Saturday, 12 Sep 2026 | 01:16 PM

Trending :

इटली की नेता और पूर्व विदेश मंत्री बोनिनो का निधन:महिलाओं के हक पर पोप से टकरा गई थीं एमा; 48 साल पुराना एबॉर्शन कानून बदलवाया इटली की नेता और पूर्व विदेश मंत्री बोनिनो का निधन:महिलाओं के हक पर पोप से टकरा गई थीं एमा; 48 साल पुराना एबॉर्शन कानून बदलवाया ‘क्या गुजरात बांग्लादेश या पाकिस्तान में है’:परेश रावल ने नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स गुजरात में होने का सपोर्ट किया, राज ठाकरे ने जताई थी आपत्ति SSC CPO Recruitment 2026 | Delhi Police & CAPF Vacancy Apply Online इजराइली PM के मेकअप पर ₹4 करोड़ खर्च:2023 जंग के दौरान 3 महीने में बालों पर ₹22 लाख लगे; हेयर स्टाइलिस्ट का नाम छिपाया इजराइली PM के मेकअप पर ₹4 करोड़ खर्च:2023 जंग के दौरान 3 महीने में बालों पर ₹22 लाख लगे; हेयर स्टाइलिस्ट का नाम छिपाया
EXCLUSIVE
India-Belgium Renewable Energy MoU | PM Visit Delhi Latest Update

India-Belgium Renewable Energy MoU | PM Visit Delhi Latest Update

Hindi News Career India Belgium Renewable Energy MoU | PM Visit Delhi Latest Update 15 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. बेल्जियम के पीएम 3 दिन की यात्रा पर भारत आए 3 सितंबर को बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर 3 दिनों के आधिकारिक दौरे पर भारत पहुंचे। नई दिल्ली में बार्ट डी ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और द्विपक्षीय वार्ता की। साथ ही भारत और बेल्जियम ने स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए रिनेबल एनर्जी पर एक समझौता ज्ञापन (MoU) साइन किया। द्विपक्षीय आर्थिक साझेदारी को मजबूत करते हुए अगले 5 सालों के लिए आपसी व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य भी रखा है। दोनों देशों ने रक्षा क्षेत्र में सहयोग के लिए एक ‘लेटर ऑफ इंटेंट’ पर भी साइन किया है। दोनों देशों ने डिजिटल दुनिया के खतरों से निपटने के लिए दोनों देशों ने साइबर क्राइम के सेक्टर में भी आपसी सहयोग के लिए समझौता किया। इस बैठक में ट्रेड और इंवेस्ट, डिफेंस और सिक्योरिटी, टेक्नोलॉजी, एनर्जी कनेक्टिविटी और पीपल टू पीपल रिलेशन पर बात हुई। पीएम बार्ट डी वेवर ने राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी दी। वे फरवरी 2025 में प्रधानमंत्री बनने के बाद डी वेवर की ये पहली भारत यात्रा है। भारत और बेल्जियम ने डिप्लोमेटस की ट्रेनिंग और स्किल डेवलपमेंट के लिए भी एक स्पेशल MoU साइन किया। स्पोर्ट्स (SPORTS) 2. भारत पहली ICC महिला चैंपियंस की मेजबानी करेगा 3 सितंबर को ICC ने महिला चैंपियंस ट्रॉफी भारत में खेलने को मंजूरी दी। छह टीमों का ये टूर्नामेंट 14 से 28 फरवरी 2027 तक मुंबई और वडोदरा में खेला जाएगा। दरअसल टी-20 फॉर्मेट में होने वाली इस टूर्नामेंट की मेजबानी श्रीलंका को मिली थी लेकिन ICC ने 30 अगस्त को श्रीलंका से मेजबानी छीन ली थी। ICC ने आरोप लगाया था कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में वहां की सरकार का दखल है। श्रीलंका से मेजबानी छिनने के बाद टूर्नामेंट कराने के लिए बांग्लादेश, भारत और साउथ अफ्रीका ने दावा किया था। ICC ने तय मानकों के आधार पर भारत के प्रस्ताव को मंजूरी दी। टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका खेलेंगी। इन सभी टीमों ने 6 जुलाई की कटऑफ तारीख पर ICC महिला टी-20 इंटरनेशनल टीम रैंकिंग में अपनी स्थिति के आधार पर क्वालिफाई किया है। निधन (DEATH) 3. गुजराती गायक गौरांग व्यास का निधन 3 सितंबर को गुजराती संगीत के प्रसिद्ध गायक संगीतकार गौरांग व्यास का निधन हुआ। वे 87 साल के थे। गौरांग व्यास ने गुजराती सिनेमा, लोक संगीत और सुगम संगीत में कई दशकों तक योगदान दिया। गौरांग ने 100 से ज्यादा गुजराती फिल्मों के लिए संगीत दिया है। उनके चर्चित संगीत में ‘भवनी भवई’ और ‘दीकरी तो पारकी थापण’ जैसे गीत शामिल हैं। गौरांग को 2022 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। गौरांग ने शुरुआत में मुंबई की एक इंजीनियरिंग कंपनी में नौकरी की और बाद में संगीत को अपना जीवन समर्पित किया। मिसलीनीयस 4. ASI ने गोल्लाला गुड़ी मंदिर को स्मारक घोषित किया 3 सितंबर को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने तेलंगाना के मुलुगु जिले के पालमपेट स्थित गोल्लाला गुड़ी मंदिर को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया। संस्कृति मंत्रालय के मुताबिक ये मंदिर यूनेस्को की लिस्ट में शामिल रामप्पा मंदिर के पास स्थित है और अपनी उत्कृष्ट नक्काशी तथा स्थापत्य कला के लिए प्रसिद्ध है। ये मंदिर त्रिकूटालय शैली का है। इसमें पूर्व दिशा की ओर एक मंडप और उसके चारों ओर तीन गर्भगृह हैं। देश में राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों को प्राचीन स्मारक तथा पुरातत्व स्थल और अवशेष अधिनियम, 1958 के तहत संरक्षण प्रदान किया जाता है। ASI ऐसे स्मारकों के संरक्षण, रखरखाव और आम लोगों के लिए नियंत्रित प्रवेश की व्यवस्था करता है। 5. तमिलनाडु में ओलिंपिक सिटी बनाई जाएगी 3 सितंबर को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने चेन्नई में ‘ओलिंपिक सिटी’ बनाने की घोषणा की। अब राज्य में इंटरनेशनल रेसिंग के लिए एक ‘मोटर स्पोर्ट्स सिटी’ भी बनाई जाएगी। सीएम ने चेन्नई में 1,200 करोड़ रुपए की लागत से एक नया सचिवालय-सह-विधानसभा परिसर बनाने की भी घोषणा की। इसके अलावा तमिलनाडु विधानसभा ने मद्रास उच्च न्यायालय की मुख्य भाषा के रूप में तमिल को मान्यता देने का प्रस्ताव भी अपनाया है। विधानसभा द्वारा पारित तमिल भाषा के प्रस्ताव को अब अंतिम मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा। तमिलनाडु विधानसभा में नियम 110 के तहत ये मंजूरी दी गई है। इसका डेवलपमेंट स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ तमिलनाडु (SDAT) के जरिए किया जाएगा। आज का इतिहास 1985 में टाइटैनिक के डूबने के 73 साल बाद पहली बार तस्वीर सामने आई थी। 1997 में आधुनिक हिंदी साहित्य के प्रमुख लेखक और नाटककार धर्मवीर भारती का निधन हुआ। ————————- 3 सितंबर के करेंट अफेयर्स:स्पेस से लाइव रिपोर्टिंग करने वाले पहले जर्नलिस्ट का निधन, एयर इंडिया को पहली नॉन मेडिकल ऑफिसर मिली आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Read More »
Government School Infrastructure Crisis; Delhi Karnataka Cases

Government School Infrastructure Crisis; Delhi Karnataka Cases

Hindi News Career Government School Infrastructure Crisis; Delhi Karnataka Cases | UDISE Report Card 13 मिनट पहले कॉपी लिंक देश में सरकारी स्कूलों की खस्ताहालत आए दिन सामने आ रही है। बुधवार को कर्नाटक के बागलकोट में एक सरकारी स्कूल की छत का कंक्रीट गिरने से 6 बच्चे घायल हो गए हैं। एक बच्चे के सिर में ज्यादा चोट आई है। ये हादसा तब हुआ जब स्कूल चल रहा था। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि सभी छात्रों को मामूली चोटें आईं और उनका अस्पताल में उचित इलाज चल रहा है। क्लास में बैठे थे बच्चे, अचानक कंक्रीट झड़ने लगा ये घटना उस समय हुई, जब छात्र रोज की तरह अपनी क्लास में पढ़ाई कर रहे थे। तभी अचानक क्लास की छत का एक हिस्सा टूट गया और कंक्रीट का मलबा नीचे बैठने की जगह पर गिरने लगा। इससे क्लास में अफरा-तफरी मच गई और बच्चों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया। पेरेंट्स पहले भी कर चुके हैं शिकायत इस घटना के बाद स्कूल में छात्रों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वहीं बच्चों के पेरेंट्स का कहना है कि हम पहले भी स्कूल की जर्जर हालत को लेकर शिकायत कर चुके हैं। स्कूल की स्थाई मरम्मत की जानी चाहिए। CEO ने तुरंत मरम्मत के आदेश दिए स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के उप निदेशक (DDPI) इस घटना के बास स्कूल पहुंचे और उन्होंने घटना का संज्ञान लिया है। साथ ही CEO ने बताया कि पंचायत राज इंजीनियरिंग विभाग (PRED) को इमारत के टूटे हिस्से की तुरंत मरम्मत के निर्देश दिए हैं। दिल्ली के स्कूल में पंखा गिरने से बच्ची का सिर फटा इसके साथ ही एक घटना दिल्ली के सागरपुर स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय से भी आई है। जहां बुधवार को क्लास में छात्राएं पढ़ रही थीं, उस दौरान अचानक पंखा गिरने से एक 12 साल की छात्रा के सिर पर गंभीर चोट लगी और उसके सर में 9 टांके आए हैं। इसी घटना में कक्षा 8वीं की एक और छात्रा भी घायल हुई। जांच के लिए फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी बनाई साउथ वेस्ट जिले की उप शिक्षा निदेशक ने घटना की जांच के लिए एक फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी बनाई है। ये कमेटी तीन कार्य-दिवसों के भीतर रिपोर्ट सौंपनी होगी। अधिकारियों के मुताबिक, इस स्कूल की प्रिंसिपल करीब एक महीने पहले रिटायर हो चुकी थीं, और यह मामला जिला शिक्षा विभाग के संज्ञान में लाया गया है। UDISE के मुताबिक 7.73 भवनों को मरम्मत की जरूरत ———————- ये खबर भी पढ़ें.. हॉस्टल में खराब खाने, बदहाली के खिलाफ छात्राओं का प्रदर्शन:छात्राओं ने रामधुन गाकर किया विरोध, खाने में प्लास्टिक, सिगरेट के टुकड़े मिले सूरत के सरकारी समरस गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने 1 सितंबर की रात को विरोध प्रदर्शन किया। उनका ये प्रदर्शन खाने की खराब क्वालिटी, पानी की सप्लाई और रहने की खराब व्यवस्थाओं को लेकर था। पूरी खबर पढ़ें.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
Runa Khan Wins Ramon Magsaysay Award 2026

Runa Khan Wins Ramon Magsaysay Award 2026

Hindi News Career Runa Khan Wins Ramon Magsaysay Award 2026 | Floating Hospital Founder 9 मिनट पहले कॉपी लिंक बांग्लादेश की सामाजिक उद्यमी और मानवतावादी रूना खान का नाम 2026 के रैमन मैग्सेसे अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। यह घोषणा 31 अगस्त 2026 को मनीला में की गई। यह अवार्ड उन्हें 15 नवंबर को मनीला, फिलीपींस में आयोजित समारोह में दिया जाएगा। रूना खान को पहले भी अशोका फैलोशिप, रोलेक्स अवार्ड और श्वाब फाउंडेशन जैसे सम्मान मिल चुके हैं। दूसरी जगह ले जाए जाने वाले स्कूल बनवाए उन्होंने उन लोगों तक अस्पताल पहुंचाया जिनके गांव तक सड़क नहीं पहुंचती थी। नदी के कटाव से प्रभावित बच्चों के लिए ऐसे स्कूल बनाए जिन्हें जरूरत पड़ने पर दूसरी जगह ले जाया जा सकता है। रूना ने जलवायु परिवर्तन से प्रभावित और गरीब लोगों तक स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसी जरूरी सुविधाएं पहुंचाने का काम किया। रूना खान बांग्लादेश की सामाजिक, मानवतावादी और लेखिका हैं। वह Friendship नाम की सामाजिक संस्था की संस्थापक और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। यह संस्था स्वास्थ्य, शिक्षा, जलवायु, रोजगार, आपदा प्रबंधन, नागरिक अधिकार और सांस्कृतिक संरक्षण जैसे कई क्षेत्रों में काम कर रही है। नाव को बनाया अस्पताल रूना खान की सबसे खास पहल तैरता हुआ अस्पताल है। उन्होंने एक पुराने जहाज को अस्पताल में बदलकर उसे नदी के रास्ते दूरदराज के इलाकों तक पहुंचाना शुरू किया। इस अस्पताल में डॉक्टरों की टीम, ऑपरेशन थिएटर, लैब और जरूरी दवाओं की सुविधा उपलब्ध रहती है। इससे उन लोगों को इलाज मिल सका, जिनके लिए सामान्य अस्पताल तक पहुंचना बेहद मुश्किल था। शुरुआत में बच्चों के लिए किताबें लिखीं उन्होंने अपने सामाजिक कार्यों की शुरुआत एक टीचर के तौर पर की थी। 1979 में चटगांव में किंडरगार्टन बच्चों को पढ़ाते हुए उन्होंने महसूस किया कि शिक्षा में बच्चों को केवल चीजें याद कराने पर ज्यादा जोर दिया जाता है, जबकि उन्हें समझने और सवाल पूछने के अवसर कम मिलते हैं। इस अनुभव ने उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव के लिए प्रेरित किया। बाद में उन्होंने बच्चों के लिए कहानी की किताबें और शैक्षणिक सामग्री लिखीं। रूना ने महिलाओं और कारीगरों के लिए भी काम किया। समाज के वंचित लोगों की मददगार रूना रूना खान का जन्म 17 नवंबर 1958 को बांग्लादेश में हुआ था। उन्होंने ढाका और कोलकाता से हायर एजुकेशन हासिल की। अपने करियर की शुरुआत में उन्होंने टीचिंग के साथ टूरिज्म और ट्रेडिशनल हैंडीक्राफ्ट से जुड़े काम किए। हालांकि, बाद में उन्होंने अपना पूरा ध्यान समाज के वंचित लोगों की मदद करने पर केंद्रित कर दिया। रूना की संस्था Friendship को जानिए Friendship की शुरुआत 2002 में एक अस्पताल जहाज से हुई थी, जो जमुना नदी के दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाता था। आज Friendship स्वास्थ्य, शिक्षा, आपदा राहत, आर्थिक विकास और जलवायु अनुकूलन सहित कई क्षेत्रों में काम करती है। यह करीब 75 लाख लोगों को सालाना सेवाएं देती है। रैमन मैग्सेसे अवॉर्ड क्या है रैमन मैग्सेसे अवॉर्ड “एशिया का नोबेल पुरस्कार” कहा जाता है। इसकी शुरुआत 1958 में फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति रैमन मैग्सेसे की याद में हुई थी। यह एशिया में असाधारण सेवा और नेतृत्व के लिए दिया जाता है। ये खबर भी पढ़ें 6 साल के आदित्य का आंदोलन खत्म:पेरेंट्स को जेल ले जाने से नाराज, कहा – जैसे मांझी ने पहाड़ का घमंड तोड़ा, वैसे ही मैं सरकार का घमंड तोड़ूंगा पटना में BPSC TRE-4 उम्मीदवारों के प्रदर्शन के दौरान 6 साल के बच्चे का वीडियो पहले ही दिन से खूब वायरल हुआ। इस बच्चे का नाम आदित्य कुमार है। वह पहली कक्षा का छात्र है। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
Surat Samras Girls Hostel Protest

Surat Samras Girls Hostel Protest

Hindi News Career Surat Samras Girls Hostel Protest | Poor Food Water Facility Issues 15 मिनट पहले कॉपी लिंक सूरत के सरकारी समरस गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने 1 सितंबर की रात को विरोध प्रदर्शन किया। उनका ये प्रदर्शन खाने की खराब क्वालिटी, पानी की सप्लाई और रहने की खराब व्यवस्थाओं को लेकर था। छात्राओं ने “रामधुन” गाया और कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक विरोध जारी रहेगा। विरोध करने वाली एक छात्रा ने कहा – इस हॉस्टल के खाने में कीड़े और खराब पानी के अलावा भी कई समस्याएं हैं। ये विरोध हमारी मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा। इससे पहले 11 अगस्त को किया था प्रदर्शन इससे पहले, 11 अगस्त को छात्रों ने खाने की क्वालिटी, साफ – सफाई, पानी की पर्याप्त सप्लाई और हॉस्टल वार्डन के खराब व्यवहार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। छात्रों का आरोप था कि हॉस्टल में परोसे जाने वाले खाने में कीड़े और दूसरी चीजें मिली थीं। हॉस्टल परिसर के आस-पास कैमरे लगाने की मांग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की भावनगर जिला इकाई की अध्यक्ष दीपिका कचोट ने आरोप लगाया कि गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं को अपने खाने में प्लास्टिक और सिगरेट के टुकड़े मिले हैं। उन्होंने कहा – पानी की क्वालिटी खराब है। नौ मंजिल के इस हॉस्टल में सिर्फ दो या तीन मंजिलों पर ही पानी मिलता है। ABVP अध्यक्ष ने यह भी कहा कि हॉस्टल परिसर के आस-पास CCTV कैमरे लगाने चाहिए। कॉलेज जाने के लिए हॉस्टल से बाहर निकलने पर छात्राओं को लड़कों की छेड़छाड़ का सामना करना पड़ता है। वार्डन के बुरे बर्ताव से परेशान छात्राएं एक छात्रा ने आरोप लगाया कि जब छात्राओं ने वार्डन से घर जाने की इजाजत मांगी, तो वार्डन ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया। उन्होंने यह भी कहा कि खाने में कीड़े मिलने की उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। डिप्टी कलेक्टर ने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसके बाद अगले दिन विरोध प्रदर्शन खत्म कर दिया गया। खराब पानी पीने से कई बार बीमारी हुई छात्राएं इतना ही नहीं छात्राओं ने हॉस्टल के पानी को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। पहले भी छात्राओं ने कहा था कि पानी का रंग कई बार हरा दिखाई देता है। इस पानी को पीने से कई छात्राओं की तबियत खराब हो गई है। उन्होंने आगे बताया कि जब हॉस्टल में निरीक्षण के लिए अधिकारी आते हैं, तो अचानक सारी व्यवस्था सुधर जाती हैं। 1200 महिलाओं के लिए सिर्फ 1 घंटे आता है पानी हॉस्टल और मेस की साफ-सफाई को लेकर भी छात्राओं में नाराजगी है। पानी की सप्लाई यहां सिर्फ एक घंटे के लिए होती है। छह मंजिला इस हॉस्टल की तीन मंजिल तक भी पानी नहीं चढ़ता। फिलहाल यहां 1200 महिलाएं रहती है। हॉस्टल अथॉरिटी का कहना है कि एक घंटे जो पानी आता है, उसी दौरान महिलाएं नहा लें, अपने कपड़े वगैरह भी धो लें और उसी टाइम लिमिट के अंदर पानी स्टोर करके भी रखें। सब्जियों में तेल और पानी ज्यादा होना आम समस्या कई बार अगर हमारे फ्लोर पर पानी नहीं आता है तो दूसरे फ्लोर से पानी लेकर आना पड़ता है। इस वजह से बहुत ज्यादा तकलीफें हो रही हैं। यहां खीर में अजीब तरह की स्मेल आना आम बात है। यहां बनने वाली छाछ में पानी ज्यादा हो जाना और रोज सिर्फ आलू की सब्जी बनना, सब्जियों में तेल ज्यादा, पानी ज्यादा, रोटी इतनी कड़क होती है जो टूटती नहीं हैं। छात्रा ने आगे कहा कि इस हॉस्टल में समस्याएं इतनी सारी हैं कि मैं बोलते-बोलते थक जाऊंगी लेकिन यहां की समस्याएं खत्म नहीं होंगी। —————————————————————– ये खबर भी पढ़ें बिहार में 32,388 पदों पर निकली टीचर भर्ती स्थगित:आज से शुरू थी आवेदन प्रक्रिया, आयोग के फैसले से उम्मीदवारों के बीच फिर छाई मायूसी बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 32,388 पदों पर निकली टीचर भर्ती को स्थगित कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू होना थी। आयोग ने इसके पीछे प्रक्रिया में किए बदलाव को वजह बताया है। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
BGSSL Job Openings for Graduates, Engineers, CA

BGSSL Job Openings for Graduates, Engineers, CA

Hindi News Career Bank Of Baroda Recruitment: BGSSL Job Openings For Graduates, Engineers, CA 7 मिनट पहले कॉपी लिंक बैंक ऑफ बड़ौदा की सब्सिडियरी कंपनी बड़ौदा ग्लोबल शेयर्ड सर्विसेज लिमिटेड (BGSSL) ने 2049 पदों पर भर्ती निकाली है। ये नियुक्तियां भारत में कंपनी के अलग-अलग विभागों और केंद्रों के लिए की जाएंगी, जिनमें GIFT सिटी, गांधीनगर सहित अन्य स्थान शामिल हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में उन महिलाओं और रिटायर्ड अग्निवीरों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनके पास पद के अनुसार योग्यता होगी। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, एमबीए, सीए, सीएस या इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। पद के अनुसार DRA, NSEIT सर्टिफिकेट प्राप्त उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। सिलेक्शन प्रोसेस : शॉर्टलिस्टिंग इंटरव्यू सैलरी : कंपनी के नियमानुसार एज लिमिट : कंपनी के नियमानुसार ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट www.bgss.in पर जाएं। अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें। नया पेज खुलने पर ‘Current openings’ टैब पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकालकर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ————————————————————– ये खबर भी पढ़ें पोस्ट ऑफिस में 25,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती:रेलवे में 1599 वैकेंसी; इस हफ्ते निकलीं 27 हजार से ज्यादा नौकरियां इस हफ्ते निकली हैं इंडिया पोस्ट ऑफिस और रेलवे सहित कई विभागों में 27,260 पदों पर नौकरियां। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 5 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 5 ग्राफिक्स के जरिए जानिए। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
Air Vice Marshal Shakti Sharma & S Jaishankar Ukraine Poland Visit

Air Vice Marshal Shakti Sharma & S Jaishankar Ukraine Poland Visit

Hindi News Career Air Vice Marshal Shakti Sharma & S Jaishankar Ukraine Poland Visit 18 मिनट पहले कॉपी लिंक 1. विदेश मंत्री एस जयशंकर यूक्रेन और पोलैंड की यात्रा पर जाएंगे 3 सितंबर को विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर यूक्रेन और पोलैंड की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। इस यात्रा के दौरान जयशंकर यूक्रेन की विदेश मंत्री एंड्री सिबीहा से मुलाकात करेंगे। साथ ही जयशंकर पोलैंड में उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की से भी मुलाकात करेंगे। एस जयशंकर की ये यात्रा भारत के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और रीजनल मुद्दों पर बात करना है। इससे पहले 26 अगस्त को जयशंकर और सिबीहा के बीच बातचीत हुई थी। जहां ब्लैक सी और यूक्रेनी बंदरगाहों और खाद्य निर्यात पर हमलों का मुद्दा भी उठाया गया था। पोलैंड EU और NATO का सदस्य है और रूस-यूक्रेन संघर्ष के कारण यूरोपीय सुरक्षा व्यवस्था में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। विदेश मंत्री का ये दौरा ऐसे समय पर है, जब रूस-यूक्रेन युद्ध जारी है। 2. पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO 2 सितंबर को पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO होंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बुधवार को जीतेंद्र मिश्रा के नाम का ऐलान किया। मिश्रा ने ऑपरेशन सिंदूर में पश्चिमी वायु कमान को लीड किया और एयरफोर्स में 39 साल काम किया। जीतेंद्र मिश्रा ऑपरेशन सिंदूर में वेस्टर्न एयर कमांड के प्रमुख थे। उन्हें इस भूमिका के लिए सर्वोच्च युद्ध सेवा मेडल (SYSM) भी मिला। जीतेंद्र मिश्रा के अलावा राम मंदिर के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि को नए सचिव बनाए गए हैं। साथ ही राम मंदिर ट्रस्ट में 3 नए सदस्य भी बनाए गए हैं। दिल्ली के महेश भागचंदका, अयोध्या के एडवोकेट मदन मोहन पांडेय और RSS समर्थक शिकोहाबाद की निर्मला यादव शामिल हैं। निर्मला यादव ट्रस्ट की पहली महिला ट्रस्टी होंगी। ये बदलाव मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामला सामने आने के 3 महीने के बाद हुआ। इस मामले में 8 आरोपी जेल में हैं। 2 जुलाई को ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद रिटायर्ड IFS कृष्ण मोहन को कार्यवाहक महासचिव बनाया गया था। वह 58 दिनों तक पद रहे। 3. शक्ति शर्मा पहली नॉन-मेडिकल ऑफिसर बनीं 1 सितंबर को एयर वाइस मार्शल (AVM) शक्ति शर्मा ने असिस्टेंट चीफ ऑफ द एयर स्टाफ (एजुकेशन) का पद संभाला। शक्ति नॉन-मेडिकल ब्रांच से एयर वाइस मार्शल यानी टू-स्टार रैंक हासिल करने वाली भारत की पहली महिला ऑफिसर बनीं। वे इंडियन डिफेंस फोर्सज की नॉन मेडिकल ब्रांच से टू स्टार रैंक पाने वाली पहली महिला ऑफिसर बन गई हैं। एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा ने एयर हेडक्वाटर में असिस्टेंट चीफ ऑफ एयर स्टाफ का पद संभाला। शक्ति ने 18 जून 1994 को भारतीय वायुसेना में कमीशन मिला था और उनके पास 30 से ज्यादा सालों तक का अनुभव है। शक्ति के पास ट्रेनिंग इस्टैब्लिशमेंट, फील्ड स्टेशन, कमांड हेडक्वाटर्र और एयर हेडक्वाटर्स में काम किया है। AVM शक्ति भारतीय वायुसेना की एजुकेशन ब्रांच की ऑफिसर हैं। निधन (DEATH) 4. पहले स्पेस जर्नलिस्ट का निधन 1 सितंबर को पहले अंतरिक्ष जर्नलिस्ट तोयोहिरो अकियामा का 84 साल की उम्र में निधन हो गया। अकियामा पेशे से पत्रकार थे और जापानी टेलीविजन चैनल TBS से जुड़े थे। 1990 में वे सोवियत संघ के ऑर्बिटल स्पेस स्टेशन ‘मीर’ (Mir) पर गए थे। अकियामा ने अंतरिक्ष यात्रा सोवियत संघ के सोयुज TM-11 मिशन के तहत की थी। अकियामा अंतरिक्ष में जाने वाले पहले जापानी नागरिक और पहले प्रोफेशनल जर्नलिस्ट थे और अंतरिक्ष से रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते थे। अकियामा ने मीर स्टेशन से पृथ्वी पर लाइव रिपोर्टिंग की थी, जिससे अंतरिक्ष यात्रा को आम लोगों तक पहुंचाने में मदद मिली। अकियामा की स्पेस यात्रा सोवियत संघ के अंतरिक्ष कार्यक्रम और जापान के मीडिया इतिहास, दोनों के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है। मीर स्पेस स्टेशन सोवियत संघ के द्वारा पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया गया दुनिया का पहला मॉड्यूलर अनुसंधान अंतरिक्ष स्टेशन था। अकियामा पेशे से पत्रकार थे और जापानी टेलीविजन चैनल TBS से जुड़े थे। मिसलीनियस 5. भारत-अफगानिस्तान जॉइंट वर्किंग बैठक हुई 2 सितंबर को भारत-अफगानिस्तान के बीच जॉइंट वर्किंग ग्रुप ऑन ट्रेड से जुड़ी बैठक हुई। ये बैठक दोनों देशों के बीच आपसी व्यापार और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने के लिए हुई है। इस बैठक में व्यापार को आसान बनाने और कस्टम्स सपोर्ट, अफगानी व्यापारियों के लिए वीजा की सुविधा पर बात हुई। इस बैठक में बैंकिंग और फाइनेंशियल सपोर्ट, दवा और एग्रीकल्चर ट्रेड, एनर्जी सपोर्ट, टैरिफ में छूट, कार्गो कनेक्टिविटी और बंदरगाह से जुड़े मुद्दे शामिल किये। साथ ही कस्टम्स और डेटा-शेयरिंग में बेहतर सपोर्ट दवा और कृषि के क्षेत्र में रेगुलेटरी सहयोग, बेहतर व्यापार कनेक्टिविटी पर चर्चा की। दोनों देशों ने व्यापार, वाणिज्य और निवेश के रिश्तों को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और चर्चा किए गए मुद्दों पर लगातार बातचीत जारी रखने पर सहमति जताई। इस बैठक में दोनों देशों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया, जिनमें वाणिज्य, उद्योग, कस्टम्स, रेगुलेटरी अथॉरिटी और डिप्लोमैटिक मिशन के प्रतिनिधि शामिल थे। आज का इतिहास 1833 में अमेरिका में पहला न्यूज पेपर ‘न्यूयार्क सन’ बेंजामिन एच डे के शुरू किया। 1971 में कतर देश को 55 वर्षों के ब्रिटिश शासन के बाद स्वतंत्रता प्राप्त हुई। ————————- दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Read More »
Nashik Adivasi Student Protest Vs Maharashtra Politics; Congress BJP

Nashik Adivasi Student Protest Vs Maharashtra Politics; Congress BJP

Hindi News Career Nashik Adivasi Student Protest Vs Maharashtra Politics; Congress BJP | Tribal Dept Corruption 1 मिनट पहले कॉपी लिंक महाराष्ट्र के नासिक में आदिवासी विकास विभाग में भ्रष्ट, अव्यवस्थित कामकाज, आश्रमशालाओं और छात्रावासों में छात्रों की लगातार हो रही मौतों को नजरंदाज करने वाली सरकार के विरोध में मंगलवार को राज्य भर के आदिवासी छात्रों ने आंदोलन किया। मंत्री अशोक उइके के इस्तीफे सहित विभिन्न मांगों को लेकर हजारों छात्रों ने जिलाधिकारी कार्यालय और आदिवासी विकास भवन तक मार्च निकाला। मांगें पूरी होने तक पीछे न हटने का संकल्प लेते हुए उन्होंने सरकार की चुप्पी का विरोध किया। 2 साल में 584 छात्रों की मौत हुई है राज्य की आश्रमशालाओं में दो वर्षों के भीतर विभिन्न कारणों से लगभग 584 छात्रों की मृत्यु हुई है। छात्रों ने इसकी नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए आदिवासी विकास मंत्री अशोक उइके इस्तीफा की मांग की। इस मांग के साथ-साथ अन्य विभिन्न मांगों को लेकर छात्रों ने 18 अगस्त से नासिक के हुतात्मा अनंत कान्हेरे मैदान में आंदोलन शुरू किया है। आमरण अनशन कर रहे तीन छात्रों का स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। आंदोलन के दौरान छात्रों ने दो बार आदिवासी विकास भवन तक मोर्चा निकाला, फिर भी सरकार ने उनकी मांगों को नजरअंदा किया। इसी वजह से मंगलवार को ‘सकल आदिवासी विद्यार्थी कृति समिति’ की ओर से विशाल ‘उलगुलान मोर्चा’ निकाला गया। कांग्रेस नेताओं ने आंदोलनकारियों से मुलाकात की कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल, नेता विजय वडेट्टीवार, डॉ. विक्रांत भूरिया और वसंत पुरके समेत कई बड़े नेताओं ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने छात्रों की मांगें सुनीं और उनका पूरा साथ देने का वादा किया। 10 दिन से ज्यादा समय से भूख हड़ताल पर छात्र इस बीच, छात्रों की भूख हड़ताल पिछले 10 दिनों से ज्यादा समय से जारी है। कई छात्रों की सेहत बिगड़ने की खबर है, कुछ का जिला सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है, तो कुछ स्वस्थ होकर अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं। ——————— ये खबर भी पढ़ें.. बच्चे स्कूल के बाहर तिरपाल के नीचे पढ़ रहे:शिक्षक बोले- स्कूल कभी भी गिर सकता है, छत से पानी भी टपक रहा; वीडियो वायरल मप्र के मंडला के एक स्कूल का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्कूल के बच्चे, स्कूल के जर्जर भवन के बाहर तिरपाल (पॉलिथीन की छत) लगाकर पढ़ रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
Malaria Tablet Tragedy; Andhra Pradesh 7 Year Old Girl Death Case

Malaria Tablet Tragedy; Andhra Pradesh 7 Year Old Girl Death Case

Hindi News Career Malaria Tablet Tragedy; Andhra Pradesh 7 Year Old Girl Death Case | Chloroquine 6 मिनट पहले कॉपी लिंक आंध्र प्रदेश के पोलावरम जिले के गोल्लागुप्पा गांव में मंगलवार, 2 सितंबर को मलेरिया से बचाव के लिए बांटी गई क्लोरोक्वीन (chloroquine) की गोलियां खाने के बाद एक 7 साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मलेरिया के मामले सामने आने पर दी गोलियां चिंतूर के सहायक आदिवासी कल्याण अधिकारी तुलसी दास के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे गोल्लागुप्पा गांव के एक प्राथमिक विद्यालय में 71 छात्रों को क्लोरोक्वीन की गोलियां दी गई थीं। ये दवाईयां गांव में मलेरिया के मामले सामने आने के बाद सुरक्षा के तौर पर दी गई थीं। जिला जनसंपर्क विभाग के मुताबिक, ये मामला लक्ष्मीपुरम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) का है, क्योंकि मंगलवार तक गांव में कम से कम 6 मलेरिया पॉजिटिव मामले सामने आ चुके थे। घर लौटने के बाद कई छात्रों को उल्टी और बाकी लक्षण दिखने लगे। स्कूल रिमोट एरिया में होने से एम्बुलेंस पहुंचना मुश्किल है, इसलिए अभिभावक बच्चों को ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल बांदिरेवु जंक्शन तक ले गए, जहां से उन्हें पहले लक्ष्मीपुरम PHC और फिर तेलंगाना के भद्राचलम एरिया अस्पताल भेजा गया। 7 साल की बच्ची बेहोश हुई, फिर मौत दूसरी कक्षा की छात्रा, 7 वर्षीय मडिवि जमुना- जो कोया आदिवासी समुदाय से थी। गोली खाने के बाद वो बेहोश हो गई। बच्ची को ये बेहोशी शुगर लो होने की वजह से आई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि मौत की सटीक वजह की जांच अभी भी जारी है। दवा लेने के बाद कुल 53 लोग बीमार रिपोर्ट्स के मुताबिक, दवा खाने के बाद 52-53 लोग बीमार पड़े हैं, जिनमें से 47 बच्चे हैं। इनमें से 29 को तेलंगाना के एक अस्पताल में और 24 को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जिला कलेक्टर दिनेश कुमार के मुताबिक, ‘इलाज जारी है मरीजों की सेहत स्थिर है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।’ जांच के लिए फॉरेसिंक लैब भेजी गई दवाएं जिला कलेक्टर के मुताबिक, क्लोरोक्वीन गोलियों का क्वालिटी-कंट्रोल टेस्ट संतोषजनक मिला है। हालांकि, घटना की सटीक वजह जानने के लिए गांव में दी गई गोलियों का वही बैच विशाखापत्तनम स्थित फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। सीएम नायडू ने दिए जांच के आदेश जिला प्रशासन ने तीन बाल रोग विशेषज्ञों समेत विशेषज्ञ मेडिकल टीमें तैनात की हैं। एक मेडिकल कैंप लगाया और मरीजों की निगरानी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को बेहतर से बेहतर इलाज और जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सीनियर स्वास्थ्य अधिकारियों और जिला कलेक्टर से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। मामला क्यों गंभीर सवाल खड़ा करता है सरकारी गाइडलाइंस के मुताबिक दवा की खुराक हर व्यक्ति के वजन के अनुसार अलग-अलग तय होनी चाहिए- खासकर बच्चों के लिए। पोलावरम में 71 लोगों को एक साथ गोलियां बांटे जाने और इनमें से एक 7 साल की बच्ची की मौत होने की घटना यह सवाल उठाती है कि क्या इसे बांटने के दौरान उम्र/वजन के हिसाब से खुराक तय करने के नियमों का पालन किया गया? फिलहाल जांच जारी है। ——————– ये खबर भी पढ़ें.. 1- दिल्ली के प्ले-स्कूल में बच्चे को कुर्सी से बांधकर पीटा:पेरेंट्स ने कहा- 3 साल के बच्‍चे को लात मारी, थप्‍पड़ मारे; CCTV में दर्ज हुई मारपीट उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मौजपुर स्थित एक प्लेस्कूल में तीन साल के बच्चे को कुर्सी से बांधकर कथित तौर पर बेरहमी से पीटने का एक वीडियो सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
4471 Apprentice Vacancy Without Exam

4471 Apprentice Vacancy Without Exam

Hindi News Career Southern Railway Recruitment 2026: 4471 Apprentice Vacancy Without Exam कुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक दक्षिण रेलवे ने वर्ष 2026 के लिए अप्रेंटिसशिप भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 4471 अप्रेंटिस पदों को भरा जाएगा.इसमें 163 पद फ्रेशर उम्मीदवारों के लिए और 4308 पद Ex-ITI उम्मीदवारों के लिए निर्धारित किए गए हैं एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : फ्रेशर कैटेगरी में फिटर, पेंटर और वेल्डर ट्रेड के लिए : 10वीं में मिनिमम 50% अंक जरूरी। मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन के लिए : 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषयों के साथ 50% अंक जरूरी। Ex-ITI कैटेगरी के लिए : उम्मीदवारों के पास 10वीं में मिनिमम 50% अंकों के साथ संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI सर्टिफिकेट प्राप्त होना चाहिए। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स और डिप्लोमा होल्डर्स इस भर्ती के लिए अप्लाई नहीं कर सकते हैं। एज लिमिट : फ्रेशर कैटेगरी के लिए : न्यूनतम : 15 साल अधिकतम : 22 साल Ex-ITI और MLT कैटेगरी के लिए : अधिकतम 24 साल आयु की गणना 27 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। रिजर्व कैटेगरी : सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी। स्टाइपेंड : 8,200 – 9,600 रुपए प्रति माह फीस : जनरल : 100 रुपए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी : नि:शुल्क सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट बेसिस पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल फिटनेस टेस्ट जरूरी डॉक्यूमेंट्स : 10वीं की मार्कशीट बर्थ सर्टिफिकेट संबंधित ट्रेड की ITI की सभी सेमेस्टर की मार्कशीट NCVT/SCVT का ट्रेड सर्टिफिकेट या प्रोविजनल प्रमाणपत्र एससी/एसटी/ओबीसी वर्ग का जाति प्रमाणपत्र ईडब्ल्यूएस वर्ग का आय और संपत्ति प्रमाणपत्र PwBD उम्मीदवारों का दिव्यांगता प्रमाणपत्र पूर्व सैनिकों का डिस्चार्ज या सर्विस सर्टिफिकेट जहां लागू हो, फीस में छूट से संबंधित प्रमाणपत्र ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट sr.indianrailways.gov.in पर जाएं। ECoR Apprentice Recruitment 2026-27 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। रजिस्ट्रेशन होने के बाद लॉग इन करें। फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक ये खबर भी पढ़ें बिहार में 32,388 पदों पर निकली टीचर भर्ती स्थगित:आज से शुरू थी आवेदन प्रक्रिया, आयोग के फैसले से उम्मीदवारों के बीच फिर छाई मायूसी बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 32,388 पदों पर निकली टीचर भर्ती को स्थगित कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू होना थी। आयोग ने इसके पीछे प्रक्रिया में किए बदलाव को वजह बताया है। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
Ragini Ballia Student Tricycle Demand

Ragini Ballia Student Tricycle Demand

Hindi News Career Ragini Ballia Student Tricycle Demand | RPwD Act 2016 Disability Rights 6 मिनट पहले कॉपी लिंक यूपी के बलिया में 7 साल की बच्ची रागिनी का स्कूल जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रागिनी इस वीडियो में प्रशासन से ट्राईसाइकिल की मांग कर रही हैं। दरअसल रागिनी का एक पैर खराब है और उसको रोज गांव के कच्चे रास्ते से इसी तरह से स्कूल जाना पड़ता है। ये वीडियो बलिया जिले के मनियर ब्लॉक में आने वाले दिघेड़ा ग्राम का है। क्लास-1 में पढ़ने वाली रागिनी का एक पैर खराब है और वो रोज गांव के कच्चे रास्ते से इसी तरह से कूदते हुए स्कूल जाती है। 6 महीने की उम्र में हादसे क शिकार हुई रागिनी जब 6 महीने की थी तब एक हादसे में उसका पैर खराब ही गया था। परिवार ने इलाज की कोशिश लेकिन सुविधाओं की कमी और गरीबी की वजह से इलाज ठीक से नहीं हुआ और अब रागिनी इसी तरह चलती है। रिपोर्ट के मुताबिक, रागिनी जब छोटे बच्चों को स्कूल जाते देखती थी तो रोने लगती थी। इसी वजह से उसका स्कूल में एडमिशन करवा दिया गया। लेकिन मजदूरी करने वाले मां-बाप उसे रोज स्कूल लेने और छोड़ने नहीं जा सकते। आर्टिफिशियल पैर या ट्राईसाइकिल की सख्त जरूरत स्कूल प्रिंसिपल अमित पाल के मुताबिक रागिनी को स्कूल आने जाने में बहुत परेशानी होती है। उसे सरकारी मदद की जरूरत है। आर्टिफिशियल पैर या ट्राईसाइकिल की सख्त जरूरत है। प्रिंसिपल ने बताया कि लेट एडमिशन की वजह से रागिनी को पिछली योजना का लाभ नहीं मिल सका था, लेकिन अब रजिस्ट्रेशन हो गया है. मामला संज्ञान में आते ही डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर मंगला प्रसाद ने दिव्यांग अधिकारी और डॉक्टर की टीम को रागिनी से मिलने भेजा है। 2000 रुपए की स्कॉलरशिप देगा एजुकेशन डिपार्टमेंट रागिनी की कहानी सामने आने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने रागिनी को आर्टिफिशियल पैर उपलब्ध कराने के साथ ही प्रतिमाह 2000 रुपए की स्कॉलरशिप दिलाने का भरोसा दिया है। RPwD एक्ट 2016 के तहत दिव्यांग छात्रों को मिलने वाली सुविधाएं दिव्यांग बच्चों को RPwD एक्ट 2016 (द राइट्स ऑफ पर्सन्स विद डिसएबिलिटीज एक्ट, 2016) के तहत 6 से 18 साल तक की उम्र तक मुफ्त शिक्षा का अधिकार है। आर्टिकल 16 के तहत स्कूल-कॉलेज में दिव्यांग बच्चों को बिना किसी भेदभाव के एडमिशन का अधिकार देता है। स्कूलों में रैंप, रेलिंग,स्पेशल टॉयलेट और आने-जाने के लिए सरल व्यवस्था करना अनिवार्य है। ताकि बच्चों को स्कूल आने-जाने या कक्षा में जाने में कठिनाई न हो। पात्र दिव्यांग स्टूडेंट्स (रेगुलर क्लास 1 से हाई स्कूल तक)को 40% या उससे ज्यादा दिव्यांगता वाले स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप स्कीम का फायदा देना। स्कूल लेवल पर दिव्यांग स्टूडेंट्स को आर्टिफिशियल जैसे हियरिंग मशीन, ब्रेल बुक्स और आईसीटी रिसोर्स (जैसे JAWS और SAFA सॉफ्टवेयर) उपलब्ध कराए जाएं। दिव्यांग स्टूडेंट्स की जरूरत के लिए स्पेशल टीचर को सामान्य टीचर्स को ट्रेनिंग लेने के साथ-साथ स्पेशल टीचर की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। ———————– ये खबर भी पढ़ें.. बच्चे स्कूल के बाहर तिरपाल के नीचे पढ़ रहे:शिक्षक बोले- स्कूल कभी भी गिर सकता है, छत से पानी भी टपक रहा; वीडियो वायरल मप्र के मंडला के एक स्कूल का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्कूल के बच्चे, स्कूल के जर्जर भवन के बाहर तिरपाल (पॉलिथीन की छत) लगाकर पढ़ रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
जयपुर-भोपाल समेत 19 शहरों में हीट एक्शन प्लान अधूरा:20 शहरों में सिर्फ अहमदाबाद में प्लान लागू; 2025 में 40 हजार केस, 110 मौतें

May 17, 2026/
7:32 am

शहरों को गर्मी से बचाने के लिए बनाया गया हीट एक्शन प्लान ज्यादातर शहरों में प्याऊ लगाने, एडवाइजरी जारी करने...

A file photo of Twisha Sharma

May 25, 2026/
2:06 pm

आखरी अपडेट:25 मई, 2026, 14:06 IST द्रमुक नेता ने मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले...

नीमच में कांग्रेस का भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन:महंगाई, जनविरोधी नीतियों पर राज्यपाल से की कार्रवाई की मांग

March 31, 2026/
8:12 pm

नीमच जिले के मनासा में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों, बढ़ती महंगाई और...

नवाजुद्दीन सिद्दीकी मास्क लगाकर जयपुर एयरपोर्ट से निकले:फैंस की रिक्वेस्ट पर उतारा, फोटो क्लिक करवाई; बॉलीवुड सिंगर मोनाली ठाकुर भी देंगी परफॉर्मेंस

May 16, 2026/
2:33 pm

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी शनिवार को जयपुर पहुंचे। एक्टर अपनी आगामी फिल्म ‘मैं एक्टर नहीं हूं’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में...

तलाक की खबरों से सुर्खियों में मौनी रॉय:पति को सोशल मीडिया से किया अनफॉलो, तस्वीरें भी हटाईं; 2022 में गोवा में की थी शादी

May 12, 2026/
9:39 am

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय तलाक की अफवाहों से चर्चा में हैं। इसी बीच मौनी रॉय ने सोशल मीडिया से पति...

मुर्शिदाबाद में वोट के दौरान भयंकर तबाही, हुमायूँ कबीर और टीएमसी कार्यकर्ता भिड़े, देसी बम भी टूटा

April 23, 2026/
10:24 am

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वोटिंग के दौरान जमकर बवाल हुआ. यहां कांग्रेस से...

कृतिका कामरा- गौरव कपूर का अनोखा वेडिंग इनवाइट:मुंबई में 11-12 मार्च को शादी, रिसेप्शन की जगह ‘द पार्टी आफ्टर’ नाम से खास जश्न

March 10, 2026/
7:37 pm

एक्ट्रेस कृतिका कामरा और टीवी होस्ट-एक्टर गौरव कपूर की शादी को लेकर अब धीरे-धीरे नई-नई डिटेल्स सामने आने लगी हैं।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति