Tuesday, 03 Nov 2026 | 07:56 PM

Trending :

EPF Interest Rate 8.25% Approved

EPF Interest Rate 8.25% Approved
  • Hindi News
  • Business
  • EPF Interest Rate 8.25% Approved | 7 Crore Members Accounts To Get Funds This Month

नई दिल्ली7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के 7 करोड़ से ज्यादा नौकरीपेशा लोगों के PF अकाउंट में जमा पैसे पर इस बार भी 8.25% की दर से ब्याज मिलेगा। केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए इस ब्याज दर को आज 18 जून को मंजूरी दी है।

खास बात यह है कि ब्याज का यह पैसा इसी महीने आपके खाते में आ जाएगा। EPFO यानी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने लगातार तीसरे साल ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है, जिससे नौकरीपेशा वर्ग को अपनी बचत पर पहले जितना ही फायदा मिलता रहेगा।

इस फैसले से जुड़े तमाम पहलुओं को सवाल-जवाब समझें…

सवाल 1: सरकार ने EPFO ब्याज दरों को लेकर क्या बड़ा फैसला किया है?

जवाब: केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड पर 8.25% की ब्याज दर को अंतिम मंजूरी दी है। PTI के मुताबिक, वित्त मंत्रालय ने EPFO के इस फैसले पर अपनी सहमति की मुहर लगा दी है।

सवाल 2: PF खाताधारकों के खातों में ब्याज का पैसा कब तक क्रेडिट होगा?

जवाब: सूत्रों के मुताबिक, श्रम मंत्रालय के निर्देश पर EPFO इसी महीने (जून 2026) के भीतर सभी ग्राहकों के खातों में 8.25% की दर से ब्याज का पैसा क्रेडिट करना शुरू कर देगा।

सवाल 3: इस फैसले का देश के कितने लोगों पर सीधा असर पड़ेगा?

जवाब: सरकार के इस फैसले का सीधा फायदा देश के 7 करोड़ से ज्यादा सदस्यों को मिलेगा, जो अपनी सैलरी का एक हिस्सा EPF में जमा करते हैं।

सवाल 4: इस बार ब्याज का पैसा ट्रांसफर होने में क्या कुछ बदलाव दिखेगा?

जवाब: हां, EPFO द्वारा विकसित किए गए एक नए इकोसिस्टम (तकनीकी सिस्टम) के तहत इस बार जैसे ही प्रक्रिया शुरू होगी, खाताधारकों के अकाउंट में ब्याज की रकम तुरंत (immediately) क्रेडिट हो जाएगी। इससे मेंबर्स को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

सवाल 5: EPF की यह 8.25% ब्याज दर कब और किसने तय की थी?

जवाब: इससे पहले 2 मार्च 2026 को केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के शीर्ष निर्णय लेने वाले निकाय सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की बैठक हुई थी। इसी बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 8.25% ब्याज दर तय की गई थी, जिसे बाद में अंतिम मंजूरी के लिए वित्त मंत्रालय भेजा गया था, क्योंकि केंद्र सरकार EPF की गारंटर होती है।

सवाल 6: पिछले कुछ सालों में EPF की ब्याज दरों का क्या ट्रेंड रहा है?

जवाब: EPFO ने लगातार तीसरे साल ब्याज दर को 8.25% पर बरकरार रखा है। मार्च 2022 में ब्याज दर को घटाकर 4 दशक के निचले स्तर 8.10% पर लाया गया था, जो कि इससे पिछले साल (2020-21) में 8.5% थी। 2023-24 में ब्याज दर को 2022-23 के 8.15% से मामूली बढ़ाकर 8.25% किया गया था। वहीं, 2024-25 के लिए पिछले साल फरवरी में भी EPFO ने ब्याज दर को 8.25% पर ही बनाए रखा था।

सवाल 7: EPF के इतिहास में सबसे कम ब्याज दर कब थी?

जवाब: वित्तीय वर्ष 2021-22 में दी गई 8.10% की ब्याज दर साल 1977-78 के बाद से सबसे कम थी। साल 1977-78 में EPF पर ब्याज दर 8% हुआ करती थी। इसके बाद मार्च 2020 में कोरोना काल के दौरान भी 2019-20 के लिए दर को 8.65% से घटाकर 8.5% किया गया था।

सवाल 8: पिछले एक दशक में EPF पर अधिकतम कितना ब्याज मिला है? जवाब: पिछले 10 साल पर नजर डालें तो वित्तीय वर्ष 2015-16 में PF पर 8.8% का उच्च ब्याज मिला था। इसके अलावा 2013-14 और 2014-15 में यह दर 8.75% थी। वहीं 2016-17 में 8.65% और 2017-18 में ग्राहकों को 8.55% की दर से ब्याज दिया गया था। साल 2011-12 में भी ब्याज दर ठीक आज की तरह 8.25% ही थी।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
World News Updates; Trump Iran China Hormuz

May 12, 2026/
8:10 am

13 मिनट पहले कॉपी लिंक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 20 मई तक UAE, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के...

Nahid Rana bowls a delivery to Pakistan's Saad Masood (Picture credit: AP)

March 13, 2026/
1:58 pm

आखरी अपडेट:मार्च 13, 2026, 13:58 IST जबकि बंगाल की जनसांख्यिकी केंद्र के लिए चिंता का विषय है, एसआईआर इसे ठीक...

इस्तीफे से पहले CM हाउस खाली कर रहे नीतीश:7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट हो रहा सामान; लालू के पड़ोसी बनेंगे नीतीश कुमार

April 11, 2026/
12:40 pm

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस्तीफे से पहले CM हाउस खाली कर रहे हैं। 1 अणे मार्ग से सामान 7 सर्कुलर रोड...

Smriti Mandhana will be in focus in the series decider (Picture credit: X @BCCIWomen)

February 18, 2026/
2:59 pm

आखरी अपडेट:18 फरवरी, 2026, 14:59 IST इस बीच, शिव सेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने दावा किया कि केडीएमसी में...

जैस्मीन भसीन बोलीं-सड़क पार करने से भी डर लगता था:खतरों के खिलाड़ी में नजर आएंगी; कहा- खुद को कमजोर साबित होने से बचाना है

May 11, 2026/
4:30 am

जैस्मीन भसीन टीवी इंडस्ट्री का वो चेहरा हैं, जिन्होंने अपने ‘अनफिल्टर्ड’ अंदाज से हर घर में अपनी जगह बनाई है।...

Canvas System Outage | Global Schools Cyber Attack Threat

May 8, 2026/
1:34 pm

वॉशिंगटन16 मिनट पहले कॉपी लिंक दुनियाभर के हजारों स्कूलों और यूनिवर्सिटी में इस्तेमाल होने वाला कैनवास (Canvas) ऑनलाइन लर्निंग सिस्टम...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

EPF Interest Rate 8.25% Approved

EPF Interest Rate 8.25% Approved
  • Hindi News
  • Business
  • EPF Interest Rate 8.25% Approved | 7 Crore Members Accounts To Get Funds This Month

नई दिल्ली7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के 7 करोड़ से ज्यादा नौकरीपेशा लोगों के PF अकाउंट में जमा पैसे पर इस बार भी 8.25% की दर से ब्याज मिलेगा। केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए इस ब्याज दर को आज 18 जून को मंजूरी दी है।

खास बात यह है कि ब्याज का यह पैसा इसी महीने आपके खाते में आ जाएगा। EPFO यानी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने लगातार तीसरे साल ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है, जिससे नौकरीपेशा वर्ग को अपनी बचत पर पहले जितना ही फायदा मिलता रहेगा।

इस फैसले से जुड़े तमाम पहलुओं को सवाल-जवाब समझें…

सवाल 1: सरकार ने EPFO ब्याज दरों को लेकर क्या बड़ा फैसला किया है?

जवाब: केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड पर 8.25% की ब्याज दर को अंतिम मंजूरी दी है। PTI के मुताबिक, वित्त मंत्रालय ने EPFO के इस फैसले पर अपनी सहमति की मुहर लगा दी है।

सवाल 2: PF खाताधारकों के खातों में ब्याज का पैसा कब तक क्रेडिट होगा?

जवाब: सूत्रों के मुताबिक, श्रम मंत्रालय के निर्देश पर EPFO इसी महीने (जून 2026) के भीतर सभी ग्राहकों के खातों में 8.25% की दर से ब्याज का पैसा क्रेडिट करना शुरू कर देगा।

सवाल 3: इस फैसले का देश के कितने लोगों पर सीधा असर पड़ेगा?

जवाब: सरकार के इस फैसले का सीधा फायदा देश के 7 करोड़ से ज्यादा सदस्यों को मिलेगा, जो अपनी सैलरी का एक हिस्सा EPF में जमा करते हैं।

सवाल 4: इस बार ब्याज का पैसा ट्रांसफर होने में क्या कुछ बदलाव दिखेगा?

जवाब: हां, EPFO द्वारा विकसित किए गए एक नए इकोसिस्टम (तकनीकी सिस्टम) के तहत इस बार जैसे ही प्रक्रिया शुरू होगी, खाताधारकों के अकाउंट में ब्याज की रकम तुरंत (immediately) क्रेडिट हो जाएगी। इससे मेंबर्स को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

सवाल 5: EPF की यह 8.25% ब्याज दर कब और किसने तय की थी?

जवाब: इससे पहले 2 मार्च 2026 को केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के शीर्ष निर्णय लेने वाले निकाय सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की बैठक हुई थी। इसी बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 8.25% ब्याज दर तय की गई थी, जिसे बाद में अंतिम मंजूरी के लिए वित्त मंत्रालय भेजा गया था, क्योंकि केंद्र सरकार EPF की गारंटर होती है।

सवाल 6: पिछले कुछ सालों में EPF की ब्याज दरों का क्या ट्रेंड रहा है?

जवाब: EPFO ने लगातार तीसरे साल ब्याज दर को 8.25% पर बरकरार रखा है। मार्च 2022 में ब्याज दर को घटाकर 4 दशक के निचले स्तर 8.10% पर लाया गया था, जो कि इससे पिछले साल (2020-21) में 8.5% थी। 2023-24 में ब्याज दर को 2022-23 के 8.15% से मामूली बढ़ाकर 8.25% किया गया था। वहीं, 2024-25 के लिए पिछले साल फरवरी में भी EPFO ने ब्याज दर को 8.25% पर ही बनाए रखा था।

सवाल 7: EPF के इतिहास में सबसे कम ब्याज दर कब थी?

जवाब: वित्तीय वर्ष 2021-22 में दी गई 8.10% की ब्याज दर साल 1977-78 के बाद से सबसे कम थी। साल 1977-78 में EPF पर ब्याज दर 8% हुआ करती थी। इसके बाद मार्च 2020 में कोरोना काल के दौरान भी 2019-20 के लिए दर को 8.65% से घटाकर 8.5% किया गया था।

सवाल 8: पिछले एक दशक में EPF पर अधिकतम कितना ब्याज मिला है? जवाब: पिछले 10 साल पर नजर डालें तो वित्तीय वर्ष 2015-16 में PF पर 8.8% का उच्च ब्याज मिला था। इसके अलावा 2013-14 और 2014-15 में यह दर 8.75% थी। वहीं 2016-17 में 8.65% और 2017-18 में ग्राहकों को 8.55% की दर से ब्याज दिया गया था। साल 2011-12 में भी ब्याज दर ठीक आज की तरह 8.25% ही थी।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket