Saturday, 12 Sep 2026 | 01:16 PM

Trending :

इटली की नेता और पूर्व विदेश मंत्री बोनिनो का निधन:महिलाओं के हक पर पोप से टकरा गई थीं एमा; 48 साल पुराना एबॉर्शन कानून बदलवाया इटली की नेता और पूर्व विदेश मंत्री बोनिनो का निधन:महिलाओं के हक पर पोप से टकरा गई थीं एमा; 48 साल पुराना एबॉर्शन कानून बदलवाया ‘क्या गुजरात बांग्लादेश या पाकिस्तान में है’:परेश रावल ने नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स गुजरात में होने का सपोर्ट किया, राज ठाकरे ने जताई थी आपत्ति SSC CPO Recruitment 2026 | Delhi Police & CAPF Vacancy Apply Online इजराइली PM के मेकअप पर ₹4 करोड़ खर्च:2023 जंग के दौरान 3 महीने में बालों पर ₹22 लाख लगे; हेयर स्टाइलिस्ट का नाम छिपाया इजराइली PM के मेकअप पर ₹4 करोड़ खर्च:2023 जंग के दौरान 3 महीने में बालों पर ₹22 लाख लगे; हेयर स्टाइलिस्ट का नाम छिपाया
EXCLUSIVE
Mahasamund Kodar Dam News | School Students Risk Lives Crossing Dam

Mahasamund Kodar Dam News | School Students Risk Lives Crossing Dam

Hindi News Career Mahasamund Kodar Dam News | School Students Risk Lives Crossing Dam 10 मिनट पहले कॉपी लिंक छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित कोडार डैम से होकर स्कूल जाते बच्चे हर दिन अपनी जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचते हैं। एक वायरल वीडियो में स्कूली बच्चे लोहार्डी स्कूल से वापिस कोडार बस्ती की तरफ आ रहे हैं। इन दिनों तेज बारिश के बीच डैम में पानी का लेवल ज्यादा है। यहां स्कूल आने – जाने का बस यही रास्ता है, जहां से गुजरकर स्कूली छात्राएं रोज जाने का मजबूर हैं। एक तरफ इन नन्हे बच्चों के हाथों में किताबें हैं, तो दूसरी तरफ रास्ते में गहरा खतरा। बच्चे स्कूल पहुंचने के लिए बांध के खतरनाक रास्ते और पानी को पार करने को मजबूर हैं। स्थानीय प्रशासन और सरकार की लगातार अनदेखी के कारण इन बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे बनी हुई है। ग्रामीणों और सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि यह लापरवाही कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। एमपी में भी निर्माणाधीन पुल से जाते बच्‍चों का वीडियो वायरल इससे पहले मध्य प्रदेश के विदिशा जिले का भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है। तेज बहाव वाली नदी पर बने स्टॉप डैम को पार करते हुए बच्चों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो है। इसमें दिखाई दे रहा है कि बच्चे किस परेशानी के साथ स्कूल बैग हाथ में लिए स्टॉप डेम पार कर रहे हैं। वीडियो में स्कूली बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर बेतवा नदी पर बने स्टॉप डैम के संकरे पिलरों पर चलते और बीच के गैप को छलांग लगाकर पार करते दिखाई दे रहे हैं। पिछले 5 साल से इसी रास्ते से जा रहे हैं स्कूल यह वीडियो विदिशा जिले के पालोह गांव का है। वीडियो में दिख रहे बच्चे करुआ गांव के रहने वाले हैं और पालोह के हाई स्कूल में पढ़ते हैं। अगर ये बच्चे सड़क वाले रास्ते से स्कूल जाएं, तो उन्हें रोज करीब 8 से 10 किलोमीटर का सफर तय करना होगा। इसी वजह से वे रोज स्टॉप डैम पार कर स्कूल पहुंचते हैं। वे पिछले 5 साल से इसी रास्ते से स्कूल जा रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद जागा प्रशासन वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने मामले की जानकारी ली। विदिशा के एसडीएम क्षितिज शर्मा ने बताया कि बच्चों को सुरक्षित रास्ते से स्कूल आने-जाने के लिए साइकिल उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि नदी पर अस्थायी पुल बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। साथ ही प्रभावित गांवों के पास नया स्कूल खोलने की संभावना पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि बच्चों को जान जोखिम में डालकर नदी पार न करना पड़े। देश भर के लोगों ने जताई चिंता वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने प्रशासन और शिक्षा विभाग से सवाल पूछने शुरू कर दिए हैं। देशभर के लोगों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। कई यूजर्स ने कहा कि अगर बच्चे इतने सालों से इसी तरह स्कूल जा रहे थे, तो कार्रवाई पहले क्यों नहीं हुई? बेरखेड़ी कलां के बच्चे उफनती नदी पार करने को मजबूर मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहली जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेरखेड़ी कलां (बरखेड़ा कला) से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां स्कूली छात्र-छात्राएं उफनती हुई कोपरा नदी को पार कर स्कूल जाने को मजबूर हैं। कोपरा नदी पर बनी पुलिया पूरी तरह टूट चुकी है। बच्चे बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के एक-दूसरे का हाथ पकड़कर और ग्रामीणों के सहारे इस खतरनाक उफनती नदी को पार कर रहे हैं। कई बार भीगने की वजह से बीमार हो जाते हैं बच्चे मरम्मत नहीं होने से अब थोड़ी बारिश में ही नदी उफान पर आ जाती है। सुबह स्कूल जाने के समय छात्राओं को यूनिफॉर्म संभालते हुए घुटनो तक पानी में उतरना पड़ता है। जहां मिट्टी, कीचड़ और फिसलन मे स्कूली ड्रेस खराब हो जाती है। यहां फिसलन और तेज बहाव के कारण हादसे का डर बना रहता है। कई बार बच्चे देर से स्कूल पहुंचते हैं और भीगने की वजह से बीमार हो जाते हैं। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, हर साल मानसून के मौसम में बच्चों को इसी तरह जान दांव पर लगाकर पढ़ाई करने जाना पड़ता है। स्थानीय ग्रामीणों ने सरकार से लंबे समय से पुल या सुरक्षित मार्ग की मांग की है। यहां बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने के साथ-साथ दुर्घटना का भी जोखिम बना रहता है। ——————————————————————————————- ये खबर भी पढ़ें टीचर दो, टीचर दो-आज दो, अभी दो:इंटर लेवल में टीचर के सभी 9 पद खाली, गेस्ट और PTR टीचर के बल पर चल रही कक्षाएं नैनीताल के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बेतालघाट में टीचर की कमी से छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। 3 सितंबर को कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं की छात्राओं ने टीचर्स की पोस्टिंग की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
Government Jobs Recruitment 2026 | IBPS Railway Vacancy List Update

Government Jobs Recruitment 2026 | IBPS Railway Vacancy List Update

Hindi News Career Government Jobs Recruitment 2026 | IBPS Railway Vacancy List Update 7 मिनट पहले कॉपी लिंक इस हफ्ते निकली हैं इंडिया पोस्ट ऑफिस और रेलवे सहित कई विभागों में 22,265 पदों पर नौकरियां। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 5 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 5 ग्राफिक्स के जरिए जानिए : ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक . दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… DRDO में 93 पदों पर निकली भर्ती: 11 हजार से ज्यादा स्टाइपेंड; बिना एग्जाम के होगा सिलेक्शन 0:47Play video Play video जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर SSC ने जूनियर इंजीनियर के 1,748 पदों पर निकाली भर्ती: एज लिमिट 32 साल, सैलरी 1 लाख 12 हजार तक 0:40Play video Play video जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर सूरत के बाद बेंगलुरु में भी हॉस्‍टल छात्राओं का प्रदर्शन: वाई-फाई और खराब लिफ्ट की शिकायत, कहा- खाने में कीड़े, नहाने को गर्म पानी नहीं 0:58Play video Play video जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर

Read More »
IIT Dhanbad Alumni Abhijeet Anand Success Story

IIT Dhanbad Alumni Abhijeet Anand Success Story

Hindi News Career IIT Dhanbad Alumni Abhijeet Anand Success Story | AbCoffee Startup Journey 9 मिनट पहले कॉपी लिंक अभिजीत आनंद ने IIT धनबाद से पेट्रोलियम इंजीनियरिंग में पढ़ाई की। उसके बाद करीब साढ़े 8 साल कॉर्पोरेट सेक्टर में काम किया। 2021 में भारत लौटने के बाद उन्होंने 20 शहरों और 12 राज्यों में जाकर करीब 10,000 लोगों, कैफे के मालिकों और किसानों से बात कर कॉफी मार्केट को समझा। इसके बाद उन्होंने नौकरी छोड़कर 2022 में abCoffee शुरू किया। उनका पहला आउटलेट जून 2022 में मुंबई के वर्सोवा में खुला। इस काम में शुरुआती खर्च करीब 13 लाख रुपए था जो उन्होंने अपनी बचत किए पैसों से भरा। स्टार्टअप शुरू करने से पहले उन्होंने 12 राज्यों/20 शहरों की यात्रा कर करीब 10,000 लोगों से बातचीत कर कॉफी मार्केट को समझा। abCoffee का मॉडल बड़े, महंगे कैफे के बजाय छोटे आउटलेट्स पर आधारित है, जिससे किराया और इंटीरियर जैसी लागत कम रखी जा सके। कंपनी के कॉफी या ड्रिंक्स की कीमतें आम तौर पर 119–209 रुपए के बीच है। शुरुआती दौर में पहला आउटलेट महीने में लगभग 1 लाख रुपए का कारोबार करता था। अब कंपनी करीब साढ़े 3 लाख कप हर महीने बेचती है। उन्होंने दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में 95+ आउटलेट्स खोले। कंपनी ने हाल में ₹61 करोड़ का pre-Series B फंडिंग राउंड भी जुटाया है। उनका मुख्य उद्देश्य प्रीमियम और बेहतरीन स्वाद वाली कॉफी को आम लोगों के लिए किफायती और हर दिन की आदत बनाना था। इसके लिए उन्होंने महंगे कैफे सेटअप के बजाय छोटे, कुशल ‘ग्रैब-एंड-गो’ (Grab-and-Go) आउटलेट्स पर ध्यान दिया। अभिजीत बिहार के जमालपुर में केशवपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई जमालपुर से पूरी की। इसके बाद IIT धनबाद से पेट्रोलियम इंजीनियरिंग में बीटेक किया। वर्ष 2013 में पेट्रोलियम सेक्टर की जानी-मानी कंपनी स्लमबर्जर ने उन्हें करीब 30 लाख सालाना के पैकेज पर नौकरी ऑफर की। इसके बाद अभिजीत ने देश और विदेश के कई शहरों में कॉर्पोरेट जॉब की। रोमानिया में नौकरी के दौरान उन्हें कॉफी पीने की आदत लगी। मुंबई लौटने के बाद उन्होंने नौकरी छोड़कर अपना कारोबार शुरू करने का फैसला किया। ये खबर भी पढ़ें टीचर दो, टीचर दो-आज दो, अभी दो:इंटर लेवल में टीचर के सभी 9 पद खाली, गेस्ट और PTR टीचर के बल पर चल रही कक्षाएं नैनीताल के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बेतालघाट में टीचर की कमी से छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। 3 सितंबर को कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं की छात्राओं ने टीचर्स की पोस्टिंग की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
RRB NTPC Recruitment 2026 | Apply Online for 5165 Vacancies

RRB NTPC Recruitment 2026 | Apply Online for 5165 Vacancies

13 मिनट पहले कॉपी लिंक रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC में 5165 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 12वीं पास, ग्रेजुएशन की डिग्री एग्जाम पैटर्न : जारी नहीं फीस : जारी नहीं एज लिमिट : अधिकतम 33 साल सैलरी : पे लेवल – 2 से 6 तक अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा। जरूरी डॉक्यूमेंट्स : आधार कार्ड सिग्नेचर वोटर आईडी पासपोर्ट साइज फोटो रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर निवास प्रमाण पत्र 10वीं का प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाएं। नई रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करें। आपके सामने रेलवे जोन की लिस्ट खुल जाएगी। जिस जोन के लिए फॉर्म भरना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें। Check Ability पर क्लिक करके आगे बढ़ें। अप्लाई के बटन पर क्लिक करें। मांगी गई सभी डिटेल्स दर्ज करके फॉर्म भरें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस भरकर फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंट आउट लेकर रखें। ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ये खबर भी पढ़ें हॉस्टल में खराब खाने, बदहाली के खिलाफ छात्राओं का प्रदर्शन:छात्राओं ने रामधुन गाकर किया विरोध, खाने में प्लास्टिक, सिगरेट के टुकड़े मिले सूरत के सरकारी समरस गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने 1 सितंबर की रात को विरोध प्रदर्शन किया। उनका ये प्रदर्शन खाने की खराब क्वालिटी, पानी की सप्लाई और रहने की खराब व्यवस्थाओं को लेकर था। छात्राओं ने “रामधुन” गाया और कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक विरोध जारी रहेगा। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
Nainital Betalghat School Protest | Students Demand Teachers Appointment

Nainital Betalghat School Protest | Students Demand Teachers Appointment

Hindi News Career Nainital Betalghat School Protest | Students Demand Teachers Appointment 4 मिनट पहले कॉपी लिंक नैनीताल के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बेतालघाट में टीचर की कमी से छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। 3 सितंबर को कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं की छात्राओं ने टीचर्स की पोस्टिंग की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। यहां के सभी 9 टीचर पद खाली हैं। जबकि ग्रेजुएट लेवल के 5 पद भी खाली हैं। इसके अलावा कुछ विषयों की पढ़ाई गेस्ट और PTR टीचर्स के भरोसे चल रही है। छात्राओं ने खाली पदों पर जल्द नियुक्ति की मांग की अभिभावक संघ के अध्यक्ष की अगुवाई में छात्राओं ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों तक अपनी बात पहुंचाई। छात्राओं ने कहा कि जब स्कूल में शिक्षक ही नहीं होंगे, तो बेटियों का भविष्य कैसे संवरेगा। उन्होंने सरकार और शिक्षा विभाग से खाली पदों पर जल्द नियुक्ति करने की मांग की। कई महीनों से अधिकारियों के चक्कर काट रहे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शेखर दानी ने कहा कि वह स्कूल में टीचर्स की नियुक्ति को लेकर कई महीनों से शिक्षा विभाग के अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। छात्राओं के भविष्य के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ कई बार आवाज उठाई गई, लेकिन विभाग पर कोई असर नहीं हुआ। दानी ने कहा कि जिन बेटियों को किताब-कॉपी लेकर स्कूल में पढ़ना चाहिए, आज उन्हें अपने अधिकार के लिए आवाज उठानी पड़ रही है। छात्राओं का यह प्रदर्शन सरकार और शिक्षा विभाग के लिए बड़ा संदेश है। बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी है। सालों से पद खाली रखना छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। इससे पहले यह मामला 2024 में भी उठ चुका है। लेकिन स्टूडेंट्स की टीचर की मांग को लेकर कोई एक्शन नहीं लिया गया। सोशल मीडिया पर इस खबर के वायरल होने के बाद कोई इन बच्चों को रॉक स्टार कह रहा है तो कोई शाबाश कहते हुए उनका हौसला बढ़ा रहा है। एमपी में कीचड़ भरी सड़क पर जाम मध्य प्रदेश में स्कूल तक जाने वाली कच्ची और कीचड़ भरी सड़क से परेशान छात्राओं ने अपनी-अपनी साइकिल सड़क पर रखकर चक्का जाम किया। यह घटना ग्राम मझगुआ पतोल, थाना हटा, जिला दमोह की है। इस जाम से सड़क के दोनों ओर लोगों का आना – जाना रुक गया। स्कूल तक जाने वाला करीब 1 किलोमीटर का रास्ता कच्चा और बदहाल है। बारिश में रास्ता कीचड़ से भर जाता है, जिससे बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी होती है। यह प्रदर्शन 22 अगस्त 2026 को दोपहर साढ़े 11 बजे शुरू हुआ। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे तेज बारिश होने लगी। ऐसे में बड़ी संख्या में विद्यार्थी गांव की मुख्य सड़क पर पहुंच गए। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो बारिश के बीच स्कूली ड्रेस में छात्राओं के प्रदर्शन का वीडियो बनाया गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। स्कूली छात्राओं द्वारा किए जाने वाले प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ भी जमा हो गई। ग्रामीणों ने विद्यार्थियों की मांग को जायज बताया। उनका कहना है कि करीब एक किलोमीटर के इस कच्चे रास्ते का इस्तेमाल सिर्फ बच्चे ही नहीं, बल्कि आसपास के ग्रामीण और किसान भी करते हैं। उन्हें भी यहां से गुजरने में परेशानी होती है। प्रशासन ने दिया व्यवस्था का आश्वासन बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर पक्की सड़क बनाने की मांग की। सूचना मिलने पर कार्यपालिका मजिस्ट्रेट और तहसीलदार उमेश तिवारी मौके पर पहुंचे। पटवारी सुधीर राज भी मौजूद रहे। तहसीलदार ने विद्यार्थियों के साथ स्कूल तक जाकर कच्चे रास्ते का निरीक्षण किया। प्रशासन ने तत्काल वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद छात्रों ने प्रदर्शन खत्म कर दिया। हालांकि छात्राओं की मांग स्कूल तक स्थायी पक्की सड़क बनाने की है। छात्रों और ग्रामीणों का कहना है कि स्थायी सड़क बनने से ही हर साल बारिश के मौसम में होने वाली परेशानी से निजात मिल सकेगी। ये खबर भी पढ़ें हॉस्टल में खराब खाने, बदहाली के खिलाफ छात्राओं का प्रदर्शन:छात्राओं ने रामधुन गाकर किया विरोध, खाने में प्लास्टिक, सिगरेट के टुकड़े मिले सूरत के सरकारी समरस गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने 1 सितंबर की रात को विरोध प्रदर्शन किया। उनका ये प्रदर्शन खाने की खराब क्वालिटी, पानी की सप्लाई और रहने की खराब व्यवस्थाओं को लेकर था। छात्राओं ने “रामधुन” गाया और कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक विरोध जारी रहेगा। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
ISRO EOS-05 Satellite Launch & Elena FIDE Rating

ISRO EOS-05 Satellite Launch & Elena FIDE Rating

Hindi News Career ISRO EOS 05 Satellite Launch & Elena FIDE Rating | Current Affairs 2026 12 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट लॉन्च किया 4 सितंबर को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 2:55 बजे EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। EOS-05 जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट यानी करीब 36 हजार किलोमीटर की ऊंचाई से तस्वीरें लेने वाला भारत का पहला सैटेलाइट है। इसे श्रीहरिकोटा से GSLV-F17 रॉकेट के जरिए लॉन्च किया गया है और ये भारत और आसपास के बड़े इलाकों की लगातार तस्वीरें ले सकेगा। EOS-05 जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट से इमेजिंग करने वाला भारत का पहला सैटेलाइट है। यह पाकिस्तान-चीन सीमा समेत सीमाओं और रणनीतिक इलाकों पर लगातार नजर रखेगा। इसके अलावा आपदाओं की निगरानी और समय रहते चेतावनी देने में मदद करेगा। GSLV-F17 भारत के जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल की 19वीं उड़ान है। इस मिशन के जरिए EOS-05 को सब-जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में स्थापित किया गया है। ISRO ने करीब आठ महीने बाद कोई मिशन लॉन्च किया। इससे पहले जनवरी 2026 और मार्च 2025 में ISRO के दो लॉन्च नाकाम रहे थे। EOS-05 के उपयोगों में मौसम निगरानी, आपदा प्रबंधन, कृषि और पर्यावरण निगरानी भी शामिल हैं। स्पोर्ट्स (SPORTS) 2. स्मृति मंधाना सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली प्लेयर बनीं 4 सितंबर को स्मृति मंधाना ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 18 शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया। मंधाना वुमेन इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली प्लेयर भी बन गई हैं। साथ ही मंधाना ने 10,880 रन बनाकर, मिताली राज के 10,868 रन के अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। स्मृति मंधाना ने टेस्ट में 2, वनडे में 14 और टी-20 में 2 शतक लगाए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग के 17 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ा। स्मृति ने 124 रन के साथ महिला टी-20 एशिया कप में सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर भी बनाया। मंधाना श्रीलंका की चमारी अटापट्टू का रिकॉर्ड तोड़ा। अटापट्टू ने एशिया कप में नाबाद 119 रन बनाए थे। 3. 4 साल की एलेना मिश्रा चेस FIDE रेटिंग में शामिल 4 सितंबर को ओडिशा की चार वर्षीय एलेना मिश्रा ने भारत की सबसे कम उम्र की चेस प्लेयर हैं, जिन्हें FIDE रेटिंग में शामिल किया गया है। एलेना महज 4 साल, 6 महीने और 16 दिन की हैं। वे इस रेटिंग लिस्ट में शामिल होने वाली अब तक की सबसे कम उम्र की चेस प्लेयर हैं। एलेना की सितंबर की FIDE रेटिंग लिस्ट में ब्लिट्ज रेटिंग 1432 है। वे 2022 के बाद जन्मी पहली फीमेल खिलाड़ी हैं, जिनके पास किसी भी टाइम फॉर्मेट की आधिकारिक FIDE रेटिंग है। एलेना को भुवनेश्वर के मदर्स पब्लिक स्कूल में आयोजित ओडिशा स्टेट ब्लिट्ज FIDE रेटिंग ओपन शतरंज चैंपियनशिप 2026 में खेलने के लिए ये रेटिंग हासिल की है। FIDE चेस ऑपरेट करने वाली इंटरनेशनल संस्था है, जो खिलाड़ियों को आधिकारिक रेटिंग प्रदान करती है। एलेना को इंडियन चेस का भविष्य का ‘वंडर किड’ घोषित किया है। निधन (DEATH) 4. स्कूबी-डू के वाइस एक्टर रेसेंडेज नोवोआ का निधन 4 सितंबर को मैक्सिकन वॉइस एक्टर और डबिंग डायरेक्टर फ्रांसिस्को रेसेंडेज नोवोआ का निधन हो 85 साल की उम्र में निधन हो गया है। कार्टून स्कूबी-डू लैटिन अमेरिकी स्पेनिश आवाज के तौर पर जाना जाता है। रेसेंडेज 1941 में मैक्सिको सिटी में जन्मे थे। 1950 के दशक में डबिंग इंडस्ट्री में आए और उनका छह दशकों से ज्यादा लंबा करियर रहा। रेसेंडेज को इंडस्ट्री में प्यार से ‘डॉन पाको’ भी कहा जाता था और वे टेलीविजन, फिल्म, एनिमेशन और वीडियो गेम में एक्टर, डायरेक्टर, ट्रांसलेटर और एडाप्टर के तौर पर काम किया। कार्टून स्कूबी-डू लैटिन अमेरिकी स्पेनिश आवाज के तौर पर जाना जाता है। मिसलीनियस 5. ब्रिक्स देशों के मुख्य न्यायाधीशों की आज बैठक शुरू हुई 4 सितंबर को ब्रिक्स देशों के मुख्य न्यायाधीशों का फोरम नई दिल्ली में शुरू हुआ। इसमें ब्रिक्स सदस्य देशों और सहयोगी देशों के मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट के अध्यक्ष और वरिष्ठ न्यायिक प्रतिनिधि शामिल हुए। भारत का सुप्रीम कोर्ट इस फोरम की मेजबानी कर रहा है। इसके उद्घाटन में भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत शामिल होंगे। इसके साथ सदस्य देश ही रूस, चीन, मिस्र, इंडोनेशिया, UAE, बेलारूस, कजाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका , ईरान के न्यायिक प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों बैठक करेंगे। ये बैठकें आपसी न्यायिक हितों के मामलों पर सीधी बातचीत और चर्चा के लिए हैं। 3 दिन का ये फोरम शामिल न्यायपालिका प्रणालियों के लिए न्याय दिलाने, अंतरराष्ट्रीय विवादों के समाधान होंगे। इस बैठक में टेक्नोलॉजी और टिकाऊ विकास से जुड़े समकालीन मुद्दों पर चर्चा करने का एक मंच है, जहां न्यायिक नेता अपने विचार साझा कर सकते हैं। आज का इतिहास 1698 में इंग्लैंड में ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना हुई। 1962 में पूरे देश में पहली बार 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया गया। —————— ये खबर भी पढ़ें.. 4 सितंबर के करेंट अफेयर्स:तमिलनाडु में ओलिंपिक सिटी डेवलप की जाएगी, तेलंगाना का गोल्लाला गुड़ी मंदिर राष्ट्रीय स्मारक घोषित आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Read More »
Madhya Pradesh School Merger Crisis

Madhya Pradesh School Merger Crisis

Hindi News Career Madhya Pradesh School Merger Crisis | 51 Percent Schools Closed In MP 16 मिनट पहले कॉपी लिंक देशभर में एक और जहां स्कूल को बेहतर करने के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, वहीं आए दिन स्कूलों की अव्यवस्थाओं की तस्वीरें सामने आ रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में बीते 10 सालों में 94 हजार से ज्यादा स्कूल बंद हुए हैं और इनमें सबसे ज्यादा स्कूल मध्य प्रदेश के शामिल हैं। लगभग 26 लाख बच्चे ड्रॉप आउट हुए ये स्कूल कम एनरोलमेंट की वजह से मर्ज कर दिए गए हैं या अस्थाई तौरपर बंद कर दिए गए हैं। UDISE की रिपोर्ट के मुताबिक, देशभर में पिछले 5 सालों में सरकारी स्कूल में छात्रों का ड्रॉप आउट रेट लगातार बढ़ रहा है। 2024-25 में छात्रों का एनरोलमेंट 12.15 था जो सेशन 2025-26 में घटकर 11.89% पर आ गया है। इसके साथ ही प्राइवेट स्कूल का एनरोलमेंट पिछले 5 सालों में बढ़ा है। इसी दौरान सरकारी स्कूलों में एनरोलमेंट 26 लाख से ज्यादा घटा है, 2024-25 के करीब 12.15 करोड़ था, जो घटकर 2025-26 में 11.89 करोड़ हो गया है। ड्रॉप आउट रेट भी बढ़ा वहीं देश भर में ड्रॉप आउट रेट में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मेघालय और मध्यप्रदेश टॉप पर हैं। मप्र में 15.25 लाख छात्र ड्रॉपबॉक्स हुए रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल प्रदेश के स्कूलों से 15.25 लाख छात्र गायब रहे और इस साल फिर 11.12 लाख छात्र स्कूल से ड्रॉपबॉक्स यानी बाहर हो सकते हैं। ऐसे बच्चे जो किन्हीं कारणों से पिछले स्कूल से तो निकल चुके हैं लेकिन नए स्कूल में एडमिशन नहीं लिया है। ऐसे बच्चों को ट्रैक करना मुश्किल है। छात्रों के रजिस्ट्रेशन में 17 लाख का अंतर सत्र 2025-26 में राज्य के शिक्षा पोर्टल पर रजिस्टर्ड छात्र 1.35 करोड़ थे, जबकि यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इन्फॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन (UDISE) रिपोर्ट में ये डेटा 1.52 करोड़ था। वहीं इस डेटा पर अधिकारियों का तर्क है कि ये अंतर इसलिए है, क्योंकि इस डेटा में 17 लाख का प्री-प्राइमरी डेटा भी फीड होता है। इसलिए ये अंतर आता है। UDISE के मुताबिक राज्य में क्लास 1 से 12वीं तक का रिटेंशन रेट 37.3% पर है, जो नेशनल एवरेज 51.9% से काफी पीछे है। इस डेटा के मुताबिक 12वीं तक पहुंचते-पहुंचते 62.7% बच्चे स्कूल की मुख्यधारा से दूर हो चुके हैं। देशभर के 50% स्कूल सिर्फ मध्य प्रदेश में बंद या मर्ज मध्य प्रदेश में 2025-26 के दौरान 2,426 सरकारी स्कूल बंद हुए हैं या किसी दूसरे स्कूलों में मर्ज (विलय) कर दिए गए हैं। यह आंकड़ा UDISE+ 2025-26 से संबंधित रिपोर्टों में सामने आया है। अब तक मध्य प्रदेश में 2,426 स्कूल या तो बंद हुए हैं या मर्ज कर दिए गए हैं। वहीं देशभर में स्कूल का ये आंकड़ा 4,791 हैं यानी, 50.6% स्कूल सिर्फ मध्य प्रदेश में बंद हुए हैं। स्कूलों की दूसरी 1-5 किमी तक बढ़ी वहीं स्कूलों को बंद करने की बड़ी वजह कम नामांकन बताकर प्राथमिक स्कूलों को बंद कर दिया जाना है। स्कूल बंद होने से बच्चों के लिए स्कूल की दूरी 1 से 5 किमी तक बढ़ गई है। वहीं ट्रांसपोर्ट की कोई सुविधान नहीं होने से इन बच्चों को 1-5 किमी तक पैदल स्कूल जाना पड़ रहा है। वहीं स्कूल बंद होने की वजह से पेरेंट्स के ऊपर बच्चों के लिए स्कूल की दूरी और सुरक्षा का भी बोझ बढ् गया है। इसी आर्थिक बोझ के चलते गरीब परिवार बच्चों की पढ़ाई छुड़वाने को मजबूर हैं या उन्हें अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में भेजना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा ड्रॉपबॉक्स इंदौर में वहीं यदि बच्चों की बात की जाए तो सबसे ज्यादा बच्चे 45,233 इंदौर में ड्रॉपबॉक्स हुए हैं। इसके बाद सबसे ज्यादा मुरैना में 44,466, ग्वालियर में 40,663, भोपाल में 38,072 और सागर में 35,953 ड्रॉपबॉक्स हुए हैं। हाल ही में स्कूल मर्ज को लेकर प्रदर्शन भी हुए हाल ही में उज्जैन में सराफा कन्या विद्यालय को दाऊदखेड़ी शिफ्ट करने का फैसला लिया गया था, जिसके विरोध में छात्राओं ने प्रदर्शन किया था। इस विरोध प्रदर्शन में छात्राओं का कहना था कि स्कूल मर्ज होने से वे 10 किमी दूर हो जाएंगी, जिससे उनके लिए स्कूल जाना मुश्किल होगा। प्रशासन के स्कूल शिफ्ट करने का फैसला वापस लेने के बाद छात्राएं। स्कूल मर्जर के बाद छात्राओं की संख्या घटी हाल ही में उज्जैन में सराफा कन्या विद्यालय को दाऊदखेड़ी शिफ्ट करने का आदेश दिया गया था।स्कूल के दूर शिफ्ट किये जाने के आदेश के बाद स्कूल में छात्राओं की संख्या में बड़ी गिरावट आई थी। पहले स्कूल में करीब 580 छात्राएं थीं, जो घटकर 415 रह गईं, यानी 165 छात्राओं की संख्या कम हुई। कक्षा 9वीं में भी छात्राओं की संख्या 180 से घटकर करीब 120 रह गई। प्रशासन ने कहा- 3.16 लाख बच्चे जोड़े गए शिक्षा केंद्र के अपर संचालक के मुताबिक, 2025-26 के मुकाबले 2026-27 में नामांकन बड़े हैं। चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम से 3.16 लाख बाहर हुए बच्चों को दोबारा जोड़ा गया है। इस बार ट्रेकिंग के लिए शिक्षकों को समय पोर्टल के जरिए 6 साल के बच्चों को जोड़ा गया है। —————————- ये खबर भी पढ़ें.. 4 सितंबर के करेंट अफेयर्स:तमिलनाडु में ओलिंपिक सिटी डेवलप की जाएगी, तेलंगाना का गोल्लाला गुड़ी मंदिर राष्ट्रीय स्मारक घोषित आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Read More »
Dayanand Sagar University Hostel Protest

Dayanand Sagar University Hostel Protest

Hindi News Career Dayanand Sagar University Hostel Protest | Gender Curfew Controversy 6 मिनट पहले कॉपी लिंक बेंगलुरु की दयानंद सागर यूनिवर्सिटी (DSU) के S-रेसिडेंसी गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं ने बुनियादी सुविधाओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन 26 और 31 अगस्त को हुआ। इस प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने करीब एक महीने से बंद वाई – फाई, सुबह के समय गर्म पानी की कमी, पीने के पानी की क्वालिटी, सफाई और मच्छरों की समस्या उठाई। इसके अलावा बिजली में उतार-चढ़ाव, लीक ओवरफ्लो होती पाइपलाइन, खराब लिफ्ट और खाली वेंडिंग मशीनों की शिकायत भी की। 26 अगस्त की रात को करीब 9:30 बजे छात्रों ने गर्म पानी की शिकायत को लेकर वार्डन से शिकायत की। छात्रों के मुताबिक, इसके बाद बड़ी संख्या में छात्राएं इकट्‌ठा हुईं। करीब 300–350 लड़कियों ने विरोध प्रदर्शन किया। लड़कों ने अंडे और पटाखे भी फेंके छात्राओं का आरोप था कि उनकी सुविधाओं की शिकायतों के बजाय हॉस्टल के 9:30 बजे के एंट्री टाइम के बाद बाहर रहने पर ज्यादा जोर दिया गया। प्रदर्शन के दौरान पास के बॉयज हॉस्टल से कुछ लड़कों ने अंडे और पटाखे भी फेंके। छात्रों को कुछ समस्याएं 30 अगस्त तक दूर करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन छात्रों का कहना है कि पर्याप्त सुधार नहीं हुआ। इसके बाद 31 अगस्त को दोबारा प्रदर्शन हुआ, जिसमें लड़के और लड़कियां दोनों शामिल हुए। छात्रों की मांग है कि उन्हें हॉस्टल में बेहतर सुविधाएं, सही मैनेजमेंट और रहने का अच्छा माहौल मिले। हॉस्टल नियमों को लेकर भी सवाल छात्राओं ने सुविधाओं के साथ-साथ लड़के और लड़कियों के हॉस्टल के अलग-अलग नियमों पर भी सवाल उठाए। यहां लड़कियों के लिए 9:30 बजे और लड़कों के लिए 10 बजे की एंट्री सीमा तय की गई है। छात्राएं बाहर का खाना और इलेक्ट्रिक केतली जैसे नियमों को लेकर भी नाखुश हैं। यूनिवर्सिटी का जवाब DSU प्रबंधन ने स्टूडेंट्स की शिकायतों पर बात करते हुए कहा – हॉस्टल की बिल्डिंग नई है। यहां कॉन्ट्रैक्टर अभी कुछ समस्याओं को ठीक कर रहा है। अंडे फेंके जाने के बारे में मैनेजमेंट ने कहा कि इसका हॉस्टल मैनेजमेंट से संबंध नहीं था। सीसीटीवी के जरिए जिम्मेदार छात्रों की पहचान की जाएगी। सूरत के हॉस्टल में बदहाली के खिलाफ प्रदर्शन इससे पहले सूरत के सरकारी समरस गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं का प्रदर्शन चर्चा में रहा। 1 सितंबर से शुरू हुआ ये विरोध प्रदर्शन खाने की खराब क्वालिटी, पानी की सप्लाई और रहने की खराब व्यवस्थाओं को लेकर था। छात्राओं ने “रामधुन” गाया और कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक विरोध जारी रहेगा। विरोध करने वाली एक छात्रा ने कहा – इस हॉस्टल के खाने में कीड़े और खराब पानी के अलावा भी कई समस्याएं हैं। हॉस्टल परिसर के आस-पास कैमरे लगाने की मांग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की भावनगर जिला इकाई की अध्यक्ष दीपिका कचोट ने आरोप लगाया कि गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं को अपने खाने में प्लास्टिक और सिगरेट के टुकड़े मिले हैं। उन्होंने कहा – पानी की क्वालिटी खराब है। नौ मंजिल के इस हॉस्टल में सिर्फ दो या तीन मंजिलों पर ही पानी मिलता है। ABVP अध्यक्ष ने यह भी कहा कि हॉस्टल परिसर के आस-पास सीसीटीवी कैमरे लगाने चाहिए। कॉलेज जाने के लिए हॉस्टल से बाहर निकलने पर छात्राओं को लड़कों की छेड़छाड़ का सामना करना पड़ता है। वार्डन के बुरे बर्ताव से परेशान छात्राएं एक छात्रा ने आरोप लगाया कि जब छात्राओं ने वार्डन से घर जाने की इजाजत मांगी, तो वार्डन ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया। उन्होंने यह भी कहा कि खाने में कीड़े मिलने की उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। डिप्टी कलेक्टर ने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसके बाद अगले दिन विरोध प्रदर्शन खत्म कर दिया गया। ——————————————————————- ये खबर भी पढ़ें DRDO में 93 पदों पर निकली भर्ती:11 हजार से ज्यादा स्टाइपेंड; बिना एग्जाम के होगा सिलेक्शन डीआरडीओ के अंतर्गत कॉमबैट व्हीकल्स रिसर्च एंड डेलवपमेंट इस्टेबलिशमेंट ने अवादि, चेन्नई में 93 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवारों का सिलेक्शन वॉक इन इंटरव्यू के जरिये किया जाएगा। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
Walk-in Interview for 93 Posts in Chennai

Walk-in Interview for 93 Posts in Chennai

Hindi News Career DRDO Recruitment 2026: Walk in Interview For 93 Posts In Chennai 19 मिनट पहले कॉपी लिंक डीआरडीओ के अंतर्गत कॉमबैट व्हीकल्स रिसर्च एंड डेलवपमेंट इस्टेबलिशमेंट ने अवादि, चेन्नई में 93 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवारों का सिलेक्शन वॉक इन इंटरव्यू के जरिये किया जाएगा। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : साल 2023, 2024, 2025, या 2026 में NCVT/SCVT बोर्ड से ITI की डिग्री ली हो। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 27 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। स्टाइपेंड : 10,560 – 11,040 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : शॉर्टलिस्टिंग वॉक इन इंटरव्यू वॉक इन इंटरव्यू की डिटेल्स : तारीख : 8,9 सितंबर टाइम : सुबह 9 से शाम 5 बजे तक वेन्यू : CVRDE, अवादि, चेन्नई -600054 ऐसे करें आवेदन : मांगे गए डॉक्यूमेंट्स की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी जमा करें। NCVT/SCVT MIS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें। वेरिफिकेशन के लिए डॉक्यूमेंट्स सब्मिट करें। वॉक इन इंटरव्यू के बाद अगर आपको सिलेक्ट किया गया तो ऑन द स्पॉट जॉइनिंग लेटर दिया जाएगा। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ———————————————————————— ये खबर भी पढ़ें 6 साल के आदित्य का आंदोलन खत्म:पेरेंट्स को जेल ले जाने से नाराज, कहा – जैसे मांझी ने पहाड़ का घमंड तोड़ा, वैसे ही मैं सरकार का घमंड तोड़ूंगा पटना में BPSC TRE-4 उम्मीदवारों के प्रदर्शन के दौरान 6 साल के बच्चे का वीडियो पहले ही दिन से खूब वायरल हुआ। इस बच्चे का नाम आदित्य कुमार है। वह पहली कक्षा का छात्र है। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
SSC Junior Engineer Recruitment 2026

SSC Junior Engineer Recruitment 2026

Hindi News Career SSC Junior Engineer Recruitment 2026 | Apply Online For 1748 JE Posts 7 मिनट पहले कॉपी लिंक कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर के 1748 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग स्ट्रीम के उम्मीदवारों का चयन केंद्र सरकार के प्रमुख विभागों में किया जाएगा। ऑनलाइन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 23 सितंबर 2026 रात 11 बजे तक है। करेक्शन विंडो 28 सितंबर 2026 से लेकर 30 सितंबर 2026 तक ओपन रहेगी। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : संबंधित विषय सिविल, इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल में बीई, बीटेक की डिग्री या 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 30 से 32 साल सरकारी नियमों के मुताबिक आरक्षित वर्गों जैसे अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। सैलरी : 35,400 – 1,12,400 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन ऐसे करें आवेदन : एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं। होम पेज पर दिए गए अप्लाई टैब पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन करके एप्लीकेशन फॉर्म भरें। मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक बैंक ऑफ बड़ौदा की कंपनी में 2049 पदों पर भर्ती:ग्रेजुएट्स से लेकर इंजीनियर, सीए को मौका, बिना एग्जाम के होगा सिलेक्शन बैंक ऑफ बड़ौदा की सब्सिडियरी कंपनी बड़ौदा ग्लोबल शेयर्ड सर्विसेज लिमिटेड (BGSSL) ने 2049 पदों पर भर्ती निकाली है। ये नियुक्तियां भारत में कंपनी के अलग-अलग विभागों और केंद्रों के लिए की जाएंगी, जिनमें GIFT सिटी, गांधीनगर सहित अन्य स्थान शामिल हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ईरान ने परमाणु कार्यक्रम खत्म करने की मांग ठुकराई:बोला- एनरिच्ड यूरेनियम पर कोई समझौता नहीं, अमेरिका नाकाबंदी हटाए तो होर्मुज खोलेंगे

May 9, 2026/
6:35 am

अमेरिका के साथ जारी तनाव और बातचीत के बीच ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अपने परमाणु कार्यक्रम...

देवास कलेक्टर की कल पीपरी गांव में रात्रि चौपाल:ग्रामीणजनों से रूबरू होकर खुद सुनेंगे समस्याएं

April 30, 2026/
8:20 pm

जनसेवा और नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह कल (1 मई) तहसील उदयनगर...

authorimg

March 12, 2026/
6:44 pm

Kids Hair Care Tips: गर्मियों का मौसम बच्चों के बालों के लिए अक्सर चुनौती भरा होता है. तेज धूप, पसीना,...

authorimg

March 14, 2026/
2:29 pm

High Protein Paratha Recipe: आजकल फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल को लेकर लोगों में जागरूकता तेजी से बढ़ रही है. बहुत...

बड़ा तालाब किनारे कब्जे पर चली JCB:भोपाल के सेवनिया, गौरागांव में कार्रवाई; बाउंड्रीवॉल समेत पक्के निर्माण तोड़े

April 13, 2026/
2:33 pm

भोपाल के बड़ा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन ने सोमवार को फिर से कार्रवाई की। टीटी...

ट्रम्प ने आर्मी के बाद नौसेना चीफ को बर्खास्त किया:ईरान जंग के बीच परमाणु विभाग के साइटिंस भी सस्पेंड, हनी ट्रैप में फंसे थे

April 23, 2026/
11:53 am

अमेरिका में रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) के भीतर लगातार बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पहले आर्मी...

नीमच में कांग्रेस का प्रदर्शन:गेहूं खरीदी में देरी पर सरकार को घेरा; किसानों की समस्याओं और जर्जर सड़कों को लेकर ज्ञापन दिया

April 9, 2026/
9:27 pm

नीमच के फोर जीरो-भारत माता चौराहा पर गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस...

जॉब - शिक्षा

राजनीति