Saturday, 25 Jul 2026 | 06:04 PM

Trending :

EXCLUSIVE
भारत-इंग्लैंड दूसरे टी-20 में भी बारिश के आसार:मैनचेस्टर में आज 55% चांस; आर्चर की वापसी, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सस्पेंस बरकरार

भारत-इंग्लैंड दूसरे टी-20 में भी बारिश के आसार:मैनचेस्टर में आज 55% चांस; आर्चर की वापसी, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सस्पेंस बरकरार

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार शाम 7 बजे मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मैच की तरह इस मुकाबले में भी बारिश खेल बिगाड़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 55% तक बारिश की संभावना है। सीरीज का पहला मुकाबला भी बारिश के कारण बेनतीजा रहा था। वैभव पर सस्पेंस बरकरार इस मुकाबले में एक बार फिर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सबकी नजर रहेगी। हालांकि, भारत के गेंदबाजी कोच मॉर्ने मॉर्कल ने संकेत दिए हैं कि युवा बल्लेबाज को अभी कुछ और इंतजार करना पड़ सकता है। मॉर्कल ने कहा- दूसरे मुकाबले से टीम ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहती। अभिषेक शर्मा टी-20 के नंबर-1 बल्लेबाज हैं। संजू सैमसन टी-20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। कोचिंग स्टाफ के तौर पर खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाना जरूरी है। भारत ने 31 में से 18 मुकाबले जीते भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 31 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए हैं। इनमें भारत ने 18 और इंग्लैंड ने 12 मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा। इंग्लैंड में दोनों टीमों के बीच 10 मुकाबले हुए हैं। यहां इंग्लैंड ने 5, भारत ने 4 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा। दोनों देशों के बीच अब तक 9 टी-20 सीरीज खेली गई हैं। इनमें भारत ने 5, इंग्लैंड ने 3 सीरीज जीती हैं, जबकि एक सीरीज ड्रॉ रही। भारत ने पिछली लगातार पांच टी-20 सीरीज में इंग्लैंड को हराया है। पहले मैच में अभिषेक-श्रेयस ने संभाली थी पारी चेस्टर-ली-स्ट्रीट में खेले गए पहले टी-20 में भारत की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम ने सिर्फ 6 रन पर 2 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद अभिषेक शर्मा (59 रन, 24 गेंद) और कप्तान श्रेयस अय्यर (68 रन, 47 गेंद) ने तीसरे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी कर भारत को 189/7 तक पहुंचाया। हालांकि बारिश के कारण इंग्लैंड की पारी शुरू ही नहीं हो सकी। अभिषेक ने इंग्लैंड के खिलाफ 7 टी-20 पारियों में 347 रन 219.62 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। ईशान और अर्शदीप भारत के टॉप परफॉर्मर भारत के लिए इस साल ईशान किशन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 16 टी-20 मैचों में 545 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 199.63 रहा है। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 15 मैचों में 21 विकेट लेकर भारत के सबसे सफल गेंदबाज का स्थान हासिल किया है। बेथेल ने इस साल 305 रन बनाए इंग्लैंड के लिए जैकब बेथेल ने 2026 में 12 टी-20 मैचों में 305 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 143.19 का है और वह एक शतक भी लगा चुके हैं। गेंदबाजी में आदिल रशीद ने सबसे ज्यादा 18 विकेट लिए हैं। वह इस मुकाबले में 2 विकेट लेते ही टी-20 इंटरनेशनल में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। स्पिनर्स को मदद, यहां की पिच स्कोरिंग है ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच तेज और स्पिन दोनों गेंदबाजों की मददगार मानी जाती है। हालांकि, बल्लेबाजों को भी यहां रन बनाने में दिक्कत नहीं होती। पिछले साल इसी मैदान पर इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 304/2 का स्कोर बनाया था। यह फुल मेंबर टीमों के बीच पहला 300+ टी-20 स्कोर था। इन रिकॉर्ड्स पर रहेगी नजर आर्चर की वापसी, टंग का डेब्यू इंग्लैंड ने दूसरे टी-20 के लिए अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की टीम में वापसी हुई है, जबकि जोश टंग टी-20 डेब्यू करेंगे। दोनों खिलाड़ियों को साकिब महमूद और ल्यूक वुड की जगह मौका मिला है। इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग। भारत की पॉसिबल प्लेइंग-11 संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती। ——————————————- भारत के इंग्लैंड टूर की यह खबर भी पढ़िए… वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम घोषित; कोल्स को पहली बार मौका, हैरी ब्रूक करेंगे कप्तानी भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड ने 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। ससेक्स के ऑलराउंडर जेम्स कोल्स को पहली बार वनडे टीम में जगह मिली है। वहीं तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की करीब आठ महीने बाद वनडे टीम में वापसी हुई है। उन्होंने आखिरी वनडे नवंबर 2025 में खेला था। पढ़ें पूरी खबर

Read More »
रैपर ट्रैविस स्कॉट से मिले शुभमन गिल:लॉस एंजिलिस में नाइकी इवेंट में दिखे दोनों; गिल बोले- गेम बदलने वालों के साथ शानदार वीकेंड

रैपर ट्रैविस स्कॉट से मिले शुभमन गिल:लॉस एंजिलिस में नाइकी इवेंट में दिखे दोनों; गिल बोले- गेम बदलने वालों के साथ शानदार वीकेंड

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने अमेरिका में ग्रैमी-नॉमिनेटेड अमेरिकी रैपर ट्रैविस स्कॉट से मुलाकात की। गिल ने इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों के साथ लिखा, अपने-अपने खेल को बदलने वाले लोगों के साथ शानदार वीकेंड। इन दिनों अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में FIFA वर्ल्ड कप 2026 खेला जा रहा है। इसी दौरान लॉस एंजिलिस में नाइकी के एक इवेंट में दोनों की मुलाकात हुई। नाइकी इवेंट में गिल की फोटो… गिल अफगानिस्तान के खिलाफ प्लेयर ऑफ द सीरीज थे शुभमन गिल हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में शानदार फॉर्म में रहे। उनकी कप्तानी में भारत ने सीरीज 3-0 से जीती। गिल को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने दो पारियों में 232 रन बनाए, जिसमें 154 रन की पारी भी शामिल रही। इस सीरीज के दौरान गिल ने वनडे क्रिकेट में 3000 रन और इंटरनेशनल क्रिकेट में 7000 रन का आंकड़ा भी पार किया। ट्रैविस स्कॉट रैपर, सिंगर और प्रोड्यूसर हैं ट्रैविस स्कॉट अमेरिका के मशहूर रैपर, सिंगर और प्रोड्यूसर हैं। उनका असली नाम जैक्स बर्मन वेबस्टर-II है। ट्रैविस का जन्म अमेरिका के ह्यूस्टन (टेक्सास) में हुआ था। ट्रैविस अपने ऑटो-ट्यून म्यूजिक, हाई-एनर्जी लाइव परफॉर्मेंस और गूजबम और फीन जैसे सुपरहिट गानों के लिए मशहूर हैं। वह सिर्फ म्यूजिक ही नहीं, बल्कि फैशन इंडस्ट्री में भी बड़ा नाम हैं और कई ग्लोबल ब्रांड्स के साथ काम कर चुके हैं। उनके करियर की शुरुआत 2010 में कान्ये वेस्ट के गुड म्यूजिक और टी.आई. के ग्रैंड हसल लेबल से हुई। इसके बाद उन्होंने रोडेओ (2015), और यूटोपिया (2023) जैसे हिट एल्बम दिए। वे कई बार ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट किए जा चुके हैं। उनके सबसे चर्चित गानों में सिको मोड शामिल है, जिसे 2019 ग्रैमी अवॉर्ड्स में बेस्ट रैप परफॉर्मेंस और बेस्ट रैप सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था। ———————- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… ईशान किशन नंबर-1 टी-20 बल्लेबाज भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ICC की ताजा मेंस टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने करीब 12 महीने से टॉप पर काबिज अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ा है। पढ़ें पूरी खबर…

Read More »
रैपर ट्रैविस स्कॉट से मिले शुभमन गिल:लॉस एंजिलिस में नाइकी इवेंट में दिखे दोनों; गिल बोले- गेम बदलने वालों के साथ शानदार वीकेंड

रैपर ट्रैविस स्कॉट से मिले शुभमन गिल:लॉस एंजिलिस में नाइकी इवेंट में दिखे दोनों; गिल बोले- गेम बदलने वालों के साथ शानदार वीकेंड

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने अमेरिका में ग्रैमी-नॉमिनेटेड रैपर ट्रैविस स्कॉट से मुलाकात की। गिल ने इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों के साथ लिखा, अपने-अपने खेल को बदलने वाले लोगों के साथ शानदार वीकेंड। इन दिनों अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में FIFA वर्ल्ड कप 2026 खेला जा रहा है। इसी दौरान लॉस एंजिलिस में नाइकी के एक इवेंट में दोनों की मुलाकात हुई। नाइकी इवेंट में गिल की फोटो… गिल अफगानिस्तान के खिलाफ प्लेयर ऑफ द सीरीज थे शुभमन गिल हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में शानदार फॉर्म में रहे। उनकी कप्तानी में भारत ने सीरीज 3-0 से जीती। गिल को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने दो पारियों में 232 रन बनाए, जिसमें 154 रन की पारी भी शामिल रही। इस सीरीज के दौरान गिल ने वनडे क्रिकेट में 3000 रन और इंटरनेशनल क्रिकेट में 7000 रन का आंकड़ा भी पार किया। ट्रैविस स्कॉट रैपर, सिंगर और प्रोड्यूसर हैं ट्रैविस स्कॉट अमेरिका के मशहूर रैपर, सिंगर और प्रोड्यूसर हैं। उनका असली नाम जैक्स बर्मन वेबस्टर-II है। ट्रैविस का जन्म अमेरिका के ह्यूस्टन (टेक्सास) में हुआ था। ट्रैविस अपने ऑटो-ट्यून म्यूजिक, हाई-एनर्जी लाइव परफॉर्मेंस और गूजबम और फीन जैसे सुपरहिट गानों के लिए मशहूर हैं। वह सिर्फ म्यूजिक ही नहीं, बल्कि फैशन इंडस्ट्री में भी बड़ा नाम हैं और कई ग्लोबल ब्रांड्स के साथ काम कर चुके हैं। उनके करियर की शुरुआत 2010 में कान्ये वेस्ट के गुड म्यूजिक और टी.आई. के ग्रैंड हसल लेबल से हुई। इसके बाद उन्होंने रोडेओ (2015), और यूटोपिया (2023) जैसे हिट एल्बम दिए। वे कई बार ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट किए जा चुके हैं। उनके सबसे चर्चित गानों में सिको मोड शामिल है, जिसे 2019 ग्रैमी अवॉर्ड्स में बेस्ट रैप परफॉर्मेंस और बेस्ट रैप सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था। ———————- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… ईशान किशन नंबर-1 टी-20 बल्लेबाज भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ICC की ताजा मेंस टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने करीब 12 महीने से टॉप पर काबिज अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ा है। पढ़ें पूरी खबर…

Read More »
India-A Fightback Day 2 | Sai Sudharsan Century vs Sri Lanka-A

India-A Fightback Day 2 | Sai Sudharsan Century vs Sri Lanka-A

गॉल14 मिनट पहले कॉपी लिंक साई सुदर्शन और देवदत्त पडीक्कल ने 181 रन की साझेदारी की। भारत-A ने श्रीलंका-A के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में वापसी कर ली है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत-A ने पहली पारी में 1 विकेट पर 247 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन 104 और देवदत्त पडिक्कल 94 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 181 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत-A अभी श्रीलंका-A के पहली पारी के स्कोर से 119 रन पीछे है। इससे पहले गॉल में श्रीलंका-A ने अपनी पहली पारी में 366 रन बनाए। कप्तान साहन अराच्चिगे ने शानदार 127 रन की पारी खेली। भारत-A की ओर से गुरनूर बराड़ और सारांश जैन ने 4-4 विकेट लिए, जबकि यश ठाकुर को 2 सफलताएं मिलीं। सुदर्शन के बैटिंग की फोटोज… ऑन ड्राइव खेलते हुए साई सुदर्शन। ऑफ साइड में कट शॉट खेलते हुए सुदर्शन। शतक लगाने के बाद सुदर्शन। सुदर्शन-पडिक्कल ने पलटा मैच का रुख भारत-A की शुरुआत अच्छी रही। अमन मोखाडे और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 66 रन जोड़े। मोखाडे 48 गेंदों में 38 रन बनाकर केशरा नुवांथा का शिकार बने। इसके बाद सुदर्शन ने देवदत्त पडिक्कल के साथ पारी संभाली। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 181 रन की नाबाद साझेदारी कर डाली। साई सुदर्शन ने 13 चौकों की मदद से नाबाद 104 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल 11 चौकों के सहारे 94 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। देवदत्त पडिक्कल 94 रन बनाकर नाबाद रहे। साहन के शतक से श्रीलंका-A ने बनाए 366 रन इससे पहले श्रीलंका-A ने अपनी पहली पारी में 110 ओवर में 366 रन बनाए। कप्तान साहन अराच्चिगे ने 127 रन की पारी खेली। उन्होंने 13 चौके और 2 छक्के लगाए। विकेटकीपर अंजला बंडारा ने 42 रन, नुवानिडु फर्नांडो ने 44 रन, पवन्था वीरासिंघे ने 39 और अशेन बंडारा ने 34 रन का योगदान दिया। साहन अराच्चिगे ने 127 रन बनाए। बरार-जैन ने झटके 4-4 विकेट भारत-A की ओर से गुरनूर बरार और सारांश जैन सबसे सफल गेंदबाज रहे। दोनों ने 4-4 विकेट हासिल किए। बरार ने 77 रन देकर चार विकेट लिए। सारांश ने 92 रन देकर चार बल्लेबाजों को आउट किया। यश ठाकुर ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 20 ओवर में सिर्फ 46 रन देकर 2 विकेट लिए। गुरनूर बरार ने 4 विकेट लिए। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
India-A Fightback Day 2 | Sai Sudharsan Century vs Sri Lanka-A

India-A Fightback Day 2 | Sai Sudharsan Century vs Sri Lanka-A

गॉल30 मिनट पहले कॉपी लिंक साई सुदर्शन और देवदत्त पडीक्कल ने 181 रन की साझेदारी की। भारत-A ने श्रीलंका-A के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में वापसी कर ली है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत-A ने पहली पारी में 1 विकेट पर 247 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन 104 और देवदत्त पडिक्कल 94 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 181 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत-A अभी श्रीलंका-A के पहली पारी के स्कोर से 119 रन पीछे है। इससे पहले गॉल में श्रीलंका-A ने अपनी पहली पारी में 366 रन बनाए। कप्तान साहन अराच्चिगे ने शानदार 127 रन की पारी खेली। भारत-A की ओर से गुरनूर बराड़ और सारांश जैन ने 4-4 विकेट लिए, जबकि यश ठाकुर को 2 सफलताएं मिलीं। सुदर्शन के बैटिंग की फोटोज… ऑन ड्राइव खेलते हुए साई सुदर्शन। ऑफ साइड में कट शॉट खेलते हुए सुदर्शन। शतक लगाने के बाद सुदर्शन। सुदर्शन-पडिक्कल ने पलटा मैच का रुख भारत-A की शुरुआत अच्छी रही। अमन मोखाडे और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 66 रन जोड़े। मोखाडे 48 गेंदों में 38 रन बनाकर केशरा नुवांथा का शिकार बने। इसके बाद सुदर्शन ने देवदत्त पडिक्कल के साथ पारी संभाली। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 181 रन की नाबाद साझेदारी कर डाली। साई सुदर्शन ने 13 चौकों की मदद से नाबाद 104 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल 11 चौकों के सहारे 94 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। देवदत्त पडिक्कल 94 रन बनाकर नाबाद रहे। साहन के शतक से श्रीलंका-A ने बनाए 366 रन इससे पहले श्रीलंका-A ने अपनी पहली पारी में 110 ओवर में 366 रन बनाए। कप्तान साहन अराच्चिगे ने 127 रन की पारी खेली। उन्होंने 13 चौके और 2 छक्के लगाए। विकेटकीपर अंजला बंडारा ने 42 रन, नुवानिडु फर्नांडो ने 44 रन, पवन्था वीरासिंघे ने 39 और अशेन बंडारा ने 34 रन का योगदान दिया। साहन अराच्चिगे ने 127 रन बनाए। बरार-जैन ने झटके 4-4 विकेट भारत-A की ओर से गुरनूर बरार और सारांश जैन सबसे सफल गेंदबाज रहे। दोनों ने 4-4 विकेट हासिल किए। बरार ने 77 रन देकर चार विकेट लिए। सारांश ने 92 रन देकर चार बल्लेबाजों को आउट किया। यश ठाकुर ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 20 ओवर में सिर्फ 46 रन देकर 2 विकेट लिए। गुरनूर बरार ने 4 विकेट लिए। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
भारत वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम घोषित:कोल्स को पहली बार मौका, जोफ्रा आर्चर की वापसी; हैरी ब्रूक करेंगे कप्तानी

भारत वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम घोषित:कोल्स को पहली बार मौका, जोफ्रा आर्चर की वापसी; हैरी ब्रूक करेंगे कप्तानी

भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड ने 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। ससेक्स के ऑलराउंडर जेम्स कोल्स को पहली बार वनडे टीम में जगह मिली है। वहीं तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की करीब आठ महीने बाद वनडे टीम में वापसी हुई है। उन्होंने आखिरी वनडे नवंबर 2025 में खेला था। टीम की कप्तानी हैरी ब्रूक करेंगे। तेज गेंदबाज जोश टंग को भी वनडे टीम में पहली बार शामिल किया गया है। इसके अलावा गस एटकिंसन और साकिब महमूद भी श्रीलंका दौरा मिस करने के बाद टीम में लौटे हैं। 4 बदलाव के साथ उतरेगा इंग्लैंड श्रीलंका दौरे पर गई टीम की तुलना में इंग्लैंड ने चार बदलाव किए हैं। जेम्स कोल्स, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन और साकिब महमूद को टीम में शामिल किया गया है। वहीं ब्रायडन कार्से, जैक क्रॉली, जेमी ओवरटन और ल्यूक वुड को बाहर किया गया है। 14 जुलाई से शुरू होगी सीरीज भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को एजबेस्टन में खेला जाएगा। दूसरा मैच 16 जुलाई को कार्डिफ और तीसरा व अंतिम वनडे 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होगा। इंग्लैंड की वनडे टीम हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, जो रूट और जॉश टंग। भारतीय टीम में कोहली की वापसी 21 जून को भारतीय टीम का ऐलान हुआ था। टीम के कप्तान शुभमन गिल हैं। श्रेयस अय्यर को उपकप्तानी दी गई है। विराट कोहली और रोहित शर्मा भी स्क्वॉड का हिस्सा हैं। कोहली चोटिल होने की वजह से अफगानिस्तान सीरीज नहीं खेल पाए थे।

Read More »
स्पोर्ट्स अपडेट:दूसरे टेस्ट से पहले श्रीलंका की मुश्किलें बढ़ीं, सिर्फ 13 फिट खिलाड़ी बचे

स्पोर्ट्स अपडेट:दूसरे टेस्ट से पहले श्रीलंका की मुश्किलें बढ़ीं, सिर्फ 13 फिट खिलाड़ी बचे

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले श्रीलंका की टीम चोट और बीमारी से बुरी तरह जूझ रही है। पहले टेस्ट में पारी से हारने के बाद अब सीरीज बचाने के लिए उसे दूसरा मैच हर हाल में जीतना होगा, लेकिन 17 सदस्यीय स्क्वॉड में सिर्फ 13 खिलाड़ी ही फिट हैं। पाथुम निसंका कलाई की चोट के कारण यूके रवाना हो गए हैं, जहां उनकी सर्जरी होगी। वे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह लाहिरू उदारा ओपनिंग करेंगे। तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा (हैमस्ट्रिंग) और विस्वा फर्नांडो (पीठ/साइड स्ट्रेन) भी दूसरे टेस्ट से बाहर हैं। ऐसे में तेज गेंदबाज इसिथा विजेसुंदरा को टेस्ट डेब्यू का मौका मिलेगा। ऑफ स्पिन ऑलराउंडर रमेश मेंडिस बैक्टीरियल इन्फेक्शन के कारण उपलब्ध नहीं हैं। उनकी जगह स्पिनर प्रभात जयसूर्या की प्लेइंग इलेवन में वापसी होगी। जर्मनी के कोच नगेल्समैन देंगे इस्तीफा, क्लॉप बन सकते हैं नए हेड कोच फीफा वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद जर्मनी के हेड कोच जूलियन नगेल्समैन पद छोड़ने की तैयारी में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राउंड ऑफ 32 में पराग्वे से हारकर बाहर होने के बाद जर्मन फुटबॉल फेडरेशन (DFB) और नगेल्समैन के बीच इस्तीफे पर सहमति बन गई है। हालांकि, आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। नगेल्समैन का कॉन्ट्रैक्ट यूरो 2028 तक था, लेकिन वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उन पर दबाव बढ़ गया। जर्मनी को ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में इक्वाडोर और फिर नॉकआउट में पराग्वे से हार मिली। 2014 में वर्ल्ड कप जीतने के बाद से जर्मनी 2018 और 2022 में ग्रुप स्टेज से बाहर हुआ, जबकि 2026 में राउंड ऑफ 32 से आगे नहीं बढ़ सका। नगेल्समैन के जाने पर जुर्गन क्लॉप सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं। पूर्व लिवरपूल मैनेजर फिलहाल रेड बुल के ग्लोबल हेड ऑफ फुटबॉल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके कॉन्ट्रैक्ट में ऐसा रिलीज क्लॉज है, जिसके तहत जर्मनी की राष्ट्रीय टीम का प्रस्ताव मिलने पर वे यह जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

Read More »
बारिश की जगह अब गर्मी से रोके जा रहे खेल:ब्रिटेन की भीषण गर्मी विम्बलडन और महिला टी20 वर्ल्ड कप पर डाल रही असर

बारिश की जगह अब गर्मी से रोके जा रहे खेल:ब्रिटेन की भीषण गर्मी विम्बलडन और महिला टी20 वर्ल्ड कप पर डाल रही असर

एक समय था जब इंग्लैंड के मैदानों पर मैच शुरू होने से पहले सबसे ज्यादा नजरें आसमान पर होती थीं। बादल घिरते ही खिलाड़ियों से लेकर दर्शकों तक की चिंता बढ़ जाती थी कि कहीं बारिश खेल न रोक दे। लेकिन अब आसमान साफ है, सूरज तेज है और खेल फिर भी मुश्किल में है। खिलाड़ी पसीने से भीगते हुए मैदान पर दौड़ रहे हैं, दर्शक छाते और पंखों के सहारे स्टैंड में टिके हैं, बच्चे मैच छोड़कर ‘कूल रूम’ में राहत तलाश रहे हैं और आयोजक हर कुछ कदम पर पानी और छांव का इंतजाम कर रहे हैं। वजह बारिश नहीं, बल्कि लगातार बढ़ती गर्मी है। जलवायु परिवर्तन ने खेलों की दुनिया में भी नया दौर शुरू कर दिया है। मैदानों पर अब सबसे बड़ा सवाल यह नहीं रह गया कि बारिश कब होगी, बल्कि यह है कि गर्मी कितनी बढ़ेगी। कभी स्कोरबोर्ड पर ‘रेन स्टॉप्ड प्ले’ लिखा जाता था। अब कई जगह ‘हीट स्टॉप्ड प्ले’ जैसी स्थिति बन रही है। ब्रिटेन में इस हफ्ते रिकॉर्ड गर्मी के बीच टेनिस, क्रिकेट और फुटबॉल के मुकाबले हुए। ईस्टबोर्न टेनिस और विम्बलडन क्वालिफायर में खिलाड़ी हर बदलाव के दौरान पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स लेते रहे। दर्शक तौलिया गर्दन पर रखकर, छाते खोलकर और पंखे झलते हुए मुकाबले देखते रहे। पिछले साल विम्बलडन में एक दर्शक गर्मी से बेहोश हो गया था। उस समय कार्लोस अल्कारेज ने मैच रोककर उसे पानी पहुंचाया था। उसी घटना के बाद इस बार आयोजकों ने अतिरिक्त वाटर स्टेशन, छायादार ‘गेस्ट विलेज’ और आराम के लिए विशेष जगह बनाई है। ब्रिस्टल में महिला टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भी तस्वीर अलग नहीं थी। बच्चों के लिए ‘कूल रूम’ बनाया गया, स्प्रिंकलर लगाए गए और मेडिकल टीम पूरे दिन तैनात रही। गर्मी के कारण कई स्कूल बंद कर दिए गए, जिससे करीब दो हजार बच्चे मैच देखने नहीं पहुंच सके। फिर भी हजारों दर्शक मैदान में डटे रहे। गर्मी अब केवल खिलाड़ियों और दर्शकों की परीक्षा नहीं ले रही, बल्कि खेल की टेक्नोलॉजी भी इसकी चपेट में आ रही है। विम्बलडन क्वालिफायर में ब्रिटिश खिलाड़ी डैन इवांस का मुकाबला एक घंटे से ज्यादा समय के लिए रोकना पड़ा, क्योंकि अत्यधिक गर्मी के कारण इलेक्ट्रॉनिक लाइन कॉलिंग सिस्टम की बिजली बाधित हो गई। ब्रिटेन के मौसम विभाग ने इस हफ्ते दुर्लभ ‘रेड एक्सट्रीम हीट वार्निंग’ जारी की। खेल संगठनों ने भी मान लिया है कि यह कुछ दिनों की समस्या नहीं है। इसलिए अब हर बड़े आयोजन में अतिरिक्त पानी, कूलिंग जोन, छायादार क्षेत्र और मेडिकल सहायता को स्थायी व्यवस्था बनाया जा रहा है। विम्बलडन के संचालन से जुड़े अधिकारी भी साफ कह चुके हैं कि अत्यधिक गर्मी से निपटना अब ‘न्यू नॉर्मल’ बन चुका है।

Read More »
विंबलडन के तीसरे दौर में आर्थर फेरी पहुंचे:अकेले ब्रिटिश खिलाड़ी बचे; डिफेंडिंग चैंपियन इगा स्वियातेक और एलीना रायबाकिना की जीत, बुल्टार-वाटसन डबल्स से बाहर

विंबलडन के तीसरे दौर में आर्थर फेरी पहुंचे:अकेले ब्रिटिश खिलाड़ी बचे; डिफेंडिंग चैंपियन इगा स्वियातेक और एलीना रायबाकिना की जीत, बुल्टार-वाटसन डबल्स से बाहर

ब्रिटिश खिलाड़ी वर्ल्ड नंबर 114 आर्थर फेरी मेंस सिंगल्स के तीसरे दौर में पहुंचने वाले इकलौते ब्रिटिश खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं, विमेंस सिंगल्स में डिफेंडिंग चैंपियन इगा स्वियातेक और पूर्व चैंपियन एलीना रायबाकिना ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर तीसरे दौर में जगह बना ली है। जबकि डबल्स में केटी बुल्टार और हीथर वाटसन समेत सभी 6 ब्रिटिश जोड़ियां पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गईं। वहीं, टूर्नामेंट के अन्य बड़े मुकाबलों में बुल्गारिया के अनुभवी खिलाड़ी ग्रिगोर दिमित्रोव ने चेक रिपब्लिक के जाकुब मेन्सिक को चार सेटों के कड़े मुकाबले में हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया, जहां उनका सामना इटली के माटेओ बेरेटिनी से होगा। आर्थर फेरी ब्रिटेन की आखिरी उम्मीद 23 साल के आर्थर फेरी का जन्म पेरिस में फ्रांसीसी माता-पिता के घर हुआ था,लेकिन जब वे बहुत छोटे थे, तभी उनका परिवार विंबलडन में आकर बस गया था। फेरी ने बचपन में करीब 10 साल की उम्र तक फ्रांस का प्रतिनिधित्व किया था, लेकिन इसके बाद वे ब्रिटेन के टेनिस सिस्टम (LTA) में शामिल हो गए। कैलिफोर्निया की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से साइंस और टेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने वाले फेरी अब पूरी तरह ब्रिटिश बन चुके हैं। फेरी ने अपनी इस कामयाबी पर कहा,’मैं इसी विंबलडन टूर्नामेंट को देखते हुए बड़ा हुआ हूं। बचपन में खिलाड़ियों की नकल करता था और आज यहां मैच जीत रहा हूं, यह अहसास अद्भुत है। अब मैं खुद को दिल से पूरी तरह ब्रिटिश महसूस करता हूं।’ फेरी की मां ओलिविया खुद फ्रांस की पूर्व फेड कप खिलाड़ी रही हैं और पिता लोइक फ्रांस के फुटबॉल क्लब लोरिएंट के मालिक हैं। इगा स्वियातेक ने प्लिस्कोवा को 69 मिनट में हराया विमेंस सिंगल्स के दूसरे दौर में पोलैंड की स्टार खिलाड़ी और वर्ल्ड नंबर तीन इगा स्वियातेक ने पूर्व फाइनलिस्ट कैरोलिना प्लिस्कोवा को सीधे सेटों में 6-1, 6-3 से हरा दिया। उन्होंने सिर्फ 69 मिनट में मैच अपने नाम कर लिया। मैच के बाद स्वियातेक ने कहा, ‘आज मैं काफी स्थिर महसूस कर रही थी। पहला दौर बहुत इमोशनल था, लेकिन आज ऐसा लगा जैसे यह ऑफिस का कोई आम दिन हो, जहां मुझे सही फैसले लेने थे। मैं अपने इस प्रदर्शन और फोकस से बेहद खुश हूं।’ एलीना रायबाकिना ने कैटी मैकनेली को सिर्फ 71 मिनट में हराया कजाकिस्तान की 2022 विंबलडन चैंपियन एलीना रायबाकिना ने भी सेंटर कोर्ट पर अपना जलवा बिखेरा। वर्ल्ड नंबर दो रायबाकिना ने अमेरिका की कैटी मैकनेली को महज 71 मिनट में 6-1, 6-2 से शिकस्त दी। रयबाकिना को अपने पहले दौर के मैच में फ्रांस की लोइस बोइसन के खिलाफ तीसरे सेट तक जूझना पड़ा था, लेकिन दूसरे दौर में उन्होंने कोई गलती नहीं की। अब तीसरे दौर में उनका सामना बेल्जियम की एलिस मर्टेंस से होगा। ग्रिगोर दिमित्रोव ने जाकुब मेन्सिक को हराकर अगले दौर में जगह बनाई 35 साल के ग्रिगोर दिमित्रोव ने 15वीं वरीयता प्राप्त जाकुब मेन्सिक को 7-6, 4-6, 7-5, 6-3 से हराकर अगले दौर में जगह बना ली। मैच के दौरान बारिश की वजह से कोर्ट की छत बंद करनी पड़ी। इस दौरान दिमित्रोव को पिछले साल की याद आ गई, जब वह सेंटर कोर्ट पर जैनिक सिनर के खिलाफ मुकाबले में चोटिल होकर बाहर हो गए थे। जीत के बाद दिमित्रोव ने कहा,’मैंने चार-पांच बार ऊपर छत की ओर देखा। मुझे लगा कि इतिहास खुद को दोहरा सकता है, लेकिन अब वह सब पीछे छूट चुका है। विंबलडन में मुझे जो प्यार मिलता है, वही इसे मेरे लिए खास बनाता है। ब्रिटिश डबल्स जोड़ियों का निराशाजनक प्रदर्शन जहां सिंगल्स में आर्थर फेरी ने ब्रिटेन की उम्मीदों को जिंदा रखा, वहीं डबल्स कोर्ट से घरेलू फैंस के लिए मायूसी हाथ लगी। केटी बुल्टार और हीथर वाटसन की जोड़ी ने दूसरे सेट के टाई-ब्रेकर में 4 मैच पॉइंट बचाए, लेकिन आखिरकार वे पोलैंड की कतारजाइना पीटर और चेक रिपब्लिक की अन्ना सिस्कोवा से 6-4, 6-7, 6-3 से हार गईं। इसके अलावा ओलिविया निकोल्स, जोडी बरेज और हैरियट डार्ट समेत सभी छह ब्रिटिश महिला डबल्स जोड़ियां पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गईं। हालांकि मेन्स डबल्स में हेनरी पैटन और नील स्कुप्सकी जैसे शीर्ष खिलाड़ियों ने दूसरे दौर में जगह बना ली है।

Read More »
विंबलडन के तीसरे दौर में आर्थर फेरी पहुंचे:अकेले ब्रिटिश खिलाड़ी बचे; डिफेंडिंग चैंपियन इगा स्वियातेक और एलीना रायबाकिना की जीत, बुल्टार-वाटसन डबल्स से बाहर

डिफेंडिंग चैंपियन स्वियातेक और रायबाकिना विंबलडन के तीसरे दौर में:आर्थर फेरी अकेले ब्रिटिश खिलाड़ी बचे, दिमित्रोव भी जीते

डिफेंडिंग चैंपियन इगा स्वियातेक और वर्ल्ड नंबर-2 एलीना रायबाकिना ने लंदन में खेली जा रही विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप के तीसरे दौर में जगह बना ली है। लेडीज सिंगल्स कैटेगरी में पोलैंड की स्टार इगा ने कैरोलिना प्लिस्कोवा को 69 मिनट में सीधे सेटों में 6-1, 6-3 से हराया। जबकि, कजाकिस्तान की रायबाकिना ने अमेरिका की कैटी मैकनेली को महज 71 मिनट में 6-1, 6-2 से शिकस्त दी। मेंस सिंगल्स कैटेगरी में आर्थर फेरी ने फिनलैंड के ओटो विर्तानेन को 5-7, 7-6, 6-3, 6-3 से हराया। वे राउंड-3 में ब्रिटिश के इकलौते खिलाड़ी हैं। शेष शुरुआती राउंड से ही बाहर हो गए हैं। इस कैटेगरी के अन्य मुकाबलों में बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव ने चेक रिपब्लिक के जाकुब मेन्सिक को 4 सेटों के कड़े मुकाबले में मात दी। जहां उनका सामना इटली के माटेओ बेरेटिनी से होगा। स्वियातेक ने कहा- मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं मैच के बाद स्वियातेक ने कहा, ‘आज मैं काफी स्थिर महसूस कर रही थी। पहला दौर बहुत इमोशनल था, लेकिन आज ऐसा लगा जैसे यह ऑफिस का कोई आम दिन हो, जहां मुझे सही फैसले लेने थे। मैं अपने इस प्रदर्शन और फोकस से बेहद खुश हूं।’ रायबाकिना का मैच मर्टेंस से होगा कजाकिस्तान की 2022 विंबलडन चैंपियन एलीना रायबाकिना ने सेंटर कोर्ट पर अमेरिका की कैटी मैकनेली को महज 71 मिनट में शिकस्त दी। उन्हें पहले राउंड के मैच में फ्रांस की लोइस बोइसन के खिलाफ 3 सेट संघर्ष करना पड़ा था। लेकिन उन्होंने दूसरे दौर में कोई गलती नहीं की। अब तीसरे दौर में उनका सामना बेल्जियम की एलिस मर्टेंस से होगा। आर्थर फेरी ब्रिटेन की आखिरी उम्मीद 23 साल के आर्थर इस चैंपियनशिप में ब्रिटेन की आखिरी उम्मीद हैं। उनका जन्म पेरिस में फ्रांसीसी माता-पिता के घर हुआ था, लेकिन जब वे बहुत छोटे थे, तभी उनका परिवार विंबलडन में आकर बस गया था। फेरी ने बचपन में करीब 10 साल की उम्र तक फ्रांस का प्रतिनिधित्व किया था, लेकिन इसके बाद वे ब्रिटेन के टेनिस सिस्टम (LTA) में शामिल हो गए। कैलिफोर्निया की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से साइंस और टेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने वाले फेरी अब पूरी तरह ब्रिटिश बन चुके हैं। फेरी ने अपनी इस कामयाबी पर कहा- ‘मैं इसी विंबलडन टूर्नामेंट को देखते हुए बड़ा हुआ हूं। बचपन में खिलाड़ियों की नकल करता था और आज यहां मैच जीत रहा हूं, यह अहसास अद्भुत है। अब मैं खुद को दिल से पूरी तरह ब्रिटिश महसूस करता हूं।’ फेरी की मां ओलिविया खुद फ्रांस की पूर्व फेड कप खिलाड़ी रही हैं और पिता लोइक फ्रांस के फुटबॉल क्लब लोरिएंट के मालिक हैं। ग्रिगोर दिमित्रोव ने जाकुब मेन्सिक को हराकर अगले दौर में जगह बनाई 35 साल के ग्रिगोर दिमित्रोव ने 15वीं वरीयता प्राप्त जाकुब मेन्सिक को 7-6, 4-6, 7-5, 6-3 से हराकर अगले दौर में जगह बना ली। मैच के दौरान बारिश की वजह से कोर्ट की छत बंद करनी पड़ी। इस दौरान दिमित्रोव को पिछले साल की याद आ गई, जब वह सेंटर कोर्ट पर जैनिक सिनर के खिलाफ मुकाबले में चोटिल होकर बाहर हो गए थे। जीत के बाद दिमित्रोव ने कहा,’मैंने चार-पांच बार ऊपर छत की ओर देखा। मुझे लगा कि इतिहास खुद को दोहरा सकता है, लेकिन अब वह सब पीछे छूट चुका है। विंबलडन में मुझे जो प्यार मिलता है, वही इसे मेरे लिए खास बनाता है। ब्रिटिश डबल्स जोड़ियों का निराशाजनक प्रदर्शन जहां सिंगल्स में आर्थर फेरी ने ब्रिटेन की उम्मीदों को जिंदा रखा, वहीं डबल्स कोर्ट से घरेलू फैंस के लिए मायूसी हाथ लगी। केटी बुल्टार और हीथर वाटसन की जोड़ी ने दूसरे सेट के टाई-ब्रेकर में 4 मैच पॉइंट बचाए, लेकिन आखिरकार वे पोलैंड की कतारजाइना पीटर और चेक रिपब्लिक की अन्ना सिस्कोवा से 6-4, 6-7, 6-3 से हार गईं। इसके अलावा ओलिविया निकोल्स, जोडी बरेज और हैरियट डार्ट समेत सभी छह ब्रिटिश महिला डबल्स जोड़ियां पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गईं। हालांकि मेन्स डबल्स में हेनरी पैटन और नील स्कुप्सकी जैसे शीर्ष खिलाड़ियों ने दूसरे दौर में जगह बना ली है। ———————————————

Read More »

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
पीएम मोदी से आज मिलेंगे ब्राजीलियन प्रेसिडेंट डी सिल्वा:भारत-ब्राजील के बीच ट्रेड डील पर मुहर संभव, लूला बोले थे- हमारी एयरोस्पेस कंपनी यहां प्लांट खोलेगी

February 21, 2026/
8:57 am

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान भारत-ब्राजील के...

Croatia World Cup 2026 | USA Base Camp

June 11, 2026/
8:37 am

स्पोर्ट्स डेस्क15 मिनट पहले कॉपी लिंक फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्रोएशिया की टीम अमेरिका पहुंच चुकी है। टीम...

विक्की कौशल ने राकेश बेदी को इंटरव्यू में किया फोन:कहा- धुरंधर 2 में आप जब-जब स्क्रीन पर आए, बहुत मजा आया; राकेश बोले- 'बच्चा है तू मेरा'

April 6, 2026/
4:30 am

सीनियर एक्टर राकेश बेदी इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ में अपनी एक्टिंग और परफॉर्मेंस के लिए चर्चा...

निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन का शिकंजा:कॉपी-किताब और यूनिफॉर्म में एकाधिकार खत्म, कलेक्टर का सख्त आदेश; उल्लंघन पर होगी दंडात्मक कार्रवाई

April 12, 2026/
10:10 pm

निजी स्कूलों द्वारा कॉपी-किताब, यूनिफॉर्म और अन्य शैक्षणिक सामग्री की खरीद को लेकर की जा रही अनिवार्यता और एकाधिकार पर...

World News Updates; Trump Pakistan China

April 5, 2026/
8:42 am

12 मिनट पहले कॉपी लिंक पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बार फिर भारत को धमकी दी। उन्होंने...

टीपू सुल्तान को शिवाजी की तरह 'बहादुरी का प्रतीक' बताने पर महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख पर मामला दर्ज भारत समाचार

February 15, 2026/
1:12 pm

आखरी अपडेट:फ़रवरी 15, 2026, 13:12 IST सपकाल के टीपू सुल्तान की तुलना शिवाजी से करने वाले बयान के बाद अहिल्यानगर...

धुरंधर 2 ने 25 दिनों में कमाए ₹1712 करोड़:विदेशों में ₹415 करोड़ बटोरे; पुष्पा 2 का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड तोड़ने से ₹30 करोड़ दूर

April 13, 2026/
3:29 pm

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 26 दिन...

PM Modi Mann Ki Baat: AI, Holi Festival Discussion

February 22, 2026/
1:12 am

नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का आज 131वां एपिसोड प्रसारित होगा। साल...

जॉब - शिक्षा

राजनीति