Tuesday, 15 Sep 2026 | 11:33 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Health Tips: हेल्दी रहना है जरूरी? काला या हरा, कौन देगा ज्यादा हेल्थ बेनिफिट्स? एक्सपर्ट से जानें

authorimg

Last Updated:

Health Tips: आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार पोषक तत्वों की बात करें तो काले अंगूर ज्यादा असरदार माने जाते हैं. इनमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को अंदर से हेल्दी रखने में मदद करते हैं. हालांकि, विशेषज्ञ बताते है कि, अंगूर का सेवन कभी भी खाली पेट या रात को सोते समय नहीं करना चाहिए. इसका सेवन हमेशा खाने के बाद या दोपहर के समय करना लाभकारी रहता है.

Health Tips: गर्मी का मौसम शुरू होते ही बाजार में कई तरह के ताजे फल आने लगे हैं. इनमें अंगूर की मांग भी तेजी से बढ़ जाती है. इन दिनों बाजार में दो तरह के अंगूर ज्यादा नजर आ रहे हैं. एक हरे रंग के और दूसरे काले रंग के. लोग स्वाद के हिसाब से इन्हें खरीदते हैं, लेकिन सेहत के हिसाब से कौन सा ज्यादा फायदेमंद है, यह सवाल अक्सर लोगों के मन में रहता है.

आमतौर पर घरों में हरे अंगूर ज्यादा पसंद किए जाते हैं, क्योंकि ये हल्के खट्टे-मीठे होते हैं और बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को अच्छे लगते हैं. लेकिन आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार पोषक तत्वों की बात करें तो काले अंगूर ज्यादा असरदार माने जाते हैं. इनमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को अंदर से हेल्दी रखने में मदद करते हैं. हालांकि, विशेषज्ञ बताते है कि, अंगूर का सेवन कभी भी खाली पेट या रात को सोते समय नहीं करना चाहिए. इसका सेवन हमेशा खाने के बाद या दोपहर के समय करना लाभकारी रहता है.

काले अंगूर में ज्यादा पोषक तत्व 
खरगोन के आयुर्वेद विशेषज्ञ (एमडी) डॉ. संतोष मौर्य बताते हैं कि काले अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और फ्लेवोनॉयड्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. ये तत्व शरीर से गंदगी बाहर निकालने में मदद करते हैं और इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं. गर्मी के मौसम में शरीर को अंदर से ठंडक देने में भी काले अंगूर उपयोगी माने जाते हैं. उन्होंने बताया कि काले अंगूर में रेस्वेराट्रोल नाम का खास तत्व पाया जाता है. यह तत्व दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है. नियमित मात्रा में काले अंगूर खाने से शरीर की कमजोरी भी कम होती है और थकान जल्दी दूर होती है.

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद 
काले अंगूर कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में भी मदद करते हैं. इनमें मौजूद फाइबर और पोटेशियम शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में सहायक होते हैं. इससे दिल की धमनियां स्वस्थ रहती हैं और हार्ट से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम होता है. इसके अलावा जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए भी काले अंगूर अच्छा विकल्प माने जाते हैं. इनमें कैलोरी कम होती है और यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करते हैं. इसलिए डाइट में सीमित मात्रा में काले अंगूर शामिल करना फायदेमंद माना जाता है.

हरे अंगूर भी कम नहीं हैं उपयोगी 
हरे अंगूर भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. इनमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं. गर्मी के मौसम में हरे अंगूर खाने से शरीर को ताजगी मिलती है और पानी की कमी भी कम महसूस होती है. हरे अंगूर खास तौर पर पाचन के लिए अच्छे माने जाते हैं. इन्हें खाने से गैस, एसिडिटी और पेट की जलन जैसी समस्याओं में राहत मिलती है. इसलिए जिन लोगों को पेट से जुड़ी परेशानी रहती है उनके लिए हरे अंगूर उपयोगी साबित हो सकते हैं.

स्वाद और सेहत दोनों का संतुलन 
विशेषज्ञों के अनुसार काले अंगूर में पोषक तत्व ज्यादा होते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हरे अंगूर कम उपयोगी हैं. दोनों ही तरह के अंगूर शरीर को अलग-अलग तरीके से फायदा पहुंचाते हैं. इसलिए मौसम के अनुसार दोनों का सेवन करना बेहतर माना जाता है. अगर शरीर को ज्यादा पोषण देना चाहते हैं तो काले अंगूर को डाइट में शामिल करना अच्छा विकल्प हो सकता है. वहीं रोजाना हल्के और आसानी से पचने वाले फल के रूप में हरे अंगूर भी अच्छा चुनाव माने जाते हैं.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ऑस्कर के बदले नियमों से भारतीय सिनेमा को राहत:फेस्टिवल्स में चमकने वाली फिल्मों को अब देश की आधिकारिक एंट्री बनने की जरूरत नहीं

May 2, 2026/
2:14 pm

ऑस्कर 2027 के लिए एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के नियमों में बदलाव...

न्यूयॉर्क में सिख टैक्सी ड्राइवर से बदसलूकी का VIDEO:2 युवतियों को लेकर झगड़ा, अश्वेत युवक ने बीच सड़क धक्का दिया, बुजुर्ग 15 फीट दूर जा गिरा

May 5, 2026/
5:20 am

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक सिख टैक्सी ड्राइवर की दो अश्वेत युवकों के साथ बहस और हाथापाई का वीडियो...

नोलन से मार्वल तक; हॉलीवुड फिल्मों की नई रणनीति:भारत बना हॉलीवुड का बड़ा प्रमोशन मार्केट, पहली बार 2,000 करोड़ कमाई की उम्मीद

July 18, 2026/
3:26 pm

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म द ऑडेसी रिलीज हो चुकी है। इसकी सबसे खास बात रही कि उन्होंने अपनी फिल्म का...

आगर में निर्माणाधीन मकान के टैंक में गिरा गोवंश:विवेकानंद कॉलोनी में लोगों ने बाल्टियों से पानी निकाला; क्रेन से किया रेस्क्यू

April 17, 2026/
10:47 pm

आगर मालवा की विवेकानंद कॉलोनी में शुक्रवार शाम करीब 7 बजे एक निर्माणाधीन मकान के खुले पानी के टैंक में...

भारतीय शेयर बाजार को ताइवान ने पीछे छोड़ा:AI और चिप सेक्टर में तेजी से मार्केट कैप ₹415 लाख करोड़ पार, भारत की वैल्यू ₹413 लाख करोड़

May 26, 2026/
10:32 am

ताइवान ने शेयर बाजार की वैल्यू (मार्केट कैप) के मामले में भारत को पीछे छोड़ दिया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)...

केरल चुनाव: वोट से पहले 'कैश फॉर वोट' का खंडन, वीडियो से अनमोल गरमाई; कांग्रेस ने EC पर भी कसा तंज

April 8, 2026/
5:29 pm

केरल विधानसभा चुनाव 2026: केरल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले ससुराल पक्ष चरम पर है। कांग्रेस नेता वी.डी. शेरीशन ने...

12 राज्यों-UT में SIR, 6.08 करोड़ लोगों के नाम कटे:UP में सबसे ज्यादा 2.04 करोड़, बंगाल में 91 लाख वोटर फाइनल लिस्ट से बाहर

April 11, 2026/
3:47 am

चुनाव आयोग के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दूसरे फेज के तहत शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में फाइनल वोटर लिस्ट...

CSK Nath Ellis IPL 2026 Out Injury; No Replacement Yet

March 19, 2026/
8:04 pm

स्पोर्ट्स डेस्क50 मिनट पहले कॉपी लिंक 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग इंजरी...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Health Tips: हेल्दी रहना है जरूरी? काला या हरा, कौन देगा ज्यादा हेल्थ बेनिफिट्स? एक्सपर्ट से जानें

authorimg

Last Updated:

Health Tips: आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार पोषक तत्वों की बात करें तो काले अंगूर ज्यादा असरदार माने जाते हैं. इनमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को अंदर से हेल्दी रखने में मदद करते हैं. हालांकि, विशेषज्ञ बताते है कि, अंगूर का सेवन कभी भी खाली पेट या रात को सोते समय नहीं करना चाहिए. इसका सेवन हमेशा खाने के बाद या दोपहर के समय करना लाभकारी रहता है.

Health Tips: गर्मी का मौसम शुरू होते ही बाजार में कई तरह के ताजे फल आने लगे हैं. इनमें अंगूर की मांग भी तेजी से बढ़ जाती है. इन दिनों बाजार में दो तरह के अंगूर ज्यादा नजर आ रहे हैं. एक हरे रंग के और दूसरे काले रंग के. लोग स्वाद के हिसाब से इन्हें खरीदते हैं, लेकिन सेहत के हिसाब से कौन सा ज्यादा फायदेमंद है, यह सवाल अक्सर लोगों के मन में रहता है.

आमतौर पर घरों में हरे अंगूर ज्यादा पसंद किए जाते हैं, क्योंकि ये हल्के खट्टे-मीठे होते हैं और बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को अच्छे लगते हैं. लेकिन आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार पोषक तत्वों की बात करें तो काले अंगूर ज्यादा असरदार माने जाते हैं. इनमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को अंदर से हेल्दी रखने में मदद करते हैं. हालांकि, विशेषज्ञ बताते है कि, अंगूर का सेवन कभी भी खाली पेट या रात को सोते समय नहीं करना चाहिए. इसका सेवन हमेशा खाने के बाद या दोपहर के समय करना लाभकारी रहता है.

काले अंगूर में ज्यादा पोषक तत्व 
खरगोन के आयुर्वेद विशेषज्ञ (एमडी) डॉ. संतोष मौर्य बताते हैं कि काले अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और फ्लेवोनॉयड्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. ये तत्व शरीर से गंदगी बाहर निकालने में मदद करते हैं और इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं. गर्मी के मौसम में शरीर को अंदर से ठंडक देने में भी काले अंगूर उपयोगी माने जाते हैं. उन्होंने बताया कि काले अंगूर में रेस्वेराट्रोल नाम का खास तत्व पाया जाता है. यह तत्व दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है. नियमित मात्रा में काले अंगूर खाने से शरीर की कमजोरी भी कम होती है और थकान जल्दी दूर होती है.

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद 
काले अंगूर कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में भी मदद करते हैं. इनमें मौजूद फाइबर और पोटेशियम शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में सहायक होते हैं. इससे दिल की धमनियां स्वस्थ रहती हैं और हार्ट से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम होता है. इसके अलावा जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए भी काले अंगूर अच्छा विकल्प माने जाते हैं. इनमें कैलोरी कम होती है और यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करते हैं. इसलिए डाइट में सीमित मात्रा में काले अंगूर शामिल करना फायदेमंद माना जाता है.

हरे अंगूर भी कम नहीं हैं उपयोगी 
हरे अंगूर भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. इनमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं. गर्मी के मौसम में हरे अंगूर खाने से शरीर को ताजगी मिलती है और पानी की कमी भी कम महसूस होती है. हरे अंगूर खास तौर पर पाचन के लिए अच्छे माने जाते हैं. इन्हें खाने से गैस, एसिडिटी और पेट की जलन जैसी समस्याओं में राहत मिलती है. इसलिए जिन लोगों को पेट से जुड़ी परेशानी रहती है उनके लिए हरे अंगूर उपयोगी साबित हो सकते हैं.

स्वाद और सेहत दोनों का संतुलन 
विशेषज्ञों के अनुसार काले अंगूर में पोषक तत्व ज्यादा होते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हरे अंगूर कम उपयोगी हैं. दोनों ही तरह के अंगूर शरीर को अलग-अलग तरीके से फायदा पहुंचाते हैं. इसलिए मौसम के अनुसार दोनों का सेवन करना बेहतर माना जाता है. अगर शरीर को ज्यादा पोषण देना चाहते हैं तो काले अंगूर को डाइट में शामिल करना अच्छा विकल्प हो सकता है. वहीं रोजाना हल्के और आसानी से पचने वाले फल के रूप में हरे अंगूर भी अच्छा चुनाव माने जाते हैं.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket