उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी और मंत्री सुबोध उनियाल के बीच विवाद पर गुरुवार को CM पुष्कर सिंह धामी ने अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि मैं कहता हूं कि उस समय मंत्री पर जनता का दवाब रहा होगा। मंत्री जी खुद आकर कह चुके हैं कि मुझे नहीं पता था कि उनका स्वास्थ्य खराब है। उत्तराखंड कलाकारों की धरती है, यहां सबका सम्मान होता है। मुझे लगता है कि इस विषय को यही समाप्त कर देना जाना चाहिए। मैं मीका भाई और दलेर मेहंदी से बात करूंगा। दोनों मेरे अच्छे मित्र हैं। दरअसल, 18 अक्टूबर की रात उत्तराखंड के टिहरी-गढ़वाल जिले के नरेंद्रनगर में कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी के शो के दौरान विवाद हुआ था। कार्यक्रम में पहुंचे उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने उन्हें पटकार लगाते हुए कहा था कि आप ठीक से बोल तो पा नहीं रहे हैं, गाना क्या गाएंगे? आपको यहां लोगों को एंटरटेन करने के लिए बुलाया था। शो की कुछ तस्वीरें देखिए…. अब जानिए सिंगर मीका सिंह ने क्या कहा बॉलीवुड और सिंगर मीका सिंह ने अपने बड़े भाई और मशहूर गायक दलेर मेहंदी पर लगे आरोपों का कड़े शब्दों में खंडन किया था। मीका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करके आलोचकों को खुली चुनौती दी थी। 30 साल के करियर का दिया हवाला: मीका ने वीडियो की शुरुआत में कहा कि उन्होंने कल अपने बड़े भाई की न्यूज देखी जिसमें लोगों ने यह अफवाह फैला दी है कि दलेर मेहंदी शराब पीकर गाना गा रहे थे। उन्होंने लोगों से सवाल किया कि दलेर मेहंदी पिछले 30 साल से सुपरस्टार हैं, क्या जिंदगी में कभी किसी ने उनके हाथ में शराब का गिलास देखा है? मीका ने कहा कि चाहे कोई बर्थडे पार्टी हो या कोई अन्य कार्यक्रम, उन्होंने कभी शराब नहीं पी। बीमारी और बड़े ऑपरेशन का खुलासा: मीका ने सच्चाई बताते हुए कहा कि असल में दलेर मेहंदी की तबीयत खराब थी। उन्होंने खुलासा किया कि हाल ही में दलेर मेहंदी का एक बहुत बड़ा ऑपरेशन हुआ था। कलाकारों की मजबूरी का जिक्र: मीका ने समझाया कि कलाकारों को कई बार अपनी कमिटमेंट पूरी करने के लिए बीमार होने पर भी (जैसे 104 डिग्री बुखार होने पर भी) शो करने जाना पड़ता है। दलेर मेहंदी ने भी अपनी कमिटमेंट पूरी करने के लिए शो के लिए हाँ कर दी थी, भले ही उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। मंच पर मंत्री की टिप्पणी का जवाब: मीका ने बताया कि शो के दौरान मंच पर कोई मंत्री आए और उन्होंने झिड़कते हुए कहा कि ‘आप पैसे लेकर आए हैं और आपसे गाना नहीं गाया जा रहा है’। मीका ने इस बात से सहमति जताते हुए कहा कि आप यह बोल सकते हैं कि उनसे खड़ा नहीं हुआ जा रहा था या गाया नहीं जा रहा था, लेकिन यह कहना बिल्कुल गलत है कि वह शराब पीकर गा रहे थे। मीका की मीडिया और बॉलीवुड को खुली चुनौती: वीडियो के अंत में मीका ने मीडिया, दोस्तों और बॉलीवुड के अपने सभी साथियों को ओपन चैलेंज दिया। उन्होंने कहा कि अगर एक भी इंसान यह बोल दे कि उसने दलेर मेहंदी को शराब पीते हुए देखा है, तो वह (मीका सिंह) गाना ही छोड़ देंगे। मंत्री ने कहा था- ड्रंक होकर बेवकूफ बना रहे हो मंत्री ने दलेर मेहंदी से कहा था, ड्रंक होकर आप लोगों का बेवकूफ बना रहे हो। उन्होंने गायक के बड़े नाम का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें सम्मान के साथ पेश आना चाहिए। इस दौरान दलेर मेहंदी मंत्री को समझाने की कोशिश करते रहे, जबकि कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने खूब हूटिंग की। नोकझोंक के बाद दलेर मेहंदी ने गाना जारी रखने का ऐलान किया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद गायक की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हमने दलेर मेहंदी को बुलाया है, उनकी टीम को नहीं। आप शराब पीकर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं, गाना भी नहीं गा रहे। शो से पहले आपके नखरे इतने थे की हमें ये चाहिए वो चाहिए। गाना एक भी नही गा रहे हैं। एक लाइन बोलके बैठ जा रहे हैं, बेवकूफ बना रहे हैं आप। आपको मालूम है ना कि एक सिंगर पिट कर गया था यहां से। इतना पिटा था कि उसका बाप भी अब नहीं आ सकता यहां पर। मंत्री के भड़के के बाद ‘राम राम’ गाना शुरू किया मंत्री की नाराजगी के बाद दलेर मेहंदी ने दोबारा गाना शुरू किया। उन्होंने ‘राम राम’ गाना गाया, लेकिन इस दौरान भी उनकी टीम उनका साथ देती रही। इसके बाद उन्होंने कुछ और गाने गाए। प्रस्तुति के आखिर में दलेर मेहंदी ने मंच से सुबोध उनियाल को बुलाया। उनियाल मंच पर चढ़े और फिर उन्होंने यहां पर भी दलेर को खूब सुनाया। उन्होंने दोबारा कहा- इतना पैसा देकर हमने आपको बुलाया है। ड्रंक होकर आप लोगों का बेवकूफ बना रहे हो। यहां पर मिक्सर के द्वारा आप आवाज निकाल रहे हो। गलत बात है ये, आपको मंच का सम्मान करना चाहिए था हमने आपको इसलिए बुलाया ताकी आप लोगों को एंटरटेंन करें लेकिन आपसे बोला तक नहीं जा रहा। दलेर मेहंदी इस दौरान मंत्री को काफी समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन सुबोध उनियाल ने कहा, “बड़े नाम को हमेशा आपको सम्मान करना चाहिए। आपको इसलिए ही बुलाया कि आप बड़ा नाम है।














































