Wednesday, 16 Sep 2026 | 08:49 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Czechia vs South Africa & Mexico vs South Korea

  • Hindi News
  • Sports
  • FIFA World Cup 2026: Czechia Vs South Africa & Mexico Vs South Korea

स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

FIFA वर्ल्ड कप 2026 में आज रात चेकिया और साउथ अफ्रीका के बीच मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला अटलांटा स्टेडियम में रात 9:30 बजे से शुरु होगा। सबसे बड़ा मुकाबला मैक्सिको और साउथ कोरिया के बीच होगा। साउथ कोरिया वर्ल्ड कप में कभी भी मैक्सिको को नहीं हरा पाई है। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार 19 जून को सुबह 6:30 बजे से ग्वाडलाहारा स्टेडियम में खेला जाएगा।

इसके अलावा 2 और मुकाबले खेले जाएंगे। स्विट्जरलैंड का मैच बोस्निया-हर्जेगोविना से और कनाडा का मैच कतर से होगा।

मैच-25: पहली जीत के इरादे से उतरेंगी चेकिया और साउथ अफ्रीका

ग्रुप-A के इस मुकाबले में चेकिया और साउथ अफ्रीका की टीमें वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। दोनों टीमों के बीच अब तक केवल एक इंटरनेशनल मैच खेला गया है, जो ड्रॉ रहा था।

चेकिया की टीम अपने मजबूत यूरोपीय डिफेंस के दम पर साउथ अफ्रीका को रोकने की कोशिश करेगी। वहीं, अफ्रीकी टीम अपने आक्रामक फॉरवर्ड लाइन के भरोसे टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

चेकिया को स्टार स्ट्राइकर पैट्रिक शिक और कप्तान थॉमस सूसेक से गोल की उम्मीद होगी। वहीं साउथ अफ्रीकी टीम को अपने मिडफील्डर टेबोहो मोकोएना और तेज तर्रार विंगर्स से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन:

चेकिया: स्टैनेक, होल्स, जिमा, क्रेइची, कोउफल, सूसेक, सादिसक, जुरासेक, प्रोवोड, शिक, ह्लोजेक।

साउथ अफ्रीका: विलियम्स, मुदौ, केकना, मवाला, मोडिटा, मोकोएना, सिथोले, जुवाने, ताऊ, मासेको, लेपासा।

मैच-26: बोस्निया के खिलाफ पुराना रिकॉर्ड सुधारना चाहेगा स्विट्जरलैंड

ग्रुप-B के मैच में स्विट्जरलैंड और बोस्निया-हर्जेगोविना की टीमें वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार एक-दूसरे से भिड़ेंगी।

ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों के बीच अब तक सिर्फ 1 इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया है। यह मैच बोस्निया ने जीता था।

स्विट्जरलैंड को अपने अनुभवी मिडफील्डर ग्रैनिट जाका और स्टार फॉरवर्ड ब्रील एम्बोलो से जादुई खेल की उम्मीद होगी।

बोस्निया की टीम अपने दिग्गज स्ट्राइकर एडिन जेको की अगुवाई में एक बार फिर स्विट्जरलैंड को चौंकाने की कोशिश करेगी।

दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन:

स्विट्जरलैंड: सोमर, अकान्जी, एल्वेदी, रॉड्रिगेज, विडमर, जाका, फ्रायलर, एनडोये, शाकिरी, वर्गास, एम्बोलो।

बोस्निया: सेहिक, अहमदहोधित्स, डैडिक, कोलासिनाक, गाजिबेगोविच, क्रुनिच, ताहिरोविच, सिमीरोत, डेमिरोविच, जेको, स्टेवानोविच।

मैच-27: घरेलू मैदान पर कतर को चुनौती देगी मेजबान कनाडा

ग्रुप-B में कनाडा का सामना कतर से होगा। वर्ल्ड कप के मंच पर दोनों टीमें पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी।

इससे पहले दोनों के बीच केवल 1 इंटरनेशनल मैच खेला गया है, जिसमें कनाडा ने 1-0 से जीत दर्ज की थी।

कडाना के अल्फोंसो डेविस और स्ट्राइकर जोनाथन डेविड मैच में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। वहीं कतर की पूरी उम्मीदें उनके भरोसेमंद फॉरवर्ड अकरम अफीफ पर टिकी होंगी।

दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन:

कनाडा: क्रेपेउ, जॉनस्टन, बॉम्बिटो, कॉर्नेलियस, डेविस, कोने, युस्टाक्वियो, मिलर, डेविड, लारिन, शिन्यैशिकी।

कतर: बारशम, रावी, खुखी, मेंडेस, अली, अल-हेदोस, फाथी, हतीम, वाड, अफीफ, अली।

मैच-28: साउथ कोरिया के खिलाफ दबदबा कायम रखने उतरेगा मेक्सिको

सबसे बड़ा मुकाबला ग्रुप-A की दो मजबूत टीमों मेक्सिको और साउथ कोरिया के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 14 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इसमें मेक्सिको ने 8 और साउथ कोरिया ने 4 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।

वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमें तीसरी बार टकराएंगी। इससे पहले 1998 और 2018 के वर्ल्ड कप दोनों टीमें भिड़ीं थी। दोनों बार मेक्सिको ने जीत हासिल की।

मेक्सिको को टीम के मुख्य स्ट्राइकर सैंटियागो जिमेनेज और विंगर हिरविंग लोजानो से पर गोल की उम्मीद होगी।

साउथ कोरिया को अपने स्टार फॉरवर्ड और कप्तान सोन ह्युंग-मिन से मैक्सिको के खिलाफ पहली वर्ल्ड कप जीत दिलाने पर होगी।

दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन:

मेक्सिको: ओचोआ, सांचेज, मोन्टेस, वास्केज, गालार्डो, अल्वारेज, चावेज, पिनेडा, लोजानो, अंतुना, जिमेनेज।

साउथ कोरिया: जो, किम मिन-जे, किम यंग-गवोन, सेओल, चो, ह्वांग इन-बेओम, ली जे-सुंग, ली कांग-इन, सोन ह्युंग-मिन, ह्वांग ही-चैन, चो गुए-सुंग।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
'वैभव सूर्यवंशी उकसाने पर श्रीलंका के खिलाड़ियों से भिड़े':कोच बोले- गिल, रोहित से लीडरशिप सीख रहे, इकाना में कल इंडिया का मैच

June 16, 2026/
7:56 pm

भारत और अफगानिस्तान के बीच बुधवार को इकाना स्टेडियम में दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा। इससे पहले दोनों ही टीमों...

नायरा का पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा:होटल-रेस्टोरेंट बिल में नहीं जोड़ सकेंगे LPG चार्ज, मोदी आज मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे

March 27, 2026/
7:19 am

कल की बड़ी खबर पेट्रोल की कीमत से जुड़ी रही। ईरान जंग के बीच नायरा एनर्जी का पेट्रोल ₹5 प्रति...

वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रेनिंग के दौरान ब्रिटिश नेवी का हेलिकॉप्टर क्रैश, तीन सैनिकों की मौत

June 4, 2026/
7:27 am

ब्रिटेन की रॉयल नेवी का एक हेलिकॉप्टर बुधवार को ट्रेनिंग के दौरान क्रैश हो गया। हादसे में हेलिकॉप्टर में सवार...

ग्वालियर केंद्रीय जेल में नशा और वेश्यावृत्ति के आरोप:तय दरों से ज्यादा वसूली, वायरल वीडियो के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दिए जांच के आदेश

April 14, 2026/
1:46 pm

ग्वालियर केंद्रीय जेल में अवैध गतिविधियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के...

arw img

April 20, 2026/
10:21 am

X सेहत का असली खजाना है अंजीर, कोलेस्ट्रॉल रहेगा कंट्रोल, हड्डियां बनेंगी मजबूत   Benefits of Figs: साधारण दिखने वाला...

टोयोटा हिलक्स हूती विद्रोहियों की पसंदीदा गाड़ी बनी:इस पर मशीनगन-रॉकेट लगाना आसान, 45 साल से दुनिया भर के आतंकियों की पहचान बना

September 15, 2026/
2:40 pm

यमन के लाल सागर तट पर पिछले हफ्ते हूती लड़ाकों के काफिले में टोयोटा हिलक्स पिकअप बड़ी संख्या में नजर...

बस किराया बढ़ा तो बुजुर्ग को पार्सल करने की कोशिश:बेंगलुरु में कूरियर खुला तो जिंदा निकला, पकड़ने जाने पर कहा- विरोध जता रहे थे

March 18, 2026/
2:12 pm

कर्नाटक के बेंगलुरु में एक परिवार ने बुजुर्ग को बोरे में बांधकर कूरियर से पार्सल करने की कोशिश की। परिवार...

1 करोड़ बरामदगी पर 20 लाख हड़पने का आरोप:गुना पुलिस से हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पूछा-फरियादी का बयान दर्ज हुआ या नहीं

April 11, 2026/
12:16 am

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने गुना जिले की पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए नाराजगी...

राजनीति

Czechia vs South Africa & Mexico vs South Korea

Czechia vs South Africa & Mexico vs South Korea
  • Hindi News
  • Sports
  • FIFA World Cup 2026: Czechia Vs South Africa & Mexico Vs South Korea

स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

FIFA वर्ल्ड कप 2026 में आज रात चेकिया और साउथ अफ्रीका के बीच मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला अटलांटा स्टेडियम में रात 9:30 बजे से शुरु होगा। सबसे बड़ा मुकाबला मैक्सिको और साउथ कोरिया के बीच होगा। साउथ कोरिया वर्ल्ड कप में कभी भी मैक्सिको को नहीं हरा पाई है। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार 19 जून को सुबह 6:30 बजे से ग्वाडलाहारा स्टेडियम में खेला जाएगा।

इसके अलावा 2 और मुकाबले खेले जाएंगे। स्विट्जरलैंड का मैच बोस्निया-हर्जेगोविना से और कनाडा का मैच कतर से होगा।

मैच-25: पहली जीत के इरादे से उतरेंगी चेकिया और साउथ अफ्रीका

ग्रुप-A के इस मुकाबले में चेकिया और साउथ अफ्रीका की टीमें वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। दोनों टीमों के बीच अब तक केवल एक इंटरनेशनल मैच खेला गया है, जो ड्रॉ रहा था।

चेकिया की टीम अपने मजबूत यूरोपीय डिफेंस के दम पर साउथ अफ्रीका को रोकने की कोशिश करेगी। वहीं, अफ्रीकी टीम अपने आक्रामक फॉरवर्ड लाइन के भरोसे टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

चेकिया को स्टार स्ट्राइकर पैट्रिक शिक और कप्तान थॉमस सूसेक से गोल की उम्मीद होगी। वहीं साउथ अफ्रीकी टीम को अपने मिडफील्डर टेबोहो मोकोएना और तेज तर्रार विंगर्स से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन:

चेकिया: स्टैनेक, होल्स, जिमा, क्रेइची, कोउफल, सूसेक, सादिसक, जुरासेक, प्रोवोड, शिक, ह्लोजेक।

साउथ अफ्रीका: विलियम्स, मुदौ, केकना, मवाला, मोडिटा, मोकोएना, सिथोले, जुवाने, ताऊ, मासेको, लेपासा।

मैच-26: बोस्निया के खिलाफ पुराना रिकॉर्ड सुधारना चाहेगा स्विट्जरलैंड

ग्रुप-B के मैच में स्विट्जरलैंड और बोस्निया-हर्जेगोविना की टीमें वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार एक-दूसरे से भिड़ेंगी।

ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों के बीच अब तक सिर्फ 1 इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया है। यह मैच बोस्निया ने जीता था।

स्विट्जरलैंड को अपने अनुभवी मिडफील्डर ग्रैनिट जाका और स्टार फॉरवर्ड ब्रील एम्बोलो से जादुई खेल की उम्मीद होगी।

बोस्निया की टीम अपने दिग्गज स्ट्राइकर एडिन जेको की अगुवाई में एक बार फिर स्विट्जरलैंड को चौंकाने की कोशिश करेगी।

दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन:

स्विट्जरलैंड: सोमर, अकान्जी, एल्वेदी, रॉड्रिगेज, विडमर, जाका, फ्रायलर, एनडोये, शाकिरी, वर्गास, एम्बोलो।

बोस्निया: सेहिक, अहमदहोधित्स, डैडिक, कोलासिनाक, गाजिबेगोविच, क्रुनिच, ताहिरोविच, सिमीरोत, डेमिरोविच, जेको, स्टेवानोविच।

मैच-27: घरेलू मैदान पर कतर को चुनौती देगी मेजबान कनाडा

ग्रुप-B में कनाडा का सामना कतर से होगा। वर्ल्ड कप के मंच पर दोनों टीमें पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी।

इससे पहले दोनों के बीच केवल 1 इंटरनेशनल मैच खेला गया है, जिसमें कनाडा ने 1-0 से जीत दर्ज की थी।

कडाना के अल्फोंसो डेविस और स्ट्राइकर जोनाथन डेविड मैच में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। वहीं कतर की पूरी उम्मीदें उनके भरोसेमंद फॉरवर्ड अकरम अफीफ पर टिकी होंगी।

दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन:

कनाडा: क्रेपेउ, जॉनस्टन, बॉम्बिटो, कॉर्नेलियस, डेविस, कोने, युस्टाक्वियो, मिलर, डेविड, लारिन, शिन्यैशिकी।

कतर: बारशम, रावी, खुखी, मेंडेस, अली, अल-हेदोस, फाथी, हतीम, वाड, अफीफ, अली।

मैच-28: साउथ कोरिया के खिलाफ दबदबा कायम रखने उतरेगा मेक्सिको

सबसे बड़ा मुकाबला ग्रुप-A की दो मजबूत टीमों मेक्सिको और साउथ कोरिया के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 14 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इसमें मेक्सिको ने 8 और साउथ कोरिया ने 4 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।

वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमें तीसरी बार टकराएंगी। इससे पहले 1998 और 2018 के वर्ल्ड कप दोनों टीमें भिड़ीं थी। दोनों बार मेक्सिको ने जीत हासिल की।

मेक्सिको को टीम के मुख्य स्ट्राइकर सैंटियागो जिमेनेज और विंगर हिरविंग लोजानो से पर गोल की उम्मीद होगी।

साउथ कोरिया को अपने स्टार फॉरवर्ड और कप्तान सोन ह्युंग-मिन से मैक्सिको के खिलाफ पहली वर्ल्ड कप जीत दिलाने पर होगी।

दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन:

मेक्सिको: ओचोआ, सांचेज, मोन्टेस, वास्केज, गालार्डो, अल्वारेज, चावेज, पिनेडा, लोजानो, अंतुना, जिमेनेज।

साउथ कोरिया: जो, किम मिन-जे, किम यंग-गवोन, सेओल, चो, ह्वांग इन-बेओम, ली जे-सुंग, ली कांग-इन, सोन ह्युंग-मिन, ह्वांग ही-चैन, चो गुए-सुंग।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket