Tuesday, 20 Oct 2026 | 12:31 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Jackie Shroff Spotted After Tiger Shroff Firing Incident

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जैकी श्रॉफ सोमवार को मुंबई में दिवंगत गायक और संगीतकार बप्पी लाहिड़ी के सम्मान में रखे गए ‘बप्पी लाहिड़ी मार्ग’ के नामकरण और अनावरण समारोह में शामिल हुए।

उनके बेटे टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग की घटना के अगले ही दिन यह जैकी श्रॉफ की पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और सुनील शेट्टी भी शामिल हुए।

इस दौरान सुनील शेट्टी ने टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, “पूरी दुनिया टाइगर और जैकी दादा से प्यार करती है। अगर उनके साथ ऐसा हो सकता है, तो किसी के साथ भी ऐसा हो सकता है। ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए था।”

सुनील ने कहा कि जैकी श्रॉफ उनके बचपन के दोस्त हैं। उन्हें राहत है कि टाइगर ठीक हैं। फायरिंग की घटना में टाइगर के ड्राइवर को चोट लगी थी और वह फिलहाल ठीक हो रहे हैं।

दीपक पराशर ने पूछा- एक्टर्स काम करने आते हैं या निशाना बनने?

टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना पर दिग्गज एक्टर दीपक पराशर ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि इस घटना से उन्हें बहुत बुरा लगा। टाइगर एक अच्छे इंसान हैं और उनके पिता जैकी श्रॉफ उनके काफी करीबी हैं। उन्होंने जैकी को मैसेज भेजकर भी अपनी चिंता जाहिर की।

दीपक ने सवाल उठाया कि आखिर एक्टर्स यहां काम करने आते हैं या निशाना बनने के लिए? उन्होंने कहा कि अगर किसी गैंग को कोई परेशानी है, तो उसे सामने बैठकर बातचीत से मामला सुलझाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि फायरिंग में ड्राइवर को गोली लगी थी। इस घटना में टाइगर की जान भी खतरे में पड़ सकती थी। दीपक ने कहा कि इसका असर सिर्फ टाइगर पर नहीं पड़ता, बल्कि फिल्मों से जुड़े कई लोगों की जिंदगी भी प्रभावित होती है। स्पॉट बॉय, कैमरा और साउंड टीम के सदस्य भी इन प्रोडक्शन से जुड़े होते हैं। ऐसी घटनाओं से उनकी रोजी-रोटी पर भी असर पड़ सकता है।

शरद बोले- देश में ऐसी अराजकता नहीं होनी चाहिए

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना को लेकर एक्टर शरद केलकर ने कहा कि यह गलत है और देश में ऐसी अराजकता नहीं होनी चाहिए। यह मामला सिर्फ बॉलीवुड या किसी मशहूर व्यक्ति तक सीमित नहीं है।

शरद ने मुंबई पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद उनकी जैकी श्रॉफ से बात हुई थी और उन्होंने मैसेज भी किया था।

शरद ने कहा कि जो हुआ, गलत हुआ। उन्होंने कहा कि उन्हें मुंबई पुलिस पर पूरा भरोसा है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच करेगी। शरद ने उम्मीद जताई कि इस घटना के जिम्मेदार लोगों को सजा मिलेगी।

राजेश रोशन ने घटना को बेहद दुखद बताया

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना को लेकर म्यूजिक डायरेक्टर राजेश रोशन ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है।

वहीं, बिग बॉस फेम अर्शी खान ने कहा कि मामले की सही तरीके से जांच होनी चाहिए। जिसने भी यह किया है, उसे सजा मिलनी चाहिए। अर्शी ने कहा कि टाइगर एक मशहूर शख्सियत हैं और लोग उनसे बहुत प्यार करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनको कुछ हो गया तो छोड़ेंगे थोड़ी।

……………………

यह खबर भी पढ़ें…

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद अमाल मलिक ने पूछा- उन्हें क्यों निशाना बनाया, शत्रुघ्न सिन्हा और राहुल ढोलकिया ने उठाए सवाल

टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के बाद घटना को लेकर म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने सवाल उठाया था कि आखिर टाइगर को निशाना क्यों बनाया गया। वहीं, रवि किशन, शत्रुघ्न सिन्हा और राहुल ढोलकिया समेत कई सितारों ने घटना पर नाराजगी जताई थी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
पंजाबी एक्ट्रेस ने बादशाह को बताया पति देव:रैपर के साथ फोटो शेयर कर कहा- मेरी शादी हो चुकी है

June 11, 2026/
11:32 am

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने सोशल मीडिया पर रैपर और म्यूजिक प्रोड्यूसर बादशाह के साथ एक तस्वीर शेयर की है...

चुनरी चुनरी गाने के रीमेक पर भड़के अभिजीत भट्टाचार्या:कहा- वरुण इस गाने से सलमान खान नहीं बन सकता, भजन बनाया, सलमान ने भी दिया रिएक्शन

May 27, 2026/
1:26 pm

वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म है जवानी तो इश्क होना है से गाना चुनरी चुनरी रिलीज हो चुका है। ये...

अमीर महिलाओं को क्रेडिट कार्ड, ग्रामीणों को कैश पसंद:84% महिला कारोबारियों की पसंद डिजिटल टूल्स; लोन, निवेश के लिए भी एप का इस्तेमाल

July 4, 2026/
9:13 am

देश में महिलाएं सिर्फ डिजिटल पेमेंट करने तक सीमित नहीं हैं। वे बिजनेस ऑपरेशन्स, लोन और निवेश के लिए भी...

Vivek Oberoi Statement on Salman Khan

September 23, 2026/
11:54 am

10 मिनट पहले कॉपी लिंक विवेक ओबेरॉय ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग को एक नेगेटिव एक्टिविटी बताया और लोगों से इससे...

Anurag Dobhal & Ritika Chauhan Controversy

July 28, 2026/
1:22 pm

ये फोटो अनुराग डोभाल (UK07 राइडर) और रितिका चौहान की शादी के दिन की है। देहरादून के फेमस यूट्यूबर UK07...

Tata Trust Vice Chairman Vijay Singh Resigns

August 12, 2026/
5:00 am

नई दिल्ली7 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर प्लास्टिक नोटों से जुड़ी रही। सरकार ने 10 और 20...

RBI Cancels Paytm Bank License

April 25, 2026/
8:56 am

नई दिल्ली6 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर पेटीएम से जुड़ी रही। पेटीएम पेमेंट्स बैंक का कामकाज 24...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Jackie Shroff Spotted After Tiger Shroff Firing Incident

Jackie Shroff Spotted After Tiger Shroff Firing Incident

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जैकी श्रॉफ सोमवार को मुंबई में दिवंगत गायक और संगीतकार बप्पी लाहिड़ी के सम्मान में रखे गए ‘बप्पी लाहिड़ी मार्ग’ के नामकरण और अनावरण समारोह में शामिल हुए।

उनके बेटे टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग की घटना के अगले ही दिन यह जैकी श्रॉफ की पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और सुनील शेट्टी भी शामिल हुए।

इस दौरान सुनील शेट्टी ने टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, “पूरी दुनिया टाइगर और जैकी दादा से प्यार करती है। अगर उनके साथ ऐसा हो सकता है, तो किसी के साथ भी ऐसा हो सकता है। ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए था।”

सुनील ने कहा कि जैकी श्रॉफ उनके बचपन के दोस्त हैं। उन्हें राहत है कि टाइगर ठीक हैं। फायरिंग की घटना में टाइगर के ड्राइवर को चोट लगी थी और वह फिलहाल ठीक हो रहे हैं।

दीपक पराशर ने पूछा- एक्टर्स काम करने आते हैं या निशाना बनने?

टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना पर दिग्गज एक्टर दीपक पराशर ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि इस घटना से उन्हें बहुत बुरा लगा। टाइगर एक अच्छे इंसान हैं और उनके पिता जैकी श्रॉफ उनके काफी करीबी हैं। उन्होंने जैकी को मैसेज भेजकर भी अपनी चिंता जाहिर की।

दीपक ने सवाल उठाया कि आखिर एक्टर्स यहां काम करने आते हैं या निशाना बनने के लिए? उन्होंने कहा कि अगर किसी गैंग को कोई परेशानी है, तो उसे सामने बैठकर बातचीत से मामला सुलझाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि फायरिंग में ड्राइवर को गोली लगी थी। इस घटना में टाइगर की जान भी खतरे में पड़ सकती थी। दीपक ने कहा कि इसका असर सिर्फ टाइगर पर नहीं पड़ता, बल्कि फिल्मों से जुड़े कई लोगों की जिंदगी भी प्रभावित होती है। स्पॉट बॉय, कैमरा और साउंड टीम के सदस्य भी इन प्रोडक्शन से जुड़े होते हैं। ऐसी घटनाओं से उनकी रोजी-रोटी पर भी असर पड़ सकता है।

शरद बोले- देश में ऐसी अराजकता नहीं होनी चाहिए

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना को लेकर एक्टर शरद केलकर ने कहा कि यह गलत है और देश में ऐसी अराजकता नहीं होनी चाहिए। यह मामला सिर्फ बॉलीवुड या किसी मशहूर व्यक्ति तक सीमित नहीं है।

शरद ने मुंबई पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद उनकी जैकी श्रॉफ से बात हुई थी और उन्होंने मैसेज भी किया था।

शरद ने कहा कि जो हुआ, गलत हुआ। उन्होंने कहा कि उन्हें मुंबई पुलिस पर पूरा भरोसा है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच करेगी। शरद ने उम्मीद जताई कि इस घटना के जिम्मेदार लोगों को सजा मिलेगी।

राजेश रोशन ने घटना को बेहद दुखद बताया

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना को लेकर म्यूजिक डायरेक्टर राजेश रोशन ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है।

वहीं, बिग बॉस फेम अर्शी खान ने कहा कि मामले की सही तरीके से जांच होनी चाहिए। जिसने भी यह किया है, उसे सजा मिलनी चाहिए। अर्शी ने कहा कि टाइगर एक मशहूर शख्सियत हैं और लोग उनसे बहुत प्यार करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनको कुछ हो गया तो छोड़ेंगे थोड़ी।

……………………

यह खबर भी पढ़ें…

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद अमाल मलिक ने पूछा- उन्हें क्यों निशाना बनाया, शत्रुघ्न सिन्हा और राहुल ढोलकिया ने उठाए सवाल

टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के बाद घटना को लेकर म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने सवाल उठाया था कि आखिर टाइगर को निशाना क्यों बनाया गया। वहीं, रवि किशन, शत्रुघ्न सिन्हा और राहुल ढोलकिया समेत कई सितारों ने घटना पर नाराजगी जताई थी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket