Saturday, 12 Sep 2026 | 03:10 PM

Trending :

कनाडा में बीफ बनाने से रोकने पर भारतवंशी महिला गिरफ्तार:किराएदार ने जरबन घर में घुसने, खाना फेंकने के आरोप लगाए कनाडा में बीफ बनाने से रोकने पर भारतवंशी महिला गिरफ्तार:किराएदार ने जरबन घर में घुसने, खाना फेंकने के आरोप लगाए Ameesha Patel Parents House Theft सलमान खान फिल्म्स पर भड़के अमाल मलिक:फिल्म ‘हीरो’ की 11वीं सालगिरह की पोस्ट में गाने को लेकर क्रेडिट नहीं मिलने पर जताई नाराजगी सलमान खान फिल्म्स पर भड़के अमाल मलिक:फिल्म ‘हीरो’ की 11वीं सालगिरह की पोस्ट में गाने को लेकर क्रेडिट नहीं मिलने पर जताई नाराजगी इटली की नेता और पूर्व विदेश मंत्री बोनिनो का निधन:महिलाओं के हक पर पोप से टकरा गई थीं एमा; 48 साल पुराना एबॉर्शन कानून बदलवाया
EXCLUSIVE
Maharashtra Drug Inspector Exam Paper Leak Case

Maharashtra Drug Inspector Exam Paper Leak Case

Hindi News Career Maharashtra Drug Inspector Exam Paper Leak Case | MPSC Exam Scam 13 मिनट पहले कॉपी लिंक महाराष्ट्र ड्रग इंस्पेक्टर, ग्रुप-B परीक्षा की टॉप-10 रैंकर ऋतुजा पाटिल की चैट सामने आई है। बता दें कि ऋतुजा की ड्रग इंस्पेक्टर में 7वीं रैंक आई थी। CBI ने ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक केस से जुड़े डिजिटल सबूत ढूंढे हैं। ये वही परीक्षा थी जिसे MPSC यानी, महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन ने 25 अगस्त को पेपर लीक के चलते रद्द कर दिया था। 270 पेज की व्हाट्सअप चैट से खुला राज CBI के मुताबिक, ऋतुजा पाटिल की 270 पेज की चेट सामने आई है, जिसमें उसने आरोपी गौरव पाटिल से पेपर खरीदने की बात कही है। साथ ही इस चैट में ये भी सामने आया है कि ऋतुजा ने 90 सवाल मिले थे, जिसमें से उसने सिर्फ 78 सवालों के जवाब दिए ताकि शक न हो। चैट में मोबाइल पानी में फेंकने की बात भी सामने आई CBI के मुताबिक आरोपी ऋतुजा ने पुलिस से बचने के लिए अपना मोबाइल एग्जाम के बाद ही उल्हास नदी में बहा दिया था। ये बात भी चैट में सामने आई है। ये पूरा मामला आरोपी गौरव के फोन का बैकअप और चैट हिस्ट्री रिकवर होने के बाद सामने आई है। ऋतुजा के बॉयफ्रेंड ने आयोग को पेपर लीक की जानकारी दी पेपर रद्द होने के बाद CBI ने खुलासा किया था कि गिरफ्तार किये गए आरोपियों में गौरव पाटिल भी शामिल है। ऋतुजा पाटिल का गौरव के साथ अफेयर्स था और ब्रेकअप के बाद गुस्से में उसने आयोग को पेपर लीक की जानकारी दे दी। आयोग ने गौरव की दी हुई जानकारी के आधार पर हि मुंबई पुलिस से संपर्क किया था और मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंपी थी। 22 मार्च को हुई थी परीक्षा बता दें कि ये परीक्षा 22 मार्च 2026 को हुई थी और जुलाई में इसका रिजल्ट जारी होने के बाद इंटरव्यू हुए थे। पेपर लीक होने की जानकारी सामने आने के बाद ये परीक्षा रद्द कर दी गई थी। MPSC की धांधलियों को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) में धांधलियों को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। उम्मीदवारों महाराष्ट्र की सरकारी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं, परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ी और पारदर्शिता की कमी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। 5 सितंबर से उग्र हुए आंदोलन जांच में कथित पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद परीक्षा रद्द किए जाने की खबरों ने उम्मीदवारों में नाराजगी बढ़ा दी। छात्रों का कहना था कि मामला सिर्फ एक परीक्षा का नहीं, बल्कि पूरी भर्ती और परीक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता का है। 5 सितंबर 2026 को आंदोलन ने जोर पकड़ना शुरू किया। अमरावती में MPSC उम्मीदवार सड़कों पर उतरे। हजारों छात्रों ने जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस आंदोलन के तहत छात्रों ने MPSC अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन बड़े पैमाने पर किया जाएगा। MPSC परीक्षा की कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्र और प्रतियोगी परीक्षा से जुड़े टीचर सक्रिय हुए। NCP(SP) विधायक रोहित पवार के पास शिक्षकों ने परीक्षा में कथित अनियमितताओं की शिकायतें रखीं। ———————– ये खबर भी पढ़ें.. यूनिफॉर्म में स्कूल का छज्जा साफ कर रहे बच्चे:कहीं रेत उठाते, तो कहीं टॉयलेट साफ करते दिखे छात्र; क्या कहता है राइट टू एजुकेशन मप्र के शहडोल जिले के गोरतरा गांव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्कूल के बच्चे छत और छज्जे की सफाई करते दिख रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
Madhya Pradesh, J&K, Uttarakhand Stipend Protest

Madhya Pradesh, J&K, Uttarakhand Stipend Protest

Hindi News Career Medical Interns Strike: Madhya Pradesh, J&K, Uttarakhand Stipend Protest 14 मिनट पहले कॉपी लिंक मध्य प्रदेश में MBBS इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर भोपाल में आज भी प्रदर्शन जारी है। इससे पहले 7 सितंबर को बड़ी संख्या में इंटर्न डॉक्टर हमीदिया अस्पताल से मुख्यमंत्री निवास की ओर मार्च करने निकले। पुलिस ने अस्पताल के बाहर बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने की कोशिश की। प्रदर्शन करने वाले छात्र बैरिकेड पार करके आगे बढ़ने लगे। उन्होंने सड़क पर धरना दिया। इससे VIP रोड और आसपास के इलाकों में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। स्थिति नियंत्रित करने और डॉक्टरों को CM हाउस की ओर बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस मामले में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वाटर कैनन मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। भोपाल के अलावा इंदौर, रतलाम समेत कई सरकारी अस्पतालों में भी इंटर्न और जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं। डॉक्टर मौजूदा 14,337 रुपए स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। छात्रों ने कही आंदोलन जारी रखने की बात स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में डॉक्टर्स के प्रतिनिधियों से बैठक हुई। उन्होंने मुख्यमंत्री के लौटने पर स्टाइपेंड पर फिर चर्चा की बात कही। इंटर्न डॉक्टर्स ने कहा- स्टाइपेंड बढ़ाने का लिखित आदेश और पुलिस कार्रवाई के खिलाफ कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इंदौर में डॉक्टरों के समर्थन में रैली का आयोजन इंदौर के एमवाय अस्पताल परिसर में इंटर्न डॉक्टरों ने विरोध जताने के लिए रैली निकाली। भोपाल में प्रदर्शन के दौरान इंटर्न डॉक्टरों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में डॉक्टरों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। रैली में इंटर्न और रेजिडेंट डॉक्टर शामिल हुए। जम्मू कश्मीर में 48 घंटे की भूख हड़ताल पर इंटर्न जम्मू-कश्मीर में MBBS और BDS इंटर्न 31 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। जम्मू-कश्मीर के 10 सरकारी मेडिकल कॉलेजों और दो डेंटल कॉलेजों के मेडिकल इंटर्न ने बढ़े हुए स्टाइपेंड की मांग को लेकर 7 सितंबर से 48 घंटे की भूख हड़ताल शुरू की है। प्रदर्शनकारी इंटर्न का कहना है कि उनका आंदोलन तब तक खत्म नहीं होगा, जब तक स्टाइपेंड को लेकर सरकार की ओर से आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया जाता। उनका दावा है कि इस मुद्दे पर वे सरकार को काफी समय दे चुके हैं। इस संबंध में छात्रों द्वारा 2023 में भी सिफारिश की गई थी। फिलहाल मेडिकल इंटर्न की नजर सरकार की ओर से आधिकारिक आदेश जारी होने पर है। इंटर्न का कहना है कि केवल बातचीत अब पर्याप्त नहीं हैं। उत्तराखंड में करीब 600 इंटर्न भूख हड़ताल पर उत्तराखंड में मेडिकल इंटर्न अपना स्टाइपेंड 17,000 से बढ़ाकर 30,000 किए जाने की मांग कर रहे हैं। इस आंदोलन में करीब 600 MBBS इंटर्न आंदोलन में शामिल हैं। इंटर्न ने OPD और वार्ड ड्यूटी का बहिष्कार किया है। हालांकि इमरजेंसी ड्यूटी वाले इंटर्न मरीजों का इलाज कर रहे हैं। इस आंदोलन का नेतृत्व वॉइस ऑफ इंटर्नस – उत्तराखंड के बैनर तले हो रहा है। पीजी रेजिडेंट डॉक्टर काली पट्‌टी बांधकर कर रहे विरोध इंटर्न डॉक्टरों का दावा है कि कई दूसरे राज्यों में MBBS इंटर्न को उत्तराखंड से अधिक स्टाइपेंड मिलता है। चिकित्सा शिक्षा निदेशालय ने कहा है कि स्टाइपेंड संशोधन का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इस संबंध में मेडिकल कॉलेजों से रिपोर्ट भी मांगी गई है। इस हड़ताल में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी, वीसीएसजी मेडिकल कॉलेज/इंस्टीट्यूट, श्रीनगर, गवर्नमेंट दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून और सोबन सिंह जीना मेडिकल साइंसेज संस्थान, अल्मोड़ा के स्टूडेंट्स शामिल हैं। इसके अलावा उत्तराखंड के करीब 600 पीजी रेजिडेंट डॉक्टर भी स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर काली पट्टी बांधकर विरोध कर रहे हैं। मेडिकल इंटर्न के स्टाइपेंड को लेकर भारत का कानून भारत में MBBS मेडिकल इंटर्न को स्टाइपेंड देना सिर्फ कॉलेज की मर्जी पर डिपेंड नहीं करता है। NMC के कंप्लसरी रोटेटिंग मेडिकल इंटर्नशिप रेग्यूलेशन्स 2021 में स्टाइपेंड का प्रावधान है। इसके अलावा सभी मेडिकल इंटर्न को स्टाइपेंड देने का नियम भी तय है। इसके तहत CRMI रेग्यूलेशन्स 2021 के शेड्यूल-IV, क्लॉज 3(a) के अनुसार सभी इंटर्न को संबंधित संस्थान, यूनिवर्सिटी या राज्य की सक्षम प्राधिकरण द्वारा तय स्टाइपेंड दिया जाना जरूरी है। ———————————————————————— ये खबर भी पढ़ें RRB NTPC ने 5165 पदों पर निकाली भर्ती:12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स को मौका, एज लिमिट 33 साल रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC में 5165 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
Shahdol School Video | Students Cleaning School Roof Without Safety

Shahdol School Video | Students Cleaning School Roof Without Safety

Hindi News Career Shahdol School Video | Students Cleaning School Roof Without Safety 4 मिनट पहले कॉपी लिंक मप्र के शहडोल जिले के गोरतरा गांव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्कूल के बच्चे छत और छज्जे की सफाई करते दिख रहे हैं। काम के दौरान स्कूल भवन पर काई जमी हुई थी। साथ ही छत पर चढ़ने-उतरने के लिए कोई सुरक्षित इंतजाम भी नजर नहीं आ रहा है। ऊंचाई पर काई में चढ़ते बच्चे नजर आए ये वीडियो शासकीय प्राथमिक विद्यालय का है। बारिश की वजह से स्कूल बिल्डिंग में काई जमी नजर आ रही है लेकिन बच्चों को को ऊंचाई पर चढ़ाकर सफाई का काम करवाया जा रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद छात्रों के पेरेंट्स और ग्रामीणों ने स्कूल पर नाराजगी जताई है। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद ट्राइबल डिपार्टमेंट के असिस्टेंट कमिश्नर आनंद राय ने कहा है कि जांच कराई जाएगी। बिहार में बच्चे कुदाल से सफाई कर रहे थे हाल ही में बिहार के एक स्कूल का भी वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में बिहार के सरकारी स्कूल में पढ़ाई के समय बच्चों से सफाई करवाई जा रही है। इस वीडियो में बच्चे कुदाल लेकर सफाई कर रहे हैं। जबकि स्कूल में उस समय क्लासेज चल रही है। ये घटना मध्य विद्यालय कोकला की है। वहीं बच्चे ये सफाई हेडमास्टर के कहने पर कर रहे थे। टॉयलेट की सफाई कर रहे हैं बच्चे वहीं 27 अगस्त को मंडला जिले के मवई विकासखंड के प्राइमरी स्कूल का एक वीडियो सामने आया था। इसमें बच्चे पढ़ाई के बजाय स्कूल परिसर और टॉयलेट की सफाई करते दिख रहे हैं। कुछ क्लासेज में झाड़ू लगाते हुए नजर आ रहे हैं। शिक्षकों को नोटिस जारी किया बच्चों से टॉयलेट और क्लासेस की सफाई कराए जाने पर गंभीर सवाल भी उठे। स्कूलों में साफ-सफाई के लिए पर्याप्त पैसा अलॉट किया जाता है इसके बावजूद भी बच्चों से यह काम कराया जा रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने संज्ञान लिया है और चार शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था। ऐसे इसके साथ ही हाल ही में एक ओर वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें सभी बच्चे स्कूल यूनिफॉर्म में हैं और मजदूरों के साथ मिलकर रेत उठा रहे हैं। 6- 14 साल तक के बच्चों को पढ़ने के अधिकार 6-14 वर्ष के बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का संवैधानिक अधिकार है। RTE एक्ट इसी अधिकार को लागू करता है। यदि बच्चों को पढ़ाई के बजाय नियमित किसी काम में लगाया जा रहा है, तो यह उनके शिक्षा के अधिकार के भी विरुद्ध जा सकता है। गलती की सजा के तौर पर भी बच्चों से स्कूल में काम नहीं करवाया जा सकता। ऐसा करने पर RTE Act धारा 17 के तहत केस हो सकता है। —————– ये खबर भी पढ़ें.. कहीं क्लास की छत गिरी, कहीं चलता पंखा:कर्नाटक में छह बच्चे घायल, दिल्ली स्कूल में छात्रा का सिर फटा देश में सरकारी स्कूलों की खस्ताहालत आए दिन सामने आ रही है। बुधवार को कर्नाटक के बागलकोट में एक सरकारी स्कूल की छत का कंक्रीट गिरने से 6 बच्चे घायल हो गए हैं पूरी खबर पढ़ें.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
UIIC Recruitment 2026 | Graduates & Engineers Apply for 225 Vacancies

UIIC Recruitment 2026 | Graduates & Engineers Apply for 225 Vacancies

Hindi News Career UIIC Recruitment 2026 | Graduates & Engineers Apply For 225 Vacancies 17 मिनट पहले कॉपी लिंक यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में 225 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट uiic.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए टियर – 1 परीक्षा का आयोजन 22 अक्टूबर 2026 और टियर – 2 परीक्षा का आयोजन 30 नवंबर 2026 को किया जाएगा। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : संबंधित क्षेत्र में पीजी, ग्रेजुएशन या इंजीनियरिंग की डिग्री। एज लिमिट : न्यूनतम : 21 साल अधिकतम : 30 साल सरकारी नियमों के तहत एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। फीस: जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 1000 रुपए एससी, एसटी, पीएच : 250 रुपए एप्लिकेशन फीस के अलावा GST फीस का भुगतान अलग से करना होगा। सिलेक्शन प्रोसेस : प्रीलिम्स एग्जाम मेन्स एग्जाम इंटरव्यू सैलरी : 82,485 – 1.10 लाख रुपए प्रतिमाह अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा। ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट uiic.co.in पर जाएं। होमपेज पर प्रशासनिक अधिकारी पदों के आवेदन लिंक पर क्लिक करें। खुद को रजिस्टर्ड करके लॉग इन करें। फॉर्म भरें। फीस का भुगतान करके फॉर्म सब्मिट कर दें। आगे की जरूरत के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ये खबर भी पढ़ें RRB NTPC ने 5165 पदों पर निकाली भर्ती:12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स को मौका, एज लिमिट 33 साल रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC में 5165 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
Oxford University Returns Naga Ancestors Remains

Oxford University Returns Naga Ancestors Remains

Hindi News Career Oxford University Returns Naga Ancestors Remains | Paris Hindu Temple 12 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. लक्जमबर्ग के डिप्टी पीएम जेवियर बेट्टेल भारत यात्रा पर आए 7 सितंबर को लक्जमबर्ग के डिप्टी पीएम जेवियर बेट्टेल भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने जेवियर से मुलाकात की। इस यात्रा में दोनों ने ट्रेड, इंवेस्टमेंट और फाइनेंशियल रिलेशनशिप पर बात की। विदेश मंत्रालय (MEA) के वरिष्ठ राजनयिकों ने उनका स्वागत किया। जेवियर बेट्टेल अपनी इस यात्रा के दौरान भारत के विदेश मंत्री और अन्य शीर्ष कैबिनेट मंत्रियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे। लक्जमबर्ग यूरोपीय संघ (EU) का एक बेहद प्रभावशाली सदस्य और दुनिया का एक प्रमुख वित्तीय व बैंकिंग सेवा केंद्र है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता का मुख्य एजेंडा फिनटेक, ग्रीन फाइनेंस और इंवेस्टमेंट को बढ़ावा देना है। इस यात्रा के दौरान दोनों देश स्पेस रिसर्च, सैटेलाइट लॉन्च और इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में आपसी सहयोग को बढ़ाने पर भी बात करेंगे। भारत और लक्जमबर्ग जलवायु कार्रवाई और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े वैश्विक लक्ष्यों को हासिल करने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं। जेवियर बेट्टेल पूर्व में लक्जमबर्ग के पीएम भी रह चुके हैं। 2. पीएम ने पेरिस में स्वामीनारायण मंदिर का उद्घाटन किया 6 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली यानी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेरिस में BAPS स्वामीनारायण मंदिर का उद्घाटन किया। ये मंदिर पेरिस की ईस्ट सिटी में बुसी-सेंट-जॉर्ज में बनाया गया है। इस मंदिर में बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था है। पीएम ने इसे भारत-फ्रांस सांस्कृतिक संबंधों के लिए एक मील का पत्थर बताया है। ये फ्रांस का पहला पारंपरिक डिजाइन वाला पत्थर से निर्मित हिंदू मंदिर है। ये मंदिर फ्रांस की सांस्कृतिक विविधता को समृद्ध करेगा और भारत-फ्रांस के बीच लोगों का लोगों से संबंध मजबूत करेगा। भारत और फ्रांस के बीच AI, डिफेंस, स्पेस और क्लाइमेट जैसे क्षेत्रों में आपसी सहयोग के लिए काम करते हैं। स्पोर्ट्स (SPORTS) 3. सात्विकसाईराज और चिराग ने चाइना मास्टर्स जीता 6 सितंबर को भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट जीत लिया है। इस भारतीय जोड़ी ने चीन के हे जी टिंग और रेन शियांग यू को एक घंटे 10 मिनट चले मैच में 11-21, 21-13, 21-17 से हराया। वर्ल्ड नंबर-5 भारतीय जोड़ी के लिए ये बड़ी जीत है। अब दोनों 19 सितंबर से जापान में होने वाले एशियन गेम्स में खेलेंगे। सात्विक-चिराग की जोड़ी का ये पहला चाइना मास्टर्स है। इससे पहले दोनों 2023 और 2025 में रनरअप रहे थे। ये 2026 सीजन का सात्विक-चिराग का दूसरा खिताब है। इससे पहले उन्होंने सिंगापुर ओपन सुपर 750 जीता था। सात्विक-चिराग की जोड़ी 2024 में सेमीफाइनल में पहुंची थी। मिसलीनियस 4. यूके से 39 नागा पूर्वजों के अवशेष भारत वापस आएंगे 6 सितंबर को ब्रिटेन की प्रसिद्ध ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने 39 नागा पूर्वजों के अवशेषों को भारत (नागालैंड) वापस भेजने की मंजूरी दी। ये मूर्तियां यूनाइटेड किंगडम (UK) यूनिवर्सिटी के पिट रिवर्स म्यूजियम में रखी हुई हैं। ये अवशेष औपनिवेशिक शासन यानी, कोलोनियल रूल के दौरान अंग्रेज नागालैंड से उन्हें ब्रिटेन ले गए थे। नागा समुदाय, नागालैंड सरकार और विभिन्न मानवाधिकार और सांस्कृतिक ऑर्गेनाइजेशन इन अवशेषों को वापस लाने के लिए लंबे समय से काम चल रहे थे। ऑक्सफोर्ड का पिट रिवर्स संग्रहालय दुनिया भर की जनजातीय और नृवंशविज्ञान (Ethnographic) वस्तुओं के संग्रह के लिए जाना जाता है। अवशेषों के वापस आने पर नागालैंड में पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार या संरक्षण किया जाएगा। नागा समुदाय ने कुल 40 अवशेषों की वापसी की मांग की गई थी, लेकिन ऑक्सफोर्ड काउंसिल ने एक अवशेष को वापस करने से इनकार किया, क्योंकि उसके नागा मूल का पर्याप्त प्रमाण नहीं मिला। ये अवशेष नवंबर 2026 में हैंडओवर किये जाएंगे। 5. एशियाई विकास बैंक और मप्र सरकार ने MoU किया 7 सितंबर को एशियाई विकास बैंक (ADB) और मध्य प्रदेश सरकार के बीच समझौता (MoU) हुआ। ये भारत में अपनी तरह का पहला ट्रांजैक्शन एडवाइजरी पैक्ट है। इस समझौते का मुख्य उद्देश्य रेनुअल एनर्जी प्रोजेक्ट के लिए 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर जुटाना है। ये पैसा राज्य में ग्रीन और क्लीन एनर्जी से जुड़े प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा देने के लिए उपयोग की जाएगी। इस MoU से मध्य प्रदेश में सोलर एनर्जी के बड़े प्रोजेक्ट्स को मदद मिलेगी। एशियाई विकास बैंक इसके लिए फाइनेंशियल और इंवेस्टमेंट से जुड़ी एड्वाइज देगा। ये MoU भारत के कार्बन उत्सर्जन को कम करने के पर्यावरण लक्ष्यों के अनुकूल है। मध्य प्रदेश को देश का स्वच्छ ऊर्जा हब बनाने की दिशा में यह एक बड़ा मील का पत्थर है आज का इतिहास 1926 में प्रसिद्ध गीतकार और संगीतकार भूपेन हजारिका का जन्म हुआ। 2022 में ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली महारानी एलीजाबेथ II का निधन हुआ। —————- ये खबर भी पढ़ें.. 7 सितंबर के करेंट अफेयर्स:भारत-चीन के बीच ‘वाचा’ में पहली सैन्य बैठक हुई, SBI और बिसलरी मिलकर प्लास्टिक रीसाइकल करेंगे आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- पूरी खबर पढ़ें.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Read More »
MPSC Protest LIVE | Students Demand Transparency Collector Office Pune

MPSC Protest LIVE | Students Demand Transparency Collector Office Pune

Hindi News Career MPSC Protest LIVE | Students Demand Transparency Collector Office Pune 3 मिनट पहले कॉपी लिंक महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) में धांधलियों को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इस कड़ी में सबसे बड़ा प्रदर्शन आज यानि 7 सितंबर को किया गया। इस प्रदर्शन के तहत उम्मीदवारों का कहना है कि महाराष्ट्र की सरकारी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं, परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ी और पारदर्शिता की कमी है। छात्रों ने परीक्षा पैटर्न में गड़बड़ियों और कुछ पदों में कटौती को भी अपना मुद्दा बनाया। प्रदर्शन की शुरुआत ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा से महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन (MPSC) ने फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट में ड्रग इंस्पेक्टर, ग्रुप-B पोस्ट के लिए भर्ती प्रक्रिया पेपर लीक के बाद रद्द कर दी थी। ये परीक्षा 22 मार्च 2026 को हुई थी और जुलाई में इसका रिजल्ट जारी होने के बाद इंटरव्यू हुए थे। ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का कैसे लीक हुआ पेपर क्राइम ब्रांच के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गौरव राजेंद्र पाटिल भी शामिल है। आरोप है कि गौरव का ऋतुजा पाटिल नाम की एक लड़की से अफेयर था और उसने ही गौरव को पेपर शेयर किया था। हालांकि, बाद में गौरव और ऋतुजा का ब्रेकअप हो गया। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद गौरव ने गुस्से में ड्रग इंस्पेक्टर की परीक्षा कराने वाले आयोग यानी MPSC को पेपर लीक की जानकारी दी। आयोग ने गौरव की दी हुई जानकारी के आधार पर मुंबई पुलिस से संपर्क किया और मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंपी गई। कोचिंग इंस्टीट्यूट से 5 लाख में खरीदा क्वेश्चन पेपर रिपोर्ट के मुताबिक, ऋतुजा को स्क्रीनिंग के पहले ही क्वेश्चन पेपर मिल गया था। आरोप है कि उसके पिता ने पेपर हासिल करने के लिए बिचौलिए प्रवीण पाटील को 5 लाख रुपए एडवांस देकर पेपर लिया था। प्रवीण पाटील नंदुरबार शहर में कोचिंग चलाता है और ऋतुजा उसी इंस्टीट्यूट में पढ़ रही थी। पेपर मिलने के बाद उसने अपने बॉयफ्रेंड गौरव से पेपर शेयर किया था और वो सिलेक्ट भी हो गई थी। जांच में ये भी सामने आया है कि लड़की ने एग्जाम के बाद कोचिंग में फोन भी किया था और बताया था कि 90 सवाल मिल रहे थे लेकिन शक न हो इसलिए उसने 78 ही सवालों के सही जवाब दिए। 5 सितंबर से उग्र हुए आंदोलन जांच में कथित पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद परीक्षा रद्द किए जाने की खबरों ने उम्मीदवारों में नाराजगी बढ़ा दी। छात्रों का कहना था कि मामला सिर्फ एक परीक्षा का नहीं, बल्कि पूरी भर्ती और परीक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता का है। 5 सितंबर 2026 को आंदोलन ने जोर पकड़ना शुरू किया। अमरावती में MPSC उम्मीदवार सड़कों पर उतरे। हजारों छात्रों ने जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस आंदोलन के तहत छात्रों ने MPSC अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन बड़े पैमाने पर किया जाएगा। MPSC परीक्षा की कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्र और प्रतियोगी परीक्षा से जुड़े टीचर सक्रिय हुए। NCP(SP) विधायक रोहित पवार के पास शिक्षकों ने परीक्षा में कथित अनियमितताओं की शिकायतें रखीं। छात्रों ने मुख्यमंत्री के सामने रखी अपनी शिकायतें MPSC अध्यक्ष पर सवाल उठाए गए और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हुई। आंदोलन को केवल एक परीक्षा तक सीमित न रखकर भर्ती व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग से जोड़ा गया। 6 सितंबर 2026 को MPSC छात्रों और शिक्षकों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर अपनी शिकायतें रखीं। मुख्यमंत्री की ओर से भर्ती परीक्षा व्यवस्था की समीक्षा और पारदर्शिता के लिए कदम उठाने का आश्वासन दिया गया। लेकिन छात्र केवल आश्वासन से संतुष्ट नहीं हुए। उच्च स्तरीय समिति बनाने का फैसला उन्होंने साफ कहा कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई और बड़े पैमाने पर सुधार नहीं होते, आंदोलन जारी रहेगा। 6 सितंबर के बाद सरकार ने भर्ती परीक्षा प्रणाली की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय समिति बनाने का फैसला किया। इस समिति के कामों में भर्ती परीक्षाओं की सुरक्षा, परीक्षा प्रक्रिया में सुधार, स्टूडेंट्स, टीचर्स और पेरेंट्स से सुझाव लेना शामिल है। छात्रों के सुझाव के लिए विशेष सेल बनी पुणे कलेक्टर ऑफिस में 7 से 10 सितंबर तक सुझाव लेने के लिए विशेष सेल बनाया गया। 12 सितंबर को समिति के पुणे विश्वविद्यालय में छात्रों से बातचीत करने की भी योजना बताई गई। सुप्रिया सुले ने किया समर्थन ओंकारेश्वर चौक से मार्च निकाला गया। इस मार्च में हजारों उम्मीदवारों ने भाग लिया। उम्मीदवारों के हाथों में परीक्षा व्यवस्था के खिलाफ तख्तियां दिखीं। छात्रों ने नारे भी लगाए। MPSC अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सांसद सुप्रिया सुले मोर्चे में शामिल हुईं और छात्रों की मांगों का समर्थन किया। ये खबर भी पढ़ें RRB NTPC ने 5165 पदों पर निकाली भर्ती:12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स को मौका, एज लिमिट 33 साल रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC में 5165 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
Arunachal Military Talks & Bisleri-SBI Plastic Recycling

Arunachal Military Talks & Bisleri-SBI Plastic Recycling

Hindi News Career Arunachal Military Talks & Bisleri SBI Plastic Recycling | Current Affairs 8 मिनट पहले कॉपी लिंक 1. डॉ. दिनेश शर्मा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के (LG) अपॉइंट हुए 6 सितंबर डॉ. दिनेश शर्मा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के नए उपराज्यपाल (LG) अपॉइंट हुए। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार के प्रशासनिक प्रमुख की नियुक्ति की। डॉ. दिनेश शर्मा की अपॉइंटमेंट आर्टिकल 239 के तहत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की है। किसी भी केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन के लिए प्रशासक या उपराज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति करती हैं। हैं। दिनेश 2014 में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए थे और गुजरात भाजपा के प्रभारी भी रहे। 2017 में दिनेश योगी आदित्यनाथ सरकार में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री भी रहे। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह बंगाल की खाड़ी में स्थित भारत का एक बेहद संवेदनशील और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण द्वीप समूह है। अंडमान और निकोबार द्वीप की राजधानी पोर्ट ब्लेयर है। नए उपराज्यपाल सीधे केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) के साथ मिलकर काम करेंगे। डॉ. दिनेश शर्मा में 1990 के दशक में ABVP से जुड़कर अपने राजनीति करियर की शुरुआत की थी। 2. भारत और चीन के सैन्य के बीच बैठक हुई 6 सितंबर को भारत और चीन के सैन्य अधिकारियों के बीच कॉप्स कमांडर लेवल की बैठक आयोजित की गई। ये बैठक लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल’ (LAC) पर अरुणाचल प्रदेश के ‘वाचा’ में की गई। वाचा-दमाई अरुणाचल प्रदेश का बॉर्डर मीटिंग पॉइंट है। भारत की ओर से लेफ्टिनेंट जनरल गिरीश कालिया, III कॉर्प (Spear Corps) के कमांडर लीड रहे। पूर्वी क्षेत्र में कॉप्स कमांडर लेवल की ये पहली बैठक है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सीमा पर शांति और स्थिरता तय करना है। ये वार्ता दोनों देशों के बीच सीमा विवाद को सुलझाने और तनाव को कम करने में मदद करेगी। दोनों देशों ने पिछले कुछ समय में आर्मी कम्युनिकेशन मजबूत करने के लिए हॉटलाइन और नए बॉर्डर मीटिंग पॉइंट विकसित करने पर भी काम किया है। ये पूर्वी सेक्टर में दोनों देशों के कॉर्प कमांडर लेवल की पहली बैठक है। 3. बिसलेरी इंटरनेशनल और SBI ने प्लास्टिक मैनेजमेंट के लिए MoU किया 5 सितंबर को बिसलेरी इंटरनेशनल और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्लास्टिक कचरे के मैनेजमेंट के लिए एक MoU साइन किया। इस MoU को ‘बॉटल्स फॉर चेंज’ पहल के तहत किया गया है। SBI और बिसलेरी ने इसके लिए लेटर ऑफ एसोसिएशन (LoA) पर साइन किए। SBI की ब्रांच और ऑफिस में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए ये MoU किया है। इस MoU के तहत SBI अपने कर्मचारियों और हाउसकीपिंग स्टाफ को प्लास्टिक की सही छंटाई और मैनेजमेंट के बारे में जागरूक किया जाएगा। SBI के ऑफिस में इस्तेमाल किए गए प्लास्टिक को इकट्ठा कर रीसाइक्लिंग के लिए भेजा जाएगा। SBI और बिसलेरी ने ये MoU पर्यावरण संरक्षण के लिए किया है और इसके तहत SBI देश भर में अपने ऑफिस, एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग और बड़ी ब्रांच में उपयोग की गई प्लास्टिक की बोतलों को रिसाइकिल करने के लिए स्पेशल स्टोरेज सेंटर बनाए जाएंगे। स्पोर्ट्स (SPORTS) 4. हरमनप्रीत कौर सबसे ज्यादा T20 मैचों की कप्तानी का रिकॉर्ड बनाया 6 सितंबर को भारत की क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर 150 इंटरनेशनल T20 मैचों की कप्तानी करने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनी। हरमन 2012 में पहली बार T20 की कप्तान बनीं थी और वे अक्टूबर 2016 से अब तक रेगुलर T20 की कप्तान हैं। हरमन ने हाल ही में दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ महिला T20 एशिया कप खेलकर ये रिकॉर्ड बनाया है। हरमन 200 से ज्यादा T20 मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर (महिला और पुरुष दोनों में) हैं। साल 2018 में हरमन महिला टी20 इंटरनेशनल मैच में सेंचुरी लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के के नाम है। वहीं, पुरुषों के इंटरनेशनल T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड नामीबिया के गेरहार्ड इरास्मस के नाम है, जिन्होंने 91 मैचों में कप्तानी की है। निधन (DEATH) 5. झारखंड के केंद्रीय मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन 6 सितंबर को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो गया। वे 54 साल के थे। सुदिव्य गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे। वे वर्तमान में पर्यटन, कला एवं संस्कृति, खेल और युवा कार्य विभागों का प्रभार भी संभाल रहे थे। सुदिव्य पहली बार 2019 में गिरिडीह से विधायक चुने गए थे और 2024 में दोबारा निर्वाचित हुए। सुदिव्य ने 2019-24 तक विधायक के तौर पर ‘सर जेसी बोस विश्वविद्यालय’ की स्थापना में बड़ी भूमिका निभाई थी। सुदिव्य ने 1989 में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। मिसलीनियस 6. NIMAS ने 20 नई दुर्गम चोटियां खोजीं 5 सितंबर को भारत के राष्ट्रीय पर्वतारोहण और संबद्ध खेल संस्थान, NIMAS ने 20 नई दुर्गम चोटियां खोजी। NIMAS रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाला भारत का एक प्रमुख संस्थान है, ये अरुणाचल प्रदेश के दिरांग में स्थित है। NIMAS की जांबाज टीम ने अरुणाचल प्रदेश से लेकर लद्दाख तक फैले विशाल हिमालय पर्वतमाला की कुल 20 अज्ञात और बेहद दुर्गम चोटियों पर पहली बार सफलतापूर्वक चढ़ाई की। NIMAS की टीम ने ये रिकॉर्ड मात्र 23 दिनों के भीतर बनाया है, जो भारत के पर्वतारोहण इतिहास में अब तक का सबसे तेज अभियान है। NIMAS के इस साहसिक मिशन का मुख्य उद्देश्य भारत के सुदूर सीमावर्ती पर्वतीय क्षेत्रों का सटीक भौगोलिक मानचित्रण करना और वहां पर्यटन को बढ़ावा देना है। इन नई चोटियों पर फतह करने से सीमावर्ती क्षेत्रों में भारतीय सेना की रणनीतिक पहुंच और भौगोलिक समझ भी बेहतर होगी। इस अभियान दल में अरुणाचल प्रदेश के कई स्थानीय पर्वतारोही शामिल हुए, जिनमें लोबसांग तेनजिन बापू, दोरजी खांडू जैसे नाम शामिल हैं। NIMAS के इस अभियान दल के लीडर कर्नल रणवीर सिंह जामवाल थे। आज का इतिहास 1889 में शरत चन्द्र बोस स्वतन्त्रता सेनानी थे। 1906 में मुंबई के व्यापारियों ने बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना हुई। —————————— ये खबर भी पढ़ें.. 5 सितंबर के करेंट अफेयर्स:ISRO का EOS-05 सैटेलाइट पाकिस्तान, चीन पर नजर रखेगा, 4 साल की एलेना

Read More »
अमेरिका में एआई से जॉब संकट टला:अगस्त में 1.62 लाख जॉब पैदा हुए, उम्मीद से तीन गुना ज्यादा बढ़ोतरी

अमेरिका में एआई से जॉब संकट टला:अगस्त में 1.62 लाख जॉब पैदा हुए, उम्मीद से तीन गुना ज्यादा बढ़ोतरी

एआई को लेकर लंबे समय से डर जताया जा रहा था कि यह तकनीक लाखों इंसानों की नौकरियां छीनकर उन्हें बेरोजगार बना देगी। हालांकि हालिया आंकड़े इस डर को पूरी तरह खारिज करते दिख रहे हैं। अमेरिका में 4 सितंबर को जारी ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिस्टिक्स की रिपोर्ट के अनुसार अगस्त में 1,62,000 नई नौकरियां पैदा हुईं। ये अर्थशास्त्रियों के अनुमान से करीब 3 गुना ज्यादा हैं। अमेरिका में कुल बेरोजगारी दर गिरकर 4.1 फीसदी पर बनी हुई है। ये पिछले 50 वर्षों के लगभग 90 फीसदी महीनों की तुलना में सबसे कम है। जिन युवा श्रमिकों को एआई का पहला शिकार माना जा रहा था, उनका प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा है। अनुमान है कि अमेरिका में एआई ने अब तक करीब 10 लाख से ज्यादा नई नौकरियां पैदा की हैं। एआई में 40% ज्यादा सैलरी मिल रही कर्मचारियों की बढ़ती मांग का असर वेतन पर भी दिख रहा है। इनडीड के अनुसार, डेटा सेंटर्स में इंस्टॉलेशन और मेंटेनेंस की नौकरियों के लिए वेतन अन्य जगहों पर इसी तरह के काम की तुलना में लगभग 40% अधिक है। जून तक के आंकड़ों के मुताबिक इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट निर्माण में औसत प्रति घंटा आय में 13% से अधिक और विद्युत ठेकेदारों में लगभग 8% की वृद्धि हुई। भारत: आईटी सर्विसेज में एक्टिव जॉब ओपनिंग 18 माह के उच्चतम स्तर पर कई इंटरनेशनल रिसर्च और जॉब प्लेटफॉर्म के मुताबिक आई स्किल की मांग वाली नौकरियों की ग्रोथ सामान्य नौकरियों से 3.5 गुना तेज हो रही है। एआई से करीब 9.2 करोड़ पारंपरिक नौकरियां प्रभावित होंगी, लेकिन 17 करोड़ नई नौकरियां पैदा होंगी। एक्सफेनो के मुताबिक भारतीय आईटी सर्विसेज में एक्टिव जॉब ओपनिंग बढ़कर 57,000 तक पहुंच गईं। यह 18 माह का उच्चतम स्तर है।

Read More »
Mayurbhanj sisters crack neet without coaching odisha study struggle

Mayurbhanj sisters crack neet without coaching odisha study struggle

Hindi News Career Mayurbhanj Sisters Crack Neet Without Coaching Odisha Study Struggle 7 मिनट पहले कॉपी लिंक ओडिशा के मयूरभंज जिले के कपतिपदा ब्लॉक स्थित महुलापंखा गांव में रहने वाली दो बहनों यज्ञसेनी और दिव्यसेनी खतुआ ने बिना किसी कोचिंग के NEET परीक्षा पास की है। दिव्यसेनी ने पहले अटेम्प्ट में NEET क्लियर किया वहीं बड़ी बहन ने यज्ञसेनी तीसरे अटेम्प्ट में सफल हुईं। नेटवर्क की कमी की वजह से पहाड़ियों पर बैठकर पढ़ाई की परिवार के मुताबिक, गांव में मोबाइल नेटवर्क की भारी दिक्कत थी, जिससे ऑनलाइन क्लास अटेंड करना या स्टडी मटीरियल डाउनलोड करना दोनों बहनों के लिए मुश्किल हो जाता था। पढ़ने के लिए दोनों बहनें किताबें और मोबाइल फोन लेकर गांव के पास की पहाड़ियों पर जाकर पढ़ती थीं। चाहे कोई भी मौसम हो दोनों बहने पढ़ने के लिए पहाड़ पर जाती थीं। यज्ञसेनी और दिव्यसेनी शाम होने तक इसी तरह पहाड़ी पर बैठकर पढ़ती थीं। पिता किसान, मां आंगनबाड़ी सहायिका दोनों के पिता गौरांग खतुआ खेती करते हैं और मां सुनीता आंगनबाड़ी सहायिका हैं। परिवार की सीमित आमदनी के चलते NEET की महंगी कोचिंग फीस चुकाना संभव नहीं था, इसलिए दोनों बहनों ने ऑनलाइन क्लास और सेल्फ-स्टडी का सहारा लिया। आर्थिक तंगी से दोनों बहनों का कोचिंग नहीं जा सकती थीं। उसके बाद दोनों ने सेल्फ स्टडी और इंटरनेट का सहारा लिया। लेकिन चुनौती अब भी थी। मोबाइल नेटवर्क ठीक से नहीं आता था। ऑनलाइन क्लास अटेंड करना या स्टडी मटेरियल डाउनलोड करना मुश्किल होता था। ग्रामीण डिजिटल डिवाइड की झलक दूरसंचार विभाग (DoT) के आंकड़े बताते हैं कि देश में आज भी सैकड़ों गांव ऐसे हैं, जहां मोबाइल नेटवर्क या तो बेहद कमजोर है या पहुंचा ही नहीं है। खासकर पहाड़ी, आदिवासी और घने जंगलों वाले इलाकों में। शायद इसीलिए झारखंड, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से भी ‘नेटवर्क के लिए पहाड़ी चढ़ने’ जैसी खबरें समय-समय पर आती रही हैं यानी ये सिर्फ मयूरभंज की कहानी नहीं है। योजना और असली तस्वीर में फासला केंद्र सरकार ने नेटवर्क की समस्या को दूर करने के लिए भारतनेट परियोजना 2011 में शुरू की थी।ये योजना से ग्रामीण भारत को हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड इंटरनेट से जोड़ने की दुनिया की सबसे बड़ी ग्रामीण दूरसंचार पहल है। इसका मकसद हर ग्राम पंचायत तक ब्रॉडबैंड पहुंचाना है। पर जमीन पर स्थिति अभी भी अलग है। योजना कागज पर जितनी आगे बढ़ी है, गांवों तक उसका असर उतनी तेजी से नहीं पहुंचा है। इन दो बहनों को पढ़ाई के लिए घर छोड़कर पहाड़ी की चोटी तक जाना पड़ा इसी फासले की एक तस्वीर है। ———————– ये खबर भी पढ़ें… हॉस्टल में खराब खाने, बदहाली के खिलाफ छात्राओं का प्रदर्शन:छात्राओं ने रामधुन गाकर किया विरोध, खाने में प्लास्टिक, सिगरेट के टुकड़े मिले सूरत के सरकारी समरस गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने 1 सितंबर की रात को विरोध प्रदर्शन किया। उनका ये प्रदर्शन खाने की खराब क्वालिटी, पानी की सप्लाई और रहने की खराब व्यवस्थाओं को लेकर था। छात्राओं ने “रामधुन” गाया और कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक विरोध जारी रहेगा। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
SBI Recruitment 2026 | Specialist Cadre Officer Vacancy Apply Online

SBI Recruitment 2026 | Specialist Cadre Officer Vacancy Apply Online

Hindi News Career SBI Recruitment 2026 | Specialist Cadre Officer Vacancy Apply Online 19 मिनट पहले कॉपी लिंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 270 से अधिक पदों पर स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर की वैकेंसी निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट onlinesbi.sbi.bank.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट के बेसिस पर की जाएगी। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री। पद के अनुसार 3 से 15 साल का अनुभव। एज लिमिट : न्यूनतम : 23 साल अधिकतम : 50 साल ओबीसी : अधिकतम उम्र में 3 साल की छूट। एससी/एसटी : अधिकतम उम्र में 5 साल की छूट। पीडब्ल्यूबीडी : अधिकतम उम्र में 10-15 साल तक की छूट। सिलेक्शन प्रोसेस : इंटरव्यू के बेसिस पर फीस : सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 750 रुपए एससी, एसटी, दिव्यांग, पूर्व सैनिक : नि:शुल्क ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.sbi.bank.in पर जाएं। न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। नाम, पासवर्ड के साथ लॉग इन करें। फॉर्म में पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अन्य डॉक्यूमेंट्स अटैच करें। फीस का भुगतान करें। फॉर्म प्रिव्यू करके सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक —————————————————————————– ये खबर भी पढ़ें टीचर दो, टीचर दो-आज दो, अभी दो:इंटर लेवल में टीचर के सभी 9 पद खाली, गेस्ट और PTR टीचर के बल पर चल रही कक्षाएं नैनीताल के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बेतालघाट में टीचर की कमी से छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। 3 सितंबर को कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं की छात्राओं ने टीचर्स की पोस्टिंग की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ब्रिटिश किंग से मिले न्यूयॉर्क मेयर ममदानी:मुलाकात से पहले कहा था- कोहिनूर भारत को लौटाने बोलूंगा; यह हीरा 177 साल से ब्रिटेन के पास

April 30, 2026/
8:21 am

ब्रिटिश किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला ने बुधवार को न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी से मुलाकात की। यह शाही...

RBSE 12th Result 2026 Date Live: Scorecards soon at rajeduboard.rajasthan.gov.in.

March 30, 2026/
12:38 pm

आखरी अपडेट:30 मार्च, 2026, 12:38 IST बीजू पटनायक के खिलाफ विवादित टिप्पणी के बाद निशिकांत दुबे को आलोचनाओं का सामना...

तमिलनाडु: जनसंख्या वृद्धि के आधार पर जनसंख्या की संख्या बढ़ाने की मांग...भड़के सीएम स्टालिन

April 15, 2026/
2:30 pm

विधानसभा चुनाव 2026: तमिलनाडु के प्रमुख राजनीतिक दलों के विधायकों ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन अभ्यास के विरोध में...

बैतूल में दूल्हा-दुल्हन लाइन में, अफसरों के लिए VIP इंतजाम:सैकड़ों जोड़े बंधे परिणय सूत्र में; भोजन के लिए कतारों में लगे नवविवाहित

April 26, 2026/
4:08 pm

बैतूल पुलिस ग्राउंड में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना 2026 के तहत सैकड़ों जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में...

Mouni Roy Addresses Sexuality Rumours

June 13, 2026/
6:04 pm

13 मिनट पहले कॉपी लिंक मौनी रॉय ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि...

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल शिमला पहुंचे:सीएम सुक्खू ने किया स्वागत, लोकसभा की लोक लेखा समिति की शिमला में लेंगे मीटिंग

April 24, 2026/
6:40 pm

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव एवं लोकसभा सांसद केसी वेणुगोपाल आज दोपहर बाद शिमला पहुंचे शिमला पहुंचे। शिमला...

CBSE 12th Exam Paper QR Code Mistake

March 10, 2026/
5:05 pm

नई दिल्ली8 मिनट पहले कॉपी लिंक सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में एग्जाम पेपर का मामला चर्चा में है। पेपर...

जॉब - शिक्षा

राजनीति