Monday, 06 Apr 2026 | 06:26 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Kanpur Umpire Death | Bees Attack Unnao Cricket Match

कानपुर/उन्नाव1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

उन्नाव में क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने खिलाड़ियों को डंक मारने शुरू कर दिए। यह देखकर अंपायर बचने के लिए भागे, लेकिन गिर गए और मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया।

मधुमक्खियों ने 58 साल के अंपायर मानिक गुप्ता को 50 से ज्यादा डंक मारे। करीब 10 मिनट तक मधुमक्खियां उन्हें काटती रहीं। मधुमक्खियों ने खिलाड़ियों, अंपायरों और ग्राउंड स्टाफ समेत 40 से 50 लोगों को काटा।

इनमें से अंपायर समेत 10 लोगों को कानपुर के एक नर्सिंग होम ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने अंपायर की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में उनकी मौत हो गई।

घटना गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के राहुल सप्रू मैदान की है। कानपुर के रहने वाले अंपायर मानिक गुप्ता पिछले 30 सालों से कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) के लिए अंपायरिंग कर रहे थे। शव घर पहुंचा तो चीख-पुकार मच गई।

पति का शव देखकर पत्नी बेसुध हो गईं। गुरुवार सुबह अंतिम दर्शन के बाद जब शव उठा, तो पत्नी बिलख पड़ी। जिस जगह शव रखा था, वहां बार-बार हाथ फेरती रही। शव भागवत दास घाट पहुंचा तो छोटी बेटी पिता के चेहरे को बार-बार पोंछती रही और अंतिम संस्कार की रस्में निभाईं। पिता को मुखाग्नि दी।

तस्वीरें देखिए-

अंपायर का शव घाट पहुंचा तो छोटी बेटी ने अंतिम संस्कार की रस्में निभाई। वह बिलखती रही और पिता का चेहरा पोंछती रही।

गुरुवार सुबह अंतिम दर्शन के बाद जब शव उठा तो पत्नी बिलख पड़ी। जिस जगह शव रखा था, वहां बार-बार हाथ फेरती रही।

रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने अंपायर की पत्नी को किसी तरह से संभाला।

अंपायर की 4 बेटियां हैं, 3 की शादी हो चुकी है। जबकि छोटी बेटी इंटर में पढ़ती है। उसी ने अंतिम संस्कार की रस्में निभाईं।

साथी अंपायर ने कहा- मधुमक्खियों ने एक नहीं, तीन बार हमला किया अंपायर फीलखाना में परिवार के साथ रहते थे। उनकी चार बेटियां हैं। बड़ी बेटी प्रियंका है। इसके बाद दीपिका और श्वेता हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। चौथी बेटी समृद्धि इंटरमीडिएट की छात्रा है। प्रत्यक्षदर्शी और मानिक गुप्ता के साथी अंपायर सुनील कुमार निषाद ने बताया कि बुधवार को राहुल सप्रू मैदान पर अंडर-13 क्रिकेट लीग का मैच था। इसमें मानिक अंपायरिंग करने पहुंचे थे।

ग्राउंड में करीब 40-45 लोग मौजूद थे। कुछ खिलाड़ी कानपुर तो कुछ लखनऊ से आए थे। स्टेडियम की बाउंड्रीवॉल से सटकर बरगद का पेड़ है। उसी पर मधुमक्खियों का छत्ता लगा था। सुबह से ही मधुमक्खियां मंडरा रही थीं। मधुमक्खियों ने तीन बार हमला किया।

सुबह 7 बजे जब बच्चे ग्राउंड पर पहुंचे और अपनी किट उठाने जा रहे थे, तभी पहली बार मधुमक्खियों ने हमला किया। सुबह 8 बजे कुछ मधुमक्खियों ने खिलाड़ियों को काट लिया। इसके बाद साढ़े 8 बजे अचानक मधुमक्खियों का पूरा झुंड टूट पड़ा। करीब 15 मिनट तक पूरे ग्राउंड में अफरा-तफरी मची रही और मधुमक्खियों ने सभी को काटा।

स्टेडियम की बाउंड्रीवॉल से सटे बरगद पेड़ पर मधुमक्खी का छत्ता लगा है। इन्हीं ने अंपायर पर हमला किया था।

यह वही स्टेडियम है, जहां पर मधुमक्खियों ने हमला किया।

50 से ज्यादा मधुमक्खियों ने अंपायर को घेरा, 10 मिनट हमला किया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उस समय मानिक गुप्ता मैदान के पास बैठे थे। मधुमक्खियों से बचने के लिए वो भागने लगे, लेकिन गिर पड़े। इसके बाद 50 से अधिक मधुमक्खियों ने उन्हें घेर लिया और करीब 10 मिनट तक लगातार हमला किया। उम्र अधिक होने और हृदय रोगी होने के कारण उनकी हालत बिगड़ गई।

साथी अंपायर सुनील निषाद ने मधुमक्खियों के डंक के निशान दिखाए।

हालत देखकर दो अस्पतालों ने हाथ खड़े किए

पूर्व रणजी खिलाड़ी राहुल सप्रू उन्हें अपनी कार से शुक्लागंज के एक निजी अस्पताल ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल ने रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें दो अन्य अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण कहीं भर्ती नहीं किया गया।

इसके बाद KCA के पदाधिकारी उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया।

आईपीएल प्लेयर अंकित राजपूत के साथ मानिक गुप्ता।

इंडियन अंडर-19 प्लेयर अर्चना राजपूत के साथ (दायें से आखिरी)।

—————————————

ये खबर भी पढ़िए…

मथुरा में नहर में गिरी कार, 4 की मौत:इनमें 2 लॉ स्टूडेंट; लाश गाड़ी में फंसी रही, क्रेन से निकाला गया

मथुरा में बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में 2 लॉ स्टूडेंट समेत 4 युवकों की मौत हो गई। सभी शादी में शामिल होने राजस्थान के डीग जा रहे थे। रास्ते में ड्राइवर मोड़ नहीं देख पाया और कार 6 मीटर गहरी नहर में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने जैसे ही कार को नहर में गिरते देखा, तुरंत बचाव कार्य में जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ग्रीष्मकालीन दही रेसिपी: दही से बनने वाली 6 स्वादिष्ट समर रेसिपी, 5 मिनट में हो सकती है तैयार

March 15, 2026/
5:23 pm

ग्रीष्मकालीन दही रेसिपी: गर्मी के मौसम में शरीर का ठंडा और ठंडा रहना सबसे जरूरी होता है। इसके लिए दही...

पॉप सिंगर रिहाना के घर पर फायरिंग:बेवर्ली हिल्स वाले घर पर महिला ने चलाईं 10 गोलियां, घर में मौजूद सिंगर सुरक्षित

March 9, 2026/
1:50 pm

हॉलीवुड की मशहूर पॉप सिंगर रिहाना के घर के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है। इस घटना में रिहाना...

झाबुआ में जमीन विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष:राणापुर में लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला; दोनों पक्षों के 8 लोग गंभीर, क्रॉस केस दर्ज

April 4, 2026/
11:45 pm

झाबुआ जिले के राणापुर स्थित नई मुस्लिम कॉलोनी में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच हिंसक...

बुरहानपुर में अध्यापक संगठनों ने बनाया संयुक्त शिक्षा मोर्चा:प्रथम नियुक्ति से सेवा गणना, TET रद्द करने की मांग पर आंदोलन

March 30, 2026/
12:28 pm

मध्य प्रदेश के अध्यापक संगठनों ने 29 मार्च को भोपाल के गांधी भवन में एक संयुक्त बैठक की। इस बैठक...

आलीराजपुर में पत्नी की हत्या करने वाला गिरफ्तार:बेटे को बाइक खरीदने 50 हजार देने पर भड़का, गुजरात से मकान बनाने पैसे लाया था

March 30, 2026/
5:52 pm

आलीराजपुर में बखतगढ़ पुलिस ने ग्राम मथवाड़ में पत्नी की हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी...

India vs South Africa Live Score, T20 World Cup 2026 Super 8s: Follow Scorecard And Match Action From Ahmedabad. (Picture Credit: AP)

February 22, 2026/
11:23 pm

आखरी अपडेट:22 फरवरी, 2026, 23:23 IST मणिशंकर अय्यर ने यह कहकर राहुल गांधी पर ताजा हमला बोला कि ममता बनर्जी...

महावीर जयंती पर मांस बिक्री, नपा ने काटा चालान:मूलचंद मार्ग स्थित 'दिल्ली दरबार' होटल पर छापा; मांस जब्त

April 1, 2026/
8:55 am

नीमच में महावीर जयंती के अवसर पर मांस-मछली की बिक्री पर प्रतिबंध के बावजूद, मूलचंद मार्ग स्थित ‘दिल्ली दरबार’ होटल...

हेल्थ & फिटनेस

राजनीति

Kanpur Umpire Death | Bees Attack Unnao Cricket Match

Kanpur Umpire Death | Bees Attack Unnao Cricket Match

कानपुर/उन्नाव1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

उन्नाव में क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने खिलाड़ियों को डंक मारने शुरू कर दिए। यह देखकर अंपायर बचने के लिए भागे, लेकिन गिर गए और मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया।

मधुमक्खियों ने 58 साल के अंपायर मानिक गुप्ता को 50 से ज्यादा डंक मारे। करीब 10 मिनट तक मधुमक्खियां उन्हें काटती रहीं। मधुमक्खियों ने खिलाड़ियों, अंपायरों और ग्राउंड स्टाफ समेत 40 से 50 लोगों को काटा।

इनमें से अंपायर समेत 10 लोगों को कानपुर के एक नर्सिंग होम ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने अंपायर की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में उनकी मौत हो गई।

घटना गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के राहुल सप्रू मैदान की है। कानपुर के रहने वाले अंपायर मानिक गुप्ता पिछले 30 सालों से कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) के लिए अंपायरिंग कर रहे थे। शव घर पहुंचा तो चीख-पुकार मच गई।

पति का शव देखकर पत्नी बेसुध हो गईं। गुरुवार सुबह अंतिम दर्शन के बाद जब शव उठा, तो पत्नी बिलख पड़ी। जिस जगह शव रखा था, वहां बार-बार हाथ फेरती रही। शव भागवत दास घाट पहुंचा तो छोटी बेटी पिता के चेहरे को बार-बार पोंछती रही और अंतिम संस्कार की रस्में निभाईं। पिता को मुखाग्नि दी।

तस्वीरें देखिए-

अंपायर का शव घाट पहुंचा तो छोटी बेटी ने अंतिम संस्कार की रस्में निभाई। वह बिलखती रही और पिता का चेहरा पोंछती रही।

अंपायर का शव घाट पहुंचा तो छोटी बेटी ने अंतिम संस्कार की रस्में निभाई। वह बिलखती रही और पिता का चेहरा पोंछती रही।

गुरुवार सुबह अंतिम दर्शन के बाद जब शव उठा तो पत्नी बिलख पड़ी। जिस जगह शव रखा था, वहां बार-बार हाथ फेरती रही।

गुरुवार सुबह अंतिम दर्शन के बाद जब शव उठा तो पत्नी बिलख पड़ी। जिस जगह शव रखा था, वहां बार-बार हाथ फेरती रही।

रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने अंपायर की पत्नी को किसी तरह से संभाला।

रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने अंपायर की पत्नी को किसी तरह से संभाला।

अंपायर की 4 बेटियां हैं, 3 की शादी हो चुकी है। जबकि छोटी बेटी इंटर में पढ़ती है। उसी ने अंतिम संस्कार की रस्में निभाईं।

अंपायर की 4 बेटियां हैं, 3 की शादी हो चुकी है। जबकि छोटी बेटी इंटर में पढ़ती है। उसी ने अंतिम संस्कार की रस्में निभाईं।

साथी अंपायर ने कहा- मधुमक्खियों ने एक नहीं, तीन बार हमला किया अंपायर फीलखाना में परिवार के साथ रहते थे। उनकी चार बेटियां हैं। बड़ी बेटी प्रियंका है। इसके बाद दीपिका और श्वेता हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। चौथी बेटी समृद्धि इंटरमीडिएट की छात्रा है। प्रत्यक्षदर्शी और मानिक गुप्ता के साथी अंपायर सुनील कुमार निषाद ने बताया कि बुधवार को राहुल सप्रू मैदान पर अंडर-13 क्रिकेट लीग का मैच था। इसमें मानिक अंपायरिंग करने पहुंचे थे।

ग्राउंड में करीब 40-45 लोग मौजूद थे। कुछ खिलाड़ी कानपुर तो कुछ लखनऊ से आए थे। स्टेडियम की बाउंड्रीवॉल से सटकर बरगद का पेड़ है। उसी पर मधुमक्खियों का छत्ता लगा था। सुबह से ही मधुमक्खियां मंडरा रही थीं। मधुमक्खियों ने तीन बार हमला किया।

सुबह 7 बजे जब बच्चे ग्राउंड पर पहुंचे और अपनी किट उठाने जा रहे थे, तभी पहली बार मधुमक्खियों ने हमला किया। सुबह 8 बजे कुछ मधुमक्खियों ने खिलाड़ियों को काट लिया। इसके बाद साढ़े 8 बजे अचानक मधुमक्खियों का पूरा झुंड टूट पड़ा। करीब 15 मिनट तक पूरे ग्राउंड में अफरा-तफरी मची रही और मधुमक्खियों ने सभी को काटा।

स्टेडियम की बाउंड्रीवॉल से सटे बरगद पेड़ पर मधुमक्खी का छत्ता लगा है। इन्हीं ने अंपायर पर हमला किया था।

स्टेडियम की बाउंड्रीवॉल से सटे बरगद पेड़ पर मधुमक्खी का छत्ता लगा है। इन्हीं ने अंपायर पर हमला किया था।

यह वही स्टेडियम है, जहां पर मधुमक्खियों ने हमला किया।

यह वही स्टेडियम है, जहां पर मधुमक्खियों ने हमला किया।

50 से ज्यादा मधुमक्खियों ने अंपायर को घेरा, 10 मिनट हमला किया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उस समय मानिक गुप्ता मैदान के पास बैठे थे। मधुमक्खियों से बचने के लिए वो भागने लगे, लेकिन गिर पड़े। इसके बाद 50 से अधिक मधुमक्खियों ने उन्हें घेर लिया और करीब 10 मिनट तक लगातार हमला किया। उम्र अधिक होने और हृदय रोगी होने के कारण उनकी हालत बिगड़ गई।

साथी अंपायर सुनील निषाद ने मधुमक्खियों के डंक के निशान दिखाए।

साथी अंपायर सुनील निषाद ने मधुमक्खियों के डंक के निशान दिखाए।

हालत देखकर दो अस्पतालों ने हाथ खड़े किए

पूर्व रणजी खिलाड़ी राहुल सप्रू उन्हें अपनी कार से शुक्लागंज के एक निजी अस्पताल ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल ने रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें दो अन्य अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण कहीं भर्ती नहीं किया गया।

इसके बाद KCA के पदाधिकारी उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया।

आईपीएल प्लेयर अंकित राजपूत के साथ मानिक गुप्ता।

आईपीएल प्लेयर अंकित राजपूत के साथ मानिक गुप्ता।

इंडियन अंडर-19 प्लेयर अर्चना राजपूत के साथ (दायें से आखिरी)।

इंडियन अंडर-19 प्लेयर अर्चना राजपूत के साथ (दायें से आखिरी)।

—————————————

ये खबर भी पढ़िए…

मथुरा में नहर में गिरी कार, 4 की मौत:इनमें 2 लॉ स्टूडेंट; लाश गाड़ी में फंसी रही, क्रेन से निकाला गया

मथुरा में बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में 2 लॉ स्टूडेंट समेत 4 युवकों की मौत हो गई। सभी शादी में शामिल होने राजस्थान के डीग जा रहे थे। रास्ते में ड्राइवर मोड़ नहीं देख पाया और कार 6 मीटर गहरी नहर में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने जैसे ही कार को नहर में गिरते देखा, तुरंत बचाव कार्य में जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket