आसपास के सभी गांवों में भोज दिया गया। कारोबारी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अबानी आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर गुजरात के जामनगर में भव्य सेलिब्रेशन हो रहा है, जिसमें शामिल होने के लिए बॉलीवुड समेत उद्योग जगत की कई हस्तियां जामनगर पहुंच चुकी हैं। अनंत के बर्थडे को सिर्फ जामनगर में ही नहीं बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों में भी अलग-अलग तरीके से सेलिब्रेट किया जा रहा है। अनंत को सोशल मीडिया के जरिए लोग बधाइयां दे रहे हैं। बुधवार रात अनंत का बर्थडे बैश सूफी कॉन्सर्ट के साथ शुरू किया गया था। अनंत ने अपने 31वें जन्मदिन पर जामनगर में गो सेवा की। एक लाख से ज्यादा गायों को छप्पन भोग दिया गया। अनंत अंबानी ने देश के कई बड़े मंदिरों को करोड़ों का दान दिया है। वहीं, जामनगर में आसपास के सभी ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए एक भोज का आयोजन किया गया था। हजारों लोगों इसमें शामिल हुए। भोज में आईं सभी महिलाओं को साड़ियां गिफ्ट में दी गईं। तस्वीरों में अनंत अंबानी का बर्थडे सेलीब्रेशन… भोज में शामिल हुईं सभी महिलाओं को साड़ियां गिफ्ट की गईं। गुजरात के गिरनार की पारसधाम में गायों को छप्पन भोग दिया गया। जामनगर के आसपास के गांवों में बच्चों को किताबें और स्कूल बैग बांटे गए। मुंबई के कई इलाकों में राशन बांटा गया। मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर लेजर लाइट से अनंत को शुभकामनाएं दी गईं। पत्नी राधिका मर्चेंट ने किस कर अनंत अंबानी को बर्थडे विश किया। रणवीर सिंह गुरुवार को ही जामनगर पहुंच गए थे। शाहरुख खान फैमिली के साथ जामगर पहुंचे। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ‘ओरी’ जामनगर पहुंचे। साउथ के सुपर स्टार राम चरण गुरुवार देर शाम जामनगर पहुंचे। बॉलीवुड स्टार रितेश देशमुख फैमिली के साथ जामनगर पहुंचे। ——————– अनंत अंबानी के बर्थडे सेलिब्रेशन से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… अनंत अंबानी को सेलेब्स ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं:सलमान ने बताया प्रेरणादायक इंसान, शाहरुख बोले- अच्छे काम करते रहो बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का आज जन्मदिन है। इसका सेलिब्रेशन गुजरात के जामनगर में हो रहा है। इसमें शामिल होने कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे। सलमान खान ने अनंत अंबानी के साथ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
Anant Ambani birthday celebration in jamnagar

Anant Ambani birthday celebration in jamnagar

जामनगर11 मिनट पहले कॉपी लिंक जामनगर में आसपास के सभी गांवों में भोज दिया गया। कारोबारी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अबानी आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर गुजरात के जामनगर में भव्य सेलिब्रेशन हो रहा है, जिसमें शामिल होने के लिए बॉलीवुड समेत उद्योग जगत की कई हस्तियां जामनगर पहुंच चुकी हैं। अनंत के बर्थडे को सिर्फ जामनगर में ही नहीं बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों में भी अलग-अलग तरीके से सेलिब्रेट किया जा रहा है। अनंत को सोशल मीडिया के जरिए लोग बधाइयां दे रहे हैं। बुधवार रात अनंत का बर्थडे बैश सूफी कॉन्सर्ट के साथ शुरू किया गया था। अनंत ने अपने 31वें जन्मदिन पर जामनगर में गो सेवा की। एक लाख से ज्यादा गायों को छप्पन भोग दिया गया। अनंत अंबानी ने देश के कई बड़े मंदिरों को करोड़ों का दान दिया है। वहीं, जामनगर में आसपास के सभी ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए एक भोज का आयोजन किया गया था। हजारों लोगों इसमें शामिल हुए। भोज में आईं सभी महिलाओं को साड़ियां गिफ्ट में दी गईं। तस्वीरों में अनंत अंबानी का बर्थडे सेलीब्रेशन… भोज में शामिल हुईं सभी महिलाओं को साड़ियां गिफ्ट की गईं। गुजरात के गिरनार की पारसधाम में गायों को छप्पन भोग दिया गया। जामनगर के आसपास के गांवों में बच्चों को किताबें और स्कूल बैग बांटे गए। मुंबई के कई इलाकों में राशन बांटा गया। मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर लेजर लाइट से अनंत को शुभकामनाएं दी गईं। पत्नी राधिका मर्चेंट ने किस कर अनंत अंबानी को बर्थडे विश किया। रणवीर सिंह गुरुवार को ही जामनगर पहुंच गए थे। शाहरुख खान फैमिली के साथ जामगर पहुंचे। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ‘ओरी’ जामनगर पहुंचे। साउथ के सुपर स्टार राम चरण गुरुवार देर शाम जामनगर पहुंचे। बॉलीवुड स्टार रितेश देशमुख फैमिली के साथ जामनगर पहुंचे। ——————– अनंत अंबानी के बर्थडे सेलिब्रेशन से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… अनंत अंबानी को सेलेब्स ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं:सलमान ने बताया प्रेरणादायक इंसान, शाहरुख बोले- अच्छे काम करते रहो बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का आज जन्मदिन है। इसका सेलिब्रेशन गुजरात के जामनगर में हो रहा है। इसमें शामिल होने कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे। सलमान खान ने अनंत अंबानी के साथ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
Aditya Dhar Reacts to Sandeep Reddy Vangas Dhurandhar 2 Post

Aditya Dhar Reacts to Sandeep Reddy Vangas Dhurandhar 2 Post

48 मिनट पहले कॉपी लिंक फिल्ममेकर आदित्य धर ने फिल्म धुरंधर 2 को लेकर संदीप रेड्डी वांगा की पोस्ट पर रिएक्ट किया। वांगा ने सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ करते हुए कुछ इंडस्ट्री लोगों पर चुनिंदा विरोध करने का आरोप लगाया था। आदित्य धर ने X पर रिएक्ट करते हुए लिखा कि उन्हें वांगा का अपने विचारों पर डटे रहना पसंद है। उन्होंने कहा, “आप जिस तरह अपनी बात रखते हैं और सही समय पर जवाब देते हैं, उसमें ईमानदारी और विश्वास दिखता है, जिसकी मैं रिस्पेक्ट करता हूं।” धर ने आगे कहा कि वांगा हमेशा बिना शोर-शराबे के अपने सिनेमा का सपोर्ट करते हैं। उन्होंने लिखा, “ऐसा आत्मविश्वास हमें अपनी आवाज पर भरोसा करने और आगे बढ़ने की याद दिलाता है।” प्रभास को बताया लीजेंड, ‘स्पिरिट’ के लिए दी शुभकामनाएं धर ने एक्टर प्रभास को लीजेंड बताया और वांगा की आने वाली फिल्म स्पिरिट के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अगर कभी जरूरत हो तो वह मदद के लिए तैयार हैं। इससे पहले वांगा ने फिल्म को लेकर हो रही आलोचना पर पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था, “लेखकों और एक्टर्स ने प्रोपेगेंडा पर अपने करियर बनाए और इंडस्ट्री चुप बैठी रही। अब वही लोग धुरंधर का मजाक उड़ा रहे हैं। अगर आपकी पहली प्रतिक्रिया मजाक उड़ाना है, तो आप खुद को लिबरल नहीं कह सकते।” वांगा ने आगे लिखा था, “सीधी बात पर आते हैं… मैं आदित्य धर और रणवीर सिंह से कहना चाहता हूं कि यह बुरी नजर ऐसे नहीं जाएगी… मुट्ठी भर लाल मिर्च से काम नहीं चलेगा… पूरा खेत जलाना पड़ेगा। मैंने कल रात ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ देखी… शानदार फिल्म है।” दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
मूवी रिव्यू – ‘डकैत एक प्रेम कथा’:प्यार से बदले तक पहुंचने की कहानी है, मृणाल ठाकुर की दमदार एक्टिंग, जानिए कैसी है फिल्म

मूवी रिव्यू – ‘डकैत एक प्रेम कथा’:प्यार से बदले तक पहुंचने की कहानी है, मृणाल ठाकुर की दमदार एक्टिंग, जानिए कैसी है फिल्म

‘डकैत: एक प्रेम कथा’ एक ऐसी फिल्म है जो शुरुआत में लव स्टोरी लगती है, लेकिन धीरे-धीरे इमोशनल और गहरी कहानी में बदल जाती है। डायरेक्टर शनेल देव ने इसमें रिश्तों, हालात और फैसलों के असर को दिखाने की कोशिश की है। फिल्म का ट्रीटमेंट थोड़ा अलग रखने की कोशिश की गई है, जहां कहानी सीधी न होकर परतों में आगे बढ़ती है। हालांकि, यह अंदाज हर दर्शक को पूरी तरह बांध पाए, ऐसा जरूरी नहीं। फिल्म की कहानी कहानी हरि, यानी अदिवि शेष और सरस्वती उर्फ जूलियट, यानी मृणाल ठाकुर के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। यह एक ऐसा रिश्ता है, जो प्यार से शुरू होकर धोखे और हालातों में टूट जाता है। दोनों अलग-अलग बैकग्राउंड से आते हैं और एक-दूसरे से प्यार करते हैं। लेकिन यही रिश्ता उनके लिए परेशानी बन जाता है। एक झूठ और हालातों के दबाव में सरस्वती की गवाही, हरि को जेल पहुंचा देती है। सालों जेल में रहने के बाद हरि बाहर निकलता है। अब उसका मकसद सिर्फ आजादी नहीं है, बल्कि अपने अतीत से हिसाब बराबर करना भी है। इसके लिए वह देश छोड़कर भागने की योजना बनाता है, और उसे पैसों की जरूरत होती है। इसी बीच हरि की मुलाकात फिर से सरस्वती से होती है। अब वह एक अलग जिंदगी जी रही है और खुद भी बड़ी मजबूरी में फंसी हुई है। हालात ऐसे बनते हैं कि दोनों को साथ आना पड़ता है। वे मिलकर एक बड़ा और जोखिम भरा कदम उठाने का फैसला करते हैं। यहीं से कहानी नया मोड़ लेती है। प्यार, बदला और मजबूरी तीनों एक साथ टकराते हैं। फिल्म इसी टकराव के जरिए दिखाती है कि वक्त और हालात कैसे रिश्तों को बदल देते हैं। और कैसे कुछ फैसले पूरी जिंदगी की दिशा बदल देते हैं। फिल्म में एक्टिंग फिल्म में अदिवि शेष हर सीन में पूरी तरह नजर आते हैं। उन्होंने अपने किरदार को अलग बनाने की कोशिश की है। हालांकि, कुछ जगहों पर उनका प्रदर्शन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला लगता है। मृणाल ठाकुर फिल्म की सबसे मजबूत कड़ी हैं। उन्होंने अपने किरदार की भावनाओं को अच्छे तरीके से निभाया है और कई सीन में असर छोड़ती हैं। सपोर्टिंग कास्ट में अनुराग कश्यप, प्रकाश राज और अतुल कुलकर्णी जैसे कलाकार हैं। लेकिन उन्हें ज्यादा स्क्रीन टाइम या गहराई नहीं मिल पाती। फिल्म का डायरेक्शन, स्टोरी और टेक्निकल पहलू फिल्म का डायरेक्शन शनेल देव ने किया है। उन्होंने कहानी को परतों में दिखाने की कोशिश की है। फिल्म का पहला हिस्सा थोड़ा धीमा लगता है। वहीं दूसरा हिस्सा कहानी को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाता है। स्क्रीनप्ले में उतार-चढ़ाव है। इसकी वजह से कुछ जगह फिल्म की पकड़ कमजोर पड़ती है। सिनेमैटोग्राफी अच्छी है और विजुअल ट्रीटमेंट काफी प्रभावित करता है। बैकग्राउंड म्यूजिक भी कई सीन में फिल्म को सपोर्ट करता है। हालांकि, कुछ सीन और एक्शन सीक्वेंस उतने असरदार नहीं बन पाते। इसी वजह से फिल्म पूरी तरह से अपना असर नहीं छोड़ पाती। फिल्म का म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर फिल्म के गाने औसत हैं और ज्यादा देर तक याद नहीं रहते। बैकग्राउंड स्कोर जरूर फिल्म की मजबूती है, जो कई सीन को बेहतर बनाता है। फिल्म को लेकर फाइनल वर्डिक्ट डकैत: एक प्रेम कथा एक ऐसी फिल्म है जो एक अलग अंदाज में रिश्तों और हालातों की कहानी कहने की कोशिश करती है। इसमें अच्छे कलाकार और कुछ प्रभावशाली पल हैं, लेकिन कमजोर पकड़ इसे और बेहतर बनने से रोकती है। कुल मिलाकर, यह एक शांत और साधारण फिल्म है जिसे आप एक बार देख सकते हैं।

Read More »
मूवी रिव्यू- एवरीबडी लव्स सोहराब हांडा:शानदार कलाकारों के बावजूद, कमजोर पटकथा और ढीली रफ्तार के कारण मिस्ट्री थ्रिलर असर छोड़ने में नाकाम

मूवी रिव्यू- एवरीबडी लव्स सोहराब हांडा:शानदार कलाकारों के बावजूद, कमजोर पटकथा और ढीली रफ्तार के कारण मिस्ट्री थ्रिलर असर छोड़ने में नाकाम

मिस्ट्री-थ्रिलर जॉनर में बनी ‘एवरीबडी लव्स सोहराब हांडा’ एक दिलचस्प कॉन्सेप्ट के साथ शुरू होती है, लेकिन कमजोर कहानी और धीमी रफ्तार के कारण यह फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरती। रजत कपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शानदार स्टारकास्ट तो है, मगर कंटेंट उस स्तर का नहीं बन पाया, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रख सके। यह फिल्म ZEE5 पर स्ट्रीम हो चुकी है। इस फिल्म की लेंथ 1 घंटा 4 0 मिनट है। दैनिक भास्कर ने इस फिल्म को 5 में से 2 स्टार की रेटिंग दी है। फिल्म की कहानी कैसी है? फिल्म की कहानी एक पार्टी से शुरू होती है, जहां दोस्तों का एक ग्रुप एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के लिए इकट्ठा होता है। इसी दौरान सोहराब हांडा नाम का एक व्यक्ति मृत पाया जाता है, जिसकी हत्या गला काटकर की गई होती है। इसके बाद शुरू होती है जांच, जिसमें हर किरदार शक के घेरे में आता है और उनके बीच छिपे राज सामने आने लगते हैं। हालांकि कहानी का प्लॉट दिलचस्प है, लेकिन स्क्रीनप्ले काफी कमजोर है। फिल्म कई जगह भटकती नजर आती है और मिस्ट्री का असर उतना मजबूत नहीं बन पाता, जितना होना चाहिए था। स्टारकास्ट की एक्टिंग कैसी है? फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी स्टारकास्ट है। विनय पाठक अपने किरदार में प्रभाव छोड़ते हैं और उनकी परफॉर्मेंस काफी नेचुरल लगती है। सौरभ शुक्ला भी अपने रोल में दमदार नजर आते हैं और स्क्रीन पर पकड़ बनाए रखते हैं। वहीं रणवीर शौरी और रजत कपूर जैसे कलाकार भी अपने अनुभव का असर दिखाते हैं। हालांकि बाकी सहायक कलाकारों की एक्टिंग सामान्य है और वे ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाते। फिल्म का डायरेक्शन और तकनीकी पक्ष कैसा है? डायरेक्शन की बात करें तो रजत कपूर का प्रयास साफ दिखता है, लेकिन कहानी और पटकथा कमजोर होने की वजह से फिल्म प्रभावित होती है। फिल्म शुरू से अंत तक दर्शकों को बांधे रखने में असफल रहती है। तकनीकी रूप से फिल्म ठीक-ठाक है, लेकिन इसमें कोई खास नई बात या प्रभावशाली ट्रीटमेंट देखने को नहीं मिलता। फिल्म का संगीत और बैकग्राउंड स्कोर कैसा है? फिल्म में कोई खास गाने नहीं हैं, जिससे इसका एंटरटेनमेंट वैल्यू थोड़ा कम हो जाता है। बैकग्राउंड म्यूजिक भी सामान्य है और कई जगह सीन के असर को मजबूत करने में नाकाम रहता है। फाइनल वर्डिक्ट, देखे या नहीं? अगर आप मिस्ट्री फिल्मों के शौकीन हैं और सिर्फ अच्छे कलाकारों की एक्टिंग देखना चाहते हैं, तो इसे एक बार देखा जा सकता है। लेकिन अगर आप एक कसावट भरी कहानी और मजबूत थ्रिल की उम्मीद कर रहे हैं, तो यह फिल्म आपको निराश कर सकती है।

Read More »
अनंत अंबानी को सेलेब्स ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं:सलमान ने कहा प्रेरणादायक इंसान, शाहरुख बोले- अच्छे काम करते रहो, रणवीर ने गाना गाया

अनंत अंबानी को सेलेब्स ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं:सलमान ने कहा प्रेरणादायक इंसान, शाहरुख बोले- अच्छे काम करते रहो, रणवीर ने गाना गाया

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का आज जन्मदिन है, जिसका गुजरात के जामनगर में सेलिब्रेशन हो रहा है, जिसमें शामिल होने के लिए कई बॉलीवुड सितारे भी पहुंचे। सलमान खान ने अनंत अंबानी के साथ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। उन्होंने जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, सबसे निस्वार्थ, सबसे दयालु इंसान और कई लोगों के लिए प्रेरणा, मेरे छोटे भाई अनंत को जन्मदिन की शुभकामनाएं। अनंत के लिए एक और पोस्ट में सलमान ने लिखा, ये बात सुन लो, अगर याददाश्त कमजोर है तो लिख लो… ये आदमी देश को भी आगे ले जाएगा। मेरे छोटे भाई अनंत लंबी उम्र जिएं… दिल और दिमाग से असली अंबानी अनंत अंबानी… एकदम साफ दिल वाला इंसान। शाहरुख खान ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अनंत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, अनंत अंबानी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं… आप ऐसे ही अच्छे काम करते रहें और हमेशा सही और सकारात्मक चीजों के साथ खड़े रहें। आपका काम लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाता रहे। भगवान आपको हमेशा अच्छी सेहत और खुशियां दे। रणवीर सिंह ने भी अनंत को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की। जामनगर में अनंत अंबानी के बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान रणवीर सिंह ने सिंगर मोहित चौहान के साथ 90 के दशक का गाना “डूबा डूबा रहता हूं” गाया। बॉबी देओल और अनन्या पांडे ने भी अनंत अंबानी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। अनन्या ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बधाई दी, जबकि बॉबी देओल ने सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए शुभकामनाएं दीं।

Read More »
अनंत अंबानी को सेलेब्स ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं:सलमान ने कहा प्रेरणादायक इंसान, शाहरुख बोले- अच्छे काम करते रहो, रणवीर ने गाना गाया

अनंत अंबानी को सेलेब्स ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं:सलमान ने बताया प्रेरणादायक इंसान, शाहरुख बोले- अच्छे काम करते रहो, रणवीर ने गाना गाया

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का आज जन्मदिन है। इसका सेलिब्रेशन गुजरात के जामनगर में हो रहा है। इसमें शामिल होने कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे। सलमान खान ने अनंत अंबानी के साथ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। उन्होंने जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, सबसे निस्वार्थ, सबसे दयालु इंसान और कई लोगों के लिए प्रेरणा, मेरे छोटे भाई अनंत को जन्मदिन की शुभकामनाएं। अनंत के लिए एक और पोस्ट में सलमान ने लिखा, ये बात सुन लो, अगर याददाश्त कमजोर है तो लिख लो… ये आदमी देश को भी आगे ले जाएगा। मेरे छोटे भाई अनंत लंबी उम्र जिएं… दिल और दिमाग से असली अंबानी अनंत अंबानी… एकदम साफ दिल वाला इंसान। शाहरुख खान ने भी दी बधाई शाहरुख खान ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अनंत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, अनंत अंबानी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं… आप ऐसे ही अच्छे काम करते रहें और हमेशा सही और सकारात्मक चीजों के साथ खड़े रहें। आपका काम लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाता रहे। भगवान आपको हमेशा अच्छी सेहत और खुशियां दे। रणवीर सिंह ने पार्टी में गाना गाया रणवीर सिंह ने भी अनंत को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की। वहीं, अनंत अंबानी के बर्थडे सेलिब्रेशन से रणवीर का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें वे सिंगर मोहित चौहान के साथ गाना गाते नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने भी अनंत अंबानी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं सबसे बड़ी प्रेरणा और सबसे दयालु इंसान को। आपका धन्यवाद, जो आप सभी को एक बेहतर इंसान बनना सिखाते हैं।

Read More »
सुनंदा शर्मा बस में बोली-दाल-मखनी, मिस्सी रोटी:पैर में चोट लगने पर कहा-किसकी नजर लग गई; ऐसा स्वागत मत करो भाग जाएं

सुनंदा शर्मा बस में बोली-दाल-मखनी, मिस्सी रोटी:पैर में चोट लगने पर कहा-किसकी नजर लग गई; ऐसा स्वागत मत करो भाग जाएं

पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के कुछ फनी वीडियो सामने आए हैं। सुनंदा शर्मा कभी बस तो कभी ऑटो में बैठी दिख रही हैं। वहीं वीडियो में वो मजाजिकया अंदाज में बातें कर रही हैं। फैंस को सुनंदा शर्मा का यह अंदाज खूब पसंद आ रहा है। हाल ही में सुनंदा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ ऐसी स्टोरीज और पोस्ट शेयर कीं, जिन्हें देख उनके फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। एयरपोर्ट शटल बस से लेकर घर तक,सुनंदा का बिंदास अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सुनंदा शर्मा एक वीडियो में अपने टीम मैंबर्स के साथ बस में दिख रही हैं। मास्क लगाए सुनंदा ने अचानक बस में जोर-जोर से बोलना शुरू कर दिया जिससे बस में बैठे उसके टीम मैंबर्स व पैसेंजर्स एक पल के लिए हैरान रह गए। सुनंदा ने मजाकिया लहजे में पूछा “ रोटी आई सी ओदे नाल दाल मखनी” इसके बाद सुनंदा शर्मा ने बस में मौजूद लोगों को मिस्सी रोटी के नाम पर इतना छेड़ा कि लोग थोड़े सकपका गए और कुछ हंसने लगे। सुनंदा खुद अपनी हंसी पर काबू नहीं रख पा रही थीं और वीडियो में कह रही हैं कि “जाजां (जहाज) दे सफर कर कमले (पागल) हो गए”। ऑटो की आगे की सीट पर बैठी सुनंदा शर्मा अपने शो के लिए एक शहर में गई तो वहां की सड़कों पर ऑटो में बैठकर निकली। ऑटो की आगे की सीट यानि ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठी फोटो शेयर की। फोटो की कैप्शन में उन्होंने लिखा कि रोज नया शहर, नया सफर। आप जानते हैं कि यह कौन सा शहर है। उसके बाद उनके फैंस लिखते हैं कि आप शहजानपुर में आई और हमें मिलने का मौका नहीं मिला। लोगों को सिविक सेंस नहीं हैं, ई-हा… सुनंदा शर्मा ने एक और फनी वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उसमें वो अपने एक टीम मैंबर के साथ रेस्टोरेंट में दिखी। सुनंदा पहले सिरियस अंदाज में कही हैं कि लोगों को सिविक सेंस नहीं है कि बाहर आके क्या बात करनी है, क्या नहीं? उसके बाद वो चुप हो जाती है और फिर अचानक ई-हा… कहकर जोर से हंसने लगती हैं। फैंस उनके इस अंदाज पर भी खूब कमेंट कर रहे हैं। आतिशबाज़ी देख बोलीं डराओ तो मत दिन के अंत में सुनंदा का स्वागत ज़ोरदार आतिशबाज़ी के साथ हुआ। रात के अंधेरे में आसमान में चमकते पटाखों को देख उन्होंने तंज कसते हुए कहा ये देखिए कुछ इस तरह से हमारा स्वागत हो रहा है। पर भाई ऐसा स्वागत भी मत करो कि हम डर ही जाएं और यहाँ से भाग जाएं पैर में चोट लगी, बोली-किसी की नजर लग गई मस्ती भरे वीडियो के बाद सुनंदा ने अपनी एक और तकलीफ फैंस के साथ साझा की लेकिन वहां भी उनका देसी पन झलक उठा। उन्होंने अपने पैर पर पड़ा एक नीला निशान दिखाते हुए पंजाबी में कहा एह पता नहीं केहड़े औंतरे ने नज़र लाई है पैर नूँ (पता नहीं किस बदकिस्मत की नज़र मेरे पैर को लग गई है) फैंस उनके इस ठेठ पंजाबी अंदाज़ को काफी पसंद कर रहे हैं जिसमें वह अपनी चोट का दोष बुरी नजर को दे रही हैं।

Read More »

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Smoke and debris flies around at the site of an Israeli strike that targeted a building adjacent to the highway that leads to Beirut's international airport.

April 5, 2026/
12:02 pm

आखरी अपडेट:05 अप्रैल, 2026, 12:02 IST राघव चड्ढा ने AAP नेताओं के इस दावे को खारिज कर दिया कि उन्होंने...

अमेरिका में बच्चों के लिए ‘द बैलेंस प्रोजेक्ट’:फोन-फ्री बचपन; असली दुनिया को इतना दिलचस्प बनाइए कि बच्चे स्क्रीन भूल जाएं

March 20, 2026/
11:52 am

अमेरिका के न्यू जर्सी राज्य के लिटिल सिल्वर शहर में 7 साल की मौली रोज साइकिल से अकेले स्कूल जाती...

ask search icon

March 22, 2026/
8:26 am

Last Updated:March 22, 2026, 08:26 IST चैत्र नवरात्रि के पूरे नौ दिन लोग मां दुर्गा की भक्ति में डूबे रहते...

आंध्र प्रदेश में नेवी कर्मचारी ने प्रेमिका की हत्या की:पत्नी के मायके जाने के बाद घर बुलाया; झगड़े के बाद कई टुकड़े किए, सिर फेंका

March 30, 2026/
1:14 pm

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक नेवी कर्मचारी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर शव के टुकड़े कर दिए। आरोपी...

'असम पुलिस पाताल से ढूंढेगी...', दिल्ली आवास पर नहीं मिले कांग्रेस नेता पवन मंडल तो टूटे से लाल टुकड़े असम सीएम हिमंत, ये चेतावनी दे रहे हैं?

April 7, 2026/
5:03 pm

असम विधानसभा चुनाव 2026: असम में कांग्रेस प्रवक्ता पवन के सहायक के बाद एसोसिएट पद पर खड़ा हो गया है।...

सीधी में खेत-तालाब निर्माण को लेकर विवाद:रात में जेसीबी से खुदाई का आरोप, कलेक्टर से शिकायत

April 11, 2026/
8:30 am

सीधी जिले के ग्राम कोस्टा कोठार में खेत तालाब निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि...

बालाघाट में विवाहिता ने की खुदकुशी:पिता बोले- पढ़ी-लिखी थी ऐसा नहीं कर सकती, लगाया प्रताड़ना का आरोप

March 12, 2026/
11:46 am

बालाघाट के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक विवाहिता महिला का शव उसके बेडरूम में फांसी पर लटका मिला है। मृतका...

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

राजनीति