Friday, 06 Nov 2026 | 04:31 PM

Trending :

Gurugram Comedy Show Mocked Women Safety

‘बिग बॉस 19’ के पूर्व कंटेस्टेंट और स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में ‘370 रुपये की बिरयानी’ वाले बयान पर चल रही कंट्रोवर्सी थमने का नाम नहीं ले रही है। अब गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले एफआईआर दर्ज की है। DLF फेज-2 थाने में दर्ज एफआईआर में कॉमेडि

.

गुरुग्राम पुलिस की ओर से बताया गया कि कॉमेडी शोर के दौरान हिमांशु जांगड़ा की ओर से महिलाओं पर की गई बेहद आपत्तिजनक और संदेहास्पद टिप्पणी के बाद की गई है। यह विवादित कार्यक्रम DLF फेज-2 स्थित “द लाफ स्टोर” में हुआ था, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद देश भर में तीखी आलोचना हो रही है।

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग की शिकायत एवं पुलिस की ओर से स्वतः संज्ञान के आधार पर धारा 67 आईटी एक्ट एवं 294, 353(3), 75(2), 75(3) BNS के तहत एफआईआर की गई है।हिमांशु जांगड़ा एवं प्रणीत मोरे को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किया गया है।

साथ ही, इस वीडियो के प्रसार को रोकने के लिए संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को कानूनी नोटिस भेजकर वीडियो हटाने की कार्रवाई भी की गई है। बता दें कि इस मामले में कॉमेडियन प्रणित मोरे के खिलाफ महाराष्ट्र साइबर पुलिस भी एफआईआर दर्ज कर चुकी है।

गुरुग्राम के साइबर सिटी स्थित “द लाफ स्टोर” में ही शो के दौरान हिमांशु जांगड़ा ने अपनी एक डेट का किस्सा सुनाते हुए यह विवादित बयान दिया था।

गुरुग्राम के “द लाफ स्टोर” में शुरू हुआ था विवाद

यह पूरा विवाद कुछ दिन पहले गुरुग्राम के साइबर सिटी स्थित ‘“द लाफ स्टोर” में आयोजित स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो से शुरू हुआ। शो के दौरान प्रणीत मोरे दर्शकों से बातचीत (क्राउड-वर्क) कर रहे थे। इसी बीच दर्शकों में बैठे गुरुग्राम के रहने वाले 22 वर्षीय वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा ने अपनी एक डेट का किस्सा बताया था।

हिमांशु ने बताया कि वह एक लड़की के साथ घूमने गया था और उसने उसके लिए 370 रुपये की चिकन बिरयानी खरीदी थी। उन्होंने आगे बताया कि जब महिला ने उन्हें घर छोड़ने के लिए कहा, तो उन्हें अपने खर्च की भरपाई के रूप में फिजिकल इंटिमेसी की उम्मीद थी।

शो में इस बात को हिमांशु ने पैसे के बदले महिला से शारीरिक संबंध बनाने और उसे जबरन एक सुनसान पार्क में ले जाने की बात को मजाक के रूप में पेश किया था। कहा था – “370 रुपए खर्च किए हैं, वसूल तो करूंगा”।

‘370 रुपये की बिरयानी’ केस में अब तक क्या-क्या हुआ…

प्रणीत मोरे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो अपलोड कर माफी मांगी थी।

सोशल मीडिया पर विरोध के बाद प्रणित ने मांगी थी माफी

इंस्टाग्राम और एक्स सहित कई प्लेटफॉर्म पर लोगों ने जांगड़ा के कमेंट की आलोचना की। विरोध बढ़ने के बाद प्रणित मोरे ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। इंस्टाग्राम स्टोरी में मोरे ने लिखा-

QuoteImage

हाल ही में वायरल हुई क्लिप को लेकर मिली आलोचनाओं को मैं स्वीकार करता हूं। दर्शक के कमेंट्स मेरे विचार नहीं हैं। मुझे उस समय बेहतर जवाब देना चाहिए था। हमने वीडियो हटा दिया है। मैं माफी मांगता हूं और भविष्य में ऐसे मामलों को अधिक जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ संभालूंगा।

QuoteImage

  • मुझे उसी वक्त रोकना चाहिए था : प्रणीत ने माना कि वे चाहते तो उस व्यक्ति को तभी रोक सकते थे या विरोध कर सकते थे। लेकिन ऐसा न करके उन्होंने उसे एक प्लेटफॉर्म दिया, जिससे मामला और बढ़ गया। प्रणीत ने कहा कि इससे जिन लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं, उनसे वे माफी मांगते हैं।
  • लोगों से एक और मौका देने की अपील : प्रणीत ने यह भी कहा था कि वे मामले में चल रही लीगल प्रोसीडिंग में अधिकारियों का पूरा सहयोग कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से उन्हें एक और मौका देने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि इस घटना से उन्हें सीख मिली है और वे खुद पर काम कर रहे हैं। भविष्य में उनके कंटेंट और काम में भी यह बदलाव देखने को मिलेगा।

हिमांशु जांगड़ा को नौकरी से निकाला गया

स्टारविक डिजाइन ने इस मामले में जांगड़ा पर एक्शन लेते हुए उन्हें नौकरी से निकाल दिया था। कंपनी के फाउंडर विवेक विश्वकर्मा ने एक वीडियो बयान जारी कर कहा था, “पिछले 24 घंटों में मुझे हमारे एक कर्मचारी हिमांशु जांगड़ा को लेकर सैकड़ों मैसेज, ईमेल और फोन कॉल आए हैं। आप सभी की तरह मैंने भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो क्लिप्स देखे हैं।

मैं साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि उन वीडियो में दिखाई गई बातें आपत्तिजनक हैं। मैं उन बातों से सहमत नहीं हूं। हमारी कंपनी भी ऐसे विचारों का समर्थन नहीं करती और न ही हम चाहते हैं कि ऐसी बातें युवाओं को प्रभावित करें।”

विवाद बढ़ने पर हिमांशु ने भी वीडियो जारी किया था

विवाद बढ़ने पर हिमांशु ने भी वीडियो जारी कर सफाई दी थी। कहा था कि उन्होंने जिस लड़की का जिक्र किया था, उसे उन्होंने सच में डेट किया था, लेकिन शो में सुनाई गई कहानी पूरी तरह सच नहीं थी। उन्होंने कहानी के कुछ हिस्सों को मनोरंजन के उद्देश्य से बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया था। उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ शब्दों का इस्तेमाल गलत था और इसके लिए उन्होंने फिर से माफी मांगी।

हिमांशु ने आगे कहा था कि उनकी ऐसी कोई सोच या मंशा नहीं थी। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्होंने हमेशा अपनी महिला सहकर्मियों के साथ अच्छे प्रोफेशनल रिलेशन बनाए हैं और उन्हें शो में कही गई बातों पर अफसोस है।

यूट्यूबर एल्विश यादव ने भी कसा था तंज

हरियाणा के रहने वाले यूट्यूबर एल्विश यादव ने इस मामले को लेकर पोस्ट कर बिना नाम लिए प्रणित मोरे पर तंज कसा था। उन्होंने X पर लिखा, “370 रुपए की बिरयानी ने दो चीजें एक्सपोज कर दीं। एक आदमी को लगा कि सहमति की भी कोई कीमत होती है, जबकि एक कॉमेडियन को लगा कि हर असहज चुप्पी को मजाक से छिपाया जा सकता है। बिरयानी तो दम पर बनी थी, लेकिन विवाद अहंकार पर बना।”

—————————–

‘बिरयानी 370’ से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

‘बिरयानी के 370 वसूलूंगा’ कहने वाले शख्स की नौकरी गई:कंपनी ने लिया एक्शन, विवाद के बीच प्रणित मोरे ने डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट

₹370 बिरयानी विवाद, कॉमेडियन प्रणीत मोरे की माफी:महिलाओं पर भद्दे कमेंट पर कहा- मैं नफरत का हकदार, लेकिन एक मौका दें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ईरान बोला- न युद्ध से पीछे हटेंगे, न बातचीत से:धमकियों के आगे नहीं झुकेंगे, अपने लोगों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता

June 9, 2026/
6:58 am

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने कहा है कि उनके देश की सबसे बड़ी प्राथमिकता राष्ट्रीय सुरक्षा और लोगों की...

बेंगलुरु पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर पहुंचा:कोलकाता की प्लेऑफ राह मुश्किल हुई, पंजाब के लिए आज जीत जरूरी; IPL में प्लेऑफ का गणित

May 14, 2026/
5:10 am

IPL 2026 के लीग स्टेज में अब 13 मैच बाकी हैं। मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ से बाहर...

छिंदवाड़ा में मंडप में हाई-वोल्टेज ड्रामा:दुल्हन ने दूल्हे की जगह प्रेमी को पहनाई वरमाला, बारात खाली हाथ लौटी

April 30, 2026/
12:23 am

छिंदवाड़ा जिले के उमरेठ में एक शादी समारोह के दौरान दुल्हन ने भरे मंडप में दूल्हे की जगह अपने प्रेमी...

रोहित चंदेल की गिरफ्तारी पर को-स्टार ने किया रिएक्ट:एक्ट्रेस मदिराक्षी मुंडले बोलीं- दोनों पक्षों की बात सुनना जरूरी; अभी सिर्फ एक पक्ष सामने आया

July 12, 2026/
3:20 pm

टीवी एक्टर रोहित चंदेल के मामले पर टीवी शो ‘सैराब’ की उनकी को-स्टार मदिराक्षी मुंडले ने रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Gurugram Comedy Show Mocked Women Safety

Gurugram Comedy Show Mocked Women Safety

‘बिग बॉस 19’ के पूर्व कंटेस्टेंट और स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में ‘370 रुपये की बिरयानी’ वाले बयान पर चल रही कंट्रोवर्सी थमने का नाम नहीं ले रही है। अब गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले एफआईआर दर्ज की है। DLF फेज-2 थाने में दर्ज एफआईआर में कॉमेडि

.

गुरुग्राम पुलिस की ओर से बताया गया कि कॉमेडी शोर के दौरान हिमांशु जांगड़ा की ओर से महिलाओं पर की गई बेहद आपत्तिजनक और संदेहास्पद टिप्पणी के बाद की गई है। यह विवादित कार्यक्रम DLF फेज-2 स्थित “द लाफ स्टोर” में हुआ था, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद देश भर में तीखी आलोचना हो रही है।

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग की शिकायत एवं पुलिस की ओर से स्वतः संज्ञान के आधार पर धारा 67 आईटी एक्ट एवं 294, 353(3), 75(2), 75(3) BNS के तहत एफआईआर की गई है।हिमांशु जांगड़ा एवं प्रणीत मोरे को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किया गया है।

साथ ही, इस वीडियो के प्रसार को रोकने के लिए संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को कानूनी नोटिस भेजकर वीडियो हटाने की कार्रवाई भी की गई है। बता दें कि इस मामले में कॉमेडियन प्रणित मोरे के खिलाफ महाराष्ट्र साइबर पुलिस भी एफआईआर दर्ज कर चुकी है।

गुरुग्राम के साइबर सिटी स्थित “द लाफ स्टोर” में ही शो के दौरान हिमांशु जांगड़ा ने अपनी एक डेट का किस्सा सुनाते हुए यह विवादित बयान दिया था।

गुरुग्राम के “द लाफ स्टोर” में शुरू हुआ था विवाद

यह पूरा विवाद कुछ दिन पहले गुरुग्राम के साइबर सिटी स्थित ‘“द लाफ स्टोर” में आयोजित स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो से शुरू हुआ। शो के दौरान प्रणीत मोरे दर्शकों से बातचीत (क्राउड-वर्क) कर रहे थे। इसी बीच दर्शकों में बैठे गुरुग्राम के रहने वाले 22 वर्षीय वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा ने अपनी एक डेट का किस्सा बताया था।

हिमांशु ने बताया कि वह एक लड़की के साथ घूमने गया था और उसने उसके लिए 370 रुपये की चिकन बिरयानी खरीदी थी। उन्होंने आगे बताया कि जब महिला ने उन्हें घर छोड़ने के लिए कहा, तो उन्हें अपने खर्च की भरपाई के रूप में फिजिकल इंटिमेसी की उम्मीद थी।

शो में इस बात को हिमांशु ने पैसे के बदले महिला से शारीरिक संबंध बनाने और उसे जबरन एक सुनसान पार्क में ले जाने की बात को मजाक के रूप में पेश किया था। कहा था – “370 रुपए खर्च किए हैं, वसूल तो करूंगा”।

‘370 रुपये की बिरयानी’ केस में अब तक क्या-क्या हुआ…

प्रणीत मोरे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो अपलोड कर माफी मांगी थी।

प्रणीत मोरे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो अपलोड कर माफी मांगी थी।

सोशल मीडिया पर विरोध के बाद प्रणित ने मांगी थी माफी

इंस्टाग्राम और एक्स सहित कई प्लेटफॉर्म पर लोगों ने जांगड़ा के कमेंट की आलोचना की। विरोध बढ़ने के बाद प्रणित मोरे ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। इंस्टाग्राम स्टोरी में मोरे ने लिखा-

QuoteImage

हाल ही में वायरल हुई क्लिप को लेकर मिली आलोचनाओं को मैं स्वीकार करता हूं। दर्शक के कमेंट्स मेरे विचार नहीं हैं। मुझे उस समय बेहतर जवाब देना चाहिए था। हमने वीडियो हटा दिया है। मैं माफी मांगता हूं और भविष्य में ऐसे मामलों को अधिक जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ संभालूंगा।

QuoteImage

  • मुझे उसी वक्त रोकना चाहिए था : प्रणीत ने माना कि वे चाहते तो उस व्यक्ति को तभी रोक सकते थे या विरोध कर सकते थे। लेकिन ऐसा न करके उन्होंने उसे एक प्लेटफॉर्म दिया, जिससे मामला और बढ़ गया। प्रणीत ने कहा कि इससे जिन लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं, उनसे वे माफी मांगते हैं।
  • लोगों से एक और मौका देने की अपील : प्रणीत ने यह भी कहा था कि वे मामले में चल रही लीगल प्रोसीडिंग में अधिकारियों का पूरा सहयोग कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से उन्हें एक और मौका देने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि इस घटना से उन्हें सीख मिली है और वे खुद पर काम कर रहे हैं। भविष्य में उनके कंटेंट और काम में भी यह बदलाव देखने को मिलेगा।

हिमांशु जांगड़ा को नौकरी से निकाला गया

स्टारविक डिजाइन ने इस मामले में जांगड़ा पर एक्शन लेते हुए उन्हें नौकरी से निकाल दिया था। कंपनी के फाउंडर विवेक विश्वकर्मा ने एक वीडियो बयान जारी कर कहा था, “पिछले 24 घंटों में मुझे हमारे एक कर्मचारी हिमांशु जांगड़ा को लेकर सैकड़ों मैसेज, ईमेल और फोन कॉल आए हैं। आप सभी की तरह मैंने भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो क्लिप्स देखे हैं।

मैं साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि उन वीडियो में दिखाई गई बातें आपत्तिजनक हैं। मैं उन बातों से सहमत नहीं हूं। हमारी कंपनी भी ऐसे विचारों का समर्थन नहीं करती और न ही हम चाहते हैं कि ऐसी बातें युवाओं को प्रभावित करें।”

विवाद बढ़ने पर हिमांशु ने भी वीडियो जारी किया था

विवाद बढ़ने पर हिमांशु ने भी वीडियो जारी कर सफाई दी थी। कहा था कि उन्होंने जिस लड़की का जिक्र किया था, उसे उन्होंने सच में डेट किया था, लेकिन शो में सुनाई गई कहानी पूरी तरह सच नहीं थी। उन्होंने कहानी के कुछ हिस्सों को मनोरंजन के उद्देश्य से बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया था। उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ शब्दों का इस्तेमाल गलत था और इसके लिए उन्होंने फिर से माफी मांगी।

हिमांशु ने आगे कहा था कि उनकी ऐसी कोई सोच या मंशा नहीं थी। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्होंने हमेशा अपनी महिला सहकर्मियों के साथ अच्छे प्रोफेशनल रिलेशन बनाए हैं और उन्हें शो में कही गई बातों पर अफसोस है।

यूट्यूबर एल्विश यादव ने भी कसा था तंज

हरियाणा के रहने वाले यूट्यूबर एल्विश यादव ने इस मामले को लेकर पोस्ट कर बिना नाम लिए प्रणित मोरे पर तंज कसा था। उन्होंने X पर लिखा, “370 रुपए की बिरयानी ने दो चीजें एक्सपोज कर दीं। एक आदमी को लगा कि सहमति की भी कोई कीमत होती है, जबकि एक कॉमेडियन को लगा कि हर असहज चुप्पी को मजाक से छिपाया जा सकता है। बिरयानी तो दम पर बनी थी, लेकिन विवाद अहंकार पर बना।”

—————————–

‘बिरयानी 370’ से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

‘बिरयानी के 370 वसूलूंगा’ कहने वाले शख्स की नौकरी गई:कंपनी ने लिया एक्शन, विवाद के बीच प्रणित मोरे ने डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट

₹370 बिरयानी विवाद, कॉमेडियन प्रणीत मोरे की माफी:महिलाओं पर भद्दे कमेंट पर कहा- मैं नफरत का हकदार, लेकिन एक मौका दें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket