Wednesday, 23 Sep 2026 | 03:05 PM

Trending :

ghaziabad triple sisters suicide case: ghaziabad police six questions to father list | three wives why extra marital affairs | गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड केस में पिता से पुलिस के ये 6 सवाल, तीन बीवियां फिर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स क्यों?

authorimg

Ghaziabad Triple Sisters Suicide Case: गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी की 9वीं मंजिल से कूदकर जान देने वाली तीन सगी बहनों के पिता चेतन को लेकर सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं. 12, 14 और 16 साल की तीन सगी बहनों निशिका, प्राची और पाखी की आत्महत्या की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, गाजियाबाद पुलिस को डरावने सच से सामना हो रहा है. हर दिन नए-नए सुराग हाथ लग रहे हैं. जांच में जो सबसे चौंकाने वाली बात सामने आई है, वह है पिता चेतन कुमार का निजी जीवन. गाजियाबाद पुलिस के अनुसार चेतन ने तीन सगी बहनों सुजाता, हीना और टीना से शादी की. फिर बाद में एक पत्नी की सहेली से भी उसके संबंध हो गए, जिसकी वजह से परिवार में अक्सर झगड़े होते रहते थे. उस लिव इन पार्टनर की भी साल 2018 में तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी. पुलिस ने उस वक्त हादसा बताया था, लेकिन अब उस केस की भी फाइल फिर से खुल गई है.

चेतन की पहली पत्नी सुजाता से संतान न होने पर उसने उसकी छोटी बहन हीना से शादी हुई. बाद में दो पत्नियों की तीसरी बहन टीना को भी पत्नी बनाकर घर ले आया. तीन बेटियों की मौत के बाद अब एक 13 साल का एक दिव्यांग बेटा और टीना से जन्मी चार साल की एक बेटी बची है. मरने वाली बच्चियों में एक सुजाता की और दो हीना की बेटी थी. पहले कहा गया था कि सुजाता से बच्चा नहीं होने पर परिवार ने ही उसकी बहन से शादी करवा दी. लेकिन बाद में सुजाता से बच्चा फिर कैसे हो गया? अब गाजियाबाद पुलिस ने कई सवालों के साथ चेतन और तीन पत्नियों के साथ-साथ अन्य संबंधियों से पूछताछ कर रही है. आइए जानते हैं कि गाजियाबाद ने चेतन और उसके पत्नियों से क्या-क्या सवाल पूछे?

गाजियाबाद पुलिस का पिता चेतन से छह सवाल

1-बच्चियों को स्कूल क्यों नहीं भेजा?

बच्चियों ने कोरोना के समय में स्कूल जाना बंद कर दिया था. इसके बाद कई बार स्कूल भेजने की कोशिश की, लेकिन तीनों नहीं गए.

बेटियां की निगरानी क्यों नहीं कर पाए?

तीनों बेटियां एक साथ खाती, रहतीं और टॉयलेट जाती थीं. तीनों हमारे साथ सोती थीं, लेकिन मुझको नींद आते ही मोबाइल लेकर तीनों दूसरे कमरे में जाकर देखने लगती थीं.

आपकी कितनी महिलाओं से संबंध रहे?

पहली पत्नी सुजाता है, जिसके संतान न होने पर परिवार की मर्जी से साली हिना से शादी कर ली. सीलमपुर में ससुराल के पड़ोस में रहने वाली तब्बू से संबंध हो गए. उसे नौ साल पहले राजेंद्रनगर वाले फ्लैट में साथ रहने के लिए लाया तो घर पर झगड़े होने लगे. 2018 में यहां उसकी तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी. उस समय मैं घर में नहीं था. इसके बाद तब्बू की रिश्तेदार टीना से संबंध हो गए और उसके गर्भवती होने पर कोर्ट मैरिज कर ली.

बच्चियों से मारपीट और शादी कराने की बात में क्या सच्चाई है?

नहीं, कभी भी बच्चियों के साथ मारपीट नहीं किया. शादी कराने की बात उन्हें डराने के लिए कही थी, ताकि मोबाइल देखना छोड़ दें.

बच्चियों को मोबाइल कब दिलाए?

करीब छह सात महीने पहले दो मोबाइल दिलाए थे. दोनों फोन एक जानकार के कहने पर एक व्यक्ति को बेच दिए.

दो फ्लैट किराये पर क्यों लिए?

घर में ज्यादा सदस्य थे. कभी कोई मेहमान आता या कभी झगड़ा होता था तो उसके लिए दूसरा फ्लैट किराये पर लिया था.

क्या बिजनेस में नुकसान हुआ?

कोरोना के दौरान थोड़ा नुकसान हुआ, लेकिन दो करोड़ के कर्ज की बात गलत है.

बच्चियों को क्या दिक्कत थी? विवाहित चेतन से क्यों शादी की? (पत्नियों से सवाल)

सुजाता ने कहा कि उनकी गलती थी जो बच्चियों पर ध्यान नहीं दिया. इसीलिए अपनी बच्चियों को खो दिया. हिना ने कहा कि परिवार की मर्जी से शादी की. वहीं, टीना ने कहा कि संबंध हो जाने के कारण शादी कर ली. तीनों ने चेतन पर कोई भी आरोप नहीं लगाया.

पुलिस अब क्या करेगी?

गाजियाबाद पुलिस अब साल 2015 से उन पुरानी फाइलों को भी खंगाल रही है, जब चेतन ने एक बाद एक तीन शादियां की. फिर एक पूर्व लिव-इन पार्टनर की साहिबाबाद के राजेंद्र नगर में एक इमारत की छत से गिरकर संदिग्ध मौत हुई थी. उस समय पुलिस ने उसे ‘सुसाइड’ मानकर केस बंद कर दिया था, लेकिन अब तीन बेटियों की उसी अंदाज में हुई मौत ने पुलिस को उस पुराने मामले को दोबारा खोलने पर मजबूर कर दिया है.

ये कहानी है गाजियाबाद के भारत सिटी सोसाइटी की, जहां एक सामान्य दिखने वाला परिवार अंदर से टूटा-बिखरा था. एक सुसाइड नोट, जिसमें लिखे थे सॉरी पापा. लेकिन ये शब्द एक गहरी साजिश, पारिवारिक उलझनों और भावनात्मक पीड़ा की कहानी छिपाए हुए थे. परिवार में तीन पत्नियां, पांच बच्चे सभी एक ही फ्लैट में रहते हैं, लेकिन ये साथ सिर्फ दिखावा था.अब पुलिस के सामने आने वाले दिनों में कई और सवाल खड़े हैं. लगभग चार साल से घर में कोई टीवी नहीं, कोई दोस्त नहीं. तीनों बहनें पूरी तरह अलग-थलग पड़ गईं.

क्या सचमुच में तीनों बहनों की दुनिया कोरियन कल्चर में बस गई थी? वे सोशल मीडिया पर कोरियन नामों से एक्टिव थीं ली नो भैया, कुइना दीदी जैसे नामों से रिश्ते जोड़तीं. कोरियन टीवी सीरीज के-पॉप म्यूजिक और गेम्स उनकी जिंदगी बन गए थे. डायरी में लिखा था- वी लव कोरियन. लव, लव, लव. कोरियन वाज अवर लाइफ. लेकिन पिता चेतन को ये पसंद नहीं था. अब गाजियाबाद पुलिस जांच कर रही है कि क्या सच में सुसाइड था या फिर कुछ और?

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
पाकिस्तान में आत्मघाती हमले में अब तक 31 की मौत:100 से ज्यादा लोग घायल; विस्फोटक से भरी गाड़ी मस्जिद से टकराई थी

September 19, 2026/
10:53 am

खैबर पख्तूनख्वा के कोहाट में मस्जिद के पास पुलिस परिसर पर हुए आत्मघाती हमले में मरने वालों की संख्या 31...

Telangana School ₹8 Cr Digital AI Education Sees 3500 Applications

April 13, 2026/
6:02 am

हैदराबाद2 मिनट पहले कॉपी लिंक तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से 104 किमी दूर नलगोंडा स्थित कोमटिरेड्डी प्रतीक सरकारी स्कूल का...

"असली टीएमसी कौन है?" बागी विलय पर आनंद रंगनाथन, सांसद और विधायक | पश्चिम बंगाल | न्यूज18

June 15, 2026/
8:58 pm

लेखक आनंद रंगनाथन ने तृणमूल कांग्रेस के गहराते संकट के बीच एक महत्वपूर्ण सवाल उठाया है: “असली टीएमसी कौन है?”...

वीसीके के बाद आईयूएमएल ने भी टीवीके को दिया समर्थन, तमिल में 120 ऑर्केस्ट्रा के साथ विजय चिलचिलाती सरकार

May 9, 2026/
4:49 pm

तमिल की विजय सरकार का सत्य असेंबल का रास्ता साफ हो गया है। वीसीके ने शनिवार को टीवीके को समर्थन...

बांग्लादेश में 700 किलो वाले ट्रम्प भैंसे की कुर्बानी रुकी:₹3 लाख में ईद के लिए निलाम हुआ था, अब नेशनल जू भेजा गया

May 28, 2026/
10:37 am

बांग्लादेश में डोनाल्ड ट्रम्प नाम से मशहूर सफेद भैंसे की ईद पर कुर्बानी पर रोक लगा दी गई। ईद से...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

ghaziabad triple sisters suicide case: ghaziabad police six questions to father list | three wives why extra marital affairs | गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड केस में पिता से पुलिस के ये 6 सवाल, तीन बीवियां फिर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स क्यों?

authorimg

Ghaziabad Triple Sisters Suicide Case: गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी की 9वीं मंजिल से कूदकर जान देने वाली तीन सगी बहनों के पिता चेतन को लेकर सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं. 12, 14 और 16 साल की तीन सगी बहनों निशिका, प्राची और पाखी की आत्महत्या की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, गाजियाबाद पुलिस को डरावने सच से सामना हो रहा है. हर दिन नए-नए सुराग हाथ लग रहे हैं. जांच में जो सबसे चौंकाने वाली बात सामने आई है, वह है पिता चेतन कुमार का निजी जीवन. गाजियाबाद पुलिस के अनुसार चेतन ने तीन सगी बहनों सुजाता, हीना और टीना से शादी की. फिर बाद में एक पत्नी की सहेली से भी उसके संबंध हो गए, जिसकी वजह से परिवार में अक्सर झगड़े होते रहते थे. उस लिव इन पार्टनर की भी साल 2018 में तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी. पुलिस ने उस वक्त हादसा बताया था, लेकिन अब उस केस की भी फाइल फिर से खुल गई है.

चेतन की पहली पत्नी सुजाता से संतान न होने पर उसने उसकी छोटी बहन हीना से शादी हुई. बाद में दो पत्नियों की तीसरी बहन टीना को भी पत्नी बनाकर घर ले आया. तीन बेटियों की मौत के बाद अब एक 13 साल का एक दिव्यांग बेटा और टीना से जन्मी चार साल की एक बेटी बची है. मरने वाली बच्चियों में एक सुजाता की और दो हीना की बेटी थी. पहले कहा गया था कि सुजाता से बच्चा नहीं होने पर परिवार ने ही उसकी बहन से शादी करवा दी. लेकिन बाद में सुजाता से बच्चा फिर कैसे हो गया? अब गाजियाबाद पुलिस ने कई सवालों के साथ चेतन और तीन पत्नियों के साथ-साथ अन्य संबंधियों से पूछताछ कर रही है. आइए जानते हैं कि गाजियाबाद ने चेतन और उसके पत्नियों से क्या-क्या सवाल पूछे?

गाजियाबाद पुलिस का पिता चेतन से छह सवाल

1-बच्चियों को स्कूल क्यों नहीं भेजा?

बच्चियों ने कोरोना के समय में स्कूल जाना बंद कर दिया था. इसके बाद कई बार स्कूल भेजने की कोशिश की, लेकिन तीनों नहीं गए.

बेटियां की निगरानी क्यों नहीं कर पाए?

तीनों बेटियां एक साथ खाती, रहतीं और टॉयलेट जाती थीं. तीनों हमारे साथ सोती थीं, लेकिन मुझको नींद आते ही मोबाइल लेकर तीनों दूसरे कमरे में जाकर देखने लगती थीं.

आपकी कितनी महिलाओं से संबंध रहे?

पहली पत्नी सुजाता है, जिसके संतान न होने पर परिवार की मर्जी से साली हिना से शादी कर ली. सीलमपुर में ससुराल के पड़ोस में रहने वाली तब्बू से संबंध हो गए. उसे नौ साल पहले राजेंद्रनगर वाले फ्लैट में साथ रहने के लिए लाया तो घर पर झगड़े होने लगे. 2018 में यहां उसकी तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी. उस समय मैं घर में नहीं था. इसके बाद तब्बू की रिश्तेदार टीना से संबंध हो गए और उसके गर्भवती होने पर कोर्ट मैरिज कर ली.

बच्चियों से मारपीट और शादी कराने की बात में क्या सच्चाई है?

नहीं, कभी भी बच्चियों के साथ मारपीट नहीं किया. शादी कराने की बात उन्हें डराने के लिए कही थी, ताकि मोबाइल देखना छोड़ दें.

बच्चियों को मोबाइल कब दिलाए?

करीब छह सात महीने पहले दो मोबाइल दिलाए थे. दोनों फोन एक जानकार के कहने पर एक व्यक्ति को बेच दिए.

दो फ्लैट किराये पर क्यों लिए?

घर में ज्यादा सदस्य थे. कभी कोई मेहमान आता या कभी झगड़ा होता था तो उसके लिए दूसरा फ्लैट किराये पर लिया था.

क्या बिजनेस में नुकसान हुआ?

कोरोना के दौरान थोड़ा नुकसान हुआ, लेकिन दो करोड़ के कर्ज की बात गलत है.

बच्चियों को क्या दिक्कत थी? विवाहित चेतन से क्यों शादी की? (पत्नियों से सवाल)

सुजाता ने कहा कि उनकी गलती थी जो बच्चियों पर ध्यान नहीं दिया. इसीलिए अपनी बच्चियों को खो दिया. हिना ने कहा कि परिवार की मर्जी से शादी की. वहीं, टीना ने कहा कि संबंध हो जाने के कारण शादी कर ली. तीनों ने चेतन पर कोई भी आरोप नहीं लगाया.

पुलिस अब क्या करेगी?

गाजियाबाद पुलिस अब साल 2015 से उन पुरानी फाइलों को भी खंगाल रही है, जब चेतन ने एक बाद एक तीन शादियां की. फिर एक पूर्व लिव-इन पार्टनर की साहिबाबाद के राजेंद्र नगर में एक इमारत की छत से गिरकर संदिग्ध मौत हुई थी. उस समय पुलिस ने उसे ‘सुसाइड’ मानकर केस बंद कर दिया था, लेकिन अब तीन बेटियों की उसी अंदाज में हुई मौत ने पुलिस को उस पुराने मामले को दोबारा खोलने पर मजबूर कर दिया है.

ये कहानी है गाजियाबाद के भारत सिटी सोसाइटी की, जहां एक सामान्य दिखने वाला परिवार अंदर से टूटा-बिखरा था. एक सुसाइड नोट, जिसमें लिखे थे सॉरी पापा. लेकिन ये शब्द एक गहरी साजिश, पारिवारिक उलझनों और भावनात्मक पीड़ा की कहानी छिपाए हुए थे. परिवार में तीन पत्नियां, पांच बच्चे सभी एक ही फ्लैट में रहते हैं, लेकिन ये साथ सिर्फ दिखावा था.अब पुलिस के सामने आने वाले दिनों में कई और सवाल खड़े हैं. लगभग चार साल से घर में कोई टीवी नहीं, कोई दोस्त नहीं. तीनों बहनें पूरी तरह अलग-थलग पड़ गईं.

क्या सचमुच में तीनों बहनों की दुनिया कोरियन कल्चर में बस गई थी? वे सोशल मीडिया पर कोरियन नामों से एक्टिव थीं ली नो भैया, कुइना दीदी जैसे नामों से रिश्ते जोड़तीं. कोरियन टीवी सीरीज के-पॉप म्यूजिक और गेम्स उनकी जिंदगी बन गए थे. डायरी में लिखा था- वी लव कोरियन. लव, लव, लव. कोरियन वाज अवर लाइफ. लेकिन पिता चेतन को ये पसंद नहीं था. अब गाजियाबाद पुलिस जांच कर रही है कि क्या सच में सुसाइड था या फिर कुछ और?

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket