Friday, 10 Apr 2026 | 03:35 PM

Trending :

अक्षय कुमार से मिलने नंगे पैर पैदल निकला फैन:राजकोट से 700 किमी चलकर मुंबई पहुंचा, एक महीने इंतजार के बाद मुलाकात हुई ‘बीजेपी कभी भी बाबरी मस्जिद बनाने वाले किसी के साथ गठबंधन नहीं कर सकती’: पश्चिम बंगाल में अमित शाह | राजनीति समाचार रायसेन कलेक्टर का औचक निरीक्षण, गेहूं खरीदी व्यवस्थाओं पर सख्ती:किसानों से लिया फीडबैक; लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए मुंबई एयरपोर्ट पर ₹38 करोड़ का 29.37 किलो सोना जब्त:24 केन्याई महिलाएं गिरफ्तार, कपड़ों-बैग में छिपाकर ला रही थीं ‘सबसे बड़ा घुसपैठिया गुजरात से आया’: असम में कन्हैया कुमार का अमित शाह पर परोक्ष हमला | राजनीति समाचार स्मार्टफोन की लत दिमाग को बना रहा 10 साल बूढ़ा? ‘डिजिटल डिटॉक्स’ से ब्रेन हेल्‍थ को ऐसे करें रीवर्स, रिसर्च में बड़ा खुलासा
EXCLUSIVE

Quinton de Kock Becomes SA’s Top Six-Hitter, Markram’s 82* Powers Win Over West Indies

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • T20 World Cup: Quinton De Kock Becomes SA’s Top Six Hitter, Markram’s 82* Powers Win Over West Indies

स्पोर्ट्स डेस्क34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मार्करम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 46 गेंद पर नाबाद 82 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

टी-20 वर्ल्ड कप में गुरुवार को पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हरा दिया। सुपर-8 का यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से खेला गया।

वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रन का टारगेट दिया, जिसे साउथ अफ्रीका ने 16.1 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। कप्तान ऐडन मार्करम ने नाबाद 82 और रायन रिकेल्टन ने नाबाद 45 रन बनाए।

SA vs WI मैच के रिकॉर्ड्स और मोमेंट्स…

टॉप मोमेंट्स…

1. कॉर्बिन बॉश की बॉल शेफर्ड को लगी

बॉश की गेंद लगने के बाद शेफर्ड का कन्कशन चेक हुआ।

11वें ओवर की चौथी गेंद कॉर्बिन बॉश ने रोमारियो शेफर्ड को बाउंसर डाली। शेफर्ड ने झुककर गेंद को छोड़ने की कोशिश की, लेकिन उनकी नजर गेंद से हट गई। क्रॉस-सीम डिलीवरी कम उछाल के साथ पहले उनके कंधे से टकराई और फिर उछलकर गर्दन के पास जा लगी। इसके बाद मेडिकल टीम को मैदान पर आना पड़ा। कन्कशन चेक होने के बाद गेम फिर शुरू हुआ और शेफर्ड ने बैटिंग जारी रखी।

2. रिकेल्टन के शॉट पर दो बार गेंद स्टम्प पर लगी

रिकेल्टन ने शॉट मारा और गेंद नॉन-स्ट्राइक एंड के स्टंप्स से जा लगी।

16वें ओवर में रिकेल्टन के शॉट पर गेंद नॉन स्ट्राइकर एंड के स्टंप्स पर जा लगी। रोमारियो शेफर्ड ने तीसरी गेंद ऑफ स्टंप के पास फुल लेंथ डाली। रिकेल्टन ने स्ट्रैट ड्राइव खेला, लेकिन गेंद नॉन-स्ट्राइकर एंड के स्टंप्स से टकराकर दूर चली गई और 1 रन बन गया। इसी ओवर में 5वीं गेंद शेफर्ड ने फुल टॉस डाली, जिसपर रिकेल्टन ने फिर सीधा शॉट मारा और गेंद स्टंप्स से टकरा गई। इस बार 1 रन ही मिला।

3. रबाडा ने एक ओवर में 2 विकेट लिए

रबाडा ने एक ही ओवर में होप और हेटमायर को आउट किया।

तीसरे ओवर में कगिसो रबाडा ने वेस्टइंडीज की पारी पर ब्रेक लगाते हुए 2 विकेट लिए। रबाडा ने दूसरी गेंद शाई होप को बैक ऑफ लेंथ डाली। होप ने कट करने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर क्विंटन डीकॉक के हाथों में चली गई।

वहीं ओवर की 5वीं गेंद रबाडा ने शॉर्ट पिच फेंकी, जिसपर शिमरोन हेटमायर ने पुल शॉट खेला, लेकिन गेंद हवा में उठ गई। मिड-विकेट पर केशव महाराज ने दाईं ओर दौड़ते हुए आसान कैच पकड़ लिया।

4. एनगिडी ने रदरफोर्ड का कैच छोड़ा

एनगिडी ने रदरफोर्ड को 3 रन पर जीवनदान दिया

पावरप्ले के आखिरी ओवर में मार्को यानसन ने ओवर की तीसरी गेंद रदरफोर्ड को ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट पिच फेंकी। रदरफोर्ड ने शॉट मारा, लेकिन गेंद बैट का बाहरी किनारा लेकर शॉर्ट थर्ड मैन पर गई। वहां खड़े एनगिडी ने उसे कैच करने की कोशिश की, लेकिन गेंद सिर्फ उंगलियों को छूकर निकल गई। उस समय रदरफोर्ड 3 रन बनाकर खेल रहे थे।

टॉप रिकॉर्ड्स…

1. रबाडा साउथ अफ्रीका के सेकेंड हाईएस्ट विकेट टेकर

कगिसो रबाडा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 विकेट चटकाए। इसी के साथ वे टी-20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए। उनसे ज्यादा विकेट एनरिक नॉर्त्या ने लिए हैं। नॉर्त्या के नाम 37 और रबाडा के नाम 32 विकेट हो गए।

2. मार्करम ने साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर किए

वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐडन मार्करम ने 46 गेंद पर नाबाद 82 रन बनाए। वे टी-20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। मार्करम के नाम अब 6 फिफ्टी हो गईं। उन्होंने एबी डिविलियर्स और डीकॉक को पीछे छोड़ा, जिनके नाम टूर्नामेंट में 5-5 फिफ्टी हैं।

3. टूर्नामेंट में SA के सिक्सर किंग बने डीकॉक

क्विंटन डीकॉक टी-20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 47 रन की पारी में 4 छक्के लगाए। टूर्नामेंट में अब उनके नाम 33 छक्के हो गए। उन्होंने डिविलियर्स को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 30 छक्के हैं।

4. 8वें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी

वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 8वें विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी की। यह टी-20 इंटरनेशल में 8वें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड रहा। इससे पहले स्कॉटलैंड के प्रेस्टन मोम्सेन और शफयान शरीफ ने 2015 में नीदरलैंड्स के खिलाफ 8वें विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी की थी।

————————————-

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

साउथ अफ्रीका की सुपर-8 में लगातार दूसरी जीत:वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया; मार्करम की फिफ्टी, लुंगी एनगिडी ने 3 विकेट झटके

साउथ अफ्रीका ने टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में लगातार दूसरा मैच जीत लिया है। टीम ने गुरुवार के पहले मैच में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग की। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
मंदसौर में गुरुवार को 5 घंटे बिजली कटौती:कालिदास मार्ग, पुराना बस स्टैंड, अम्बेडकर चौराहा समेत कई इलाकों में गुल रहेगी बत्ती

April 8, 2026/
11:07 pm

मंदसौर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गुरुवार को बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। सहायक यंत्री के अनुसार 11...

Tehran Black Rain, Lebanon Protests

March 9, 2026/
7:04 am

12 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज दसवां दिन है। जंग की वजह से ईरान के...

अनोखा ग्रीन कॉरिडोर; 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन:210 किमी लंबा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, 100 की रफ्तार से दौड़ेंगे वाहन, जानवर र​हेंगे सुरक्षित

April 9, 2026/
12:20 pm

पहाड़ों के बीच बल खाती एक सिंगल लेन सड़क… सामने अचानक हाथियों का झुंड, पीछे लंबा जाम। कभी उफनती नदी...

Former ace Tennis star Leander Paes joins BJP.

March 31, 2026/
1:13 pm

आखरी अपडेट:मार्च 31, 2026, 13:13 IST पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस नई दिल्ली...

Lunar Eclipse Today Timings Live Updates: Chandra Grahan 2026 sutak kaal, visibility in India, How To Watch And More. (File pic)

March 3, 2026/
10:57 am

आखरी अपडेट:मार्च 03, 2026, 10:57 IST सोनिया गांधी ने तर्क दिया कि इस तरह की चुप्पी संप्रभुता, गैर-हस्तक्षेप और अंतरराष्ट्रीय...

पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 13 सीटों की चौथी लिस्ट, इस सीट से है परिवर्तनशील विधानसभा

March 31, 2026/
10:04 am

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने दलितों की चौथी सूची जारी की है, जिसमें 13 आदिवासियों के...

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

राजनीति

Quinton de Kock Becomes SA’s Top Six-Hitter, Markram’s 82* Powers Win Over West Indies

Quinton de Kock Becomes SA’s Top Six-Hitter, Markram’s 82* Powers Win Over West Indies
  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • T20 World Cup: Quinton De Kock Becomes SA’s Top Six Hitter, Markram’s 82* Powers Win Over West Indies

स्पोर्ट्स डेस्क34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मार्करम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 46 गेंद पर नाबाद 82 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

टी-20 वर्ल्ड कप में गुरुवार को पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हरा दिया। सुपर-8 का यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से खेला गया।

वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रन का टारगेट दिया, जिसे साउथ अफ्रीका ने 16.1 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। कप्तान ऐडन मार्करम ने नाबाद 82 और रायन रिकेल्टन ने नाबाद 45 रन बनाए।

SA vs WI मैच के रिकॉर्ड्स और मोमेंट्स…

टॉप मोमेंट्स…

1. कॉर्बिन बॉश की बॉल शेफर्ड को लगी

बॉश की गेंद लगने के बाद शेफर्ड का कन्कशन चेक हुआ।

बॉश की गेंद लगने के बाद शेफर्ड का कन्कशन चेक हुआ।

11वें ओवर की चौथी गेंद कॉर्बिन बॉश ने रोमारियो शेफर्ड को बाउंसर डाली। शेफर्ड ने झुककर गेंद को छोड़ने की कोशिश की, लेकिन उनकी नजर गेंद से हट गई। क्रॉस-सीम डिलीवरी कम उछाल के साथ पहले उनके कंधे से टकराई और फिर उछलकर गर्दन के पास जा लगी। इसके बाद मेडिकल टीम को मैदान पर आना पड़ा। कन्कशन चेक होने के बाद गेम फिर शुरू हुआ और शेफर्ड ने बैटिंग जारी रखी।

2. रिकेल्टन के शॉट पर दो बार गेंद स्टम्प पर लगी

रिकेल्टन ने शॉट मारा और गेंद नॉन-स्ट्राइक एंड के स्टंप्स से जा लगी।

रिकेल्टन ने शॉट मारा और गेंद नॉन-स्ट्राइक एंड के स्टंप्स से जा लगी।

16वें ओवर में रिकेल्टन के शॉट पर गेंद नॉन स्ट्राइकर एंड के स्टंप्स पर जा लगी। रोमारियो शेफर्ड ने तीसरी गेंद ऑफ स्टंप के पास फुल लेंथ डाली। रिकेल्टन ने स्ट्रैट ड्राइव खेला, लेकिन गेंद नॉन-स्ट्राइकर एंड के स्टंप्स से टकराकर दूर चली गई और 1 रन बन गया। इसी ओवर में 5वीं गेंद शेफर्ड ने फुल टॉस डाली, जिसपर रिकेल्टन ने फिर सीधा शॉट मारा और गेंद स्टंप्स से टकरा गई। इस बार 1 रन ही मिला।

3. रबाडा ने एक ओवर में 2 विकेट लिए

रबाडा ने एक ही ओवर में होप और हेटमायर को आउट किया।

रबाडा ने एक ही ओवर में होप और हेटमायर को आउट किया।

तीसरे ओवर में कगिसो रबाडा ने वेस्टइंडीज की पारी पर ब्रेक लगाते हुए 2 विकेट लिए। रबाडा ने दूसरी गेंद शाई होप को बैक ऑफ लेंथ डाली। होप ने कट करने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर क्विंटन डीकॉक के हाथों में चली गई।

वहीं ओवर की 5वीं गेंद रबाडा ने शॉर्ट पिच फेंकी, जिसपर शिमरोन हेटमायर ने पुल शॉट खेला, लेकिन गेंद हवा में उठ गई। मिड-विकेट पर केशव महाराज ने दाईं ओर दौड़ते हुए आसान कैच पकड़ लिया।

4. एनगिडी ने रदरफोर्ड का कैच छोड़ा

एनगिडी ने रदरफोर्ड को 3 रन पर जीवनदान दिया

एनगिडी ने रदरफोर्ड को 3 रन पर जीवनदान दिया

पावरप्ले के आखिरी ओवर में मार्को यानसन ने ओवर की तीसरी गेंद रदरफोर्ड को ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट पिच फेंकी। रदरफोर्ड ने शॉट मारा, लेकिन गेंद बैट का बाहरी किनारा लेकर शॉर्ट थर्ड मैन पर गई। वहां खड़े एनगिडी ने उसे कैच करने की कोशिश की, लेकिन गेंद सिर्फ उंगलियों को छूकर निकल गई। उस समय रदरफोर्ड 3 रन बनाकर खेल रहे थे।

टॉप रिकॉर्ड्स…

1. रबाडा साउथ अफ्रीका के सेकेंड हाईएस्ट विकेट टेकर

कगिसो रबाडा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 विकेट चटकाए। इसी के साथ वे टी-20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए। उनसे ज्यादा विकेट एनरिक नॉर्त्या ने लिए हैं। नॉर्त्या के नाम 37 और रबाडा के नाम 32 विकेट हो गए।

2. मार्करम ने साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर किए

वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐडन मार्करम ने 46 गेंद पर नाबाद 82 रन बनाए। वे टी-20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। मार्करम के नाम अब 6 फिफ्टी हो गईं। उन्होंने एबी डिविलियर्स और डीकॉक को पीछे छोड़ा, जिनके नाम टूर्नामेंट में 5-5 फिफ्टी हैं।

3. टूर्नामेंट में SA के सिक्सर किंग बने डीकॉक

क्विंटन डीकॉक टी-20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 47 रन की पारी में 4 छक्के लगाए। टूर्नामेंट में अब उनके नाम 33 छक्के हो गए। उन्होंने डिविलियर्स को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 30 छक्के हैं।

4. 8वें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी

वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 8वें विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी की। यह टी-20 इंटरनेशल में 8वें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड रहा। इससे पहले स्कॉटलैंड के प्रेस्टन मोम्सेन और शफयान शरीफ ने 2015 में नीदरलैंड्स के खिलाफ 8वें विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी की थी।

————————————-

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

साउथ अफ्रीका की सुपर-8 में लगातार दूसरी जीत:वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया; मार्करम की फिफ्टी, लुंगी एनगिडी ने 3 विकेट झटके

साउथ अफ्रीका ने टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में लगातार दूसरा मैच जीत लिया है। टीम ने गुरुवार के पहले मैच में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग की। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket