Saturday, 12 Sep 2026 | 01:14 PM

Trending :

इटली की नेता और पूर्व विदेश मंत्री बोनिनो का निधन:महिलाओं के हक पर पोप से टकरा गई थीं एमा; 48 साल पुराना एबॉर्शन कानून बदलवाया इटली की नेता और पूर्व विदेश मंत्री बोनिनो का निधन:महिलाओं के हक पर पोप से टकरा गई थीं एमा; 48 साल पुराना एबॉर्शन कानून बदलवाया ‘क्या गुजरात बांग्लादेश या पाकिस्तान में है’:परेश रावल ने नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स गुजरात में होने का सपोर्ट किया, राज ठाकरे ने जताई थी आपत्ति SSC CPO Recruitment 2026 | Delhi Police & CAPF Vacancy Apply Online इजराइली PM के मेकअप पर ₹4 करोड़ खर्च:2023 जंग के दौरान 3 महीने में बालों पर ₹22 लाख लगे; हेयर स्टाइलिस्ट का नाम छिपाया इजराइली PM के मेकअप पर ₹4 करोड़ खर्च:2023 जंग के दौरान 3 महीने में बालों पर ₹22 लाख लगे; हेयर स्टाइलिस्ट का नाम छिपाया
EXCLUSIVE
सागर के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू:4 मई से ऑनलाइन पंजीयन कर सकेंगे बच्चे, 30-31 मई को पंजीयन सुधार करा पाएंगे

सागर के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू:4 मई से ऑनलाइन पंजीयन कर सकेंगे बच्चे, 30-31 मई को पंजीयन सुधार करा पाएंगे

वर्ष 2026-27 के लिए सागर के शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रथम चरण के तहत ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया 4 मई से शुरू होगी जो 29 मई तक चलेगी। इच्छुक विद्यार्थी इस अवधि में पंजीयन कर अपनी पसंद की संस्थाओं और पाठ्यक्रमों का चयन कर सकते हैं। पंजीयन में सुधार की सुविधा 30 से 31 मई तक उपलब्ध रहेगी। इसके बाद मेरिट सूची जारी होने और सीट आवंटन की प्रक्रिया निर्धारित तिथियों के अनुसार की जाएगी। महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि संस्थान में आधुनिक लैब, अनुभवी संकाय और रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को उत्कृष्ट तकनीकी शिक्षा प्रदान की जाती है। विद्यार्थियों के लिए समय-सीमा के अंदर आवेदन कर अपने प्रवेश लेने का मौका है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी तकनीकी शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट dte.mponline.gov.in पर जाकर विवरण प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही महाविद्यालय में आकर संपर्क कर सकते हैं। 9 से 18 जून तक चलेगा दूसरा चरण कॉलेज में फैशन टेक्नोलॉजी, मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस व आर्किटेक्चर एवं इंटीरियर डिजाइनिंग में विद्यार्थी प्रवेश ले सकेंगे। दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया 9 जून से 18 जून तक आयोजित की जाएगी। जिसमें पुनः पंजीयन, संशोधन और चॉइस फिलिंग का अवसर दिया जाएगा। संस्थागत स्तर की काउंसलिंग के माध्यम से रिक्त सीटों पर प्रवेश 4 जुलाई से 12 अगस्त तक किया जाएगा।

Read More »
छतरपुर में करंट से चार जानवरों की मौत:11 केवी लाइन टूटी, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

छतरपुर में करंट से चार जानवरों की मौत:11 केवी लाइन टूटी, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

छतरपुर के सागर रोड स्थित गणेश कॉलोनी में करंट लगने से चार जानवरों की मौत हो गई। मृतकों में तीन गाय और एक कुत्ता शामिल हैं। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, कॉलोनी में बुलेट एजेंसी के पीछे देर रात 11 केवी बिजली लाइन टूटकर सड़क पर गिर गई थी। तार टूटने के बाद पूरे इलाके में करंट फैल गया, जिसकी चपेट में आकर ये जानवर मौके पर ही दम तोड़ गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि तार काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा। घटना के बाद आसपास के रहवासियों ने तत्काल बिजली विभाग (MPEB) और नगर पालिका को फोन कर सूचना दी। हालांकि, लोगों का आरोप है कि कई बार कॉल करने के बावजूद कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस लापरवाही को लेकर लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के बाद भी काफी देर तक इलाके में करंट का खतरा बना रहा, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी। रहवासी घरों से बाहर निकलने से बचते रहे। घटना की सूचना मिलते ही गौ सेवा परिवार के सदस्य धर्मेंद्र गोस्वामी और रविराज सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और प्रशासन से जल्द कार्रवाई करने तथा मृत जानवरों के उचित निस्तारण की मांग की।इस घटना ने बिजली विभाग और नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय पर कार्रवाई होती तो इन जानवरों की जान बचाई जा सकती थी। अब लोग दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Read More »
06 वारंटी गिरफ्तार, 3 इनामी आरोपी पकड़े गए:मंदसौर में रातभर सर्च ऑपरेशन, अवैध शराब भी जब्त

06 वारंटी गिरफ्तार, 3 इनामी आरोपी पकड़े गए:मंदसौर में रातभर सर्च ऑपरेशन, अवैध शराब भी जब्त

मंदसौर जिले में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त चलाकर कुल 106 वारंटियों को गिरफ्तार किया। इनमें 56 स्थायी वारंटी और 44 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं। इसके साथ ही 5-5 हजार रुपये के तीन इनामी आरोपियों को भी पकड़ा गया। तीन इनामी आरोपी भी गिरफ्तार कॉम्बिंग गश्त के दौरान दलौदा थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 107/16 में 5 हजार रुपये के इनामी स्थायी वारंटी जाबीर मुल्तानी को गिरफ्तार किया। वहीं शामगढ़ थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी वारंटी सुल्तान सिंह (निवासी हरनावदा, थाना डग, जिला झालावाड़) को पकड़ा। भानपुरा थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 46/26 में 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी जे.के. भील को गिरफ्तार किया। जिलेभर में वारंटियों की धरपकड़ की इस कार्रवाई में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 56 स्थायी वारंटी गिरफ्तार किए गए, जबकि 44 गिरफ्तारी वारंटियों की तामील कराई गई। कोतवाली, वायडी नगर, नई आबादी, नाहरगढ़, पिपलियामंडी, शामगढ़, गरोठ, भानपुरा सहित अन्य थाना क्षेत्रों में यह कार्रवाई की गई। कॉम्बिंग गश्त के दौरान 47 निगरानीशुदा बदमाशों और 48 अन्य संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई। इस तरह कुल 95 लोगों की सघन चेकिंग की गई। अवैध शराब पर भी कार्रवाई अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 19 प्रकरण दर्ज किए गए और 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 105.34 लीटर अवैध शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 31,200 रुपये आंकी गई है। शांति भंग की आशंका के मामलों में धारा 151 के तहत 10 प्रकरण दर्ज कर 10 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। यह अभियान 31 अप्रैल और 1 मई 2026 की दरमियानी रात जिलेभर में चलाया गया, जिसमें 450 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। सभी थाना और चौकी स्तर पर कार्रवाई की गई। देखें तस्वीरें

Read More »
भोपाल-इंदौर जैसे शहरों ने नहीं दिखाई स्वगणना में रुचि:रायसेन, मंदसौर एमपी के टॉपर जिले जहां एक लाख से अधिक लोगों ने खुद भरी मकान गणना रिपोर्ट

भोपाल-इंदौर जैसे शहरों ने नहीं दिखाई स्वगणना में रुचि:रायसेन, मंदसौर एमपी के टॉपर जिले जहां एक लाख से अधिक लोगों ने खुद भरी मकान गणना रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन जैसे बड़े शहरों के लोगों के मुकाबले छोटे शहरों के लोगों ने जनगणना के अंतर्गत मकान गणना की जानकारी खुद भरने में अधिक रुचि दिखाई है। स्वगणना के लिए जनगणना आयुक्त दिल्ली के निर्देश पर 16 से 30 अप्रैल के बीच चलाए अभियान में रायसेन जिला पूरे एमपी में अव्वल रहा है। दूसरे स्थान पर मंदसौर जिले के लोगों ने स्वगणना में मकान से संबंधित 33 सवालों की जानकारी भरी है। प्रदेश में मकानों की स्वगणना आज से बंद हो चुकी है और अब प्रगणक घर-घर जाकर लोगों से जानकारी लेना शुरू कर चुके हैं। 30 अप्रैल तक स्वगणना के सामने आए आंकड़ों के अनुसार पूरे प्रदेश में सात लाख 46 हजार 157 लोगों ने मोबाइल एप के जरिये स्वगणना की रिपोर्ट भरी है। 29 अप्रैल की आधी रात तक यह आंकड़ा 5 लाख 81 हजार 152 था। बताया जाता है कि इस जानकारी को नहीं भरने के पीछे मुख्य वजह प्रगणकों द्वारा घर आकर भरी गई जानकारी का वेरिफिकेशन किया जाना है। चूंकि प्रगणक घर आकर दोबारा वही सभी जानकारी पूछेंगे, इसलिए लोगों ने डिजिटल फार्मेट में कराई जा रही जनगणना में खुद जानकारी भरने में अपेक्षित रुचि नहीं दिखाई है। इंदौर में 13778, ग्वालियर में 9976 ने भरे स्वगणना फार्म जनगणना निदेशालय द्वारा कराई गई स्वगणना में इंदौर में 13778, ग्वालियर में 9976, जबलपुर में 16813 लोगों ने खुद मकानों की गणना संबंधित सवालों की जानकारी दी। स्वगणना रिपोर्ट भरने में जो जिले टॉप टेन और बॉटम टेन कैटेगरी से बाहर रहे हैं उसमें सागर, विदिशा, जबलपुर, बैतूल, खंडवा, धार, इंदौर, डिंडौरी, नरसिंहपुर, रतलाम, बालाघाट, ग्वालियर, अनूपपुर, गुना, शिवपुरी, झाबुआ, छतरपुर, खरगोन, मंडला, उमरिया, रीवा, नर्मदापुरम, हरदा, सिंगरौली, दमोह, कटनी, अलीराजपुर, बुरहानपुर, सतना, देवास, शहडोल, पन्ना, मैहर, सीहोर, पांढुर्णा शामिल हैं। स्वगणना रिपोर्ट भरने में ये रहे टॉप 10 जिले स्वगणना रिपोर्ट भरने में ये रहे बॉटम 10 जिले

Read More »
वैशाख पूर्णिमा पर 50 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन:बूढ़े बाबा के रूप में होगा भगवान का श्रृंगार

वैशाख पूर्णिमा पर 50 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन:बूढ़े बाबा के रूप में होगा भगवान का श्रृंगार

दमोह जिले के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र जागेश्वर धाम बांदकपुर में वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान जागेश्वरनाथ के दर्शन किए। दोपहर एक बजे तक लगभग 50 हजार भक्तों ने दर्शन लाभ लिया। इस विशेष दिन भगवान का ‘बूढ़े बाबा’ के रूप में आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा। यह विशेष श्रृंगार साल में केवल एक बार वैशाख पूर्णिमा की रात को किया जाता है। इस अनोखे श्रृंगार को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद रहेंगे। जागेश्वर नाथ धाम को 13वें ज्योतिर्लिंग के रूप में पूजा जाता है। यहां केवल प्रदेश से ही नहीं, बल्कि देशभर से श्रद्धालु साल भर भगवान के दर्शनों के लिए आते हैं। 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों से निगरानी शुक्रवार सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने कतारबद्ध होकर भगवान के दर्शन किए। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। मंदिर परिसर में 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। श्रद्धालुओं के लिए विशेष चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा और अन्य अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, छाया और दवाइयों की विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। बांदकपुर मंदिर के प्रबंधक पंडित रामकृपाल पाठक ने बताया कि वैशाख माह में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान जागेश्वरनाथ के दर्शन करने आते हैं। वैशाख पूर्णिमा पर पूरे प्रदेश से भक्त यहां पहुंचे हैं।

Read More »
सिवनी के घंसौर में युवक ने फांसी लगाई:छितापार गांव में की आत्महत्या, सुबह परिजनों ने दी पुलिस को सूचना

सिवनी के घंसौर में युवक ने फांसी लगाई:छितापार गांव में की आत्महत्या, सुबह परिजनों ने दी पुलिस को सूचना

सिवनी जिले के घंसौर थाना क्षेत्र के ग्राम छितापार में गुरुवार रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 24 वर्षीय निलेश सैयाम ने अपने घर में यह कदम उठाया। आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। परिजनों को घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह हुई, जब उन्होंने निलेश को घर के अंदर फंदे पर लटका देखा। उन्होंने तत्काल घंसौर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। मृतक की पहचान निलेश पिता देव सिंह सैयाम (24 वर्ष) निवासी ग्राम छितापार के रूप में हुई है। निलेश अपने परिवार के साथ रहता था। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। घंसौर थाना प्रभारी लक्ष्मण झारिया ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। यदि कोई संदिग्ध स्थिति सामने आती है, तो उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read More »
7 मई को कांग्रेस नेशनल हाईवे जाम करेगी:किसानों की समस्याओं पर सेंधवा, खलघाट समेत 7 स्थानों पर प्रदर्शन

7 मई को कांग्रेस नेशनल हाईवे जाम करेगी:किसानों की समस्याओं पर सेंधवा, खलघाट समेत 7 स्थानों पर प्रदर्शन

बड़वानी। किसानों की समस्याओं और चुनाव पूर्व किए गए वादों को लेकर कांग्रेस ने प्रदेशव्यापी आंदोलन की घोषणा की है। इसके तहत, 7 मई को प्रदेश के 7 प्रमुख स्थानों पर नेशनल हाईवे जाम किया जाएगा। इस आंदोलन की शुरुआत बड़वानी जिले से होगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष नानेश चौधरी ने शुक्रवार को मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। रणनीति के अनुसार, मुरैना, ग्वालियर, शाजापुर, इंदौर, खलघाट और बड़वानी के सेंधवा सहित नेशनल हाईवे से जुड़े प्रमुख स्थानों पर चक्काजाम किया जाएगा। किसानों की लगातार मिल रही समस्याओं को देखते हुए कार्यक्रम संचालन के लिए वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बैठक में पूर्व गृहमंत्री और राजपुर विधायक बाला बच्चन भी शामिल हुए थे, जिन्होंने आंदोलन की रूपरेखा पर विचार साझा किए। नेशनल हाईवे से सटे जिलों के विधायक, विधानसभा प्रत्याशी और लोकसभा प्रत्याशियों को इस आंदोलन को सफल बनाने की कमान सौंपी गई है। नानेश चौधरी ने बताया कि आंदोलन की तैयारियों के लिए विधानसभा और ब्लॉक स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी। जिला प्रभारी और एआईसीसी प्रभारी गांव-गांव जाकर व्यापक जनसंपर्क करेंगे। कांग्रेस का कहना है कि सरकार को चुनाव पूर्व किए गए वादों की याद दिलाने के लिए जनता के साथ खड़ा रहना आवश्यक है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष नानेश चौधरी ने मध्य प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकारों पर किसानों के साथ नाइंसाफी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश से हैं, फिर भी राज्य के किसानों के साथ सबसे अधिक अन्याय हो रहा है। चौधरी ने चेतावनी दी कि यदि किसानों के साथ हो रही नाइंसाफी को तुरंत नहीं रोका गया, तो कांग्रेस 7 मई को आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे को जाम करने में किसानों के साथ मैदान में उतरेगी। सरकार ने नहीं निभाया वादा जिला अध्यक्ष ने कहा राज्य सरकार सिर्फ विज्ञापनों के जरिए किसान कल्याण वर्ष (2026) मना रही है, जबकि असलियत यह है कि किसान भारी कर्ज में डूबे हुए हैं और अपनी उपज का सही दाम पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ”मोहन यादव सरकार ने गेहूं के लिए 2,700 रुपए प्रति क्विंटल MSP का वादा किया था। लेकिन किसानों को 1,800 रुपए से 2,200 रुपए प्रति क्विंटल तक का रेट मिल रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दावा करते हैं कि उन्होंने अपने लंबे शासन के दौरान मध्य प्रदेश में किसानों की इनकम आठ गुना बढ़ाई है, लेकिन उनके होम डिस्ट्रिक्ट सीहोर में किसानों की बुरी हालत ने इन दावों की पोल खोल दी है।”

Read More »
शादी में गई मां, बेटे ने साफ कर दी अलमारी:65 हजार कैश-ज्वेलरी लेकर फरार; राजेंद्र नगर में फ्लैट से छात्रों के लैपटॉप भी चोरी

शादी में गई मां, बेटे ने साफ कर दी अलमारी:65 हजार कैश-ज्वेलरी लेकर फरार; राजेंद्र नगर में फ्लैट से छात्रों के लैपटॉप भी चोरी

इंदौर में चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं ने सनसनी फैला दी। विजयनगर इलाके में एक बुजुर्ग महिला ने अपने ही बेटे पर घर से नकदी और जेवर चोरी करने का आरोप लगाया है, वहीं राजेंद्र नगर में बदमाश फ्लैट से दो छात्रों के लैपटॉप चुराकर फरार हो गए। विजयनगर थाना क्षेत्र के न्यू शीतल नगर में रहने वाली लक्ष्मीबाई (65) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि 28 अप्रैल की शाम वह एक शादी समारोह में गई थीं। वापस लौटने पर घर का गेट खुला मिला और अलमारी की चाबी भी लगी हुई थी। जांच करने पर करीब 65 हजार रुपए नकद, सोने-चांदी के आभूषण और बेटी रेणुका व उसके बच्चों के जरूरी दस्तावेज गायब मिले। महिला ने आरोप लगाया कि उसका बेटा जितेंद्र खोजे ही घर का ताला तोड़कर यह सामान ले गया। घटना के समय घर में उसका दूसरा बेटा भी मौजूद था। प्रेम प्रसंग में पहले भी कर चुका वारदात पुलिस के मुताबिक आरोपी जितेंद्र का एक शादीशुदा महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसी के चलते वह पहले भी घर में चोरी जैसी हरकत कर चुका है। बेटे की इन हरकतों से परेशान होकर मां ने गुरुवार को उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। राजेंद्र नगर में छात्रों के लैपटॉप चोरी एक अन्य मामले में राजेंद्र नगर इलाके में बदमाशों ने एक फ्लैट को निशाना बनाया। उज्ज्वल सरैया और उसका दोस्त कुनाल नेगी, जो बीटेक के छात्र हैं, किराए के फ्लैट में रहते हैं। रात 3 बजे तक पढ़ाई करने के बाद सुबह जल्दबाजी में दरवाजा खुला रह गया। इसी दौरान चोर फ्लैट में घुसे और दोनों के लैपटॉप चोरी कर ले गए।

Read More »
बुद्ध पूर्णिमा पर तुलाई बंद, किसानों ने किया चक्काजाम:आगर मालवा में बिना सूचना केंद्र बंद होने से भड़के किसान, आश्वासन के बाद खुला मार्ग

बुद्ध पूर्णिमा पर तुलाई बंद, किसानों ने किया चक्काजाम:आगर मालवा में बिना सूचना केंद्र बंद होने से भड़के किसान, आश्वासन के बाद खुला मार्ग

आगर मालवा जिले के बड़ौद क्षेत्र में गेहूं खरीदी केंद्र पर बुद्ध पूर्णिमा के अवकाश के कारण तुलाई बंद होने से किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्राम कंकड़ेल के समीप स्थित सायलो गेहूं उपार्जन केंद्र पर शुक्रवार को तुलाई कार्य बिना पूर्व सूचना के बंद कर दिया गया था। जानकारी के अभाव में कई किसान अपनी उपज लेकर केंद्र पर पहुंचे। तुलाई बंद मिलने पर वे आक्रोशित हो गए और उन्होंने डग-बड़ौद मार्ग स्थित गोशाला के पास चक्काजाम कर दिया। किसान सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। चक्काजाम के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। किसानों ने आरोप लगाया कि वे पिछले कई दिनों से अपनी उपज लेकर केंद्र पर आ रहे हैं, लेकिन उचित व्यवस्थाओं के अभाव में उन्हें लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रूप सिंह बेस पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझाइश दी और अधिकारियों द्वारा तुलाई जल्द शुरू कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया, जिससे यातायात सामान्य हो सका। इस संबंध में जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी एम.एल. मालवीय ने बताया कि कुछ किसानों का गेहूं पिछले दिन तुलाई से शेष रह गया था। वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा के बाद उन किसानों का गेहूं तुलवाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बुद्ध पूर्णिमा के कारण अवकाश था, लेकिन किसानों की परेशानी को देखते हुए यह समाधान निकाला गया है।

Read More »
खंडवा में जनगणना कार्य को लेकर सख्ती:अधिकारी और कर्मचारियों के अवकाश पर रोक, पहले से ली गई छुट्टियां भी रद्द

खंडवा में जनगणना कार्य को लेकर सख्ती:अधिकारी और कर्मचारियों के अवकाश पर रोक, पहले से ली गई छुट्टियां भी रद्द

भारत की आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने खंडवा जिले में सख्त रुख अपनाया है। जिला प्रशासन ने 1 मई से शुरू हो रहे मकानों के सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) कार्य को गंभीरता से लेते हुए सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। जिला जनगणना अधिकारी बजरंग बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 मई से 30 मई 2026 तक जिले में मकानों के सूचीकरण का कार्य किया जाएगा। यह जनगणना की प्रक्रिया का अहम चरण है, जिसके सफल क्रियान्वयन के लिए सभी विभागों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। इसी के मद्देनजर कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि इस अवधि में कोई भी अधिकारी या कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति के अवकाश पर नहीं जा सकेगा। इतना ही नहीं, सभी को मुख्यालय छोड़ने पर भी रोक लगा दी गई है। पहले से मंजूर छुट्टियां भी रद्द प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सभी प्रकार के पूर्व स्वीकृत अवकाश तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए हैं। मुख्यालय अवकाश भी रद्द रहेगा। सभी अधिकारी-कर्मचारियों को 1 मई को दोपहर पूर्व तक अनिवार्य रूप से मुख्यालय पर उपस्थित होना होगा। जनगणना कार्य को लेकर प्रशासन सतर्क प्रशासन का मानना है कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कमी नहीं होनी चाहिए। यही कारण है कि पूरे एक माह तक चलने वाले इस अभियान के दौरान फील्ड स्तर पर पूरी मानव संसाधन उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यह सख्त निर्णय लिया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और इसका उल्लंघन करने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। जनगणना 2027 की दिशा में यह कदम प्रशासन की गंभीरता को दर्शाता है, जहां हर स्तर पर तैयारियों को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

Read More »

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
सेंसेक्स 900 अंक गिरकर 75,100 पर आया:निफ्टी में 300 अंकों की गिरावट, मेटल और बैंकिंग शेयर्स में सबसे ज्यादा बिकवाली

March 13, 2026/
9:40 am

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के बीच शेयर बाजार में आज यानी 12 मार्च को लगातार तीसरे दिन भी गिरावट है।...

अमेरिका ने वेनेजुएला का 65 अरब बैरल तेल कब्जाया:यह भारत की 40 साल की जरूरत के बराबर; ट्रम्प बोले- इतिहास की सबसे बड़ी डील

August 29, 2026/
11:38 am

अमेरिका ने वेनेजुएला के 65 अरब बैरल से ज्यादा तेल भंडार पर कंट्रोल हासिल करने के लिए एक समझौता किया...

बीजेपी ने असम में बड़े बदलाव की योजना बनाई, विधानसभा चुनाव से पहले 30 विधायकों को बदला जा सकता है | चुनाव समाचार

March 20, 2026/
4:45 pm

आखरी अपडेट:मार्च 20, 2026, 16:45 IST चुनावों से पहले व्यक्तिगत दलबदल से परे, सरमा असम में भाजपा की पहचान-आधारित अपील...

सलमान बोले- जिंदगी में किसी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी:कहा- स्क्रिप्ट लिखी हैं, एक्टर ने 120 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है

May 16, 2026/
3:43 pm

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में बताया कि उन्होंने आज तक कभी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी।...

पंजाब किंग्स के शानदार प्रदर्शन की सलमान ने की तारीफ:प्रीति जिंटा को बधाई देते हुआ कहा- टीम बहुत अच्छा खेल रही है

April 14, 2026/
12:02 pm

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने सोमवार को एक्ट्रेस प्रीति जिंटा को उनकी टीम पंजाब किंग्स (PBKS) के IPL 2026 में...

Iran Football Team Base Mexico

June 14, 2026/
1:05 pm

Hindi News Sports Iran Football Team Base Mexico | Body Found Near Training Ground तिजुआना (मेक्सिको)25 मिनट पहले कॉपी लिंक...

G7 Summit in Évian-les-Bains, France gathers leaders for talks on US-Iran, Russia-Ukraine, trade, energy, AI, climate and sanctions on Russia.(Image: Reuters)

June 15, 2026/
3:58 pm

आखरी अपडेट:15 जून, 2026, 15:58 IST एनसीपीआई का रास्ता चुनते हुए, विद्रोहियों ने संसदीय अस्तित्व सुरक्षित कर लिया, कालीघाट के...

जॉब - शिक्षा

राजनीति