Saturday, 08 Aug 2026 | 03:49 PM

Trending :

EXCLUSIVE

30K Qualify, 15.6L Students Appeared

30K Qualify, 15.6L Students Appeared
  • Hindi News
  • Career
  • CUET UG 2026 Result Declared: 30K Qualify, 15.6L Students Appeared

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

CUET UG 2026 रिजल्ट आज 23 जून को जारी हो गया है। इस साल तकरीबन 15.6 लाख छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था।

इस बार सिर्फ एक स्टूडेंट ने अपने चुने गए पांच में से चार विषयों में 100 परसेंटाइल स्कोर किया है। वहीं 22 स्टूडेंट ने तीन सब्जेक्ट में और 180 स्टूडेंट्स ने दो सब्जेक्ट में और कुल 3,214 छात्रों ने एक-एक विषय में 100 परसेंटाइल स्कोर प्राप्त किया है।

स्कोर से स्टूडेंट्स 300 से ज्यादा यूनिवर्सिटी में ले सकेंगे एडमिशन

यह एग्जाम 7 जून को खत्म हुई थी। सीयूईटी रिजल्ट के बाद ही दिल्ली यूनिवर्सिटी समेत देश के बड़े संस्थानों में ग्रेजुएशन कोर्सेज में एडमिशन प्रोसेस शुरू होती है।

CUET UG प्रवेश परीक्षा से डीयू, जेएनयू, बीएचयू, जामिया, एएमयू, इलाहबाद यूनिवर्सिटी जैसे तमाम केंद्रीय विश्वविद्यालयों सहित देश की 300 से ज्यादा यूनिवर्सिटीज के यूजी कोर्सेस में एडमिशन मिलेगा।

CUET UG की एग्जाम 11 से 31 मई 2026 के बीच आयोजित की गई थी। कुछ तकनीकी और प्रशासनिक कारणों के चलते 31 मई, 6 जून और 7 जून को अतिरिक्त परीक्षाएं भी हुई। परीक्षा खत्म होने के बाद एनटीए ने 9 जून को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी।

11 जून तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका दिया गया था। सीयूईटी की परीक्षा इस बार 37 विषयों के लिए हुई। इसमें 13 लैंग्वेज, एक जनरल ऐप्टीट्यूट टेस्ट और 23 डोमेन सब्जेक्ट शामिल हैं।

स्कोर कार्ड में क्या-क्या लिखा होगा :

  • आपका नाम
  • एप्लिकेशन नंबर
  • सब्जेक्ट के मार्क्स
  • पर्सेंटाइल स्कोर
  • नॉर्मलाइज्ड मार्क्स
  • क्वालिफिकेशन स्टेटस

रिजल्ट के बाद काउंसिलिंग का दौर

रिजल्ट के बाद काउंसलिंग के जरिए स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी में अपनी पसंद के कोर्स और कॉलेज में एंट्री के लिए अप्लाई करते हैं। यह प्रोसेस हर यूनिवर्सिटी अपने स्तर पर संचालित करती है। काउंसलिंग का उद्देश्य यह तय करना है कि योग्य स्टूडेंट्स को उनकी योग्यता, स्कोर और पसंद के आधार पर सीटें अलॉट की जाएं।

CUET स्कोर और अन्य योग्यता की शर्तों जैसे कैटेगरी, रिजर्वेशन पॉलिसी आदि के आधार पर हर यूनिवर्सिटी अपना काउंसलिंग और एडमिशन शेड्यूल जारी करती है। स्टूडेंटस को हमेशा संबंधित यूनिवर्सिटी की वेबसाइट और काउंसलिंग पोर्टल पर अपडेट देखते रहना चाहिए।

काउंसलिंग के लिए आवेदन की प्रोसेस :

काउंसलिंग प्रोसेस के तहत स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी के काउंसलिंग पोर्टल पर आवेदन करते हैं। ध्यान दें कि कई यूनिवर्सिटीज का काउंसलिंग पोर्टल उनकी रेगुलर वेबसाइट से अलग होता है। उदाहरण के लिये दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) की नियमित वेबसाइट www.du.ac.in है लेकिन काउंसलिंग प्रोसेस के लिए अलग पोर्टल ugadmission.uod.ac.in है।

स्टूडेंट्स इस काउंसलिंग पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करते हैं, CUET स्कोर कार्ड और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करते हैं। इसके बाद स्टूडेंट अपनी पसंद के कॉलेज/संस्थान और कोर्स का प्रेफरेंस भरते हैं। ये कॉलेज यूनिवर्सिटी से संबंधित हो सकते हैं या खुद यूनिवर्सिटी के अधीन हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें

NEET के बाद, UPSC सिविल सर्विस भर्ती पर भी विवाद:प्रीलिम्‍स का पैटर्न बदलने का आरोप, पिछले साल से कम कैंडिडेट्स ने क्‍वालिफाई किया

एग्‍जाम एजेंसी NTA के बाद अब UPSC को भी छात्रों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। 24 मई 2026 को UPSC सिविल सर्विस प्रीलिम्स का एग्जाम हुआ। उम्मीदवारों ने इस साल के पेपर को यूपीएससी का अब तक का सबसे टफ पेपर बताया है। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
इंदौर–उज्जैन ग्रीन फील्ड 4 लेन सड़क का काम जल्द:626 करोड़ मुआवजा मंजूर; 20 गांवों के 662 परिवारों को मिलेगा लाभ

February 27, 2026/
12:21 am

इंदौर–उज्जैन ग्रीन फील्ड 4 लेन सड़क का काम जल्द प्रारंभ होने जा रहा है। आगामी सिंहस्थ को ध्यान में रखते...

बीच सड़क पर स्कूटी सवार दो बहनों से मारपीट:मां की दवाइयां लेकर लौट रही थी, मकरोनिया चौराहे पर रोका और मारपीट कर भागे युवक

April 13, 2026/
4:35 pm

सागर के मकरोनिया चौराहे के पास स्कूटी सवार दो युवकों ने मां की दवाइयां लेकर लौट रही दो बहनों के...

Gukesh Loses Norway Chess; Wesley So Claims Victory

May 27, 2026/
11:44 am

स्पोर्ट्स डेस्क5 मिनट पहले कॉपी लिंक नॉर्वे चेस टूर्नामेंट मंगलवार का दिन भारतीय खिलाड़ियों के लिए मिलाजुला रहा। वर्ल्ड चैंपियन...

लापरवाही के आरोप में एसडीएम संतोष तिवारी हटाए गए:दतिया में प्रशासनिक फेरबदल; संयुक्त कलेक्टर लोकेंद्र सरल को मिली जिम्मेदारी

April 13, 2026/
12:24 pm

दतिया में प्रशासनिक कामकाज को गति देने और लापरवाही के चलते कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने दतिया अनुभाग के एसडीएम (SDM)...

म्यांमार तक फैले साइबर गुलामी रैकेट का खुलासा, दो गिरफ्तार:थाईलैंड के रास्ते युवाओं की तस्करी, एमपी में पहली बार एमिग्रेशन एक्ट के तहत केस

March 20, 2026/
11:14 pm

विदेश में नौकरी के नाम पर युवाओं को जाल में फंसाकर उन्हें साइबर ठगी के अड्डों तक पहुंचाने वाले अंतरराष्ट्रीय...

Ireland Vs New Zealand Only Test Day 3 Live Updates (X)

May 29, 2026/
4:39 pm

आखरी अपडेट:29 मई, 2026, 16:39 IST आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए लंबित नामांकन पर, मनोनीत सीएम ने संकेत दिया कि...

India A vs Bangladesh A Final Live Score: Follow latest updates from the ACC Women's Asia Cup Rising Stars 2026. (Screengrab)

February 13, 2026/
10:39 am

आखरी अपडेट:13 फरवरी, 2026, 10:39 IST निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी, सोरोस और फोर्ड फाउंडेशन के खिलाफ आरोपों को दोहराया,...

राजनीति

30K Qualify, 15.6L Students Appeared

30K Qualify, 15.6L Students Appeared
  • Hindi News
  • Career
  • CUET UG 2026 Result Declared: 30K Qualify, 15.6L Students Appeared

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

CUET UG 2026 रिजल्ट आज 23 जून को जारी हो गया है। इस साल तकरीबन 15.6 लाख छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था।

इस बार सिर्फ एक स्टूडेंट ने अपने चुने गए पांच में से चार विषयों में 100 परसेंटाइल स्कोर किया है। वहीं 22 स्टूडेंट ने तीन सब्जेक्ट में और 180 स्टूडेंट्स ने दो सब्जेक्ट में और कुल 3,214 छात्रों ने एक-एक विषय में 100 परसेंटाइल स्कोर प्राप्त किया है।

स्कोर से स्टूडेंट्स 300 से ज्यादा यूनिवर्सिटी में ले सकेंगे एडमिशन

यह एग्जाम 7 जून को खत्म हुई थी। सीयूईटी रिजल्ट के बाद ही दिल्ली यूनिवर्सिटी समेत देश के बड़े संस्थानों में ग्रेजुएशन कोर्सेज में एडमिशन प्रोसेस शुरू होती है।

CUET UG प्रवेश परीक्षा से डीयू, जेएनयू, बीएचयू, जामिया, एएमयू, इलाहबाद यूनिवर्सिटी जैसे तमाम केंद्रीय विश्वविद्यालयों सहित देश की 300 से ज्यादा यूनिवर्सिटीज के यूजी कोर्सेस में एडमिशन मिलेगा।

CUET UG की एग्जाम 11 से 31 मई 2026 के बीच आयोजित की गई थी। कुछ तकनीकी और प्रशासनिक कारणों के चलते 31 मई, 6 जून और 7 जून को अतिरिक्त परीक्षाएं भी हुई। परीक्षा खत्म होने के बाद एनटीए ने 9 जून को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी।

11 जून तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका दिया गया था। सीयूईटी की परीक्षा इस बार 37 विषयों के लिए हुई। इसमें 13 लैंग्वेज, एक जनरल ऐप्टीट्यूट टेस्ट और 23 डोमेन सब्जेक्ट शामिल हैं।

स्कोर कार्ड में क्या-क्या लिखा होगा :

  • आपका नाम
  • एप्लिकेशन नंबर
  • सब्जेक्ट के मार्क्स
  • पर्सेंटाइल स्कोर
  • नॉर्मलाइज्ड मार्क्स
  • क्वालिफिकेशन स्टेटस

रिजल्ट के बाद काउंसिलिंग का दौर

रिजल्ट के बाद काउंसलिंग के जरिए स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी में अपनी पसंद के कोर्स और कॉलेज में एंट्री के लिए अप्लाई करते हैं। यह प्रोसेस हर यूनिवर्सिटी अपने स्तर पर संचालित करती है। काउंसलिंग का उद्देश्य यह तय करना है कि योग्य स्टूडेंट्स को उनकी योग्यता, स्कोर और पसंद के आधार पर सीटें अलॉट की जाएं।

CUET स्कोर और अन्य योग्यता की शर्तों जैसे कैटेगरी, रिजर्वेशन पॉलिसी आदि के आधार पर हर यूनिवर्सिटी अपना काउंसलिंग और एडमिशन शेड्यूल जारी करती है। स्टूडेंटस को हमेशा संबंधित यूनिवर्सिटी की वेबसाइट और काउंसलिंग पोर्टल पर अपडेट देखते रहना चाहिए।

काउंसलिंग के लिए आवेदन की प्रोसेस :

काउंसलिंग प्रोसेस के तहत स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी के काउंसलिंग पोर्टल पर आवेदन करते हैं। ध्यान दें कि कई यूनिवर्सिटीज का काउंसलिंग पोर्टल उनकी रेगुलर वेबसाइट से अलग होता है। उदाहरण के लिये दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) की नियमित वेबसाइट www.du.ac.in है लेकिन काउंसलिंग प्रोसेस के लिए अलग पोर्टल ugadmission.uod.ac.in है।

स्टूडेंट्स इस काउंसलिंग पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करते हैं, CUET स्कोर कार्ड और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करते हैं। इसके बाद स्टूडेंट अपनी पसंद के कॉलेज/संस्थान और कोर्स का प्रेफरेंस भरते हैं। ये कॉलेज यूनिवर्सिटी से संबंधित हो सकते हैं या खुद यूनिवर्सिटी के अधीन हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें

NEET के बाद, UPSC सिविल सर्विस भर्ती पर भी विवाद:प्रीलिम्‍स का पैटर्न बदलने का आरोप, पिछले साल से कम कैंडिडेट्स ने क्‍वालिफाई किया

एग्‍जाम एजेंसी NTA के बाद अब UPSC को भी छात्रों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। 24 मई 2026 को UPSC सिविल सर्विस प्रीलिम्स का एग्जाम हुआ। उम्मीदवारों ने इस साल के पेपर को यूपीएससी का अब तक का सबसे टफ पेपर बताया है। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket