Friday, 23 Oct 2026 | 02:25 AM

Trending :

EXCLUSIVE

IPL फाइनल- टिकट बुंकिंग को लेकर फैंस ने शिकायत की:स्टेडियम के बाहर विराट की टी-शर्ट ज्यादा बिक रही; मैच से पहले मंदिर पहुंचे क्रुणाल

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रविवार को IPL का फाइनल खेला जाएगा। देशभर से हजारों फैंस मैच देखने के लिए अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। स्टेडियम के टिकट काउंटरों पर लंबी कतारें लगी हैं। कई फैंस ने टिकट बुकिंग को लेकर शिकायतें भी दर्ज कराई है। इस बीच रॉयल चैलेंजर्स के खिलाड़ी और बड़ौदा के रहने वाले क्रुणाल पंड्या मैच से पहले रूपल स्थित वर्दायिनी माता मंदिर पहुंचे। उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चे के साथ पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। देशभर से फैंस पहुंचे, कोहली नाम की टी-शर्ट ज्यादा बिक रही स्टेडियम के बाहर दोनों टीमों की टी-शर्ट की बिक्री भी तेज हो गई है। मुंबई से टी-शर्ट बेचने आए विष्णु पवार ने बताया कि वह स्टेडियम के बाहर टी-शर्ट बेचने आए हैं। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा बिक्री विराट कोहली के नाम वाली टी-शर्ट की हुई है। बेंगलुरु से आई दिव्याबेन ने कहा कि वह अपने बेटे के साथ फाइनल देखने पहुंची हैं। उन्होंने पहले से होटल बुक कर रखा है। उन्हें उम्मीद है कि बेंगलुरु के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगे और टीम जीतेगी। हैदराबाद से आई हर्षिता ने कहा कि वह अपने दोस्त के साथ फाइनल देखने आई हैं। उनके सभी दोस्त बेंगलुरु को सपोर्ट कर रहे हैं, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि गुजरात टाइटन्स फाइनल जीतेगी। ऑनलाइन टिकट बुकिंग को लेकर कई शिकायतें झारखंड से आए राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि उन्होंने डिस्ट्रिक्ट ऐप से करीब 10 टिकट बुक किए थे और उनके खाते से करीब 10 हजार रुपए भी कट गए। इसके बावजूद स्टेडियम पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि टिकट बुक नहीं हुए हैं। राजेश ने बताया कि ऐप में टिकट बुक दिख रहे हैं, लेकिन मौके पर उन्हें टिकट नहीं दिए गए। उन्होंने कहा कि ऐसी परेशानी कई लोगों के साथ हो रही है और अभी तक कोई समाधान नहीं मिला है। हैदराबाद से आए शरद ने बताया कि उनके पास टिकट था, लेकिन स्टेडियम पहुंचने पर पता चला कि टिकट लेने के लिए आधार कार्ड की फोटोकॉपी देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि टिकट काउंटर और फोटोकॉपी दोनों जगह लंबी लाइनें थीं, जिससे काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। वहीं, क्रिकेट प्रशंसक मीनाक्षी ने बताया कि उन्होंने टिकट ऑनलाइन बुक किए थे और सुबह 10 बजे से ऑफलाइन टिकट मिलने का इंतजार कर रही थीं। काफी मशक्कत के बाद उन्हें टिकट मिले। उन्होंने कहा कि टिकट न मिलने की चिंता थी, लेकिन टिकट मिलते ही खुशी दोगुनी हो गई। समापन समारोह में अरविंद वेगड़ा की प्रस्तुति फाइनल मुकाबले के समापन समारोह में गुजराती गायक अरविंद वेगड़ा प्रस्तुति देंगे। उनके लोकप्रिय गुजराती गीतों पर दर्शकों के झूमने की उम्मीद है। आयोजन से जुड़े लोगों के मुताबिक इसके लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। इसी बीच, BCCI की ओर से भी विशेष लाइट शो और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की तैयारी की गई है। करीब 10 मिनट के अंतराल में अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। दर्शकों की सुविधा के लिए दो मेडिकल अस्पताल और आठ मेडिकल काउंटर भी बनाए गए हैं। जीसीए सचिव बोले- दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्टेडियमों में शामिल गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अनिल पटेल ने दिव्य भास्कर से बातचीत में कहा कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम देश ही नहीं, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्टेडियमों में गिना जाता है। उनके मुताबिक यहां खिलाड़ियों और दर्शकों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। अनिल पटेल ने कहा कि फाइनल के लिए तैयार की गई पिच भी उच्च गुणवत्ता की है। उन्होंने कहा कि यहां उपलब्ध सुविधाओं और आयोजन व्यवस्था ने दुनिया भर में अलग पहचान बनाई है। उन्होंने जय शाह का धन्यवाद करते हुए कहा कि बहुत कम समय में चौथी बार आईपीएल फाइनल की मेजबानी का मौका मिला है। ————————————- स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें… विनेश फोगाट एशियन गेम्स ट्रायल में हारीं:बोलीं- पूरे सिस्टम से लड़ी, वापसी करूंगी; बैन के बाद सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल की मंजूरी दी थी ओलिंपियन रेसलर विनेश फोगाट शनिवार को एशियन गेम्स ट्रायल का सेमीफाइनल मैच हार गईं। 53 किलो कैटेगरी में लगातार दो बाउट जीतने के बाद उन्हें जींद की मीनाक्षी गोयत ने हराया। विनेश अब एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। पूरी खबर पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
विमेंस टी-20 वर्ल्डकप, पाकिस्तान के खिलाफ भारत मजबूत दावेदार:नासिर हुसैन बोले- पाकिस्तान को फियरलेस क्रिकेट खेलना होगा, इंडिया के लिए रन रेट रहेगा अहम

June 13, 2026/
5:50 pm

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले से पहले पूर्व इंग्लैंड कप्तान नासिर हुसैन...

IPL में आज गुजरात Vs हैदराबाद:सीजन में पहली बार सामना होगा; टाइटंस ने सनराइजर्स को 5 बार हराया

May 12, 2026/
4:30 am

IPL 2026 का 56वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को एक साल:चार ट्रॉली कचरा निकला; 102वें दिन श्रमदान में जुटे लोग, अब प्रतिदिन चलेगा अभियान

May 1, 2026/
6:23 pm

मंदसौर में शिवना नदी शुद्धिकरण अभियान ने एक वर्ष पूरा कर लिया है। इस अवसर पर शुक्रवार को एक विशेष...

पंत ने दो बार एक हाथ से कैच लपका:क्लासन ने जीवनदान के बाद 4 चौके लगाए, सिद्धार्थ के डाइविंग कैच से अभिषेक आउट; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

April 5, 2026/
7:12 pm

लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2026 के 10वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हरा दिया। राजीव गांधी...

Google Preferred Source CTA

August 11, 2026/
9:02 pm

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक FSSAI यानी भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने पान मसाला की पैकेजिंग...

राजनीति

IPL फाइनल- टिकट बुंकिंग को लेकर फैंस ने शिकायत की:स्टेडियम के बाहर विराट की टी-शर्ट ज्यादा बिक रही; मैच से पहले मंदिर पहुंचे क्रुणाल

IPL फाइनल- टिकट बुंकिंग को लेकर फैंस ने शिकायत की:स्टेडियम के बाहर विराट की टी-शर्ट ज्यादा बिक रही; मैच से पहले मंदिर पहुंचे क्रुणाल

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रविवार को IPL का फाइनल खेला जाएगा। देशभर से हजारों फैंस मैच देखने के लिए अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। स्टेडियम के टिकट काउंटरों पर लंबी कतारें लगी हैं। कई फैंस ने टिकट बुकिंग को लेकर शिकायतें भी दर्ज कराई है। इस बीच रॉयल चैलेंजर्स के खिलाड़ी और बड़ौदा के रहने वाले क्रुणाल पंड्या मैच से पहले रूपल स्थित वर्दायिनी माता मंदिर पहुंचे। उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चे के साथ पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। देशभर से फैंस पहुंचे, कोहली नाम की टी-शर्ट ज्यादा बिक रही स्टेडियम के बाहर दोनों टीमों की टी-शर्ट की बिक्री भी तेज हो गई है। मुंबई से टी-शर्ट बेचने आए विष्णु पवार ने बताया कि वह स्टेडियम के बाहर टी-शर्ट बेचने आए हैं। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा बिक्री विराट कोहली के नाम वाली टी-शर्ट की हुई है। बेंगलुरु से आई दिव्याबेन ने कहा कि वह अपने बेटे के साथ फाइनल देखने पहुंची हैं। उन्होंने पहले से होटल बुक कर रखा है। उन्हें उम्मीद है कि बेंगलुरु के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगे और टीम जीतेगी। हैदराबाद से आई हर्षिता ने कहा कि वह अपने दोस्त के साथ फाइनल देखने आई हैं। उनके सभी दोस्त बेंगलुरु को सपोर्ट कर रहे हैं, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि गुजरात टाइटन्स फाइनल जीतेगी। ऑनलाइन टिकट बुकिंग को लेकर कई शिकायतें झारखंड से आए राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि उन्होंने डिस्ट्रिक्ट ऐप से करीब 10 टिकट बुक किए थे और उनके खाते से करीब 10 हजार रुपए भी कट गए। इसके बावजूद स्टेडियम पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि टिकट बुक नहीं हुए हैं। राजेश ने बताया कि ऐप में टिकट बुक दिख रहे हैं, लेकिन मौके पर उन्हें टिकट नहीं दिए गए। उन्होंने कहा कि ऐसी परेशानी कई लोगों के साथ हो रही है और अभी तक कोई समाधान नहीं मिला है। हैदराबाद से आए शरद ने बताया कि उनके पास टिकट था, लेकिन स्टेडियम पहुंचने पर पता चला कि टिकट लेने के लिए आधार कार्ड की फोटोकॉपी देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि टिकट काउंटर और फोटोकॉपी दोनों जगह लंबी लाइनें थीं, जिससे काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। वहीं, क्रिकेट प्रशंसक मीनाक्षी ने बताया कि उन्होंने टिकट ऑनलाइन बुक किए थे और सुबह 10 बजे से ऑफलाइन टिकट मिलने का इंतजार कर रही थीं। काफी मशक्कत के बाद उन्हें टिकट मिले। उन्होंने कहा कि टिकट न मिलने की चिंता थी, लेकिन टिकट मिलते ही खुशी दोगुनी हो गई। समापन समारोह में अरविंद वेगड़ा की प्रस्तुति फाइनल मुकाबले के समापन समारोह में गुजराती गायक अरविंद वेगड़ा प्रस्तुति देंगे। उनके लोकप्रिय गुजराती गीतों पर दर्शकों के झूमने की उम्मीद है। आयोजन से जुड़े लोगों के मुताबिक इसके लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। इसी बीच, BCCI की ओर से भी विशेष लाइट शो और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की तैयारी की गई है। करीब 10 मिनट के अंतराल में अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। दर्शकों की सुविधा के लिए दो मेडिकल अस्पताल और आठ मेडिकल काउंटर भी बनाए गए हैं। जीसीए सचिव बोले- दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्टेडियमों में शामिल गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अनिल पटेल ने दिव्य भास्कर से बातचीत में कहा कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम देश ही नहीं, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्टेडियमों में गिना जाता है। उनके मुताबिक यहां खिलाड़ियों और दर्शकों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। अनिल पटेल ने कहा कि फाइनल के लिए तैयार की गई पिच भी उच्च गुणवत्ता की है। उन्होंने कहा कि यहां उपलब्ध सुविधाओं और आयोजन व्यवस्था ने दुनिया भर में अलग पहचान बनाई है। उन्होंने जय शाह का धन्यवाद करते हुए कहा कि बहुत कम समय में चौथी बार आईपीएल फाइनल की मेजबानी का मौका मिला है। ————————————- स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें… विनेश फोगाट एशियन गेम्स ट्रायल में हारीं:बोलीं- पूरे सिस्टम से लड़ी, वापसी करूंगी; बैन के बाद सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल की मंजूरी दी थी ओलिंपियन रेसलर विनेश फोगाट शनिवार को एशियन गेम्स ट्रायल का सेमीफाइनल मैच हार गईं। 53 किलो कैटेगरी में लगातार दो बाउट जीतने के बाद उन्हें जींद की मीनाक्षी गोयत ने हराया। विनेश अब एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। पूरी खबर पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket