Thursday, 08 Oct 2026 | 10:20 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Sharjeel Imam Gets 10-Day Interim Bail

Sharjeel Imam Gets 10-Day Interim Bail

नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तिहाड़ जेल से निकलकर परिवार की कार में बैठे शरजील इमाम।

दिल्ली दंगा (2020) मामले में आरोपी शरजील इमाम शुक्रवार दोपहर दिल्ली की तिहाड़ जेल से बाहर आए। 9 मार्च को दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने शरजील को बीमार मां से मिलने और भाई की शादी में शामिल होने के लिए 20 मार्च से 30 मार्च की अंतरिम जमानत मंजूर की थी।

तिहाड़ से बहार निकलते ही शरजील खुश नजर आए। हालांकि उन्होंने मीडिया से बात नहीं की। वे मोबाइल पर बात करते हुए कार की तरफ बढ़े। उनके परिवार के लोग भी मीडिया को रोकते हुए नजर आए।

इमाम ने अदालत से 6 हफ्ते की राहत मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने उसे सीमित अवधि के लिए ही जमानत दी। इमाम के भाई की शादी 25 मार्च की है।

कोर्ट के बाहर शरजील की 3 तस्वीरें…

शरजील इमाम जेल से जब बाहर आए तब वे हाथ में कुछ सामान लिए नजर आए।

शरजील इमाम 2020 के दिल्ली दंगा मामले में आरोपी हैं। वे 6 साल से जेल में हैं।

तिहड़ा से निकलकर कार में बैठे शरजील मोबाइल पर किसी से बात करते दिखे।

अंतरिम जमानत पर कोर्ट की शर्तें

  • मामले से जुड़े किसी भी गवाह या व्यक्ति से संपर्क नहीं करना
  • जांच अधिकारी को अपना मोबाइल नंबर देना
  • परिवार और करीबी रिश्तेदारों के अलावा किसी अन्य व्यक्ति से मिलने की अनुमति नहीं
  • सोशल मीडिया के उपयोग पर भी रोक
  • 30 मार्च की शाम तक जेल में सरेंडर करना

जानिए 2020 दिल्ली दंगा केस में कब क्या हुआ…

फरवरी 2020: CAA यानी नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान दिल्ली के उत्तर-पूर्वी हिस्से में सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी, जिसमें 54 लोग मारे गए और 700 से ज्यादा घायल हुए। उमर खालिद, शरजील इमाम और अन्य पर दंगों का मास्टरमाइंड होने का आरोप लगा। उन पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) और IPC की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

अगस्त 2020: शरजील इमाम को गिरफ्तार किया गया।

सितंबर 2020: उमर खालिद अरेस्ट हुआ। अन्य आरोपी भी गिरफ्तार हुए।

2022: निचली अदालत ने आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं।

2022-24: कई आरोपियों ने निचली अदालतों के जमानत खारिज करने के आदेशों के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया।

9 जुलाई 2025: दिल्ली हाईकोर्ट ने आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रखा।

2 सितंबर 2025ः दिल्ली हाईकोर्ट ने आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम समेत 9 की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं।

13 अक्टूबर 2025ः शरजील इमाम ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट में अंतरिम जमानत की याचिका दायर की।

जनवरी 2026: सुप्रीम कोर्ट ने इमाम की रेगुलर बेल याचिका खारिज की, कहा- मामला गंभीर है और ट्रायल जारी रहेगा

9 मार्च 2026: ट्रायल कोर्ट ने शरजील इमाम को 10 दिन की अंतरिम जमानत दी।

………………………

यह खबर भी पढ़ें…

पुलिस बोली-दिल्ली दंगे देश में सत्ता परिवर्तन की साजिश थी: हिंसा फैलाने की कोशिश हुई; सुप्रीम कोर्ट में 177 पन्नों का हलफनामा दाखिल

2020 के दिल्ली दंगे कोई अचानक भड़की हिंसा नहीं थे, बल्कि केंद्र में सत्ता परिवर्तन करने की साजिश के तहत किए गए थे। इसका मकसद देश को कमजोर करना था। दिल्ली पुलिस ने यह बात 177 पन्नों के हलफनामे में कही है, जो अक्टूबर 2025 में सुप्रीम कोर्ट में उमर खालिद और शरजील इमाम जैसे आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर दाखिल किया गया था। पूरी खबर पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
डीपसीक के सीईओ बने सबसे अमीर एआई स्टार्टअप फाउंडर:8वीं में कॉलेज मैथ्स सुलझाने वाले लियांग अब 3.47 लाख करोड़ के मालिक हैं

July 17, 2026/
1:33 pm

चीन की एआई कंपनी डीपसीक के संस्थापक और सीईओ लियांग वेनफेंग (41) दुनिया के सबसे अमीर एआई स्टार्टअप फाउंडर बन...

अमिताभ बच्चन बोले- खाली हाथ आए थे, ऐसे ही जाएंगे:बिग बी ने जिंदगी के ‘क्यों’ और ‘कैसे’ पर किया चिंतन, खुद से सवाल-जवाब किए

April 9, 2026/
2:00 pm

एक्टर अमिताभ बच्चन ने हाल ही में जीवन और उसके अर्थ को लेकर एक नोट शेयर किया। उन्होंने बताया कि...

रेलवे ट्रैक पर मिला 70 वर्षीय एथलीट का शव:3 मेडल जीतकर भिवानी में घर जा रहा था; शताब्दी एक्सप्रेस में सवार था इंटरनेशनल खिलाड़ी

March 23, 2026/
4:07 pm

हरियाणा के भिवानी जिले के 70 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय एथलीट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत है। उम्र के इस पड़ाव पर...

RBI Plastic Notes Pilot Project Launch

July 18, 2026/
6:28 am

नई दिल्ली35 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर रिलायंस से जुड़ी रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज का वित्त वर्ष 2026-27...

फ्रांस में 100 से ज्यादा स्कूलों में चाइल्ड एब्यूज स्कैंडल:3 साल की बच्ची का 'मॉनिटर' ने रेप किया; केस की खुली सुनवाई शुरू

May 27, 2026/
1:30 pm

फ्रांस इस समय एक बड़े चाइल्ड एब्यूज स्कैंडल से जूझ रहा है। पेरिस समेत 100 से ज्यादा स्कूलों और डे-केयर...

एमजीएम कॉलेज ने फार्मासिस्ट को किया बर्खास्त:डीन के रीडर से मारपीट के बाद कार्रवाई; अन्य शिकायतों में भी जांच में दोषी पाया गया

April 30, 2026/
12:05 am

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में डीन के रीडर के साथ मारपीट करने से चर्चाओं में आए फार्मासिस्ट राकेश गोरखे के खिलाफ...

मूंगफली तिल धनिया चटनी: घर पर आधी-अधूरी मूंगफली, तिल और धनिया की चटनी, नोट कर लें रेसिपी

February 18, 2026/
11:54 pm

मूंगफली तिल धनिया चटनी: किसी की थाली में अगर मैक शामिल हो जाए तो सिंपल सा खाना भी टेस्टी लगता...

ईरान बोला- समझौता टूटा तो अमेरिका जिम्मेदार होगा:लेबनान समेत सभी मोर्चों पर जंग खत्म कराए वॉशिंगटन; हिजबुल्लाह बोला- इजराइल का कब्जा मंजूर नहीं

June 20, 2026/
6:30 am

ईरान ने कहा है कि लेबनान समेत सभी मोर्चों पर जंग खत्म कराने की जिम्मेदारी अमेरिका की है। अगर समझौते...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Sharjeel Imam Gets 10-Day Interim Bail

Sharjeel Imam Gets 10-Day Interim Bail

नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तिहाड़ जेल से निकलकर परिवार की कार में बैठे शरजील इमाम।

दिल्ली दंगा (2020) मामले में आरोपी शरजील इमाम शुक्रवार दोपहर दिल्ली की तिहाड़ जेल से बाहर आए। 9 मार्च को दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने शरजील को बीमार मां से मिलने और भाई की शादी में शामिल होने के लिए 20 मार्च से 30 मार्च की अंतरिम जमानत मंजूर की थी।

तिहाड़ से बहार निकलते ही शरजील खुश नजर आए। हालांकि उन्होंने मीडिया से बात नहीं की। वे मोबाइल पर बात करते हुए कार की तरफ बढ़े। उनके परिवार के लोग भी मीडिया को रोकते हुए नजर आए।

इमाम ने अदालत से 6 हफ्ते की राहत मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने उसे सीमित अवधि के लिए ही जमानत दी। इमाम के भाई की शादी 25 मार्च की है।

कोर्ट के बाहर शरजील की 3 तस्वीरें…

शरजील इमाम जेल से जब बाहर आए तब वे हाथ में कुछ सामान लिए नजर आए।

शरजील इमाम जेल से जब बाहर आए तब वे हाथ में कुछ सामान लिए नजर आए।

शरजील इमाम 2020 के दिल्ली दंगा मामले में आरोपी हैं। वे 6 साल से जेल में हैं।

शरजील इमाम 2020 के दिल्ली दंगा मामले में आरोपी हैं। वे 6 साल से जेल में हैं।

तिहड़ा से निकलकर कार में बैठे शरजील मोबाइल पर किसी से बात करते दिखे।

तिहड़ा से निकलकर कार में बैठे शरजील मोबाइल पर किसी से बात करते दिखे।

अंतरिम जमानत पर कोर्ट की शर्तें

  • मामले से जुड़े किसी भी गवाह या व्यक्ति से संपर्क नहीं करना
  • जांच अधिकारी को अपना मोबाइल नंबर देना
  • परिवार और करीबी रिश्तेदारों के अलावा किसी अन्य व्यक्ति से मिलने की अनुमति नहीं
  • सोशल मीडिया के उपयोग पर भी रोक
  • 30 मार्च की शाम तक जेल में सरेंडर करना

जानिए 2020 दिल्ली दंगा केस में कब क्या हुआ…

फरवरी 2020: CAA यानी नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान दिल्ली के उत्तर-पूर्वी हिस्से में सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी, जिसमें 54 लोग मारे गए और 700 से ज्यादा घायल हुए। उमर खालिद, शरजील इमाम और अन्य पर दंगों का मास्टरमाइंड होने का आरोप लगा। उन पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) और IPC की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

अगस्त 2020: शरजील इमाम को गिरफ्तार किया गया।

सितंबर 2020: उमर खालिद अरेस्ट हुआ। अन्य आरोपी भी गिरफ्तार हुए।

2022: निचली अदालत ने आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं।

2022-24: कई आरोपियों ने निचली अदालतों के जमानत खारिज करने के आदेशों के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया।

9 जुलाई 2025: दिल्ली हाईकोर्ट ने आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रखा।

2 सितंबर 2025ः दिल्ली हाईकोर्ट ने आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम समेत 9 की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं।

13 अक्टूबर 2025ः शरजील इमाम ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट में अंतरिम जमानत की याचिका दायर की।

जनवरी 2026: सुप्रीम कोर्ट ने इमाम की रेगुलर बेल याचिका खारिज की, कहा- मामला गंभीर है और ट्रायल जारी रहेगा

9 मार्च 2026: ट्रायल कोर्ट ने शरजील इमाम को 10 दिन की अंतरिम जमानत दी।

………………………

यह खबर भी पढ़ें…

पुलिस बोली-दिल्ली दंगे देश में सत्ता परिवर्तन की साजिश थी: हिंसा फैलाने की कोशिश हुई; सुप्रीम कोर्ट में 177 पन्नों का हलफनामा दाखिल

2020 के दिल्ली दंगे कोई अचानक भड़की हिंसा नहीं थे, बल्कि केंद्र में सत्ता परिवर्तन करने की साजिश के तहत किए गए थे। इसका मकसद देश को कमजोर करना था। दिल्ली पुलिस ने यह बात 177 पन्नों के हलफनामे में कही है, जो अक्टूबर 2025 में सुप्रीम कोर्ट में उमर खालिद और शरजील इमाम जैसे आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर दाखिल किया गया था। पूरी खबर पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket