Sunday, 05 Apr 2026 | 10:59 PM

Trending :

मुंबई से जैश के 2 आतंकी पकड़े गए:दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश कर रहे थे, भारत विरोधी मिशन खिलाफत से जुड़े तार ये गर्मियों का सुपरफ्रूट! इसमें ठंडक भी, ताकत भी…आप भी नहीं जानते होंगे शहतूत के इतने फायदे रीवा में रविवार रात सैकड़ों वाहन जाम में फंसे:रतहरा से नए बस स्टैंड और सिरमौर चौराहे तक लगी कतारें, घंटों तक रेंगते रही गाड़ियां ग्वालियर में रेबीज से युवक की मौत, रोज 100+ मामले:5 दिन पहले एक शख्स ने अस्पताल में भर्ती कराया था; नाम दिया था 'गोलू' दुबले-पतले लोगों को रात में नहीं खाना चाहिए चावल, जानें राइस खाने का आयुर्वेदिक नियम शराबी पिता ने 4 वर्षीय बेटे के पीटा, मौत:छतरपुर में लाठी से किया था वार; भोपाल में 5 दिन इलाज के बाद मौत; आरोपी गिरफ्तार
EXCLUSIVE

Kangana Ranaut Slams Rahul Gandhis Parliament Behavior

  • Hindi News
  • National
  • Kangana Ranaut Slams Rahul Gandhis Parliament Behavior | Tapori Statement

नई दिल्ली7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कंगना ने बुधवार को संसद की कार्यवाही के बाद मीडिया से बात करते हुए राहुल के खिलाफ टिप्पणी की।

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने बुधवार को संसद के बाहर कहा- राहुल को देखकर हम महिलाओं को काफी अनकम्फर्टेबल फील होता है। उन्होंने कहा-

QuoteImage

वह टपोरी की तरह आते हैं, तू-तड़ाक करते हैं। इंटरव्यू दे रहे लोगों को परेशान करते हैं। कहते हैं- आजा…आजा। उन्हें अपनी बहन को देखना चाहिए। उनका व्यवहार बहुत अच्छा है।

QuoteImage

कंगना का यह बयान उस विवाद के बाद आया है, जिसमें 12 मार्च को संसद परिसर के मकर द्वार पर राहुल गांधी के चाय-नाश्ता करने को लेकर आलोचना हुई थी। इस मामले में 84 पूर्व ब्यूरोक्रेट्स, 116 पूर्व सैनिक और 4 वकीलों ने एक ओपन लेटर लिखकर राहुल गांधी से देश के लोगों से माफी की मांग की है।

राहुल ने 12 मार्च को LPG संकट को लेकर प्रदर्शन के दौरान विपक्षी सांसदों के साथ संसद की सीढ़ियों पर बैठकर चाय-बिस्किट खाया था।

कांग्रेस सांसद बोलीं- कंगना को राहुल पर बोलने का हक नहीं

कांग्रेस सांसद ज्योतिमणि ने भाजपा सांसद कंगना रनौत पर कहा- कंगना रनौत की बातें उनके चरित्र को दर्शाती हैं। सिर्फ अच्छे कपड़े पहन लेने या सेलिब्रिटी होने से कोई अच्छा इंसान नहीं बन जाता। यही उनकी राजनीति का स्तर है, इसलिए वास्तव में उन्हें राहुल गांधी के बारे में बोलने का कोई अधिकार नहीं है।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बोले- कंगना को संसद स्टूडियो लगता है

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह ने कहा- कंगना को लगता है कि संसद कोई स्टूडियो है, जहां अच्छे कपड़े पहनकर, पूरी तरह तैयार होकर और एक्टिंग करनी होती है। उन्हें क्यों लगता है कि राहुल टपोरी की तरह व्यवहार करते हैं? राहुल गांधी यहां फिल्म बनाने नहीं आते हैं।

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा- मैंने महिलाओं के प्रति राहुल का सम्मान देखा है

वहीं शिवसेना (उद्धव गुट) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कंगना की टिप्पणी पर कहा- कुछ दिन पहले PM मोदी कह रहे थे कि वे कांग्रेस की महिला सांसदों से असहज महसूस कर रहे थे, इसलिए सांसद नहीं आए। अब कंगना राहुल पर बोल रही हैं।

प्रियंका ने आगे कहा- व्यक्तिगत या राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन राहुल गांधी के लिए इस तरह की बात कहना गलत है। मैंने राहुल गांधी के साथ 10 साल काम किया है। मैंने महिलाओं के प्रति उनका काम और सम्मान देखा है। उन पर इस तरह के आरोप लगाना थोड़ा अजीब है।

पूर्व PM देवगौड़ा ने सोनिया से कहा था- राहुल को समझाएं

पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (एस) नेता एचडी देवगौड़ा ने राहुल के व्यवहार को लेकर 16 मार्च को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेटर लिखा था। उन्होंने लिखा- विपक्ष की वरिष्ठ नेता होने के नाते आप अपने सांसदों से बात करें और संसदीय मर्यादा बनाए रखने के लिए उन्हें समझाएं।

92 साल के देवगौड़ा ने दो पेज के लेटर में राहुल के हाल के प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए कहा कि संसद के बजट सत्र के दौरान लगातार नारेबाजी, पोस्टर दिखाने और धरना-प्रदर्शन से लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा को नुकसान पहुंच रहा है। संसद परिसर में सीढ़ियों पर बैठकर चाय-नाश्ते के साथ प्रदर्शन करना संस्थान की गरिमा को कम करता है।

शाह बोले- राहुल दुनियाभर में भारत की छवि खराब कर रहे

अमित शाह ने 15 मार्च को असम के गुवाहाटी में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा- राहुल कभी-कभी संसद के दरवाजे पर बैठकर चाय और पकौड़े खाते हैं। क्या उन्हें यह एहसास नहीं है कि नाश्ता करने के लिए कौन-सी जगह उचित होती है?

शाह ने आगे कहा- संसद हमारे लोकतंत्र की सर्वोच्च संस्था है। वहां बैठकर विरोध करना भी लोकतांत्रिक परंपरा नहीं है। लेकिन आप तो विरोध से भी दो कदम आगे बढ़ गए हैं। आप वहां चाय और पकौड़े खा रहे हैं। इससे दुनिया भर में भारत की छवि खराब हो रही है। पूरी खबर पढ़ें…

———————————

संसद की यह खबर भी पढ़ें…

देवगौड़ा पर खड़गे बोले- मोहब्बत हमसे, शादी मोदीजी से:आठवले से कहा- मोदी का गुणगान कम करें; कांग्रेस अध्यक्ष की बातों पर PM खूब हंसे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में बुधवार को पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा के बारे में कहा, ‘मुझे पता नहीं कि उन्हें क्या हुआ, मोहब्बत हमारे साथ की, लेकिन शादी मोदीजी के साथ की।’ खड़गे की बात सनकर पीएम मोदी को हंसी आ गई। वे मुस्कुराने लगे। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
दतिया में महिला से दहेज के लिए मारपीट का आरोप:लोको पायलट पति, सास और ससुर पर केस दर्ज

March 30, 2026/
12:57 pm

दतिया में महोनाजाट गांव की रहने वाली 32 वर्षीय महिला ने पति, सास और ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित...

authorimg

February 16, 2026/
11:31 pm

Last Updated:February 16, 2026, 23:31 IST Sri Ganganagar News : श्रीगंगानगर जिले में 32 वर्षीय भजनलाल हत्याकांड में पुलिस ने...

मोबाइल विवाद में दोस्त की पीट-पीटकर हत्या की थी:जंगल में छिपा आरोपी गिरफ्तार; काम की तलाश में मुरैना से ग्वालियर आए थे

March 17, 2026/
12:05 am

ग्वालियर के मोहना में हाईवे पर एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी...

मैंगो मुरब्बा रेसिपी: दादी-नानी वाले स्वाद के साथ नारियल कैरी का मुरब्बा, नोट करें आसान रेसिपी

March 28, 2026/
10:47 pm

आम का मुरब्बा रेसिपी: समुद्रतट की शुरुआत ही होती है किचन से हींग, मेथी और सौंफ की वापसी वाली खुशियां...

Myanmar Border Terror Group Training

March 20, 2026/
4:36 am

नई दिल्ली/आईजोल21 मिनट पहलेलेखक: सत्य नारायण मिश्रा कॉपी लिंक NIA को गिरफ्तार विदेशी नागरिकों की 11 दिन की कस्टडी मिली।...

अवैध कॉलोनी बसाने वाले 79 कॉलोनाइजरों पर FIR के आदेश:ग्वालियर में 16 साल बाद बड़ा एक्शन, खाली प्लॉट सरकार लेगी कब्जे में

April 2, 2026/
6:57 am

जिले में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने अब तक का सबसे बड़ा एक्शन लिया है। करीब 16 साल बाद...

Odisha Police Vehicle Trailer Accident

February 22, 2026/
1:36 pm

झारसुगुड़ा4 मिनट पहले कॉपी लिंक पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारने के बाद ट्रेलर पलट गया। ओडिशा के झारसुगुड़ा में...

राजनीति

Kangana Ranaut Slams Rahul Gandhis Parliament Behavior

Kangana Ranaut Slams Rahul Gandhis Parliament Behavior
  • Hindi News
  • National
  • Kangana Ranaut Slams Rahul Gandhis Parliament Behavior | Tapori Statement

नई दिल्ली7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कंगना ने बुधवार को संसद की कार्यवाही के बाद मीडिया से बात करते हुए राहुल के खिलाफ टिप्पणी की।

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने बुधवार को संसद के बाहर कहा- राहुल को देखकर हम महिलाओं को काफी अनकम्फर्टेबल फील होता है। उन्होंने कहा-

QuoteImage

वह टपोरी की तरह आते हैं, तू-तड़ाक करते हैं। इंटरव्यू दे रहे लोगों को परेशान करते हैं। कहते हैं- आजा…आजा। उन्हें अपनी बहन को देखना चाहिए। उनका व्यवहार बहुत अच्छा है।

QuoteImage

कंगना का यह बयान उस विवाद के बाद आया है, जिसमें 12 मार्च को संसद परिसर के मकर द्वार पर राहुल गांधी के चाय-नाश्ता करने को लेकर आलोचना हुई थी। इस मामले में 84 पूर्व ब्यूरोक्रेट्स, 116 पूर्व सैनिक और 4 वकीलों ने एक ओपन लेटर लिखकर राहुल गांधी से देश के लोगों से माफी की मांग की है।

राहुल ने 12 मार्च को LPG संकट को लेकर प्रदर्शन के दौरान विपक्षी सांसदों के साथ संसद की सीढ़ियों पर बैठकर चाय-बिस्किट खाया था।

राहुल ने 12 मार्च को LPG संकट को लेकर प्रदर्शन के दौरान विपक्षी सांसदों के साथ संसद की सीढ़ियों पर बैठकर चाय-बिस्किट खाया था।

कांग्रेस सांसद बोलीं- कंगना को राहुल पर बोलने का हक नहीं

कांग्रेस सांसद ज्योतिमणि ने भाजपा सांसद कंगना रनौत पर कहा- कंगना रनौत की बातें उनके चरित्र को दर्शाती हैं। सिर्फ अच्छे कपड़े पहन लेने या सेलिब्रिटी होने से कोई अच्छा इंसान नहीं बन जाता। यही उनकी राजनीति का स्तर है, इसलिए वास्तव में उन्हें राहुल गांधी के बारे में बोलने का कोई अधिकार नहीं है।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बोले- कंगना को संसद स्टूडियो लगता है

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह ने कहा- कंगना को लगता है कि संसद कोई स्टूडियो है, जहां अच्छे कपड़े पहनकर, पूरी तरह तैयार होकर और एक्टिंग करनी होती है। उन्हें क्यों लगता है कि राहुल टपोरी की तरह व्यवहार करते हैं? राहुल गांधी यहां फिल्म बनाने नहीं आते हैं।

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा- मैंने महिलाओं के प्रति राहुल का सम्मान देखा है

वहीं शिवसेना (उद्धव गुट) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कंगना की टिप्पणी पर कहा- कुछ दिन पहले PM मोदी कह रहे थे कि वे कांग्रेस की महिला सांसदों से असहज महसूस कर रहे थे, इसलिए सांसद नहीं आए। अब कंगना राहुल पर बोल रही हैं।

प्रियंका ने आगे कहा- व्यक्तिगत या राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन राहुल गांधी के लिए इस तरह की बात कहना गलत है। मैंने राहुल गांधी के साथ 10 साल काम किया है। मैंने महिलाओं के प्रति उनका काम और सम्मान देखा है। उन पर इस तरह के आरोप लगाना थोड़ा अजीब है।

पूर्व PM देवगौड़ा ने सोनिया से कहा था- राहुल को समझाएं

पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (एस) नेता एचडी देवगौड़ा ने राहुल के व्यवहार को लेकर 16 मार्च को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेटर लिखा था। उन्होंने लिखा- विपक्ष की वरिष्ठ नेता होने के नाते आप अपने सांसदों से बात करें और संसदीय मर्यादा बनाए रखने के लिए उन्हें समझाएं।

92 साल के देवगौड़ा ने दो पेज के लेटर में राहुल के हाल के प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए कहा कि संसद के बजट सत्र के दौरान लगातार नारेबाजी, पोस्टर दिखाने और धरना-प्रदर्शन से लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा को नुकसान पहुंच रहा है। संसद परिसर में सीढ़ियों पर बैठकर चाय-नाश्ते के साथ प्रदर्शन करना संस्थान की गरिमा को कम करता है।

शाह बोले- राहुल दुनियाभर में भारत की छवि खराब कर रहे

अमित शाह ने 15 मार्च को असम के गुवाहाटी में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा- राहुल कभी-कभी संसद के दरवाजे पर बैठकर चाय और पकौड़े खाते हैं। क्या उन्हें यह एहसास नहीं है कि नाश्ता करने के लिए कौन-सी जगह उचित होती है?

शाह ने आगे कहा- संसद हमारे लोकतंत्र की सर्वोच्च संस्था है। वहां बैठकर विरोध करना भी लोकतांत्रिक परंपरा नहीं है। लेकिन आप तो विरोध से भी दो कदम आगे बढ़ गए हैं। आप वहां चाय और पकौड़े खा रहे हैं। इससे दुनिया भर में भारत की छवि खराब हो रही है। पूरी खबर पढ़ें…

———————————

संसद की यह खबर भी पढ़ें…

देवगौड़ा पर खड़गे बोले- मोहब्बत हमसे, शादी मोदीजी से:आठवले से कहा- मोदी का गुणगान कम करें; कांग्रेस अध्यक्ष की बातों पर PM खूब हंसे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में बुधवार को पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा के बारे में कहा, ‘मुझे पता नहीं कि उन्हें क्या हुआ, मोहब्बत हमारे साथ की, लेकिन शादी मोदीजी के साथ की।’ खड़गे की बात सनकर पीएम मोदी को हंसी आ गई। वे मुस्कुराने लगे। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket