Sunday, 05 Apr 2026 | 03:54 PM

Trending :

संगरूर के युवक की करंट लगने से मौत:एपमी में कंबाइन साफ करते समय हादसा, गांव में हुआ अंतिम संस्कार रात में सोने से पहले करें यह 5 मिनट का काम, रातभर चैन की नींद सोएंगे, थकान भी होगी छूमंतर ! चेक बाउंस केस में महिला को 6 माह की सजा:हरदा में मुख्यमंत्री आवास योजना के लोन भुगतान में हुई थी चूक ट्रम्प बोले- ईरान पर आफत टूटने वाली है:सेंसेक्स-निफ्टी में लगातार तीसरे दिन आएगी बढ़त या फिर गिरावट? 5 फैक्टर्स पर टिका मार्केट फल है या चमत्कार? गांवों में इसे कहते ‘पेट का डॉक्टर’, गर्मी में जरूर करें सेवन, जानें चौंकाने वाले फायदे ट्रक की टक्कर से 3 गायों की मौत:बैल मृत साथियों को उठाने का प्रयास करता दिखा, वीडियो वायरल
EXCLUSIVE

Gwalior Property Tax Relief | 50% Discount Till March 31, 2026

Gwalior Property Tax Relief | 50% Discount Till March 31, 2026

ग्वालियर नगर निगम ने शहर के नागरिकों को संपत्ति कर जमा करने पर विशेष छूट की घोषणा की है। 31 मार्च 2026 तक वर्तमान वर्ष का बकाया संपत्ति कर जमा करने पर करदाताओं को 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

.

निगम आयुक्त संघ प्रिय ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। निर्धारित समयसीमा के बाद करदाताओं को संपत्ति कर की पूरी राशि का भुगतान करना होगा।

यह निर्णय नगर निगम की मौजूदा आर्थिक स्थिति को देखते हुए लिया गया है। निगम वर्तमान में आर्थिक तंगी से जूझ रहा है और उसे बड़े फंड की आवश्यकता है। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे क्षेत्र में जाकर नागरिकों को इस योजना की जानकारी दें और अधिक से अधिक कर वसूली सुनिश्चित करें।

नगर निगम ने अब तक लगभग 101 करोड़ रुपए का संपत्ति कर वसूल किया है। 31 मार्च तक 125 करोड़ रुपये वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य को हर हाल में पूरा करने के लिए सभी अधिकारियों को सक्रिय रूप से काम करने के निर्देश दिए हैं।

लक्ष्य के अनुरूप वसूली नहीं होने पर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने सभी संपत्ति कर उपायुक्तों और राजस्व निरीक्षकों को आगामी सात दिनों का विशेष लक्ष्य दिया है। आयुक्त ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित लक्ष्य के अनुसार वसूली नहीं हुई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसके अतिरिक्त, ग्वालियर नगर निगम द्वारा जारी सूची में कई शासकीय कार्यालय भी शामिल हैं जिन्होंने अपने सेवा कर अब तक जमा नहीं किए हैं। इन बकायादारों पर लगभग 200 करोड़ रुपए की राशि लंबित है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ऋषिकेश में बनेगा दिव्यांगों के लिए हाईटेक इंडोर बैडमिंटन हॉल:62.67 लाख का फंड मंजूर; प्रतिभाओं को मिलेगा नेशनल-इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म

April 3, 2026/
6:07 pm

उत्तराखंड के मेधावी दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। राज्य में पहली बार खास तौर...

authorimg

April 4, 2026/
1:37 pm

क्या आप जानते हैं कि एक छोटा सा ‘किस’ (Kiss) आपको उम्र भर के लिए दिमागी बीमारी दे सकता है?...

कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला:विदेश मंत्रालय बोला- ईरान ने हद पार की; ईरान की धमकी- लारीजारी की हत्या का बदला लेंगे

March 19, 2026/
7:03 am

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 20वां दिन है। ईरान ने बुधवार रात को कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट...

कॉलेजों में नए पाठ्यक्रम शुरू कराने का मुद्दा विधानसभा पहुंचा:उच्च शिक्षा मंत्री बोले-कॉलेजों का परीक्षण किया, जगह होने पर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्वीकृत करेंगे

February 24, 2026/
8:28 am

सागर की खुरई विधानसभा क्षेत्र के खुरई, बांदरी और मालथौन कॉलेज में नए पाठ्यक्रम शुरू कराने, स्टाफ बढ़ाने और स्पोर्ट्स...

शिवपुरी में गर्लफ्रेंड को भगाने पहुंचे प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या:परिजनों ने घर में बंधक बनाकर रात भर मारा, आज होनी थी लड़की की सगाई

March 30, 2026/
6:20 pm

शिवपुरी के कोलारस कस्बे में अपनी गर्लफ्रेंड को घर से भगाकर ले जाने पहुंचे एक युवक की परिजनों ने पीट-पीटकर...

Gaza Board Peace Meeting 2026; Donald Trump India

February 20, 2026/
7:48 am

वॉशिंगटन डीसी16 घंटे पहले कॉपी लिंक अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में गुरुवार को बोर्ड ऑफ पीस की पहली मीटिंग हुई।...

विक्की कौशल बोले- धुरंधर 2 फिल्म मेकिंग का गोल्ड स्टैंडर्ड:कहा- रणवीर सिंह की एक्टिंग का कोई मुकाबला नहीं; फिल्म की पूरी टीम को धुरंधर बताया

April 1, 2026/
4:01 pm

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का रिव्यू शेयर किया है। विक्की ने सोशल...

हेल्थ & फिटनेस

राजनीति

Gwalior Property Tax Relief | 50% Discount Till March 31, 2026

Gwalior Property Tax Relief | 50% Discount Till March 31, 2026

ग्वालियर नगर निगम ने शहर के नागरिकों को संपत्ति कर जमा करने पर विशेष छूट की घोषणा की है। 31 मार्च 2026 तक वर्तमान वर्ष का बकाया संपत्ति कर जमा करने पर करदाताओं को 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

.

निगम आयुक्त संघ प्रिय ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। निर्धारित समयसीमा के बाद करदाताओं को संपत्ति कर की पूरी राशि का भुगतान करना होगा।

यह निर्णय नगर निगम की मौजूदा आर्थिक स्थिति को देखते हुए लिया गया है। निगम वर्तमान में आर्थिक तंगी से जूझ रहा है और उसे बड़े फंड की आवश्यकता है। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे क्षेत्र में जाकर नागरिकों को इस योजना की जानकारी दें और अधिक से अधिक कर वसूली सुनिश्चित करें।

नगर निगम ने अब तक लगभग 101 करोड़ रुपए का संपत्ति कर वसूल किया है। 31 मार्च तक 125 करोड़ रुपये वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य को हर हाल में पूरा करने के लिए सभी अधिकारियों को सक्रिय रूप से काम करने के निर्देश दिए हैं।

लक्ष्य के अनुरूप वसूली नहीं होने पर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने सभी संपत्ति कर उपायुक्तों और राजस्व निरीक्षकों को आगामी सात दिनों का विशेष लक्ष्य दिया है। आयुक्त ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित लक्ष्य के अनुसार वसूली नहीं हुई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसके अतिरिक्त, ग्वालियर नगर निगम द्वारा जारी सूची में कई शासकीय कार्यालय भी शामिल हैं जिन्होंने अपने सेवा कर अब तक जमा नहीं किए हैं। इन बकायादारों पर लगभग 200 करोड़ रुपए की राशि लंबित है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.