Sunday, 08 Nov 2026 | 02:20 PM

Trending :

होम अलोन और लव एक्चुअली से प्रेरित होकर बनी फिल्म:मीठे में क्या है की स्टारकास्ट ने बताया असल जिंदगी का तरीका

होम अलोन और लव एक्चुअली से प्रेरित होकर बनी फिल्म:मीठे में क्या है की स्टारकास्ट ने बताया असल जिंदगी का तरीका

दिवाली पर परिवार और रिश्तों को लेकर बनी फिल्म ‘मीठे में क्या है’ आज, यानी 30 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। इसका निर्देशन राधिका बंसल ने किया है। दैनिक भास्कर से बातचीत में राधिका, आयशा रजा मिश्रा, रोहिणी हट्टंगड़ी और ऋत्विक भौमिक ने फिल्म, किरदारों और परिवार से जुड़ी यादों पर बात की। राधिका ने बताया कि फिल्म का विचार क्रिसमस फिल्मों से आया। रोहिणी ने कहा कि कलाकारों को इस फिल्म में किरदार निभाने के बजाय उन्हें जीना था। सवाल: ‘मीठे में क्या है?’ में दर्शकों को क्या खास देखने को मिलेगा? जवाब/राधिका बंसल: फिल्म में बहुत सारा मसाला है। यह खट्टी-मीठी कहानी है, जिसमें ड्रामा, हास्य, रिश्तों की उलझनें और कई सरप्राइज हैं। यह एक मिक्स बॉक्स की तरह है। सवाल: फिल्म बनाने का विचार कैसे आया? जवाब/राधिका: हमारा परिवार हर साल क्रिसमस पर ‘होम अलोन’ और ‘लव एक्चुअली’ जैसी फिल्में देखता है। मुझे लगा कि दिवाली पर भी ऐसी फिल्म होनी चाहिए, जिसे पूरा परिवार साथ बैठकर देख सके। दिवाली घर लौटने और परिवार के साथ वक्त बिताने का त्योहार है। इसी विचार से फिल्म की कहानी आगे बढ़ी। सवाल: पहली फिल्म में इतनी शानदार स्टारकास्ट कैसे मिली? जवाब/राधिका: यह मेरी पहली फिल्म है। मैं पहले कभी फिल्म के सेट पर भी नहीं गई थी, इसलिए शुरुआत में उम्मीदें कम रखी थीं। मैं कहानी को नानी के किरदार के इर्द-गिर्द बनाना चाहती थी। रोहिणी हट्टंगड़ी मेरी ड्रीम कास्ट थीं। मैंने सोचा कि पूछने में क्या हर्ज है। उन्होंने हां कहा, तो लगा कि शायद अच्छी फिल्म बन जाएगी। फिर आयशा रजा मिश्रा और ऋत्विक भौमिक भी जुड़ गए। खास बात यह है कि किसी ने भी फिल्म के लिए मना नहीं किया। सवाल: आयशा जी, निर्देशक राधिका के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा? जवाब/आयशा रजा मिश्रा: राधिका अपने किरदारों को लेकर बहुत स्पष्ट थीं। शुरुआत में मुझे कुछ निर्देश गलत भी लगे, लेकिन जब सीन शूट हुए तो समझ आया कि वह सही थीं। एक कलाकार के तौर पर किरदार को समझने और उसे नए तरीके से खोजने में मजा आया। फिल्म में मां-बेटी, मां-बेटे और परिवार के दूसरे रिश्तों को खूबसूरती से दिखाया गया है। सवाल: रोहिणी जी, फिल्म में ऐसा क्या खास लगा कि आपने तुरंत हां कह दी? जवाब/रोहिणी हट्टंगड़ी: जब राधिका ने कहानी सुनाई, तभी लगा कि यह एक छोटी, खूबसूरत पारिवारिक फिल्म बनने वाली है। इसमें बड़े-बड़े इमोशनल सीन दिखाने के बजाय रिश्तों को सहज तरीके से पेश किया गया है। ऐसे किरदार निभाना मुश्किल होता है, क्योंकि उनमें अभिनय दिखाने के बजाय उन्हें जीना पड़ता है। फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़कर भी लगा था कि यह एक अच्छा अनुभव होगा। हमने पूरी फिल्म एक महीने में शूट की। साथ रहने और काम करने से कलाकारों के बीच भी पारिवारिक रिश्ता बन गया। इसका असर पर्दे पर भी दिखेगा। निर्देशक को अपने किरदारों की समझ थी, इसलिए काम करना आसान रहा। सवाल: ऋत्विक, आपने फिल्म के लिए हां क्यों कहा? जवाब/ऋत्विक भौमिक: पहली बार राधिका से वीडियो कॉल पर बात हुई थी। उन्होंने कुछ सीन भेजे और बताया कि वह कैसी फिल्म बनाना चाहती हैं। उनकी बातों में कहानी को लेकर सच्चाई और अपनापन था। उनका उत्साह देखकर लगा कि मैं भी इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहता हूं। मैं जय अग्रवाल का किरदार निभा रहा हूं। वह परिवार की नई पीढ़ी का सबसे बड़ा बेटा है और अपनी जिंदगी के एक खास अनुभव से गुजर रहा है। इस किरदार के जरिए मुझे दुख और उससे जुड़े इमोशंस को एक नए तरीके से समझने का मौका मिला। सवाल: सेट पर कोई ऐसा अनुभव रहा, जब एक सीन बार-बार शूट करना पड़ा? जवाब/राधिका: एक सूटकेस वाला लंबा सीन था, जिसमें रात के समय अलग-अलग जगहों पर जाना था। उसे कई बार शूट करना पड़ा। लाइटिंग और सीन की जरूरतों के कारण काफी रीटेक हुए। सवाल: लखनऊ में शूटिंग के दौरान वहां की मिठाइयों का कितना आनंद लिया? जवाब/रोहिणी: लखनऊ की रबड़ी और जलेबी सभी को बहुत पसंद आई। राम आसरे और छप्पन भोग जैसी जगहों की मिठाइयां भी खाईं। सेट पर तो हमने खूब दावत की। सवाल: ऋत्विक, मीठा खाने से परहेज करने वालों से आप क्या कहेंगे? जवाब/ऋत्विक: मैं अपने मन की सुनता हूं। जब मीठा खाने का मन करता है, तो खा लेता हूं। बाद में जिम में मेहनत कर लेंगे। लेकिन खाने का मजा भी जरूरी है। दिवाली पर तो खास तौर पर मनपसंद मिठाई खानी चाहिए। बस, ध्यान रखकर खाना चाहिए। सवाल: फिल्म देखने के बाद दर्शकों के मन में क्या संदेश रहना चाहिए? जवाब/राधिका: मैं चाहती हूं कि फिल्म देखने के बाद लोगों को अपने परिवार की याद आए। उन्हें लगे कि कई दिनों से नानी, चाचा या किसी कजिन से बात नहीं हुई है, तो उन्हें फोन कर लेना चाहिए। अगर फिल्म किसी को अपने परिवार से दोबारा जुड़ने के लिए प्रेरित कर सके, तो मेरे लिए यही सबसे बड़ी खुशी होगी। सवाल: आपकी नानी से जुड़ी कोई खास याद, जिसने फिल्म को प्रेरित किया? जवाब/राधिका: यह फिल्म मेरी नानी को समर्पित है और उनसे प्रेरित है। शूटिंग शुरू होने से तीन महीने पहले उनका निधन हो गया था। मुझे बहुत दुख हुआ कि वह फिल्म नहीं देख सकीं। लेकिन मुझे लगता है कि उनका आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ है। उनसे जुड़ी बहुत सारी यादें हैं, लेकिन आज भी लगता है कि काश, उनसे थोड़ी और बात कर ली होती और उन्हें थोड़ा और फोन किया होता। सवाल: आयशा जी, नानी-दादी से जुड़ी कोई याद या कहानी? जवाब/आयशा: मेरी नानी स्वतंत्रता सेनानी और कम्युनिस्ट थीं, जबकि मेरी दादी न्यूज रीडर थीं। दोनों कामकाजी महिलाएं थीं। मेरे परिवार में किसी को खाना बनाने का शौक नहीं था। मैं शायद अपने परिवार की पहली ऐसी महिला हूं, जो पूरे मन से खाना बनाती है। मैंने खाना बनाना इसलिए सीखा, ताकि अपने बेटे के लिए उसकी पसंद का खाना बना सकूं। सवाल: रोहिणी जी, नानी-दादी से जुड़ी कौन-सी याद सबसे खास है? जवाब/रोहिणी: मैंने अपनी दादी को कभी नहीं देखा। नानी कुछ समय हमारे साथ रही थीं। मेरा ननिहाल वडोदरा में था और वहां जाना मुझे बहुत अच्छा लगता था। घर के हर कमरे में

Read More »

Karwa Chauth 2026: Anil Kapoor Mumbai Home Celebration

Karwa Chauth 2026: Anil Kapoor Mumbai Home Celebration

12 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर के मुंबई स्थित आवास पर करवा चौथ का त्योहार रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। हर साल की तरह इस बार भी अनिल कपूर के घर कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे। इस सेलिब्रेशन में शिल्पा शेट्टी, मीरा राजपूत, रीदिमा कपूर साहनी, महीप कपूर, भावना पांडे, नीलम कोठारी और नताशा दलाल समेत कई जाने-माने सितारे पूजा की थाली और छन्नी लेकर पहुंचे। शिल्पा ओमब्रे पिंक और रेड कलर की साड़ी में नजर आईं। शाहिद कपूर की पत्नी मीरा भी ट्रिडीशनल साड़ी में पहुंची। वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल और निर्देशक रोहित धवन की पत्नी जानवी देसाई धवन भी इस पारंपरिक पूजा का हिस्सा बनीं। अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर भी सेलिब्रेशन में शामिल हुईं। पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी और एक्ट्रेस गीता बसरा पिंक शरारा सूट में दिखीं अभिनेत्री और गायिका पद्मिनी कोल्हापुरे भी पूजा में पहुंची। ऋषि कपूर की बेटी रीदिमा कपूर साहनी गुलाबी रंग के लहंगे में पहुंचीं। सालों से चली आ रही है कपूर परिवार की यह परंपरा सुनीता और अनिल कपूर का मुंबई स्थित घर पिछले कई वर्षों से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में करवा चौथ सेलिब्रेशन का ठिकाना रहा है। सुनीता कपूर हर साल अपने घर पर बॉलीवुड से जुड़े परिवारों और अभिनेत्रियों के लिए इस पूजा का आयोजन करती हैं। यहां हर साल तमाम हस्तियां कथा सुनती हैं और व्रत खोलने की रस्मों को पूरा करती हैं। ये खबर भी पढ़ें तमन्ना ने अन्नू कपूर के कमेंट पर दिया रिएक्शन:बोलीं- मैं इन चीजों पर ध्यान ही नहीं देती; एक्टर ने बॉडी पर दिया था आपत्तिजनक बयान एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने अन्नू कपूर के ‘दूधिया बदन’ वाले कमेंट पर पहली बार रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा कि वह ऐसी बातों के बजाय अपने काम पर ध्यान देती हैं। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Read More »
Karwa Chauth 2026: Anil Kapoor Mumbai Home Celebration

Karwa Chauth 2026: Anil Kapoor Mumbai Home Celebration

2 घंटे पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर के मुंबई स्थित आवास पर करवा चौथ का त्योहार रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। हर साल की तरह इस बार भी अनिल कपूर के घर कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे। इस सेलिब्रेशन में शिल्पा शेट्टी, मीरा राजपूत, रीदिमा कपूर साहनी, महीप कपूर, भावना पांडे, नीलम कोठारी और नताशा दलाल समेत कई जाने-माने सितारे पूजा की थाली और छन्नी लेकर पहुंचे। शिल्पा ओमब्रे पिंक और रेड कलर की साड़ी में नजर आईं। शाहिद कपूर की पत्नी मीरा भी ट्रिडीशनल साड़ी में पहुंची। वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल और निर्देशक रोहित धवन की पत्नी जानवी देसाई धवन भी इस पारंपरिक पूजा का हिस्सा बनीं। अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर भी सेलिब्रेशन में शामिल हुईं। पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी और एक्ट्रेस गीता बसरा पिंक शरारा सूट में दिखीं अभिनेत्री और गायिका पद्मिनी कोल्हापुरे भी पूजा में पहुंची। ऋषि कपूर की बेटी रीदिमा कपूर साहनी गुलाबी रंग के लहंगे में पहुंचीं। सालों से चली आ रही है कपूर परिवार की यह परंपरा सुनीता और अनिल कपूर का मुंबई स्थित घर पिछले कई वर्षों से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में करवा चौथ सेलिब्रेशन का ठिकाना रहा है। सुनीता कपूर हर साल अपने घर पर बॉलीवुड से जुड़े परिवारों और अभिनेत्रियों के लिए इस पूजा का आयोजन करती हैं। यहां हर साल तमाम हस्तियां कथा सुनती हैं और व्रत खोलने की रस्मों को पूरा करती हैं। ये खबर भी पढ़ें तमन्ना ने अन्नू कपूर के कमेंट पर दिया रिएक्शन:बोलीं- मैं इन चीजों पर ध्यान ही नहीं देती; एक्टर ने बॉडी पर दिया था आपत्तिजनक बयान एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने अन्नू कपूर के ‘दूधिया बदन’ वाले कमेंट पर पहली बार रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा कि वह ऐसी बातों के बजाय अपने काम पर ध्यान देती हैं। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Read More »
Ram Gopal Varma Legal Notice

Ram Gopal Varma Legal Notice

2 घंटे पहले कॉपी लिंक फिल्म निर्माता रामगोपाल वर्मा को 29.67 करोड़ रुपए का बकाया न चुकाने पर लीगल नोटिस जारी किया है। फिल्म प्रोडक्शन कंपनी ‘एकलातांत फिल्म्स’ ने यह रकम ना चुकाने का आरोप लगाया है। ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन की मैगजीन कंप्लीट सिनेमा के 24 और 31 अक्टूबर 2026 के अंक में प्रकाशित सार्वजनिक नोटिस के अनुसार, कंपनी ने रामगोपाल वर्मा को 30 अक्टूबर 2026 तक पूरी रकम का भुगतान करने को कहा है। ऐसा न करने पर कंपनी ने उनके प्रोजेक्ट्स के अधिकार रोकने और कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। 2010 के समझौते से जुड़ा है देनदारी का विवाद नोटिस के मुताबिक, यह पूरा विवाद 10 अप्रैल 2010 को हुए एक समझौते से जुड़ा हुआ है। इसमें 17 अप्रैल 2013 को बॉम्बे हाईकोर्ट की ओर से दिए गए एक आदेश का भी हवाला दिया गया है। कंपनी का दावा है कि रामगोपाल वर्मा पर मूल बकाया के अलावा 11.38 करोड़ रुपए का ब्याज भी जमा हो चुका है। ब्याज मिलाकर कुल देनदारी 29.67 करोड़ रुपए से अधिक हो गई है। कंपनी ने 15 अक्टूबर 2026 को रामगोपाल वर्मा को कानूनी नोटिस भेजा था। बिना लिखित NOC के काम करने पर रोक का दावा एकलातांत फिल्म्स का कहना है कि समझौते की शर्तों के अनुसार, जब तक रामगोपाल वर्मा बकाया रकम का पूरा भुगतान नहीं कर देते, तब तक वे किसी तीसरे पक्ष के साथ काम नहीं कर सकते। उन्हें फिल्म निर्माण, सह-निर्माण, निर्देशन या लेखन से जुड़ी किसी भी काम के लिए कंपनी से लिखित अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) लेना जरूरी है। बिना अनुमति के वे किसी भी नए प्रोजेक्ट से नहीं जुड़ सकते। 30 अक्टूबर तक भुगतान न करने पर प्रोजेक्ट्स रुकेंगे कंपनी ने चेतावनी दी है कि यदि 30 अक्टूबर 2026 तक बकाए का निपटारा नहीं हुआ, तो वह समझौते के तहत आने वाली फिल्मों और प्रोजेक्ट्स में रामगोपाल वर्मा के हिस्से, अधिकारों, राजस्व और कमाई पर अपना लीगल अधिकार (लागू कर देगी। इससे उनकी फिल्मों की रिलीज, प्रसारण या अन्य जरिया से मिलने वाला राजस्व रोका जा सकता है। तीसरी पार्टियों और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को भी दी चेतावनी सार्वजनिक नोटिस में उन लोगों और कंपनियों को भी आगाह किया गया है जो रामगोपाल वर्मा के प्रोजेक्ट्स के अधिकार खरीदने, लाइसेंस लेने, डिस्ट्रीब्यूशन करने या ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम करने की योजना बना रहे हैं। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि बिना NOC के ऐसा कोई भी सौदा करने वाली पार्टियां अपने जोखिम पर काम करेंगी। कंपनी उनके खिलाफ स्टे ऑर्डर (इंजंक्शन), रिकवरी याचिका और कानूनी सुरक्षा अधिकारों के तहत कड़ी कार्रवाई करेगी। ये खबर भी पढ़ें टाइगर के शूटर्स की गिरफ्तारी पर राम गोपाल वर्मा बोले:वे सिर्फ मोहरे होते हैं, जश्न मनाने से पहले अंडरवर्ल्ड को समझना होगा बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने शूटर्स की गिरफ्तारी को बड़ी कामयाबी मानने पर सवाल उठाए हैं। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Read More »
Ram Gopal Varma Legal Notice

Ram Gopal Varma Legal Notice

9 मिनट पहले कॉपी लिंक फिल्म निर्माता रामगोपाल वर्मा को 29.67 करोड़ रुपए का बकाया न चुकाने पर लीगल नोटिस जारी किया है। फिल्म प्रोडक्शन कंपनी ‘एकलातांत फिल्म्स’ ने यह रकम ना चुकाने का आरोप लगाया है। ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन की मैगजीन कंप्लीट सिनेमा के 24 और 31 अक्टूबर 2026 के अंक में प्रकाशित सार्वजनिक नोटिस के अनुसार, कंपनी ने रामगोपाल वर्मा को 30 अक्टूबर 2026 तक पूरी रकम का भुगतान करने को कहा है। ऐसा न करने पर कंपनी ने उनके प्रोजेक्ट्स के अधिकार रोकने और कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। 2010 के समझौते से जुड़ा है देनदारी का विवाद नोटिस के मुताबिक, यह पूरा विवाद 10 अप्रैल 2010 को हुए एक समझौते से जुड़ा हुआ है। इसमें 17 अप्रैल 2013 को बॉम्बे हाईकोर्ट की ओर से दिए गए एक आदेश का भी हवाला दिया गया है। कंपनी का दावा है कि रामगोपाल वर्मा पर मूल बकाया के अलावा 11.38 करोड़ रुपए का ब्याज भी जमा हो चुका है। ब्याज मिलाकर कुल देनदारी 29.67 करोड़ रुपए से अधिक हो गई है। कंपनी ने 15 अक्टूबर 2026 को रामगोपाल वर्मा को कानूनी नोटिस भेजा था। बिना लिखित NOC के काम करने पर रोक का दावा एकलातांत फिल्म्स का कहना है कि समझौते की शर्तों के अनुसार, जब तक रामगोपाल वर्मा बकाया रकम का पूरा भुगतान नहीं कर देते, तब तक वे किसी तीसरे पक्ष के साथ काम नहीं कर सकते। उन्हें फिल्म निर्माण, सह-निर्माण, निर्देशन या लेखन से जुड़ी किसी भी काम के लिए कंपनी से लिखित अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) लेना जरूरी है। बिना अनुमति के वे किसी भी नए प्रोजेक्ट से नहीं जुड़ सकते। 30 अक्टूबर तक भुगतान न करने पर प्रोजेक्ट्स रुकेंगे कंपनी ने चेतावनी दी है कि यदि 30 अक्टूबर 2026 तक बकाए का निपटारा नहीं हुआ, तो वह समझौते के तहत आने वाली फिल्मों और प्रोजेक्ट्स में रामगोपाल वर्मा के हिस्से, अधिकारों, राजस्व और कमाई पर अपना लीगल अधिकार (लागू कर देगी। इससे उनकी फिल्मों की रिलीज, प्रसारण या अन्य जरिया से मिलने वाला राजस्व रोका जा सकता है। तीसरी पार्टियों और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को भी दी चेतावनी सार्वजनिक नोटिस में उन लोगों और कंपनियों को भी आगाह किया गया है जो रामगोपाल वर्मा के प्रोजेक्ट्स के अधिकार खरीदने, लाइसेंस लेने, डिस्ट्रीब्यूशन करने या ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम करने की योजना बना रहे हैं। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि बिना NOC के ऐसा कोई भी सौदा करने वाली पार्टियां अपने जोखिम पर काम करेंगी। कंपनी उनके खिलाफ स्टे ऑर्डर (इंजंक्शन), रिकवरी याचिका और कानूनी सुरक्षा अधिकारों के तहत कड़ी कार्रवाई करेगी। ये खबर भी पढ़ें टाइगर के शूटर्स की गिरफ्तारी पर राम गोपाल वर्मा बोले:वे सिर्फ मोहरे होते हैं, जश्न मनाने से पहले अंडरवर्ल्ड को समझना होगा बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने शूटर्स की गिरफ्तारी को बड़ी कामयाबी मानने पर सवाल उठाए हैं। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Read More »
Yami Gautam National Award | Article 370 Success & Himachal Farming Plan

Yami Gautam National Award | Article 370 Success & Himachal Farming Plan

59 मिनट पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र कॉपी लिंक ‘आर्टिकल 370’ में जूनी हक्सर के किरदार के लिए यामी गौतम को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान मिला। टीवी से करियर शुरू करने वाली यामी गौतम ने 2012 में ‘विक्की डोनर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। पहली फिल्म हिट रही, लेकिन आगे का सफर आसान नहीं रहा। ‘टोटल सियापा’, ‘एक्शन जैक्सन’, ‘सनम रे’, ‘जुनूनियत’, ‘सरकार 3’ और ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ के बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन के बीच उन्होंने एक्टिंग छोड़कर हिमाचल प्रदेश में खेती करने का मन बना लिया था। यामी ने बताया कि उन्होंने वहां जमीन खरीदी थी। ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ नहीं चलती तो वह बैग पैक करके घर लौट जातीं। हालांकि, ‘उरी’ और ‘बाला’ की सफलता ने उनके करियर को नई दिशा दी। बाद में ‘ओएमजी 2’ और ‘आर्टिकल 370’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अभिनय क्षमता साबित की। ‘आर्टिकल 370’ में ज़ूनी हक्सर के किरदार के लिए उन्हें 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान मिला। आज की सक्सेस स्टोरी में यामी गौतम के करियर से जुड़ी कुछ खास बातें। टीवी से बॉलीवुड तक का सफर, पहली फिल्म से मिली पहचान यामी गौतम ने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले उन्होंने टेलीविजन पर काम किया। ‘चांद के पार चलो’ और ‘ये प्यार न होगा कम’ जैसे शोज से उन्हें पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने फिल्मों की ओर रुख किया। यामी ने 2012 में रिलीज हुई ‘विक्की डोनर’ से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया। शूजित सरकार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना थे। स्पर्म डोनेशन जैसे संवेदनशील विषय पर बनी कॉमेडी-ड्रामा को दर्शकों ने पसंद किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और यामी को पहचान मिली। पहली फिल्म की सफलता के बाद यामी के करियर से तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद थी। हालांकि, बॉलीवुड में एक हिट फिल्म से लंबी पारी तय नहीं होती। कलाकार को लगातार अच्छी भूमिकाओं और सफल फिल्मों की जरूरत होती है। यामी के साथ भी यही हुआ। डेब्यू के बाद उन्हें कई फिल्मों में काम मिला, लेकिन सभी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल नहीं रहीं। ‘विक्की डोनर’ के बाद फिल्मों का ऐसा रहा रिपोर्ट कार्ड यामी गौतम की ‘विक्की डोनर’ अप्रैल 2012 में रिलीज हुई थी, जबकि ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ जनवरी 2019 में रिलीज हुई। दोनों फिल्मों के बीच लगभग सात साल का अंतर था। इस दौरान यामी ने कई फिल्मों में काम किया। कुछ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया, जबकि कुछ उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं। 2014: ‘टोटल सियापा’ और ‘एक्शन जैक्सन’ रहीं असफल ‘विक्की डोनर’ के बाद यामी की अगली प्रमुख हिंदी फिल्म ‘टोटल सियापा’ थी। 2014 में आई इस रोमांटिक कॉमेडी में उनके साथ अली जफर थे। फिल्म को दर्शकों का अपेक्षित समर्थन नहीं मिला। बॉक्स ऑफिस इंडिया ने इसे डिजास्टर की श्रेणी में रखा। इसी साल यामी अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा के साथ ‘एक्शन जैक्सन’ में नजर आईं। प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी इस एक्शन फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन निराशाजनक रहा। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, फिल्म फ्लॉप रही। इन फिल्मों से स्पष्ट हुआ कि ‘विक्की डोनर’ की सफलता दोहराना यामी के लिए आसान नहीं था। हालांकि, उन्होंने काम जारी रखा और अलग-अलग तरह की भूमिकाएं स्वीकार कीं। ‘बदलापुर’ एक एक्शन क्राइम ड्रामा है, जिसमें यामी गौतम, वरुण धवन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थीं। 2015: ‘बदलापुर’ से मिली राहत 2015 में यामी गौतम वरुण धवन अभिनीत ‘बदलापुर’ में नजर आईं। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इस क्राइम थ्रिलर में उन्होंने मिशा का किरदार निभाया था। नवाजुद्दीन सिद्दीकी और हुमा कुरैशी भी अहम भूमिकाओं में थे। ‘बदलापुर’ में यामी की भूमिका उनकी दूसरी फिल्मों से अलग थी। फिल्म की गंभीर कहानी बदले, अपराध और मानवीय भावनाओं के इर्द-गिर्द घूमती थी। इसे अच्छा प्रतिसाद मिला और बॉक्स ऑफिस इंडिया ने हिट बताया। इस सफलता से यामी को राहत मिली। इससे पता चला कि वह रोमांटिक कॉमेडी के अलावा गंभीर और गहरे विषयों वाली कहानियों में भी काम कर सकती हैं। 2016: ‘सनम रे’ और ‘जुनूनियत’ से नहीं मिला अपेक्षित फायदा 2016 यामी के लिए फिर चुनौतीपूर्ण रहा। वह दिव्या खोसला कुमार की निर्देशित ‘सनम रे’ में पुलकित सम्राट के साथ नजर आईं। फिल्म रोमांटिक कहानी पर आधारित थी और इसके संगीत की भी चर्चा हुई। इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही। बॉक्स ऑफिस इंडिया ने इसे फ्लॉप बताया। इसी साल पुलकित सम्राट के साथ उनकी एक और रोमांटिक फिल्म ‘जुनूनियत’ रिलीज हुई। यह भी बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। बॉक्स ऑफिस इंडिया ने इसे डिजास्टर की श्रेणी में रखा। लगातार दो फिल्मों की असफलता से यामी के करियर में संघर्ष का दौर लंबा हुआ। हालांकि, फिल्में न चलने का मतलब यह नहीं था कि उनके पास काम नहीं था। वह लगातार फिल्मों में नजर आ रही थीं, लेकिन हर फिल्म उनके करियर को नई ऊंचाई नहीं दे पा रही थी। ‘काबिल’ ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया, लेकिन ‘सरकार 3’ असफल रही। 2017: ‘काबिल’ और ‘सरकार 3’ के मिले अलग-अलग नतीजे 2017 में यामी ऋतिक रोशन के साथ ‘काबिल’ में नजर आईं। संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उन्होंने सुप्रिया भटनागर की भूमिका निभाई थी। फिल्म ऐसे दंपती की कहानी थी, जिनकी जिंदगी एक अपराध के बाद बदल जाती है। ‘काबिल’ ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया, लेकिन इसकी सफलता पर ट्रेड वेबसाइटों की राय अलग-अलग रही। बॉक्स ऑफिस इंडिया ने इसे ‘बिलो एवरेज’ बताया, जबकि कुछ अन्य ट्रेड ट्रैकर्स का आकलन अलग था। इसी साल यामी राम गोपाल वर्मा की ‘सरकार 3’ में भी नजर आईं। अमिताभ बच्चन अभिनीत इस राजनीतिक क्राइम ड्रामा में उन्होंने अनु करकरे का किरदार निभाया। फिल्म दर्शकों पर खास प्रभाव नहीं छोड़ पाई। बॉक्स ऑफिस इंडिया ने इसे डिजास्टर बताया। 2017 में यामी की एक फिल्म ने अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि दूसरी असफल रही। 2018: ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ भी नहीं बचा पाई करियर 2018 में यामी शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर के साथ ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ में नजर आईं। फिल्म बिजली की बढ़ती कीमतों और

Read More »
वीर पहाड़ीया-तारा सुतारिया के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का रिएक्शन:कहा- लड़की को कॉन्सर्ट में मत ले जाना; एपी ढिल्लों के चलते हुआ था विवाद

वीर पहाड़ीया-तारा सुतारिया के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का रिएक्शन:कहा- लड़की को कॉन्सर्ट में मत ले जाना; एपी ढिल्लों के चलते हुआ था विवाद

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर हाल ही में टॉक शो ‘कॉफी विद करण सीजन 9’ में वरुण धवन के साथ शामिल हुईं। शो के दौरान करण जोहर के रैपिड-फायर राउंड में जाह्नवी ने वीर पहाड़ीया को डेटिंग से जुड़ी एक सलाह दी। करण ने जब पूछा कि वे वीर को क्या सलाह देना चाहेंगी, तो जाह्नवी ने कहा कि उन्हें अपनी पार्टनर को कभी किसी कॉन्सर्ट में नहीं ले जाना चाहिए। जाह्नवी के इस बयान को तारा सुतारिया और वीर पहाड़ीया के ब्रेकअप से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, तारा और वीर की डेटिंग की शुरुआत साल 2025 की शुरुआत में हुई थी। दोनों को कई बार निजी जगहों पर साथ देखा गया था। फिर पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट के दौरान स्टेज पर हुए वाकये के बाद दोनों के ब्रेकप की खबरें सामने आईं थीं। कॉन्सर्ट विवाद और एपी ढिल्लों का किस्सा दिसंबर 2025 में मुंबई में हुए पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट के दौरान एक वाकया सामने आया था। कॉन्सर्ट में तारा सुतारिया स्टेज पर पहुंची थीं और सिंगर ने उन्हें गले लगाकर गाल पर किस किया था। इसी कॉन्सर्ट में दर्शकों में मौजूद वीर के रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उन्हें कथित तौर पर असहज दिखाया गया था। हालांकि, इस वीडियो को लेकर तारा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कहा था कि झूठी बातें और पेड पीआर से सच नहीं बदलता। वीर ने भी इन दावों को खारिज करते हुए साफ किया था कि वायरल वीडियो में उनका जो रिएक्शन दिखाया गया है, वह उस गाने (थोड़ी सी दारू) के समय का नहीं था। उन्होंने कहा कि उनका रिएक्शन किसी और गाने के दौरान का था, जिसे गलत तरीके से एडिट कर वायरल किया गया। बाद में ओरी द्वारा शेयर किए गए एक अनएडिटेड वीडियो में वीर को खुशी-खुशी तारा और एपी के लिए चीयर करते हुए देखा गया। जनवरी 2026 में आई थीं ब्रेकअप की खबरें मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तारा सुतारिया और वीर पहाड़ीया ने साल 2025 की शुरुआत में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। जुलाई 2025 में दोनों ने अपना रिश्ता पब्लिक किया था। इसके बाद जनवरी 2026 में दोनों के अलग होने की खबरें सामने आई थीं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी ब्रेकअप को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जाह्नवी कपूर की इस टिप्पणी के बाद एक बार फिर दोनों के रिश्ते और कॉन्सर्ट विवाद की चर्चा शुरू हो गई है। ‘कॉफी विद करण’ में वरुण धवन के साथ पहुंची थीं जाह्नवी जाह्नवी कपूर हाल के दिनों में अपनी फिल्मों के साथ-साथ बयानों के लिए भी चर्चा में रहती हैं। ‘कॉफी विद करण’ में वरुण धवन के साथ पहुंचीं जाह्नवी ने शो में कई अन्य मुद्दों पर भी बात की। जाह्नवी और वीर पहाड़ीया के परिवारों के बीच पुरानी दोस्ती बताई जाती है, इसी वजह से रैपिड-फायर राउंड में करण जोहर ने वीर से जुड़ा सवाल पूछा था।

अनीता आडवाणी की राजेश खन्ना संग शादी की याचिका खारिज:सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इसका कोई ठोस आधार नहीं; डिंपल कपाड़िया और अक्षय कुमार को मिली राहत

अनीता आडवाणी की राजेश खन्ना संग शादी की याचिका खारिज:सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इसका कोई ठोस आधार नहीं; डिंपल कपाड़िया और अक्षय कुमार को मिली राहत

सुप्रीम कोर्ट ने एक्ट्रेस अनीता आडवाणी की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ अपने रिश्ते को शादी के रूप में कानूनी मान्यता देने की मांग की थी। जस्टिस एम एम सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्ना बी वराले की पीठ ने याचिका पर विचार करने से इनकार करते हुए इसे ‘लक्जरी लिटिगेशन’ (शौकिया या फिजूल मुकदमेबाजी) करार दिया। इसके साथ ही बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए अनीता आडवाणी के लिए कानूनी रास्ते बंद हो गए हैं। अनीता लंबे समय से राजेश खन्ना के साथ अपने रिश्ते को कानूनी पहचान दिलाने के प्रयास में थीं। दरअसल अनीता आडवाणी ने दावा किया था कि वह 10 साल से ज्यादा समय तक राजेश खन्ना के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थीं। उन्होंने डिंपल कपाड़िया और उनके परिवार के खिलाफ घरेलू हिंसा कानून के तहत मामला भी दर्ज कराया था। ‘सम्मान के लिए लड़ी कानूनी लड़ाई’, वकील की दलील सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने स्पष्ट किया कि इस याचिका में आगे सुनवाई का कोई ठोस आधार नहीं है। वहीं अनीता आडवाणी के वकील ने अदालत में तर्क दिया की यह याचिका किसी आर्थिक लालच के लिए नहीं, बल्कि अपने आत्मसम्मान और गरिमा के लिए है। इससे पहले बॉम्बे हाईकोर्ट ने 1 अप्रैल को अनीता की अपील खारिज कर दी थी। हाईकोर्ट ने मुंबई की डिंडोशी सत्र अदालत के 2017 के उस आदेश को सही ठहराया था, जिसमें राजेश खन्ना के निधन के बाद दाखिल किए गए उनके सिविल सूट को खारिज कर दिया गया था। 2012 में बंगला छोड़ने से शुरू हुआ विवाद अनीता आडवाणी का दावा है कि वे राजेश खन्ना के साथ उनके जीवन के अंतिम वर्षों में कई सालों तक लिव-इन रिलेशनशिप में थीं। जुलाई 2012 में 69 वर्ष की उम्र में राजेश खन्ना के निधन के बाद विवाद शुरू हुआ। अनीता का आरोप था कि राजेश खन्ना की पत्नी डिंपल कपाड़िया, बेटी ट्विंकल खन्ना और दामाद अक्षय कुमार ने उन्हें बांद्रा स्थित बंगले ‘आशीर्वाद’ से बाहर निकाल दिया था। इसके बाद 2013 में अनीता ने डिंपल कपाड़िया और उनके परिवार के खिलाफ घरेलू हिंसा कानून (DVA) के तहत मामला दर्ज कराया था, जिसमें उन्होंने बांद्रा में 3-बीएचके फ्लैट और हर महीने मेंटेनेंस की मांग की थी। 2015 में हाईकोर्ट ने खारिज की थी घरेलू हिंसा की शिकायत 2015 में बॉम्बे हाईकोर्ट ने डिंपल कपाड़िया और उनके परिवार की अर्जी पर सुनवाई करते हुए अनीता आडवाणी की शिकायत को रद्द कर दिया था। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि अनीता का राजेश खन्ना के साथ रिश्ता शादी जैसा नहीं था, इसलिए वे घरेलू हिंसा कानून के तहत राहत पाने की हकदार नहीं हैं। इसके अलावा अदालत ने यह भी माना था कि राजेश खन्ना के परिवार के सदस्यों को इस मामले में घसीटना सही नहीं है क्योंकि अनीता उनके साथ कभी नहीं रहीं। इसके बाद उन्होंने कोर्ट में दोबारा अपील की। अप्रैल 2026 में कोर्ट ने उनकी अर्जी खारिज कर दी। ‘शालिमार’ से किया था डेब्यू, बिग बॉस में भी दिखीं 60 के दशक की उम्र में पहुंच चुकीं अनीता आडवाणी ने 1978 में धर्मेंद्र और ज़ीनत अमान की फिल्म ‘शालिमार’ में एक डांसर के रोल से अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘साजिश’ और ‘दासी’ जैसी फिल्मों में काम किया। साल 2013 में वे सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में भी नजर आई थीं। दो साल पहले उन्होंने राजेश खन्ना की जयंती पर ‘द एंडियरिंगली विकेड वेज ऑफ राजेश खन्ना’ नाम से अपनी किताब भी लॉन्च की थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उनके रिश्ते के बारे में उनके और राजेश खन्ना के दोस्तों को सब पता था और उन्होंने इसे कभी छुपाया नहीं। ये खबर भी पढ़ें तमन्ना ने अन्नू कपूर के कमेंट पर दिया रिएक्शन:बोलीं- मैं इन चीजों पर ध्यान ही नहीं देती; एक्टर ने बॉडी पर दिया था आपत्तिजनक बयान एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने अन्नू कपूर के ‘दूधिया बदन’ वाले कमेंट पर पहली बार रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा कि वह ऐसी बातों के बजाय अपने काम पर ध्यान देती हैं। पूरी खबर पढ़ें

Read More »

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ट्रम्प ने भारत में बाइक चलाने का AI-वीडियो शेयर किया:शेर की सवारी करते, चांद पर झंडा भी लगाया

June 7, 2026/
11:27 am

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर AI-जनरेटेड वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह...

भास्कर एनालिसिसमौज के बदले मौत! जिम्मेदार आंधी नहीं, अंधा-बहरा सिस्टम है:आंधी की चेतावनी और NGT-सुप्रीम कोर्ट के आदेश न दिखे-न सुने, अब लाशें गिन रहे हो

May 1, 2026/
5:54 pm

लाइफ जैकेट… जिसमें जिंदगी ही नहीं बची थी। उसमें था मां के साथ लिपटे एक मासूम का शव! जबलपुर के...

'3 इडियट्स' के सीक्वल की शूटिंग अप्रैल से शुरू:'ललकारा' के बाद काम शुरू करेंगे आमिर खान; करीना, माधवन और शरमन की होगी वापसी

September 21, 2026/
3:06 pm

साल 2009 की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल की शूटिंग अप्रैल 2027 से शुरू हो सकती है। निर्देशक...

तस्वीर का विवरण

May 20, 2026/
4:52 pm

तोरई की निर्माण सामग्री के लिए: 2 तोरी, 2 हरी मिर्च, 5-6 लहसुन की कलियां, 1 छोटा मसाला अदरक, 1...

Yorkshire boy Martin drives 1280 km to play cricket

May 23, 2026/
12:47 pm

द न्यूयॉर्क टाइम्स39 मिनट पहले कॉपी लिंक मार्टिन कहते हैं, ‘उम्र सिर्फ एक नंबर है। खेल के लिए जुनून हो...

Amal Malik Reveals Bigg Boss Struggle After Emotional Jaipur Show

March 22, 2026/
10:44 am

जयपुर4 घंटे पहलेलेखक: अनुराग त्रिवेदी कॉपी लिंक बॉलीवुड के प्रसिद्ध म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक हाल ही में जयपुर...

जापानी शकरकंद रेसिपी: कुछ नया खाने का है मन? जापानी तरीके से तैयार करें शकरकन्द; नोट करें रेसिपी

March 12, 2026/
10:11 pm

जापानी स्टाइल में शकरकंद कैसे बनाएं: शकरकन्द एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी...

uttar pradesh Prayagraj Ashutosh-brahmachari-sexual-abuse-allegations-avimukteshwaranand FIR Jhunsi thana update video

February 22, 2026/
10:22 am

प्रयागराजकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ नाबालिग बच्चों के यौन शोषण के मामले FIR...

जॉब - शिक्षा

राजनीति