Sunday, 06 Sep 2026 | 02:51 PM

Trending :

संडे प्रोफाइल : मैथ्यू बर्गमैन:सोशल मीडिया कंपनियों केखिलाफ बर्गमैन की लड़ाई अमेरिका में एआई से जॉब संकट टला:अगस्त में 1.62 लाख जॉब पैदा हुए, उम्मीद से तीन गुना ज्यादा बढ़ोतरी Mayurbhanj sisters crack neet without coaching odisha study struggle दुनिया के नए नक्शे पर भारत की आपत्ति:कहा- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख हमारे नक्शे के मुताबिक दिखें, UN में इक्वल अर्थ प्रोजेक्शन का सपोर्ट किया था दुनिया के नए नक्शे पर भारत की आपत्ति:कहा- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख हमारे नक्शे के मुताबिक दिखें, UN में इक्वल अर्थ प्रोजेक्शन का सपोर्ट किया था मिर्जापुर: द मूवी ने दूसरे दिन ₹32 करोड़ कमाए:हनुमान अंश ने 5वें शनिवार को ₹16.50 करोड़ कमाकर धुरंधर का रिकॉर्ड तोड़ा
EXCLUSIVE

MP Energy Minister Pradyumn Singh Tomar Sleep Photos Viral

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा।

.

ऊर्जा मंत्री ने इस बार गजब कर दिया मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपने सफाई अभियान के लिए जाने जाते हैं। उन्हें कभी नाली साफ करते, कभी टॉयलेट साफ करते और कभी झाड़ू लगाते आपने देखा होगा।

लेकिन इस बार उन्होंने कुछ अलग ही कर दिया। उन्होंने सोते हुए फोटोशूट कराया। यानी नींद में ही तस्वीरें खिंचवाईं और फिर उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। अब इन्हीं तस्वीरों के कारण मंत्री जी ट्रोल हो रहे हैं।

लोग उनकी तस्वीरों पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- नेतानगरी में ये बिल्कुल नया लाए हो। वहीं, एक अन्य ने पूछा- इन फोटो से जनता को क्या संदेश देना चाह रहे हैं? तो किसी ने इसे नौटंकी करार दिया।

एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा- नींद में आए सपने भी शेयर कर देते। वहीं, एक अन्य ने कहा- अब तक किसी नेता ने सोते हुए तस्वीर नहीं डाली, आपने ये नया प्रयोग किया है। कुछ लोगों ने इसे ‘गजब की एक्टिंग’ भी बताया।

वैसे, मंत्री जी हर बार कुछ न कुछ अलग करके सुर्खियों में रहते हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ हटकर किया है। लेकिन वे ट्रोल हो गए।

मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सोते हुए फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर शेयर की।

जीतू पटवारी को कृषि मेले में जाने से रोका प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि वे रायसेन में आयोजित उन्नत कृषि महोत्सव में जाएंगे। वहां वे किसानों के मुद्दों को लेकर शिवराज सिंह चौहान से मिलेंगे और सवाल करेंगे।

अपने इस ऐलान के मुताबिक वे रायसेन के लिए रवाना भी हुए, लेकिन पुलिस ने उन्हें भोपाल की सीमा पर ही रोक लिया। इस पर पटवारी ने सरकार और पुलिस-प्रशासन पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि वे खुद किसान हैं और किसान के बेटे हैं। ऐसे में वे खेती-किसानी की नई तकनीक देखना और कुछ सीखना चाहते थे, लेकिन सरकार इतनी डरी हुई थी कि उन्हें जाने ही नहीं दिया।

इधर, इसी आयोजन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे कलाकारों के साथ मंच पर थिरकते नजर आ रहे हैं। बता दें कि यह आयोजन 11 से 13 अप्रैल तक चला। इसके उद्घाटन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और समापन में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शामिल हुए।

पुलिस ने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को उन्नत कृषि महोत्सव में जाने से रोक लिया।

ग्रामीणों ने विधायक को सुनाई खरी-खोटी मध्य प्रदेश में सत्ताधारी दल भाजपा इन दिनों ‘गांव चलो, बस्ती चलो’ अभियान चला रही है। इसके असर भी अब सामने आने लगे हैं।

नर्मदापुरम के पिपरिया से भाजपा विधायक ठाकुरदास नागवंशी जब एक गांव पहुंचे, तो ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। लोगों ने नाली, सड़क और पानी जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर विधायक को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

ग्रामीणों ने सवाल किया कि जब उन्हें चुना गया था, तो अब तक ये बुनियादी समस्याएं क्यों हल नहीं हुईं।

ग्रामीणों के आक्रोश के बीच विधायक भी नाराज हो गए। उन्होंने कहा- अब आप विरोध ही कर लो। ऐसा कहकर वे वहां से चले गए। विधायक के साथ मौजूद उनकी पत्नी और समर्थकों से भी ग्रामीणों ने सवाल-जवाब किए।

अब इस पूरे घटनाक्रम पर लोग चुटकी ले रहे हैं कि अगर जनता का ध्यान रखा होता, तो यह दिन नहीं देखना पड़ता। लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन होती है, वह चाहे तो अर्श पर पहुंचा सकती है और नाराज हो जाए तो फर्श पर भी ला सकती है।

नर्मदापुरम में भाजपा के विधायक ठाकुरदास नागवंशी को ग्रामीणों ने घेर लिया।

सत्संग में पं. धीरेंद्र शास्त्री का अलग अंदाज कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। उन्होंने एक क्रूज पर सत्संग किया, जहां उनका अलग ही अंदाज देखने को मिला।

उन्होंने भक्तों से अंग्रेजी में संवाद किया और उन्हें भजन गाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विदेशी भक्तों ने भी उनके साथ भजन गाए। साथ ही भजन की धुन पर थिरकते भी नजर आए।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अपने अंदाज में भक्तों के सवालों के जवाब भी दिए।

पं. धीरेंद्र शास्त्री ने ऑस्ट्रेलिया में क्रूज पर सत्संग किया। विदेशी श्रद्धालु थिरकते दिखे।

इनपुट सहयोग – धर्मेंद्र दीवान (नर्मदापुरम)

ये भी पढ़ें – फिर आधी रात में मंदिर पहुंचे भाजपा विधायक के बेटे: शिवराज के 12 चुनाव जीतने पर सीएम ने कही बड़ी बात

इंदौर से भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला एक बार फिर चर्चा में हैं। उनकी ‘भक्ति’ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे आधी रात को एक मंदिर में नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि रुद्राक्ष अपने दोस्तों के साथ मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं, जबकि मंदिर के पट बंद हैं। पूरी खबर पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
वर्ल्ड अपडेट्स:फ्रांस ने यूक्रेन को मिसाइल निर्माण की मंजूरी दी: यूक्रेन में ही बनेंगी क्रूज मिसाइल, इंटरसेप्टर और ग्लाइड बम

July 15, 2026/
10:57 am

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोमवार को घोषणा की कि यूक्रेन को उसकी अपनी जमीन पर मिसाइल और बम...

रिपोर्ट- ED ने ₹81 हजार करोड़ की संपत्ति अटैच की:लोगों को ₹32 हजार करोड़ लौटाए; गिरफ्तारी में 27% की कमी आई, छापेमारी दोगुनी

May 2, 2026/
6:56 pm

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने साल 2025-26 में इतिहास में सबसे ज्यादा छापेमारी की। एजेंसी ने कुल 2,892 छापे मारे, जो...

अरिजीत सिंह के सपोर्ट में आए अदनान सामी:सिंगर बोले- प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का फैसला सोच-समझकर लिया, उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें

May 17, 2026/
3:58 pm

सिंगर और कंपोजर अदनान सामी ने अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने के फैसले का समर्थन किया है।...

सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा आज से,12 लाख कैंडिडेट शामिल होंगे:एक घंटे पहले तक मिलेगी एंट्री, 27 जिलों में बनाए 1221 सेंटर

July 12, 2026/
8:34 am

राजस्थान में रविवार (12 जुलाई) से सीनियर टीचर भर्ती एग्जाम शुरू हो रहा है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने...

Kolkata HC Recuses RG Kar Rape Murder Case

May 12, 2026/
8:06 pm

22 मिनट पहले कॉपी लिंक कलकत्ता हाईकोर्ट में आरजी कर रेप-मर्डर केस की सुनवाई कर रही बेंच ने खुद को...

Shubman Gill (left) and Shreyas Iyer (BCCI Photo)

May 3, 2026/
5:51 pm

आखरी अपडेट:03 मई, 2026, 17:51 IST अद्यतन प्रोफ़ाइल में अब उन्हें “पोलित ब्यूरो सदस्य, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)” के रूप...

राजनीति

MP Energy Minister Pradyumn Singh Tomar Sleep Photos Viral

MP Energy Minister Pradyumn Singh Tomar Sleep Photos Viral

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा।

.

ऊर्जा मंत्री ने इस बार गजब कर दिया मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपने सफाई अभियान के लिए जाने जाते हैं। उन्हें कभी नाली साफ करते, कभी टॉयलेट साफ करते और कभी झाड़ू लगाते आपने देखा होगा।

लेकिन इस बार उन्होंने कुछ अलग ही कर दिया। उन्होंने सोते हुए फोटोशूट कराया। यानी नींद में ही तस्वीरें खिंचवाईं और फिर उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। अब इन्हीं तस्वीरों के कारण मंत्री जी ट्रोल हो रहे हैं।

लोग उनकी तस्वीरों पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- नेतानगरी में ये बिल्कुल नया लाए हो। वहीं, एक अन्य ने पूछा- इन फोटो से जनता को क्या संदेश देना चाह रहे हैं? तो किसी ने इसे नौटंकी करार दिया।

एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा- नींद में आए सपने भी शेयर कर देते। वहीं, एक अन्य ने कहा- अब तक किसी नेता ने सोते हुए तस्वीर नहीं डाली, आपने ये नया प्रयोग किया है। कुछ लोगों ने इसे ‘गजब की एक्टिंग’ भी बताया।

वैसे, मंत्री जी हर बार कुछ न कुछ अलग करके सुर्खियों में रहते हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ हटकर किया है। लेकिन वे ट्रोल हो गए।

मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सोते हुए फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर शेयर की।

जीतू पटवारी को कृषि मेले में जाने से रोका प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि वे रायसेन में आयोजित उन्नत कृषि महोत्सव में जाएंगे। वहां वे किसानों के मुद्दों को लेकर शिवराज सिंह चौहान से मिलेंगे और सवाल करेंगे।

अपने इस ऐलान के मुताबिक वे रायसेन के लिए रवाना भी हुए, लेकिन पुलिस ने उन्हें भोपाल की सीमा पर ही रोक लिया। इस पर पटवारी ने सरकार और पुलिस-प्रशासन पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि वे खुद किसान हैं और किसान के बेटे हैं। ऐसे में वे खेती-किसानी की नई तकनीक देखना और कुछ सीखना चाहते थे, लेकिन सरकार इतनी डरी हुई थी कि उन्हें जाने ही नहीं दिया।

इधर, इसी आयोजन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे कलाकारों के साथ मंच पर थिरकते नजर आ रहे हैं। बता दें कि यह आयोजन 11 से 13 अप्रैल तक चला। इसके उद्घाटन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और समापन में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शामिल हुए।

पुलिस ने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को उन्नत कृषि महोत्सव में जाने से रोक लिया।

पुलिस ने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को उन्नत कृषि महोत्सव में जाने से रोक लिया।

ग्रामीणों ने विधायक को सुनाई खरी-खोटी मध्य प्रदेश में सत्ताधारी दल भाजपा इन दिनों ‘गांव चलो, बस्ती चलो’ अभियान चला रही है। इसके असर भी अब सामने आने लगे हैं।

नर्मदापुरम के पिपरिया से भाजपा विधायक ठाकुरदास नागवंशी जब एक गांव पहुंचे, तो ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। लोगों ने नाली, सड़क और पानी जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर विधायक को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

ग्रामीणों ने सवाल किया कि जब उन्हें चुना गया था, तो अब तक ये बुनियादी समस्याएं क्यों हल नहीं हुईं।

ग्रामीणों के आक्रोश के बीच विधायक भी नाराज हो गए। उन्होंने कहा- अब आप विरोध ही कर लो। ऐसा कहकर वे वहां से चले गए। विधायक के साथ मौजूद उनकी पत्नी और समर्थकों से भी ग्रामीणों ने सवाल-जवाब किए।

अब इस पूरे घटनाक्रम पर लोग चुटकी ले रहे हैं कि अगर जनता का ध्यान रखा होता, तो यह दिन नहीं देखना पड़ता। लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन होती है, वह चाहे तो अर्श पर पहुंचा सकती है और नाराज हो जाए तो फर्श पर भी ला सकती है।

नर्मदापुरम में भाजपा के विधायक ठाकुरदास नागवंशी को ग्रामीणों ने घेर लिया।

नर्मदापुरम में भाजपा के विधायक ठाकुरदास नागवंशी को ग्रामीणों ने घेर लिया।

सत्संग में पं. धीरेंद्र शास्त्री का अलग अंदाज कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। उन्होंने एक क्रूज पर सत्संग किया, जहां उनका अलग ही अंदाज देखने को मिला।

उन्होंने भक्तों से अंग्रेजी में संवाद किया और उन्हें भजन गाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विदेशी भक्तों ने भी उनके साथ भजन गाए। साथ ही भजन की धुन पर थिरकते भी नजर आए।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अपने अंदाज में भक्तों के सवालों के जवाब भी दिए।

पं. धीरेंद्र शास्त्री ने ऑस्ट्रेलिया में क्रूज पर सत्संग किया। विदेशी श्रद्धालु थिरकते दिखे।

पं. धीरेंद्र शास्त्री ने ऑस्ट्रेलिया में क्रूज पर सत्संग किया। विदेशी श्रद्धालु थिरकते दिखे।

इनपुट सहयोग – धर्मेंद्र दीवान (नर्मदापुरम)

ये भी पढ़ें – फिर आधी रात में मंदिर पहुंचे भाजपा विधायक के बेटे: शिवराज के 12 चुनाव जीतने पर सीएम ने कही बड़ी बात

इंदौर से भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला एक बार फिर चर्चा में हैं। उनकी ‘भक्ति’ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे आधी रात को एक मंदिर में नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि रुद्राक्ष अपने दोस्तों के साथ मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं, जबकि मंदिर के पट बंद हैं। पूरी खबर पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket