Friday, 23 Oct 2026 | 11:19 AM

Trending :

Ludhiana Student Claims AIR-1 After 715 Marks Displayed

नीट का रिजल्ट आने के बाद घर पर सिमरन रानी को मिठाई खिलाते हुए परिजन। इनसेट में सिमरन की फाइल फोटो।

लुधियाना की रहने वाली एक लड़की ने री-नीट (Re-NEET UG) परीक्षा में AIR-1 होने का दावा किया है। इसके चलते घर पर मिठाइयां बांट दी गईं। लड़की ने बाकायदा रिजल्ट का स्कोरकार्ड दिखाया है, जिसमें उसके नंबर टॉपर आर्यन गुप्ता और पांशुल बंसल के बराबर 720 में से 7

.

लड़की का दावा है कि वेबसाइट पर जब रिजल्ट जारी हुआ तो पहले दो बार चेक करने पर 715 अंक दिखाई दिए, जिसका उसने स्क्रीनशॉट ले लिया, लेकिन जैसे ही तीसरी बार चेक किया, तो रिजल्ट अचानक दिखना बंद हो गया। फिर कई बार चेक किया, लेकिन कुछ भी वेबसाइट पर शो नहीं हुआ।

गांव के सरपंच ने कहा कि छात्रा ने इसकी संबंधित अधिकारियों से शिकायत की है, सिस्टम की इस लापरवाही के चलते पूरा परिवार परेशान है। लड़की को आज अधिकारियों ने दिल्ली बुलाया है। अगर वहां पर सामधान नहीं होता है, तो कोर्ट जाएंगे।

गांव नड़ेले में घर पर सिमरन रानी को मिठाई खिलाते हुए परिजन।

वेबसाइट पर पहले 715 अंक दिखाए, फिर रिजल्ट गायब

लुधियाना जिले के समराला क्षेत्र के गांव नड़ेले (सिहाला) की छात्रा सिमरन रानी ने कहा कि घर पर सब कुछ सामान्य था। 16 जुलाई को देर रात रिजल्ट जारी हुआ। हमने वेबसाइट पर रोल नंबर डालकर चेक किया, तो 720 में से 715 अंक दिखाई दिए और रैंक-1 लिखी थी। अच्छे अंक देखकर घर में खुशी का माहौल बन गया और घर में मिठाई बांटी गई। सरपंच नीरज ने घर पहुंचकर सम्मानित भी किया। हालांकि कुछ ही देर बाद पूरा मामला बदल गया।

परिवार के मुताबिक, बाद में जब यह जानकारी मिली कि 715 अंक पाने वाले लुधियाना के ही आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल को ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 मिली है, तो सिमरन ने अपनी रैंक देखने के लिए दोबारा लॉग-इन किया।

उस समय भी वेबसाइट पर 715 अंक ही दिखाई दिए, लेकिन मुख्य मेरिट सूची में उसका नाम नहीं मिला। इसके बाद उसने तीसरी बार वेबसाइट खोली और रिजल्ट चेक किया, लेकिन इस बार रिजल्ट नहीं दिखा। इसके बाद कई बार प्रयास किया, लेकिन कुछ भी शो नहीं हुआ।

सिमरन ने स्कोरकार्ड का स्क्रीनशॉट दिखाया…

12 से 13 घंटे पढ़ाई करती थी सिमरन

सिमरन के पिता हरदीप कुमार और दादा किसान हैं। पिता ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद सिमरन रोज 12 से 13 घंटे पढ़ाई करती थी। मां पूनम ने कहा कि अगर वेबसाइट पर 715 अंक दिखे थे तो मेरिट सूची में नाम क्यों नहीं है। उन्होंने मांग की है कि छात्रा की ओएमआर शीट और आंसर-की परिवार के सामने रखी जाए, ताकि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो सके।

सरपंच बोले- सिमरन मेहनती छात्रा है

गांव के सरपंच नीरज का कहना है कि सिमरन मेहनती छात्रा है और रिजल्ट आने के समय उसका स्क्रीनशॉट भी लिया गया था। परिवार ने इस मामले की संबंधित अधिकारियों को शिकायत की है, जिसके बाद परिवार को दिल्ली बुलाया गया है।

जहां पूरे मामले में स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। यदि वहां भी समाधान नहीं मिला तो कोर्ट का रुख किया जाएगा। हालांकि इस मामले में NTA की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

टॉपर्स लिस्ट में सिमरन का नाम नहीं

परीक्षा में 11.21 लाख स्टूडेंट्स पास हुए

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 16 जुलाई देर रात NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी किया था। इस साल करीब 20 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 11.21 लाख स्टूडेंट्स मेडिकल, डेंटल, AYUSH और अन्य मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए क्वालिफाई हुए हैं।

2020 और 2021 के बाद पहली बार कोई भी छात्र 720 का परफेक्ट स्कोर हासिल नहीं कर पाया। लुधियाना के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल 720 में से 715 अंकों के साथ ऑल इंडिया टॉपर बने। 19 स्टूडेंट्स ने 700 से ज्यादा, जबकि 138 उम्मीदवारों ने 690 से अधिक अंक हासिल किए।

टॉप स्कोरर्स में 93% से ज्यादा स्टूडेंट्स ने पहली बार परीक्षा दी थी। 99% टॉप रैंकर्स की उम्र 17 से 19 साल के बीच रही। क्वालिफाई करने वाले कुल उम्मीदवारों में 58% से ज्यादा छात्राएं और 55.1% छात्र हैं। स्टूडेंट्स अपना स्कोरकार्ड neet.nta.nic.in पर देख सकते हैं।

पेपर लीक के कारण दोबारा हुई थी परीक्षा

पेपर लीक के आरोपों के कारण 3 मई को हुई NEET-UG 2026 की परीक्षा रद्द हो गई थी। इसके बाद NTA ने 21 जून को दोबारा परीक्षा कराई। देश और विदेश के 551 शहरों में 5,440 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा 13 भाषाओं में हुई थी।

NTA ने इस साल परीक्षा के मूल्यांकन प्रक्रिया में भी बड़ा बदलाव किया था। पहली बार मूल्यांकन के सभी चरण एक के बाद एक के बजाय समानांतर तरीके से पूरे किए। इससे तय समय पर रिजल्ट जारी किया जा सका। वहीं, पहली बार OMR शीट चैलेंज की प्रक्रिया को आंसर-की जारी करने की प्रक्रिया से अलग रखा गया।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

ये खबर भी पढ़ें:

NEET-UG टॉपर आर्यन बोले- दादी की मौत से टूट गया था, ऑन्कोलॉजिस्ट बनने की ठानी

लुधियाना के दुगरी के रहने वाले आर्यन गुप्ता ने NEET-UG 2026 में 720 में से 715 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक-1 (AIR-1) पर कब्जा जमाया। उन्होंने कहा- जब मैं थर्ड क्लास में पढ़ता था, तब मैंने अपनी दादी को कैंसर के कारण दम तोड़ते देखा। हमारे दादके-नानके परिवार में लगभग सभी डॉक्टर्स हैं, माता-पिता भी डॉक्टर हैं, लेकिन फिर भी हम मिलकर भी अपनी दादी को नहीं बचा पाए। दादी से मेरा काफी लगाव था और उनकी मौत से मैं टूट गया था। तभी मैंने मन में ठान लिया था कि बड़ा होकर कैंसर स्पेश्लिस्ट (ऑन्कोलॉजिस्ट) बनूंगा। (पढ़ें पूरी खबर)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
GT vs RR Live Score, IPL 2026 Qualifier 2 Match Today Updates From Mullanpur, New Chandigarh. (Picture Credit: AP)

May 29, 2026/
7:35 pm

आखरी अपडेट:29 मई, 2026, 19:35 IST स्क्रीन पर तेज प्रताप का परिवर्तन दर्शकों को उनके व्यक्तिगत और सार्वजनिक जीवन में...

UAE, Singapore Top Choice; India Score 56.5

June 18, 2026/
3:58 am

मुंबई15 मिनट पहले कॉपी लिंक हेनली प्राइवेट वेल्थ माइग्रेशन रिपोर्ट 2026 के मुताबिक, ब्रिटेन में भी पलायन बढ़ रहा। हेनली...

प्राइवेट जेट अब बिना ब्रोकर 30 सेकेंड में बुक करें:‘रिवर्स ऑक्शन’ मॉडल से विमान मालिक खुद घटा रहे हैं दाम, छिपे खर्चों से छुटकारा

February 25, 2026/
4:49 pm

प्राइवेट एविएशन यानी निजी विमानन का क्षेत्र अब डिजिटल क्रांति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। जो काम पहले...

दतिया विधायक राजेंद्र भारती दोषी करार:सुप्रीम कोर्ट ने भूमि विकास बैंक मामले में धारा 420 के तहत दोषी ठहराया

April 1, 2026/
4:01 pm

दतिया विधायक राजेंद्र भारती को सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को भूमि विकास बैंक से जुड़े एक मामले में धारा 420...

सुनंदा शर्मा बस में बोली-दाल-मखनी, मिस्सी रोटी:पैर में चोट लगने पर कहा-किसकी नजर लग गई; ऐसा स्वागत मत करो भाग जाएं

April 10, 2026/
5:37 am

पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के कुछ फनी वीडियो सामने आए हैं। सुनंदा शर्मा कभी बस तो कभी ऑटो में बैठी...

रीवा में हिंदू एकता के लिए भव्य शोभायात्रा:जनप्रतिनिधियों समेत 5 हजार लोग शामिल हुए, 10 किमी मार्ग पर पुष्पवर्षा और स्वागत

April 5, 2026/
8:37 pm

रीवा जिले के रायपुर कर्चुलियान में रविवार को श्री राम जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हिंदू...

राजनीति

Ludhiana Student Claims AIR-1 After 715 Marks Displayed

Ludhiana Student Claims AIR-1 After 715 Marks Displayed

नीट का रिजल्ट आने के बाद घर पर सिमरन रानी को मिठाई खिलाते हुए परिजन। इनसेट में सिमरन की फाइल फोटो।

लुधियाना की रहने वाली एक लड़की ने री-नीट (Re-NEET UG) परीक्षा में AIR-1 होने का दावा किया है। इसके चलते घर पर मिठाइयां बांट दी गईं। लड़की ने बाकायदा रिजल्ट का स्कोरकार्ड दिखाया है, जिसमें उसके नंबर टॉपर आर्यन गुप्ता और पांशुल बंसल के बराबर 720 में से 7

.

लड़की का दावा है कि वेबसाइट पर जब रिजल्ट जारी हुआ तो पहले दो बार चेक करने पर 715 अंक दिखाई दिए, जिसका उसने स्क्रीनशॉट ले लिया, लेकिन जैसे ही तीसरी बार चेक किया, तो रिजल्ट अचानक दिखना बंद हो गया। फिर कई बार चेक किया, लेकिन कुछ भी वेबसाइट पर शो नहीं हुआ।

गांव के सरपंच ने कहा कि छात्रा ने इसकी संबंधित अधिकारियों से शिकायत की है, सिस्टम की इस लापरवाही के चलते पूरा परिवार परेशान है। लड़की को आज अधिकारियों ने दिल्ली बुलाया है। अगर वहां पर सामधान नहीं होता है, तो कोर्ट जाएंगे।

गांव नड़ेले में घर पर सिमरन रानी को मिठाई खिलाते हुए परिजन।

वेबसाइट पर पहले 715 अंक दिखाए, फिर रिजल्ट गायब

लुधियाना जिले के समराला क्षेत्र के गांव नड़ेले (सिहाला) की छात्रा सिमरन रानी ने कहा कि घर पर सब कुछ सामान्य था। 16 जुलाई को देर रात रिजल्ट जारी हुआ। हमने वेबसाइट पर रोल नंबर डालकर चेक किया, तो 720 में से 715 अंक दिखाई दिए और रैंक-1 लिखी थी। अच्छे अंक देखकर घर में खुशी का माहौल बन गया और घर में मिठाई बांटी गई। सरपंच नीरज ने घर पहुंचकर सम्मानित भी किया। हालांकि कुछ ही देर बाद पूरा मामला बदल गया।

परिवार के मुताबिक, बाद में जब यह जानकारी मिली कि 715 अंक पाने वाले लुधियाना के ही आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल को ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 मिली है, तो सिमरन ने अपनी रैंक देखने के लिए दोबारा लॉग-इन किया।

उस समय भी वेबसाइट पर 715 अंक ही दिखाई दिए, लेकिन मुख्य मेरिट सूची में उसका नाम नहीं मिला। इसके बाद उसने तीसरी बार वेबसाइट खोली और रिजल्ट चेक किया, लेकिन इस बार रिजल्ट नहीं दिखा। इसके बाद कई बार प्रयास किया, लेकिन कुछ भी शो नहीं हुआ।

सिमरन ने स्कोरकार्ड का स्क्रीनशॉट दिखाया…

12 से 13 घंटे पढ़ाई करती थी सिमरन

सिमरन के पिता हरदीप कुमार और दादा किसान हैं। पिता ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद सिमरन रोज 12 से 13 घंटे पढ़ाई करती थी। मां पूनम ने कहा कि अगर वेबसाइट पर 715 अंक दिखे थे तो मेरिट सूची में नाम क्यों नहीं है। उन्होंने मांग की है कि छात्रा की ओएमआर शीट और आंसर-की परिवार के सामने रखी जाए, ताकि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो सके।

सरपंच बोले- सिमरन मेहनती छात्रा है

गांव के सरपंच नीरज का कहना है कि सिमरन मेहनती छात्रा है और रिजल्ट आने के समय उसका स्क्रीनशॉट भी लिया गया था। परिवार ने इस मामले की संबंधित अधिकारियों को शिकायत की है, जिसके बाद परिवार को दिल्ली बुलाया गया है।

जहां पूरे मामले में स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। यदि वहां भी समाधान नहीं मिला तो कोर्ट का रुख किया जाएगा। हालांकि इस मामले में NTA की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

टॉपर्स लिस्ट में सिमरन का नाम नहीं

परीक्षा में 11.21 लाख स्टूडेंट्स पास हुए

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 16 जुलाई देर रात NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी किया था। इस साल करीब 20 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 11.21 लाख स्टूडेंट्स मेडिकल, डेंटल, AYUSH और अन्य मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए क्वालिफाई हुए हैं।

2020 और 2021 के बाद पहली बार कोई भी छात्र 720 का परफेक्ट स्कोर हासिल नहीं कर पाया। लुधियाना के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल 720 में से 715 अंकों के साथ ऑल इंडिया टॉपर बने। 19 स्टूडेंट्स ने 700 से ज्यादा, जबकि 138 उम्मीदवारों ने 690 से अधिक अंक हासिल किए।

टॉप स्कोरर्स में 93% से ज्यादा स्टूडेंट्स ने पहली बार परीक्षा दी थी। 99% टॉप रैंकर्स की उम्र 17 से 19 साल के बीच रही। क्वालिफाई करने वाले कुल उम्मीदवारों में 58% से ज्यादा छात्राएं और 55.1% छात्र हैं। स्टूडेंट्स अपना स्कोरकार्ड neet.nta.nic.in पर देख सकते हैं।

पेपर लीक के कारण दोबारा हुई थी परीक्षा

पेपर लीक के आरोपों के कारण 3 मई को हुई NEET-UG 2026 की परीक्षा रद्द हो गई थी। इसके बाद NTA ने 21 जून को दोबारा परीक्षा कराई। देश और विदेश के 551 शहरों में 5,440 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा 13 भाषाओं में हुई थी।

NTA ने इस साल परीक्षा के मूल्यांकन प्रक्रिया में भी बड़ा बदलाव किया था। पहली बार मूल्यांकन के सभी चरण एक के बाद एक के बजाय समानांतर तरीके से पूरे किए। इससे तय समय पर रिजल्ट जारी किया जा सका। वहीं, पहली बार OMR शीट चैलेंज की प्रक्रिया को आंसर-की जारी करने की प्रक्रिया से अलग रखा गया।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

ये खबर भी पढ़ें:

NEET-UG टॉपर आर्यन बोले- दादी की मौत से टूट गया था, ऑन्कोलॉजिस्ट बनने की ठानी

लुधियाना के दुगरी के रहने वाले आर्यन गुप्ता ने NEET-UG 2026 में 720 में से 715 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक-1 (AIR-1) पर कब्जा जमाया। उन्होंने कहा- जब मैं थर्ड क्लास में पढ़ता था, तब मैंने अपनी दादी को कैंसर के कारण दम तोड़ते देखा। हमारे दादके-नानके परिवार में लगभग सभी डॉक्टर्स हैं, माता-पिता भी डॉक्टर हैं, लेकिन फिर भी हम मिलकर भी अपनी दादी को नहीं बचा पाए। दादी से मेरा काफी लगाव था और उनकी मौत से मैं टूट गया था। तभी मैंने मन में ठान लिया था कि बड़ा होकर कैंसर स्पेश्लिस्ट (ऑन्कोलॉजिस्ट) बनूंगा। (पढ़ें पूरी खबर)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket