Saturday, 12 Sep 2026 | 01:16 PM

Trending :

इटली की नेता और पूर्व विदेश मंत्री बोनिनो का निधन:महिलाओं के हक पर पोप से टकरा गई थीं एमा; 48 साल पुराना एबॉर्शन कानून बदलवाया इटली की नेता और पूर्व विदेश मंत्री बोनिनो का निधन:महिलाओं के हक पर पोप से टकरा गई थीं एमा; 48 साल पुराना एबॉर्शन कानून बदलवाया ‘क्या गुजरात बांग्लादेश या पाकिस्तान में है’:परेश रावल ने नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स गुजरात में होने का सपोर्ट किया, राज ठाकरे ने जताई थी आपत्ति SSC CPO Recruitment 2026 | Delhi Police & CAPF Vacancy Apply Online इजराइली PM के मेकअप पर ₹4 करोड़ खर्च:2023 जंग के दौरान 3 महीने में बालों पर ₹22 लाख लगे; हेयर स्टाइलिस्ट का नाम छिपाया इजराइली PM के मेकअप पर ₹4 करोड़ खर्च:2023 जंग के दौरान 3 महीने में बालों पर ₹22 लाख लगे; हेयर स्टाइलिस्ट का नाम छिपाया
EXCLUSIVE
RRB Paramedical Staff Recruitment 2026

RRB Paramedical Staff Recruitment 2026

Hindi News Career RRB Paramedical Staff Recruitment 2026 | Apply Online RRB Apply Portal 7 मिनट पहले कॉपी लिंक रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से पैरामेडिकल स्टाफ के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 वर्ष अधिकतम : 40 वर्ष एससी, एसटी : 5 वर्ष की छूट ओबीसी : 3 वर्ष की छूट दिव्यांग : 10 वर्ष की छूट सिलेक्शन प्रोसेस : कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल टेस्ट सैलरी : पे लेवल – 3 से पे लेवल – 7 के अनुसार फीस : एससी, एसटी, पूर्व सैनिक, दिव्यांग, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक, अश्वेत : 250 रुपए अन्य सभी : 500 रुपए जरूरी डॉक्यूमेंट्स : हाल की पासपोर्ट साइज फोटो सिग्नेचर की स्कैन कॉपी जन्मतिथि के प्रमाण के लिए 10वीं का प्रमाणपत्र संबंधित शैक्षणिक योग्यता के प्रमाणपत्र सरकारी पहचान पत्र लागू होने पर जाति/श्रेणी प्रमाणपत्र संबंधित पद के लिए जरूरी नर्सिंग परिषद या फार्मेसी परिषद का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट मोबाइल नंबर और ई-मेल ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाएं। पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती के लिंक पर क्लिक करें। अपना नाम, ईमेल पता, मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करें। बर्थ सर्टिफिकेट सहित जरूरी डाक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें। रजिस्ट्रेशन फीस जमा करें। फाइनल सब्मिट कर सेव कर लें या प्रिंटआउट ले लें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ये खबर भी पढ़ें कहीं उफनती नदी, कहीं निर्माणाधीन पुल पार करते बच्‍चे:स्‍कूल के रास्‍ते जान जोखिम में डालते स्‍कूली बच्‍चों के वीडियो वायरल छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित कोडार डैम से होकर स्कूल जाते बच्चे हर दिन अपनी जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
Indian Hockey Team Blue Jersey Return

Indian Hockey Team Blue Jersey Return

Hindi News Career Indian Hockey Team Blue Jersey Return | Railway Network Four Lane Approval 8 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. राष्ट्रपति पुतिन BRICS समिट में शामिल होने भारत आएंगे 9 सितंबर को जानकारी मिली है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन BRICS समिट में शामिल होने के लिए भारत आएंगे। रूसी राष्ट्रपति ऑफिस के क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने पीएम मोदी और पुतिन की मुलाकात की पुष्टि की है। नई दिल्ली में 12 सितंबर को BRICS नेताओं की बैठक से पहले 11 सितंबर को पीएम मोदी और पुतिन के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी होगी। पेस्कोव के मुताबिक, मोदी और पुतिन की बातचीत में व्यापार, आर्थिक सहयोग, परिवहन और दोनों देशों के बीच कारोबार बढ़ाने जैसे मुद्दे शामिल होंगे। दोनों देश अपनी कंपनियों के लिए नए कारोबारी मौके तलाशने पर भी चर्चा कर सकते हैं। मोदी और पुतिन की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध भी चर्चा का अहम मुद्दा हो सकता है। ऐसे में दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय तनाव और उसके आर्थिक प्रभावों पर भी बात हो सकती है। ये BRICS का 18वीं समिट है। रूस और भारत रणनीतिक साझेदार हैं। स्पोर्ट्स (SPORTS) 2. BCCI ने कैम्पा, SBI लाइफ और ChatGPT के साथ करार किया 8 सितंबर को BCCI ने भारत के घरेलू क्रिकेट के लिए कैम्पा, SBI लाइफ और ChatGPT के साथ दो सीजन के लिए एग्रीमेंट किया। इस एग्रीमेंट के मुताबिक, इन तीनों कंपनियो के साथ हुए इस करार की कीमत 130 करोड़ रुपए से ज्यादा है। इस करार के बाद अब तीनों कंपनियां भारत की घरेलू क्रिकेट की एसोसिएट पार्टनर होंगी। ये करार भारत की वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज से शुरू होकर मार्च 2028 तक चलेगा। इस एग्रीमेंट की कुल कीमत पिछले करार की तुलना में 44% ज्यादा है। BCCI ने सोशल मीडिया X के जरिए इसकी जानकारी दी है। इस एग्रीमेंट के तहत दो सीजन के दौरान भारत में होने वाले द्विपक्षीय क्रिकेट को कवर किया जाएगा। भारत में घरेलू इंटरनेशनल के इस सीजन का पहला मैच 27 सितंबर को होगा। इस करार में कैम्पा ने ₹1.31 करोड़ प्रति मैच बोली लगाई है। ChatGPT और SBI लाइफ ने लगभग ₹1.20 करोड़ प्रति मैच की बोली लगाई। तीनों साझेदार अलग-अलग क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं कैम्पा पेय पदार्थ है और बीमा और AI टेक्नोलॉजी हैं। 3. भारतीय हॉकी टीम एक बार फिर नीली जर्सी पहनेगी 8 सितंबर को जापान में होने वाले एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम एक बार फिर नीली जर्सी में नजर आएगी। नीदरलैंड्स और बेल्जियम में खेले गए हॉकी वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय पुरुष और महिला टीमों की प्राइमरी किट नारंगी कर दी गई थी। जर्सी बदले जाने पर काफी विवाद हुआ था। कई पूर्व हॉकी खिलाड़ियों ने इसे गलत बताया था। इसे देखते हुए अब हॉकी इंडिया ने एशियन गेम्स के लिए अपना फैसला बदल दिया है। हॉकी इंडिया ने 27 जुलाई को जर्सी बदलने का कारण बताते हुए कहा था कि ऐसा नीले रंग के टर्फ की वजह से किया गया था। इसके साथ ही हॉकी इंडिया ने टकर दिया था कि नीली जर्सी के कारण भारतीय खिलाड़ियों को अपने साथी प्लेयर्स को देखने में दिक्कतें आ रही थीं। जर्सी बदले जाने का पूर्व कप्तानों धनराज पिल्ले, वीरेन रासकिन्हा, परगट सिंह, अजीत पाल सिंह और वासुदेवन भास्करन ने की कड़ी आलोचना की थी। हॉकी अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने बयान दिया था कि ये फैसला उनकी जानकारी के बिना लिया गया। 4. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सात रेलवे नेटवर्क को मंजूरी 9 सितंबर को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सात रेलवे नेटवर्क को चार-लेन बनाने की मंजूरी दी। इनमें दिल्ली से मुंबई, मुंबई से चेन्नई, चेन्नई से कोलकाता और कोलकाता से दिल्ली के प्रोजेक्ट शामिल हैं। नई दिल्ली में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इन सात कॉरिडोर पर रेलवे का लगभग 40 प्रतिशत ट्रैफ़िक होता है। लगभग दो हजार किमी का चार-लेन का काम पहले ही पूरा हो चुका है। मंत्रिमंडल ने कुल 10,700 करोड़ रुपए से ज़्यादा की लागत वाले तीन मल्टी-ट्रैकिंग रेलवे प्रोजेक्ट को भी मंजूरी दी। इन प्रोजेक्ट में खड़गपुर से झारसुगुडा चौथी लाइन, कटनी से पेंड्रा रोड चौथी लाइन और बिलासपुर से पेंड्रा रोड तीसरी लाइन। इसके साथ ही लाइन की क्षमता बढ़ने से आवाजाही में काफी सुधार होगा, जिससे भारतीय रेलवे की ऑपरेशनल क्षमता और सेवा की विश्वसनीयता बेहतर होगी। इन मल्टी-ट्रैकिंग प्रस्तावों से कामकाज सुचारू होगा और भीड़भाड़ कम होगी। निधन (DEATH) 5. चीन के पहले चीफ एग्जीक्यूटिव तुंग ची-ह्वा 9 सितंबर को चीन के पहले चीफ एग्जीक्यूटिव तुंग ची-ह्वा का निधन हुआ। वे 89 साल के थे वे चाइनीज पीपल्स पॉलिटिकल कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस के पहले वाइस चेयरमैन भी रहे। 1980 के दशक में आई वैश्विक मंदी के दौरान चीन के सरकारी बैंकों ने उनके परिवार की डूबती शिपिंग कंपनी ओरिएंट ओवरसीज कंटेनर लाइन को बचाने में मदद की थी। ची-ह्वा को चीनी शासन के शुरुआती सालों में एशियाई वित्तीय संकट और लोकतंत्र के लिए बढ़ते विरोध का सामना करना पड़ा था। चीन को सौंपे जाने के बाद के शुरुआती साल काफी संवेदनशील थे। मिसलीनियस 6. इंडियन पोस्ट ऑफिस में ‘डिजिपिन’ शुरू किया 9 सितंबर को भारतीय डाक ने देश में जगहों की डिजिटल पहचान के लिए ‘डिजिपिन’ यानी डिजिटल पोस्टल इंडेक्स नंबर शुरू किया है। इसके तहत हर जगह को 10 अक्षरों और अंकों का एक खास कोड मिलेगा। इससे किसी जगह की पहचान मौजूदा 6 अंकों वाले पिन कोड से ज्यादा सटीक तरीके से की जा सकेगी। डिजिपिन मौजूदा पिन कोड की जगह नहीं लेगा। इसे पुराने पते और पिन कोड के साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसे डाक विभाग ने IIT हैदराबाद और इसरो के राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र के साथ मिलकर तैयार किया है। पिन कोड किसी बड़े इलाके की पहचान करता है। एक पिन कोड में कई सड़कें, कॉलोनियां और मोहल्ले आ सकते हैं। वहीं, डिजिपिन करीब 4 मीटर x 4 मीटर की जगह की पहचान करता है। देश के हर हिस्से को इतने छोटे हिस्सों में बांटकर अलग-अलग कोड दिया जाता है। यह कोड उस जगह

Read More »
RPSC SI Recruitment Re-Exam | OMR Sheet 5th Option Mandatory Rule

RPSC SI Recruitment Re-Exam | OMR Sheet 5th Option Mandatory Rule

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से 20 सितंबर 2026 को आयोजित की जाने वाली उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर (री-एग्जाम)-2021 में भी वर्तमान में लागू ओएमआर शीट में पांचवें विकल्प को भरना अनिवार्य होगा। इस संबंध में आयोग की ओर से शुद्धि पत्र जारी कर दिया गय . आयोग सचिव के अनुसार- उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर परीक्षा-2021 का विज्ञापन 3 फरवरी 2021 को जारी किया गया था। पूर्व में परीक्षा का आयोजन 13 से 15 सितंबर 2021 तक किया गया। चूंकि उस समय उत्तर-पत्रक में पांचवा विकल्प दिए जाने का प्रावधान नहीं था, अतः विज्ञापन में इसका उल्लेख नहीं किया गया था। ​राज्य सरकार की अनुशंसा 6 मई 2026 के क्रम में आयोग की ओर से उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर परीक्षा-2021 की भर्ती प्रक्रिया पूर्णतया निरस्त कर 20 सितंबर 2026 को पुनः आयोजन किया जा रहा है। चूंकि वर्तमान में आयोग द्वारा आयोजित करवाई जाने वाली समस्त लिखित एग्जाम में किसी प्रश्न का उत्तर नहीं दिए जाने की स्थिति में उत्तर-पत्रक में पांचवां विकल्प भरवाया जा रहा है। अतः उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर परीक्षा-2021 (पुनः परीक्षा) में वर्तमान प्रावधानानुसार ओएमआर उत्तर-पत्रक में प्रश्नों के विकल्प भरने के संबंध में विशेष निर्देश लागू किए जाने है। संबंध में आयोग की वेब-साईट पर शुद्धि पत्र सं जारी कर दिया गया है, जिसका अवलोकन अभ्यर्थी आयोग की वेब-साईट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर कर सकते हैं। विज्ञापन की शेष शर्ते यथावत रहेंगी। ………. पढें ये खबर भी…. SI भर्ती-2021: 2.30 लाख कैंडिडेट ही देंगे री-एग्जाम:7 लाख 97 हजार ने भरा था फॉर्म; RPSC अध्यक्ष ने चुनाव आयोग को लिखा लेटर सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती-2021 का री-एग्जाम केवल 2 लाख 30 हजार अभ्यर्थी ही देंगे। इसका कारण यह है कि री-एग्जाम के लिए पहले भरे गए आवेदन पत्रों में सुधार और अपडेट करने का अवसर दिया गया था। ज्यादातर अभ्यर्थियों ने इसमें रुचि नहीं दिखाई। पहले यह परीक्षा 3 दिन में आयोजित की गई थी। अब परीक्षा एक ही दिन (20 सितंबर 2026) को होगी। ऐसे में नॉर्मलाइजेशन की जरूरत नहीं पड़ेगी। रिजल्ट भी जल्दी घोषित हो सकेगा। (पूरी खबर पढें)

Read More »
DDU Gorakhpur University Controversy | SI Threatens Students Video Viral

DDU Gorakhpur University Controversy | SI Threatens Students Video Viral

Hindi News Career DDU Gorakhpur University Controversy | SI Threatens Students Video Viral 10 मिनट पहले कॉपी लिंक दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी यानी DDU कैंपस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सब इंस्पेक्टर (दरोगा) स्टूडेंट्स को धमकाते हुए कह रहे हैं कि ‘इतनी फोर्स लगाऊंगा कि ठंडा कर दूंगा, जानते नहीं हो ये गोरखपुर पुलिस है।’ बता दें कि ये वीडियो DDU कैंपस का है, जहां कुछ स्टूडेंट्स अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। ये वीडियो इन स्टूडेंट्स को हटाने का है, जो अब वायरल हो रहा है। स्टूडेंट्स को हटाने पहुंचे थे एडिशनल प्रॉक्टर ये स्टूडेंट्स DDU कैंपस के प्रशासनिक भवन के सामने अपनी कुछ मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। इन्हें हटाने के लिए यूनिवर्सिटी के एडिशनल प्रॉक्टर डॉ. वेद प्रकाश राय, पुलिस फोर्स और यूनिवर्सिटी गार्ड पहुंचे थे। जब स्टूडेंट्स ने इसका विरोध किया तो उन्हें प्रशासनिक भवन से हटाने की कोशिश की गई। धक्का-मुक्की हुई और दरोगा (SI) ने धमकी दी DDU कैंपस से जब भूख हड़ताल कर रहे स्टूडेंट्स को हटाने की कोशिश की गई, तो उनके सपोर्ट में बैठे स्टूडेंट भड़क गए। देखते ही देखते छात्रों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बहस और नोकझोंक की स्थिति बन गई। विवाद बढ़ने के दौरान मौके पर धक्का-मुक्की भी हुई। स्थिति तनावपूर्ण होने के बाद एडिशनल प्रॉक्टर डॉ. वेद प्रकाश राय को वहां से निकलना पड़ा। ये धरना 25 अगस्त को शुरू हुआ और जब स्टूडेंट्स की मांगे नहीं मानी गईं तो स्टूडेंट्स 5 सितंबर को भूख हड़ताल पर बैठ गए। यूनिवर्सिटी में चल रही अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन DDU में छात्रों का ये प्रदर्शन 25 अगस्त से प्रशासनिक भवन के सामने चल रहा था। छात्र नेता यूनिवर्सिटी से जुड़ी अपनी समस्याओं और कथित अनियमितताओं को लेकर धरने पर बैठे थे। 5 सितंबर से ये धरना भूख हड़ताल में बदल गया। स्टूडेंट्स का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं और मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सोशल मीडिया पर पुलिस से सवाल पूछ रहे हैं यूजर इसी पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। इसी दौरान एक दारोगा का वीडियो रिकॉर्ड हुआ, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दारोगा के इस बयान को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सोशल मीडिया पर यूजर स्टूडेंट्स के समर्थन में उतर आए हैं। हालांकि अभी तक इस वीडियो पर DDU ने कोई भी सफाई नहीं दी है। सुप्रीम कोर्ट- शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का सभी को अधिकार हाल ही में दिल्ली में जंतर-मंतर पर पेपर लीक को लेकर हुए बड़े प्रदर्शन में स्टूडेंट्स के खिलाफ हुई FIR पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम CJI सूर्यकांत ने कहा था कि संविधान शांतिपूर्ण ढंग से और कानून के दायरे में रहकर किये गए प्रदर्शन की पूरी तरह आजादी देता है। देशभर के कॉलेज में चल रहे प्रोटेस्ट हाल ही में गांधी मेडिकल कॉलेज (भोपाल) और गजरा राजा मेडिकल कॉलेज (ग्वालियर) में स्टाइपेंड बढ़ाने और अन्य मांगों को लेकर इंटर्न व जूनियर डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया, जिस दौरान पुलिस ने वॉटर कैनन भी चलाए। NALSAR यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ हैदराबाद में कॉन्वोकेशन में मुख्य अतिथि की उपस्थिति और अन्य मुद्दों पर 400 से ज्यादा छात्रों ने विरोध जताया था। IIT दिल्ली में स्टूडेंट के सुसाइड के बाद और अन्य व्यवस्थाओं के खिलाफ छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया था। जिसके बाद जांच समिति बनाई गई। जामिया मिल्लिया इस्लामिया में एग्जाम रिजल्ट में पारदर्शिता और अन्य प्रशासनिक मांगों को लेकर छात्रों ने अनिश्चितकालीन धरना किया था। IISER (पुणे) में परिसर में छात्र की मौत के बाद मेंटल हेल्थ और अन्य मांगों को लेकर लगभग 900 छात्रों ने साइन किये थे और विरोध प्रदर्शन किया था। ——————- ये खबर भी पढ़ें.. भारत के 3 राज्यों में मेडिकल इंटर्न की हड़ताल:स्टाइपेंड बढ़ाने की कर रहे मांग, वाटर कैनन, लाठीचार्ज, कहा – हम डॉक्टर हैं, क्रिमिनल नहीं मध्य प्रदेश में MBBS इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर भोपाल में आज भी प्रदर्शन जारी है। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Read More »
UP Assistant Professor Recruitment 2026

UP Assistant Professor Recruitment 2026

Hindi News Career UP Assistant Professor Recruitment 2026 | UPESSC Vacancy Apply Online 6 मिनट पहले कॉपी लिंक उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1,936 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आवेदन प्रक्रिया में वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की प्रोसेस लागू की गई है। आवेदन करने से पहले OTR की प्रोसेस पूरी करनी होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन में करेक्शन के लिए 11 अक्टूबर 2026 तक का समय दिया जाएगा। असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए रिटन एग्जाम 19 और 20 नवंबर 2026 को होगी। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : संबंधित विषय में कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री और NET/SLET/SET पास किया हो। पीएचडी किया होना चाहिए। रिजर्व, दिव्यांग : न्यूनतम मार्क्स में 5% की छूट मिलेगी। एज लिमिट : अधिकतम : 62 साल आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। फीस : सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 2000 रुपए एससी, एसटी : 1500 रुपए पीडब्ल्यूडी : 1000 रुपए सैलरी : पे मैट्रिक्स लेवल – 10 के अनुसार 57,700 – 1,82,400 रुपए प्रतिमाह अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा। सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम इंटरव्यू ऐसे करें आवेदन : UPESSC के ऑफिशियल पोर्टल upessc.up.gov.in पर जाएं। OTR प्रोसेस कंप्लीट करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। मांगी गई डिटेज्स दर्ज करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक ————————————————————————————— ये खबर भी पढ़ें कहीं उफनती नदी, कहीं निर्माणाधीन पुल पार करते बच्‍चे:स्‍कूल के रास्‍ते जान जोखिम में डालते स्‍कूली बच्‍चों के वीडियो वायरल छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित कोडार डैम से होकर स्कूल जाते बच्चे हर दिन अपनी जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
Noida SSC Exam Cancelled | Server Technical Glitch Sparks Student Protest

Noida SSC Exam Cancelled | Server Technical Glitch Sparks Student Protest

Hindi News Career Noida SSC Exam Cancelled | Server Technical Glitch Sparks Student Protest 3 मिनट पहले कॉपी लिंक ग्रेटर नोएडा सेक्टर-155 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र पर मंगलवार को एसएससी की सीएचटी परीक्षा होना थी। परीक्षा देने पहुंचे उम्मीदवारों को तकनीकी खराबी के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्वर में दिक्कत आने से कई उम्मीदवारों के कंप्यूटर सिस्टम में तय समय पर लॉगिन नहीं हो सका। काफी देर तक परीक्षा शुरू नहीं होने के बाद छात्रों की परेशानी बढ़ी। एग्जाम का टाइम निकलता देख परीक्षा स्थगित किए जाने की जानकारी मिली। इससे नाराज उम्मीदवारों ने एग्जाम सेंटर के बाहर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पुलिस तक पहुंची। नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने उम्मीदवारों को समझाकर शांत कराया। छात्रों को 1:40 बजे री-शेड्यूलिंग की जानकारी दी गई। 2500 उम्मीदवार दोबारा देंगे एग्जाम अब उन उम्मीदवारों का एग्जाम फिर से होगा जिनका परीक्षा केंद्र ग्रेटर नोएडा सेक्टर-155 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र था। इन उम्मीदवारों की संख्या लगभग 2500 बताई गई है। SSC ने अपने नोटिस में यह भी बताया कि जिन उम्मीदवारों ने 8 सितंबर को परीक्षा केंद्र पर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा किया था, उन्हें नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नए एडमिट कार्ड मिलने और आगे के निर्देशों के बारे में SSC नॉर्दर्न रीजन की ओर से जारी अपडेट्स पर नजर रखें। SSC CHT एग्जाम का महत्व SSC सरकारी मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में हिंदी ट्रांसलेटर और ट्रांसलेटर से जुड़े अन्य पदों के लिए ‘कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा’ आयोजित करता है। टियर-I परीक्षा चयन प्रक्रिया का पहला फेज है। नोएडा सेंटर पर तकनीकी खराबी से प्रभावित उम्मीदवार अब एक बार फिर से 13 सितंबर को टियर-I परीक्षा में शामिल होने की तैयारी में जुट गए हैं। 13 सितंबर को होने वाले एग्जाम का नया नोटिफिकेशन ————————————————————— ये खबर भी पढ़ें कहीं उफनती नदी, कहीं निर्माणाधीन पुल पार करते बच्‍चे:स्‍कूल के रास्‍ते जान जोखिम में डालते स्‍कूली बच्‍चों के वीडियो वायरल छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित कोडार डैम से होकर स्कूल जाते बच्चे हर दिन अपनी जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
लखनऊ के प्रणव को 83 लाख वजीफा, लंदन में पढ़ेंगे:AI और तकनीक नीति में हासिल करेंगे विशेषज्ञता, UCL में लेंगे परास्नातक की डिग्री

लखनऊ के प्रणव को 83 लाख वजीफा, लंदन में पढ़ेंगे:AI और तकनीक नीति में हासिल करेंगे विशेषज्ञता, UCL में लेंगे परास्नातक की डिग्री

लखनऊ के प्रणव भास्कर तिवारी का करीब 83 लाख रुपए की चेवनिंग-भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी उत्तर प्रदेश राज्य सरकार छात्रवृत्ति के लिए चयन हुआ है। इस छात्रवृत्ति से वे लंदन की यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में विकास, तकनीक और नवाचार नीति में लोक प्रशासन की परास्नातक पढ़ाई करेंगे। प्रणव ने अपने करियर की शुरुआत कानून के क्षेत्र से की थी। अब वे कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और तकनीक नीति के क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करने की तैयारी कर रहे हैं। ला मार्टिनियर में पहली बार नहीं मिला था प्रवेश प्रणव की सफलता के पीछे उनकी मां गीता तिवारी और पिता ओम प्रकाश भास्कर का बड़ा योगदान है। बचपन में ला मार्टिनियर, लखनऊ में प्रवेश नहीं मिलने के बाद उनकी मां ने करीब छह महीने तक कोशिश जारी रखी। पिता ने भी सीमित आर्थिक संसाधनों और औसत अंकों को कभी बच्चों के भविष्य की सीमा नहीं बनने दिया। परिवार में शिक्षा को लेकर इसी सोच ने प्रणव और उनके भाइयों को आगे बढ़ने का हौसला दिया। प्रणव कहते हैं, मां ने मुझे अटल रहना सिखाया और पिता ने यह भरोसा दिया कि परिस्थितियां या अंक आपका भविष्य तय नहीं करते। अपने माता-पिता के अथक प्रयासों का पूर्णविराम हूं मैं, मेरा हाथ पर हाथ रखकर बैठना शोभा नहीं देता। वकालत से शुरू किया सफर प्रणव पहली पीढ़ी के वकील हैं। कानून की पढ़ाई और वकालत के बाद उन्होंने तकनीक नीति की ओर रुख किया। अमेजन वेब सर्विसेज के साथ काम करते हुए उन्हें कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल नीति और उभरती तकनीकों से जुड़े विषयों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव मिला। अब यूसीएल में पढ़ाई के दौरान वे तकनीक, नवाचार और सार्वजनिक नीति के बीच संबंधों को और गहराई से समझेंगे। लंदन की पढ़ाई का लक्ष्य उत्तर प्रदेश में बदलाव लाना प्रणव इस छात्रवृत्ति को सिर्फ विदेश में पढ़ाई का अवसर नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश से मिले अवसरों को वैश्विक अनुभव से जोड़ने का माध्यम मानते हैं। उनका लक्ष्य पढ़ाई पूरी करने के बाद भारत लौटकर उत्तर प्रदेश के तकनीकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़े तंत्र को मजबूत करने में योगदान देना है। वे कहते हैं, लंदन जाना उपलब्धि हो सकती है, लेकिन असली सफलता तब होगी जब वहां की सीख वापस उत्तर प्रदेश और भारत के काम आए।

Read More »
SSC Recruitment 2026 | Apply Online for 2536 Posts

SSC Recruitment 2026 | Apply Online for 2536 Posts

Hindi News Career SSC Recruitment 2026 | Apply Online For 2536 Posts | Official Website 4 मिनट पहले कॉपी लिंक कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 2,536 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म के लिए करेक्शन विंडो और करेक्शन फीस के ऑनलाइन भुगतान की तारीख 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर की रात 11 बजे तय की गई है। फीस : जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस (पुरुष) : 100 रुपए प्रतिमाह एससी, एसटी, पूर्व सैनिक, विकलांग, महिला : नि:शुल्क एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 27 साल सरकारी नियमों के मुताबिक आरक्षित वर्गों जैसे अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : टियर – 1 टियर – 2 स्किल टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सैलरी : 19,900 से 92,300 रुपए प्रतिमाह अन्य अलाउंस का लाभ भी दिया जाएगा। ऐसे करें आवेदन : एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं। होम पेज पर दिए गए अप्लाई टैब पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन करके एप्लीकेशन फॉर्म भरें। मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ———————————————————————- ये खबर भी पढ़ें RRB NTPC ने 5165 पदों पर निकाली भर्ती:12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स को मौका, एज लिमिट 33 साल रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC में 5165 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
India-Japan Veer Guardian 26 Military Exercise Begins Today

India-Japan Veer Guardian 26 Military Exercise Begins Today

Hindi News Career India Japan Veer Guardian 26 Military Exercise Begins Today | Current Affairs 13 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. वीर गार्जियन 26 अभ्यास आज से शुरू होगा 9 सितंबर से भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय वायु सेना अभ्यास ‘वीर गार्जियन 26’ शुरू हुआ। भारतीय वायु सेना और जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स के बीच ये अभ्यास जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर शुरू होगा। ये अभ्यास भारतीय वायु सेना (IAF) और जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स (JASDF) के बीच आयोजित किया जा रहा है। इस संयुक्त सैन्य अभ्यास का उद्देश्य दोनों मित्र देशों की वायु सेनाओं के बीच ऑपरेशनल समझ को बढ़ाना है। ये अभ्यास दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भारत और जापान के बीच रणनीतिक साझेदारी ‘क्वाड’ (QUAD) समूह का भी एक प्रमुख हिस्सा है। दोनों देशों का ये सैन्य अभ्यास हिंद-प्रशांत क्षेत्र (Indo-Pacific) में सुरक्षा और शांति को बढ़ावा देने में भी मदद करेगा। ‘वीर गार्जियन’ अभ्यास दोनों देशों के पायलटों को एक-दूसरे की तकनीकों और युद्ध रणनीतियों को समझने का अवसर प्रदान करता है। भारत और जापान के बीच अन्य रक्षा अभ्यास जैसे ‘धर्म गार्जियन’ और ‘जिमेक्स’ (JIMEX) भी नियमित रूप से होते हैं। भारतीय वायुसेना के अनुसार, जापान के दो C-2 परिवहन विमान जोधपुर स्थित एयर फोर्स स्टेशन पर उतरे। ये अभ्यास वैश्विक स्तर पर उभरती रक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए दोनों देशों को तैयार करने में मदद करता है। 2. पीएम मोदी गुजरात में 35200 करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट शुरू किये 8 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी गुजरात के वडोदरा में कई प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण किया। पीएम इस कार्यक्रम में 35200 करोड़ के प्रोजेक्ट साथ ही वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्राइट कॉरिडोर (WDFC) के तीन महत्वपूर्ण सेक्शंस का उद्घाटन-शिलान्यास किया। इनकी कुल लंबाई 326 रूट किमी है और इसे 20,700 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से विकसित किया गया है। 329 किमी लंबी और 9,700 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत वाले तीन रेल प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास भी किया। इनमें वडोदरा-रतलाम तीसरी और चौथी रेल लाइन्स, मियागाम करजन-चोरंदा-मालसर गेज कंवर्जन और विश्वामित्री-दभोई रेल लाइन डबलिंग प्रोजेक्ट शामिल हैं। इसके अलावा, पीएम मोदी गुजरात सरकार की करीब 2,600 करोड़ रुपए के विभिन्न प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा में जेन-जी से भी संवाद किया। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 3 दिनों की यात्रा पर श्रीलंका पहुंचे 8 सितंबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिनों की आधिकारिक यात्रा पर श्रीलंका पहुंचे हैं। भारत-श्रीलंका के बीच ये यात्रा रक्षा और समुद्री सहयोग को मजबूत करने के लिए है। राजनाथ सिंह अपनी इस यात्रा के दौरान श्रीलंका के सीनियर नेताओं से द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत करेंगे। राजनाथ अपनी इस यात्रा के दौरान कोलंबो में भारतीय प्रवासी समुदाय से भी मुलाकात करेंगे। राजनाथ के साथ रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के सीनियर ऑफिसर्स का एक दल भी रहेगा। भारत और श्रीलंका के बीच रीजनल सिक्योरिटी, डिफेंस, ट्रेड , इकोनॉमिक रिलेशन प्रमुख आधार है। रक्षा मंत्री की श्रीलंका यात्रा नेवरहुड फर्स्ट पॉलिसी का हिस्सा है। निधन (DEATH) 4. मलयाली फिल्म डायरेक्टर आर सरथ का निधन 7 सितंबर को प्रसिद्ध मलयाली फिल्म डायरेक्टर और कहानीकार आर सरथ का निधन हो गया। वे 65 साल के थे। सरथ की मशहूर फिल्मों में सायाह्नम, स्थिति, शीलाबती, और पैराडाइज जैसी फिल्में शामिल हैं। सरथ ने अपने करियर की शुरुआत केरल कौमुदी में पत्रकार के तौर पर की थी। साल 2000 में सरथ ने सायाह्नम फिल्म बनाई, जिसे इंदिरा गांधी अवॉर्ड फॉर बेस्ट डेब्यू फिल्म ऑफ ए डायरेक्टर मिला। सरथ 2021 में केरल सरकार के जनसंपर्क विभाग में डिप्टी डायरेक्टर के पद से रिटायर हुए। मिसलीनियस 5. ब्रिटेन ने भारत की कार्बन क्रेडिट योजना को मंजूरी दी 8 सितंबर को ब्रिटेन (UK) की सरकार ने भारत की नेशनल कार्बन क्रेडिट योजना को मंजूरी दी। ये योजना क्लाइमेट चेंज से निपटने के लिए है। ब्रिटेन की मंजूरी के बाद भारतीय निर्यातकों को यूके के नए कार्बन टैक्स के तहत एडिशनल डबल टैक्स नहीं चुकाना होगा। ये फैसला भारत और ब्रिटेन के बीच जारी मुक्त व्यापार समझौते (FTA) की वार्ताओं और दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को बेहतर करने के लिए है। भारत की अपनी घरेलू ‘कार्बन क्रेडिट ट्रेडिंग स्कीम’ (CCTS) के वैश्विक प्रभाव को मजबूती मिली है। इस फैसले के बाद भारत के स्टील, सीमेंट, एल्यूमीनियम और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे भारी विनिर्माण उद्योगों के निर्यातकों को इस ऐतिहासिक फैसले से अरबों रुपए की वित्तीय राहत मिलेगी। इस कर छूट के बाद भारतीय मैन्युफैक्चरर के बनाए गए पर्यावरण अनुकूल उत्पाद ब्रिटेन और अन्य यूरोपीय बाजारों में ज्यादा बेहतर दामों पर बेचे जा सकेंगे। ये समझौता दोनों देशों के जलवायु परिवर्तन से लड़ने और पेरिस जलवायु समझौते के लक्ष्यों को प्राप्त करने के सामूहिक वैश्विक संकल्प को प्रदर्शित करता है। कार्बन क्रेडिट एक प्रकार का ट्रैड सर्टिफिकेशन लेटर है, जो ये बताता है कि किसी औद्योगिक इकाई ने अपने प्रयासों से वायुमंडल से एक टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन को कम किया है। आज का इतिहास 1850 में आधुनिक हिंदी साहित्य के पितामह और नाटककार भारतेंदु हरिश्चंद्र का जन्म हुआ था। 1949 में भारत की संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया। ——————————- ये खबर भी पढ़ें.. 8 सितंबर के करेंट अफेयर्स:ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी 39 नागा अवशेष भारत वापस भेजेगी, पीएम मोदी ने पेरिस मंदिर का उद्घाटन किया आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Read More »
IIT Mandi Bhagavad Gita Poster; Shudra Remark Controversy

IIT Mandi Bhagavad Gita Poster; Shudra Remark Controversy

Hindi News Career IIT Mandi Bhagavad Gita Poster; Shudra Remark Controversy | Laxmidhar Behera 18 मिनट पहले कॉपी लिंक IIT मंडी के कैंपस में लगे एक भगवद्गीता-थीम वाले पोस्टर ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। पोस्टर में शूद्रों का काम ‘ऊंची जातियों की सेवा करना’ बताया गया था। मामला तूल पकड़ता देख संस्थान के निदेशक लक्ष्मीधर बेहरा ने जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह छात्रों की अपनी व्याख्या थी, संस्थान का इससे कोई लेना-देना नहीं। दिलचस्प बात यह है कि बेहरा खुद लंबे समय से भगवद्गीता पढ़ाते आए हैं और इस्कॉन (ISKCON) से भी उनका पुराना नाता है। वे IIT मंडी में गीता पर एक पूरा कोर्स पढ़ाते हैं और प्रस्तावित भक्तिवेदांत यूनिवर्सिटी के संस्थापक भी हैं, जिसे इस्कॉन की ही एक पहल बताया जाता है। निदेशक ने बताया छात्रों की गलती रविवार को पीटीआई से बात करते हुए बेहरा ने कहा- ‘कुछ छात्रों ने गीता की अपने तरीके से व्याख्या कर दी। मैंने जांच समिति बना दी है। यह एक स्टूडेंट इवेंट था।’ साथ ही उन्होंने साफ किया कि वे और उनका संस्थान, दोनों जातिगत भेदभाव के सख्त खिलाफ हैं। वायरल पोस्टर, जिसमें शूद्रों को अगड़ी जातियों का सेवक बताया गया है। कैंपस को भेजा माफीनामा जैसा ईमेल रविवार को ही बेहरा ने पूरे कैंपस को एक ईमेल भेजा, जिसका टाइटल है- कैंपस में हाल ही में लगाए गए पोस्टर की खुली निंदा।’ इसमें उन्होंने लिखा कि 4 सितंबर को जन्माष्टमी के दौरान यह पोस्टर लगा, और इसकी जानकारी मिलते ही उन्हें ‘झटका’ लगा। उन्होंने साफ किया कि संस्थान ने इसे किसी भी तरह से समर्थन नहीं दिया। ईमेल में बेहरा ने लिखा- ‘मैंने हर मंच पर निजी तौर पर जातिगत भेदभाव के हर रूप के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। मैंने जांच समिति बना दी है, ताकि कैंपस का इस्तेमाल आगे कभी ऐसी किसी हरकत के लिए न हो। जो लोग इससे आहत हुए हैं, मैं उनकी भावनाएं समझता हूं।’ बेहरा- मैंने पोस्टर नहीं देखा उन्होंने आगे लिखा कि संस्थान संविधान में दर्ज समानता, सामाजिक न्याय और वैज्ञानिक सोच जैसे मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है, और कैंपस से हर तरह के भेदभाव के खिलाफ एकजुट होकर खड़े होने की अपील की। बेहरा के मुताबिक, यह पोस्टर एक छात्र के नेतृत्व में तैयार हुआ था। मामले की जांच के लिए अब फैकल्टी सदस्यों के साथ-साथ SC और OBC समेत अलग-अलग सामाजिक वर्गों के प्रतिनिधियों वाली एक समिति बना दी गई है। बेहरा ने बताया कि इस दौरान वे कैंपस से बाहर थे और शनिवार को ही लौटे। विवाद की जानकारी उन्हें रविवार सुबह मिली। उन्होंने कहा- ‘मैंने पोस्टर देखा तक नहीं है। मैं किसी का पक्ष नहीं लेना चाहता, फैसला समिति पर छोड़ता हूं।’ निदेशक कई बार विवादों में आ चुके हैं बेहरा की IIT मंडी प्रोफाइल के मुताबिक, वे पिछले 27 सालों से युवाओं को ‘गीता के जरिए शांति के सार्वभौमिक सिद्धांत’ सिखा रहे हैं। ‘एचजी लीला पुरुषोत्तम दास’ नाम से भी जाने जाने वाले बेहरा, प्रस्तावित भक्तिवेदांत यूनिवर्सिटी के संस्थापक हैं। उन्होंने दावा किया- ‘इस्कॉन ही अकेला संगठन है जो जाति-आधारित भेदभाव के खिलाफ सबसे सख्ती से बोलता है। वहां शूद्र समुदाय के लोग भी पुजारी हैं, मुस्लिम भी पुजारी हैं। हम हर तरह के जातिवाद के खिलाफ हैं- सारे काम गुण और कर्म से तय होते हैं, जाति से नहीं।’ उन्होंने यह भी बताया कि जब वे संस्थान में आए थे, तब OBC, SC और ST वर्गों से कोई फैकल्टी सदस्य नहीं था, अब यह संख्या काफी बढ़ चुकी है। मांस न खाने की कसम दिलवा चुके हैं बेहरा रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पढ़ाने वाले इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग प्रोफेसर बेहरा पहले भी विवादों में रह चुके हैं। 2023 में उन्होंने छात्रों से मांस न खाने की कसम दिलवाई थी, यह कहते हुए कि हिमाचल में हो रहे भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं जानवरों पर हो रही क्रूरता की वजह से हैं। इससे एक साल पहले, निदेशक बनने के तुरंत बाद, एक वीडियो सामने आया था जिसमें उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने मंत्र जपकर एक दोस्त के परिवार को ‘बुरी आत्माओं’ से छुटकारा दिलाया। जून में भी IIT मंडी के इंडियन नॉलेज सिस्टम एंड मेंटल हेल्थ सेंटर ने गीता, आयुर्वेद और पुनर्जन्म पर एक सम्मेलन कराया था, जिसमें बेहरा जनरल चेयर की भूमिका में थे और ‘पुनर्जन्म व मृत्यु के बाद संवाद’ नाम के एक सेशन के सह-आयोजक भी रहे। ————————- ये खबर भी पढ़ें… हॉस्टल में खराब खाने, बदहाली के खिलाफ छात्राओं का प्रदर्शन:छात्राओं ने रामधुन गाकर किया विरोध, खाने में प्लास्टिक, सिगरेट के टुकड़े मिले सूरत के सरकारी समरस गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने 1 सितंबर की रात को विरोध प्रदर्शन किया। उनका ये प्रदर्शन खाने की खराब क्वालिटी, पानी की सप्लाई और रहने की खराब व्यवस्थाओं को लेकर था। छात्राओं ने “रामधुन” गाया और कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक विरोध जारी रहेगा। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
सतना में नाबालिग को आत्महत्या के लिए उकसाया:महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने जेल भेजा

March 31, 2026/
9:14 am

सतना में एक नाबालिग को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने एक महिला सहित तीन आरोपियों को...

PM Modi Gifts Melody To Meloni, Demand Surges

May 21, 2026/
5:39 pm

नई दिल्ली12 मिनट पहले कॉपी लिंक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी का एक...

भाई बताकर जमीन में हिस्सा मांगने पर की हत्या:कटनी में युवक की अधजली लाश मिली थी, आरोपी गिरफ्तार

April 3, 2026/
9:39 pm

कटनी पुलिस ने कुठला थाना क्षेत्र के कन्हवारा गांव में हुई हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। शुक्रवार शाम को...

HDFC Bank Top Gainer | Sensex Surges 4230 Pts

April 12, 2026/
2:46 pm

1 घंटे पहले कॉपी लिंक पिछले हफ्ते शेयर बाजार में रही तेजी के कारण देश की टॉप-10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों...

'निराधार और मनगढ़ंत': मायावती ने यूपी गठबंधन की चर्चा को खारिज किया, कहा कि 2027 के चुनावों में बसपा अकेले दम पर उतरेगी | राजनीति समाचार

February 18, 2026/
9:53 pm

आखरी अपडेट:18 फरवरी, 2026, 21:53 IST मायावती का यह बयान बसपा और असदुद्दीन औवेसी के नेतृत्व वाली एआईएमआईएम के बीच...

वर्ल्ड अपडेट्स:फ्रांस के लालिक म्यूजियम में 40 करोड़ रुपए की चोरी, नकाबपोश बदमाश 20 क्रिस्टल ज्वेलरी लेकर फरार

July 6, 2026/
10:22 am

फ्रांस के लालिक म्यूजियम से रविवार तड़के करीब 40 लाख यूरो (करीब 40 करोड़ रुपए) के आभूषण चोरी हो गए।...

Ollie Robinson celebrates taking his fifth wicket, the wicket of New Zealand's Matt Henry (Picture credit: AP)

June 5, 2026/
7:24 pm

आखरी अपडेट:05 जून, 2026, 19:24 IST अन्नामलाई के बाद, भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष कारू नागराजन और राज्य सचिव सुमति वेंकटेश...

आलिया की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 3 जुलाई को होगी रिलीज:बोलीं- ‘अल्फा’ ने मुझे कई नए तरीकों से चुनौती दी, इसका हर पल पसंद आया

June 28, 2026/
3:35 pm

यशराज फिल्म्स की अगली एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ 3 जुलाई को दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज होगी। फिल्म में आलिया भट्ट...

बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने इस्तीफा दिया:कहा- बीमार हूं, कई बार बेहोश हो जाता हूं; दावा- शेख हसीना से बातचीत की जानकारी लीक हुई

July 24, 2026/
6:13 pm

बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा संसद (जातीय संसद)...

जॉब - शिक्षा

राजनीति