Wednesday, 14 Oct 2026 | 01:45 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Kiku Sharda Statement | Kapil Sharma Show Scripted Comedy Salman Khan

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कॉमेडियन कीकू शारदा ने कपिल शर्मा शो को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। प्रखर के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि शो का 70 प्रतिशत हिस्सा स्क्रिप्टेड होता है, जबकि 30 प्रतिशत कॉमेडी ऑन-द-स्पॉट (इम्प्रोवाइजेशन) की जाती है।

कीकू के मुताबिक, मेहमान कलाकारों को पहले से जोक्स या पंचलाइंस नहीं बताई जातीं ताकि उनके असली रिएक्शन कैमरे में कैद हो सकें। उन्होंने शो के दौरान जोक फ्लॉप होने पर कपिल शर्मा के सिचुएशन हैंडल करने के तरीके और अभिनेता सलमान खान के अनप्रिडिक्टेबल मिजाज पर भी खुलकर बात की।

कीकू शारदा कपिल शर्मा शो में बच्चा यादव समेत कई किरदार निभाते हैं।

मेहमानों को पहले नहीं पता होते जोक्स कीकू शारदा ने इंटरव्यू में बताया कि वे जानबूझकर सेलिब्रिटी मेहमानों को पहले से जोक्स, पंचलाइंस या किरदारों के बारे में नहीं बताते। टीम चाहती है कि मेहमान उन किरदारों को पहली बार स्टेज पर ही देखें, जिससे उनके सबसे सच्चे और स्वाभाविक रिएक्शन मिल सकें। अब शो में आने वाले सभी स्टार्स भी इसी फ्लो के साथ आगे बढ़ते हैं और ऑन-द-स्पॉट कॉमेडी का आनंद लेते हैं।

70% स्क्रिप्ट और 30% ऑन-द-स्पॉट कॉमेडी क्रिएटिव प्रोसेस को समझाते हुए कीकू ने कहा कि शो में एक तय स्क्रिप्ट होती है और टीम उसका पालन भी करती है। लेकिन कई बार सेलिब्रिटी बातचीत को बिल्कुल नई दिशा में ले जाते हैं, जिससे स्क्रिप्ट पर टिके रहना मुश्किल हो जाता है। ऐसे समय पर ऑन-द-स्पॉट बदलाव करने पड़ते हैं। उन्होंने बताया कि शो लगभग 70-30 के रेशियो पर चलता है, जहां 70% स्क्रिप्ट होती है और 30% पूरी तरह से स्पॉन्टेनियस होता है।

सलमान खान के रिएक्शन को समझना मुश्किल सलमान खान के साथ परफॉर्म करने के अपने अनुभव को याद करते हुए कीकू ने कहा कि उनके रिएक्शन को प्रेडिक्ट करना बहुत मुश्किल है। कई बार टीम किसी लाइन को बहुत मजेदार सोचकर प्लान करती है, लेकिन वे उस पर मुश्किल से रिएक्ट करते हैं।

वहीं बीच में जब कोई अचानक कुछ अनपेक्षित कह देता है, तो वे अपनी हंसी नहीं रोक पाते। सलमान जब हंसना शुरू करते हैं, तो उनकी आंखों से आंसू तक निकल आते हैं।

जोक फ्लॉप होने पर कपिल संभालते हैं कमान इंटरव्यू में कीकू ने यह भी बताया कि जब स्टेज पर कोई जोक फेल हो जाता है, तो कपिल शर्मा स्थिति को बखूबी संभाल लेते हैं। कपिल को तुरंत समझ आ जाता है कि कौन सा हिस्सा काम नहीं कर रहा है। ऐसे में कपिल बिना किसी स्क्रिप्ट के बीच में आते हैं और कहते हैं कि ‘मैंने पहले ही कहा था कि यह काम नहीं करेगा’। वे इस तरह से बात को घुमाते हैं कि सिचुएशन अजीब नहीं लगती और शो आगे बढ़ जाता है। दोनों पिछले 13 साल से साथ काम कर रहे हैं, इसलिए वे एक-दूसरे के दिमाग को अच्छी तरह समझते हैं।

2016 में की थी कॉमेडी शो की शुरुआत कपिल शर्मा ने अपने शो की शुरुआत 2016 में की थी। 23 अप्रैल 2016 को शो का पहला सीजन आया था। शो की शुरुआत में होस्ट कपिल शर्मा और उनकी टीम में कीकू शारदा, सुनील ग्रोवर, सुमोना चक्रवर्ती, चंदन प्रभाकर और अली असगर शामिल थे। अब इस नए सीजन में सृष्टि रोडे, गौरव दूबे, श्रीकांत मस्की और सिद्धार्थ सागर जैसे कॉमेडियन नजर आएंगे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
मूवी रिव्यू – 'अल्फा':दमदार एक्शन, फीका इमोशन... आलिया की फिल्म में बॉबी देओल का नेगेटिव अवतार छाया, ऋतिक रोशन का कैमियो देता है सरप्राइज

July 3, 2026/
1:37 pm

यशराज स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म अल्फा बड़े स्केल, हाई ऑक्टेन एक्शन और एक नए कॉन्सेप्ट के साथ...

World News Updates; Trump Pakistan China

February 16, 2026/
7:31 am

5 दिन पहले कॉपी लिंक स्वीडन में एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी का शोषण कर उससे कम से कम 120...

मेटा का 8,000 कर्मचारियों की छंटनी का प्लान:20 मई से वर्कफोर्स घटाने की प्रोसेस शुरू होगी; ग्लोबल लेवल पर 10% स्टाफ कम होगा

April 18, 2026/
8:59 pm

फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी मेटा इस साल मई में करीब 8,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का प्लान...

वन रक्षक हरकेश गुर्जर की हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार:सोनू चौहान को थाने ला रही पुलिस, दो अभी भी फरार

April 10, 2026/
1:55 pm

दिमनी पुलिस ने वन आरक्षक हरकेश गुर्जर को रेत माफिया के द्वारा ट्रैक्टर से कुचल कर हत्या करने के तीन...

स्वस्थ बालों के लिए छाछ

May 20, 2026/
9:32 pm

20 मई 2026 को 21:32 IST पर अपडेट किया गया स्वस्थ बालों के लिए छाछ: आजकल बाल झड़ना, डैंड्रफ, रुखापन...

Gold Silver Prices Surge | India

March 30, 2026/
12:27 pm

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक सोने-चांदी की कीमत में आज यानी 30 मार्च को बढ़त है। इंडिया बुलियन...

CS अनुराग जैन बोले- चीफ कम्प्लेंट ऑफिसर बन गया हूं:भोपाल में हुई समीक्षा बैठक; वन और राजस्व सीमा विवादों में उलझे ACS स्तर के अफसर

April 9, 2026/
12:11 am

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने बुधवार को विभागाध्यक्षों की बैठक ली। इस बैठक में वन और राजस्व...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Kiku Sharda Statement | Kapil Sharma Show Scripted Comedy Salman Khan

Kiku Sharda Statement | Kapil Sharma Show Scripted Comedy Salman Khan

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कॉमेडियन कीकू शारदा ने कपिल शर्मा शो को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। प्रखर के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि शो का 70 प्रतिशत हिस्सा स्क्रिप्टेड होता है, जबकि 30 प्रतिशत कॉमेडी ऑन-द-स्पॉट (इम्प्रोवाइजेशन) की जाती है।

कीकू के मुताबिक, मेहमान कलाकारों को पहले से जोक्स या पंचलाइंस नहीं बताई जातीं ताकि उनके असली रिएक्शन कैमरे में कैद हो सकें। उन्होंने शो के दौरान जोक फ्लॉप होने पर कपिल शर्मा के सिचुएशन हैंडल करने के तरीके और अभिनेता सलमान खान के अनप्रिडिक्टेबल मिजाज पर भी खुलकर बात की।

कीकू शारदा कपिल शर्मा शो में बच्चा यादव समेत कई किरदार निभाते हैं।

कीकू शारदा कपिल शर्मा शो में बच्चा यादव समेत कई किरदार निभाते हैं।

मेहमानों को पहले नहीं पता होते जोक्स कीकू शारदा ने इंटरव्यू में बताया कि वे जानबूझकर सेलिब्रिटी मेहमानों को पहले से जोक्स, पंचलाइंस या किरदारों के बारे में नहीं बताते। टीम चाहती है कि मेहमान उन किरदारों को पहली बार स्टेज पर ही देखें, जिससे उनके सबसे सच्चे और स्वाभाविक रिएक्शन मिल सकें। अब शो में आने वाले सभी स्टार्स भी इसी फ्लो के साथ आगे बढ़ते हैं और ऑन-द-स्पॉट कॉमेडी का आनंद लेते हैं।

70% स्क्रिप्ट और 30% ऑन-द-स्पॉट कॉमेडी क्रिएटिव प्रोसेस को समझाते हुए कीकू ने कहा कि शो में एक तय स्क्रिप्ट होती है और टीम उसका पालन भी करती है। लेकिन कई बार सेलिब्रिटी बातचीत को बिल्कुल नई दिशा में ले जाते हैं, जिससे स्क्रिप्ट पर टिके रहना मुश्किल हो जाता है। ऐसे समय पर ऑन-द-स्पॉट बदलाव करने पड़ते हैं। उन्होंने बताया कि शो लगभग 70-30 के रेशियो पर चलता है, जहां 70% स्क्रिप्ट होती है और 30% पूरी तरह से स्पॉन्टेनियस होता है।

सलमान खान के रिएक्शन को समझना मुश्किल सलमान खान के साथ परफॉर्म करने के अपने अनुभव को याद करते हुए कीकू ने कहा कि उनके रिएक्शन को प्रेडिक्ट करना बहुत मुश्किल है। कई बार टीम किसी लाइन को बहुत मजेदार सोचकर प्लान करती है, लेकिन वे उस पर मुश्किल से रिएक्ट करते हैं।

वहीं बीच में जब कोई अचानक कुछ अनपेक्षित कह देता है, तो वे अपनी हंसी नहीं रोक पाते। सलमान जब हंसना शुरू करते हैं, तो उनकी आंखों से आंसू तक निकल आते हैं।

जोक फ्लॉप होने पर कपिल संभालते हैं कमान इंटरव्यू में कीकू ने यह भी बताया कि जब स्टेज पर कोई जोक फेल हो जाता है, तो कपिल शर्मा स्थिति को बखूबी संभाल लेते हैं। कपिल को तुरंत समझ आ जाता है कि कौन सा हिस्सा काम नहीं कर रहा है। ऐसे में कपिल बिना किसी स्क्रिप्ट के बीच में आते हैं और कहते हैं कि ‘मैंने पहले ही कहा था कि यह काम नहीं करेगा’। वे इस तरह से बात को घुमाते हैं कि सिचुएशन अजीब नहीं लगती और शो आगे बढ़ जाता है। दोनों पिछले 13 साल से साथ काम कर रहे हैं, इसलिए वे एक-दूसरे के दिमाग को अच्छी तरह समझते हैं।

2016 में की थी कॉमेडी शो की शुरुआत कपिल शर्मा ने अपने शो की शुरुआत 2016 में की थी। 23 अप्रैल 2016 को शो का पहला सीजन आया था। शो की शुरुआत में होस्ट कपिल शर्मा और उनकी टीम में कीकू शारदा, सुनील ग्रोवर, सुमोना चक्रवर्ती, चंदन प्रभाकर और अली असगर शामिल थे। अब इस नए सीजन में सृष्टि रोडे, गौरव दूबे, श्रीकांत मस्की और सिद्धार्थ सागर जैसे कॉमेडियन नजर आएंगे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket