Monday, 14 Sep 2026 | 04:31 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Health Tips: सिर्फ 5 दाना भिगोकर खायें ये चीज, बॉडी को मिलेगी फौलादी एनर्जी, दौड़ने पर नहीं फूलेगी सांस

ask search icon

Last Updated:

Munakka Khane Ke Fayde: लोग अपनी सेहत को लेकर काफी चिंतित रहते हैं. इसके लिए लोग दौड़ लगाते हैं, टहलते हैं और एक्सरसाइज करते हैं. हालांकि, ये सब करने में कई लोगों की सांस फूलने लगती है. ये हर उम्र के लोगों के साथ होता है. सांस फूलने की दिक्कत कई युवाओं को भी होती है. जो अलग-अलग भर्तियों की तैयारी के लिए ग्राउंड पर पसीना बहाते हैं. यदि आपको भी चलते या दौड़ते हुए सांस फूलने की दिक्कत होती है तो आज हम आपको इसका हल बताने जा रहे हैं. इसकी मदद से आपकी सांसे तेजी से नहीं फूलेंगी. इसके साथ ही आपकी बॉडी में पावर भी आ जाएगी.

अगर शरीर सेहतमंद है तो आप कई बीमारियों से बचे रहते हैं. आयुर्वेद के पास औषधियों का खजाना है, जिनके सेवन से चुस्त-दुरुस्त रहा जा सकता है. कई फायदों से भरपूर मुनक्का भी ऐसी ही शक्तिशाली औषधि है. इसे प्राकृतिक टॉनिक माना जाता है. मुनक्का शरीर को ताकत देता है, खून बढ़ाता है, स्टैमिना सुधारता है और सांस फूलने की समस्या में राहत प्रदान करता है. रोजाना इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है.

मुनक्का का रोजाना थोड़ी मात्रा में सेवन बेहद लाभदायी है. मुनक्का खाने से थकान, कमजोरी और एनीमिया जैसी समस्याएं दूर हो सकती हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, यह फेफड़ों को मजबूत बनाने और खून बढ़ाने में विशेष रूप से फायदेमंद है. आयुर्वेद में मुनक्का को शीतल, मधुर और रसायन गुणों वाला माना गया है. यह वात-पित्त दोष को शांत करता है तथा शरीर के सूखेपन को कम करता है. आचार्य चरक ने इसे बलवर्धक और रक्तवर्धक द्रव्य बताया है, जो शरीर के सभी ऊतकों को पोषण प्रदान करता है.

एक्सपर्ट्स के अनुसार, प्रतिदिन 4 से 5 मुनक्का गुनगुने दूध या पानी में भिगोकर सुबह खाने से एनीमिया में अच्छा फायदा मिलता है. रात को मुनक्का को पानी में उबालकर पीने से नींद गहरी आती है और तनाव कम होता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स याददाश्त और एकाग्रता बढ़ाने में मदद करते हैं, जो छात्रों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बता दें कि सूखी खांसी, मुंह सूखना, थकान और गर्मी से जुड़ी समस्याओं में मुनक्का उपयोगी सिद्ध होता है. यह फेफड़ों को नरम बनाता है और राहत प्रदान करता है. साथ ही मुनक्का आयरन, कॉपर और प्राकृतिक शुगर से भरपूर होता है, जो हीमोग्लोबिन बनाने की प्रक्रिया को तेज करता है और एनीमिया दूर करने में मदद करता है. यह ब्लड प्यूरीफिकेशन का काम करता है, जिससे थकान और चक्कर आने की समस्या धीरे-धीरे कम होती है. इसके अलावा यह प्राकृतिक एनर्जी बूस्टर है जो तुरंत ग्लूकोज प्रदान कर ताकत बढ़ाता है. इसके अलावा मुनक्का शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करता है और कई बीमारियों से बचाव में सहायक है.

मुनक्का पाचन तंत्र पर भी प्रभावी है. यह कब्ज और एसिडिटी में राहत देने में मदद करता है. वहीं, आयुर्वेद में मुनक्का को उसके गुणों के कारण महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है. हालांकि, कुछ सावधानियां जरूरी हैं. डायबिटीज के मरीजों को इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए. इसके अधिक सेवन से दस्त लग सकते हैं. ठंडी प्रकृति वाले लोगों को संयम से सेवन करना चाहिए. किसी भी उपयोग से पहले आयुर्वेदिक डॉक्टर से सलाह अवश्य लें.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 अप्रैल को आएंगी हिमाचल:शिमला, अटल टनल और पालमपुर का दौरा तय, 2 मई को वापस लौटेंगी दिल्ली, रिट्रीट में रुकेंगी

April 16, 2026/
2:31 pm

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 अप्रैल से छह दिन के दौरे पर हिमाचल प्रदेश आ रही हैं। राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा जारी...

रुपया 95.58 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर:इस वित्त वर्ष डॉलर के मुकाबले 11% गिरा, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर

March 30, 2026/
3:34 pm

भारतीय रुपया आज यानी 30 मार्च को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88 पैसे कमजोर होकर 95.22 प्रति डॉलर के स्तर...

Gold Prices Surge ₹368, Silver ₹2.41 Lakh; 2026 Updates

April 10, 2026/
1:51 pm

नई दिल्ली13 मिनट पहले कॉपी लिंक सोना-चांदी के दाम में शुक्रवार को तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA)...

Television Side Effects; TV Screen Time Health Risk

March 29, 2026/
4:30 am

2 घंटे पहलेलेखक: अदिति ओझा कॉपी लिंक “बस एक और… आखिरी एपिसोड” यह सोचकर टीवी पर लोग बिंज वॉचिंग करते...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Health Tips: सिर्फ 5 दाना भिगोकर खायें ये चीज, बॉडी को मिलेगी फौलादी एनर्जी, दौड़ने पर नहीं फूलेगी सांस

ask search icon

Last Updated:

Munakka Khane Ke Fayde: लोग अपनी सेहत को लेकर काफी चिंतित रहते हैं. इसके लिए लोग दौड़ लगाते हैं, टहलते हैं और एक्सरसाइज करते हैं. हालांकि, ये सब करने में कई लोगों की सांस फूलने लगती है. ये हर उम्र के लोगों के साथ होता है. सांस फूलने की दिक्कत कई युवाओं को भी होती है. जो अलग-अलग भर्तियों की तैयारी के लिए ग्राउंड पर पसीना बहाते हैं. यदि आपको भी चलते या दौड़ते हुए सांस फूलने की दिक्कत होती है तो आज हम आपको इसका हल बताने जा रहे हैं. इसकी मदद से आपकी सांसे तेजी से नहीं फूलेंगी. इसके साथ ही आपकी बॉडी में पावर भी आ जाएगी.

अगर शरीर सेहतमंद है तो आप कई बीमारियों से बचे रहते हैं. आयुर्वेद के पास औषधियों का खजाना है, जिनके सेवन से चुस्त-दुरुस्त रहा जा सकता है. कई फायदों से भरपूर मुनक्का भी ऐसी ही शक्तिशाली औषधि है. इसे प्राकृतिक टॉनिक माना जाता है. मुनक्का शरीर को ताकत देता है, खून बढ़ाता है, स्टैमिना सुधारता है और सांस फूलने की समस्या में राहत प्रदान करता है. रोजाना इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है.

मुनक्का का रोजाना थोड़ी मात्रा में सेवन बेहद लाभदायी है. मुनक्का खाने से थकान, कमजोरी और एनीमिया जैसी समस्याएं दूर हो सकती हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, यह फेफड़ों को मजबूत बनाने और खून बढ़ाने में विशेष रूप से फायदेमंद है. आयुर्वेद में मुनक्का को शीतल, मधुर और रसायन गुणों वाला माना गया है. यह वात-पित्त दोष को शांत करता है तथा शरीर के सूखेपन को कम करता है. आचार्य चरक ने इसे बलवर्धक और रक्तवर्धक द्रव्य बताया है, जो शरीर के सभी ऊतकों को पोषण प्रदान करता है.

एक्सपर्ट्स के अनुसार, प्रतिदिन 4 से 5 मुनक्का गुनगुने दूध या पानी में भिगोकर सुबह खाने से एनीमिया में अच्छा फायदा मिलता है. रात को मुनक्का को पानी में उबालकर पीने से नींद गहरी आती है और तनाव कम होता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स याददाश्त और एकाग्रता बढ़ाने में मदद करते हैं, जो छात्रों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बता दें कि सूखी खांसी, मुंह सूखना, थकान और गर्मी से जुड़ी समस्याओं में मुनक्का उपयोगी सिद्ध होता है. यह फेफड़ों को नरम बनाता है और राहत प्रदान करता है. साथ ही मुनक्का आयरन, कॉपर और प्राकृतिक शुगर से भरपूर होता है, जो हीमोग्लोबिन बनाने की प्रक्रिया को तेज करता है और एनीमिया दूर करने में मदद करता है. यह ब्लड प्यूरीफिकेशन का काम करता है, जिससे थकान और चक्कर आने की समस्या धीरे-धीरे कम होती है. इसके अलावा यह प्राकृतिक एनर्जी बूस्टर है जो तुरंत ग्लूकोज प्रदान कर ताकत बढ़ाता है. इसके अलावा मुनक्का शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करता है और कई बीमारियों से बचाव में सहायक है.

मुनक्का पाचन तंत्र पर भी प्रभावी है. यह कब्ज और एसिडिटी में राहत देने में मदद करता है. वहीं, आयुर्वेद में मुनक्का को उसके गुणों के कारण महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है. हालांकि, कुछ सावधानियां जरूरी हैं. डायबिटीज के मरीजों को इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए. इसके अधिक सेवन से दस्त लग सकते हैं. ठंडी प्रकृति वाले लोगों को संयम से सेवन करना चाहिए. किसी भी उपयोग से पहले आयुर्वेदिक डॉक्टर से सलाह अवश्य लें.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket