Monday, 06 Apr 2026 | 07:37 PM

Trending :

देवास में सिविल लाइन थाने के निर्माण का विरोध:हिंदू समाज के लोगों ने धार्मिक स्थान को बचाने की मांग की, अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा Tej Patta Health Benefits | natural ayurvedic remedies for health | तेज पत्ता के फायदे | home remedies for cough cold hindi | West Bengal CS SC Slams Judicial Officers Attack एसएटीआई कॉलेज में 7 माह वेतन न मिलने पर हड़ताल:120 कर्मचारी अनिश्चितकालीन आंदोलन पर, फंड होने के बावजूद भुगतान न होने के आरोप ‘भूत बंगला’ के इवेंट में प्रियदर्शन-परेश रावल गिरते-गिरते बचे:अक्षय कुमार कहा- टीम के साथ ऐसे छोटे-मोटे हॉरर मोमेंट्स चलते रहते हैं ‘भूत बंगला’ के इवेंट में प्रियदर्शन-परेश रावल गिरते-गिरते बचे:अक्षय कुमार कहा- टीम के साथ ऐसे छोटे-मोटे हॉरर मोमेंट्स चलते रहते हैं
EXCLUSIVE

Grooms Brother Decapitated, Youth Stabbed, Wife Scalded

MP दिनभर: MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

.

दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास.

1. मंत्री के बंगले में चोरी, ट्रॉफियां तक ले गए चोर

भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी बंगले में चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चोर स्टोर रूम में रखी शील्ड और ट्रॉफियां तक समेट ले गए। हैरानी की बात यह है कि बंगले में CCTV कैमरे तक नहीं लगे थे, जिससे जांच में शुरुआती दिक्कत आ रही है। घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

2. चाकुओं से गोदा, आंतें बाहर आईं; दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

मंदसौर में पुरानी रंजिश ने खौफनाक रूप ले लिया। आरोपियों ने युवक को चाकुओं से गोद दिया, जिससे उसकी आंतें तक बाहर आ गईं। हमलावरों ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि विवाद पिछले एक महीने से चल रहा था। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पढ़ें पूरी खबर

3. 9 अप्रैल तक आंधी-बारिश अलर्ट, 24 जिलों में असर

मध्यप्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। ग्वालियर समेत 24 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 9 अप्रैल तक यह सिस्टम सक्रिय रहेगा और कई जगह तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। किसानों और आम लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। पढ़ें पूरी खबर

4. पत्नी पर उबलती चाय फेंकी, बोली- अब जेल भेजूंगी

छतरपुर में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी पर उबलती चाय फेंक दी। महिला काम पर जाने की जिद कर रही थी, जिसका पति विरोध कर रहा था। इसी बात पर विवाद इतना बढ़ा कि उसने हमला कर दिया। महिला गंभीर रूप से झुलस गई और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि अब वह पति को जेल भिजवाकर ही दम लेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर

5. ट्रक से भिड़ी कार, दूल्हे के भाई की गर्दन अलग; 4 मौतें

इंदौर में दर्दनाक सड़क हादसे में बारात से लौट रहे 4 लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार अचानक ब्रेक लगाए ट्रक में जा घुसी, जिसमें दूल्हे के भाई की गर्दन कटकर अलग हो गई। हादसे में 8 लोग घायल हैं। प्रारंभिक जांच में ड्राइवर के नशे में होने की बात सामने आई है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर

6. चूरन नोट गैंग का पर्दाफाश, 10 गुना मुनाफे का झांसा

ग्वालियर में पुलिस ने चूरन नोट गैंग का भंडाफोड़ किया है। आरोपी असली नोट दिखाकर 10 गुना मुनाफे का लालच देते थे और फिर नकली नोट थमा देते थे। एक डेयरी व्यवसायी को इसी तरह ठगा गया। पुलिस ने डिलीवरी देने आए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार हैं। गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और कई लोगों को निशाना बना चुका है। पढ़ें पूरी खबर

7. तालाब में नहाते समय डूबे 3 दोस्त, तीनों इकलौते बेटे थे

अशोकनगर में तालाब में नहाने गए 6 दोस्तों में से 3 की डूबकर मौत हो गई। सभी को तैरना नहीं आता था और मस्ती करते-करते गहरे पानी में चले गए। मृतकों का इकलौता बेटा होना परिवारों के लिए और भी बड़ा सदमा बन गया है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर

पॉजिटिव खबर

8. उज्जैन साइंस सिटी: बिना छुए बजेगा म्यूजिक, बच्चे बनेंगे वैज्ञानिक

उज्जैन में साइंस सिटी बच्चों के लिए आकर्षण का नया केंद्र बन गई है। यहां बिना हाथ लगाए म्यूजिक बजाने जैसे प्रयोग देखने को मिलेंगे। बच्चे खुद एक्सपेरिमेंट करके विज्ञान को समझ सकेंगे। हाईटेक लैब्स में प्रैक्टिकल लर्निंग की सुविधा दी गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसका उद्घाटन किया। यह पहल विज्ञान को आसान और रोचक बनाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। पढ़ें पूरी खबर

खबर जरा हटके

9. महुआ का शौकीन बाघ, ग्रामीण का थैला उठा ले गया

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ का अनोखा वीडियो सामने आया है। बाघ ग्रामीण द्वारा इकट्ठा किए गए महुआ के थैले को उठाकर ले गया। यह घटना जंगल के किनारे की है, जहां ग्रामीण महुआ बीन रहे थे। बाघ का इस तरह भोजन में रुचि दिखाना चर्चा का विषय बना हुआ है। वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। पढ़ें पूरी खबर

कल का बिग इवेंट

10. इंदौर में कल 80 हजार लोगों के लिए महाभोज

इंदौर में भव्य महाभोज की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रंजीत हनुमान मंदिर में भट्टी पूजन के साथ प्रसादी बनाने का काम शुरू हुआ। करीब 15 क्विंटल बेसन और शक्कर, साथ ही 90 डिब्बे घी का उपयोग होगा। 80 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं के लिए नुक्ती तैयार की जाएगी। आयोजन को लेकर भक्तों में खासा उत्साह है और व्यवस्थाएं बड़े स्तर पर की जा रही हैं। पढ़ें पूरी खबर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
New Zealand defeat Sri Lanka by 61 runs. (Picture Credit: AP)

February 26, 2026/
2:54 am

आखरी अपडेट:26 फरवरी, 2026, 02:54 IST उपमुख्यमंत्री ने प्रदर्शनकारी युवाओं को आश्वस्त करते हुए इस बात पर जोर दिया कि...

Sharjeel Imam Gets 10-Day Interim Bail

March 20, 2026/
4:32 pm

नई दिल्ली3 मिनट पहले कॉपी लिंक तिहाड़ जेल से निकलकर परिवार की कार में बैठे शरजील इमाम। दिल्ली दंगा (2020)...

AIIMS Bhopal: Guard Catches Phone Thief

March 21, 2026/
5:39 pm

ईद उल फितर का त्योहार होने से शनिवार को छुट्टी रही। सरकारी अस्पतालों की ओपीडी बंद है, जिससे परिसर खाली...

Former ace Tennis star Leander Paes joins BJP.

March 31, 2026/
1:30 pm

आखरी अपडेट:मार्च 31, 2026, 13:30 IST 2026 के तमिलनाडु चुनाव में द्रमुक के नेतृत्व वाली एसपीए बनाम अन्नाद्रमुक के नेतृत्व...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितनी मुश्किल? परीक्षण की राय जानें

March 15, 2026/
6:50 pm

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने रविवार को राज्य की तारीखों का ऐलान कर...

भोपाल नगर निगम घोटाला- अपर आयुक्त सेवतकर को हटाया:लोकायुक्त ने की थी FIR; बजट से पहले कमिश्नर ने हटाकर दूसरे को सौंपा वित्त विभाग

March 15, 2026/
12:05 am

भोपाल नगर निगम की वित्त एवं लेखा शाखा में अपर आयुक्त गुणवंत सेवतकर को कमिश्नर संस्कृति जैन ने हटा दिया।...

राजनीति

Grooms Brother Decapitated, Youth Stabbed, Wife Scalded

Grooms Brother Decapitated, Youth Stabbed, Wife Scalded

MP दिनभर: MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

.

दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास.

1. मंत्री के बंगले में चोरी, ट्रॉफियां तक ले गए चोर

भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी बंगले में चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चोर स्टोर रूम में रखी शील्ड और ट्रॉफियां तक समेट ले गए। हैरानी की बात यह है कि बंगले में CCTV कैमरे तक नहीं लगे थे, जिससे जांच में शुरुआती दिक्कत आ रही है। घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

2. चाकुओं से गोदा, आंतें बाहर आईं; दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

मंदसौर में पुरानी रंजिश ने खौफनाक रूप ले लिया। आरोपियों ने युवक को चाकुओं से गोद दिया, जिससे उसकी आंतें तक बाहर आ गईं। हमलावरों ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि विवाद पिछले एक महीने से चल रहा था। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पढ़ें पूरी खबर

3. 9 अप्रैल तक आंधी-बारिश अलर्ट, 24 जिलों में असर

मध्यप्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। ग्वालियर समेत 24 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 9 अप्रैल तक यह सिस्टम सक्रिय रहेगा और कई जगह तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। किसानों और आम लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। पढ़ें पूरी खबर

4. पत्नी पर उबलती चाय फेंकी, बोली- अब जेल भेजूंगी

छतरपुर में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी पर उबलती चाय फेंक दी। महिला काम पर जाने की जिद कर रही थी, जिसका पति विरोध कर रहा था। इसी बात पर विवाद इतना बढ़ा कि उसने हमला कर दिया। महिला गंभीर रूप से झुलस गई और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि अब वह पति को जेल भिजवाकर ही दम लेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर

5. ट्रक से भिड़ी कार, दूल्हे के भाई की गर्दन अलग; 4 मौतें

इंदौर में दर्दनाक सड़क हादसे में बारात से लौट रहे 4 लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार अचानक ब्रेक लगाए ट्रक में जा घुसी, जिसमें दूल्हे के भाई की गर्दन कटकर अलग हो गई। हादसे में 8 लोग घायल हैं। प्रारंभिक जांच में ड्राइवर के नशे में होने की बात सामने आई है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर

6. चूरन नोट गैंग का पर्दाफाश, 10 गुना मुनाफे का झांसा

ग्वालियर में पुलिस ने चूरन नोट गैंग का भंडाफोड़ किया है। आरोपी असली नोट दिखाकर 10 गुना मुनाफे का लालच देते थे और फिर नकली नोट थमा देते थे। एक डेयरी व्यवसायी को इसी तरह ठगा गया। पुलिस ने डिलीवरी देने आए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार हैं। गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और कई लोगों को निशाना बना चुका है। पढ़ें पूरी खबर

7. तालाब में नहाते समय डूबे 3 दोस्त, तीनों इकलौते बेटे थे

अशोकनगर में तालाब में नहाने गए 6 दोस्तों में से 3 की डूबकर मौत हो गई। सभी को तैरना नहीं आता था और मस्ती करते-करते गहरे पानी में चले गए। मृतकों का इकलौता बेटा होना परिवारों के लिए और भी बड़ा सदमा बन गया है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर

पॉजिटिव खबर

8. उज्जैन साइंस सिटी: बिना छुए बजेगा म्यूजिक, बच्चे बनेंगे वैज्ञानिक

उज्जैन में साइंस सिटी बच्चों के लिए आकर्षण का नया केंद्र बन गई है। यहां बिना हाथ लगाए म्यूजिक बजाने जैसे प्रयोग देखने को मिलेंगे। बच्चे खुद एक्सपेरिमेंट करके विज्ञान को समझ सकेंगे। हाईटेक लैब्स में प्रैक्टिकल लर्निंग की सुविधा दी गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसका उद्घाटन किया। यह पहल विज्ञान को आसान और रोचक बनाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। पढ़ें पूरी खबर

खबर जरा हटके

9. महुआ का शौकीन बाघ, ग्रामीण का थैला उठा ले गया

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ का अनोखा वीडियो सामने आया है। बाघ ग्रामीण द्वारा इकट्ठा किए गए महुआ के थैले को उठाकर ले गया। यह घटना जंगल के किनारे की है, जहां ग्रामीण महुआ बीन रहे थे। बाघ का इस तरह भोजन में रुचि दिखाना चर्चा का विषय बना हुआ है। वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। पढ़ें पूरी खबर

कल का बिग इवेंट

10. इंदौर में कल 80 हजार लोगों के लिए महाभोज

इंदौर में भव्य महाभोज की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रंजीत हनुमान मंदिर में भट्टी पूजन के साथ प्रसादी बनाने का काम शुरू हुआ। करीब 15 क्विंटल बेसन और शक्कर, साथ ही 90 डिब्बे घी का उपयोग होगा। 80 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं के लिए नुक्ती तैयार की जाएगी। आयोजन को लेकर भक्तों में खासा उत्साह है और व्यवस्थाएं बड़े स्तर पर की जा रही हैं। पढ़ें पूरी खबर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket