Saturday, 25 Jul 2026 | 04:57 PM

Trending :

EXCLUSIVE
India England 2nd T20: Vaibhav Surya Debut Buzz

India England 2nd T20: Vaibhav Surya Debut Buzz

मैनचेस्टर3 मिनट पहले कॉपी लिंक वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया से इंटरनेशनल डेब्यू के संकेत दिए हैं। उन्होंने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की। इसमें अपने फोटो के साथ ‘New Chapter’ लिखा। इस पोस्ट के बाद वैभव के इंटरनेशनल डेब्यू के कयास लगाए जाने लगे हैं। हालांकि, टीम मैनेजमेंट ने उनके डेब्यू पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मैच शाम 7 बजे मैनचेस्टर में खेला जाएगा। वैभव ने शुक्रवार रात को यह स्टोरी पोस्ट की है। गेंदबाजी कोच बोले- टीम ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहती एक दिन पहले भारत के गेंदबाजी कोच मॉर्ने मॉर्कल ने कहा, ‘दूसरे मुकाबले से टीम ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहती। अभिषेक शर्मा टी-20 के नंबर-1 बल्लेबाज हैं। संजू सैमसन टी-20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। कोचिंग स्टाफ के तौर पर खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाना जरूरी है।’ इससे पहले सूर्यवंशी को डेब्यू नहीं मिलने पर सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री और एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गज क्रिकेटरों ने नाराजगी जताई थी। वैभव सबसे कम उम्र में टीम इंडिया में चुने गए वैभव 15 साल 71 दिन की उम्र में टीम इंडिया के लिए चुने जाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर हैं। उन्होंने इस मामले में शेफाली वर्मा और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शेफाली पहली बार 15 साल 220 दिन की उम्र में भारतीय टीम में चुनी गई थीं, जबकि सचिन को 16 साल 194 दिन की उम्र में राष्ट्रीय टीम में मौका मिला था। वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की 3 नंबर जर्सी मिली BCCI की ओर से वैभव को टीम इंडिया की 3 नंबर जर्सी मिली। थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट रघु ने उन्हें जर्सी दी। सूर्यवंशी ने पहले रघु के पैर छूकर प्रणाम किया, फिर जर्सी ली। वैभव को ICC की चाइल्ड सेफगार्डिंग पॉलिसी के तहत इंग्लैंड दौरे पर अलग चेंजिंग रूम दिया गया। उनकी फैमिली को भी टीम होटल में ठहरने की अनुमति मिली। श्रीलंका के खिलाफ 11 गेंद में फिफ्टी लगाई पिछले महीने वैभव ने ट्राई सीरीज के फाइनल में इंडिया-ए की ओर से श्रीलंका-ए के खिलाफ 11 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी, जो लिस्ट-ए क्रिकेट की सबसे तेज फिफ्टी है। IPL 2026 में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए 776 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 237.31 रहा और उन्होंने एक शतक भी लगाया। —————————————————– भारत के इंग्लैंड दौरे की यह खबर भी पढ़िए… भारत-इंग्लैंड दूसरे टी-20 में भी बारिश के आसार, मैनचेस्टर में आज 55% चांस भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार शाम 7 बजे मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मैच की तरह इस मुकाबले में भी बारिश खेल बिगाड़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 55% तक बारिश की संभावना है। सीरीज का पहला मुकाबला भी बारिश के कारण बेनतीजा रहा था। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
Wimbledon 2026 Djokovic Equals Federer Wimbledon Record; Sabalenka-Osaka Clash Next

Wimbledon 2026 Djokovic Equals Federer Wimbledon Record; Sabalenka-Osaka Clash Next

Hindi News Sports Wimbledon 2026 Djokovic Equals Federer Wimbledon Record; Sabalenka Osaka Clash Next 4 मिनट पहले कॉपी लिंक नोवाक जोकोविच ने विंबलडन में रोजर फेडरर के सबसे ज्यादा मेंस सिंगल्स मैच जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। सर्बिया के दिग्गज खिलाड़ी ने फ्रांस के आर्थर रिंडरकनेच को हराकर ऑल इंग्लैंड क्लब में अपनी 105वीं जीत दर्ज की। विंबलडन के इतिहास में अब सिर्फ मार्टिना नवरातिलोवा 120 जीत के साथ उनसे आगे हैं। वहीं महिला वर्ग में आर्यना सबालेंका और नाओमी ओसाका चौथे दौर में आमने-सामने होंगी। जोकोविच ने चार सेट में जीता मुकाबला 39 साल के जोकोविच ने 25वीं वरीयता प्राप्त आर्थर रिंडरकनेच को 7-5, 6-4, 1-6, 7-6 (7-4) से हराया। उन्होंने पहले दो सेट अपने नाम किए, लेकिन रिंडरकनेच ने तीसरा सेट 6-1 से जीतकर मुकाबले में वापसी की। चौथा सेट टाईब्रेकर तक पहुंचा, जहां जोकोविच ने जीत दर्ज की। आखिरी पॉइंट पर डाइव लगाकर जीता मैच करीब तीन घंटे चले मुकाबले के अंतिम पॉइंट पर रिंडरकनेच के ड्रॉप शॉट को बचाने के लिए जोकोविच ने डाइव लगाई। दोनों खिलाड़ी कोर्ट पर गिर पड़े, लेकिन जोकोविच ने पॉइंट जीत लिया। उनकी जीत के बाद सेंटर कोर्ट पर मौजूद दर्शक खड़े होकर तालियां बजाते नजर आए। जोकोविच ने आर्थर रिंडरकनेच को 7-5, 6-4, 1-6, 7-6 (7-4) से हराया। फेडरर को लेकर किया मजाक रिकॉर्ड की बराबरी के बाद जोकोविच ने हंसते हुए कहा, ‘ मैं रोजर के साथ 106वें मैच का प्रस्ताव रखता हूं। जो जीतेगा, रिकॉर्ड उसी का होगा।’ उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक कोर्ट पर इतिहास का हिस्सा बनना उनके बचपन के सपनों में शामिल था। सिनर ने भी चौथे दौर में बनाई जगह डिफेंडिंग चैंपियन और दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी जानिक सिनर ने अमेरिका के जेनसन ब्रूक्सबी को 6-4, 6-3, 6-4 से हराकर अंतिम-16 में जगह बनाई। पहले सेट में शुरुआती बढ़त लेने के बाद सिनर ने पूरे मैच में नियंत्रण बनाए रखा। तीसरे सेट में ब्रूक्सबी ने उनकी सर्विस तोड़ी, लेकिन सिनर ने तुरंत वापसी करते हुए सीधे सेटों में मुकाबला खत्म किया। अब चौथे दौर में सिनर का सामना जापान के क्वालिफायर शिनतारो मोचिजुकी से होगा। मैच के बाद उन्होंने कहा, “मैंने उनके खिलाफ पहले कभी नहीं खेला है। चौथे दौर में पहुंचने वाला हर खिलाड़ी मजबूत होता है। फिलहाल मेरा पूरा ध्यान रिकवरी और अगले मुकाबले की तैयारी पर है।” सबालेंका और ओसाका आमने-सामने महिला सिंगल्स में दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने लातविया की येलेना ओस्टापेंको को 6-4, 6-4 से हराकर चौथे दौर में जगह बनाई। सेंटर कोर्ट पर खेले गए मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों के बीच आक्रामक खेल देखने को मिला। सबालेंका ने पहले सेट में 111 मील प्रति घंटे की रफ्तार से ऐस लगाकर बढ़त बनाई और फिर मैच अपने नाम कर लिया। आर्यना सबालेंका ने लातविया की येलेना ओस्टापेंको को 6-4, 6-4 से हराया। पहली बार विंबलडन के अंतिम-16 में पहुंचीं ओसाका चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन नाओमी ओसाका ने दारिया कसात्किना को सिर्फ 65 मिनट में 6-1, 6-3 से हराकर पहली बार विंबलडन के चौथे दौर में जगह बनाई। अब उनका मुकाबला सबालेंका से होगा। दोनों के बीच अब तक पांच मैच खेले गए हैं, जिनमें चार बार सबालेंका ने जीत हासिल की है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
Wimbledon 2026 Djokovic Equals Federer Wimbledon Record; Sabalenka-Osaka Clash Next

Wimbledon 2026 Djokovic Equals Federer Wimbledon Record; Sabalenka-Osaka Clash Next

Hindi News Sports Wimbledon 2026 Djokovic Equals Federer Wimbledon Record; Sabalenka Osaka Clash Next 23 मिनट पहले कॉपी लिंक नोवाक जोकोविच ने विंबलडन में रोजर फेडरर के सबसे ज्यादा मेंस सिंगल्स मैच जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। सर्बिया के दिग्गज खिलाड़ी ने फ्रांस के आर्थर रिंडरकनेच को हराकर ऑल इंग्लैंड क्लब में अपनी 105वीं जीत दर्ज की। विंबलडन के इतिहास में अब सिर्फ मार्टिना नवरातिलोवा 120 जीत के साथ उनसे आगे हैं। वहीं महिला वर्ग में आर्यना सबालेंका और नाओमी ओसाका चौथे दौर में आमने-सामने होंगी। जोकोविच ने चार सेट में जीता मुकाबला 39 साल के जोकोविच ने 25वीं वरीयता प्राप्त आर्थर रिंडरकनेच को 7-5, 6-4, 1-6, 7-6 (7-4) से हराया। उन्होंने पहले दो सेट अपने नाम किए, लेकिन रिंडरकनेच ने तीसरा सेट 6-1 से जीतकर मुकाबले में वापसी की। चौथा सेट टाईब्रेकर तक पहुंचा, जहां जोकोविच ने जीत दर्ज की। आखिरी पॉइंट पर डाइव लगाकर जीता मैच करीब तीन घंटे चले मुकाबले के अंतिम पॉइंट पर रिंडरकनेच के ड्रॉप शॉट को बचाने के लिए जोकोविच ने डाइव लगाई। दोनों खिलाड़ी कोर्ट पर गिर पड़े, लेकिन जोकोविच ने पॉइंट जीत लिया। उनकी जीत के बाद सेंटर कोर्ट पर मौजूद दर्शक खड़े होकर तालियां बजाते नजर आए। जोकोविच ने आर्थर रिंडरकनेच को 7-5, 6-4, 1-6, 7-6 (7-4) से हराया। फेडरर को लेकर किया मजाक रिकॉर्ड की बराबरी के बाद जोकोविच ने हंसते हुए कहा, ‘ मैं रोजर के साथ 106वें मैच का प्रस्ताव रखता हूं। जो जीतेगा, रिकॉर्ड उसी का होगा।’ उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक कोर्ट पर इतिहास का हिस्सा बनना उनके बचपन के सपनों में शामिल था। सिनर ने भी चौथे दौर में बनाई जगह डिफेंडिंग चैंपियन और दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी जानिक सिनर ने अमेरिका के जेनसन ब्रूक्सबी को 6-4, 6-3, 6-4 से हराकर अंतिम-16 में जगह बनाई। पहले सेट में शुरुआती बढ़त लेने के बाद सिनर ने पूरे मैच में नियंत्रण बनाए रखा। तीसरे सेट में ब्रूक्सबी ने उनकी सर्विस तोड़ी, लेकिन सिनर ने तुरंत वापसी करते हुए सीधे सेटों में मुकाबला खत्म किया। अब चौथे दौर में सिनर का सामना जापान के क्वालिफायर शिनतारो मोचिजुकी से होगा। मैच के बाद उन्होंने कहा, “मैंने उनके खिलाफ पहले कभी नहीं खेला है। चौथे दौर में पहुंचने वाला हर खिलाड़ी मजबूत होता है। फिलहाल मेरा पूरा ध्यान रिकवरी और अगले मुकाबले की तैयारी पर है।” सबालेंका और ओसाका आमने-सामने महिला सिंगल्स में दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने लातविया की येलेना ओस्टापेंको को 6-4, 6-4 से हराकर चौथे दौर में जगह बनाई। सेंटर कोर्ट पर खेले गए मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों के बीच आक्रामक खेल देखने को मिला। सबालेंका ने पहले सेट में 111 मील प्रति घंटे की रफ्तार से ऐस लगाकर बढ़त बनाई और फिर मैच अपने नाम कर लिया। आर्यना सबालेंका ने लातविया की येलेना ओस्टापेंको को 6-4, 6-4 से हराया। पहली बार विंबलडन के अंतिम-16 में पहुंचीं ओसाका चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन नाओमी ओसाका ने दारिया कसात्किना को सिर्फ 65 मिनट में 6-1, 6-3 से हराकर पहली बार विंबलडन के चौथे दौर में जगह बनाई। अब उनका मुकाबला सबालेंका से होगा। दोनों के बीच अब तक पांच मैच खेले गए हैं, जिनमें चार बार सबालेंका ने जीत हासिल की है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
फेडरर को हराने वाला 'कल्ट हीरो' 10 साल बाद लौटा:डिप्रेशन और तंगी झेलने वाले मार्कस विलिस ने पत्नी के कहने पर विम्बलडन में वापसी की

फेडरर को हराने वाला 'कल्ट हीरो' 10 साल बाद लौटा:डिप्रेशन और तंगी झेलने वाले मार्कस विलिस ने पत्नी के कहने पर विम्बलडन में वापसी की

खेल की दुनिया में कुछ कहानियां इतनी फिल्मी होती हैं कि उन पर यकीन करना मुश्किल होता है। ऐसी ही एक कहानी है ब्रिटेन के 35 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी मार्कस विलिस की। 2016 में ​दुनिया के 772वें नंबर के खिलाड़ी विलिस ने क्वालिफायर से सफर शुरू कर विम्बलडन में रोजर फेडरर के खिलाफ मैच खेला था। हालांकि, वे मैच सीधे सेटों में हार गए थे, लेकिन फेडरर के सिर के ऊपर से लगाए गए उनके एक जादुई ‘लॉब शॉट’ ने उन्हें दुनिया भर में मशहूर कर दिया था। एक दशक बाद, विलिस फिर से विम्बलडन में लौटे हैं, लेकिन बिल्कुल नए रूप और नई भूमिका में। जब अरबपति खिलाड़ी फेडरर से भिड़े थे जंकफूड के शौकीन विलिस 10 साल पहले मुकाबला दो अलग-अलग दुनिया के लोगों के बीच था। एक तरफ दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ियों में शामिल फेडरर थे, तो दूसरी तरफ विलिस, जिन्होंने उस पूरे साल टेनिस से सिर्फ 24 हजार रुपए कमाए थे। वे अनफिट थे, जंक फूड के शौकीन थे और खेल छोड़ने वाले थे, लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड ने उन्हें खेलते रहने के लिए मनाया था। फेडरर से मैच के बाद उन्हें कुछ समय तो खूब शोहरत मिली, टीवी पर इंटरव्यू हुए, लेकिन जल्द ही यह जादू खत्म हो गया। लगातार लगने वाली चोटों और डिप्रेशन के कारण विलिस ने साल 2018 में टेनिस को पूरी तरह अलविदा कह दिया। साल 2020 में कोरोना के दौरान जब पैसों की भारी किल्लत हुई, तो परिवार चलाने के लिए इस खिलाड़ी ने अपने भाई की कंस्ट्रक्शन कंपनी में ईंट बिछाने का काम किया। कुछ समय बाद जब स्थितियां बदलीं, तो एक पारिवारिक मित्र ने उनके पेशेवर कमबैक का खर्च उठाने का फैसला किया। विलिस खुद दोबारा खेलने को लेकर दुविधा में थे, लेकिन पत्नी जेनी ने उनसे कहा, ‘जाओ और खेलो, जिंदगी में ऐसा मौका दोबारा नहीं मिलेगा।’ पत्नी के इसी भरोसे ने उन्हें फिर से कोर्ट पर उतारा। इस बार उन्होंने सिंगल्स के बजाय खुद को डबल्स खिलाड़ी के रूप में ढाला। अब वह दुनिया के 64वें नंबर के डबल्स खिलाड़ी हैं। अब जिंदगी में ड्रामा कम, जिम्मेदारी ज्यादा अब 35 वर्षीय विलिस चार बच्चों के पिता हैं। उनका पूरा दिन बच्चों को स्कूल छोड़ने, उनकी एक्टिविटीज और होमवर्क कराने में बीतता है। टेनिस के साथ-साथ वह अपना एक पॉडकास्ट भी चलाते हैं। विलिस कहते हैं, ‘अब मेरी जिंदगी में ड्रामा कम और गंभीरता ज्यादा है। मैं बस एक बेहतर खिलाड़ी, अच्छा पति और पिता बनने की कोशिश कर रहा हूं। फेडरर के खिलाफ उस मैच के अनुभव ने मुझे आज वो इंसान बनने में मदद की है, जो मैं हूं।’

Read More »
SL Strong vs WI 1st Test

SL Strong vs WI 1st Test

12 मिनट पहले कॉपी लिंक वेस्टइंडीज के खिलाफ नॉर्थ साउंड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन श्रीलंका 5 विकेट पर 338 रन बना लिए हैं। 32 साल के ओपनर लाहिरू उदारा ने अपने डेब्यू टेस्ट में ही 248 गेंदों पर 188 रनों की पारी खेली। हालांकि, वे अपने पहले ही मैच में दोहरा शतक लगाने से सिर्फ 12 रन से चूक गए। उदारा को प्लेइंग इलेवन में पाथुम निसंका की जगह टीम में शामिल किया गया था। पहले दिन का खेल खत्म होने से ठीक आधा घंटा पहले वेस्टइंडीज ने दो विकेट लेकर मैच में थोड़ी वापसी जरूर की, लेकिन इससे पहले श्रीलंका के बल्लेबाजों ने मैच पर अपनी पकड़ बना ली थी। हरी पिच होने के बावजूद श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो चौंकाने वाला था। 25 रन पर गिर गए थे 2 विकेट श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही थी। मैच के पहले ही घंटे में तेज गेंदबाज शमार जोसेफ ने निशान मदुष्का और दिनेश चांदीमल को सस्ते में पवेलियन भेज दिया था। 25 रन पर 2 विकेट गिर जाने के बाद लाहिरू उदारा और कमिंडू मेंडिस (84 रन) ने श्रीलंकाई पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 255 गेंदों पर 215 रनों की पार्टनरशिप की। यह वेस्टइंडीज की धरती पर श्रीलंका की अब तक की सबसे बड़ी टेस्ट साझेदारी है। उदारा और कमिंडू मेंडिस ने तीसरे विकेट के लिए 255 गेंदों पर 215 रन की साझेदारी की। धनंजय डी सिल्वा के साथ मिलकर वेस्टइंडीज को बैकफुट पर धकेला कमिंडू मेंडिस के आउट होने के बाद कप्तान धनंजय डी सिल्वा क्रीज पर आए। उदारा और धनंजय ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 93 रनों की पार्टनरशिप की। उदारा ने अपनी पारी में 4 छक्के भी लगाए। उन्होंने अपना पहला टेस्ट शतक भी एक छक्के के साथ ही पूरा किया था। आखिरी सेशन में वेस्टइंडीज ने की वापसी, जेडन सील्स के 100 टेस्ट विकेट पूरे दिन के आखिरी सेशन में वेस्टइंडीज ने मैच में वापसी की। टीम ने पहले लाहिरू उदारा का विकेट लिया, फिर धनंजय डी सिल्वा 33 रन बनाकर स्लिप में कैच दे बैठे। धनंजय का विकेट लेते ही वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेडन सील्स ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए। वह गेंदों के हिसाब से 100 टेस्ट विकेट तक पहुंचने वाले वेस्टइंडीज के दूसरे सबसे तेज गेंदबाज बन गए। इस सूची में पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप पहले स्थान पर हैं। उदारा का कैच छूटा, मेंडिस के खिलाफ अपील भी नहीं की वेस्टइंडीज ने दिन के खेल में दो अहम मौके भी गंवाए। लाहिरू उदारा जब 55 रन पर थे, तब जेडन सील्स की गेंद पर स्लिप में जॉन कैंपबेल और जस्टिन ग्रीव्स के बीच तालमेल की कमी से उनका कैच छूट गया। इसके बाद कमिंडू मेंडिस 41 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी उनके बल्ले का किनारा लगा, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने अपील नहीं की। बाद में रिप्ले में अल्ट्रा-एज से साफ हुआ कि गेंद ने बल्ले का किनारा लिया था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
SL Strong vs WI 1st Test

SL Strong vs WI 1st Test

29 मिनट पहले कॉपी लिंक वेस्टइंडीज के खिलाफ नॉर्थ साउंड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन श्रीलंका 5 विकेट पर 338 रन बना लिए हैं। 32 साल के ओपनर लाहिरू उदारा ने अपने डेब्यू टेस्ट में ही 248 गेंदों पर 188 रनों की पारी खेली। हालांकि, वे अपने पहले ही मैच में दोहरा शतक लगाने से सिर्फ 12 रन से चूक गए। उदारा को प्लेइंग इलेवन में पाथुम निसंका की जगह टीम में शामिल किया गया था। पहले दिन का खेल खत्म होने से ठीक आधा घंटा पहले वेस्टइंडीज ने दो विकेट लेकर मैच में थोड़ी वापसी जरूर की, लेकिन इससे पहले श्रीलंका के बल्लेबाजों ने मैच पर अपनी पकड़ बना ली थी। हरी पिच होने के बावजूद श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो चौंकाने वाला था। 25 रन पर गिर गए थे 2 विकेट श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही थी। मैच के पहले ही घंटे में तेज गेंदबाज शमार जोसेफ ने निशान मदुष्का और दिनेश चांदीमल को सस्ते में पवेलियन भेज दिया था। 25 रन पर 2 विकेट गिर जाने के बाद लाहिरू उदारा और कमिंडू मेंडिस (84 रन) ने श्रीलंकाई पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 255 गेंदों पर 215 रनों की पार्टनरशिप की। यह वेस्टइंडीज की धरती पर श्रीलंका की अब तक की सबसे बड़ी टेस्ट साझेदारी है। उदारा और कमिंडू मेंडिस ने तीसरे विकेट के लिए 255 गेंदों पर 215 रन की साझेदारी की। धनंजय डी सिल्वा के साथ मिलकर वेस्टइंडीज को बैकफुट पर धकेला कमिंडू मेंडिस के आउट होने के बाद कप्तान धनंजय डी सिल्वा क्रीज पर आए। उदारा और धनंजय ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 93 रनों की पार्टनरशिप की। उदारा ने अपनी पारी में 4 छक्के भी लगाए। उन्होंने अपना पहला टेस्ट शतक भी एक छक्के के साथ ही पूरा किया था। आखिरी सेशन में वेस्टइंडीज ने की वापसी, जेडन सील्स के 100 टेस्ट विकेट पूरे दिन के आखिरी सेशन में वेस्टइंडीज ने मैच में वापसी की। टीम ने पहले लाहिरू उदारा का विकेट लिया, फिर धनंजय डी सिल्वा 33 रन बनाकर स्लिप में कैच दे बैठे। धनंजय का विकेट लेते ही वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेडन सील्स ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए। वह गेंदों के हिसाब से 100 टेस्ट विकेट तक पहुंचने वाले वेस्टइंडीज के दूसरे सबसे तेज गेंदबाज बन गए। इस सूची में पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप पहले स्थान पर हैं। उदारा का कैच छूटा, मेंडिस के खिलाफ अपील भी नहीं की वेस्टइंडीज ने दिन के खेल में दो अहम मौके भी गंवाए। लाहिरू उदारा जब 55 रन पर थे, तब जेडन सील्स की गेंद पर स्लिप में जॉन कैंपबेल और जस्टिन ग्रीव्स के बीच तालमेल की कमी से उनका कैच छूट गया। इसके बाद कमिंडू मेंडिस 41 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी उनके बल्ले का किनारा लगा, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने अपील नहीं की। बाद में रिप्ले में अल्ट्रा-एज से साफ हुआ कि गेंद ने बल्ले का किनारा लिया था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
lionel messi | ARG Vs CUP fifa world cup 2026 match report, Egypt beats australia ; Vozinha | Lisandro MARTINEZ

lionel messi | ARG Vs CUP fifa world cup 2026 match report, Egypt beats australia ; Vozinha | Lisandro MARTINEZ

Hindi News Sports Lionel Messi | ARG Vs CUP Fifa World Cup 2026 Match Report, Egypt Beats Australia ; Vozinha | Lisandro MARTINEZ| RYAN MENDES स्पोर्ट्स डेस्क6 मिनट पहले कॉपी लिंक इजिप्ट ने फुटबॉल वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर पहली बार नॉकआउट मुकाबला जीता। शुक्रवार रात को डलास स्टेडियम में तय समय पर स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा। एक्स्ट्रा टाइम में भी यही स्कोरलाइन रही, जिसके बाद फैसला शूटआउट से हुआ। मंगलवार को इजिप्ट का सामना मंगलवार को अटलांटा में अर्जेंटीना और केप वर्डे के बीच जारी मैच की विनर टीम से होगा। यह मैच मियामी में खेला जा रहा है। दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर हैं। जीत के बाद इजिप्ट के फैंस का सेलिब्रेशन देखिए। इजिप्ट के फैंस जीत के बाद सड़कों पर उतर आए। शूटआउट में ऑस्ट्रेलिया से बड़ी चूक, गोलकीपर बदला ऑस्ट्रेलिया के कप्तान हैरी साउटर पहला पेनल्टी शॉट गोलपोस्ट के ऊपर मार बैठे। 18 साल लुकास हैरिंगटन का शॉट भी क्रॉसबार से टकरा गया। इजिप्ट से महमूद साबेर, रामी राबिया, मोहम्मद सलाह और आखिर में होसाम अब्देलमगीद ने पेनल्टी को गोल में बदलकर टीम को जीत दिलाई। ऑस्ट्रेलिया के लिए केवल जैक्सन इरविन और आवर माबिल ही गोल कर सके। मैच हारने के बाद ऑस्ट्रेलियाई गोलकीपर रयान निराश होकर मैदान पर ही बैठ गए। ऑस्ट्रेलिया के युवा गोलकीपर पैट्रिक बीच ने रेग्युलर टाइम में कई बचाव किए। उन्होंने रामी राबिया के हेडर और मोहम्मद सलाह के प्रयास को भी रोका। लेकिन, एक्स्ट्रा टाइम के आखिरी फेज में मैदान पर आए अनुभवी गोलकीपर मैथ्यू रयान शूटआउट में इजिप्ट के चारों पेनल्टी शॉट नहीं रोक सके। अशूर ने दिलाई बढ़त, हनी के आत्मघाती गोल से बराबरी अशूर ने मैच की शुरुआत में गोल करके इजिप्ट को बढ़त दिलाई। इजिप्ट ने 13वें मिनट में इमाम अशूर के हेडर से बढ़त बनाई। हालांकि, 55वें मिनट में डिफेंडर मोहम्मद हनी के आत्मघाती गोल से स्कोर बराबर हो गया। यह इस वर्ल्ड कप में हनी का दूसरा आत्मघाती गोल था। हनी ने ग्रुप स्टेज में बेल्जियम के खिलाफ भी अपनी ही टीम के खिलाफ गोल किया था। वह एक ही वर्ल्ड कप में दो आत्मघाती गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। ऑस्ट्रेलिया अब तक वर्ल्ड कप के तीनों नॉकआउट मुकाबले हार चुका है। टीम नॉकआउट में एक भी गोल नहीं कर सकी है। रेग्युलर टाइम में उसके दोनों गोल विरोधी टीम के आत्मघाती गोल से ही आए थे। मोहम्मद हनी से ग्रुप स्टेज में बेल्जियम के खिलाफ अपनी ही टीम के खिलाफ गोल हुआ था। —————————————————- दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
Round of 16 Starts; Canada vs Morocco, France vs Paraguay

Round of 16 Starts; Canada vs Morocco, France vs Paraguay

Hindi News Sports FIFA World Cup 2026: Round Of 16 Starts; Canada Vs Morocco, France Vs Paraguay स्पोर्ट्स डेस्क7 मिनट पहले कॉपी लिंक FIFA वर्ल्ड कप 2026 में ‘राउंड ऑफ 16’ के मुकाबले आज रात से शुरु हो रहे हैं। पहले मैच में मेजबान कनाडा का मुकाबला मोरक्को से होगा। यह मैच रात 10:30 बजे से ह्यूस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद किलियन एम्बापे की फ्रांस टीम की भिड़ंत पैराग्वे से होगी। एम्बापे इस टूर्नामेंट में 6 गोल के साथ गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे है। टीम को उनसे फिर गोल की उम्मीद होगी। यह मुकाबला फिलाडेल्फिया स्टेडियम में रात 2:30 बजे से शुरु होगा। मैच 89: कनाडा के सामने मोरक्को की चुनौती कनाडा और मोरक्को के बीच अब तक कुल 2 मुकाबले खेले गए हैं। दोनों ही बार और दोनों में मोरक्को का दबदबा रहा है। मोरक्को ने 1 मैच जीता है, जबकि 1 मुकाबला ड्रॉ रहा है। कनाडा को मोरक्को के खिलाफ अपनी पहली जीत की तलाश है। FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों की यह दूसरी भिड़ंत होगी। इससे पहले 2022 के वर्ल्ड कप ग्रुप स्टेज में मोरक्को ने कनाडा को 2-1 से हराया था। मोरक्को पेनाल्टी शूटआउट में जीता, कनाडा ने साउथ अफ्रीका को हराया कनाडा ने राउंड ऑफ 32 में साउथ अफ्रीका को 1-0 से हराया था। इससे पहले ग्रुप स्टेज में टीम ने कतर को 6-0 के बड़े अंतर से हराया था। बोस्निया से मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। वहीं स्विट्जरलैंड से उसे 2-1 से हार झेलनी पड़ी। दूसरी ओर मोरक्को ने राउंड ऑफ 32 में रोमांचक जीत दर्ज की थी। नीदरलैंड के खिलाफ फुल टाइम तक स्कोर 1-1 से बराबर रहा। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में उसने 3-2 जीत हासिल की। इससे पहले ग्रुप स्टेज में मोरक्को ने हैती को 4-2 और स्कॉटलैंड को 1-0 से हराया था। वहीं ब्राजील के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला था। कनाडा को अपने स्टार डिफेंडर अल्फोंसो डेविस और फॉरवर्ड जोनाथन डेविड से अच्छे खेल की उम्मीद होगी। वहीं मोरक्को स्टार विंगर हाकिम जियेच और डिफेंडर अचराफ हकीमी के अनुभव पर भरोसा करेगी। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11: कनाडा: मैक्सिम क्रेप्यू, एलिस्टेयर जॉनसन, कमल मिलर, डेरेक कॉर्नेलियस, अल्फोंसो डेविस, इस्माइल कोने, स्टीफन यूस्टाक्वियो, ताजोन बुकानन, जोनाथन डेविड, क्यल लारिन, लियाम मिलर। मोरक्को: यासीन बोनो, अचराफ हकीमी, नायेफ अगुएर्ड, रोमन सिस, नुसैर मजरौई, सोफयान अमराबत, अजेदीन औनाही, सेलिम अमल्लाह, हाकिम जियेच, यूसुफ एन-नेसिरी, सोफियान बौफाल। मैच 90: फ्रांस और पैराग्वे की वर्ल्ड कप में तीसरी भिड़ंत पैराग्वे और फ्रांस के बीच अब तक कुल 5 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें फ्रांस का पलड़ा भारी रहा है। फ्रांस ने 3 मैच जीते हैं, जबकि 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। पैराग्वे को फ्रांस के खिलाफ अपनी पहली जीत का इंतजार है। FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमें तीसरी बार आमने-सामने हैं। इससे पहले 1958 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में फ्रांस ने पैराग्वे को 7-3 के बड़े अंतर से हराया था। वहीं 1998 वर्ल्ड कप में राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में ही फ्रांस ने 1-0 से जीत दर्ज की थी। फ्रांस अब तक नहीं हारी, पैराग्वे ने जर्मनी को हराया फ्रांस टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। राउंड ऑफ 32 में फ्रांस ने स्वीडन को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से हराया। इससे पहले ग्रुप स्टेज के तीनों मैचों में टीम ने शानदार जीत हासिल की। उसने नॉर्वे को 4-1, इराक को 3-0 और सेनेगल को 3-1 से हराया। पैराग्वे ने राउंड ऑफ 32 में चार बार की चैंपियन जर्मनी को पेनल्टी शूटआउट में हराया था। फुल टाइम तक मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट में पैराग्वे ने 4-3 से जीत दर्ज की थी। इससे पहले ग्रुप स्टेज में टीम ने तुर्की को 1-0 से हराया। ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा। वहीं अमेरिका के खिलाफ 4-1 से हार मिली। पैराग्वे को स्टार खिलाड़ी जूलियो एनसिसो और जर्मनी के खिलाफ पेनाल्टी बचाने वाले गोलकीपर ऑरलैंडो गिल से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं फ्रांस एम्बापे के आक्रामक खेल के दम पर मैच को डोमिनेट कर सकती है। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग-11: पैराग्वे : ऑरलैंडो गिल, कैसेरेस, अलोंसो, कैनाले, गुस्तावो गोमेज, मिगुएल अल्मिरोन, कुबास, बोबाडिला, गालार्जा, जूलियो एनसिसो, एवलोस। फ्रांस: माइक मैग्नन, जूल्स कौंडे, उपामेकानो, विलियम सलीबा, थियो हर्नांडेज, चुआमेनी, एड्रियन रैबियो, माइकल ओलिस, उस्मान डेमबेले, बार्कोला, किलियन एम्बापे। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
Round of 16 Starts; Canada vs Morocco, France vs Paraguay

Round of 16 Starts; Canada vs Morocco, France vs Paraguay

Hindi News Sports FIFA World Cup 2026: Round Of 16 Starts; Canada Vs Morocco, France Vs Paraguay स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक FIFA वर्ल्ड कप 2026 में ‘राउंड ऑफ 16’ के मुकाबले आज रात से शुरु हो रहे हैं। पहले मैच में मेजबान कनाडा का मुकाबला मोरक्को से होगा। यह मैच रात 10:30 बजे से ह्यूस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद किलियन एम्बापे की फ्रांस टीम की भिड़ंत पैराग्वे से होगी। एम्बापे इस टूर्नामेंट में 6 गोल के साथ गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे है। टीम को उनसे फिर गोल की उम्मीद होगी। यह मुकाबला फिलाडेल्फिया स्टेडियम में रात 2:30 बजे से शुरु होगा। मैच 89: कनाडा के सामने मोरक्को की चुनौती कनाडा और मोरक्को के बीच अब तक कुल 2 मुकाबले खेले गए हैं। दोनों ही बार और दोनों में मोरक्को का दबदबा रहा है। मोरक्को ने 1 मैच जीता है, जबकि 1 मुकाबला ड्रॉ रहा है। कनाडा को मोरक्को के खिलाफ अपनी पहली जीत की तलाश है। FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों की यह दूसरी भिड़ंत होगी। इससे पहले 2022 के वर्ल्ड कप ग्रुप स्टेज में मोरक्को ने कनाडा को 2-1 से हराया था। मोरक्को पेनाल्टी शूटआउट में जीता, कनाडा ने साउथ अफ्रीका को हराया कनाडा ने राउंड ऑफ 32 में साउथ अफ्रीका को 1-0 से हराया था। इससे पहले ग्रुप स्टेज में टीम ने कतर को 6-0 के बड़े अंतर से हराया था। बोस्निया से मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। वहीं स्विट्जरलैंड से उसे 2-1 से हार झेलनी पड़ी। दूसरी ओर मोरक्को ने राउंड ऑफ 32 में रोमांचक जीत दर्ज की थी। नीदरलैंड के खिलाफ फुल टाइम तक स्कोर 1-1 से बराबर रहा। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में उसने 3-2 जीत हासिल की। इससे पहले ग्रुप स्टेज में मोरक्को ने हैती को 4-2 और स्कॉटलैंड को 1-0 से हराया था। वहीं ब्राजील के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला था। कनाडा को अपने स्टार डिफेंडर अल्फोंसो डेविस और फॉरवर्ड जोनाथन डेविड से अच्छे खेल की उम्मीद होगी। वहीं मोरक्को स्टार विंगर हाकिम जियेच और डिफेंडर अचराफ हकीमी के अनुभव पर भरोसा करेगी। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11: कनाडा: मैक्सिम क्रेप्यू, एलिस्टेयर जॉनसन, कमल मिलर, डेरेक कॉर्नेलियस, अल्फोंसो डेविस, इस्माइल कोने, स्टीफन यूस्टाक्वियो, ताजोन बुकानन, जोनाथन डेविड, क्यल लारिन, लियाम मिलर। मोरक्को: यासीन बोनो, अचराफ हकीमी, नायेफ अगुएर्ड, रोमन सिस, नुसैर मजरौई, सोफयान अमराबत, अजेदीन औनाही, सेलिम अमल्लाह, हाकिम जियेच, यूसुफ एन-नेसिरी, सोफियान बौफाल। मैच 90: फ्रांस और पैराग्वे की वर्ल्ड कप में तीसरी भिड़ंत पैराग्वे और फ्रांस के बीच अब तक कुल 5 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें फ्रांस का पलड़ा भारी रहा है। फ्रांस ने 3 मैच जीते हैं, जबकि 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। पैराग्वे को फ्रांस के खिलाफ अपनी पहली जीत का इंतजार है। FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमें तीसरी बार आमने-सामने हैं। इससे पहले 1958 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में फ्रांस ने पैराग्वे को 7-3 के बड़े अंतर से हराया था। वहीं 1998 वर्ल्ड कप में राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में ही फ्रांस ने 1-0 से जीत दर्ज की थी। फ्रांस अब तक नहीं हारी, पैराग्वे ने जर्मनी को हराया फ्रांस टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। राउंड ऑफ 32 में फ्रांस ने स्वीडन को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से हराया। इससे पहले ग्रुप स्टेज के तीनों मैचों में टीम ने शानदार जीत हासिल की। उसने नॉर्वे को 4-1, इराक को 3-0 और सेनेगल को 3-1 से हराया। पैराग्वे ने राउंड ऑफ 32 में चार बार की चैंपियन जर्मनी को पेनल्टी शूटआउट में हराया था। फुल टाइम तक मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट में पैराग्वे ने 4-3 से जीत दर्ज की थी। इससे पहले ग्रुप स्टेज में टीम ने तुर्की को 1-0 से हराया। ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा। वहीं अमेरिका के खिलाफ 4-1 से हार मिली। पैराग्वे को स्टार खिलाड़ी जूलियो एनसिसो और जर्मनी के खिलाफ पेनाल्टी बचाने वाले गोलकीपर ऑरलैंडो गिल से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं फ्रांस एम्बापे के आक्रामक खेल के दम पर मैच को डोमिनेट कर सकती है। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग-11: पैराग्वे : ऑरलैंडो गिल, कैसेरेस, अलोंसो, कैनाले, गुस्तावो गोमेज, मिगुएल अल्मिरोन, कुबास, बोबाडिला, गालार्जा, जूलियो एनसिसो, एवलोस। फ्रांस: माइक मैग्नन, जूल्स कौंडे, उपामेकानो, विलियम सलीबा, थियो हर्नांडेज, चुआमेनी, एड्रियन रैबियो, माइकल ओलिस, उस्मान डेमबेले, बार्कोला, किलियन एम्बापे। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
भारत-इंग्लैंड दूसरे टी-20 में भी बारिश के आसार:मैनचेस्टर में आज 55% चांस; आर्चर की वापसी, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सस्पेंस बरकरार

भारत-इंग्लैंड दूसरे टी-20 में भी बारिश के आसार:मैनचेस्टर में आज 55% चांस; आर्चर की वापसी, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सस्पेंस बरकरार

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार शाम 7 बजे मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मैच की तरह इस मुकाबले में भी बारिश खेल बिगाड़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 55% तक बारिश की संभावना है। सीरीज का पहला मुकाबला भी बारिश के कारण बेनतीजा रहा था। वैभव पर सस्पेंस बरकरार इस मुकाबले में एक बार फिर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सबकी नजर रहेगी। हालांकि, भारत के गेंदबाजी कोच मॉर्ने मॉर्कल ने संकेत दिए हैं कि युवा बल्लेबाज को अभी कुछ और इंतजार करना पड़ सकता है। मॉर्कल ने कहा- दूसरे मुकाबले से टीम ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहती। अभिषेक शर्मा टी-20 के नंबर-1 बल्लेबाज हैं। संजू सैमसन टी-20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। कोचिंग स्टाफ के तौर पर खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाना जरूरी है। भारत ने 31 में से 18 मुकाबले जीते भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 31 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए हैं। इनमें भारत ने 18 और इंग्लैंड ने 12 मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा। इंग्लैंड में दोनों टीमों के बीच 10 मुकाबले हुए हैं। यहां इंग्लैंड ने 5, भारत ने 4 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा। दोनों देशों के बीच अब तक 9 टी-20 सीरीज खेली गई हैं। इनमें भारत ने 5, इंग्लैंड ने 3 सीरीज जीती हैं, जबकि एक सीरीज ड्रॉ रही। भारत ने पिछली लगातार पांच टी-20 सीरीज में इंग्लैंड को हराया है। पहले मैच में अभिषेक-श्रेयस ने संभाली थी पारी चेस्टर-ली-स्ट्रीट में खेले गए पहले टी-20 में भारत की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम ने सिर्फ 6 रन पर 2 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद अभिषेक शर्मा (59 रन, 24 गेंद) और कप्तान श्रेयस अय्यर (68 रन, 47 गेंद) ने तीसरे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी कर भारत को 189/7 तक पहुंचाया। हालांकि बारिश के कारण इंग्लैंड की पारी शुरू ही नहीं हो सकी। अभिषेक ने इंग्लैंड के खिलाफ 7 टी-20 पारियों में 347 रन 219.62 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। ईशान और अर्शदीप भारत के टॉप परफॉर्मर भारत के लिए इस साल ईशान किशन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 16 टी-20 मैचों में 545 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 199.63 रहा है। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 15 मैचों में 21 विकेट लेकर भारत के सबसे सफल गेंदबाज का स्थान हासिल किया है। बेथेल ने इस साल 305 रन बनाए इंग्लैंड के लिए जैकब बेथेल ने 2026 में 12 टी-20 मैचों में 305 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 143.19 का है और वह एक शतक भी लगा चुके हैं। गेंदबाजी में आदिल रशीद ने सबसे ज्यादा 18 विकेट लिए हैं। वह इस मुकाबले में 2 विकेट लेते ही टी-20 इंटरनेशनल में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। स्पिनर्स को मदद, यहां की पिच स्कोरिंग है ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच तेज और स्पिन दोनों गेंदबाजों की मददगार मानी जाती है। हालांकि, बल्लेबाजों को भी यहां रन बनाने में दिक्कत नहीं होती। पिछले साल इसी मैदान पर इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 304/2 का स्कोर बनाया था। यह फुल मेंबर टीमों के बीच पहला 300+ टी-20 स्कोर था। इन रिकॉर्ड्स पर रहेगी नजर आर्चर की वापसी, टंग का डेब्यू इंग्लैंड ने दूसरे टी-20 के लिए अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की टीम में वापसी हुई है, जबकि जोश टंग टी-20 डेब्यू करेंगे। दोनों खिलाड़ियों को साकिब महमूद और ल्यूक वुड की जगह मौका मिला है। इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग। भारत की पॉसिबल प्लेइंग-11 संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती। ——————————————- भारत के इंग्लैंड टूर की यह खबर भी पढ़िए… वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम घोषित; कोल्स को पहली बार मौका, हैरी ब्रूक करेंगे कप्तानी भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड ने 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। ससेक्स के ऑलराउंडर जेम्स कोल्स को पहली बार वनडे टीम में जगह मिली है। वहीं तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की करीब आठ महीने बाद वनडे टीम में वापसी हुई है। उन्होंने आखिरी वनडे नवंबर 2025 में खेला था। पढ़ें पूरी खबर

Read More »

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
SRH opener Abhishek Sharma. (X)

May 6, 2026/
7:44 pm

आखरी अपडेट:06 मई, 2026, 19:44 IST सूत्रों ने कहा कि परिसीमन परिवर्तन ने भी परिणाम को आकार देने में भूमिका...

भागीरथपुरा चौकी में युवक की मौत,पुलिस पर प्रताड़ना के आरोप:मां से कहा था- अंगूठा तोड़ दिया, बहुत मारा है’; सादी वर्दी में घर ले गए थे पुलिसकर्मी

April 21, 2026/
6:05 am

इंदौर के भागीरथपुरा चौकी में श्रीराम पुत्र रमेशचंद झा की मौत के मामले में वरिष्ठ अधिकारियों ने चौकी प्रभारी संजय...

वर्ल्ड अपडेट्स:इटली की PM का झुमके पहने फोटो वायरल, लोग बोले- भारतीय संस्कृति का असर

April 25, 2026/
2:06 pm

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की झुमके पहने तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। हाल ही में मेलोनी...

Marcus Stoinis has added 50 runs with Suryansh Shedge (Picture credit: AP)

May 3, 2026/
9:34 pm

आखरी अपडेट:03 मई, 2026, 21:34 IST जहां मौजूदा तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है, वहीं विपक्षी भारतीय...

perfGogleBtn

March 10, 2026/
2:07 pm

मार्च महीने में बाजार में स्टार फ्रूट, केला, सेब, पपीता और अमरूद मिलता है. इनको सुपरफ्रूट माना गया है. ज्यादातर...

जॉब - शिक्षा

राजनीति