Sunday, 05 Apr 2026 | 11:13 PM

Trending :

मुंबई से जैश के 2 आतंकी पकड़े गए:दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश कर रहे थे, भारत विरोधी मिशन खिलाफत से जुड़े तार जन्म से खराब कान, 1 इंजेक्शन से सुनायी देने लगी आवाजें, क्या है जीन थेरेपी? ये गर्मियों का सुपरफ्रूट! इसमें ठंडक भी, ताकत भी…आप भी नहीं जानते होंगे शहतूत के इतने फायदे रीवा में रविवार रात सैकड़ों वाहन जाम में फंसे:रतहरा से नए बस स्टैंड और सिरमौर चौराहे तक लगी कतारें, घंटों तक रेंगते रही गाड़ियां ग्वालियर में रेबीज से युवक की मौत, रोज 100+ मामले:5 दिन पहले एक शख्स ने अस्पताल में भर्ती कराया था; नाम दिया था 'गोलू' पहले प्रेमिका ने दी जान, फिर प्रेमी ने खाया जहर:दतिया में महिला ने लगाई फांसी, 48 घंटे बाद लड़के ने खा लिया सल्फास
EXCLUSIVE

Panipat Money Exchange Firing | Gang Escapes After 5 Recce Rounds

पानीपत4 घंटे पहलेलेखक: अमन वर्मा

  • कॉपी लिंक

रैपर बादशाह के टटीरी सॉन्ग को लेकर विवाद चल रहा है। इसी सॉन्ग को लेकर उन्हें धमकी दी गई है।

हरियाणा के पानीपत में शनिवार को असंध रोड स्थित मनी एक्सचेंज सेंटर पर बदमाशों ने फायरिंग की। घटना के बाद रणदीप मलिक के नाम से एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई, जिसमें फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई। पोस्ट में लिखा कि यह हवाला के जरिए देश का पैसा बाहर भेज रहा था। इसे पहले भी चेतावनी दी गई थी।

पोस्ट के आखिरी में बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह को टटीरी सॉन्ग को लेकर धमकी दी गई। पोस्ट में लिखा- “बादशाह, तूने हरियाणा की संस्कृति खराब करने की कोशिश की है। पहले 2024 में तेरे क्लब पर तुझे ट्रेलर दिखाया था, अब की बार सीधा तेरे माथे में गोली मारेंगे।” हालांकि दैनिक भास्कर इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता।

लॉरेंस गैंग की पोस्ट…

पहले पानीपत में फायरिंग केस के बारे में जानिए….

शीशे पर 7 गोलियां लगीं

पानीपत के असंध रोड पर मनी एक्सचेंज सेंटर हस्त फॉरेक्स प्राइवेट लिमिटेड पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की। गोलियां दुकान के शीशे पर लगीं। दुकान पर कार्यरत हरीश कुमार ने पुलिस को बताया कि दोपहर करीब 3:15 बजे वह महिला कर्मचारी प्रीति के साथ मौजूद था। दुकान के मालिक गौरव मिगलानी किसी काम से बाहर गए हुए थे।

इसी दौरान, बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल पर तीन युवक दुकान के सामने आकर रुके और सीधे केबिन को निशाना बनाते हुए गोलियां चलानी शुरू कर दीं। हमलावरों का इरादा जान से मारने का था। गोलियां लगने से दुकान के शीशे चकनाचूर हो गए, लेकिन काउंटर के पीछे होने के कारण हरीश और प्रीति की जान बच गई।

DSP सतीश वत्स ने बताया कि प्राथमिक जांच में फिलहाल किसी रंजिश का खुलासा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस मामले में सीआईए की टीमें लगा दी हैं और सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए तीनों युवकों की तलाश जारी है।

दुकान पर फायरिंग करने वाले बदमाश पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।

पोस्ट में फायरिंग की जिम्मेदारी

फायरिंग के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई। जिसमें लिखा- आज जो हवाला कारोबारी गैरी और शैंकी के ऑफिस पर फायरिंग हुई है, वो मैंने रणदीप मलिक और अनिल पंडित USA ने करवाई है। ये हवाला के जरिए देश का पैसा बाहर भेजकर देश की अर्थव्यवस्था खराब कर रहा था। इसको हमने कॉल करके वार्निंग दी थी, लेकिन इसको समझ नहीं आई। ये तो बस एक ट्रेलर था, पिक्चर अभी बाकी है। जितने भी लोग हवाला का काम करते हैं, टाइम रहते सुधर जाओ, नहीं तो सबका अंजाम बहुत बुरा होगा।

पानीपत के SP भूपेंद्र सिंह ने बताया कि फायरिंग को लेकर जो सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई है, उसकी हम जांच कर रहे हैं।

मनी एक्सचेंज सेंटर पर फायरिंग की घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी।

अब जानिए टटीरी सॉन्ग को लेकर विवाद क्यों हो रहा….

1 मार्च को रिलीज हुआ, विवाद पर यूट्यूब से हटा

बादशाह ने 1 मार्च को टटीरी सॉन्ग का रिमिक्स वर्जन लॉन्च किया था। कैथल की सिमरन जागलान ने भी इस गाने में अपनी आवाज दी है। गाना लॉन्च होते ही बादशाह के रैप की आपत्तिजनक लाइनों, लड़कियों को स्कूल बैग फेंकते दिखाने और रोडवेज बस की क्लिप को लेकर विवाद हो गया। पंचकूला और जींद में बादशाह के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। इसके बाद यूट्यूब से गाना हटवा दिया गया।

महिला आयोग के सामने पेश नहीं हुए

हरियाणा महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया और 13 मार्च को पानीपत में बादशाह को पेश होने को कहा। हालांकि बादशाह महिला आयोग के सामने पेश नहीं हुए। उनकी जगह उनके एडवोकेट पहुंचे। इस पर महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया भड़क गई। उन्होंने पानीपत और पंचकूला के SP को बादशाह का पासपोर्ट जब्त कर, गिरफ्तार करने को कहा।

—————————-

चंडीगढ़ में बादशाह के क्लब पर हुई फायरिंग के बारे में पढ़ें :-

लॉरेंस गैंग की बादशाह को धमकी, बोला- पहले 2024 में तेरे क्लब पर तुझे ट्रेलर दिखाया था, अब सीधी माथे में गोली मारेंगे

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर-रैपर बादशाह को लॉरेंस गैंग ने जान से मारने की धमकी दी है। सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा- पिछली बार चंडीगढ़ में क्लब पर फायरिंग की, इस बार सीधे माथे पर गोली मारेंगे। 2024 में सेक्टर-26 में 2 क्लबों के बाहर धमाके हुए थे। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
फतेहगढ़ साहिब के वकील की कनाडा में मौत:कार चलाते समय आया हार्ट अटैक, तीन साल पहले परिवार के साथ विदेश गए

March 24, 2026/
2:28 pm

फतेहगढ़ साहिब के 42 वर्षीय वकील हर्षविंदर सिंह चीमा का कनाडा में निधन हो गया है। उनकी मृत्यु दिल का...

authorimg

February 9, 2026/
5:58 pm

Last Updated:February 09, 2026, 17:58 IST बेंगलुरु के HAL इलाके में एक गर्भवती बिल्ली की किडनैपिंग का चौंकाने वाला मामला...

Delhi Congress Protest | Mumbai Rahul Gandhi Black Flags; AI Summit

February 21, 2026/
10:41 am

नई दिल्ली24 मिनट पहले कॉपी लिंक भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के...

PM Modi Inaugurates Projects, Addresses Rally in Kerala & Tamil Nadu

March 11, 2026/
5:30 am

चेन्नई/तिरुवनंतपुरम26 मिनट पहले कॉपी लिंक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। पीएम केरल के एर्नाकुलम...

Jatara Oxygen Plant Shut | CMHO Denies Patient Death Link

March 24, 2026/
4:29 pm

स्वास्थ्य विभाग ने टीकमगढ़ जिले के जतारा सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट बंद होने के मामले को गंभीरता से लेते...

FII ने फरवरी में भारतीय-बाजार में ₹22,615 करोड़ निवेश किए:यह 17 महीने का सबसे बड़ा इन्वेस्टमेंट; भारत-US ट्रेड डील और बेहतर कॉर्पोरेट अर्निंग्स का असर

March 1, 2026/
6:15 pm

फरवरी महीने में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त वापसी की है। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के...

राजनीति

Panipat Money Exchange Firing | Gang Escapes After 5 Recce Rounds

Panipat Money Exchange Firing | Gang Escapes After 5 Recce Rounds

पानीपत4 घंटे पहलेलेखक: अमन वर्मा

  • कॉपी लिंक

रैपर बादशाह के टटीरी सॉन्ग को लेकर विवाद चल रहा है। इसी सॉन्ग को लेकर उन्हें धमकी दी गई है।

हरियाणा के पानीपत में शनिवार को असंध रोड स्थित मनी एक्सचेंज सेंटर पर बदमाशों ने फायरिंग की। घटना के बाद रणदीप मलिक के नाम से एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई, जिसमें फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई। पोस्ट में लिखा कि यह हवाला के जरिए देश का पैसा बाहर भेज रहा था। इसे पहले भी चेतावनी दी गई थी।

पोस्ट के आखिरी में बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह को टटीरी सॉन्ग को लेकर धमकी दी गई। पोस्ट में लिखा- “बादशाह, तूने हरियाणा की संस्कृति खराब करने की कोशिश की है। पहले 2024 में तेरे क्लब पर तुझे ट्रेलर दिखाया था, अब की बार सीधा तेरे माथे में गोली मारेंगे।” हालांकि दैनिक भास्कर इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता।

लॉरेंस गैंग की पोस्ट…

पहले पानीपत में फायरिंग केस के बारे में जानिए….

शीशे पर 7 गोलियां लगीं

पानीपत के असंध रोड पर मनी एक्सचेंज सेंटर हस्त फॉरेक्स प्राइवेट लिमिटेड पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की। गोलियां दुकान के शीशे पर लगीं। दुकान पर कार्यरत हरीश कुमार ने पुलिस को बताया कि दोपहर करीब 3:15 बजे वह महिला कर्मचारी प्रीति के साथ मौजूद था। दुकान के मालिक गौरव मिगलानी किसी काम से बाहर गए हुए थे।

इसी दौरान, बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल पर तीन युवक दुकान के सामने आकर रुके और सीधे केबिन को निशाना बनाते हुए गोलियां चलानी शुरू कर दीं। हमलावरों का इरादा जान से मारने का था। गोलियां लगने से दुकान के शीशे चकनाचूर हो गए, लेकिन काउंटर के पीछे होने के कारण हरीश और प्रीति की जान बच गई।

DSP सतीश वत्स ने बताया कि प्राथमिक जांच में फिलहाल किसी रंजिश का खुलासा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस मामले में सीआईए की टीमें लगा दी हैं और सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए तीनों युवकों की तलाश जारी है।

दुकान पर फायरिंग करने वाले बदमाश पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।

दुकान पर फायरिंग करने वाले बदमाश पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।

पोस्ट में फायरिंग की जिम्मेदारी

फायरिंग के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई। जिसमें लिखा- आज जो हवाला कारोबारी गैरी और शैंकी के ऑफिस पर फायरिंग हुई है, वो मैंने रणदीप मलिक और अनिल पंडित USA ने करवाई है। ये हवाला के जरिए देश का पैसा बाहर भेजकर देश की अर्थव्यवस्था खराब कर रहा था। इसको हमने कॉल करके वार्निंग दी थी, लेकिन इसको समझ नहीं आई। ये तो बस एक ट्रेलर था, पिक्चर अभी बाकी है। जितने भी लोग हवाला का काम करते हैं, टाइम रहते सुधर जाओ, नहीं तो सबका अंजाम बहुत बुरा होगा।

पानीपत के SP भूपेंद्र सिंह ने बताया कि फायरिंग को लेकर जो सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई है, उसकी हम जांच कर रहे हैं।

मनी एक्सचेंज सेंटर पर फायरिंग की घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी।

मनी एक्सचेंज सेंटर पर फायरिंग की घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी।

अब जानिए टटीरी सॉन्ग को लेकर विवाद क्यों हो रहा….

1 मार्च को रिलीज हुआ, विवाद पर यूट्यूब से हटा

बादशाह ने 1 मार्च को टटीरी सॉन्ग का रिमिक्स वर्जन लॉन्च किया था। कैथल की सिमरन जागलान ने भी इस गाने में अपनी आवाज दी है। गाना लॉन्च होते ही बादशाह के रैप की आपत्तिजनक लाइनों, लड़कियों को स्कूल बैग फेंकते दिखाने और रोडवेज बस की क्लिप को लेकर विवाद हो गया। पंचकूला और जींद में बादशाह के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। इसके बाद यूट्यूब से गाना हटवा दिया गया।

महिला आयोग के सामने पेश नहीं हुए

हरियाणा महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया और 13 मार्च को पानीपत में बादशाह को पेश होने को कहा। हालांकि बादशाह महिला आयोग के सामने पेश नहीं हुए। उनकी जगह उनके एडवोकेट पहुंचे। इस पर महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया भड़क गई। उन्होंने पानीपत और पंचकूला के SP को बादशाह का पासपोर्ट जब्त कर, गिरफ्तार करने को कहा।

—————————-

चंडीगढ़ में बादशाह के क्लब पर हुई फायरिंग के बारे में पढ़ें :-

लॉरेंस गैंग की बादशाह को धमकी, बोला- पहले 2024 में तेरे क्लब पर तुझे ट्रेलर दिखाया था, अब सीधी माथे में गोली मारेंगे

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर-रैपर बादशाह को लॉरेंस गैंग ने जान से मारने की धमकी दी है। सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा- पिछली बार चंडीगढ़ में क्लब पर फायरिंग की, इस बार सीधे माथे पर गोली मारेंगे। 2024 में सेक्टर-26 में 2 क्लबों के बाहर धमाके हुए थे। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket